पीएम मोदी इधर दे रहे थे पाकिस्तान को चेतावनी, उधर PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंच गए अस्पताल!
[ad_1]
Pakistan Army General Asim Munir: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने सोमवार (12 मई 2025) को कहा कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और उनका संकल्प किसी भी शत्रुतापूर्ण मंसूबे से कमजोर नहीं हो सकता. सेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, जनरल मुनीर ने यह टिप्पणी भारत के साथ सैन्य टकराव में घायल हुए सैनिकों और नागरिकों का हालचाल जानने के लिए रावलपिंडी स्थित संयुक्त सैन्य अस्पताल (CMH) के दौरा किया. बयान के अनुसार मुनीर ने घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, उनके साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण की सराहना की और यह विश्वास दिलाया कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाएं उनके इलाज, पुनर्वास और कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं.
जनरल मुनीर ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं के संकल्प को कोई भी शत्रुतापूर्ण योजना कमजोर नहीं कर सकती. पूरा राष्ट्र अपने हर एक सैनिक के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है.’’ मुनीर ने यह भी कहा कि ‘मारका-ए-हक’ या ‘बुन्यान-ए-मर्सूस’ के दौरान सेनाओं की तरफ से दिखाया गया संगठित ठोस जवाब और देश की जनता का अडिग समर्थन पाकिस्तान के सैन्य इतिहास का एक निर्णायक अध्याय है.
पाकिस्तान का झूठ बेनकाब
पाकिस्तान की वैश्विक स्तर पर प्रतिबंधित आतंकवादी को ‘आम आदमी’ के रूप में पेश करने की चाल पर से उस समय पर्दा उठ गया जब पड़ोसी देश के एक शीर्ष अधिकारी ने हाफिज अब्दुल रऊफ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक रूप से उजागर कर दी. पाकिस्तानी अधिकारी की तरफ से दी गयी जानकारी में रऊफ की राष्ट्रीय पहचान संख्या भी शामिल थी, जो अमेरिकी प्रतिबंधित आतंकवादियों की सूची के ‘डेटाबेस’ में मौजूद विवरणों से मेल खाती है. पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक अहमद शरीफ चौधरी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए रऊफ को एक आम आदमी बताया, जिसकी तीन बेटियां और एक बेटा है. रऊफ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के पंजाब के मुदरिके में लश्कर-ए-तैयबा मुख्यालय में मारे गए आतंकवादियों की नमाज अदा की थी.
[ad_2]
जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, 70 हजार मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन
[ad_1]
नौकरी की तैयारी कर रहे तकनीकी युवाओं के लिए बड़ी खबर है. असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने जल संसाधन विभाग में जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती विज्ञापन संख्या 18/2025 के तहत निकाली गई है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 7 जून 2025 है, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 9 जून 2025 तय की गई है. अभ्यर्थी यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार भारत का नागरिक और असम का स्थायी निवासी होना चाहिए. एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज सर्टिफिकेट या स्थायी निवास प्रमाणपत्र आवेदन के साथ अपलोड करना जरूरी है. AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए. यह डिप्लोमा रेगुलर मोड से किया गया हो, डिस्टेंस लर्निंग डिग्री मान्य नहीं होगी.
उम्र सीमा
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
इतना देना होगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा. अप्लाई करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 297.20 रुपये, OBC/MOBC वर्ग के कैंडिडेट्स को 197.20 रुपये और SC/ST/BPL/PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को 47.20 रुपये का भुगतान करना होगा.
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 14,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये के बीच वेतन मिलेगा, साथ ही 8,700 रुपये का ग्रेड पे भी दिया जाएगा. इसके अलावा असम सरकार के नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे. यह वेतन पे बैंड-2 के तहत दिया जाएगा, जिससे कुल सैलरी काफी शानदार हो जाती है.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के DGMO को कितनी मिलती है सैलरी? भारत की तुलना में इतनी है कम
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर JE Mechanical Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
3. खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
4. सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
5. फॉर्म को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
IPL 2025 के लिए भारत वापस आएंगे कंगारू खिलाड़ी या नहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जारी किया बयान
[ad_1]
IPL 2025: भारत पाकिस्तान तनाव के कारण रोके गए इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 की फिर से शुरुआत 17 मई से हो रही है. पहला मैच बेंगलूर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा. एक बड़ा सवाल ये था कि क्या ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स बचे हुए मैचों के लिए भारत लौटेंगे? क्योंकि 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला जाना है. अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पर आधिकारिक बयान जारी किया है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के व्यक्तिगत निर्णय में उनका समर्थन करेगा कि वे भारत लौटना चाहते हैं या नहीं.” पंजाब किंग्स में अभी सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स हैं. पंजाब के साथ दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है. उनका लौटना या ना लौटना टीम की जीत हार पर असर डाल सकता है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगे कहा, “टीम प्रबंधन उन खिलाड़ियों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी पर काम करेगा जो शेष आईपीएल मैचों में खेलना चुनते हैं. हम सुरक्षा व्यवस्था और संरक्षा के संबंध में आस्ट्रेलियाई सरकार और बीसीसीआई के साथ संपर्क बनाए हुए हैं.”
प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में अभी भी शामिल खिलाड़ियों में मिशेल स्टार्क, जेक फ्रेजर-मैकगर्क (DC), स्पेंसर जॉनसन (KKR), मिशेल मार्श (LSG), जोश हेजलवुड, टिम डेविड (RCB), मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, जोश इंगलिस, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट (PBKS) शामिल हैं.
जोश हेजलवुड आरसीबी के लिए खेलते हैं, लेकिन कंधे की चोट से जूझ रहे हैं और उनका भारत लौटना मुश्किल है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए फिट हो जाएंगे. स्टार्क को लेकर भी खबर है कि वह वापस भारत नहीं लौटेंगे.
IPL 2025 बचे हुए मैचों का शेड्यूल
• 17 मई: RCB vs KKR (बेंगलुरु)
• 18 मई: RR vs PBKS (जयपुर)
• 18 मई: DC vs GT (दिल्ली)
• 19 मई: LSG vs SRH (लखनऊ)
• 20 मई: CSK vs RR (दिल्ली)
• 21 मई: MI vs DC (मुंबई)
• 22 मई: GT vs LSG (अहमदाबाद)
• 23 मई: RCB vs SRH (बेंगलुरु)
• 24 मई: PBKS vs DC (जयपुर)
• 25 मई: GT vs CSK (अहमदाबाद)
• 25 मई: SRH vs KKR (दिल्ली)
• 26 मई: PBKS vs MI (जयपुर)
• 27 मई: LSG vs RCB (लखनऊ)
IPL 2025 Playoffs मैचों का शेड्यूल
• 29 मई: क्वालीफायर 1 (वेन्यू तय नहीं)
• 30 मई: एलिमिनेटर (वेन्यू तय नहीं)
• 1 जून: क्वालीफायर 2 (वेन्यू तय नहीं)
• 3 जून: फाइनल (वेन्यू तय नहीं)
[ad_2]
इस नंबर से कॉल आए तो हो जाएं सावधान, पाकिस्तानी हैकर्स के निशाने पर होंगे आप, जान लीजिए सबकुछ
[ad_1]
भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुआ सीजफायर भले ही शांति का संकेत दे रहा हो, लेकिन खतरे की नई शक्ल अब सामने आ रही है. इस बार दुश्मन बंदूक से नहीं, बल्कि मोबाइल फोन के जरिए भारतीय नागरिकों को निशाना बना रहा है. देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसमें आम लोगों से लेकर रिटायर्ड सेना अधिकारियों और पत्रकारों तक सभी को सचेत रहने की सलाह दी गई है.
फोन पर जाल बिछा रहे जासूस
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक भारत के लोगों, खासकर  पत्रकारों, आम नागरिकों और रिटायर्ड सैन्य अफसरों को कुछ संदिग्ध कॉल्स कर रहे हैं, जिसमें कॉल करने वाला खुद को भारतीय सेना या किसी खुफिया एजेंसी का अधिकारी बताता है. ये लोग चालाकी से बातचीत करते हैं और सेना से जुड़े ऑपरेशन या संवेदनशील जानकारी पूछते हैं.
इस नंबर से आए कॉल को तुरंत करें ब्लॉक
अगर आपके फोन पर +91 7340921702 जैसे किसी नंबर से कॉल आए तो सावधान हो जाइए. दिखने में ये नंबर भारत का लगता है, लेकिन इसमें स्पूफिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसका मतलब ये है कि असली नंबर छिपा हुआ होता है और आपको फर्जी नंबर दिखाई देता है.
सावधानी ही सुरक्षा है
किसी भी अनजान कॉल पर अपनी पहचान या निजी जानकारी बिल्कुल न दें.
कॉल करने वाले की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, चाहे वह जितना भी भरोसेमंद लगे.
अगर कॉल पर थोड़ी भी शंका हो तो फोन तुरंत काट दें और नंबर को ब्लॉक करें.
इस तरह के कॉल की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन या [साइबर क्राइम पोर्टल]( पर जरूर दें.
WhatsApp और ईमेल से भी फैल रहा खतरा
सिर्फ कॉल ही नहीं, बल्कि WhatsApp और सोशल मीडिया पर भी संदिग्ध फाइलें, लिंक और वीडियो भेजे जा रहे हैं. इनमें से कुछ फाइलें ‘tasksche.exe’ जैसे नाम से आती हैं, जो वायरस से भरी होती हैं. ये दिखने में सामान्य लगती हैं, लेकिन आपके फोन या कंप्यूटर का सारा डेटा चुरा सकती हैं.
इन बातों का रखें ध्यान:
अनजान नंबर से आई किसी भी फाइल या लिंक को न खोलें.
.apk या .exe जैसी फाइलों से दूर रहें.
अपने मोबाइल या कंप्यूटर में अच्छे एंटीवायरस का इस्तेमाल करें.
सीमा पर भले ही शांति बनी हो, लेकिन जंग अब डिजिटल मोर्चे पर लड़ी जा रही है. दुश्मन अब तकनीक के जरिए भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में जरूरी है कि हर नागरिक सतर्क रहे और किसी भी अनजान कॉल या संदिग्ध मैसेज को हल्के में न ले. आपकी सतर्कता ही देश की असली सुरक्षा है.
[ad_2]
नेहा सिंह राठौर ने बनाया ऑपरेशन सिंदूर पर गाना, वायरल हो चुके हैं ये सॉन्ग
[ad_1]
Neha Singh Rathore Song: भोजपुरी सिंह नेहा सिंह राठौर अपने तंजभरे गानों के जरिए सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने यूपी सरकार पर व्यंग्य करते हुए गाना ‘यूपी में का बा’ बनाया था, जो कि खूब वायरल हुआ था. अब नेहा ऑपरेशन सिंदूर पर गाना लेकर आई हैं. इस गाने का टाइटल है ‘चौकीदार कायर बा’. नेहा का गाने का अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आता है. ऐसे में आइए नजर डालते हैं नेहा सिंह राठौर के पॉपुलर गाने पर…
चौकीदार कायर बा
नेहा सिंह का ये गाना 12 मई को रिलीज हुआ है. इस गाने को अभी तक (स्टोरी लिखे जाने तक) 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने में नेहा ने सीजफायर को लेकर तंज कसा. भारत-पाकिस्तान के बीच जो सीजफायर हुआ उसे लेकर नेहा ने गाने के जरिए सवाल उठाए हैं.
बेरोजगारी गीत
इससे पहले नेहा बेरोजगारी पर भी गाना बना चुकी हैं. गाने के बोल थे बबुआ प्रयागराज में लाठी खावें. इस गाने को 4 लाख के करीब व्यूज मिले हैं. गाना 2024 में आया था.
नेहा सिंह ने ‘लइके युनिवर्सिटी में एडमीशन, लड़िहें छात्रसंघ के इलेक्शन’ गाना गाया था. इस गाने को 3 मिलियन के करीब व्यूज मिले हैं.
यू पी में का बा..!
नेहा सिंह राठौर का सबसे पॉपुलर सॉन्ग है यू पी में का बा. इस गाने को 11 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने के जरिए उन्होंने यू पी सरकार से सवाल उठाए थे. ये गाना विधानसभा चुनाव 2022 के वक्त आया था.
कोरोना महामारी हो गइल
नेहा सिंह ने कोरोना महामारी पर भी गाना बनाया था. कोरोना पर बना ये गाना भी चर्चा में रहा था.
बता दें कि नेहा सिंह राठौर सोशल मीडिया पर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं. हाल ही में नेहा सिंह राठौर पर लखनऊ के हजरगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी. नेहा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पोस्ट किए थे. इन पोस्ट की वजह से वो मुश्किल में फंस गई थीं.
ये भी पढ़ें- ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता के बाद पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, बॉलीवुड सेलेब्स बोले- ‘पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा’
[ad_2]
अमेरिका-चीन ट्रेड डील से वॉल स्ट्रीट ने भरी उड़ान, S&P ने लगाई दो महीने की सबसे लंबी छलांग
[ad_1]
Wall Street Rally: जेनेवा में यूएस और चीन के बीच हुए व्यापारिक समझौते ने अमेरिकी शेयर बाजार में रौनक ला दिया. टैरिफ में कटौती के एलान से S&P ने मार्च के बाद दो महीने की सबसे लंबी छलांग लगाई. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने अप्रैल की शुरुआत में चीन के साथ व्यापारिक वार्ता के संकेत दिए थे, जिसके बाद ग्लोबल मार्केट में कुछ राहत मिली थी.
सोमवार को चीन और अमेरिका ने एलान किया कि वे अगले 90 दिनों के लिए एक दूसरे के ऊपर लगाए गए टैरिफ में कटौती करेंगे. अमेरिका ने जहां चीन से आने वाले सामानों के ऊपर टैरिफ की दर को 145 प्रतिशत से कम कर उसे 30 प्रतिशत कर दिया है, वहीं बीजिंग ने कहा कि वाशिंगटन से आने वाले सामानों के ऊपर टैरिफ को 125 प्रतिशत से कम कर 10 प्रतिशत करने का ऐलान किया.
अमेरिका-चीन ट्रेड डील से बाजार में जोश
इस ऐलान से निवेशकों को काफी राहत है. लेकिन अभी भी वो इस बारे में और ज्यादा स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं. गौरतलब है कि जब 2 अप्रैल को राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने व्यापारिक साझीदार देशों के ऊपर टैरिफ का एलान किया था, उसके बाद अमेरिकी शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी थी और भारी नुकसान हुआ था.
उसके बाद 9 अप्रैल को चीन को छोड़कर बाकी देशों के ऊपर 90 दिनों के लिए टैरिफ पर ब्रेक लगाने का ऐलान किया गया था. अब अमेरिका और ब्रिटेन के बीच व्यापारिक समझौते और चीन के साथ टैरिफ पर बनी सहमति ने अमेरिकी शेयर बाजार में नया जोश ला दिया है. एसएंडपी 500 और नैस्डेक ने इसके बाद अपने घाटे की भरपाई कर ली है.
दो महीने में एसएडपी की बड़ी छलांग
सोमवार को S&P से लेकर नैस्डेक और डाऊ सभी के स्टॉक्स ने 9 अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे ऊंची छलांग लगाई. S&P ने मार्च के बाद पहली बार एक दिन में इतना ऊपर उठा. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज के शेयर,160.72 प्वाइंट यानी 2.81 प्रतिशत उठकर 42,410.10 के स्तर पर पहुंच गया, जो 26 मार्च के बाद सबसे ऊपर स्तर है.
S&P 500 भी 184.28 अंक यानी 3.26 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 5,844.19 के स्तर पर पहुंच गया, जो 3 मार्च के बाद सबसे ज्यादा है. जबकि नैस्डेक कंपोजिट 779.43 अंक यानी 4.35 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 18,708.34 के स्तर पर पहुंच गया, जो 28 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है.
ये भी पढ़ें: जिस ब्रह्मोस मिसाइल से भारत ने चूर चूर किया पाकिस्तान का घमंड, जान लीजिए क्या है उसकी कीमत
[ad_2]
कार से मन नहीं भरा जो ड्राइवर भी ठोक दिया, पापा की परी के कारनामे देख नहीं रुकेगी हंसी
[ad_1]
Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान ने चलाया कौन सा ऑपरेशन? छाती पीटते हुए बता दिया नाम
[ad_1]
Pakistan Operation Against Sindoor: पाकिस्तानी सेना ने सोमवार (12 मई 2025) को बड़ा दावा करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन बुन्यान-ए-मर्सूस’, ‘मरका-ए-हक’ (सत्य की लड़ाई) का हिस्सा था, जो पाकिस्तान में हमलों के बाद शुरू हुआ था. भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 6 मई को देर रात आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सटीक हमले किए थे.
भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया. भारत और पाकिस्तान चार दिन तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद संघर्ष को समाप्त करने के लिए भारत और पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर की घोषणा कर दी गई.
पाकिस्तानी सेना का सैन्य संघर्ष ‘मरका-ए-हक’
पाकिस्तानी सेना ने सोमवार (12 मई 2025) को एक बयान में कहा कि सैन्य संघर्ष ‘मरका-ए-हक’ के तहत 10 मई को ‘ऑपरेशन बुन्यान-ए-मर्सूस’ (लोहे की दीवार) चलाया गया था, जो 6 और 7 मई की दरमियानी रात को शुरू हुए भारतीय हमलों के जवाब में किया गया था. पाकिस्तानी आर्मी ने भारतीय हमले में कई नागरिकों की मौत का दावा किया है. पाकिस्तानी सेना के अनुसार, ‘मरका-ए-हक’ 22 अप्रैल से 10 मई तक चले व्यापक संघर्ष को दिया गया आधिकारिक नाम है, जबकि ‘ऑपरेशन बुन्यान-ए-मर्सूस’ 10 मई को शुरू किए गए सैन्य अभियान को दिया गया नाम था. पाकिस्तान ने दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान सशस्त्र बलों ने हमारे लोगों से किया गया वादा पूरा किया है.”
पाकिस्तानी सेना ने राजनयिकों को धन्यवाद दिया
पाकिस्तानी सेना ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान के मामले को ‘स्पष्टता और दृढ़ विश्वास के साथ प्रभावी ढंग से पेश करने के लिए राजनयिकों को धन्यवाद दिया. वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने स्वदेशी और विशिष्ट आला तकनीकें विकसित कीं, जो ऑपरेशन की शानदार सफलता में सहायक रहीं. सेना ने देश की रक्षा के समर्थन में एकजुट संकल्प दिखाने के लिए बिना किसी भेदभाव के सभी राजनीतिक दलों के राजनीतिक नेतृत्व की भी प्रशंसा की.
[ad_2]
Technical Guruji या Carryminati! यूट्यूब कमाई में कौन है आगे, यहां जानें पूरी जानकारी
[ad_1]
Technical Guruji vs Carryminati: यूट्यूब की दुनिया में भारत के दो नाम सबसे अधिक चर्चित हैं, Technical Guruji (गौरव चौधरी) और CarryMinati (अजय नागर). दोनों ने अलग-अलग तरह के कंटेंट से करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है और भारी कमाई भी की है. लेकिन सवाल यह उठता है कि यूट्यूब से सबसे ज्यादा कमाई कौन करता है टेक्निकल गुरुजी या कैरी मिनाटी? आइए जानते हैं इन दोनों यूट्यूबर्स की आमदनी, चैनल ग्रोथ और लाइफस्टाइल से जुड़ी पूरी जानकारी.
सब्सक्राइबर और व्यूज में कौन है आगे?
Technical Guruji के मुख्य यूट्यूब चैनल पर 23.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. इसके अलावा उनका एक और चैनल ‘Gaurav Chaudhary’ नाम से है जहां भी लाखों फॉलोअर्स हैं. CarryMinati के चैनल पर 44.9 मिलियन सब्सक्राइबर हैं जो उन्हें भारत के सबसे सब्सक्राइब किए गए यूट्यूबर में से एक बनाता है. व्यूज की बात करें तो कैरी मिनाटी के वीडियो पर अब तक 4 अरब से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं जबकि टेक्निकल गुरुजी के चैनल भी व्यूज के मामले में किसी से कम नहीं हैं.
कमाई में कौन है आगे?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Technical Guruji की अनुमानित नेट वर्थ करीब 360 करोड़ रुपये है. यूट्यूब की कमाई के साथ-साथ उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट्स और बिजनेस से भी बड़ी इनकम होती है. इसके अलावा इनके पास करीब 60 करोड़ का घर भी है. वहीं CarryMinati की अनुमानित कुल संपत्ति 13 से 78 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. यूट्यूब ऐड रेवेन्यू, ब्रांड डील्स और लाइव शो से उनकी आय होती है. कमाई के आंकड़ों के हिसाब से गौरव चौधरी यानी टेक्निकल गुरुजी CarryMinati से काफी आगे नजर आते हैं.
लाइफस्टाइल और लोकप्रियता
टेक्निकल गुरुजी दुबई में रहते हैं और उनके पास 11 लग्जरी गाड़ियां और एक 60 करोड़ का घर है. वहीं, कैरी मिनाटी फरीदाबाद में रहते हैं और उनका घर भी पूरी तरह हाईटेक है, जिसमें म्यूजिक स्टूडियो और एडिटिंग सेटअप शामिल है. लोकप्रियता की बात करें तो CarryMinati का फैनबेस यंग जनरेशन में बहुत ज्यादा है जबकि Technical Guruji टेक कंटेंट के कारण भारत ही नहीं, विदेशों में भी पसंद किए जाते हैं.
यह भी पढ़ें:
दहशत में डाल देगी Baba Vanga की यह भविष्यवाणी, हर इंसान के शरीर का ‘अंग’ बन जाएगा मशीन
[ad_2]
Aaj Ka Rashifal 13 May 2025: मेष से मीन राशि का पढ़ें 13 मई का आज का राशिफल
[ad_1]
Aaj Ka Rashifal 113May 2025: आज किसे मिलेगा बिजनेस में लाभ, कौन सी राशि रहेगी मानसिक उलझनों में, और किसकी लव लाइफ में आएगा नया मोड़? जानें आज का राशिफल (Today Horoscope).
मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के कठिन मामलों में समस्या आएगी. बिजनेसमैन से किसी प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी कॉम्पिटिटर्स के हाथों में जाने का दुख रहेगा.बिजनेसमैन समय पर ऑर्डर के साथ काम कंप्लीट करें नहीं तो उन्हें ऑर्डर कैंसिल होने की मैल या कॉल आ सकती है. लव लाइफ में किसी थर्ड पर्सन की एंट्री आपकी लाइफ में भूचाल ला सकती है, आप धैर्य रखें समय जल्द ही आपके फेवर में आएगा. स्टूडेंट्स को फियर ऑफ आसकिंग क्वेश्चन से बाहर निकलना होगा तब ही वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ पाएंगे.
आपको मेहनती बनना है, कार्य न करने से आपकी इच्छाएं दुख का कारण बन सकती है, इसलिए एक्टिव रहें. वर्कस्पेस पर दूसरों के साथ बहुत सोच समझकर व्यवहार करना होगा, क्योंकि जूनियर के साथ कहासुनी होने की आशंका है. ऐसे में अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें. एंप्लॉयड पर्सन के अगर महिला बॉस है, तो उन्हें उनके साथ किसी भी तरह की नोकझोंक से बचना है. फैमिली के साथ मिलकर दान-धर्म, पूजा-पाठ करें. स्वास्थ्य को लेकर अगर सीने में दर्द या भारीपन महसूस होता है तो गंभीरता से लें. र्स्पोट्स पर्सन को किसी गलत केस में फंसाया जा सकता है, आपको अलर्ट रहना होगा.
वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ. एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में सीनियर से संबंध अच्छे रहेंगे और इस दौरान आपको अच्छा धन लाभ भी हो सकता है.वर्कस्पेस पर कॉवकर्स से अच्छे तालमेल के साथ नेटवर्क बढ़ाएं, उनके साथ अच्छे संबंध होने से काम करने में मदद मिलेगी. स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को अर्लट रहना होगा, कोई अपना बनकर झूठ बोलते हुए अपना उल्लू सीधा कर सकता है. समय पेरेंट्स के लिए शुभ संकेत लेकर आया है क्योंकि संतान की ओर से चल रही चिंता अब कम होने के संकेत हैं. बिजनेसमैन इनकम बढ़ाने के लिए नए काम की र्स्टाटिंग का विचार बना सकते हैं.
बिजनेसमैन जो पुराने बिजनेस के साथ न्यू बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं उन्हें बेहतर टीम को हायर करना चाहिए.करियर को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है, इस समय चिंता से ज्यादा परिश्रम की जरूरत है इसलिए मेहनत जमकर करें.पॉलिटिशियन को पार्टी में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है, जिसकी वो कई दिनों से इच्छा कर रहे थे.सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें, अचानक तबीयत खराब हो सकती है.र्स्पोट्स पर्सन को किसी फेमस कम्पनी का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया जा सकता है, जिससे पब्लिक के मध्य उनकी अलग पहचान बनेगी.
मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा. आपको लग्जिरियस लाइफ जीने का मौका तो मिल सकता है, किंतु उसके चक्कर में अपने नियमों को न बिगड़ने दें.परिध योग के बनने से र्स्पोट्स पर्सन को भाग्य और कर्म दोनों का फल मिलेगा, दोनों का साथ मिलने से किया गए कार्य में सफलता मिलेगी.ऑनलाइन बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए बिजनेसमेन को ऑनलाइन रिव्यु को मैनेज करना होगा तब ही वो अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल होंगे.बिजनेसमैन के दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी लेकिन शाम तक स्थिति फेवर में हो जाएगी और थोड़ा बहुत मुनाफा भी हो जाएगा.
यदि आप घर के मुखिया हैं तो आपको गंभीरता और सहनशीलता का परिचय देना होगा, घर के विवादित मामलों को बहुत सूझबूझ के साथ हल करने का प्रयास करें.स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है.वर्कस्पेस पर मन मुताबिक कार्य न बनने से मानसिक रूप से निराश हो सकते हैं, लेकिन उम्मीद का दामन थामते हुए आपको एक बार फिर से प्रयास करना चाहिए.एम्प्लॉइड पर्सन को न तो किसी के लिए पॉलिटिक्स करनी है और न ही इसका हिस्सा बनना है.स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में सफलता मिल सकती है, जिसके वो हकदार रहेंगे.बात करें लव लाइफ की तो आपको लवर द्वारा कोई सरप्राइज गिफ्ट दिया जा सकता है, जिसकी आपने आशा ही नहीं की हो.
कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा. र्स्पोट्स पर्सन को आने वाले र्स्पोट्स इवेंट से पूर्व ही अपनी कमर कस लेनी चाहिए.ऑफिस में टीमवर्क में काम करना बहुत जरूरी है. टीम के साथ काम करने पर खुद के साथ-साथ टीम मेंबर्स को भी मोटिवेट करें.एम्प्लॉइड पर्सन को ऑफिस में एक्टिव रहना होगा, क्योंकि काम ज्यादा और समय कम जैसी नौबत आ सकती है.आपको कार्य को कल पर टालने और भूलने की आदत में सुधार लाना होगा. काम में पेंडेंसी लाना अच्छी बात नहीं है.समर्पण के साथ पारिवारिक सदस्यों की मदद करना संबंधों को नई ऊर्जा देगा. अपनों की मदद करने के लिए स्वयं को आगे रखें. मनपसंद चीजों का लुफ्त उठा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें.रिलेटिव यदि हॉस्पिटल में भर्ती हैं तो उनसे फोन पर ही सही लेकिन हाल-चाल अवश्य लें.
बिजनेसमैन को एम्प्लॉइड पर्सन की मदद करने के लिए आगे बढ़कर आना चाहिए, उनकी परेशानियों को सुनकर उसे दूर करें. पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के प्रति व्यवहार में और सुधार लाना होगा.कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले को फियर ऑफ फेलियर से बचने के लिए रिवीजन पर फोकस करना चाहिए.सेहत के मामले में ओवर ईटिंग सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है.
सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी. एम्प्लॉइड पर्सन जिनके मन में नौकरी छोड़ने का विचार आ रहा है उन्हें फिलहाल अभी इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए, जब तक अच्छी नौकरी नहीं मिल रही है तब तक वहीं नौकरी करें.एंप्लॉयड पर्सन के कार्य को सीनियर्स गहनता से चेक कर रहे हैं, इसलिए काम में लापरवाही बिल्कुल न करें.पॉलिटिकल लेवल पर आपकी वाणी ही आपके लिए शत्रु का काम करेगी, आपको अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना होगा.कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स इनवायरमेंटल डिस्ट्रिक्शन के चलते अपनी स्टडी पर फोकस नहीं कर पाएंगे.
बिजनेसमैन को प्रॉडक्ट की प्राइज सोच समझकर तय करनी होगी, प्राइज बहुत ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर नहीं बतानी है अन्यथा आया हुआ कस्टमर्स वापस भी जा सकता है.समय की स्थिति बिजनेसमैन के लिए अशुभ संकेत लेकर आई हैं, बिजनेसमैन को धन हानि हो सकती है.मौसम में बदलाव के चलते में सेहत में गिरावट होने की आशंका है, ऐसे में अपना खास ध्यान रखें.पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें.
कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि. प्रेम संबंध में चल रहे युवक-युवती एक दूसरे की फीलिंग को समझें, अन्यथा मिसअंडरस्टैंडिंग के चलते अलगाव होने तक की नौबत आ सकती है.ऑफिस में सीनियर्स और बॉस से गाइडेंस मिलेगा, उनके गाइडेंस से आपके कार्य को प्रगति भी मिलेगी. एम्प्लॉइड पर्सन को धैर्य का परिचय देते हुए अपने ऑफिशियली वर्क को अंजाम देना होगा.आप चाहे घर हो या फिर बाहर सभी जगह के नियमों का कठोरता से पालन करते हुए एक शिष्टाचार मनुष्य का परिचय दें.वाहन चलाते समय सतर्क रहें, चोट-चपेट के शिकार बन सकते है.परिध योग के बनने से बिजनेसमैन को बड़ा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है.अच्छी डील मिलने से बिजनेसमैन की फाइनेंशियल कंडीशन स्ट्राँग होगी, इंवेस्टमेंट की प्लानिंग बना सकते हैं.
घर के मुखिया का मान सम्मान करें उनकी बातों को अनदेखा न करें, यदि वह कुछ कहते हैं तो उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें.स्टूडेंट्स लेक ऑफ गाइडेंस के चलते अपने फील्ड में बेहतर प्रदर्शन नहीं दे पाएंगे.आपको पुराने दोस्तों के साथ मिल कर हंसी ठहाके लगाने का मौका मिलेगा. वर्कआउट पर फोकस करना है, किसी न किसी तरीके से आपका फिजिकली एक्टिव रहना जरूरी है.न्यू जेनरेशन को गुड न्यूज की प्राप्ति होगी, जो उनके साथ जुड़े लोगों के चेहरे पर भी खुशी लाएगी.
तुला राशि (Leo)-
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते. एम्प्लॉइड पर्सन ऑफिस में वर्क र्स्टाट करने से पहले ही सभी कार्यों की लिस्ट तैयार कर लें ताकि जरूरी काम न भूल जाएं और पेंडिंग वर्क पहले ही कर लें.एम्प्लॉइड पर्सन की बातों को ऑफिस में वरीयता मिलेगी, सीनियर्स से लेकर बॉस तक बातों पर सहमति देते हुए नजर आएंगे.र्स्पोट्स पर्सन को अपनी क्षमता और मेहनत का पूरा प्रयोग करना होगा. तभी आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगे.घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तो वहीं दूसरी ओर पारिवारिक सदस्यों के बीच में कोई मनमुटाव हो गया है तो उसे अपनी ओर से सुलझाने का प्रयास करें.सेहत में सुधार होगा और परिवार में सभी लोगों का सहयोग मिलेगा. पुराने रोगों में सुधार होगा, जिससे खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे.
पॉलिटिशियन को दूसरी पार्टियों के द्वारा प्रलोभन दिया जा सकता है, इस दौरान पॉलिटिशियन को अपने विवेक का युज करना होगा.बिजनेसमैन को कस्टमर रिलेशन स्ट्रेटजी को अपनाना चाहिए जिससे वो कस्टमर्स को बार-बार पर्चेजिंग के लिए मुवड करेंगा.कस्टमर के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर राई का पहाड़ न बनाएं, उनके साथ की गई बहस बाजार में आपकी साख को गिरा सकती है.बिजनेसमैन अगर बिजनेस में इनवेस्टमेंट करने का विचार बना रहे हैं, उन्हें परिस्थितियों का आकलन करने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए और उसके बाद ही निवेश करना चाहिए.बात करें ऑफिशियल स्थिति की तो आपको चुस्ती-फुर्ती के साथ सारे काम करने होंगे, तभी आप काम जल्दी खत्म कर समय पर घर पहुंच सकेंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा. घर में छोटे भाई बहनों से तालमेल बनाकर चले, उन्हें किसी चीज की जरूरत है तो उसे अपनी ओर से पूरा करने की कोशिश करें, परिवार के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा.र्स्पोट्स पर्सन को ग्राउंड पर फुल सपोर्ट मिलेगा जिससे वो अपने फील्ड में अपना परचम लहराने मंल सफल होंगे.परिध योग के बनने से नौकरी पेशा लोगों की ऑफिस में सीनियर्स के साथ मीटिंग हो सकती है, जिसमें कार्य के साथ सैलरी दोनों को बढ़ाए जाने की बात की जा सकती है. एंप्लॉयड पर्सन बॉस के द्वारा दिए गए उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, जिस कारण आपकी सर्वत्र प्रशंसा होगी.बिजनेसमैन को मार्केट में कॉम्पिटिटर्स की रणनीति से कुछ सीखने को मिलेगा, जिससे वो पुनः लॉस का सामना नहीं करेंगे.
जो बिजनेसमैन स्टॉक मार्केट में पैसा लगा रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाएं, पूरी सावधानी के साथ सोच समझकर कदम उठाएं.बिजनेसमैन लिए दिन सामान्य रहने वाला है, दिन के अंत तक न तो आपको नुकसान होगा और न ही मुनाफा.लवर जल्द ही लाइफ पार्टनर बन सकता है.बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए हृदय रोगियों को सावधान रहना होगा.स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को भ्रमित और दोगले व्यक्ति से उचित दूरी बनाकर रखनी होगी, यह लोग आपके मार्ग में रुकावट का काम कर सकते हैं.
धनु राशि (Sagittarius)-
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है सावधानी बरते. बिजनेस में डिजिटल मार्केटिंग, गुगड एड्स एंड डिजिटल चैनल पर ध्यान न देने से बिजनेसमैन को लॉस का सामना करना पड़ेगा. मार्केट से बिजनेसमैन को कोई भी लेनदेन बहुत सजग होकर कना होग, क्योंकि आपके साथ कोई अपना सहकर्मी ही धोखाधड़ी कर सकता है.स्टूडेंट्स गुरु और गुरु तुल्य व्यक्ति का सम्मान करें, उनका आशीर्वाद आपके लिए लाभदायक साबित होगा.वर्कप्लेस पर आप अपने कार्य स्वयं ही करें किसी और के भरोसे नहीं छोड़े. अपनी रेस्पॉन्सिबिलिटि पर लिया हुआ कार्य स्वयं ही निपटाने की कोशिश करें. एंप्लॉयड पर्सन के लिए परिश्रम मेहनत का समय चल रहा है, इसलिए दूसरों से तुलना न करें और परिश्रम जारी रखने के साथ ही सीनियर्स के डायरेक्शन का पालन करें.
लाइफ पार्टनर के साथ व्यर्थ की बातों पर विवाद हो सकता है, बहसबाजी में खुद को संयमित रखें और शांत रहने की कोशिश करें. आलस्य आप पर हावी हो सकता है, इसलिए आप कुछ न कुछ करते रहें खाली बैठे रहने पर मेहनत को जंक लग सकती है.समय की सिचुऐशन को देखते हुए पॉलिटिशियन का किसी अन्य पार्टी की तरफ झुकाव बढ़ सकता है.अनावश्यक रूप से कुतर्क करने से बचें, छोटों पर बेवजह का हुक्म न चलाए. डायबिटीज पेशेंट को अपना खास ध्यान रखना होगा.पारिवारिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए धन संचित करने को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है.
मकर राशि (Capricorn)-
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पूरा करें.  स्टूडेंट्स स्टडी में मन लगाते हुए अपना करियर बनाने की कोशिश करें.बिजनेसमैन को बहस करने से बचना होगा, क्योंकि आसपास के लोगों से वाद विवाद होने की पूरी आशंका है.किसी नए कार्य को करने से बिजनेसमैन को बचना है, समय अनुकूल न होने से परिणाम अपेक्षा के विपरीत मिल सकते हैं.आपको अज्ञात भय बेवजह की मानसिक स्थिति में बनाए रख सकता, ऐसे में आपको अपना अधिकांश समय हिम्मती और साहसी व्यक्ति के साथ बिताने का प्रयास करना चाहिए.वर्किंग वुमन को लाइफ पार्टनर के साथ परिवार का भी सहयोग मिलने की संभावना है. पारिवारिक सदस्यों के साथ क्रोध और अहंकार के टकराव से बचना होगा अन्यथा रिश्तो में दरार आ सकती है.यदि शुगर की समस्या है तो  इस ओर सचेत रहने की आवश्यकता है.
र्स्पोट्स पर्सन को उनके फील्ड में विरोधियों के द्वारा कुछ सीखने को मिलेगा की वो कहां गलतियां कर रहे है.ऑफिस में कामकाज पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा. ध्यान दें की आपकी लापरवाही के चलते ऑफिस का कोई नुकसान न हो.एंप्लॉयड पर्सन टू डू लिस्ट बनाएं और उस पर अमल करें ताकि आपको यह पता रहे कि किस कार्य को कितना समय लगेगा और किस कार्य को प्रायॉरिटी देनी है.
कुंभ राशि (Aquarius)-
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे. आप यदि अब्रॉड जाने की प्लानिंग बना रहे हैं तो लोन के लिए अप्लाई करें, वह एक्सेप्ट हो सकता है.करियर के क्षेत्र में एक नई उम्मीद मिलेगी, अपनी इसी उम्मीद को साकार करने पर पूरी जान लगा दीजिए, निश्चित तौर पर आपको सफलता हासिल होगी.एम्प्लॉइड पर्सन ऑफिस के कामों में पूरा दिन न गुजार दें बल्कि पर्सनल लाइफ को भी कुछ समय देना जरूरी है.एम्प्लॉइड पर्सन को समय प्रबंधन के लिए कैलेंडर का प्रयोग करना चाहिए. कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को नेक्स्ट एग्जाम के लिए अभी से कठोर मेहनत शुरू कर देनी चाहिए, साथ ही लेक ऑफ एक्सेस टू काउंसलिंग पर भी ध्यान देना चाहिए. पूजा-पाठ दान धर्म जैसे सत्कर्म करने पर जोर देना चाहिए.
अपनी क्षमता अनुसार, किसी गरीब को अन्न दान करें.स्वयं को शांत बनाए रखें और एकांत में बैठ कर प्रभु का ध्यान करें ईश्वर की कृपा से आपका मनोबल मजबूत होगा.परिध योग के बनने से परिवार में स्थितियां सुखद एवं प्रसन्नता पूर्ण रहेगी, एक साथ समय व्यतीत करने के लिए सभी का साथ और सहयोग मिलेगा.सेहत की दृष्टि से कान में दर्द उठ सकता है.बिजनेसमैन को नई प्लानिंग र्स्टाट करने से बचना चाहिए, समय अनुकूल न होने से योजना के विफल होने की आशंका है. बिजनेसमैन को एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि स्वार्थ सिद्ध करने के लिए दूसरों का सहारा न लें.
मीन राशि (Pisces)-
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य.  वर्कप्लेस पर जो कार्य काफी लंबे समय से रुके हुए हैं, उन्हें इस समय पूर्ण करने पर ध्यान देना चाहिए.परिध योग के बनने से कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के द्वारा की गई मेहनत का उन्हें फल मिल सकता है, परीक्षा में अपेक्षित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है. परिवार से संबंधित मानसिक तनाव में कमी आएगी, जिस कारण घर का माहौल पहले से कुछ बेहतर होगा.एंप्लॉयड पर्सन को संतान की परवरिश को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए, इसलिए संतान के साथ समय व्यतीत करने का प्रयास करें.
आप अच्छे और सकारात्मक लोगों की संगत का प्रयास करें इससे आपके भीतर की नकारात्मकता दूर होगी और आप में सकारात्मक भाव जागेगा.सेहत का खास ध्यान रखना होगा.बिजनेसमैन को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य का परिचय दें जल्दी ही आपके आर्थिक संकट दूर होंगे.बात करें बिजनेसमैन की तो अपनी सूझबूझ से विपरीत परिस्थितियों को भी अनुकूल कर पाने में आप सफल रहेंगे. र्स्पोट्स पर्सन अपने फील्ड में विरोधियों को चित करने में सफल होंगे जिसमें सबसे ज्यादा हाथ उनके कोच कर रहेगा.बात करें लव लाइफ की तो लवर के साथ किसी छोटी यात्रा की प्लानिंग बन सकती है.
ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2025: शनि जयंती 27 मई को, मिलेगा इनाम या सजा
[ad_2]