ट्रंप से मदद की गुहार, PoK में मदरसों पर ताला, एयर स्पेस बंद… PAK को सता रहा हमले का खौफ

[ad_1]

Pahalgam Terror Attack Update: 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो गया है. इस बीच भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ कठोर कदम तो जरूर उठाए हैं, लेकिन कोई काइनेटिक एक्शन नहीं लिया है. फिर भी पड़ोसी मुल्क में खौफ का माहौल बना हुआ है कि हिंदुस्तान उस पर कभी भी हमला कर सकता है. इस डर से वो अब वो दर-दर भटक रहा है.

अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पाकिस्तान-भारत के बीच तनाव करने का आग्रह किया है. उसने कश्मीर को ग्लोबल जियो-पॉलिटिक्स का सबसे ज्वलंत मुद्दा बताया और भारत के साथ तनाव का मूल कारण भी बताया. न्यूज मैग्जीन न्यूजवीक के मुताबिक, अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रिजवान सईद शेख ने इंटरव्यू में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को हस्तक्षेप करना चाहिए नहीं तो परमाणु संकट का खतरा उठाना चाहिए.

पाकिस्तान ने फिर दी परमाणु हमले की गीदड़भभकी

सई शेख ने कहा, “हम उन दो देशों की बात नहीं कर रहे जो एक-दूसरे के पड़ोसी हैं. हम उनके बारे में बात कर रहे हैं जो परमाणु क्षमता से संपन्न हैं. इसलिए, ये बहुत ही गंभीर बात है.” उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच सभी परेशानियों का मूल कारण है.

शेख ने कहा, “जब तक अंतिम समझौता नहीं हो जाता और प्रस्तावों के मुताबिक निर्धारित समाधान नहीं हो जाता, तब तक हम सभी को ये समस्याएं होती रहेंगी.” उन्होंने कहा, “इसलिए हम इस बात पर जोर देते हैं कि अमेरिका और अन्य देश इस स्थिति में भूमिका निभाएं और संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में काम करें.”

PoK में मदरसों पर लगाया ताला

डरे पाकिस्तान ने पीओके में दस दिन के लिए मदरसे बंद कर दिए हैं. कई मदरसों में आतंक के अड्डे चलते हैं. कश्मीर के धार्मिक मामलों के विभाग के प्रमुख हाफिज नजीर अहमद ने कहा, “हमने कश्मीर में सभी मदरसों के लिए 10 दिन की छुट्टी की घोषणा की है.” अहमद ने कहा, “इस समय हम दो तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं – एक मौसम की और दूसरी मोदी की.”

एयर स्पेस पर लगाई रोक

पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मई महीने में कराची और लाहौर हवाई क्षेत्र के कुछ खास हिस्सों को हर दिन चार घंटे के लिए बंद रखने की घोषणा की है और देश के सभी हवाई अड्डों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है. यह घटनाक्रम पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान-भारत के बीच बढ़े तनाव और भारत की जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच हुआ है.

एक्सप्रेस ट्रिब्यून न्यूज पेपर ने एक आधिकारिक नोटिस के हवाले से खबर दी, ‘‘संबंधित हवाई क्षेत्र एक मई से 31 मई के बीच स्थानीय समयानुसार प्रतिदिन तड़के 4:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक बंद रहेगा.’’ नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने कहा कि बंद होने से वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन में कोई खास बाधा नहीं आएगी, क्योंकि प्रतिबंधित घंटों के दौरान विमानों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा.

हवाई क्षेत्र के बारे में यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने सुरक्षा कारणों से गिलगित, स्कार्दू और पाक के कब्जे वाले कश्मीर के अन्य उत्तरी क्षेत्रों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी थीं.

पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर, पाकिस्तान के अधिकारियों ने देश भर के सभी हवाई अड्डों को हाई अलर्ट पर रखा है और सुरक्षा तथा निगरानी प्रोटोकॉल को काफी बढ़ा दिया है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने विमानन सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय हवाई क्षेत्र से गुजरने वाली या यहां से उड़ान भरने वाली सभी विदेशी उड़ानों की कड़ी निगरानी शुरू की जा रही है. भारतीय विमानन कंपनियों के लिए पाकिस्तान के वायुक्षेत्र का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित है, अन्य अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों की उड़ानों पर कड़ी निगरानी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: दहशत से कांप रहा PoK का ‘सुल्तान’, लगाई UN से मदद की गुहार! कहा- हिंदुस्तान कुछ भी कर सकता है

[ad_2]

IPL 2025 का खिताब जीतेगी मुंबई इंडियंस? जीत के पैटर्न से लेकर ये आंकड़े तक दे रहे गवाही

[ad_1]

Mumbai Indians Win: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को उसके ही घर में करारी शिकस्त दी है. मुंबई ने राजस्थान को 100 रनों से हरा दिया. मुंबई की आईपीएल के इस सीजन में ये लगातार 6वीं जीत है. वहीं मुंबई की जीत का ये आंकड़ा टीम को आईपीएल 2025 की ट्रॉफी के करीब ले जा रहा है. इस सीजन में टीम की शुरुआत बेहतर नहीं थी, लेकिन MI ने इस टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है.

2017 के आंकड़ों को दोहराएगी MI?

मुंबई इंडियंस ने लगातार 6 जीत का ये कारनामा पहली बार नहीं किया है. मुंबई ने 2017 के आईपीएल टूर्नामेंट में भी लगातार छह जीत हासिल की थीं. वहीं 2017 में मुंबई लगातार छह मैच जीतकर ही नहीं रुकी, टीम ने उस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में टाइटल भी अपने नाम किया था. इन आंकड़ों से फिर एक बार ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या मुंबई 2017 के आंकड़ों को 2025 में फिर एक बार दोहरा सकती है.

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मुंबई

मुंबई इंडियंस ने लगातार छह जीत हासिल करके पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन हासिल की है. मुंबई ने अब तक कुल 11 मैच खेले हैं, जिनमें टीम को 7 मैचों में जीत हासिल हुई है और केवल 4 मुकाबलों में ही हार का सामना करना पड़ा है. इन सात जीत के साथ हार्दिक पांड्या की टीम को 14 अंक हासिल हो गए हैं. इन 14 अंकों के साथ मुबंई ने पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बराबरी कर ली है. लेकिन मुंबई का नेट रन रेट (NRR) बेंगलुरु से बेहतर है, इसलिए आईपीएल पॉइंट्स टेबल में मुंबई पहले और आरसीबी दूसरे नंबर पर है.

फुल फॉर्म में MI की टीम

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम जबरदस्त फॉर्म में चल रही है. टीम की बल्लेबाजी में जहां रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा जबरदस्त ओपनिंग दे रहे हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या मिडिल ऑर्डर को संभाल रहे हैं. टीम के गेंदबाजी हमेशा से ही MI की ताकत रही है. मुंबई की बॉलिंग लाइन-अप में ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और कर्ण शर्मा जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें

सात भारतीय क्रिकेटर जो चिकन-मटन खाना करते हैं बेहद पसंद, देखें कौन-कौन लिस्ट में नॉन वेजिटेरियन

[ad_2]

IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी कौन से स्मार्टफोन के हैं दीवाने, हर मिरर सेल्फी में दिखता है क्रिकेटर

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों मैदान पर ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त सुर्खियों में हैं. जहां एक तरफ उनकी तूफानी बल्लेबाजी लोगों का दिल जीत रही है, वहीं दूसरी ओर इंस्टाग्राम पर उनका स्टाइलिश अंदाज भी फैंस को खूब भा रहा है. खासकर, उनके मिरर सेल्फी लेने का अंदाज और उसमें नजर आता उनका पसंदीदा स्मार्टफोन, Apple iPhone 16 Pro Max.

वैभव सूर्यवंशी की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर डालें तो यह बात साफ हो जाती है कि उन्हें स्मार्टफोन फोटोग्राफी का खास शौक है. खासकर मिरर सेल्फी, जिसे वे अक्सर शेयर करते रहते हैं. उनकी ज्यादातर फोटोज में आईफोन 16 प्रो मैक्स ही नजर आता है, जिससे साफ जाहिर होता है कि वे इस प्रीमियम डिवाइस के बड़े प्रशंसक हैं. iPhone 16 Pro Max के एडवांस कैमरा फीचर्स और बेहतरीन डिजाइन की वजह से शायद यह फोन वैभव की पहली पसंद बन चुका है.

IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी कौन से स्मार्टफोन के हैं दीवाने, हर मिरर सेल्फी में दिखता है क्रिकेटर का ये फोन

इंस्टाग्राम पर बढ़ रहे हैं फॉलोअर्स

इतना ही नहीं, वैभव का इंस्टाग्राम अकाउंट भी उनके बढ़ते क्रेज का प्रमाण देता है. हाल ही में एक धमाकेदार पारी खेलने के बाद जैसे ही उन्होंने कुछ मिरर सेल्फी शेयर कीं, देखते ही देखते उनके फॉलोअर्स की संख्या में भारी उछाल आ गया. @vaibhav_sooryavanshi09 नाम के उनके ऑफिशियल हैंडल पर अब फिलहाल 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. 

फेसबुक पर भी काफी एक्टिव हैं वैभव

फेसबुक पर भी वैभव की मौजूदगी कमजोर नहीं है. उनके पर्सनल पेज ‘Vaibhav Suryavanshi’ पर भी हजारों की संख्या में फॉलोअर्स जुड़े हुए हैं, जो उनके अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं.

कुल मिलाकर, वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं बल्कि एक सोशल मीडिया आइकन भी बन चुके हैं. उनके फैन्स उन्हें मैदान पर छक्के मारते हुए भी देखना चाहते हैं और इंस्टाग्राम पर मिरर सेल्फी लेते हुए भी. 

IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी कौन से स्मार्टफोन के हैं दीवाने, हर मिरर सेल्फी में दिखता है क्रिकेटर का ये फोन

कौन हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी भारत के एक उभरते हुए युवा क्रिकेटर हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा से सभी को चौंका दिया है. बिहार के समस्तीपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले वैभव ने मात्र 13 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट में कदम रखा और रणजी ट्रॉफी व विजय हजारे ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट्स में सबसे कम उम्र में डेब्यू कर रिकॉर्ड बनाया. 2025 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया, जिससे वे आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और आत्मविश्वास ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी खासा लोकप्रिय बना दिया है.

[ad_2]

पश्चिम बंगाल बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, जानें नतीजे चेक करने का तरीका

[ad_1]

WBBSE Madhyamik 10th Result 2025 Tomorrow: पश्चिम बंगाल के लाखों छात्रों के इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं. पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने कक्षा 10वीं यानी माध्यमिक परीक्षा 2025 के नतीजे जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है. इस बार परीक्षा में शामिल छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए 2 मई 2025 की सुबह बेहद अहम होने जा रही है.

2 मई को सुबह 9 बजे होगा रिजल्ट का ऐलान

बोर्ड के मुताबिक रिजल्ट की घोषणा 2 मई को सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी. बोर्ड अध्यक्ष डॉ. रामानुज गांगुली खुद परिणाम घोषित करेंगे. हालांकि छात्रों को ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए थोड़ी देर इंतजार करना होगा. आधिकारिक नोटिस के अनुसार रिजल्ट लिंक सुबह 9:45 बजे से एक्टिव होगा, यानि घोषणा के 45 मिनट बाद से छात्र वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे.

यह भी पढे़ं: 

UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

बोर्ड के अनुसार परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 34% अंक प्राप्त करना जरूरी है. जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे PPR (पोस्ट पब्लिकेशन रिव्यू) या PPS (पोस्ट पब्लिकेशन स्क्रूटनी) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साल 2024 में 10वीं की परीक्षा में 10,79,749 छात्र शामिल हुए थे. 79 छात्रों ने 697 अंक प्राप्त कर टॉप किया था.

यह भी पढे़ं: 

रेलवे में निकली बंपर पदों पर वैकेंसी, आवेदन की तारीख नजदीक, पढ़ें डिटेल्स

कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

  • स्टेप 1: सबसे पहले छात्र WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद छात्र होमपेज पर ‘WBBSE माध्यमिक परिणाम 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब छात्र अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • स्टेप 4: इसके बाद छात्र “सबमिट” पर क्लिक करें.
  • स्टेप 5: फिर छात्र की स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • स्टेप 6: अब छात्र इसे डाउनलोड करें.
  • स्टेप 7: अंत में छात्र रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढे़ं: 

बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Aquarius Monthly Horoscope May 2025: कुंभ राशि मई मासिक राशिफल, पारिवारिक माहौल रहेगा अशांत

[ad_1]

Kumbh Rashifal May 2025: कुंभ राशि वालों के लिए मई 2025 का महीना ठीक-ठाक ही रहेगा. इस महीने बिजनेस और नौकरी के लिए समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आइए ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं कुंभ राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.

कुंभ राशि मई 2025 मासिक राशिफल (Aquarius May 2025 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):-

  • सप्तम भाव के स्वामी सूर्य 13 मई तक तृतीय भाव में रहकर सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग बनाएंगे, जिससे फ़ोटोग्राफ़ी, ग्रॉसरी, होम एप्लायंसेज़, कारपेंटरी एवं प्लंबिंग से जुड़े व्यवसायियों की कैश फ्लो मैनेजमेंट बेहतर होगी. इससे व्यवसाय में वृद्धि होगी और आप उन्नति करेंगे. अपार सफलता से आप प्रसन्न होंगे और आपके आसपास के लोग भी आप पर विश्वास करने लगेंगे.
  • 17 मई तक द्वितीय भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा, जिससे बाज़ार की प्रतिस्पर्धा के चलते व्यवसायियों के लिए कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियां बन सकती हैं. शनि द्वितीय भाव में रहकर द्वादश भाव से 3-11 का संबंध बनाएंगे, जिससे विदेश में व्यापार कर रहे व्यवसायियों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी.
  • 14 मई से गुरु पंचम भाव में रहकर सप्तम भाव से 3-11 का संबंध बनाएंगे, जिससे कुकिंग पार्टीज़, मैरिज फ़ंक्शंस, डेयरी व स्वीट पार्लर, स्मॉल वेजिटेबल व फ्रूट शॉप्स चलाने वाले व्यापारियों को धन लाभ होगा, विशेष रूप से यदि वे एक से अधिक व्यवसाय कर रहे हो.
  • 17 मई तक सप्तम भाव पर पापकर्तरी दोष रहेगा, जिससे साझेदारी व्यवसाय में गरम मिजाजी हावी रह सकती है और आप व आपके साझेदार के बीच किसी बात को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है. 23 मई से बुध चतुर्थ भाव में रहेंगे, जिससे आपकी बाज़ार में छवि मजबूत होगी और व्यापार में लाभ प्राप्त होगा.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):-

  • षष्ठ भाव में स्थित मंगल का दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे नौकरीपेशा लोगों को ऑफिसियल टूर के चलते विदेश यात्रा के योग बनेंगे. 17 मई तक राहु द्वितीय भाव में रहकर षष्ठ और दशम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे पार्ट-टाइम जॉब करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त आय हेतु कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.
  • 13 मई तक गुरु चतुर्थ भाव में रहकर दशम भाव पर सप्तम दृष्टि डालेंगे, जिससे लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन प्राप्त हो सकता है. 13 मई तक सूर्य तृतीय भाव में रहकर दशम भाव से षडाष्टक दोष बनाएंगे, जिससे ऑफिस में टेक्नोलॉजी ओवरलोड के कारण वर्क-लाइफ़ बैलेंस प्रभावित हो सकता है.
  • 14 मई से गुरु पंचम भाव में रहकर एकादश भाव पर सप्तम दृष्टि डालेंगे, जिससे अतिरिक्त आय के योग बन सकते हैं. 23 मई से चतुर्थ भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग बनेगा, जिससे कामकाजी महिलाओं को कार्य और घर के बीच सामंजस्य बैठाने में कठिनाई हो सकती है, परंतु जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और वे सफलतापूर्वक चुनौतियों से निपट लेंगी.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):-

  • सप्तम भाव के स्वामी सूर्य 13 मई तक तृतीय भाव में रहकर नवम-पंचम राजयोग बनाएंगे, जिससे लग्जरी लाइफ में वृद्धि होगी, घर में खुशी का माहौल रहेगा, और जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे. 17 मई तक सप्तम भाव पर पापकर्तरी दोष रहेगा, जिससे लव लाइफ़ में तीसरे व्यक्ति की एंट्री के कारण संबंधों में कमजोरी आ सकती है.
  • 14 मई से गुरु पंचम भाव में रहकर सप्तम भाव से 3-11 का संबंध बनाएंगे, जिससे परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है. द्वितीय भाव में शुक्र-शनि की युति के कारण पुश्तैनी संपत्ति से जुड़े मामलों का समाधान हो सकता है. 18 मई से केतु सप्तम भाव में रहेगा, जिससे किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है और घर का वातावरण कुछ अशांत रह सकता है.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

  • 06 मई तक पंचम भाव के स्वामी बुध द्वितीय भाव में शुक्र के साथ लक्ष्मीनारायण योग बनाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को भाग्य की बजाय अपने परिश्रम पर भरोसा करके आगे बढ़ना होगा.
  • 14 मई से गुरु पंचम भाव में रहेंगे, जिससे NLU, CLAT, MAT, GATE, IELTS, SAT, ICT जैसे उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को किसी अज्ञात व्यक्ति से अप्रत्याशित सहयोग मिलेगा, जो उनके लिए आशा की किरण साबित होगा.
  • 14 मई से सूर्य चतुर्थ भाव में रहकर पंचम भाव से पापकर्तरी दोष बनाएंगे, जिससे रक्षा सेवाओं की परीक्षा की तैयारी या रोज़गार की तलाश में लगे छात्रों को अभी सफलता मिलने में देरी हो सकती है.
  • 18 मई से राहु आपकी राशि में रहकर पंचम भाव पर पंचम दृष्टि डालेंगे, जिससे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा, जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतना ही फल मिलेगा.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):-

17 मई तक द्वितीय भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा, जिससे यह महीना स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा कमजोर रहेगा. 14 मई से गुरु पंचम भाव में रहकर षष्ठ भाव से 2-12 का संबंध बनाएंगे, जिससे पेट संबंधी परेशानियां, पीठ दर्द, जोड़ों का दर्द, बदन दर्द और बुखार हो सकता है, अतः इन्हें नज़रअंदाज़ न करें. 15 मई से अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं.

कुंभ राशि वालों के लिए उपाय (Aquarius Rashi 2025 Upay)

08 मई मोहिनी एकादशी पर- भगवान नारायण जी नारियल व् मिश्री अर्पित करे व तांबे के लोटे में जल भरकर तुलसी में चढ़ाएं और ॐ वासुदेवाय नमः का जाप करें.
27 मई शनि जयंती पर- आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर शनि महाराज का ध्यान करते हुए ॐ सुन्दराय नमः” मंत्र की एक माला का जाप करें और अपनी श्रद्धानुसार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को स्वर्ण का दान करें.

ये भी पढ़ें: Sagittarius Monthly Horoscope May 2025: धनु राशि मई मासिक राशिफल, व्यापार-व्यवहार पर दें ध्यान

[ad_2]

दहशत में पाकिस्तान! भारत के हमले के डर से PAK सेना कर रही ड्रिल, बॉर्डर पर तैनात किया ‘दोस्त’ क

[ad_1]

India Pakistan Tension: भारत और पकिस्तान के बीच इस समय तनाव का महौल बना हुआ है. इस बीच पाकिस्तान बॉर्डर पर अपने सेनाओं की मौजूदगी बढ़ा रहा है. पाकिस्तान ने बॉर्डर पर रडार, एयर डिफेंस सिस्टम और चीनी हॉवित्जर तोपें तैनात की हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने राजस्थान के बारनर के लोंगेवाला सेक्टर के सामने रडार सिस्टम और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात की है.

तीन बड़ी एक्सरसाइज कर रही पाकिस्तानी एयरफोर्स

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की एयरफोर्स इस समय तीन बड़ी एक्सरसाइज कर रही है, ताकि सभी एसेस्ट्स को अलर्ट मोड पर रखा जा सके. इसका नाम फिजा-ए-बद्र, लालकार-ए-मोमिन और जर्ब-ए-हैदरी का नाम दिया गया है, जिसमें F-16, J-10 और JF-17 समेत सभी मुख्य फाइटर जेट के बेडे़ को शामिल किया गया है. पाकिस्तानी एयरफोर्स सेना की स्ट्राइक कोर के साथ मिलकर ये एक्सरसाइज कर रही है.

एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स की तैनाती

पाकिस्तान ने तनाव के बीच लाहौर और कराची के ऊपर अपना हवाई क्षेत्र भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. पाकिस्तान ने एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स को भी एयरफील्ड और ग्राउंड डिफेंस बेस की सुरक्षा में तैनात किया है. हाल ही में भारतीय नौसेना ने अरब सागर में कई वॉरशिप से लॉन्ग रेंज फायरिंग एक्सरसाइज की, जिस वजह से पाकिस्तानी नौसेना भी डरी हुई है. 

भारत के एक्शन से डरा असीम मुनीर

सरकारी न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने गुरुवार (1 मई 2025) कहा कि भारत के हमले का जवाब देने दिया जाएगा. भारत के एक्शन से डरकर असीम मुनीर ने कहा, “पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हमारी तैयारी पूरी है.” पाकिस्तान के मंत्री ने बुधवार (30 अप्रैल 2025) को कहा था कि भारतीय कार्रवाई की आशंका के मद्देनजर अगले 36 घंटे महत्वपूर्ण होंगे.

पहले पाकिस्तान ने भारत के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था. अब भारत ने भी बदले में पाकिस्तान के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया. इस दौरान पाकिस्तान रजिस्टर्ड, ऑपरेटेड या लीज के विमानों समेत पाकिस्तानी मिलिट्री एयरक्राफ्ट को इस क्षेत्र में घुसने की इजाजत नहीं होगी.

[ad_2]

पाकिस्तान एयरस्पेस बंद होने से भारतीय एयरलाइंस को भारी नुकसान, लग रही अरबों रुपए की चपत

[ad_1]

Indian Airlines: भारतीय एयरलाइंस को पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के बीच देश के उत्तरी शहरों से संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए हर हफ्ते 77 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है. हवाई क्षेत्र पर लगी रोक के कारण विमानन ईंधन की खपत बढ़ने और उड़ान की अवधि लंबी होने के कारण ऐसा होगा.

306 करोड़ रुपये से ज्यादा हो रहे खर्च

विदेशी उड़ानों की संख्या और उड़ान अवधि बढ़ने के साथ ही अनुमानित खर्चों के बारे में पीटीआई-भाषा के एक विश्लेषण से पता चला कि एयरलाइंस की अतिरिक्त मासिक परिचालन लागत 306 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है. पहलगाम आतंकी हमले के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस बीच पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि वह भारतीय एयरलाइंस को अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने से रोक देगा.

1.5 घंटे से ज्यादा लग रहा वक्त

वैकल्पिक उड़ान मार्ग अपनाने से दिल्ली और उत्तर भारतीय शहरों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 1.5 घंटे तक का अतिरिक्त समय लग रहा है. इसकी वजह से विमानन ईंधन की खपत भी बढ़ गई है. वाणिज्यिक क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखने वाले एयरलाइन उद्योग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उत्तरी अमेरिका की 16 घंटे की उड़ान के लिए अब करीब 1.5 घंटे का समय और लगेगा. इस 1.5 घंटे की अतिरिक्त उड़ान पर करीब 29 लाख रुपये की लागत आएगी.

इसी तरह, यूरोप के लिए नौ घंटे की उड़ान पर भी करीब 1.5 घंटे का अतिरिक्त समय लगेगा और इस पर लागत करीब 22.5 लाख रुपये बढ़ जाएगी. अधिकारी ने बताया कि पश्चिम एशिया की उड़ानों के मामले में अतिरिक्त समय करीब 45 मिनट होगा और इसके चलते लागत करीब पांच लाख रुपये बढ़ जाएगी.

वीक में 800 से ज्यादा उड़ानें संचालित करती हैं एयरलाइंस

विमानन विश्लेषण फर्म सिरियम के मुताबिक, भारतीय विमानन कंपनियां अप्रैल में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए एकतरफा 6,000 से ज्यादा उड़ानें संचालित करने वाली हैं. इन आंकड़ों के मुताबिक भारतीय एयरलाइंस उत्तर भारतीय शहरों से उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और पश्चिम एशिया सहित विदेशी गंतव्यों के लिए 800 से ज्यादा साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती हैं.

इस तरह एक महीने में दोनों तरफ की 3,100 से ज्यादा उड़ानें होती हैं, और साप्ताहिक आधार पर यह संख्या लगभग 800 है. विश्लेषण के अनुसार कुल अतिरिक्त मासिक खर्च लगभग 307 करोड़ रुपये और साप्ताहिक आधार पर 77 करोड़ रुपये होगा. ये आंकड़े मोटे अनुमान पर आधारित हैं.

यह भी पढ़ें –

Draupadi Murmu Shimla Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल दौरा क्यों हुआ स्थगित? जानें पाकिस्तान से इसका कनेक्शन

[ad_2]

व्हाट्सएप वेब पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर की शुरुआत, अब बिना ऐप के सीधे कर पाएंगे कॉल!

[ad_1]

<p style="text-align: justify;">व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है. अब आप सीधे व्हाट्सएप वेब क्लाइंट से वॉयस और वीडियो कॉल कर सकेंगे. दरअसल व्हाट्सएप वेब पर चैट करने की सुविधा तो थी लेकिन कॉल या वीडियो कॉल की नहीं थी. इसके लिए आपको व्हाट्सएप के विंडोज़ या मैक ऐप का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब व्हाट्सएप वेब पर भी कॉलिंग के सारे फीचर्स उपलब्ध होंगे.</p>
<p style="text-align: justify;">व्हाट्सएप अपडेट ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, इस नई सुविधा को व्हाट्सएप अपने वेब क्लाइंट के लेटेस्ट बीटा वर्शन में टेस्ट कर रहा है. इसका मतलब यह है कि आने वाले कुछ हफ्तों में ये फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट हो जाएगा.</p>
<p style="text-align: justify;"><strong>क्या होगा नया?</strong></p>
<p style="text-align: justify;">नए अपडेट के बाद, व्हाट्सएप वेब पर वॉयस और वीडियो कॉल करने के लिए फोन और कैमरा के आइकन दिखाई देंगे, जो फिलहाल व्हाट्सएप के ऐप पर होते हैं. ये आइकन चैट के नाम के पास दाएं हिस्से में दिखेंगे. इससे यूजर्स को यह कॉलिंग फीचर्स ऐप जैसे ही सरल और सुलभ मिलेंगे.</p>
<p style="text-align: justify;">अब, आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के ब्राउजर से सीधे वॉयस और वीडियो कॉल्स कर सकेंगे. इसके लिए आपको व्हाट्सएप का डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह सुविधा सभी प्रमुख ब्राउजर्स जैसे Chrome, Safari, और Edge पर काम करेगी.</p>
<p style="text-align: justify;"><strong>क्यों है यह फीचर खास?</strong></p>
<p style="text-align: justify;">यह फीचर यूजर्स के लिए बहुत ही काम का साबित होने वाली है, क्योंकि अब वे बिना ऐप इंस्टॉल किए अपने ब्राउजर से सीधे कॉल कर पाएंगे. खासतौर पर ऐसे यूजर जो ऑफिस के काम के लिए हर रोज ब्राउजर पर व्हाट्एप इस्तेमाल कर रहे हैं.&nbsp;</p>
<p style="text-align: justify;"><strong>इसके अलावा और क्या नया?</strong></p>
<p style="text-align: justify;">व्हाट्सएप ने एक और नया फीचर ‘एडवांस्ड चैट प्राइवेसी’ भी पेश किया है. इस फीचर के तहत अब यूज़र्स को चैट्स एक्सपोर्ट करने या फोन में मीडिया को ऑटो-डाउनलोड करने से रोका जाएगा. इसके अलावा, Meta AI को चैट्स में मेंशन करना या उससे सवाल पूछना भी अब संभव नहीं होगा.</p>

[ad_2]

हार्दिक पांड्या के ग्लव्स में लगा है हीरा! संजू सैमसन ने खोल दी पोल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

[ad_1]

Nuclear War: हवा, पानी, जमीन... न्यूक्लियर वॉर की धमकी देने वाले पाकिस्तान का सोच से भी बुरा होगा हश्र, इतनी बड़ी परमाणु शक्ति है भारत

Nuclear War: हवा, पानी, जमीन… न्यूक्लियर वॉर की धमकी देने वाले पाकिस्तान का सोच से भी बुरा होगा हश्र, इतनी बड़ी परमाणु शक्ति है भारत

[ad_2]

पूर्व ISI चीफ की बेगम, जरदारी की जासूस… कौन है भारत के खिलाफ जहर उगलने वाली पलवाशा खान?

[ad_1]

Pakistan MP Palwasha Khan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है. इस बीच बुधवार (30 अप्रैल) को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पाकिस्तानी सीनेटर पलवाशा मोहम्मद जई खान ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा कि अयोध्या में नई बाबरी मस्जिद की पहली ईंट उनके देश की सेना रखेगी. पलवाशा ने ये भाषण 29 अप्रैल को पाकिस्तान के उच्च सदन में दिया.

उन्होंने कहा, “अयोध्या में नई बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाकिस्तानी सेना के जवानों की ओर से रखी जाएगी और पहली अजान खुद सेना प्रमुख असीम मुनीर लगाएंगे.” उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय सेना में शामिल सिख लोग पाकिस्तान पर हमला नहीं करेंगे क्योंकि यह उनके लिए धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, “अगर वे पाकिस्तान को धमकी दे रहे हैं तो उन्हें बता दें कि सिख सेना पाकिस्तान पर हमला नहीं करेगी, क्योंकि यह उनके लिए गुरु नानक की भूमि है.”

कौन हैं पलवाशा खान?

1. पलवाशा खान बिलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की नेता हैं और वो पार्टी में उप सूचना सचिव के पद पर हैं. वो 2021 से पाकिस्तान की सांसद हैं और सिंध प्रांत की सीट से आरक्षित सीट पर प्रतिनिधित्व कर रही हैं. 2008 से 2013 तक पाकिस्तान नेशनल असेंबली की सदस्य भी रह चुकी हैं.

2. पलवाशा खान के बारे में दावा किया जाता है कि वो पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की महिला जासूस हैं. उन्हें जरदारी की जासूस के नाम से भी जाना जाता है. उनका जन्म 16 अप्रैल, 1976 को हुआ था.

3. 2016 में उन्होंने आईएसआई के पूर्व चीफ जहीर उल इस्लाम से निकाह किया. हालांकि अब दोनों के बीच तलाक हो चुका है. इन दोनों का एक बच्चा भी है.

4. जहीर और पलवासा की शादी पाकिस्तान में तीन साल तक छिपी रही. 2019 में जाहिद गिशको नाम के पत्रकार ने इस शादी का खुलासा किया था. 2020 में जहीर और पुलवाशा के बीच विवाद की भी खबरें आईं थीं. पुलवासा ने पति के खिलाफ मुकदमा दायर कर बच्चे और खुद की सुरक्षा की मांग की थी.

5. पाकिस्तानी सेने के पूर्व अधिकारी आदिल रजा ने आरोप लगाया था कि पलवाशा गर्भवती हो गई थीं, जिसकी वजह से जहीर को उनको से जबरदस्ती निकाह करना पड़ा था. इसके अलावा रजा ने दावा किया था कि पलवाशा ने जहीर को हनी ट्रैप में फंसाया था.

ये भी पढ़ें: अटैक से पहले मैगी-मोमोज का लालच! पहलगाम आतंकी हमले पर चश्मदीद ने किया चौंकाने वाला खुलासा

[ad_2]