‘भागने के लिए 5 मिनट भी नहीं मिलेंगे’, बांग्लादेश के इस्लामिक कट्टरपंथियों की मोहम्मद यूनुस को

[ad_1]

Islamic Parties Warns Bangladesh Government: बांग्लादेश में इस्लामी पार्टियों ने सेना समर्थित मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार को सख्त चेतावनी दी है कि वह इस्लाम विरोधी महिला मामलों के सुधार आयोग को तुरंत खत्म कर दे, नहीं तो इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. एक नेता ने तो यहां तक कह दिया कि अगर सरकार उनकी बात नहीं मानती है तो उसे भागने के लिए पांच मिनट भी नहीं मिलेंगे.

बंगाली डेली प्रथम अलो की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामी पार्टियों के बैनर जतिया ओलमा मशायेख एम्मा परिषद के कुछ नेताओं ने बड़े पैमाने पर आंदोलन की धमकी दी है. पांच मिनट वाली चेतावनी को शेख हसीना के तख्तापलट से जोड़कर देखा जा रहा है, जब 5 अगस्त, 2024 को उन्हें देश छोड़ने के लिए 45 मिनट मिले थे. इसके बाद लाखों की भीड़ ने उनके आवास पर हमला कर दिया.

इस्लामी पार्टियों ने बांग्लादेश सरकार पर लगाया ये आरोप

बांग्लादेश के डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामी पार्टियों ने आयोग पर इस्लाम विरोधी और पश्चिमी प्रेरित प्रस्तावों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. यूनुस की अंतरिम सरकार को यह चेतावनी बुधवार (30 अप्रैल, 2025) को ढाका में आयोजित एक सेमिनार के दौरान दी गई, जिसका टाइटल था महिला मामलों के सुधार आयोग में इस्लामोफोबिया: हम क्या कर सकते हैं. यह सेमिनार महिला आयोग की ओर से मुहम्मद यूनुस को अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने के कुछ दिनों बाद आयोजित किया गया.

‘भागने के लिए 5 मिनट भी नहीं मिलेंगे’

प्रथम अलो ने इस्लामिक मूवमेंट बांग्लादेश के अमीर मुफ्ती सैयद रजाउल करीम के हवाले से कहा, “आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपका सामना कर रहे दुश्मन इसका फायदा न उठा सकें. फिर भी अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको भागने के लिए पांच मिनट भी नहीं मिलेंगे.” खिलाफत मजलिस के अमीर, मामुनुल हक ने बयानबाजी करते हुए चेतावनी दी कि प्रस्तावों में से एक का भी बाल के बराबर भी क्रियान्वयन हुआ तो सरकार को हमारी लाशों पर ऐसा करना होगा.

ये भी पढ़ें: भारत को आंख दिखा रहा बांग्‍लादेश हुआ पाई-पाई को मोहताज, 15000 करोड़ टका अचानक गायब

[ad_2]

IPO ALERT: Manoj Jewellers Ltd. IPO में जाने Price Band, Allotment Status & Full Review | Paisa Live

[ad_1]

इस Video में हम Manoj Jewellers Ltd. IPO के बारे में पूरी जानकारी देंगे, जिसमें IPO की GMP, Price Band, और Lot Size शामिल हैं। Manoj Jewellers Ltd IPO के बारे में सभी Important Details जानें, जैसे इसके Launch Date, Subscription Dates और Expected Returns। हम इसके Risks और Benefits पर भी चर्चा करेंगे, ताकि आप सही निर्णय ले सकें। अगर आप Manoj Jewellers Ltd IPO में Invest करने की सोच रहे हैं तो इस Video को जरूर देखें। Manoj Jewellers Ltd IPO के बारे में सब कुछ जानने के लिए Video अंत देखें और Video अच्छी लगे तो Like, Comment and Share करना ना भूलें!

[ad_2]

बुमराह- बोल्ट की आंधी, कर्ण का तूफान, MI ने RR को दी करारी शिकस्त, टेबल टॉपर बनी मुंबई इंडियंस

[ad_1]

RR vs MI Match Result: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स पर एक बड़ी जीत हासिल की है. इस जीत के साथ ही मुंबई पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ टॉप पर आ गई है. मुंबई ने राजस्थान को इस मुकाबले में 100 रनों से हरा दिया है. राजस्थान की टीम 16.1 ओवर में ऑल आउट हो गई. ये मैच हारने के बाद अब राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो चुकी है.

मुंबई की पहले बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. मुंबई की तरफ से ओपनिंग करने आए रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने शतकीय साझेदारी की. रोहित ने 36 गेंदों में 53 रन और रिकल्टन ने 38 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 23 गेंदों में नाबाद 48 रन और हार्दिक पांड्या ने भी 23 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए. इन चारों बल्लेबाजों की धमाकेदार पारी ने राजस्थान के सामने 218 रनों का लक्ष्य रखा.

राजस्थान का हुआ बुरा हाल

राजस्थान रॉयल्स के गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि राजस्थान इन रनों को आसानी से चेज कर पाएगी. लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की आंधी में RR की आधी टीम पावरप्ले से पहले ही सिमट गई. राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज और पिछले मैच के शतकवीर वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले ही आउट हो गए. वहीं जयसवाल भी 6 गेंदों में 13 रन बनाकर ही आउट हो गए.

मुंबई इंडियंस की घातक गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की घातक गेंदबाजी ने राजस्थान के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. आज के मैच में कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 विकेट लिए. वहीं जसप्रीत बुमराह  को 2 विकेट, दीपक चाहर और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला.

टेबल टॉपर बनी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर वन बन गई है. मुंबई ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 7 मैचों में जीत हासिल कर ली है और टीम को 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अब पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों टीम 14-14 अंकों के साथ हैं, लेकिन MI का NRR आरसीबी से बेहतर है. इसलिए मुंबई टेबल में टॉप पर आ गई है. वहीं इस मैच में हार के बाद राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.

यह भी पढ़ें

एक और पाकिस्तानी खिलाड़ी पर भारत का बड़ा एक्शन, जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

[ad_2]

‘तुम्हारे जनरल को जूते की नोंक पर रखते हैं’, मुनीर की सेना की पाकिस्तानी पुलिस ने ही कर दी बोलत

[ad_1]

Pakistan Army Police Viral Video: भारत के साथ जारी तनाव के बीच पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में सेना और पुलिस आपस में भिड़ गए. हालात ये हो गई कि पुलिस ने पाकिस्तानी आर्मी पर एके-47 बंदूकें तान दी. यह घटना खैबर पख्तूनख्वा सूबे के लक्की मारवात की बताई जा रही है. पुलिस के तेवर को देखते हुए पाकिस्तानी आर्मी को उस जगह से भागना पड़ा. 

सेना के अधिकारियों पर तान दी बंदूकें

बताया जा रहा है कि पुलिस ने पाकिस्तानी सैनिकों और उनके शीर्ष अधिकारियों को खरीखोटी भी सुनाई. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पाकिस्तानी आर्मी अधिकारी पुलिस स्टेशन में घुसना चाहते थे, लेकिन पश्तून पुलिस अधिकारियों ने सेना के काफिले को पुलिस स्टेशन में प्रवेश करने से रोक दिया. इतना ही नहीं पुलिस अधिकारियों ने सैन्यकर्मियों पर हथियार तान दिया.

इस घटना में अभी तक किसी हिंसा की खबर सामने नहीं आई है. इस घटना को पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के बीच टकराव के रूप में देखा जा रहा है. बहस के दौरान पुलिस के जवान ने पाकिस्तान आर्मी के जवानों पर ताना भी मारा. यह घटना ऐसे समय में हुआ है जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान डरा हुआ है.

‘तुम्हारे जनरल को जूते की नोंक पर रखते हैं’

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बिल्डिंग के नीचे कुच सैन्यकर्मी मौजूद हैं और छत पर से पुलिसकर्मी उन्हें जाने के लिए कह रहे हैं. कई पुलिस के जवान सेना के ऊपर एके-47 बंदूकें ताने नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी कहा रहा है, दिमाग खराब है आपका उधर कश्मीर जाओ ना… इधरा क्या कर रहे हो. आपका जनरल भी आ जाए फिर भी कुछ नहीं कर सकते हो. जनरल को भी हम जूते की नोंक पर रखते हैं. पंजाब (पाकिस्तान) इधर बदमाशी कर रहा है. याद रखना ये लक्की मारवात पुलिस है.”



[ad_2]

डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा, जानें लास्ट मिनट में कैसे करें NEET UG की स्मार्ट तैयारी

[ad_1]

हर साल लाखों छात्र NEET UG में हिस्सा लेते हैं, लेकिन सफल वही होते हैं जो सही दिशा में मेहनत करते हैं. अगर आप भी डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो 4 मई 2025 को होने वाली NEET UG परीक्षा आपके भविष्य का दरवाजा खोल सकती है. परीक्षा की तारीख बेहद करीब है और अब वक्त है अंतिम दौर की तैयारी को धार देने का.

NEET का सिलेबस कक्षा 11वीं और 12वीं की NCERT किताबों पर आधारित होता है. ऐसे में सबसे जरूरी है कि Physics, Chemistry और Biology के सभी core concepts को गहराई से समझा जाए. रटने की बजाय Concept Clarity पर फोकस करें खासतौर पर फिजिक्स और केमिस्ट्री में.

NCERT बार-बार पढ़ें

NEET में ज्यादातर सवाल NCERT की लाइन-टू-लाइन स्टडी से आते हैं. इसलिए हर चैप्टर को दोहराएं और अहम पॉइंट्स को हाइलाइट करें. बायोलॉजी में प्रोसेस और टर्म्स याद रखने में माइंड मैप्स और फ्लैश कार्ड्स बेहद मददगार हो सकते हैं.

मॉक टेस्ट और पुराने पेपर हैं गेम चेंजर

एक्सपर्ट्स की मानें तो इस समय मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों से खुद को परखने का. इससे न सिर्फ आपकी सवाल हल करने की गति बढ़ेगी, बल्कि टाइम मैनेजमेंट भी सुधरेगा. हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों को पहचानें और उन्हें सुधारें.

स्मार्ट रिवीजन है सफलता की कुंजी

हर दिन के अंत में शॉर्ट रिवीजन करें और हफ्ते में एक दिन सिर्फ पुराने टॉपिक्स को दोहराने के लिए रखें. खुद से क्विज लें, ग्रुप डिस्कशन करें और जो टॉपिक कमजोर लगें, उन पर फोकस बढ़ाएं.

यह भी पढे़ं: 

बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

हेल्थ को न करें नजरअंदाज

इम्तिहान की भागदौड़ में सेहत को न भूलें. पूरा आराम, संतुलित खानपान और हल्का व्यायाम आपके दिमाग को तरोताजा रखेगा. नींद पूरी होनी चाहिए ताकि पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रहे.

यह भी पढे़ं: 

रेलवे में निकली बंपर पदों पर वैकेंसी, आवेदन की तारीख नजदीक, पढ़ें डिटेल्स

कोई डाउट न छोड़ें अधूरा

अगर किसी टॉपिक में कंफ्यूजन है, तो उसे नजरअंदाज न करें. टीचर्स, दोस्तों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से तुरंत मदद लें. यही छोटी-छोटी सावधानियां सफलता की ओर बड़ा कदम बन सकती हैं.

यह भी पढे़ं: 

UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Pisces Monthly Horoscope May 2025: मीन राशि मई मासिक राशिफल, लव रिलेशन में रहेगी गलतफहमियों की

[ad_1]

Meen Rashifal May 2025: मीन राशि वालों के लिए मई 2025 का महीना बहुत अच्छा रहेगा. करियर, व्यापार शिक्षा में तरक्की होगी और जीवन को नई दिशा मिलेगी. आइए ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं मीन राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.

मीन राशि मई 2025 मासिक राशिफल (Pisces May 2025 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):-

  • 6 मई तक आपकी राशि में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा, जिसकी सप्तम भाव पर सातवीं दृष्टि होने से पॉल्ट्री फार्मिंग, इंश्योरेंस मार्केटिंग फर्म, हेयर एक्सेसरीज़, हैंडबैग आदि व्यवसायों से जुड़े जातकों को सलाह दी जाती है कि वे आए हुए अवसरों का पूरा लाभ उठाएं. इससे आपको बेहतर धन लाभ हो सकता है.
  • 13 मई तक गुरु तृतीय भाव में रहते हुए पंचम दृष्टि से सप्तम भाव को देखेंगे, जिससे व्यवसायिक यात्राओं के योग बनेंगे. ये लंबी यात्राएं आपके व्यापार में वृद्धि का कारण बन सकती हैं, इसलिए पूरी तैयारी के साथ यात्रा करें.
  • 17 मई तक आपकी राशि में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा, जिससे गिफ्ट बास्केट, होम अप्लायंसेज, घड़ियों और परफ्यूम के व्यवसाय से जुड़े जातकों को किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले रिसर्च अवश्य करनी चाहिए, अन्यथा नुकसान संभव है.
  • द्वितीय भाव के स्वामी मंगल, पंचम भाव में नीच के होकर एकादश भाव पर सातवीं दृष्टि डाल रहे हैं, जिससे व्यापार में उतार-चढ़ाव के कारण आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है. 14 मई से गुरु चतुर्थ भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके संपर्क प्रभावशाली लोगों से बनेंगे और आपकी कर्मठता के चलते व्यवसाय में उन्नति होगी.
  • 23 मई से बुध तृतीय भाव में रहते हुए सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग बनाएंगे, जिससे विदेश व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े कार्य प्रारंभ करने या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने में सफलता मिलेगी.

नौकरी-पेशा (Job-Career Horoscope):-

  • 13 मई तक सूर्य द्वितीय भाव में रहेंगे और षष्ठ व दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग बनाएंगे, जिससे नई और अच्छी नौकरी मिलने की प्रबल संभावना रहेगी. 17 मई तक षष्ठ भाव पर पापकर्त्तरी दोष रहेगा, जिससे नौकरीपेशा लोगों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है.
  • आपकी राशि में स्थित शनि की दशमी दृष्टि दशम भाव पर पड़ेगी, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे और करियर में इसका लाभ मिलेगा.14 मई से गुरु चतुर्थ भाव में रहेंगे और दशम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे विशेषकर कामकाजी महिलाओं के लिए समय लाभदायक रहेगा.
  • 14 मई से सूर्य तृतीय भाव में स्थित होकर पंचम भाव के मंगल से 3-11 का संबंध बनाएंगे, जिससे बेरोजगार व्यक्तियों को मनचाही जगह नौकरी मिल सकती है. 18 मई से राहु द्वादश भाव में जाकर षष्ठ भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे कार्य में गलतियां होने की संभावना है, सावधानी बरतें.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):-

  • 6 मई तक बुध-राहु के जड़त्व दोष के कारण परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का विषय बन सकती है. 13 मई तक गुरु-शुक्र के परिवर्तन योग से जीवनसाथी के साथ या उनके नाम पर किया गया व्यापार प्रगति देगा.
  • 17 मई तक केतु सप्तम भाव में रहेगा, जिससे प्रेम संबंधों में दूरी और गलतफहमियों की आशंका रहेगी, संवाद बनाए रखें. 13 मई तक गुरु की पंचम दृष्टि से सप्तम भाव प्रभावित होगा, जिससे घर के नवीनीकरण या सजावट की योजना बन सकती है. 23 मई से बुध की सप्तम भाव पर दृष्टि से जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार करना लाभकारी रहेगा.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

  • 13 मई तक गुरु तृतीय भाव से पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे दूर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को किसी बड़े कॉलेज में प्रवेश मिल सकता है. शनि-राहु के दोष के कारण छात्र पढ़ाई से अधिक संबंधों पर ध्यान दे सकते हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो सकती है.
  • 14 मई से गुरु चतुर्थ भाव में रहेंगे और पंचम भाव से 2-12 का संबंध बनाएंगे, जिससे प्रतियोगी छात्रों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना चाहिए. 23 मई से सूर्य-बुध का बुधादित्य योग तृतीय भाव में बनेगा, जिससे खिलाड़ियों को दोस्तों के साथ यात्रा के योग बनेंगे.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):-

17 मई तक षष्ठ भाव पर पापकर्त्तरी दोष रहेगा, जिससे हृदय रोगियों को सावधानी रखनी चाहिए. 18 मई से केतु षष्ठ भाव में रहेगा, जिससे स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा; बाहर का खाना टालें. 14 मई से गुरु चतुर्थ भाव में रहते हुए अष्टम और द्वादश भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यात्राएं संभव है.

मीन राशि वालों के लिए उपाय (Meen Rashi 2025 Upay)

08 मई (मोहिनी एकादशी): भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाएं, पीले फल और मिठाई का भोग लगाएं और “ॐ क्लीं उद्धृताय उद्धारिणे नमः” मंत्र का जाप करें.
27 मई (शनि जयंती): प्रातः स्नान के बाद शनि देव का ध्यान करें ॐ सौम्याय नमः” मंत्र की तीन माला का जाप करें, तथा काली वस्तुओं का दान करें.

ये भी पढ़ें: Aquarius Monthly Horoscope May 2025: कुंभ राशि मई मासिक राशिफल, पारिवारिक माहौल रहेगा अशांत

[ad_2]

इंडियन थिएटर्स के कब्जे में 2400 करोड़ की फिल्में, आज सोना बरस रहा है बॉक्स ऑफिस पर

[ad_1]

Indian Box Office: मई की शुरुआत होते ही भारतीय सिनेमा जगत में खुशहाली का रंग चढ़ा हुआ दिख रहा है. जहां इस साल रिलीज हुई ज्यादातर भारतीय फिल्में फ्लॉप रहीं. तो वहीं कोई हॉलीवुड फिल्म भी इंडिया में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. हालांकि, 1 मई से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का कायाकल्प होता दिखा है.

न सिर्फ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का बल्कि भारतीय सिनेमामालिकों की भी चांदी हो गई है. चांदी कुछ ऐसे कि एक साथ यहां के सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में चल रही हैं और इनमें से ज्यादातर ठीकठाक कमाई भी कर रही हैं. हमने हिसाब लगाया तो पता चला इस समय करीब 2400 करोड़ रुपये की फिल्में इंडिया के थिएटर्स में लगी हुई हैं. अगर आपको भरोसा नहीं हो रहा है तो चलिए आपको डेटा भी बता देते हैं.

बॉलीवुड-हॉलीवुड-साउथ की एक साथ रिलीज हुईं कई फिल्में

अजय देवगन की रेड 2, संजय दत्त की द भूतनी, सूर्या की रेट्रो, नानी की हिट द थर्ड केस एक साथ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेड 2 का बजट 40 करोड़, द भूतनी का बजट करीब 30 करोड़, रेट्रो का 60 करोड़ और हिट द थर्ड केस का बजट टोटल 40 करोड़ के आसपास है. 

इसके अलावा, आज मार्वल की सुपरहीरो फिल्म थंडरबोल्ट्स भी रिलीज हुई जिसका फोर्ब्स के मुताबिक, करीब 200 मिलियन डॉलर यानी करीब 1692 करोड़ रुपये है. वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई प्रतीक गांधी की फुले को करीब 25 करोड़ में तैयार किया गया है.

इंडियन थिएटर्स के कब्जे में 2400 करोड़ की फिल्में, आज सोना बरस रहा है Box Office पर

पहले से सिनेमाहॉल में मौजूद हैं कई हाई बजट फिल्में

इसके अलावा, पहले से ही सिनेमाहॉल में कई हाई बजट फिल्में जैसे गुड बैड अग्ली (200 करोड़), सनी देओल की जाट (100 करोड़) और अक्षय कुमार की केसरी 2 (150 करोड़) जैसी फिल्में मौजूद हैं. मोहनलाल की फिल्म थुडरम भी थिएटर्स में चल रही है जिसे करीब 28 करोड़ में तैयार किया गया है. वहीं इमरान हाशमी की 50 करोड़ में तैयार ग्राउंड जीरो भी सिनेमाहॉल में मौजूद है.

थिएटर्स में मौजूद फिल्में और उनका टोटल बजट

अब अगर इन फिल्मों के बजट को जोड़ें तो वो करीब 2400 करोड़ रुपये होता है. यकीन न हो तो नीचे टेबल में आप इसे देख भी सकते हैं.
















फिल्म बजट
रेड 2 40 करोड़
रेट्रो 60 करोड़
हिट द थर्ड केस 40 करोड़
द भूतनी 30 करोड़
जाट  100 करोड़
गुड बैड अग्ली 200 करोड़
थंडरबोल्ट्स 1692 करोड़
फुले 30 करोड़
थुडरम 28 करोड़
केसरी 2 150 करोड़
ग्राउंड जीरो 50
टोटल 2420 करोड़

ज्यादातर फिल्में कर रही हैं बढ़िया कमाई

ऊपर लिस्ट में मौजूद ज्यादातर फिल्में बढ़िया कमाई रही हैं. मई में रिलीज हुई रेड 2, हिट 3 और रेट्रो सभी ने करीब 20 करोड़ के आसपास की ओपनिंग ली है. तो वहां थुडरम, केसरी 2 और जाट ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के ऊपर कमाई की है.

थंडरबोल्ट्स की बात करें तो इतनी सारी फिल्में होने के बावजूद इसने 5 करोड़ रुपये के आसपास की ओपनिंग ली है. सिर्फ द भूतनी और फुले कमाई में कमजोर साबित हुई  हैं. गुड बैड अग्ली भी इंडिया में करीब 150 करोड़ रुपये निकाल चुकी है.

जाहिर है इस समय इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ पैसा बरस रहा है. जिन थिएटर मालिकों ने अपने सिनेमाहॉल्स में एक से ज्यादा फिल्में लगाई हैं. उनके पास एक फिल्म से न सही दूसरी फिल्म से तो पैसा आ ही रहा है.




[ad_2]

जोड़ों से यूरिक एसिड का सफाया कर देगी ये 1 ड्रिंक, बॉडी से बाहर हो जाएगी सारी गंदगी

[ad_1]

Drink for Uric Acid :  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या आम हो गई है. जब शरीर में यूरिक एसिड अधिक मात्रा में बनने लगता है और किडनी उसे ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती, तो यह जोड़ों में जमा होकर गठिया का रूप ले लेती है, जिसकी वजह से सूजन और दर्द जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में एक प्राकृतिक और असरदार उपाय है, जिससे यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है. इस प्राकृतिक उपाय में आप एक खास तरह के ड्रिंक का सेवन कर सकते है. आइए जानते हैं इस खास ड्रिंक के बारे में-

नींबू-अदरक-सेब का सिरका ड्रिंक ड्रिंक से कंट्रोल करें यूरिक एसिड

आवश्यक सामग्री

  • गुनगुना पानी – 1 गिलास
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) – 1 चम्मच
  • अदरक का रस – आधा चम्मच
  • हल्दी  – 1 चुटकी

बनाने की विधि

एक गिलास गुनगुने पानी में सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं. इसे खाली पेट सुबह-सुबह पिएं. आप चाहें तो दिन में 1 बार और भोजन से 30 मिनट पहले ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें – गर्मी में शिशु को रखें हाइड्रेट, पानी की कमी को दूर करने के लिए खिलाएं ये चीजें

कैसे करता है यह ड्रिंक काम?

नींबू का रस  विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करता है और यूरिक एसिड को घुलनशील बनाकर बाहर निकालने में मदद करता है. वहीं, सेब का सिरके में मौजूद एसीटिक एसिड शरीर के pH बैलेंस को सुधारता है और किडनी को यूरिक एसिड फिल्टर करने में मदद करता है.

इसके साथ ही अदरक में एक नैचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है, जो जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करता है. हल्दी का इस्तेमाल अगर आप करते हैं, तो इसमें करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो सूजन और दर्द में राहत दिलाने के लिए जाना जाता है.

इस ड्रिंक को पीने के फायदे

नियमित रूप से अगर आप इस ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो इससे काफई हद तक जोड़ों की सूजन और दर्द में राहत मिल सकती है.  यह शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में प्रभावी हो सकता है. वहीं, यूरिक एसिड के स्तर को संतुलित करता है

इसके सेवन से पाचन में सुधार किया जा सकता है और वजन को घटाने में मदद मिल सकती है. यह ड्रिंक आपकी कमजोर इम्यून सिस्टम मजबूत करने में काफी हद तक असरदार है. 

ये भी पढ़ें – चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

क्या टेस्ला से अब होने वाली है एलन मस्क की छुट्टी? हटाए जाने की रिपोर्ट पर जानें क्या दिया जवाब

[ad_1]

Elon Musk on WSJ Report: एलन मस्क को लेकर मीडिया में खबर आई की दुनिया की सबसे बड़ी इलैक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला अब इस पद के लिए किसी नए सीईओ की तलाश कर रही है. वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट में दावा किया गया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ने एलन मस्क की जगह अब नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी है. इस रिपोर्ट में आगे ये भी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि एलन मस्क को पद से रिप्लेस करने के लिए कंपनी की तरफ से कई एग्जक्यूटिव सर्च फर्म्स से संपर्क साधा गया है.

एलन मस्क को टेस्ला के सीईओ पद से हटाए जाने की खबर ऐसे वक्त पर आयी है जब उनकी व्हाइट हाउस में बढ़ती भागीदारी और टेस्ला के स्टॉक मूल्य में आ रही गिरावट कंपनी के सामने एक बड़ी चिंता है. गिरती बिक्री और मुनाफे के कारण टेस्ला के भीतर तनाव बढ़ रहा है. यह तनाव एलन मस्क की तरफ से वाशिंगटन, डी.सी. में अपना अधिकांश समय बिताने के कारण भी है.

रिपोर्ट को मस्क ने बताया झूठ

हालांकि, टेस्ला से खुद को हटाए जाने की मीडिया रिपोर्ट पर एलन मस्क ने खुद जवाब दिया है. मस्क ने सोशल मीडिया के अपने एकाउट एक्स पर लिखा- यह  “नैतिकता का घोर उल्लंघन” है. इसके साथ ही, उन्होंने वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) को “जानबूझकर झूठा लेख प्रकाशित करने” के लिए आलोचना की और कहा कि टेस्ला के बोर्ड ने पहले लेख में किए गए दावों का खंडन किया था.

टेस्ला के चेयरमैन Robyn Denholm ने एलन मस्क की बातों का पुरजोर समर्थन करते हुए मीडिया रिपोर्ट को गलत करार दिया है. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के लिए एलन मस्क ने जोरदार कैंपेन किया था. इसके बाद उन्हें व्हाइट हाउस में विशेष भूमिका दी गई.  

कंपनी का लगातार गिर रहा मुनाफा

Demholm ने कहा- इससे पहले आयी मीडिया रिपोर्ट्स में ये झूठा दावा किया गया कि टेस्ला बोर्ड ने रिक्रूटमेंट फर्म से संपर्क किया है ताकि कंपनी के नए सीईओ की खोज की जा सके. ये दावा पूरी तरह से गलत है और ये रिपोर्ट पब्लिश होने से पहले ही मीडिया को बताया जा चुका है. उन्होंने कहा कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और कंपनी बोर्ड पूरी तरह से इस बात को लेकर आश्वस्त है कि ग्रोथ प्लान पर टेस्ला आगे बढ़ेगी.

गौरतलब है कि मीडिया की ये रिपोर्ट ऐसे वक्त पर आयी है जब टेस्ला पर भारी दबाव है. ट्रंप प्रशासन में DOGE (यूएस डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी) के हेड की भूमिका का लेकर विरोध के बीच साल दर साल मुनाफा 71 प्रतिशत तक कम हो गया है और पहली तिमाही में  कमाई 9 फीसदी घट गई है.  

ये भी पढ़ें: तीन साल में पहली बार अमेरिकी इकॉनोमी का हुआ ये हाल, क्या आनेवाली है मंदी? टैरिफ के बीच बड़ा झटका

[ad_2]