हिंदी में नहीं मिले ज्यादा शो, फिर भी ‘रेड 2’ पर भारी पड़ी ‘रेट्रो’, जानें पहले दिन की कमाई

[ad_1]

Retro Box Office Collection Day 1: साल 2024 में मच अवेटेड फिल्म कंगुवा लेकर आए थे साउथ के सिंघम यानी सूर्या. बढ़िया ओपनिंग मिलने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई क्योंकि इसका बजट ही करीब 350 करोड़ रुपये था. अब साल 2025 में सूर्या फिर से आ चुके हैं और इस बार उन्होंने ऐसी फिल्म चुनी है जिसका बजट इतना कम है कि इसका एक बहुत बड़ा हिस्सा फिल्म पहले वीकेंड में ही निकाल लेगी.

सूर्या और पूजा हेगड़े की फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही बज था. इस तमिल फिल्म के साथ तेलुगु में नानी की हिट द थर्ड केस और हिंदी में अजय देवगन की रेड 2 भी रिलीज हुई हैं. ऐसे में भी फिल्म ने ओपनिंग डे पर बढ़िया कलेक्शन किया है. यहां जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है.

रेट्रो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कार्तिक सुब्बाराज के डायरेक्शन में बनी रेट्रो ने सैक्निल्क के मुताबिक, पहले दिन 4:20 बजे तक 11.77 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध ये डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.

2025 में सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली टॉप फिल्मों में शामिल हुई रेट्रो

साल 2025 में आई तमिल फिल्मों में सबसे बढ़िया ओपनिंग लेने वाली टॉप फिल्मों में अजित कुमार की दो फिल्में शामिल हैं. पहले नंबर पर जाट के साथ रिलीज हुई गुड बैड अग्ली है जिसने ओपनिंग डे पर 29.25 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे नंबर पर विदामुयार्ची 27 करोड़, तीसरे नंबर पर ड्रैगन है जिसने 5.4 करोड़ रुपये कमाए हैं.

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, अब रेट्रो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है. फाइनल डेटा आने के बाद पता चलेगा कि फिल्म ने टॉप 3 में ही रहेगी या फिर अजित कुमार की दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ देगी.

हिंदी में नहीं मिले ज्यादा शो: रेड 2 से पहुंच रहा नुकसान?

साउथ फिल्मों की कमाई का बड़ा हिस्सा हाल-फिलहाल में हिंदी बेल्ट के दर्शकों की जेब से भी जाता है. हालांकि, रेड 2 की रिलीज की वजह से और जाट-केसरी 2 के पहले से सिनेमाघरों में होने की वजह से रेट्रो और नानी की हिट द थर्ड केस दोनों को हिंदी में ज्यादा शोज नहीं मिले हैं और जो मिले भी हैं वो सिंगल स्क्रीन्स में ही मिले हैं. यानी अब सिंगल स्क्रीन के दर्शकों पर डिपेंड करता है कि फिल्म की हिंदी से कमाई आने वाली दिनों में कितनी होती है.

खैर इसके बावजूद रेट्रो का ओपनिंग डे कलेक्शन अजय देवगन की रेड 2 से ज्यादा है.

रेट्रो का बजट और स्टारकास्ट

रेट्रो का बजट बहुत ज्यादा नहीं है. इंडिया टाइम्स के मुताबिक, इसे सिर्फ 60 करोड़ में बनाया गया है. जिसका एक बहुत बड़ा हिस्सा फिल्म ने पहले ही दिन निकाल लिया है. ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला वियजन के मुताबिक, फिल्म अगर 120 करोड़ रुपये कमा लेती है तो ये हिट साबित हो जाएगी. ऐसे में अगले दो दिनों में अगर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो फिल्म के बिजनेस के लिए ये बेहतर हो सकता है.

रेट्रो के बारे में

रेट्रो को जिगरथंडा और पेट्टा जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्ट कार्तिक सु्ब्बाराज ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सूर्या के साथ पूज हेगड़े ने भी अहम रोल निभाया है. इसके अलावा, फिल्म में प्रकाश राज, जयराम और नासर भी हैं. फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी बीवी से प्रॉमिस करने के बाद शांति से जिंदगी बिताना चाहता है.

[ad_2]

रशियन लड़कियां भी हुईं डॉली चायवाले की फैन, वीडियो देख डिग्री जलाने के लिए तैयार हुए लोग

[ad_1]

Dolly Chaiwala Viral Video: चाय बेचते-बेचते कौन आदमी क्या बन जाए कुछ नहीं कहा जा सकता. नागपुर के डॉली चाय वाले को ही देख लीजिए. जो पतला सा लड़का कभी नागपुर की फुटपाथ पर अजीब तरह की हेयर स्टाइल और सनग्लासेस पहनकर चाय बनाता था. आज दुनिया भर में छा जाएगा किसे इस का अंदाजा था. आज डॉली चायवाला कभी बिल गेट्स को चाय पिलाता है.

तो कभी दुबई में टी स्टाल खोलता है. अब उसके पास लोग आते हैं. चाय पीने नहीं बल्कि ब्रांड की डील करने. हाल ही में सोशल मीडिया पर डॉली चाय वाले का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वह किसी सेलिब्रिटी की तरह नजर आ रहा है और आसपास लड़कियां उसके साथ फोटो खिंचवा रही है.

रशियन लड़कियां भी हुईं डॉली चायवाले की फैन

डॉली चायवाला यानी सुनील पाटिल इन दिनों भारत में कम विदेश में ज्यादा घूमता हुआ नजर आता है. आए दिन उसके तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए दिखाई दे जाते हैं. हाल ही में उसका एक वीडियो दुबई से वायरल हो रहा है. जहां उसे चारों तरफ से लड़कियां घेरे हुए हैं. और वह उनके बीच किसी सेलिब्रिटी की तरह नजर आ रहा है. कुछ यूजर्स का कहना है यह लड़कियां रूस की हैं. और डाॅली चाय वाले की फैन हैं.

यह भी पढ़ें: क्लाइंट को गलती से बोल दिया I love You, फिर उसका जवाब हो गया वायरल

यह सभी लड़कियां उसके साथ सेल्फी लेने के लिए खड़ी हुई है. डॉली चाय वाले का यह औरा देखकर एक बार सभी डिग्री धारी अपनी डिग्रियां जलाने की जरूर सोच रहे होंगे. लोग बहुत मेहनत करने के बाद भी इतना फेम हासिल नहीं कर पाते. जितना डाॅली चाय वाले ने अजीब तरीके से चाय बनाकर हासिल कर लिया. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है यह वीडियो.

यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani Pet Dog: मुकेश अंबानी के पालतू कुत्ते Happy की मौत पर वायरल हो रहे ये इमोशनल पोस्ट, यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

लोग कर रहे हें मजेदार कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो को डॉली चाय वाले ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट @dolly_ki_tapri_nagpur से पोस्ट किया है. इस वीडियो को कई मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं. तो वही 4 लाख के करीब लाइक मिल चुके हैं. इस पर लोगों की काफ़ी कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ” पैसे की ताकत.” एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ” भाई ने सिखा दिया कि कामयाबी है तो सब है ” एक अन्य यूजर ने लिखा है “भाई असली जिंदगी तो तू ही जी रहा है.”

यह भी पढ़ें: ‘मेरे सामने वाली खिड़की’ गाने पर शख्स ने बेटी के साथ बनाई रील, वायरल हो गया वीडियो

रेलवे में निकली बंपर पदों पर वैकेंसी, आवेदन की तारीख नजदीक, पढ़ें डिटेल्स

[ad_1]

अगर आप रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है. साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR), आरआरसी नागपुर डिवीजन ने अप्रेंटिस के बंपर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 मई 2025 तक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख निकल जाने के बाद कैंडिडेट्स को अप्लाई करने का मौका नहीं मिलेगा.

ये है रिक्ति विवरण

इस भर्ती के तहत SECR की तरफ से कुल 1007 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती निकाली गई है. इनमें से 919 पद नागपुर डिवीजन में और 88 पद वर्कशॉप मोतीबाग के लिए आरक्षित हैं.

क्या है जरूरी योग्यता

इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (50% अंकों के साथ) की हो. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट भी जरूरी है.

आयु सीमा

अधिसूचना के अनुसार न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष (5 अप्रैल 2025 के आधार पर). आवेदन करने वाले रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकार के नियम के अनुसार छूट मिलेगी. SC/ST कैंडिडेट्स को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PWD कैंडिडेट्स को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.जनरल/OBC/EWS कैंडिडेट्स को 100 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. जबकि SC/ST/PWD उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा.

स्टाइपेंड कितना

• 2 साल के ITI कोर्स वाले: 8050 रुपये प्रतिमाह
• 1 साल के ITI कोर्स वाले: 7700 रुपये प्रतिमाह

यह भी पढे़ं:

UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?

ऐसे करें आवेदन

• कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक साइट secr.indianrailways.gov.in पर जाएं.
• इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें.
• फिर आवेदन फॉर्म में जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
• अब आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें.
• इसके बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सेव रखें.

यह भी पढे़ं:

देश के अगले चीफ जस्टिस बीआर गवई ने किस कॉलेज से ली थी लॉ की डिग्री? जान लीजिए CJI से जुड़ी ये बात

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अडानी पोर्ट्स का मुनाफा 48% बढ़कर 3023 करोड़ हुआ, हर शेयर पर मिलेगा 7 रुपये का डिविडेंड

[ad_1]

Adani Ports Q4 Net Profit Jumps: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनोमिक जोन (एपीएसईजेड) का वित्त वर्ष 2025 के मार्च तिमाही के 1 मई 2025 को आए नतीजे में शुद्ध मुनाफा 48 प्रतिशत बढ़कर 3,023.10 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही के दौरान 2014.77 करोड़ रुपए था. अडानी ग्रुप की तरफ से बताया गया कि मार्च तिमाही के दौरान अधिक आय और मजबूत रिवैन्यू की वजह से मुनाफा बढ़ पाया है.

इसी तरह से अडानी पोर्ट्स की कुल तमाही आय 22 फीसदी बढ़कर 8,769.63 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी दौरान 7,199.94 करोड़ रुपये थी. इस दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 5382.13 करोड़ रुपये रहा, जो ठीक इसी अवधि के दौरान एक साल पहले 4,450.52 करोड़ रुपये था.

नतीजे के बाद अडानी पोर्ट्स ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड की भी घोषणा की है. शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी की तरफ से ये कहा गया है कि फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए प्रति शेयर 7 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जो 2 रुपये के फैस वैल्यू वाले शेयरों पर दिया जाएगा.

अडानी पोर्ट्स का मार्च तिमाही में रिवैन्यू 23 फीसदी बढ़कर 8,488 करोड़ रुपये हो गया, जो इसी तिमाही में सालभर पहले 6897 करोड़ रुपये था. इसी तरह मार्च तिमाही में अडानी पोर्ट्स की ऑपरेटिंग प्रोफिट 23.8 प्रतिशत बढ़कर 5,006 करोड़ रुपये हो गया तो ठीक इस तिमाही के दौरान एक साल पहले 4,044 करोड़ रुपये था. मार्च तिमाही के दौरान अडानी पोर्ट का ईबीआईटीडीए मार्जिन 59 बढ़कर करोड़ पर पहुंच गया जो इसी तिमाही में ठीक सालभार पहले 58.6 करोड़ रुपये था.

ये भी पढ़ें: क्या टेस्ला से अब होने वाली है एलन मस्क की छुट्टी? हटाए जाने की रिपोर्ट पर जानें क्या दिया जवाब

[ad_2]

टेस्ला के सीईओ पद से होगी एलन मस्क की छुट्टी, रिपोर्ट में दावा, चेयरमैन ने कर दिया साफ

[ad_1]

टेस्ला मोटर्स के चेयरमैन रॉबिन डेनहोम ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी एलन मस्क की जगह किसी नए सीईओ की तलाश कर रही है. डेनहोम ने इन खबरों को ‘बिलकुल झूठा’ और ‘गलत जानकारी’ बताया है.

दरअसल, वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि जब मस्क ट्रंप प्रशासन से जुड़े कामों में व्यस्त थे, तब टेस्ला की बिक्री और मुनाफे में गिरावट आई. इसी वजह से बोर्ड ने मस्क के ऑप्शन पर विचार करना शुरू कर दिया और सीईओ पद के लिए रिक्रूटमेंट फर्मों से संपर्क किया.

बोर्ड को है मस्क पर पूरा भरोसा

हालांकि, रॉबिन डेनहोम ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साफ कहा कि टेस्ला बोर्ड ने कभी भी नए सीईओ की तलाश नहीं की और ना ही किसी भर्ती एजेंसी से संपर्क किया गया. उन्होंने कहा, ‘यह पूरी तरह गलत है (और रिपोर्ट छपने से पहले मीडिया को यह जानकारी दी गई थी). एलन मस्क टेस्ला के सीईओ हैं और बोर्ड को उनकी नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा है.'

एलन मस्क ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘डब्ल्यूएसजे पत्रकारिता को बदनाम करता है.'

कंपनी की आमदनी में गिरावट

टेस्ला ने हाल ही में अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी की आमदनी और मुनाफा दोनों में गिरावट देखी गई. टेस्ला की कुल आय पिछले साल की तुलना में 9% गिरकर 19.34 अरब डॉलर रही, जबकि शुद्ध मुनाफा 71% घटकर 409 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया.

कंपनी ने इस गिरावट के पीछे अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में अपग्रेड को जिम्मेदार बताया है, ताकि नए मॉडल Y SUV को तैयार किया जा सके. मस्क ने कहा कि वह जल्द ही अपना ज़्यादातर समय फिर से टेस्ला को देंगे. इसके बाद कंपनी के शेयरों में फिर से तेजी आई.

फिलहाल टेस्ला ने इस साल की ग्रोथ को लेकर कोई अनुमान नहीं दिया है और कहा है कि दूसरी तिमाही में 2025 के आउटलुक पर विचार किया जाएगा.

[ad_2]

भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़ा माहौल, युद्ध को लेकर अमेरिका-चीन की क्या है राय

[ad_1]

India Pakistan Nuclear War: भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ तनाव अभी तक खत्म नहीं हो पाया है. भारत ने पाक के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए हैं. इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी कुछ कदम उठाए हैं, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वह कई बार परमाणु बम की धमकी दे चुका है, लेकिन इस पर वैश्विक शक्तियां दोनों देशों से शांति ही चाहती हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की चर्चा चल रही है. इन दोनों ही देशों के पास परमाणु हथियार है. भारत ने अभी तक एक बार भी परमाणु हथियार को लेकर बयान नहीं दिया, लेकिन पाकिस्तान कई बार इसका जिक्र कर चुका है. भारत-पाक तनाव के बीच विश्व के तमाम देश शांति चाहते हैं. इस क्षेत्र में चीन काफी अहम है. वह भी चाहता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध न हो और मसला बातचीत से सुलझ जाए.

भारत-पाक मसले पर क्या है अमेरिका की राय

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में भारत और पाकिस्तान से बातचीत की. उसने दोनों ही देशों को झगड़े को शांति से सुलझाने की अपील की. संयुक्त राष्ट्र चाहता है कि बात युद्ध तक न पहुंचे. अमेरिका विश्व के शक्तिशाली देशों में टॉप पर है. एपी की खबर के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि वे भारत और पाकिस्तान से संपर्क करेंगे और अन्य देशों से भी स्थिति को शांत करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है.

भारत की परमाणु बम को लेकर क्या है नीति

भारत ने 1974 में पहला परमाणु परीक्षण किया था. जबकि पाकिस्तान ने 1988 में पहला परमाणु परीक्षण किया था. थिंकटैंक्स का मानना है कि पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथिया है. जबकि भारत के 172 परमाणु हथिया है, लेकिन भारत का परमाणु बम को एक खास नियम है. वह कभी भी पहले किसी भी देश पर परमाणु हमला नहीं करेगा. भारत इसका आत्मरक्षा के लिए जरूर इस्तेमाल कर सकता है.

यह भी पढ़ें : Pahalgam Terror Attack: आतंकियों ने अटैक के लिए कश्मीर में चुनी थीं 3 जगह, फिर पहलगाम की बैसरन घाटी में क्यों किया हमला, खुला राज

[ad_2]

IPL 2025 में रोबोट डॉग का नाम ‘चंपक’ रखने पर BCCI को मिला नोटिस, कोहली का नाम भी आया बीच में

[ad_1]

IPL 2025 में आपने ‘रोबोट डॉग’ को जरूर देखा होगा, जो इस बार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. टॉस के दौरान भी ये रोबोट मैदान पर कप्तानों के साथ नजर आता है. इस रोबोट डॉग का नाम चंपक (Champak Robot Dog) रखा गया है. लेकिन इसके नाम की वजह से ही बीसीसीआई को हाई कोर्ट से नोटिस मिला है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है.

आपको बता दें कि चंपक एक बच्चों की पत्रिका है, जिसे दिल्ली प्रेस पत्र प्रकाशन करता है. इस प्रकाशन ने बीसीसीआई के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है. रोबोट डॉग का नाम चंपक रखने पर इसमें सवाल उठाया गया है.

रोबोट डॉग का नाम चंपक रखने पर BCCI को क्यों मिला नोटिस

आरोप लगाया गया है कि बीसीसीआई ने रोबोट डॉग को चंपक कहकर उसके पंजीकृत ट्रेडमार्क का उल्लंघन किया है. इस पर न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी ने दायर मुक़दमे पर नोटिस जारी किया है. इस पर अदालत में अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी.

दिल्ली प्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता अमित गुप्ता के हवाले से बार एंड बेंच ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, “इस एआई उपकरण का नाम चंपक रखा गया है. आईपीएल चल रहा है. उत्पाद को पहले पेश किया गया था, लेकिन इसका नाम 23 अप्रैल को प्रशंसकों की वोटिंग के आधार पर रखा गया था.”

गुप्ता ने कहा, “मेरी पत्रिका जानवरों के पात्रों के लिए जानी जाती है. चलिए हम उत्पाद को अलग मानते हैं, लेकिन इसका प्रयोग नुकसान पहुंचा रहा है. यह कमजोर कर रहा है.” गुप्ता ने तर्क दिया कि उत्पाद का विज्ञापन और विपणन वाणिज्यिक शोषण दिखाने के लिए पर्याप्त है. उन्होंने कहा, “IPL एक व्यावसायिक उद्यम है.”

बीच में क्यों आया विराट कोहली का नाम?

इस बीच विराट कोहली का नाम भी बीच में आया. ये इसलिए क्योंकि उनको ‘चीकू’ नाम से पुकारा जाता है, और चीकू एक पात्र का नाम भी है. न्यायालय ने कहा कि प्रकाशक कोहली के चीकू उपनाम का उपयोग करने के खिलाफ जाकर रॉयल्टी कमा सकता है. हालांकि, गुप्ता ने कहा कि क्रिकेटर कोई उत्पाद लॉन्च नहीं कर रहा है. अगर वह ऐसा करते है तो यह वाणिज्यिक शोषण होगा.

BCCI की ओर से पेश हुए अधिवक्ता जे साई दीपक ने कहा कि चंपक एक फूल का नाम है. लोग इसे टीवी सीरियल में एक पात्र से जोड़कर देख रहे हैं ना कि पत्रिका से. देखना होगा कि अगली तारीख में इसको लेकर क्या कुछ होता है.

[ad_2]

मुकेश अंबानी के पालतू कुत्ते की हुई मौत, जानें कितनी खास होती है ये वाली ब्रीड

[ad_1]

Ambani Family Dog Breed: देश के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर से एक भावुक करने वाली खबर सामने आई है. उनके बेहद प्यारे पालतू कुत्ते Happy की मौत हो गई है. 30 अप्रैल को हैप्पी ने आखिरी सांस ली. इसके बाद से पूरी अंबानी फैमिली दुखी है.

ये डॉग गोल्डन रिट्रीवर ब्रीड (Golden Retriever Breed Dog) का था, जो अपनी समझदारी, वफादारी और फ्रैंडली नेचर के लिए जाना जाता है. अंबानी फैमिली के लिए ये सिर्फ एक पेट नहीं था, बल्कि फैमिली का हिस्सा था. आइए जानते हैं इस ब्रीड के डॉग कितने खास होते हैं.

यह भी पढ़ें: परेश रावल ने किया खुद की पेशाब पीकर ठीक होने का दावा, जानें ये कितना खतरनाक

गोल्डन रिट्रीवर, कुत्तों की दुनिया का जेंटलमैन

गोल्डन रिट्रीवर एक ऐसी डॉग ब्रीड है, जिसे दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्यार किया जाता है. ये दिखने में जितना क्यूट होते हैं, उतना ही समझदार और शांत मिजाज के भी होते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सबके साथ आसानी और जल्दी से घुल-मिल जाते है

गोल्डन रिट्रीवर ब्रीड डॉग की खासियत

इंटेलिजेंस- गोल्डन रिट्रीवर्स दुनिया के सबसे समझदार डॉग्स में गिने जाते हैं. इन्हें ट्रेन करना आसान होता है.

वफादारी- ये अपने मालिक के बेहद वफादार होते हैं. किसी भी खतरे को भांपकर तुरंत रिएक्ट करते हैं.

फैमिली फ्रेंडली- छोटे बच्चों के साथ भी ये बेहद प्यार से पेश आते हैं. इनकी नेचर बहुत नरम यानी सॉफ्ट वाली होती है.

थेरेपी डॉग- इन्हें अक्सर अस्पतालों और थेरेपी सेंटर में पेशेंट्स के साथ रखा जाता है, क्योंकि ये पॉजिटिव एनर्जी फैलाते हैं.

अंबानी हाउस में पेट्स को मिलता है VIP ट्रीटमेंट

अंबानी परिवार (Ambani Family) में पेट्स को हमेशा एक स्पेशल जगह मिली है. उनके लिए अलग से स्टाफ होते हैं, स्पेशल डाइट प्लान, मेडिकल केयर और लग्जरी फैसिलिटीज होती हैं. गोल्डन रिट्रीवर हैप्पी की मौत की खबर से पूरी अंबानी फैमिली भावुक है. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट के साथ श्रद्धांजलि दी है. अंबानी फैमिली के इस नुकसान को लेकर यूजर्स दुख जता रहे हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

‘मेरे सामने वाली खिड़की’ गाने पर शख्स ने बेटी के साथ बनाई रील, वायरल हो गया वीडियो

[ad_1]

Man Dances With His Daughter Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर आपको तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं. इन वीडियो में कई बार लोग तरह-तरह की हरकतें करते हुए दिखाई दे जाते हैं. कई बार आपको कपल डांस करते हुए दिख जाते हैं. तो कई बार कुछ ऐसे लोग डांस करते हुए दिख जाते हैं.

जो आप सोचते भी नहीं है. बेटी और पिता का रिश्ता काफी प्यारा होता है. सोशल मीडिया पर पिता बेटी के प्यार भरे वीडियो देखने को मिल जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पिता और बेटी का वीडियो का डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें पिता और बेटी दोनों डांस कर रहे हैं. लोगों को खूब पसंद आ रहा है यह वीडियो.

बेटी और पिता ने किया शानदार डांस

आपने सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह के वीडियो देखे होते हैं. जिनमें बहुत से वीडियो डांस होते हैं. कई लोग तरह-तरह का डांस भी करते हुए दिखाई दे जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक पिता और बेटी साथ में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा…’, दुकान के बंद शटर पर लिखी इस लाइन को पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

जिसमें दोनों साल 1968 में आई पड़ोसन फिल्म के किशोर कुमार के गाए मशहूर गाने ‘मेरे सामने वाली खिड़की में’ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. लड़की जैसे डांस करती है वैसे ही उसके पिता भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके फेशियल एक्सप्रेशन उनकी बेटी से भी ज्यादा अच्छे नजर आ रहे हैं. लोग बेटी से ज्यादा पिता की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लड़के ने लगाई जुगाड़स AI को बनाया बड़ा भाई, कन्नड़ में बात करके काम करवाया ऑटो वाले से किराया

पिता की तारीफ कर रहे हैं लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ridima.singh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा बार देखा चुका हैं. इस पर लोगों के काफी कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए “माफ करना लड़की, तुम अच्छी हो लेकिन अंकल ने शो चुरा लिया!’ एक और यूजर ने कमेंट किया है ‘यार तुम्हारे पापा बहुत अच्छे हैं, माफ़ करना मैं तुम्हें वीडियो में नहीं देख पाया.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है’ जिस तरह का पिता होना चाहिए आप भाग्यशाली हैं.’

यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani Pet Dog: मुकेश अंबानी के पालतू कुत्ते Happy की मौत पर वायरल हो रहे ये इमोशनल पोस्ट, यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट