CBSE बोर्ड रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, लड़कों के मुकाबले इतना रहा पासिंग पर्सें

[ad_1]

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस बार का कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा है, जो पिछले साल (87.98%) की तुलना में ज्यादा है. CBSE के इस रिजल्ट में 1.15 लाख से ज्यादा छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 25 हजार से ज्यादा छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर देशभर में टॉपर्स की सूची में जगह बनाई है.

लड़कियों ने फिर से बाजी मारी

रिजल्ट की सबसे बड़ी खासियत रही लड़कियों का दबदबा, जिन्होंने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है.  इस तरह लड़कियों ने 5.94% की बढ़त के साथ बाजी मारी है. परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि यह ट्रेंड लगातार बरकरार है और लड़कियां हर साल बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं.

लड़कियों का पास प्रतिशत रहा 91.64%
लड़कों का पास प्रतिशत रहा 85.70%

कंपार्टमेंट में 1.29 लाख छात्र

हालांकि सफलता की इस तस्वीर के बीच कुछ छात्रों को निराशा भी मिली है. इस साल 1.29 लाख से ज्यादा छात्र कंपार्टमेंट में चले गए हैं, यानी वे कुछ विषयों में पास नहीं हो पाए. CBSE जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखों का ऐलान करेगा, जिससे ये छात्र दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकें. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी.

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2025: CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, जानें किस जोन ने किया टॉप और कौन सा रहा सबसे पीछे  

कौन-से रीजन में कैसा रहा प्रदर्शन?

  • विजयवाड़ा रीजन ने किया टॉप – पास प्रतिशत 99.60%
  • त्रिवेंद्रम – 99.32%, चेन्नई – 97.39%,
  • दिल्ली वेस्ट – 95.37%, दिल्ली ईस्ट – 95.06%, बेंगलुरु – 95.95%
  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (79.53%) और नोएडा (81.29%) रीजन पीछे रह गए, जो देशभर में 16वें और 17वें स्थान पर रहे. 

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2025: CBSE ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Google ने 10 साल में पहली बार किया अपने Logo के डिजाइन में बदलाव, आखिर क्या है वजह

[ad_1]

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Google ने अपने पहचान वाले ‘G’ लोगो को एक दशक के बाद नया रूप दिया है. अगर आप गूगल के लंबे समय से यूजर हैं तो आपने जरूर गौर किया होगा कि अब उसका लोगो पहले से थोड़ा अलग दिख रहा है. यह बदलाव फिलहाल बीटा वर्जन में दिखाई दे रहा है, लेकिन जल्द ही बाकी डिवाइसेज़ पर भी इसका अपडेट आ सकता है.

कैसा दिखता है नया G लोगो?

नए लोगो में गूगल ने वही चार पारंपरिक रंग नीला, लाल, हरा और पीला को बरकरार रखा है, जो उसके ब्रांड की पहचान हैं. लेकिन इस बार डिजाइन में एक नया ट्विस्ट है. पहले जहां G लोगो में ये रंग एक ब्लॉक स्टाइल में दिखते थे, अब वही रंग ग्रेडिएंट यानी हल्के से गहरे शेड में नजर आ रहे हैं. इससे लोगो को एक डाइनैमिक और मॉडर्न फील मिलती है.

क्या है बदलाव की वजह?

हालांकि गूगल ने अब तक ऑफिशियली यह नहीं बताया है कि लोगो में यह बदलाव क्यों किया गया, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कंपनी की बदलती तकनीकी दिशा की तरफ एक इशारा है. खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दिशा में गूगल की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए यह माना जा रहा है कि नया लोगो इस बदलाव की एक झलक हो सकता है.

कहां दिख रहा है नया लोगो?

नया G लोगो सबसे पहले Apple डिवाइस पर गूगल सर्च ऐप के जरिए दिखना शुरू हुआ है. वहीं Android के बीटा वर्जन 16.8 पर भी कुछ यूजर्स ने इस नए लोगो को स्पॉट किया है. हालांकि, अभी तक Gmail, Google Maps जैसी गूगल की बाकी सेवाओं में यह लोगो नहीं देखा गया है. साथ ही, ज्यादातर नॉन-पिक्सल डिवाइसेज़ और वेब यूज़र्स को अभी भी पुराना लोगो ही दिखाई दे रहा है.

Google I/O 2025 से पहले बड़ा इशारा?

गूगल का यह नया अपडेट ऐसे समय पर सामने आया है जब कंपनी का सालाना टेक इवेंट Google I/O 2025 बस कुछ ही दिनों दूर है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस इवेंट में गूगल नए लोगो की वजह और इसके पीछे की सोच को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकती है.

आखिर क्यों है यह बदलाव खास?

लोगो सिर्फ एक डिजाइन नहीं होता, बल्कि वो किसी भी कंपनी की सोच, भविष्य और टेक्नोलॉजी के प्रति नजरिए को दिखाता है. गूगल का यह नया लोगो भी इसी बदलाव का संकेत देता है कि कंपनी अब अपने पुराने लुक से आगे बढ़कर एक ज्यादा स्मार्ट, फ्यूचरिस्टिक और AI-फोक्स्ड ब्रांडिंग की तरफ बढ़ रही है.

[ad_2]

डांस पे चांस मार रहा था लड़का! भाभियों ने लातों से इतना कूटा कि सूज गया शरीर का कोना कोना

[ad_1]


भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच चीन ने कर दिया बड़ा खेल! CPEC को लेकर लागू किया नाम प्लान

[ad_1]

Pakistan-Taliban Meeting On CPEC: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के दौरान चीन अब रणनीतिक घेरेबंदी की नीति पर काम कर रहा है. इसका स्पष्ट उदाहरण हाल ही में सामने आया जब पाकिस्तान और चीन के विशेष दूतों ने अफगानिस्तान का दौरा कर तालिबान सरकार से BRI (Belt and Road Initiative) के तहत China-Pakistan Economic Corridor (CPEC) पर विस्तार पर बातचीत की.

चीन के कहने पर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए विशेष दूत मुहम्मद सादिक खान की नियुक्ति की. उन्होंने हाल ही में काबुल का दौरा किया और चीन के विशेष प्रतिनिधि यू शियाओयोंग के साथ अफगान नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान तालिबान के गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी और विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से सीधी बातचीत हुई. बैठक में BRI में अफगानिस्तान की भागीदारी, CPEC विस्तार, आर्थिक सहयोग और सुरक्षा साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर सहमति बनी.

रणनीतिक, सैन्य और आर्थिक एजेंडा साफ
यह बैठक तीनों देशों के बीच पांचवें त्रिपक्षीय संवाद की कड़ी थी और इसका उद्देश्य आगामी छठे दौर की तैयारियों, व्यापार बढ़ाने और सुरक्षा तंत्र को मज़बूत करना था. बैठक में तालिबान के गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने कहा कि  क्षेत्रीय संबंधों को आगे बढ़ाना और आपसी सम्मान के साथ रचनात्मक सहयोग करना अफगानिस्तान की प्राथमिकता है.

CPEC का विस्तार अफगानिस्तान तक
CPEC, जो पहले से ही भारत के लिए जियोपॉलिटिकल चुनौती रहा है, पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) से होकर गुजरता है. अब अफगानिस्तान तक विस्तार की ओर अग्रसर है. पाक दूत मुहम्मद सादिक ने पुष्टि की कि तीनों देश CPEC को अफगानिस्तान तक विस्तारित करने पर सहमत हुए हैं. इसके लिए वाणिज्यिक सहयोग और निवेश के नए अवसर तलाश रहे हैं. सुरक्षा सहयोग को रणनीतिक साझेदारी में बदलने की दिशा में बढ़ रहे हैं.

भारत के लिए इसके क्या मायने हैं?
CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार भारत को पश्चिमी सीमा पर और अधिक कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश मानी जा सकती है. तालिबान की चीन और पाकिस्तान के करीब जाती नीति भारत के साथ उसके ऐतिहासिक-सांस्कृतिक रिश्तों को कमजोर कर सकती है. सिराजुद्दीन हक्कानी जैसे चरमपंथी नेतृत्व के साथ हुए बैठक यह आशंका बढ़ाती हैं कि CPEC जैसे प्रोजेक्ट्स आतंकी नेटवर्क के लिए आवरण भी बन सकते हैं. BRI को अफगानिस्तान में स्थापित करना चीन को मध्य एशिया के प्राकृतिक संसाधनों तक सीधा रास्ता देगा, जहां भारत की मौजूदगी सीमित है.

[ad_2]

IPL 2025 फाइनल वेन्यू को लेकर आया बड़ा अपडेट, 3 जून को इस स्टेडियम में हो सकती है खिताबी भिड़ंत

[ad_1]

IPL 2025 Final: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 भारत पाकिस्तान तनाव के कारण रोक दिया गया था, जिसकी एक बार फिर शुरुआत 17 मई से होने जा रही है. बीसीसीआई ने शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. लीग स्टेज के 13 मैचों की तारीख और वेन्यू का ऐलान हुआ है लेकिन प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू कहां खेला जाएगा? इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. हालांकि अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट आया है.

आईपीएल 2025 फिर से 17 मई से शुरू होगा, पहला मैच बेंगलुरु में आरसीबी और केकेआर के बीच होगा. लीग के 13 मैच 6 स्टेडियम में आयोजित होंगे. रविवार 18 मई और 25 मई को डबल हेडर होंगे.

कब खेले जाएंगे IPL 2025 के प्लेऑफ मैच

लीग स्टेज का आखिरी मैच 27 मई को लखनऊ और बेंगलुरु के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला क्वालीफायर मैच 29 और एलिमिनेटर मैच 30 मई को होगा. दूसरा क्वालीफायर 1 जून और आईपीएल फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा.

कहां होगा IPL 2025 फाइनल मैच?

शेड्यूल के अनुसार पहले 25 मई को फाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना था. अब फाइनल 3 जून को होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फाइनल का वेन्यू बदल दिया जाएगा, लीग स्टेज के बचे हुए मैच भी वहां नहीं हो रहे हैं. अब फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट किया जा सकता है. 

आईपीएल फाइनल शेड्यूल के बदलने के पीछे का कारण जो सामने आ रहा है वो खराब मौसम है. दरअसल जून की शुरुआत में शहर में तेज बारिश के आसार है. बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि प्लेऑफ के वेन्यू को लेकर फैसला कुछ दिनों में लिया जाएगा.

IPL 2025 का नया शेड्यूल

  • 17 मई: RCB vs KKR (बेंगलुरु)
  • 18 मई: RR vs PBKS (जयपुर)
  • 18 मई: DC vs GT (दिल्ली)
  • 19 मई: LSG vs SRH (लखनऊ) 
  • 20 मई: CSK vs RR (दिल्ली)
  • 21 मई: MI vs DC (मुंबई)
  • 22 मई: GT vs LSG (अहमदाबाद)  
  • 23 मई: RCB vs SRH (बेंगलुरु)
  • 24 मई: PBKS vs DC (जयपुर)
  • 25 मई: GT vs CSK (अहमदाबाद)
  • 25 मई: SRH vs KKR (दिल्ली)
  • 26 मई: PBKS vs MI (जयपुर)
  • 27 मई: LSG vs RCB (लखनऊ)

IPL 2025 Playoffs मैचों का शेड्यूल

  • 29 मई: क्वालीफायर 1 (वेन्यू तय नहीं)
  • 30 मई: एलिमिनेटर (वेन्यू तय नहीं)
  • 1 जून: क्वालीफायर 2 (वेन्यू तय नहीं)
  • 3 जून: फाइनल (वेन्यू तय नहीं)

IPL 2025 प्लेऑफ के लिए मजबूत दावेदार

अभी कोई टीम नहीं है, जिसने आईपीएल प्लेऑफ के लिए अपना स्थान पक्का किया है. 57 मैचों के बाद अभी अंक तालिका में सबसे ऊपर गुजरात टाइटंस हैं, जिन्होंने 11 में से 8 मैच जीते हैं. गुजरात की तरफ आरसीबी के भी 16 अंक हैं, वह दूसरे स्थान पर है. आरसीबी ने भी 11 में से 8 मैच जीते हैं. अगर वह 17 मई को कोलकाता को हरा देगी तो वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी और कोलकाता दौड़ से बाहर हो जाएगी. 

तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स (15 अंक) और चौथे नंबर पर 14 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस है. दिल्ली कैपिटल्स के 13 अंक हैं, वह पांचवे स्थान पर है. दिल्ली, पंजाब के 3-3 और मुंबई के 2 मैच बचे हुए हैं. 

कोलकाता (11 अंक) और लखनऊ (10 अंक) की उम्मीदें भी प्लेऑफ में जाने की जिन्दा है. ये अंक तालिका में क्रमश छठे और सातवें स्थान पर है. लखनऊ के 3 और कोलकाता के 2 मैच बचे हुए हैं.

[ad_2]

टेस्ट मैच की रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का

[ad_1]

Anushka Sharma-Virat Kohli Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पावर कपल्स में से एक हैं. विराट ने सोमवार को अपने टेस्ट मैच से रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की थी. अब मंगलवार को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली प्रेमानंद महाराज की चरण में वृंदावन पहुंच गए हैं. ये कपल श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में साढ़े तीन घंटे से ज्यादा देर तक वहां रुके. इस दौरान अनुष्का और विराट ने प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक चर्चा की. उनकी वृंदावन से वीडियो सामने आया है.

ये पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए आए हो. इससे पहले भी ये कपल अपने बच्चों के साथ आशीर्वाद लेने के लिए आए थे. विराट और अनुष्का की प्रेमानंद महाराज से बात करते हुए पहले वीडियो वायरल हुआ था.



[ad_2]

शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी के बाद अडानी-अंबानी के नेटवर्थ में हुआ इतना इजाफा

[ad_1]

Share Market: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति होने के बाद सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में गजब की तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स  3.74 परसेंट या 2975.43 अंकों की भारी छलांग लगाते हुए 82,429.90 अंक पर बंद हुआ. दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 3000 अंकों से ज्‍यादा चढ़ गया. निफ्टी ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 916.70 अंक यानी 3.82 परसेंट की तेजी के साथ 24,924.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ. 

निवेशकों के साथ अडानी-अंबानी को भी खूब मुनाफा

शेयर बाजार में इस बढ़त का फायदा देश के दो दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को भी हुआ. दोनों ने एक ही दिन में 1,000 करोड़ डॉलर कमा लिए. ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक, शेयर बाजार में आई तेजी से अंबानी ओर अडानी दोनों के नेटवर्थ में इजाफा हुआ है.

इंडेक्स के मुताबिक, सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में 4.42 बिलियन डॉलर यानी कि करीब 442 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अडानी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अडानी का नेटवर्थ एक ही दिन में 5.31 बिलियन डॉलर यानी कि 531 करोड़ डॉलर बढ़ा है.

दिलचस्प बात तो यह है कि इसी के साथ गौतम अडानी दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में फिर से शामिल हो गए हैं. सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों में करीब 4 सालों की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली. नतीजतन, निवेशकों की एक ही दिन में 16 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई. 

ये कारोबारी हुए और भी ज्यादा अमीर

हालांकि, सोमवार को सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में भी तेजी देखने को मिली. इस तेजी का ही असर है कि एलन मस्क से लेकर मार्क जुकरबर्ग तक की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है.

सोमवार को एलन मस्क को एक ही दिन में 14.5 बिलियन डॉलर का फायदा हुआ है. जबकि मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का नेटवर्थ 16.1 बिलियन डॉलर बढ़ा है. अमेजन के जेफ बेजोस ने इस दौरान 14.3 बिलियन डॉलर का मुनाफा कमाया है.  

ये भी पढ़ें:

सीजफायर के बाद भारत के लिए आई खुशखबरी! इस मामले में चीन से लेकर अमेरिका तक को छोड़ दिया पीछे

[ad_2]

लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S25 Edge, कीमत से फीचर्स तक सब जानिए

[ad_1]

स्मार्टफोन कंपनी Samsung ने अपना नया फोन Galaxy S25 Edge भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. यह फोन Galaxy S25 सीरीज का हिस्सा है और इसमें आपको दमदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और तगड़ी डिस्प्ले जैसे कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेगा.

आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन की कीमत, खासियत और बाकी डिटेल्स के बारे में…

कैसा है फोन का कैमरा

Galaxy S25 Edge में आपको मिलता है 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, जो कि हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो शूटिंग के लिए काफी दमदार है. इसके साथ इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है, जिससे आप वाइड एंगल शॉट्स ले सकते हैं. वहीं, सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 3,900 mAh की बैटरी दी गई है, जो डेली यूज के लिए ठीक-ठाक बैकअप देगी. यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, यानी फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा.

डिस्प्ले और डिजाइन

इस फोन में आपको मिलता है 6.7 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्क्रीन काफी स्मूद चलती है और देखने का एक्सपीरियंस भी शानदार रहेगा. फोन का डिजाइन काफी पतला है, इसकी मोटाई सिर्फ 5.8mm है और वजन 163 ग्राम.

साथ ही, स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Ceramic 2 का इस्तेमाल किया गया है. फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी से भी बचाव होगा.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Samsung ने इस फोन में Snapdragon 8 Elite का ओवरक्लॉक्ड वर्जन दिया है, जिसके कारण इस फोन की परफॉर्मेंस और भी तेज हो गई है. इसके साथ आपको 12GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा.

सैमसंग के इस नए फोन में vapor chamber भी है जो हीट को कंट्रोल करता है, यानी गेमिंग या हेवी यूज़ के दौरान भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा. फोन Android 15 पर आधारित One UI 7.0 के साथ आता है, जो कि नया और स्मूद यूज़र इंटरफेस देता है.

कलर और वेरिएंट्स

Galaxy S25 Edge को तीन शानदार रंगों में लॉन्च किया गया है, जिनमें Titanium Silver, Titanium Jetblack और Titanium Icyblue शामिल हैं. ये प्रीमियम कलर ऑप्शन फोन को एक स्टाइलिश और आकर्षक लुक देते हैं, जो अलग-अलग यूज़र्स की पसंद के हिसाब से चुने जा सकते हैं.

कीमत क्या होगी?
 भारत में इसकी कीमत का ऐलान आज शाम को किया जाएगा, लेकिन इसके फीचर्स देखकर माना जा रहा है कि यह एक प्रीमियम रेंज स्मार्टफोन होगा.

अगर आप एक दमदार कैमरा फोन, शानदार डिस्प्ले और स्लिम डिजाइन वाला एंड्रॉयड डिवाइस ढूंढ रहे हैं, तो Galaxy S25 Edge आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है.

इसी तरह के फीचर्स वाले इन ब्रैंड के बारे में जानें 

Google Pixel 9 Pro – इसमें भी 120Hz AMOLED डिस्प्ले, दमदार कैमरा सिस्टम (अपग्रेडेड AI फोटोग्राफी फीचर्स के साथ) और Android 15 का क्लीन वर्जन मिलता है.

OnePlus 13 Pro – यह फोन Snapdragon 8 सीरीज़ के लेटेस्ट चिपसेट, 2K AMOLED डिस्प्ले और तेज़ चार्जिंग के साथ हाई-एंड परफॉर्मेंस देने वाला फ्लैगशिप है.

[ad_2]

Guru Gochar 2025: गुरु गोचर कल, हो जाएं होशियार अब नहीं मिलेगी कोई छूट हर गलती का होकर रहेगा हि

[ad_1]

Guru Gochar 2025: 14 मई का दिन खास है. इस दिन साल 2025 का दूसरा सबसे बड़ा गोचर होने वाला है. साल 2025 में ग्रहों के देवता गुरु देव बृहस्पति बुध की राशि मिथुन में गोचर करने वाले हैं. 14 मई, 2025 बुधवार को रात 11.20 मिनट में गुरु ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. इस गोचर को बेहद खास माना जा रहा है. गुरु देव बृहस्पति के गोचर के बाद गुरु की अतिचारी चाल आरंभ हो जाएगी जो 2032 तक रहेगी.

गुरु की अतिचारी चाल बहुत महत्वपूर्ण होती है. इस दौरान गुरु ग्रह तेज चाल से आगे बढ़ते हैं और एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं. इसके बाद साल 2025 में गुरु का अगला राशि परिवर्तन कर्क राशि में 18 अक्टूबर, शनिवार को 9.39 मिनट पर होगा. वहीं इसी वर्ष गुरु का आखिरी परिवर्तन 5 दिसंबर, शुक्रवार को दोपहर को 3.38 मिनट पर होगा. वैसे गुरु ग्रह 12-13 महीने में अपनी चाल में परिवर्चन करते हैं.

किसी भी ग्रह का गोचर सभी राशियों पर असर डालता है. गुरु के गोचर से भी कई राशियों को लाभ और कई राशियों को सावधान रहना होगा. जानते हैं इस दौरान किन उपाय को करने से गुरु का सकारात्मक प्रभाव बना रह सकता है.

गुरु देव बृहस्पति के मंत्रों का जाप
गुरु ग्रह के मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं.  “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” और “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः” इन मंत्रों का जाप विशेष रुप से गुरुवार के दिन करें.

गुरुवार व्रत
गुरु देव बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए  और कुंडली में गुरु की स्थिति को मजबूत करने के लिए  गुरुवार के दिन व्रत करें.

केले के पेड़ की पूजा
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से गुरु देव बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

दान
दान करने से भी गुरु ग्रह को मजबूत किया जा सकता है. इस दौरान पढ़ाई से जुड़ा सामान बच्चों को दान में दें. साल ही पीले वस्त्र, चने की दाल आदि चीजों का दान करें.

इन सभी उपाय को करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं, साथ ही व्यक्ति को मानसिक शांति और समृद्धि भी प्राप्त होती है. 

Shadashtak Yoga: षडाष्टक योग मई में कब बन रहा है, शनि की राशि में राहु मंगल किसे परेशान करेंगे ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

13 मई से 11 जून तक रहेगा हिंदू पंचांग का सर्वश्रेष्ठ माह ज्येष्ठ, क्या करें, क्या न करें जानें

[ad_1]

Jyeshtha Month 2025: हिंदू पंचांग का तीसरा महीना यानी ज्येष्ठ माह आरंभ हो चुका है. यह महीना 13 मई से 11 जून तक चलेगा. ज्येष्ठ माह में गर्मी अपने चरम पर होती है और सूर्य के तेज प्रकाश के कारण नदी व तालाब सूख जाते हैं इसलिए इस महीने में जल का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह में हनुमान जी, सूर्य देव और वरुण देव की विशेष उपासना की जाती है. वरुण जल के देवता हैं, सूर्य देव अग्नि के और हनुमान जी कलयुग के देवता माने जाते हैं.

हिंदू पंचांग का तीसरा महीना यानी ज्येष्ठ माह आरंभ हो चुका है. यह महीना 13 मई से 11 जून तक चलेगा. ज्योतिष शास्त्र में भी ज्येष्ठ माह को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. इस पवित्र महीने में पूजा-पाठ और दान-धर्म करने से कई प्रकार के ग्रह दोष से मुक्ति प्राप्त हो जाती है साथ ही इस महीने में निर्जला एकादशी और गंगा दशहरा जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाए जाते हैं.

धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ माह में ही हनुमान जी की मुलाकात भगवान श्रीराम से हुई थी, इसलिए इस महीने में मंगलवार का व्रत रखने से साधक को विशेष लाभ मिलता है साथ ही बजरंगबली की विशेष पूजा अर्चना करने से कई प्रकार के कष्टों का नाश हो जाता है.

हिंदू पंचांग का तीसरा महीना यानी ज्येष्ठ माह आरंभ हो चुका है. यह महीना 13 मई से 11 जून चलेगा. इसके बाद आषाढ़ महीना प्रारंभ हो जाएगा. इस पवित्र महीने में जल संरक्षण और पेड़-पौधों को जल देने से कई कष्टों का नाश होता है, साथ ही पितर प्रसन्न होते हैं. ज्येष्ठ माह में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्यौहार मनाए जाएंगे. साथ ही इस महीने में कुछ महत्वपूर्ण ग्रह राशि परिवर्तन भी करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा.

शास्त्रों में बताया गया है कि ज्येष्ठ माह में दान-धर्म करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है. साथ ही इस माह में किसी जरूरतमंद और पशु-पक्षियों को पानी पिलाने से विशेष लाभ मिलता है. इस महीने में उत्तर भारत समेत तमाम क्षेत्रों में अधिक गर्मी पड़ती है और इस माह में कई तीज-त्योहार और पर्व आते हैं. इस माह में हर महीने में पड़ने वाली एकादशी प्रदोष, पूर्णिमा, नारद जयंती, शीतलाष्टमी, वट सावित्री व्रत, गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी जैसे प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ते हैं.

पूजा करना फलदायी

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक,  जेठ माह में सूर्य देव, वरुण देव, शनि देव और हनुमान जी की पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है.

न करें ये काम

  • पंचांग के अनुसार जेठ महीने में दिन में नहीं सोना चाहिए. ऐसा करने वाले व्यक्ति को तमाम तरह के रोग घेरते हैं.
  • ज्येष्ठ के महीने मसालेदार चीज का सेवन नहीं करना चाहिए और दिन में एक बार भोजन करने का प्रयास करना चाहिए.
  • लहसुन, राई के अलावा गर्म चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इस माह में सबसे अधिक गर्मी होती है.
  • इस माह में बैंगन का सेवन करने से बचना चाहिएक्योंकि इसका सेवन करने से संतान के लिए शुभ नहीं माना जाता है. 
  • जेठ के महीने में कभी किसी प्यासे व्यक्ति को बगैर पानी पिलाए नहीं भेजना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार जेठ के महीने में परिवार में बड़े पुत्र या फिर पुत्री का विवाह नहीं करना चाहिए.
  • ज्येष्ठ माह में गर्मी पड़ती है और शरीर में जल स्तर गिरने लगता है. इस माह जल का सही इस्तेमाल करना चाहिए और बेकार में जल का व्यर्थ करने से बचना चाहिए.

ज्येष्ठ मास शुभ

शास्त्रों में ज्येष्ठ मास को सभी मास में शुभ माना गया है. ज्येष्ठ के स्वामी मंगल है और मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में साहस का प्रतीक माना गया है. सभी नवग्रहों में मंगल को सेनापति का दर्जा प्राप्त है. ज्येष्ठ मास भगवान विष्णु का प्रिय मास है. इस मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है.

भगवान विष्णु और उनके चरणों से निकलने वाली मां गंगा और पवनपुत्र हनुमान की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या फिर बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है. ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले चार बड़ा मंगल की पूजा करने पर व्यक्ति को मनचाहा फल प्राप्त होता है.

जल का दान सबसे श्रेष्ठ

ज्येष्ठ मास में सबसे ज्याद गर्मी पड़ती है. इस महीने में जल का दान पुण्यदान माना गया है. इस माह में न सिर्फ आम लोगों को बल्कि पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए जल उपलब्ध कराना चाहिए. इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. जीवन में आने वाले कष्ट दूर होते हैं.ज्येष्ठ मास में प्याऊ लगाना, नल लगवाना और पोखर, तलाबों का सरंक्षण करना विशेष फलदायी माना गया है.

महत्व

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास का विशेष महत्व भी बता गया है. माना जाता है कि इसी मास में गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था. इसी के कारण इस मास, में गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने के बाद दान करने से व्यक्ति को हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही इसी महीने में भगवान राम अपने परम भक्त हनुमान जी से मिले थे। इसके साथ ही ज्येष्ठ महीने में ही भगवान शनिदेव का जन्म भी हुआ था.

ज्येष्ठ माह व्रत त्योहार

  • 13 मई 2025: नारद जयंती, ज्येष्ठ माह प्रारंभ,
  • 14 मई 2025: वृषभ संक्रांति
  • 16 मई 2025: एकदन्त संकष्टी चतुर्थी
  • 20 मई 2025: मासिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 23 मई 2025: अपरा एकादशी
  • 24 मई 2025: शनि प्रदोष व्रत
  • 25 मई 2025: मासिक शिवरात्रि
  • 26 मई 2025: वट सावित्री व्रत, दर्श अमावस्या
  • 27 मई 2025:, शनि जयंती, ज्येष्ठ अमावस्या, रोहिणी व्रत
  • 29 मई 2025: महाराणा प्रताप जयंती
  • 30 मई 2025: विनायक चतुर्थी
  • 1 जून 2025: स्कन्द षष्ठी
  • 3 जून 2025: धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
  • 4 जून 2025: महेश नवमी
  • 5 जून 2025: गंगा दशहरा
  • 6 जून 2025: निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती
  • 8 जून 2025: प्रदोष व्रत
  • 10 जून 2025: वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
  • 11 जून 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान और दान, कबीरदास जयंती

Hindi Panchang 13 May 2025: ज्येष्ठ माह शुरू, इस दिन का शुभ योग, जानें मुहूर्त, राहुकाल और ग्रह स्थिति

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]