जल्द जारी होंगे CBSE 10वीं-12वीं के नतीजे, डिजिलॉकर से ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड

[ad_1]

CBSE Result 2025: देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बहुत जल्द 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 घोषित करने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE इसी हफ्ते नतीजे जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट जारी करने को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. इसके अलावा DigiLocker ऐप और वेबसाइट के जरिए भी छात्र अपनी मार्कशीट, सर्टिफिकेट और पासिंग सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे. CBSE हर साल डिजिलॉकर पर डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराता है जो सरकारी मान्यता प्राप्त होती है.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा

2024 में कब आया था रिजल्ट 

पिछले साल सीबीएसई बोर्ड ने 13 मई को नतीजे जारी किए थे. जिस हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट इसी सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- SBI में 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन और क्या है प्रक्रिया

डिजिलॉकर से कैसे करें मार्कशीट डाउनलोड?

  • स्टेप 1: सबसे पहले www.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप इंस्टॉल करें.
  • स्टेप 2: यदि आप पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करें, नहीं तो “Sign Up” पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं. अकाउंट बनाने के लिए आधार नंबर या मोबाइल नंबर की जरूरत होगी.
  • स्टेप 3: होम पेज पर “Central Board of Secondary Education” सेक्शन में जाएं.
  • स्टेप 4: अब “Class 10th Marksheet 2025” या “Class 12th Marksheet 2025” विकल्प चुनें.
  • स्टेप 5: अपना रोल नंबर, साल (2025), और जन्मतिथि जैसे जरूरी विवरण भरें और सबमिट करें.
  • स्टेप 6: आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स यहां कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



[ad_2]

मैं उसे सेल्यूट…, विराट कोहली के संन्यास पर आया बचपन के कोच का रिएक्शन; जानें क्या कहा

[ad_1]

Rajkumar Sharma on Virat Kohli Test Retirement: दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. विराट ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले. उन्होंने 2011 में डेब्यू किया और जनवरी 2025 में अपना आखिरी टेस्ट खेला. विराट के संन्यास पर उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का रिएक्शन आया है. 

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. इस पर उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा कहते हैं, “मैं भारतीय क्रिकेट में उनके जबरदस्त योगदान के लिए उन्हें सलाम करता हूं. एक कोच के रूप में उन्होंने देश के लिए जो किया है और युवाओं के लिए जो उदाहरण पेश किया है उसके लिए मुझे उन पर गर्व है.”

उन्होंने आगे कहा, “भावनात्मक रूप से यह दुख की बात है कि हम उन्हें देश के लिए फिर से सफ़ेद कपड़ों में नहीं देख पाएंगे. मैं उनके फैसले की सराहना करता हूं और उनका समर्थन करता हूं. उम्मीद है कि वह भारत के लिए वनडे विश्व कप जीतने के लिए मौजूद रहेंगे और वह इसके लिए 100 प्रतिशत प्रतिबद्ध होंगे.”

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने 30 शतक लगाए. वह कई बार टीम इंडिया के लिए चट्टान बने. टेस्ट में विराट के बल्ले से 7 दोहरे शतक और 30 शतक निकले हैं. वह टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय हैं. वहीं टेस्ट में विराट से ज्यादा शतक सिर्फ तीन भारतीय बल्लेबाज ही लगा सके हैं. विराट ने 123 टेस्ट मैच में 9230 रन बनाए हैं. उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला. 

ऐसा रहा विराट कोहली का टेस्ट करियर 

2011 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले विराट कोहली ने कुल 123 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 46.85 की औसत से 9230 रन निकले. टेस्ट में विराट के नाम 7 दोहरे शतक, 30 शतक और 31 अर्धशतक हैं. विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 जनवरी 2025 को अपना आखिरी टेस्ट खेला.

[ad_2]

‘वीएफएक्स से फिल्मों में फर्जी सिक्स पैक दिखाते हैं सलमान खान’, ट्रोलर्स के निशाने पर भाईजान

[ad_1]

Salman Khan की हालिया रिलीज सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया तो सलमान खान का कोई पोस्ट नहीं आया.

हालांकि, 10 मई को भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीजफायर की घोषणा हुई तो सलमान का एक पोस्ट आया जिसमें उन्होंने लिखा- ‘सीजफायर का शुक्र है’. हालांकि, इसके कुछ देर बाद ये पोस्ट डिलीट कर लिया गया तो ट्रोलर्स उनके पीछे पड़ गए.

बात यहीं खत्म नहीं हुई क्योंकि अब फिर से कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से वो एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं. तो चलिए जानते हैं कि अब ऐसा क्या हुआ है कि इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है.

सलमान खान का वायरल वीडियो

दरअसल सलमान खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं और एक डांस स्टेप के दौरान टी-शर्ट ऊपर उठने की वजह से उनका निकला हुआ पेट दिख रहा है.

क्या लिख रहे हैं नेटिजंस?

शिवानी साहू नाम की एक एक्स यूजर ने सलमान खान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘सोलमोन सर भी मोटा गए? फिर वो फिल्मों में 6 पैक कैसे दिखाते हैं?’ इसके बाद तो इस पोस्ट पर जैसे कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई.

एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी बनाकर लिखा- ‘टेक्नोलॉजी’. तो दूसरे ने लिखा- मोटे नहीं हुए हैं बस हल्के से पैक्स लटक गए हैं. कई यूजर्स ने तो ये तक कह दिया कि फिल्मों में उनकी बॉडी सीजीआई और वीएफएक्स से दिखाई जाती है.

Salman Khan वीएफएक्स का इस्तेमाल कर फिल्मों में फर्जी सिक्स पैक दिखाते हैं', लटकी हुई 'तोंद' देख ट्रोलर्स ने साधा निशाना

एक ने लिखा- ‘फिल्मों में फर्जी सिक्स पैक दिखाते है जो कि कैमरा का कमाल होता है. VFX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं.’


Salman Khan वीएफएक्स का इस्तेमाल कर फिल्मों में फर्जी सिक्स पैक दिखाते हैं', लटकी हुई 'तोंद' देख ट्रोलर्स ने साधा निशाना

कई लोग दिखे सलमान खान के सपोर्ट में

हालांकि, इस वीडियो पर कई यूजर्स जहां उन्हें ट्रोल करते दिखे तो वहीं कई उनके सपोर्ट में भी उतर आए. एक यूजर ने लिखा- वो 60 साल के हो चुके हैं उन्हें छोड़ो दोस्तों खुद की फिटनेस देखो. तो दूसरे यूजर ने लिखा- 60 साल के हैं वो और कितनी एक्सपेक्ट करोगे उनसे.

Salman Khan वीएफएक्स का इस्तेमाल कर फिल्मों में फर्जी सिक्स पैक दिखाते हैं', लटकी हुई 'तोंद' देख ट्रोलर्स ने साधा निशाना



[ad_2]

Swiggy Vs Zomato: डिलीवरी की जंग में कौन बनेगा बादशाह, यहां समझिए कौन कहां कितना दमदार

[ad_1]

Swiggy Vs Zomato: ऑनलाइन फूड डिलीवरी की दुनिया में दो बड़े खिलाड़ी आमने-सामने हैं, Swiggy और Zomato (अब Eternal). दोनों कंपनियों के ताज़ा तिमाही नतीजे (Q4 FY25) सामने आ चुके हैं और निवेशकों के लिए ये जानना बेहद ज़रूरी है कि इस समय किस कंपनी का शेयर ज़्यादा फायदे का सौदा साबित हो सकता है. आइए, इस मुकाबले को चार अहम पहलुओं में समझते हैं.

मुनाफा कम, नुकसान ज़्यादा

Swiggy का Q4 प्रदर्शन मुनाफे के मामले में कुछ खास नहीं रहा. कंपनी ने 1,081 करोड़ का घाटा दर्ज किया है, जो कि पिछले साल इसी तिमाही में हुए 553 करोड़ के घाटे से करीब दोगुना है. हालांकि, राहत की बात यह है कि कंपनी के राजस्व (Revenue) में 45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GOV) में भी 17.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.

वहीं, Zomato (अब Eternal) ने भी प्रॉफिट के मोर्चे पर झटका खाया है. कंपनी का नेट प्रॉफिट 39 करोड़ रहा, जो कि साल-दर-साल आधार पर 78 फीसदी की गिरावट है. लेकिन, ऑपरेशनल रेवेन्यू में कंपनी ने शानदार 64 फीसदी की ग्रोथ दिखाई है, जो 5,833 करोड़ तक पहुंच गया है.

कंपनी की रणनीति और टॉप मैनेजमेंट की बात

Swiggy के CEO श्रीहरषा माजेती ने कहा है कि Instamart में Q4 के अंत तक घाटा चरम पर था और अब आने वाले समय में धीरे-धीरे घाटा कम किया जाएगा. उनका कहना है कि ऑर्डर वैल्यू बढ़ाने और कंपटीशन को मैनेज करने पर फोकस रहेगा.

Zomato के CEO दीपिंदर गोयल ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि फूड डिलीवरी में कंपटीशन हमेशा से जबरदस्त रहा है और अब भी वैसा ही है. हालांकि, कंपनी की मार्केट शेयर स्थिर बनी हुई है और वे आगे इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं.

ब्रोकरेज हाउस का नजरिया

Swiggy पर ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने पॉजिटिव रुख दिखाया है. उनके मुताबिक, फूड डिलीवरी सेगमेंट में कंपनी ने बेहतरीन ग्रोथ और मार्जिन हासिल किया है, लेकिन Instamart में ग्रोथ धीमी रही और घाटा ज़्यादा. फिर भी, कंपनी के लिए 450 रुपये का टारगेट प्राइस रखा गया है, जो मौजूदा कीमत 313 से करीब 44 फीसदी की अपसाइड को दिखाता है.

दूसरी तरफ, Zomato को लेकर Nuvama Institutional Equities ने अपने टारगेट प्राइस को 290 रुपये से घटाकर 280 रुपये कर दिया है. इसके पीछे जो वजह है, वह क्विक कॉमर्स बिजनेस में गिरती प्रॉफिटेबिलिटी है. हालांकि, कंपनी के पास 18,800 करोड़ की मजबूत कैश पोजीशन है, जो इसे फंड बर्न से बचा रही है.

शेयर बाजार में प्रदर्शन

अगर हालिया प्रदर्शन की बात करें तो Swiggy का शेयर पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन्स में 6 फीसदी गिरा है. पिछले 6 महीनों में इसमें 31 फीसदी की गिरावट आई है और नवंबर 2024 में लिस्टिंग के बाद से अब तक 26.5 फीसदी की गिरावट दर्ज हो चुकी है.

इसके मुकाबले Zomato के शेयर ने थोड़ी स्थिरता दिखाई है. पिछले 5 दिनों में यह 2 फीसदी ऊपर गया है, जबकि पिछले 1 महीने में 6 फीसदी की बढ़त दी है. हालांकि, 6 महीनों में यह 8 फीसदी गिरा जरूर है, लेकिन पिछले एक साल में 16 फीसदी का रिटर्न देकर निवेशकों को फायदा भी पहुंचाया है.

निवेश का सही मौका किसमें?

अगर आप लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट सोच रहे हैं, तो Zomato की स्थिर ग्रोथ, मजबूत कैश रिज़र्व और बेहतर शेयर परफॉर्मेंस इसे थोड़ी बढ़त दिलाती है. वहीं, Swiggy अभी भी क्विक कॉमर्स (Instamart) से जूझ रहा है, लेकिन फूड डिलीवरी बिज़नेस में उसकी पकड़ मज़बूत होती दिख रही है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: Nifty-Sensex ने बनाया साल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, ये 6 स्टॉक्स बने सुपरस्टार

[ad_2]