पाकिस्तान को हथियार भेजने वाले तुर्किए पर भारत दागेगा तीन हजार करोड़ का बम, निकल जाएगी सारी हेक

[ad_1]

India on Turkiye: भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान तुर्किए ने PAK की खुलकर मदद की, जिसके बाद से भारत में तुर्किए के बॉयकॉट की मांग उठ रही है. कई भारतीय ट्रैवल कंपनियों ने तुर्किए के लिए बुकिंग बंद कर दी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर ये मुहिम और तेज हुई तो पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्किए को करीब 3,000 करोड़ का बड़ा नुकसान हो सकता है. 

भारत हमेशा से तुर्किए की मदद करता आया है. कोविड काल में भारत की तरफ से दवाएं उपलब्ध कराई गई थीं. वहीं, फरवरी 2023 में तुर्किए में आए भीषण भूकंप के दौरान भारत ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया. इस देश की मदद करने वालों में भारत सबसे आगे था.

तुर्किए ने PAK को अपने सबसे खतरनाक ड्रोन सोनगर दिए  

विदेश मंत्रालय की तरफ से 9 मई को की गई प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा था कि पाकिस्तान की तरफ से भारत में 36 जगहों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले की कोशिश हुई. उन्होंने बताया था कि इनमें ज्यादातर ड्रोन तुर्किए के थे. तुर्किए ने पाकिस्तान को अपने सबसे खतरनाक ड्रोन सोनगर उपलब्ध कराए. इन ड्रोन की खासियत ये है कि ये हथियार ले जाने में सक्षम मानव रहित विमान हैं.

तुर्किए के ड्रोन की खासियत

तुर्किए के इन ड्रोन में टारगेट को पहचाने और उसे नष्ट करने की विशेष क्षमता होती है. ये तुर्किए का पहला राष्ट्रीय हथियारबंद ड्रोन सिस्टम है, जिसे क्रॉस बार्डर सैन्य अभियानों में इस्तेमाल किया जाता है. इन ड्रोन की रेंज 5 से 10 किमी तक की होती है. इसमे कैमरे और ऑटोमैटिक मशीनगन लगी होती हैं.  

DGAO एयर मार्शल एके भारती ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया था कि हमारी वायु रक्षा प्रणाली इतनी मजबूत हैं कि उसने तुर्किए के ड्रोन को मार गिराया. बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ने पर तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से कई दफा बात कर चिंता जताई, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर एक शब्द नहीं बोला. 

ये भी पढ़ें:

बीजेपी नेता दिलीप घोष के सौतेले बेटे की मौत, घर से शव बरामद

[ad_2]

Love Horoscope Today: इस बुधवार को, मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 14 मई 202

[ad_1]

Love Rashifal: बुधवार, 14 मई 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन गुरु के गोचर से प्रेम संबंधों में सुधार होगा. सिंगल्स को नए रिश्ते में जल्दबाजी से बचना चाहिए. विवाहित जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. 

Love Horoscope Today: इस बुधवार को, मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 14 मई 2025 का जानें लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन विवाहित जातकों को सावधानी बरतनी चाहिए; बहकावे में आकर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। सिंगल्स दोस्तों के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे.

Love Horoscope Today: इस बुधवार को, मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 14 मई 2025 का जानें लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव हैं. साथी के साथ स्पष्ट संवाद से रिश्ता मजबूत होगा. सिंगल्स को नए आकर्षण का अनुभव हो सकता है.

Love Horoscope Today: इस बुधवार को, मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 14 मई 2025 का जानें लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक गहराई बढ़ेगी, लेकिन राहु का प्रभाव भ्रम पैदा कर सकता है। साथी को समय और स्पेस दें। सिंगल्स को जल्दबाज़ी से बचना चाहिए.

Love Horoscope Today: इस बुधवार को, मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 14 मई 2025 का जानें लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम जीवन में संघर्ष संभव है. अहंकार और अपेक्षाओं की टकराहट से विवाद बढ़ सकता है. शांत रहें और संवाद बनाए रखें.

Love Horoscope Today: इस बुधवार को, मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 14 मई 2025 का जानें लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों में ठहराव के बाद भावनाएं गहराएंगी. पुराने मुद्दे उजागर हो सकते हैं; साफ़ संवाद से स्थिति सुधरेगी. 

Love Horoscope Today: इस बुधवार को, मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 14 मई 2025 का जानें लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन रिश्ते में भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है. संवाद की कमी से साथी को नज़रअंदाज़ महसूस हो सकता है. संतुलन बनाए रखें.

Love Horoscope Today: इस बुधवार को, मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 14 मई 2025 का जानें लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन पिछले रिश्तों की यादें परेशान कर सकती हैं. प्रेम जीवन में रहस्य और असमंजस बढ़ेगा. नया रिश्ता शुरू करने से पहले स्पष्ट रहें.

Love Horoscope Today: इस बुधवार को, मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 14 मई 2025 का जानें लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन दिल किसी को लेकर असमंजस में रह सकता है. पुराने रिश्ते से closure मिलेगा. सिंगल्स किसी पुराने जान-पहचान वाले से मिल सकते हैं.

Love Horoscope Today: इस बुधवार को, मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 14 मई 2025 का जानें लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन रिश्ते में कुछ छुपी बातें उजागर हो सकती हैं. साथी के साथ संवाद में पारदर्शिता रखें. सिंगल्स के लिए आत्ममंथन का समय है.

Love Horoscope Today: इस बुधवार को, मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 14 मई 2025 का जानें लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लव लाइफ में अचानक बदलाव संभव हैं. ब्रेकअप या नए कनेक्शन की संभावना है. भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें.

Love Horoscope Today: इस बुधवार को, मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 14 मई 2025 का जानें लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि के लोगों के लिए आज प्रेम में भावनात्मक गहराई और भ्रम दोनों होंगे. निर्णय लेने में मन दुविधा में रहेगा. साथी से खुलकर बात करें.

Love Horoscope Today: इस बुधवार को, मीन और कुंभ राशि वाले प्यार में खा सकते हैं धोखा, 14 मई 2025 का जानें लव राशिफल

यह भी पढ़ें: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे रहेगा कल का दिन, पढ़ें 13 मई का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

इलेक्ट्रिशियन फरार है! शख्स ने एसी के साथ किया ऐसा मजाक कि यूजर्स ने दीवार पर दे मारा सिर

[ad_1]

Trending Video: सोचिए जरा, आप गर्मी से तंग आकर अपने कमरे में एसी लगवाते हैं, ताकि सुकून की ठंडी हवा में चैन की नींद ले सकें. लेकिन जैसे ही एसी चालू करते हैं, कमरे में बर्फ नहीं, बल्कि भट्टी जैसी गर्म हवा बहने लगती है. जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसने इंजीनियरिंग, लॉजिक और न्यूटन के सिद्धांत सबको फाड़कर रख दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस एसी की ठंडी हवा से राहत मिलनी थी, उसी एसी ने कमरे को तंदूर सी गर्मी जैसा दहकता हुआ बना डाला. लेकिन ऐसा हुआ कैसे? वो आपको वीडियो देखकर मालूम हो जाएगा.

आउटडोर यूनिट को कमरे में लगा गया शख्स

दरअसल, हुआ यूं कि एक महानुभाव ने इलेक्ट्रिशियन बुलाया और कहा, “भाई एसी लगवा दो”. अब ये नहीं पता कि इलेक्ट्रिशियन एलईडी बल्ब रिपेयर स्पेशलिस्ट था या पंखा एक्सपर्ट, लेकिन उसने जो किया वो इतिहास में दर्ज हो गया है. जनाब के साथ इलेक्ट्रिशियन ने ऐसा खेल खेला कि एसी की आउटडोर यूनिट को अंदर कमरे में लगवा दिया और इनडोर यूनिट को बाहर की दीवार पर टांग दिया. अब बेचारा एसी भी कन्फ्यूज हो गया कि “मैं हवा कहां दूं? अंदर गर्मी छोड़ूं या बाहर ठंड फैलाऊं?” वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलेक्ट्रिशियन फरार है.


एसी लगाने के बाद फरार है इलेक्ट्रिशियन

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कमरे के कोने में रखी है कड़क आउटडोर यूनिट, जो आमतौर पर बाहर रखी जाती है ताकि गर्मी कमरे से बाहर निकले. लेकिन यहां तो गर्मी बाहर नहीं, सीधी आपके माथे पर भभके मार रही है. वहीं, इनडोर यूनिट दीवार के बाहर सड़क की ओर मुंह करके लटक रही है जैसे मोहल्ले वालों को ठंडी हवा देनी हो. सड़क से गुजरने वाले लोग हैरानी में एक-दूसरे से पूछ रहे हैं, “भाई ये कौन सा नया मॉडल है?”

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का ये वीडियो देख दहल जाएगा दुश्मन, हर तरफ बरस रही है सिर्फ आग

यूजर्स जमकर ले रहे मजे

वीडियो को Sourcasm नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसी तो फिर भी ठीक है भाई, तू घर की सर्विस करवा पहले. एक और यूजर ने लिखा…भाई सर्दियों का इंतजार कर अब तू. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…रिमोट भी काम नहीं कर रहा होगा.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा…जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो 


न पेड़ बचेंगे और न लोग… धरती से खत्म हो जाएगा जीवन? रिसर्च में सामने आई तारीख

[ad_1]

Nature Geoscience on Earth: जापान की तोहो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने सुपर कंप्यूटर की गणना के आधार पर एक बड़ा दावा किया है. सुपर कंप्यूटर के सिमुलेशन के आधार पर बताया गया है कि पृथ्वी पर ऑक्सीजन अगले एक अरब वर्षों में खत्म हो जाएगी. ऑक्सीजन न होने के कारण पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं होगा और सब कुछ खत्म हो जाएगा.

वैज्ञानिकों का दावा है कि NASA के प्लैनेटरी मॉडलिंग का इस्तेमाल करते हुए ये शोध किया गया, जो कहता है कि एक अरब वर्ष बाद दुनिया खत्म हो जाएगी. इससे पहले इस तरह के शोध 2 अरब वर्ष में धरती से जीवन खत्म होने का दावा कर चुके हैं. ये अध्ययन पृथ्वी के वायुमंडल के विकास की संभावनाओं पर आधारित है. इसके लिए 4,00,000 सिमुलेशन चलाए गए. 

‘पेड़-पौधे सूखने से ऑक्सीजन बननी बंद हो जाएगी’

सिमुलेशन से पता चला कि जैसे-जैसे समय बीतेगा, वैसे-वैसे सूर्य की गर्मी बढ़ती जाएगी और इसका असर धरती के मौसम पर पड़ेगा. गर्मी बढ़ने से पानी भाप बनकर उड़ जाएगा और कार्बन चक्र कमजोर हो जाएगा. पेड़-पौधे सूख जाएंगे और ऑक्सीजन बननी बंद हो जाएगी. वायुमंडल मीथेन गैस से भर जाएगा.  

‘एक अरब वर्षों में तेजी से खत्म हो जाएगी ऑक्सीजन’ 

ये अध्ययन नेचर जियोसाइंस में पब्लिश हुआ है. इसका शीर्षक है द फ्यूचर लाइफस्पैन ऑफ अर्थ्स ऑक्सिजनेटेड एटमॉस्फियर. इस रिसर्च में पाया गया कि पृथ्वी के ऑक्सीजन युक्त वायुमंडल का भविष्य एक अरब वर्ष है. जापान के सहायक प्रोफेसर काजुमी ओजकी ने कहा है कि कई सालों से पृथ्वी के बायोस्फीयर के जीवनकाल पर चर्चा वैज्ञानिक ज्ञान के आधार पर की जा रही है. इसमें सूर्य की चमक और ग्लोबल कार्बोनेट-सिलिकेट जियोकेमिकल चक्र शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि पिछले कई अनुमानों से पता चला है कि पृथ्वी का बायोस्फीयर ज्यादा गरम होने और CO2 की कमी के कारण 2 अरब वर्षों में खत्म हो जाएगा. नए शोध में इस समय सीमा को कम कर दिया गया है. अब यह अनुमान लगाया गया है कि एक अरब वर्षों में ऑक्सीजन तेजी से खत्म हो जाएगी. 

 ये भी पढ़ें:

‘कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता मंजूर नहीं’, ट्रंप को भारत का सीधा जवाब

[ad_2]

बैटरी से लेकर परफॉर्मेंस तक: OPPO K13 का दमदार धमाका, ₹20,000 से कम में सबसे OverPowered स्मार

[ad_1]

OPPO K सीरीज़ पिछले कुछ साल से स्टाइलिश, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और लंबे समय तक शानदार परफॉर्मेंस वाले मोबाइल फोन की बेहतरीन मिसाल रही है. समय के साथ नई और युवा पीढ़ी की बदलती मांगों को पूरा करने के लिए OPPO ने अब इस सेगमेंट में OPPO K13 फोन पेश किया है.

आज के यूजर्स को केवल लंबे समय तक चलने वाला फोन नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें चाहिए बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ गेमिंग, डिस्प्ले, नेटवर्क कनेक्टिविटी, इंप्रेसिव डिजाइन और स्लिम लुक वाला एक फोन-और OPPO K13 इन सब मानकों पर खरा उतरता है. यह ओवरपॉवर्ड (OP) स्मार्टफोन का अनुभव देता है यानी जेनरेशन Z और गेमिंग कम्युनिटी के लिए असाधारण और शक्तिशाली क्षमताओं वाला फोन.

अन्य विशेषताओं के साथ-साथ, केवल 16,999 रुपये की शुरूआती कीमत में ये फ़ोन, अपने सेगमेंट के सबसे आकर्षक विकल्प (बेस्ट इन प्राइस सेगमेंट) के रूप में आता है.

हमने फ़ोन को कई दिनों तक यूज़ किया है और इस आर्टिकल में हम आपको फोन की अनेक विशेषताओं को विस्तार से बताएँगे कि क्यों इसे ‘लैग किलर प्रोसेसर बाला दमदार OP फोन कहा जा रहा है.

बैटरी से लेकर परफॉर्मेंस तक: OPPO K13 का दमदार धमाका, ₹20,000 से कम में सबसे OverPowered स्मार्टफोन !

पावरफुल परफॉर्मेंस, नो लैग एक्सपीरियंस

हमने कई घंटों तक इस फ़ोन पर हैवी गेम्स खेली और एक्शन फिल्में देख. हम ये निश्चित रूप से कह सकते हैं की OPPO K13 अपने सेगमेंट का सबसे शक्तिशाली परफ़ॉर्मर है. यह एंटी-एजिंग (60 महीने) क्षमता में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाला पहला मोबाइल इंटेलिजेंट टर्मिनल सिस्टम है, जिसे TL Certification Center द्वारा प्रमाणित किया गया है. Snapdragon 6 Gen 4 वाला इसका शानदार ‘लैग किलर’ प्रोसेसर फोन को इस सेगमेंट में बहुत आगे खड़ा करता है. इसमें TSMC के 4nm नोड पर पहली 6-सीरीज चिप है.

इस फोन के साथ 790K+ AnTuTu भी इस श्रेणी के फोन के लिहाज से सर्वाधिक है. ग्राफिंग प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) एड्रिनो का परफॉर्मेंस 29 प्रतिशत बेहतर है. 4nm फ्लैगशिप प्रोसेस इसके काम करने की रफ्तार और क्षमता को बढ़ाता है. मेमोरी की बात करें तो LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज इस फोन में एक साथ कई तरह के काम करने के लिए सपोर्ट करती हैं और यह एक दमदार ‘मल्टीटास्किंग’ फोन भी बन जाता है. AI Trinity Engine के साथ ही Snapdragon Game Super Resolution इसके ग्राफिक्स और इसकी पॉवर एफिशिएंसी को बहुत बढ़ा देते हैं.

बैटरी से लेकर परफॉर्मेंस तक: OPPO K13 का दमदार धमाका, ₹20,000 से कम में सबसे OverPowered स्मार्टफोन !

7000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ बिना रुके चलें

किसी भी मोबाइल फोन के लिए उसकी बैटरी की क्षमता बहुत अहमियत रखती है. हमने कई घंटों तक फ़ोन का इस्तेमाल करके OPPOK13 की बैटरी लाइफ टेस्ट करने की कोशिश करी और पाया की OPPO K13 बैटरी के मामले में अपनी कीमत के अन्य फोन से काफी आगे है. 7000mAh क्षमता वाली बड़ी ग्रेफाइट बैटरी इस फोन की जान है जो पांच साल तक आपके फोन का भरपूर साथ देती है. इस सेगमेंट में यह पहली इतनी बड़ी बैटरी है.

OPPO K13 की ग्रेफाइट बैटरी तकनीक अन्य सिलिकॉन एनोड बैटरी की तुलना में लंबे समय तक चलने वाली है और समय के साथ इनकी क्षमता बनी रहती है. तो इस मामले में हम अपने कॉम्पिटीटर मोबाइल फोन की तुलना में खुद को मजबूती से खड़ा पाते हैं.

Smart Charging Engine 5.0 के साथ OPPO K13 मोबाइल फोन की यह बैटरी 80W की SUPERVOOCTM फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन चार्जिंग में लगने वाले समय की बात करें तो इसका रैपिड चार्जिग मोड बैटरी को केवल पांच मिनट में 14% तक, 10 मिनट में 25%, 15 मिनट में 35%, 20 मिनट में 43%, और आधे घंटे में 62% तक चार्ज कर देता है. 0 से 100% तक चार्जिंग में इसे केवल 56 मिनट लगते हैं. यानी इसकी पूरी बैटरी एक घंटे से भी कम समय में चार्ज हो जाती है.

बैटरी से लेकर परफॉर्मेंस तक: OPPO K13 का दमदार धमाका, ₹20,000 से कम में सबसे OverPowered स्मार्टफोन !

नॉन-स्टॉप गेमिंग, नो हीटिंग

इस श्रेणी में 6000mm² की एक ग्रेफाइट शीट के साथ 5700mm² का सर्वश्रेष्ठ वीसी (वैपर चैंबर) कूलिंग सिस्टम मोबाइल फोन को गर्म नहीं होने देता और हीटिंग जैसे किसी कारण से मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर कोई असर नहीं पड़ता है.

इस अनुभव के लिए फ़ोन मे बाकी फीचर्स के अलावा स्मूथ गेमिंग के लिए अपग्रेडेड AI Hyper Boost तकनीक भी सोने पर सुहागे की तरह है. Al Adaptive Frame Stabilization Algorithm स्थिर FPS और यह पावर बचाने के लिए फोन के रिसोर्सेस को समझदारी से इस्तेमाल करता है. Al Adaptive Temperature Control ओवरहीटिंग के कारण मोबाइल के इस्तेमाल में आने वाली कमियों को दूर करता है और गेमिंग भी सुगम हो जाती है. Snapdragon Elite Gaming फीचर शानदार ग्राफिक्स, तेज़ रिस्पॉन्स और जीरो लैग के साथ अल्ट्रा-स्मूद गेमिंग अनुभव सुनिश्चित करता है. ऐसे में इस फोन में हमने इंटेंस गेमिंग और मूवीज का भरपूर लुत्फ़ उठाया वो भी बिना हीटिंग और लैग के.

बैटरी से लेकर परफॉर्मेंस तक: OPPO K13 का दमदार धमाका, ₹20,000 से कम में सबसे OverPowered स्मार्टफोन !

जहां सबका नेटवर्क गया फ्लाइट मोड में, K13 वहीं चला ऑनलाइन मोड में!

OPPO K13 को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि गेमिंग का एक्सपीरियंस हमेशा स्मूद रहे. खास गेम एक्सक्लूसिव Wi-Fi एंटीना यूज़र्स को दो हाथों से गेमिंग करते हुए भी मजबूत नेटवर्क कनेक्शन देता है वो भी बिना रुकावट .

AI LinkBoost 2.0, OPPO की खास तकनीक है जो 360° Annular Antenna system के साथ आता है. इससे कमजोर नेटवर्क एरिया में भी शानदार सिग्नल मिलता है. हमने इसे बेसमेंट और ट्रैफिक में इस्तेमाल किया लेकिन कनेक्टिविटी का कोई इशू नहीं आया.

BeaconLink टेक्नोलॉजी इस फोन को और भी खास बनाती है, जो ब्लूटूथ के ज़रिए 208 मीटर तक डिवाइसेज़ को जोड़ सकती है – वो भी बिना नेटवर्क के.

तो ये कहना बिलकुल भी गलत नई होगा की, OPPO K13 गेमिंग के साथ-साथ कनेक्टिविटी के मामले में भी है एक पावरहाउस स्मार्टफोन!

बैटरी से लेकर परफॉर्मेंस तक: OPPO K13 का दमदार धमाका, ₹20,000 से कम में सबसे OverPowered स्मार्टफोन !

AMOLED डिस्प्ले का स्वैग, स्लिम डिज़ाइन का टैग

इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED FHD+ अल्ट्रा डिस्प्ले दिया हुआ है और ये शानदार अनुभव प्रदान करता है. फोन का Screen to Body ratio 92.2% है जो आपको बेहतरीन इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है. ये डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 1200nits के पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी दी गई है. फोन के साथ IP65 सर्टिफिकेशन है जो इसकी स्क्रीन को पानी के छींटों और धूल से सुरक्षा प्रदान करने की गारंटी देता है. Outdoor mode, Glove mode और Splash touch के साथ यह मजेदार अनुभव प्रदान करता है. फोन में 300% अल्ट्रा वॉल्यूम मोड भी दिया हुआ है जो शानदार ऑडियो-वीडियो अनुभव देने में सक्षम है.

इस फोन का वजन महज 208 ग्राम है और ये केवल 8.45mm है. फोन में OPPO का नेचुरल रॉक टेक्सचर दिया हुआ है जो सतह पर असली पत्थर जैसा फील देता है. यह फोन Icy Purple और Prism Black रंगों में उपलब्ध है.

बैटरी से लेकर परफॉर्मेंस तक: OPPO K13 का दमदार धमाका, ₹20,000 से कम में सबसे OverPowered स्मार्टफोन !

AI कैमरा से हर क्लिक बने मास्टरशॉट

फोन में 50MP का मुख्य रीयर कैमरा दिया हुआ है जो शानदार फोटोग्राफी करने में मदद करता है. साथ ही इसमें OV02B1B लेंस के साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 16MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. इसमें AI Clarity Enhancer, AI Reflection Remover, AI Unblur और AI Eraser 2.0 जैसे फीचर्स दिए हुए हैं जो आपकी फोटोग्राफी स्किल्स को निखारने में मदद करते हैं.

बैटरी से लेकर परफॉर्मेंस तक: OPPO K13 का दमदार धमाका, ₹20,000 से कम में सबसे OverPowered स्मार्टफोन !

ColorOS 15- हर टच में स्मार्टनेस, हर मूव में फ्लो

ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ OPPO का यह फोन कम से कम पांच साल तक बिना किसी बाधा के आपका साथ देने में सक्षम है. AI Summary, AI Screen Translator और AI Writer जैसे AI आधारित स्मार्ट टूल और Google Gemini तथा Circle to Search जैसे फीचर फोन को चार चांद लगा देते हैं.

बैटरी से लेकर परफॉर्मेंस तक: OPPO K13 का दमदार धमाका, ₹20,000 से कम में सबसे OverPowered स्मार्टफोन !

कीमत और ऑफर्स –

OPPO K13 का 8+128GB वैरिएंट ₹17,999 और 8+256GB वैरिएंट ₹19,999 की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है. इस मई पर पाएं ₹1,000 की धमाकेदार छूट! अब 8GB 128GB सिर्फ ₹16,999 और 8GB+256GB ₹18,999 में उपलब्ध. इसकी बिक्री Flipkart, OPPO eStore और मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स पर शुरू है.

बैटरी से लेकर परफॉर्मेंस तक: OPPO K13 का दमदार धमाका, ₹20,000 से कम में सबसे OverPowered स्मार्टफोन !

किफायती दाम में फ्लैगशिप फील – यही है OPPO K13 की खासियत!

अंत में हम कह सकते हैं कि OPPO K13 एक बेहतरीन OP परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन है. OPPO K13 सिर्फ पावर या बैटरी के ही नहीं बल्कि हर मामले में एक आल राउंडर OP स्मार्टफोन है. चाहे गेमिंग हो या वियुइंग, बैटरी लाइफ हो या चार्जिंग स्पीड, कूलिंग टाइम हो या बेमिसाल परफॉरमेंस और नेटवर्क कनेक्टिविटी हो या आकर्षक डिज़ाइन, OPPO K13 हर मामले में पहले नंबर पर आता है. हर मामले में अव्वल आने वाले इस सचमुच के नायाब OPPO K13 OP स्मार्टफोन को घर ले आइये एंड #LiveUnstoppable

Disclaimer: एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड या एबीपी लाइव किसी भी तरह से इस लेख की सामग्री या यहां व्यक्त विचारों का समर्थन नहीं करता है. पाठकों को अपने विवेक का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.

[ad_2]

विराट-रोहित के बाद मोहम्मद शमी ने भी लिया संन्यास? जानें वायरल दावे का सच

[ad_1]

Mohammed Shami Test Retirement: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने महज 5 दिनों के अंतराल पर टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ली है. अब तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. यह हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रोहित और विराट की देखादेख शमी ने भी टेस्ट से रिटायरमेंट ले ली है. इस दावे में कितनी सच्चाई है, इस पर खुद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने प्रतिक्रिया दे डाली है.

मोहम्मद शमी ने लिया संन्यास?

मोहम्मद शमी की रिटायरमेंट की खबर तब सामने आई जब एक भारतीय न्यूज वेबसाइट ने दावा किया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद मोहम्मद शमी भी टेस्ट फॉर्मेट से रिटायर होने वाले हैं. यह भी कहा गया कि चयनकर्ता उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से ड्रॉप कर सकते हैं. इस खबर का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है, लेकिन इसमें कितना सच है और कितना झूठ? इस बात पर से खुद मोहम्मद शमी ने पर्दा उठा दिया है.

क्या है सच?

मोहम्मद शमी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद इस खबर का स्क्रीन शॉट साझा किया है. उन्होंने अपनी रिटायरमेंट की सभी अफवाहों को खारिज करते हुए लिखा, “बहुत बढ़िया महाराज. मैं अपनी जॉब के दिन भी गिन लूं. मैं टेस्ट से रिटायरमेंट लूंगा या नहीं बाद में देखेंगे. आप जैसों ने हमारे भविष्य का सत्यानाश कर दिया है. कभी तो अच्छा बोल लिया करें. माफ कीजिएगा, यह आज की सबसे खराब खबर है.”

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार जसप्रीत बुमराह भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं करना चाहते हैं, इसका कारण यह बताया जा रहा है कि बुमराह इंग्लैंड दौरे पर सारे टेस्ट नहीं खेलना चाहते हैं. अगर ऐसा है तो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मोहम्मद शमी टीम इंडिया के पेस अटैक को लीड करते हुए नजर आ सकते हैं. शमी अब तक अपने 64 मैचों के टेस्ट करियर में 229 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli: जब प्रधानमंत्री आवास पहुंचे विराट कोहली, तो क्या हुआ? PM मोदी के साथ मिलकर…

[ad_2]

गोरखपुर में बर्ड फ्लू से हुई बाघिन की मौत, जानें जानवरों से इंसानों में कैसे फैलती है ये बीमारी

[ad_1]

Gorakhpur Zoo Tigress Death: गोरखपुर का अशफाक उल्ला खां चिड़ियाघर, जहां रोजाना सैकड़ों लोग जानवरों को देखने और प्रकृति से जुड़ने आते हैं, वहां इन दिनों माहौल कुछ परेशान करने वाला चल रहा है. बीते कुछ हफ्तों में यहां चार जानवरों की मौत हो चुकी है, और अब बाघिन की बर्ड फ्लू की वजह जान चली गई है। तभी से ये खबर चिड़ियाघर प्रशासन और शहरवासियों के लिए चिंता का कारण बन गई है। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए चिड़ियाघर निदेशक विकास यादव ने 13 मई को जांच कराने का फैसला लिया है। इसी वजह से 13 मई तक चिड़ियाघर को पूरी तरह बंद रखा जाएगा, ताकि टीम बिना किसी रुकावट के जरूरी जांच कर पाए. 

बर्ड फ्लू क्या है?

बर्ड फ्लू, जिसे एवियन इंफ्लुएंजा (Avian Influenza) भी कहा जाता है, एक संक्रामक वायरस है जो आमतौर पर पक्षियों को प्रभावित करता है. यह वायरस खासकर मुर्गियों, बत्तखों, कबूतरों जैसे पक्षियों में पाया जाता है, लेकिन अब बाघिन जैसे वन्यजीवों में भी इसके मामले सामने आना चिंता का विषय बन गया है. 

ये भी पढ़े- बरसात में उगने वाला रहस्यमय पौधा ‘काला बिछुआ’, औषधीय गुणों से है भरपूर

गोरखपुर की घटना क्यों है चिंताजनक?

गोरखपुर के चिड़ियाघर में एक बाघिन की मौत की पुष्टि बर्ड फ्लू से हुई है. यह पहली बार नहीं है जब किसी मांसाहारी वन्यजीव में बर्ड फ्लू पाया गया हो, लेकिन इस घटना ने एक बाद से इंसानों को सावधान कर दिया है. क्योंकि यह वायरस जानवरों से इंसानों तक पहुंचने की ताकत रखता है.

यह वायरस इंसानों तक कैसे फैलता है? 

पोल्ट्री फार्म्स में काम करने वाले लोग यदि सावधानी न बरतें तो यह वायरस उन तक पहुंच सकता है. 

अधपका या ठीक से साफ न किया गया मांस भी वायरस का माध्यम बन सकता है. 

जहां संक्रमित पक्षी रहते हैं, वहां की हवा, मिट्टी या पानी भी वायरस को फैला सकता है. 

इंसानों में इसके लक्षण कैसे दिखाई देंगे? 

बुखार और ठंड लगना

खांसी और गले में खराश होना 

सांस लेने में तकलीफ होना 

मांसपेशियों में दर्द होने लगेगा 

अत्यधिक थकान महसूस होगी 

कैसे करें बचाव?

पक्षियों और जानवरों से दूर रहने की कोशिश करें. खासकर खुले में पाए जाने वाले मरे हुए पक्षियों से दूर रहना होगा. 

पोल्ट्री मांस और अंडों को अच्छी तरह पकाकर ही खाना चाहिए. 

अपने पालतू जानवरों को खुले में संक्रमित पक्षियों के संपर्क में न आने दें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

[ad_2]

खत्म हुआ इंतजार! CBSE ने 12वीं के बाद जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

[ad_1]

CBSE Board 10th Class Result Out: देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं जो CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए राहत की खबर सामने आ गई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई 2025 को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. 

इस साल कुल 93.60% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे हैं. यह पिछले साल के मुकाबले 0.06% ज्यादा है, जो बताता है कि छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है. इस बार 95% लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों की सफलता दर इससे 2.37% कम रही. यह सिलसिला पिछले कुछ वर्षों से लगातार बना हुआ है, जहां लड़कियां बोर्ड परीक्षाओं में लड़कों से आगे निकल रही हैं. इससे पहले बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था. 

लड़कियों और लड़कों का प्रदर्शन

दिल्ली क्षेत्र में लड़कियों का पास प्रतिशत 95.00% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% था. इस तरह लड़कियों ने लड़कों से 2.37% बेहतर प्रदर्शन किया, जो कि एक और बार साबित करता है कि लड़कियाँ बोर्ड परीक्षाओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं.

संस्थान-वार प्रदर्शन

वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) और केंद्रीय विद्यालय (KV) के छात्रों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. JNV ने 99.49% का पास प्रतिशत दर्ज किया, जबकि KV का पास प्रतिशत 99.45% रहा. वहीं, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का पास प्रतिशत 83.94% और सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 89.26% रहा.

कंपार्टमेंट

इस साल 1,41,353 छात्रों को कंपार्टमेंट में रखा गया है, जो पिछले साल 1,32,337 छात्रों से थोड़ा अधिक है. ये छात्र फिर से अपनी परीक्षा में भाग ले सकते हैं और अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2025: CBSE ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर “CBSE Class 10 Result 2025” या “CBSE Class 12 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.
  4. सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी.
  5. जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2025: CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, जानें किस जोन ने किया टॉप और कौन सा रहा सबसे पीछे  

मोबाइल ऐप से ऐसे देखें

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप या DigiLocker ऐप डाउनलोड करें.
  • लॉगिन करने के बाद CBSE रिजल्ट सेक्शन पर जाएं.
  • रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें और सबमिट करें.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

गलती से अकाउंट में आ जाए मोटी रकम तो सबसे पहले क्या करें, जानें क्या है नियम

[ad_1]

Wrongful Credit: क्या हो अगर आपके खाते में 1000 रुपये की जगह अचानक से 1,00,000 रुपये आ जाएं. आमतौर पर लोगों को हैरानी होने के साथ खुशी भी होती है. लेकिन इसे खर्च करने से पहले इस खबर में दी जाने वाली जानकारी आपको किसी बड़ी मुसीबत से बचा सकती है. 

कई बार टेक्लीकल एरर या किसी कर्मचारी की चूक की वजह से या पैसे ट्रांसफर करने के दौरान अकाउंट नंबर लिखते वक्त किसी एक डिजीट में गड़बड़ी हो जाने पर पैसा किसी और के खाते में चला जाता है. बैंकिंग सिस्टम में इस तरह की गलती को ‘Wrongful Credit’कहा जाता है. कई बार ऐसा होता है कि अकाउंट में गलती से आए पैसों को हम अपना मानकर खर्च करने की प्लानिंग बना लेते हैं, जबकि इसके कुछ खास नियम हैं. 

बैंक को तुरंत दें ट्रांजैक्शन की जानकारी

भारतीय बैंकिंग कानून के अनुसार, पैसा अगर गलती से आपके अकाउंट में आ गया है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप उसके हकदार हैं, बल्कि पैसा उसी का माना जाएगा, जिसका वह असल में है. आप उस रकम पर अपना दावा नहीं कर सकते हैं. ऐसा करना गैरकानूनी है. उस पैसे को बैंक कभी भी रिवर्स कर सकता है. ऐसे में उसे निकालकर खर्च करने के बजाय इसकी जानकारी बैंक को तुरंत दें. आप चाहें तो फोन, ईमेल या खुद ब्रांच जाकर उस ट्रांजैक्शन की डिटेल बैंक को दे. 

बैंक इस तरह से करता है जांच

इस तरह के मामलों के लिए बैंकों के पास एक इंटरनल प्रोटोकॉल होता है, जिसके जरिए यह जांच की जाती है कि पैसा गलती से किसके अकाउंट में चला गया है. यह पता लगने पर कि पैसे आपके खाते में आए हैं और आपने उसे खर्च कर दिए हैं, तो आप कानूनी रूप से फंस सकते हैं और अगर आप पैसे वापस करने से इनकार करते हैं, तो बैंक आपके अकाउंट को फ्रीज कर सकता है.

जेल तक की हो सकती है सजा

इतना ही नहीं, आप पर धोखाधड़ी का मामला तक दर्ज हो सकता है और जेल भी जाना पड़ सकता है. जी हां, भारतीय दंड संहिता की धारा 403 के मुताबिक, किसी और की संपत्ति का गलत तरीके से इस्तेमाल करना ‘Dishonest misappropriation of property’है. इसमें दो साल की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकती है. ऐसे में बैंक रिवर्स करने की कोशिश करें आप उससे पहले ही इसकी जानकारी बैंक को दे दें या इस प्रॉसेस में बैंक का सहयोग करें. 

ये भी पढ़ें: 

खुशखबरी! पोस्ट ऑफिस में पैसे रखने वालों के लिए बड़ा ऐलान, अब घर बैठे मिनटों में पाए ये डॉक्यूमेंट; नहीं काटने होंगे ब्रांच के चक्कर

[ad_2]