आखिर चाहते क्या हैं मोहम्मद यूनुस? भारत के ‘सेवन सिस्टर्स’ को लेकर फिर दिया विवादित बयान

[ad_1]

Muhammad Yunus Controversial Statement: भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में शेख हसीना के हटने के बाद से भारत विरोधी गतिविधियां तेज हो गई हैं. एक तरफ बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. वहीं, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस लगातार नॉर्थ ईस्ट को लेकर भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं. 

भारत के पूर्वोतर राज्यों (नॉर्थ ईस्ट) को लेकर बीते दिनों बीजिंग में भी यूनुस ने विवादित बयान दिया था. अब उन्होंने नेपाल की संसद की प्रतिनिधि सभा की उपाध्यक्ष इंदिरा राणा के साथ मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर फिर से पूर्वोत्तर भारत का जिक्र किया.

नॉर्थ ईस्ट को लेकर यूनुस की भड़काऊ बयानबाजी 

मोहम्मद यूनुस के ऑफिस की तरफ से लिखे पोस्ट में कहा गया है कि अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और भारत के सात पूर्वोत्तर राज्यों के बीच एक एकीकृत आर्थिक रणनीति का आह्वान किया है, जिसमें जलविद्युत, स्वास्थ्य सेवा और सड़क संपर्क में सीमा पार सहयोग की संभावना पर जोर दिया गया है यानी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख ने बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और भारत के सेवन सिस्टम स्टेट के लिए एक एकीकृत आर्थिक योजना का आह्वान किया और कहा कि इन देशों और भारत के पूर्वोत्तर को अलग रहने की अपेक्षा एक साथ (इन देशों के साथ) रहने पर ज्यादा लाभ होगा.

बीजिंग में भी दिया था विवादित बयान 

मोहम्मद यूनुस का ये बयान इसलिए विवादित है क्योंकि सेवन सिस्टर्स स्टेट (पूर्वोत्तर) भारत का अभिन्न अंग है. नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है. मोहम्मद यूनुस का ये कहना कि पूर्वोत्तर भारत के इन राज्यों का अकेले रहने के बजाए इन देशों के साथ जुड़ने से ज्यादा लाभ होगा. इस तरह की बयानबाजी कर कहीं न कहीं यूनुस की मंशा इन राज्यों को भड़काने की है. बार-बार पूर्वोत्तर का जिक्र कर बांग्लादेश सरकार के मुखिया कहना क्या चाहते हैं? 

मोहम्मद यूनुस जब बीजिंग गए थे तो वहां एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर भारत को लैंड लॉक्ड (भूमि से घिरा हुआ) क्षेत्र कहकर विवाद खड़ा कर दिया था. यूनुस ने कहा था कि सात राज्यों के लिए समुद्र तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है. हम इस पूरे क्षेत्र के लिए महासागर के गार्जियन ऑफ ओसियन हैं.

ये भी पढ़ें:

‘आपको बदला लेना है, आप रो नहीं सकते’, पाकिस्तान के खिलाफ जंग में शहीद बड़े भाई को याद कर जीडी बख्शी की आंखों से निकले आंसू

[ad_2]

अब कैमरा नहीं, बस स्क्रीन दिखेगी! Apple ला रहा है क्रांतिकारी iPhone, जानें इसके बारे में सबकुछ

[ad_1]

Apple एक बार फिर टेक्नोलॉजी की दुनिया में तहलका मचाने की तैयारी में है. जहां बाकी कंपनियां फोल्डेबल फोन बनाने में लगी हैं, वहीं Apple उससे एक कदम आगे बढ़ने की सोच रहा है. रिपोर्ट्स के मानें तो कंपनी एक ऐसा iPhone डिजाइन कर रही है जो चारों तरफ से सिर्फ स्क्रीन यानी डिस्प्ले से ढका होगा. जी हां, इस फोन में न तो कोई कैमरा कटआउट होगा और न ही कोई सेंसर दिखेगा, बस हर तरफ स्क्रीन ही स्क्रीन होगी.

खबरों की मानें तो इस फ्यूचरिस्टिक iPhone को साल 2027 में लॉन्च किया जा सकता है. इस खास फोन की सबसे बड़ी खासियत होगी उसका 360 डिग्री डिस्प्ले डिजाइन, जो इसे अब तक के सभी स्मार्टफोन्स से अलग बनाएगा.

Xiaomi कर चुका है ऐसी झलक पेश

हालांकि ऐसा डिजाइन पूरी तरह नया नहीं है. इससे पहले Xiaomi ने 2019 में Mi Mix Alpha नाम का एक कॉन्सेप्ट फोन दिखाया था, जिसमें मोबाइल के चारों तरफ डिस्प्ले था. लेकिन अब Apple इस आइडिया को एक नए लेवल पर ले जाने की तैयारी में है.

स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो होगा जबरदस्त

नई डिजाइन के चलते iPhone का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो अब तक के किसी भी iPhone से ज्यादा हो सकता है. उदाहरण के लिए, iPhone 16 Pro का रेश्यो 90.1% है. आने वाले इस फ्यूचर फोन में यह रेश्यो लगभग पूरी बॉडी तक पहुंच सकता है.

आसान नहीं है ये डिजाइन

Apple काफी वक्त से इस कॉन्सेप्ट पर काम कर रहा है. 2019 में कंपनी का एक पेटेंट भी सामने आया था, जिससे पता चला था कि कंपनी इस तरह की टेक्नोलॉजी पर सोच-विचार कर रही है. लेकिन इस तरह का फोन बनाना आसान नहीं है क्योंकि डिस्प्ले को हर कोने और किनारे पर बिना टूटे फिट करना बहुत ही मुश्किल काम है.

डिस्प्ले पार्टनर्स को भी है चुनौती

Apple की डिस्प्ले बनाने वाली कंपनियां Samsung और LG फिलहाल ऐसे फ्लेक्सिबल OLED पैनल्स पर काम कर रही हैं जो इस डिजाइन को संभाल सकें. इन्हें कर्व और बेंड करने में काफी टेक्निकल दिक्कतें आ रही हैं. हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple इन चुनौतियों को जल्द ही पार कर सकता है.

सिर्फ एक फोन नहीं और भी हैं धमाकेदार प्रोजेक्ट्स

इतना ही नहीं, Apple कई और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स पर भी काम कर रहा है. जैसे कि फोल्डेबल iPhone और कैमरे से लैस नए AirPods. ये सभी प्रोजेक्ट्स आने वाले समय में मोबाइल टेक्नोलॉजी को एक नया चेहरा दे सकते हैं.

फिलहाल तो यह प्रोजेक्ट शुरुआती स्टेज में है, लेकिन अगर Apple वाकई इस डिस्प्ले में लिपटे iPhone को लॉन्च करता है, तो यह स्मार्टफोन की दुनिया में एक बहुत बड़ी छलांग होगी. अब देखना ये होगा कि Apple इस फ्यूचर iPhone को कब और कैसे दुनिया के सामने पेश करता है.

[ad_2]

महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, 94.10 फीसदी स्टूडेंट्स पास, देखें नतीजे

[ad_1]

महाराष्ट्र के लाखों छात्रों के लिए राहत और खुशखबरी लेकर आया है 13 मई 2025 का दिन. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने आज कक्षा 10वीं (SSC) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार का कुल पास प्रतिशत 94.10% रहा, जो छात्रों के अच्छे प्रदर्शन को दर्शाता है. छात्र अपना रिजल्ट sscresult.mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जाकर रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं. यह परीक्षा मार्च-अप्रैल 2025 के बीच राज्यभर में आयोजित की गई थी.

रिजल्ट में क्या रहा खास?

इस साल कुल 15,58,020 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 15,46,579 छात्र परीक्षा में बैठे और 14,55,433 छात्र पास हुए. रिजल्ट के आंकड़े इस बार भी बताते हैं कि लड़कियों ने एक बार फिर बाज़ी मारी है.
लड़कियों का पास प्रतिशत रहा 96.14%, जबकि लड़कों का रहा 92.31%.

कौन-सा संभाग रहा आगे?

राज्य के आठ संभागों में कोंकण ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, जहां 98.82% छात्र पास हुए. दूसरी ओर, नागपुर सबसे नीचे रहा, जहां 90.78% छात्र पास हो पाए. अन्य क्षेत्रों की बात करें तो –

  • कोल्हापुर – 96.87%
  • मुंबई – 95.84%
  • पुणे – 94.82%
  • नासिक – 93.04%
  • अमरावती – 92.95%
  • छत्रपति संभाजीनगर – 92.82%
  • लातूर – 92.77%

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2025: CBSE ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

32 विषयों में 100% रिजल्ट

बोर्ड के अनुसार, इस बार कुल 62 विषयों में से 32 विषयों में 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया गया है. यानी इन विषयों में सभी छात्र सफल रहे, जो बोर्ड के शिक्षण स्तर में सुधार को दिखाता है.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • नतीजे देखने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक साइट  sscresult.mahahsscboard.in पर जाएं.
  • इसके बाद छात्र रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें. 
  • अब छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • फिर छात्र रिजल्ट पेज को डाउनलोड करें.
  • अंत में छात्र रिजल्ट पेज का प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2025: CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, जानें किस जोन ने किया टॉप और कौन सा रहा सबसे पीछे  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

बटलर-स्टार्क से लेकर ट्रेविस हेड तक, IPL 2025 के लिए भारत नहीं आएंगे ये विदेशी प्लेयर?

[ad_1]

Players Miss IPL 2025 List: ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है. वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कड़ा संदेश दिया है कि भारत आतंकवाद कतई सहन नहीं करेगा. भारत-पाक तनाव (India Pakistan News) के बीच IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. अब अच्छी बात यह है कि टूर्नामेंट के बाकी 17 मैचों के लिए नया शेड्यूल (IPL New Schedule 2025) जारी हो गया है. 17 मई से बाकी के मुकाबले खेले जाएंगे, वहीं फाइनल 3 जून को खेला जाएगा.

शेड्यूल आने से पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ कि कुछ विदेशी खिलाड़ी शायद आईपीएल 2025 में खेलने भारत वापस नहीं आएंगे. हालांकि अभी तक इस बारे में पुष्टि नहीं हो सकी है. यहां जानिए उन विदेशी खिलाड़ियों के बारे में, जो शायद आईपीएल 2025 के बाकी मुकाबले खेलने भारत वापस नहीं आएंगे.

RCB-दिल्ली को बहुत बड़ा झटका

जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में अभी तक 18 विकेट लिए हैं, लेकिन वो कंधे की चोट के कारण बचे हुए मैचों को मिस कर सकते हैं. उनके अलावा रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी जैकब बैथेल भी बाकी मैचों के लिए अनुपलब्ध रह सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स को सबसे बड़ा झटका मिचेल स्टार्क दे सकते हैं, उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में 14 विकेट चटकाए हैं. दिल्ली को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में मजबूती देने वाले ट्रिस्टन स्टब्स भी बाकी मैचों से बाहर रह सकते हैं.

पंजाब-गुजरात के सामने मुश्किल

गुजरात जायंट्स को पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचाने में जोस बटलर का बड़ा योगदान रहा है, जो अब तक टूर्नामेंट में 500 रन बना चुके हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के कारण वो आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं. गुजरात के लिए यह भी बड़ी मुश्किल है कि कगिसो रबाडा और शेरफान रदरफोर्ड भी शायद भारत वापस नहीं आएंगे. मार्को जानसेन और जोश इंग्लिश का टीम में ना होना पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका दे सकता है.

ये खिलाड़ी शायद बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे: जोस बटलर, कगिसो रबाडा, शेरफान रदरफोर्ड, जोश हेजलवुड, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, रायन रिकल्टन, विल जैक्स, मार्को जानसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क, जोश इंग्लिश, एडन मार्करम, जोफ्रा आर्चर, ट्रेविस हेड.

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli: जब प्रधानमंत्री आवास पहुंचे विराट कोहली, तो क्या हुआ? PM मोदी के साथ मिलकर…

[ad_2]

Aaj ka Vrishabh Rashifal 14 May 2025: काम टालना पड़ सकता है भारी, बढ़ेंगी परेशानियां, पढ़ें आज

[ad_1]

Taurus Horoscope Today 14 May:  वृषभ राशिफल 14 मई, बुधवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं. ज्योतिष ग्रंथों में शुक्र को धन, संपत्ति, यश, और लग्ज़री का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी वृषभ राशि क्या कहती है.

वृषभ राशि जॉब राशिफल (Taurus Job Horoscope)-

वृषभ राशि वालों को नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बनाएंगे, तो वह आसानी से कर सकते हैं. आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जो आपको समस्या देंगे. आपको अपने कामों को लेकर कुछ असुविधा रहेगी, इसलिए आप थोड़ा परेशान रहेंगे.

वृषभ राशि फैमली राशिफल (Taurus Family Horoscope)-

वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, तभी आप अपने साथी को खुश रख पाएंगे.

वृषभ राशि हेल्थ राशिफल (Taurus Health Horoscope)-

वृषभ राशि वालों के लोग थोड़ा परेशान रहेंगे. मानसिक स्थिति और तनाव हो सकते हैं. शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर समय बिताना तनाव दूर कर सकता है और मानसिक सुकून देगा.

वृषभ राशि व्यापार राशिफल (Taurus Business Horoscope)-

वृषभ राशि वालों के व्यापार में नई टेक्नोलॉजी अपनाकर बिजनस को शिखर पर ले जाएंगे. आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन दिन भर छोटे-मोटे लाभ के योग बनते रहेंगे. आज आप किसी की मदद लेना पसंद नहीं करेंगे लेकिन फिर भी किसी को पैसा देने से जुड़े फैसले बदल सकते हैं.

शुभ अंक: 10

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं.

FAQs

Q1. क्या वृषभ राशि के लोग व्यापार में परेशान रहेंगे?

A1. हां, वृषभ राशि के लोग व्यापार में परेशान रहेंगे.

Q2. क्या उनकी मानसिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है?

A2. हां, उनकी मानसिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है.

Taurus Monthly Horoscope April 2025: वृषभ अप्रैल मासिक राशिफल, आमदनी को लेकर नहीं होगी बड़ी समस्या

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका ने कराया सीजफायर’, सऊदी अरब में ट्रंप ने फिर दोहराई बात

[ad_1]

Trump on India-Pakistan Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (13 मई, 2025) को एक बार फिर दावा किया कि उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष को रोकने के लिए ‘सफलतापूर्वक ऐतिहासिक संघर्षविराम’ कराया.

ट्रंप ने रियाद में सऊदी-अमेरिका निवेश फोरम को संबोधित करते हुए कहा, ‘जैसा कि मैंने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा था, मेरी सबसे बड़ी उम्मीद शांतिदूत बनना और एकता लाना है. मुझे युद्ध पसंद नहीं है. वैसे हमारे पास दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी सेना है.’

भारत और पाकिस्तान के बीच कराया सीजफायर: डोनाल्ड ट्रंप

उन्होंने दावा किया, ‘कुछ ही दिन पहले, मेरे प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए ऐतिहासिक संघर्षविराम को सफलतापूर्वक करवाया.’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी क्षेत्र की अपनी चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण में सऊदी अरब में हैं.

उन्होंने कहा, ‘मैंने ऐसा करने के लिए काफी हद तक व्यापार का इस्तेमाल किया और मैंने कहा कि साथियो, चलो. एक सौदा करते हैं. चलो कुछ व्यापार करते हैं.’ ट्रंप के इस संबोधन के दौरान वहां मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाईं. इस दौरान अरबपति एलन मस्क भी मौजूद थे. सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने भी इसकी सराहना की.

भारत-पाक सीजफायर पर क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने कहा, ‘आइए, परमाणु मिसाइलों का व्यापार न करें. आइए, उन चीजों का व्यापार करें, जिन्हें आप इतनी खूबसूरती से बनाते हैं और दोनों के पास बहुत शक्तिशाली नेता, बहुत मजबूत नेता, अच्छे नेता, स्मार्ट नेता हैं. और यह सब रुक गया. उम्मीद है कि यह ऐसे ही रहेगा, लेकिन यह सब रुक गया.’

मार्को रुबियो पर गर्व है: ट्रंप

उन्होंने कहा कि उन्हें विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उन सभी लोगों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इतनी मेहनत की. अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘मार्को, खड़े हो जाइए. तुमने बहुत बढ़िया काम किया. धन्यवाद. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, मार्को, पूरे समूह ने तुम्हारे साथ काम किया, लेकिन यह बहुत बढ़िया काम है और मुझे लगता है कि वे (भारत और पाकिस्तान) वास्तव में साथ मिल रहे हैं.’

‘परमाणु संघर्ष को रुकवा दिया’, सीजफायर पर बोले थे ट्रंप

ट्रंप ने एक दिन पहले दावा किया था कि उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु संघर्ष’ को रोक दिया तथा दक्षिण एशियाई पड़ोसियों से कहा कि अगर वे शत्रुता समाप्त कर दें तो अमेरिका उनके साथ ‘बहुत सारा व्यापार’ करेगा.

भारत ने कहा था- दोनों देशों के बीच हुई थी बातचीत 

बता दें कि ट्रंप के इस दावे को भारत ने खारिज कर दिया था. भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के लिए अपील की गई थी, जिसके बाद सीजफायर हुआ. एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि कश्मीर के मामले में किसी भी देश की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है और वैसे भी पाकिस्तान से अब पीओके पर बात होनी है. कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है.

[ad_2]

महिलाओं के स्किन केयर प्रोडक्ट्स में छिपे जानलेवा केमिकल, नई स्टडी में हुआ खुलासा

[ad_1]

Chemicals in Skincare Products: क्या आप हर दिन इस्तेमाल करने वाले शैम्पू, बॉडी लोशन, या साबुन को सुरक्षित मानते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए चौंकाने वाली हो सकती है. हाल ही में (Environmental Science and Technology Letters) में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि, कई पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में फॉर्मेल्डिहाइड नामक एक खतरनाक रसायन पाया जाता है, जिसे कैंसर पैदा करने वाला माना गया है। 

जानकारी के मुताबिक, लॉस एंजेलेस में रहने वाली 70 महिलाओं के साथ यह रिसर्च की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने एक मोबाइल ऐप के जरिए अपने उपयोग किए जाने वाले प्रोडक्ट्स की फोटो और इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट साझा की. नतीजा यह निकला कि, 53% महिलाएं ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रही थीं. जिनमें फॉर्मल्डिहाइड या उससे निकलने वाले रसायन मौजूद थे.चिंता की बात यह है कि, इनमें से कई प्रोडक्ट्स महिलाएं रोजाना या हफ्ते में कई बार इस्तेमाल करती थीं. 

ये भी पढ़े- हार्ट अटैक आने से 2 दिन पहले दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते हो जाएं सतर्क

फॉर्मल्डिहाइड क्या है और यह क्यों खतरनाक है?

फॉर्मल्डिहाइड एक ऐसा रसायन है जो प्रोडक्ट्स को ज्यादा दिनों तक टिकाऊ बनाने के लिए डाला जाता है. ये शैम्पू, बॉडी लोशन, फेस क्रीम, साबुन और यहां तक कि, आईलैश ग्लू जैसे उत्पादों में भी इसकी मौजूदगी पाई गई है. अमेरिका की (Environmental Protection Agency) पहले ही इस रसायन को “मानव स्वास्थ्य के लिए जोखिम” घोषित कर चुकी है. इसका लंबे समय तक संपर्क में रहना त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है और कई मामलों में यह कैंसर का कारण भी बन सकता है. 

दरअसल, इस रिसर्च से एक और गंभीर मुद्दा सामने आया है. रंगभेद और सौंदर्य उत्पादों में विषाक्त रसायनों की उच्च उपस्थिति होना. पहले भी यह बात सामने आ चुकी है कि, हेयर स्ट्रेटनिंग प्रोडक्ट्स में खतरनाक रसायन ज्यादा होते हैं और इनका उपयोग ज्यादातर ब्लैक और रंगीन त्वचा वाली महिलाएं करती हैं. लेकिन अब यह साफ हो गया है कि, सिर्फ हेयर प्रोडक्ट ही नहीं, बल्कि अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी कैंसर की वजह बन सकते हैं. 

महिलाओं को क्या करना चाहिए? 

किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसके इंग्रेडिएंट्स जरूर पढ़ें. अगर उसमें DMDM Hydantoin, Quaternium-15 जैसे तत्व हैं, तो उन्हें नजरअंदाज न करें,  ये केमिकल वाले प्रोडेक्ट हो सकते हैं.

आयुर्वेदिक या हर्बल विकल्पों को प्राथमिकता दें, जो बिना हानिकारक रसायनों के बनाए जाते हैं. 

जिन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल रोजाना किया जाता है, उन्हें लेकर आपको ज्यादा ध्यान देना होगा. क्योंकि हर रोज इस्तेमाल में ली जाने वाली कोई भी प्रोडेक्ट आपकी स्किन और स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है. 

यह अध्ययन न सिर्फ एक वैज्ञानिक चेतावनी है, बल्कि महिलाओं की सेहत और बाजार में मौजूद सौंदर्य उत्पादों की पारदर्शिता पर एक बड़ा सवाल भी खड़ा करता है. जो चीजें हमें सुंदर और साफ-सुथरा दिखाने का वादा करती हैं, वही हमारे स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर बन सकती हैं. महिलाओं के लिए अब समय आ गया है कि, वे अपने सौंदर्य उत्पादों के बारे में सजग हों और सुरक्षित विकल्पों की ओर कदम बढ़ाएं. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

[ad_2]

बिना इंटरनेट के देखें वीडियो और टीवी, जानिए क्या है ये तकनीक और कैसे करती है काम

[ad_1]

Direct-to-Mobile: भारत में बीते कुछ समय से Direct-to-Mobile (D2M) तकनीक को लेकर काफी चर्चा है. जानकारी के मुताबिक, माना जा रहा है कि जल्द ही ये तकनीक आम लोगों के लिए जल्द ही उपलब्ध कराई जा सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके ट्रायल पूरे हो चुके हैं ज़रूरी उपकरण तैयार हैं और तकनीकी रूप से यह पूरी तरह काम करने के लिए तैयार है. अब बस सरकार की मंजूरी का इंतज़ार है. जैसे ही सूचना और प्रसारण मंत्रालय से हरी झंडी मिलती है यह तकनीक करोड़ों मोबाइल यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी. बता दें कि इस तकनीक के आने से करोड़ो यूजर्स को काफी आसानी होगी.

क्या है D2M टेक्नोलॉजी?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक ऐसी बेहतरीन तकनीक है जिसकी मदद से लोग बिना इंटरनेट और बिना सिम कार्ड के अपने मोबाइल फोन पर टीवी चैनल और वीडियो कंटेंट देख सकेंगे. इसक मतलब है कि आप बिना इंटरनेट के भी टीवी देक सकेंगे और आपका डेटा भी खत्म नहीं होगा. D2M के ज़रिए सीधे मोबाइल पर ब्रॉडकास्टिंग की जाएगी, जिससे जानकारी और मनोरंजन तक पहुंच बेहद आसान हो जाएगी. इसकी सबसे बड़ी खास बात है कि ये सभी चीजें आपको फ्री में मिल जाएंगी.

किसे होगा इस तकनीक से फायदा

  • बता दें कि D2M तकनीक कई मामलों में बेहद उपयोगी साबित हो सकती है.
  • यह मोबाइल नेटवर्क पर ट्रैफिक का बोझ घटाएगी.
  • इंटरनेट डेटा की खपत कम होगी.
  • ग्रामीण इलाकों, जंगलों और दूरदराज के क्षेत्रों में जहां ब्रॉडबैंड या मजबूत नेटवर्क नहीं है, वहां भी यह सेवा पहुंच सकेगी.
  • आपातकालीन परिस्थितियों में या प्राकृतिक आपदाओं के समय भी लोगों तक सूचना पहुंचाने में यह बेहद मददगार साबित होगी.

इस तकनीक के पीछ कौन

जानकारी के मुताबिक, इस तकनीक को बेंगलुरु की Saankhya Labs कंपनी, जो Tejas Networks का हिस्सा है, ने एक विशेष चिप SL3000 तैयार की है. इस चिप की मदद से मोबाइल फोन सीधे सैटेलाइट या ब्रॉडकास्ट टावर से कंटेंट प्राप्त कर सकते हैं. यह तकनीक IIT कानपुर से जुड़े स्टार्टअप Free Stream Technologies के सहयोग से विकसित की गई है. इनका लक्ष्य है सस्ता इंटरनेट उपलब्ध कराना, नेटवर्क लोड घटाना और ऐसे इलाकों तक जानकारी पहुंचाना जहां अब तक मीडिया नहीं पहुंच सका है.

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली को बेहद पसंद है ये गैजेट! क्रिकेट के मैदान में भी रखते हैं साथ, जानें क्या है खासियत

[ad_2]

IPL 2025 के बीच इंग्लैंड रवाना होंगे भारतीय खिलाड़ी, क्या गिल छोड़ेंगे गुजरात टाइटंस का साथ?

[ad_1]

India Squad For England Test Series 2025: भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होने वाला है. पिछले कुछ समय में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन की रिटायरमेंट से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. भारत-इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से पहले इंडिया-ए का इंग्लैंड दौरा 30 मई से शुरू होने वाला था, लेकिन IPL 2025 का शेड्यूल बढ़ने के कारण इंडिया-ए और इंग्लैंड के शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है. अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इंडिया-ए टीम में शामिल होने वाले 2 सबसे बड़े नाम यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन हो सकते हैं.

द इंडियन एक्स्प्रेस में छपी एक रिपोर्ट अनुसार इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैच में ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल के रूप में 2 बड़े नाम इंडिया-ए के लिए खेल सकते हैं. इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अजीत अगरकर की लीडरशिप वाली चयन समिति इंडिया-ए के पहले मैच के लिए 14 सदस्यीय स्क्वाड का चयन कर सकती है. इस टीम में उन खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती है जो IPL 2025 के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएंगे.

IPL 2025 के बीच ये खिलाड़ी जाएंगे इंग्लैंड!

यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन के अलावा करुण नायर, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियां, खलील अहमद, आकाशदीप, मानव सुथर और अंशुल कंबोज को इंडिया-ए के स्क्वाड में जगह दी जा सकती है. वहीं आईपीएल 2025 में नहीं खेल रहे सरफराज खान भी इस टीम का हिस्सा हो सकते हैं. वहीं उंगली की चोट से जूझ रहे RCB के कप्तान रजत पाटीदार इंग्लैंड दौरे तक शायद फिट नहीं हो पाएंगे.

दूसरे मैच में खेल सकते हैं शुभमन गिल

इसी रिपोर्ट अनुसार शुभमन गिल, साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर इंडिया-ए के दूसरे मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेले जाने से पूर्व टीम इंडिया के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मैच भी खेलने वाले हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के बाद इंडिया-ए के मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कड़ी नजर रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें:

बटलर-स्टार्क से लेकर ट्रेविस हेड तक, IPL 2025 के लिए भारत नहीं आएंगे ये विदेशी प्लेयर? बहुत लंबी है लिस्ट

[ad_2]

यूपीएससी ने जारी किया CSE Prelims का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

[ad_1]

UPSC CSE Admit Card 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा 2025 (CSE Prelims) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

इस साल यूपीएससी CSE के जरिए IAS, IPS, IFS समेत कुल 979 पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि भारतीय वन सेवा परीक्षा (IFS) के लिए 150 पदों पर भर्तियां होंगी. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) का आयोजन 25 मई 2025 को किया जाएगा.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले upsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • स्टेप 2: अभ्यर्थी होमपेज पर ‘Admit Card for CSE Prelims 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉग इन करें.
  • स्टेप 4: उम्मीदवार की स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा.
  • स्टेप 5: अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें.
  • स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें.

किन बातों का रखें ध्यान

  • एडमिट कार्ड पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को जरूर चेक करें.
  • उम्मीदवार का नाम और जन्मतिथि
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस
  • परीक्षा के विषय और पेपर कोड
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2025: CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, जानें किस जोन ने किया टॉप और कौन सा रहा सबसे पीछे  

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

UPSC CSE तीन चरणों में होती है – प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू. प्रारंभिक परीक्षा क्वालिफाइंग होती है, जबकि मेंस और इंटरव्यू के अंक मिलाकर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है. UPSC के जरिए देशभर के युवाओं को Indian Administrative Services (IAS), Indian Police Services (IPS), Indian Foreign Services (IFS), Indian Revenue Services (IRS) समेत कई अन्य सिविल सेवाओं में सेवा देने का अवसर मिलता है.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]