इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को बनाया ‘हिटमैन’, रुह कंपा देने वाली ट्रेनिंग, बर्थडे पर जानिए सीक्रेट स्टोरी

[ad_1]

Rohit Sharma Birthday: इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को बनाया ‘हिटमैन’, रुह कंपा देने वाली ट्रेनिंग, बर्थडे पर जानिए सीक्रेट स्टोरी

[ad_2]

ऋषि कपूर ही नहीं, बल्कि कई सितारों की कैंसर ने ली है जान

[ad_1]

Bollywood Actors Who Died Cancer : अभिनेता ऋषि कपूर की आज डेथ एनिवर्सरी है. ब्लड कैंसर के कारण अभिनेता ने 5 साल पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था.  कैंसर हमसे हमारे कई पसंदीदा सितारों को छिन चुका है. इस लिस्ट में मंझे हुए कलाकार इरफान खान के साथ ही बीते जमाने के मशहूर अभिनेता राजकुमार, नरगिस दत्ता का भी नाम शामिल है.

30 अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर का कैंसर से निधन हो गया था. ऋषि कपूर ल्यूकेमिया ( जो एक प्रकार का रक्त कैंसर था ) से पीड़ित थे. रक्त कोशिकाओं के कैंसर से पीड़ित अभिनेता ने लंबे समय तक चले इलाज के बाद मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली थी.

ये अभिनेता भी हार गए थे कैंसर से जंग

ऋषि कपूर के निधन से ठीक एक दिन पहले, 29 अप्रैल 2020 को मंझे हुए अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ था. उन्हें न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर कैंसर था. वह लंदन में अपना इलाज करवा रहे थे, जहां कीमोथेरेपी के चार राउंड पूरे भी हो चुके थे. हालांकि, फिर भी उनकी जान नहीं बच सकी .

विनोद खन्ना

कैंसर से जंग हारने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में विनोद खन्ना का भी नाम शामिल है. उन्हें ब्लड कैंसर था. खन्ना ने कैंसर से लंबी जंग लड़ी, लेकिन 27 अप्रैल 2017 को में वह 70 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए .

टॉम ऑल्टर

भारतीय फिल्मों के ‘अंग्रेज’ अभिनेता टॉम ऑल्टर को भी स्किन कैंसर था. उन्होंने कैंसर की वजह से उनकी मौत 2017 में हो गई थी.

राजेश खन्ना

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को ब्लैडर कैंसर था. अभिनेता ने 18 जुलाई 2012 में 69 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली थी.

फिरोज खान

अभिनेता फिरोज खान का नाम फिल्म इंडस्ट्री के डैशिंग और सफल अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार है. कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले फिरोज खान को फेफड़ों का कैंसर था, जिसकी वजह से उन्होंने 27 अप्रैल 2009 को अंतिम सांस ली थी. उस वक्त उनकी उम्र 69 साल थी.

नरगिस दत्त

अभिनेत्री नरगिस दत्त का निधन भी कैंसर की वजह से हुआ था. उन्हें अग्नाशय (पैंक्रियाटिक) का कैंसर था, जिस वजह से उन्होंने साल 1981 में अंतिम सांस ली थी.

राजकुमार

अभिनेता राजकुमार का निधन 3 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ था. उनकी मौत गले के कैंसर की वजह से हुई थी. उस वक्त उनकी उम्र 69 साल थी. राजकुमार ने अपनी मौत तक इस  जानलेवा बीमारी को दुनिया से छुपाए रखा था.

ये कॉमेडी सितारे भी नहीं कैंसर को मात

कैंसर की चपेट में आकर दुनिया को अलविदा कहने वाले सितारों की लिस्ट में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में नजर आने वाले अभिनेता अतुल परचुरे, म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव, अभिनेत्री सुजाता कुमार समेत अन्य का नाम शामिल है.

ये भी पढ़े : खूंखार विलेन की बेटी के साथ मस्ती करती दिखीं कैटरीना कैफ, पोस्ट हो रहा वायरल

[ad_2]

सीता नवमी से वट सावित्री व्रत तक मई में पड़ेंगे त्योहार, 6 ग्रहों का गोचर होगा खास

[ad_1]

May Vrat Tyohar 2025: मई 2025 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहेगा. इस महीने वट सावित्री व्रत से लेकर बुद्ध पूर्णिमा और शनि जयंती तक कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे.  मई 2025 का महीना खगोलीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण और दिलचस्प रहने वाला है. इस महीने में कुल 6 ग्रह अपनी राशियों में परिवर्तन करने जा रहे हैं, जो ज्योतिष शास्त्र में एक बड़ी घटना मानी जाती है.

बुध सूर्य शुक्र गुरु राहु केतु राशि परिवर्तन करेंगे लेकिन बुध दो बार राशि परिवर्तन करेगा. जब ग्रह अपनी राशियों में प्रवेश करते हैं, तो उनका असर हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि करियर, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य, और वित्तीय मामलों पर पड़ता है.

मई में वैशाख-ज्येष्ठ का संयोग

मई की शुरुआत वैशाख शुक्ल चतुर्थी से हो रही है और इसका समापन ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी पर होगा. इस बार माह की शुरुआत भी विनायक चतुर्थी के व्रत से हो रही है और समाप्ति भी इसी व्रत के साथ होगी.

May Vrat Tyohar 2025: सीता नवमी से वट सावित्री व्रत तक मई में पड़ेंगे त्योहार, 6 ग्रहों का गोचर होगा खास

3 मई को गंगा सप्तमी

मां गंगा को समर्पित गंगा सप्तमी का त्योहार 3 मई 2025 को मनाया जाएगा. वैशाख शुक्ल सप्तमी तिथि 3 मई सुबह 7.51 बजे शुरू होगी और 4 मई सुबह 7.18 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि की वजह से यह 3 मई को मनाई जाएगी. मान्यता है कि गंगा सप्तमी के दिन मा गंगा का पुनर्जन्म हुआ था.

5 मई को सीता नवमी

सीता नवमी को सीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है. इस दिन माता सीता का प्राक्ट्य हुआ था. वैशाख शुक्ल नवमी के दिन सीता जयंती मनाई जाती है. इस बार सीता नवमी 5 मई को मनाई जाएगी. इस दिन विवाहित स्त्रियां पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं.

8 मई को मोहिनी एकादशी

मोहिनी एकादशी व्रत वैशाख शुक्ल एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है. इस साल वैशाख शुक्ल एकादशी तिथि 7 मई को सुबह 10.19 बजे शुरू होगी और 8 मई को दोपहर 12.29 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के चलते 8 मई को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. समुद्र मंथन के दौरान देवताओं को अमृत दिलाने में मदद के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया था, मोहिनी एकादशी व्रत का संबंध इससे ही है.

11 मई को नृसिंह जयंती

नृसिंह जयंती वैशाख शुक्ल चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस साल वैशाख शुक्ल चतुर्दशी तिथि 11 मई को लगेगी. नृसिंह जयंती पर शाम 4.21 बजे से शाम 7.03 बजे तक पूजन का समय है. नृसिंह जयंती के पारण का समय 12 मई को सुबह 5.32 बजे से सूर्योदय से पहले तक है. नृसिंह भगवान विष्णु के चौथे अवतार थे और उन्होंने हिरण्यकश्यपु का वध किया था.

12 मई को वैशाख पूर्णिमा व्रत या बुद्ध पूर्णिमा

वैशाख पूर्णिमा का व्रत 12 मई को रखा जाएगा। इसे बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था. वैशाख शुक्ल पूर्णिमा 11 मई को रात 8.01 बजे लगेगी और 12 मई को रात 10.25 बजे समाप्त होगी. वैशाख पूर्णिमा नृसिंह जयंती के बाद आती है. वैशाख पूर्णिमा पर चांद निकलने का समय शाम 6.57 बजे है। इस दिन कूर्म जयंती भी मनाई जाती है. इस दिन भगवान विष्णु के द्वितीय अवतार कूर्म का प्राक्ट्य हुआ था.

13 मई को नारद जयंती

ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा को नारद जयंती मनाई जाती है. 13 मई को नारद जयंती मनाई जाएगी. पुराणों में देवर्षि नारद को भगवान विष्णु का परम भक्त बताया गया है और वह देवताओं को सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराते थे.

16 मई को एकदंत संकष्टी चतुर्थी

एकदंत संकष्टी चतुर्थी वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाएगी. संकष्टी चतुर्थी तिथि 16 मई को सुबह 4.02 बजे शुरू होगी और 17 मई को सुबह 5.13 बजे समाप्त होगी। ऐसे में संकष्टी चतुर्थी व्रत 16 मई को रखा जाएगा.

23 मई को अपरा एकादशी

अपरा एकादशी का व्रत ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी को रखा जाता है. अपरा एकादशी व्रत 23 मई को रखा जाएगा और पारण द्वादशी तिथि यानी 24 मई को सुबह 5.26 बजे से सुबह 8.11 बजे के बीच होगा.

24 मई को शनि प्रदोष व्रत

ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी को शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा. भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित प्रदोष व्रत का पूजा मुहूर्त 24 मई को शाम 7.20 बजे से रात 9.13 बजे तक है. शनिवार को पड़ने वाले प्रदोष को शनि प्रदोष के नाम से जाना जाता है.

26 मई को शनि जयंती

शनि जयंती 26 मई को मनाई जाएगी. साथ ही ज्येष्ठ अमावस्या जिसे वट सावित्री अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है, उसकी तिथि 26 मई को दोपहर 12.11 बजे शुरू होगी और 27 मई को सुबह 8.31 बजे समाप्त होगी. ज्येष्ठ अमावस्या 26 मई को मान्य होगी, इस दिन पितरों की आत्मा की शांति से जुड़े उपाय किए जाते हैं. वहीं 27 मई को स्नान-दान के लिए अहम भौमवती अमावस्या मनाई जाएगी.

मई ग्रह गोचर 2025

May Vrat Tyohar 2025: सीता नवमी से वट सावित्री व्रत तक मई में पड़ेंगे त्योहार, 6 ग्रहों का गोचर होगा खास

Vastu Tips: बड़े से बड़ा वास्तु दोष दूर करती है गणेश जी की मूर्ति, बस इस बात का रखें ध्यान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Google की डिजिटल सफाई: प्ले स्टोर से हटे आधे ऐप्स, लेकिन यूजर्स के लिए राहत की खबर!

[ad_1]

अगर आपने हाल ही में गूगल प्ले स्टोर पर ऐप्स की गिनती की हो, तो आपने देखा होगा कि वहां पहले से कम ऐप्स दिख रहे हैं और इसका कारण है गूगल की एक बड़ी सफाई मुहिम.

दरअसल साल 2024 की शुरुआत में प्ले स्टोर पर लगभग 34 लाख ऐप्स थे, लेकिन अब ये संख्या घटकर मात्र 18 लाख रह गई है. यानी आधे से भी ज़्यादा ऐप्स हटा दिए गए हैं. पहली नजर में ये सुनकर आपको लगेगा कि कुछ गलत हो गया है, लेकिन असल में ये यूजर्स के लिए अच्छी खबर है.

अब जानते हैं क्यों:

1. गूगल अब बेकार ऐप्स को नहीं बख्श रहा
पहले प्ले स्टोर पर कोई भी ऐप डाल देता था. जैसे एक ही वॉलपेपर का ऐप, सिर्फ टेक्स्ट दिखाने वाला ऐप या फिर ऐसे ऐप जो कुछ करते ही नहीं थे. जिसके बाद जुलाई 2024 में गूगल ने कहा इन सब पर रोक लगा दी. जो  इसके बाद से ही जो ऐप किसी काम का नहीं है, उसे हटा दिया जा रहा है. यानी अब आपको फालतू या नकली ऐप्स से बचाया जा रहा है.

2. यूजर की सुरक्षा अब सबसे ऊपर
गूगल ने सिर्फ बेकार ऐप्स नहीं हटाए, बल्कि ऐसे ऐप्स भी रोके जो आपके डेटा को चुरा सकते थे या फोन को नुकसान पहुंचा सकते थे. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार 2.36 मिलियन (यानी 23 लाख से ज्यादा) खतरनाक ऐप्स को लॉन्च होने से पहले ही ब्लॉक कर दिया गया है. जबकि 1.58 लाख से ज्यादा धोखेबाज़ डेवलपर्स को बैन कर दिया गया है. गूगल ने इंसानों और AI दोनों से ऐप की जांच करवाना भी शुरू किया है. यानी अब आप जब कोई ऐप डाउनलोड करेंगे, तो उसके सुरक्षित होने की संभावना ज़्यादा है.

3. नए नियमों से कई डेवलपर खुद ही हट गए
2024 में यूरोप में एक नया नियम आया, जिसमें हर ऐप बनाने वाले को अपनी असली पहचान (नाम और पता) बताना जरूरी हो गया. जो डेवलपर ये नहीं करना चाहते थे, उन्होंने खुद ही अपने ऐप हटा लिए. ऐप्पल पर ये नियम लागू हुआ, लेकिन वहां ऐप्स की संख्या पर असर नहीं पड़ा क्योंकि वहां पहले से ही सख्ती थी.

नतीजा क्या निकला?

गूगल ने साफ कर दिया है कि अब प्ले स्टोर पर सिर्फ वही ऐप्स रहेंगे जो वास्तव में काम के हों, सुरक्षित हों और पारदर्शी हों. तो हां, भले ही आधे ऐप्स हट गए हों लेकिन जो बचे हैं, वो भरोसे के लायक हैं. अब आपको फालतू ऐप्स के चक्कर में नहीं पड़ना पड़ेगा, और प्ले स्टोर की दुनिया और भी साफ-सुथरी हो गई है.

[ad_2]

RBI का बड़ा फैसला: अब देशभर में सिर्फ 28 Regional Rural Banks, जानिए पूरी Details! | Paisa Live

[ad_1]

RBI और सरकार ने ग्रामीण बैंकिंग को मजबूत और कुशल बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। देश में मौजूद 43 Regional Rural Banks (RRBs) की संख्या घटाकर 28 करने का फैसला लिया गया है। इस योजना के तहत 11 राज्यों में 15 RRBs का विलय किया जाएगा। यह कदम ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने और बैंकिंग सिस्टम को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।जानिए, किन राज्यों में यह बदलाव हो रहा है और कैसे यह ग्रामीण क्षेत्रों की बैंकिंग सेवाओं को प्रभावित करेगा। जैसे, उत्तर प्रदेश में तीन बैंकों का विलय कर ‘उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक’ बनाया जाएगा। ऐसी और भी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें।

[ad_2]

बिलावल भुट्टो के बाद उनके MP की निकलने लगी आवाज! कहा- ‘बाबरी मस्जिद की पहली ईंट रखेगी PAK Army’

[ad_1]

Pakistan PPP MP On Babri Mosque: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद और उसके सरपरस्तों के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है. इस माहौल में पाकिस्तान की राजनीति से एक और विवादास्पद और उकसावे भरा बयान सामने आया है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की सांसद पलवशा मोहम्मद ज़ई खान ने दावा किया है कि बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण की पहली ईंट पाकिस्तानी सेना रखेगी और पहली अज़ान जनरल आसिम मुनीर देंगे.

पलवशा खान का बयान भारत की आंतरिक संप्रभुता और धार्मिक भावनाओं पर सीधा हमला है. अयोध्या राम मंदिर प्रकरण, जिसे सुप्रीम कोर्ट की ओर से न्यायिक फैसले से हल किया गया है, उस पर इस तरह की टिप्पणी को भारत में गंभीर कूटनीतिक उल्लंघन माना जाता है. पलवशा खान ने बयान में कहा कि हम चूड़ियां नहीं पहनते हैं. समय आने पर जवाब देंगे. इसके अलावा PPP नेता ने खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की भी तारीफ की. उसने पन्नू को साहसी व्यक्ति बताया.

पाकिस्तानी नेताओं का भड़काऊ भाषण
पाकिस्तान की ओर से कई नेता भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसमें खुद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी भी शामिल है, उन्होंने सिंधु जल संधि मामले पर खून की नदियां बहाने जैसे विवादित बयान दे चुके हैं. इसके अलावा रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भी गीदड़भभकी देते हुए कहा था कि हम भारत के खिलाफ न्यूक्लियर हमला करेंगे. हमारे पास सैकड़ों मिसाइले हैं, जो भारत के लिए तैयार करके रखे हुए हैं और उसकी दिशा भारत की ही ओर है.

धर्म के आधार पर बनाया निशाना
पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. ये हमला 22 अप्रैल को किया था, जब 4-5 की संख्या में आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को मार दिया. हद तो तब हो गई, जब आतंकियों ने धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बनाया.

[ad_2]

पढ़ने में कैसे थे क्रिकेट की दुनिया के हिटमैन रोहित शर्मा? जान लीजिए किस स्कूल से की थी पढ़ाई

[ad_1]

भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कन है. आज के टाइम पर जब भी क्रिकेट की बात हो और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम न आए तो ये उनसे बेइमानी होगी. शर्मा ने हाल ही में भारत को T20 विश्व कप में चैंपियन बनाया और उसके बाद फॉर्मेट से संन्यास ले लिया.

टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा की, जिन्हें आज क्रिकेट का ‘हिटमैन’ कहा जाता है. आज हम उनकी क्रिकेट नहीं पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी दिलचस्प बातें आपको बताएंगे. रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था. उनके पिता गुरुनाथ शर्मा एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे और मां पूर्णिमा शर्मा गृहिणी हैं. आर्थिक रूप से बेहद साधारण परिवार से आने वाले रोहित की शुरुआत एक ऑफ-ब्रेक गेंदबाज के तौर पर हुई थी, लेकिन समय के साथ उन्होंने बल्लेबाजी में महारत हासिल की और भारतीय क्रिकेट का ओपनिंग स्टार बन गए.

स्कूल बदलकर मिला करियर का मोड़

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा ने अपनी स्कूली पढ़ाई आवर लेडी ऑफ वेलांकन्नी हाई स्कूल से शुरू की थी, लेकिन 1999 में उनके कोच दिनेश लाड ने उन्हें बेहतर क्रिकेट सुविधाओं वाले स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन लेने की सलाह दी. दिलचस्प बात यह रही कि कोच ने उन्हें बिना फीस के ट्रेनिंग दी और यहीं से रोहित के प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की नींव पड़ी.

कॉलेज अधूरा, क्रिकेट पूरा

12वीं पास करने के बाद रोहित ने मुंबई के रिजवी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में ग्रेजुएशन के लिए दाखिला लिया था, लेकिन क्रिकेट के प्रति जुनून ऐसा था कि उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी और क्रिकेट को ही अपना फुल टाइम करियर बना लिया. महज 17–18 साल की उम्र में उन्होंने पढ़ाई से अलविदा कहकर मैदान पर बल्ला थाम लिया.

इंटरनेशनल करियर

रोहित ने साल 2007 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और उसी साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया. 2024 के वर्ल्ड कप में जीत के बाद उन्होंने टी-20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. लेकिन वह टेस्ट और ओडीआई क्रिकेट अब भी खेल रहे हैं.

यह भी पढे़ं:

UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

राजेश खन्ना संग कैसे थे मुमताज के रिश्ते? बोले- रोज-रोज एक ही एक्टर संग काम करना पड़ता था

[ad_1]

विक्की ललवानी के इंटरव्यू में मुमताज ने राजेश खन्ना संग बॉन्ड पर बात की. उन्होंने कहा, 'मैंने और राजेश खन्ना ने साथ में फिल्में की क्योंकि हमारे स्टार्स मिलते थे. शर्मिला और राजेश ने साथ में कितनी फिल्में की थी और मैंने और राजेश ने कितनी की काउंट कीजिए.'

विक्की ललवानी के इंटरव्यू में मुमताज ने राजेश खन्ना संग बॉन्ड पर बात की. उन्होंने कहा, ‘मैंने और राजेश खन्ना ने साथ में फिल्में की क्योंकि हमारे स्टार्स मिलते थे. शर्मिला और राजेश ने साथ में कितनी फिल्में की थी और मैंने और राजेश ने कितनी की काउंट कीजिए.’

आगे उन्होंने कहा, 'मैंने 15 फिल्म राजेश खन्ना के साथ की हैं और सारी फिल्में हिट हुई हैं. एक भी फ्लॉप नहीं है. मुझे बोलने की जरुरत नहीं है. हमारे गाने भी हिट थे.'

आगे उन्होंने कहा, ‘मैंने 15 फिल्म राजेश खन्ना के साथ की हैं और सारी फिल्में हिट हुई हैं. एक भी फ्लॉप नहीं है. मुझे बोलने की जरुरत नहीं है. हमारे गाने भी हिट थे.’

मुमताज ने कहा, 'हर दिन जब मैं सेट पर जाती थी तो मैं पूछती आज हीरो कौन है...राजेश खन्ना. वाह. हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे. वो थोड़े रुवाबदार. सभी हीरोइनों के साथ मिक्स भी नहीं होते थे. वो मेरे साथ शर्मिला के साथ मिक्स होते थे. मेरे साथ ज्यादा फिल्में की हैं.'

मुमताज ने कहा, ‘हर दिन जब मैं सेट पर जाती थी तो मैं पूछती आज हीरो कौन है…राजेश खन्ना. वाह. हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे. वो थोड़े रुवाबदार. सभी हीरोइनों के साथ मिक्स भी नहीं होते थे. वो मेरे साथ शर्मिला के साथ मिक्स होते थे. मेरे साथ ज्यादा फिल्में की हैं.’

आगे उन्होंने कहा, 'मेरी और राजेश खन्ना की केमिस्ट्री बन गई थी. जब भी गाना करना होता था तो हम रिहर्सल करते थे. चल काका ऐसे करेंगे. चल मुमू ऐसे करेंगे. हम बहुत क्लोज थे. क्योंकि रोज-रोज एक ही हीरो के साथ काम करो तो आप क्लोज फ्रेंड बन जाओगे.'

आगे उन्होंने कहा, ‘मेरी और राजेश खन्ना की केमिस्ट्री बन गई थी. जब भी गाना करना होता था तो हम रिहर्सल करते थे. चल काका ऐसे करेंगे. चल मुमू ऐसे करेंगे. हम बहुत क्लोज थे. क्योंकि रोज-रोज एक ही हीरो के साथ काम करो तो आप क्लोज फ्रेंड बन जाओगे.’

मुमताज ने ये भी कहा कि उनके और राजेश खन्ना के बीच में दोस्ती से ज्यादा कोई और रिश्ता नहीं था. मुमताज ने कहा, 'काश मैं उनके साथ इंवॉल्व होती. लेकिन मैं इंवॉल्व नहीं थी. हजार बार मैं ये बोल चुकी हूं कि कुछ नहीं था.'

मुमताज ने ये भी कहा कि उनके और राजेश खन्ना के बीच में दोस्ती से ज्यादा कोई और रिश्ता नहीं था. मुमताज ने कहा, ‘काश मैं उनके साथ इंवॉल्व होती. लेकिन मैं इंवॉल्व नहीं थी. हजार बार मैं ये बोल चुकी हूं कि कुछ नहीं था.’

बता दें कि राजेश खन्ना और मुमताज ने साथ में आप की कसम, प्रेम कहानी, दो रास्ते, सच्चा झूठा, रोटी, दुश्मन, अपना देश, राजा रानी, बंधन, आईना जैसी फिल्में की.

बता दें कि राजेश खन्ना और मुमताज ने साथ में आप की कसम, प्रेम कहानी, दो रास्ते, सच्चा झूठा, रोटी, दुश्मन, अपना देश, राजा रानी, बंधन, आईना जैसी फिल्में की.

इसके अलावा मुमताज ने धर्मेंद्र को लेकर कहा, 'धर्मेंद्र जी के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड था. वो बहुत अच्छे इंसान हैं. मेरे साथ वो बहुत अच्छा बिहेवियर करते थे.'

इसके अलावा मुमताज ने धर्मेंद्र को लेकर कहा, ‘धर्मेंद्र जी के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड था. वो बहुत अच्छे इंसान हैं. मेरे साथ वो बहुत अच्छा बिहेवियर करते थे.’

Published at : 30 Apr 2025 01:50 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

बॉलीवुड वेब स्टोरीज

[ad_2]

कितने करोड़ के मालिक हैं वैभव सूर्यवंशी, जानिए उनकी टोटल नेट वर्थ और फैमिली के बारे में

[ad_1]

Vaibhav Suryavanshi Net Worth: आईपीएल इतिहास के सबसे छोटे प्लेयर वैभव सूर्यवंशी अपनी उम्र के साथ अब अपने रिकॉर्ड की वजह से पहचाने जानें लगे हैं. राजस्थान रॉयल्स में शामिल वैभव का नाम अब हर क्रिकेट प्रेमी की जुबां पर है, उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़कर सभी को अपना दीवाना बना दिया है. वह अब टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं. यहां हम आपको वैभव की नेटवर्थ और उनके परिवार के बारे में बता रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी के बारे में

उनका जन्म 27 मार्च 2011 को भारत के बिहार के समस्तीपुर जिले के मोतीपुर गांव में हुआ था. उन्होंने 9 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया और 9 साल की उम्र में क्रिकेट एकेडमी में ज्वाइन हुए. शुरुआत में उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने उन्हें कोचिंग दी थी.

IPL में आते ही बने करोड़पति

राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को ऑक्शन में 1.1 करोड़ रूपये में ख़रीदा था, तब उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी. उन्होंने पिछले महीने ही राजस्थान टीम के साथ अपना 14वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला. करोड़ से ऊपर में बिके वैभव का बेस प्राइस 30 लाख रूपये था, राजस्थान के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने भी उनपर बोली लगाईं थी.

रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल के सबसे छोटे प्लेयर को अब ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर आने लगे हैं. लेकिन अभी इसको लेकर अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है. जिस तरह से उनका नाम अब हर जगह छाया हुआ है, उससे तय हैं कि ब्रांड एंडोर्समेंट से भी वह अब करोड़ों कमाने वाले हैं.

वैभव सूर्यवंशी की कुल नेटवर्थ

अभी उनकी नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा आईपीएल की कमाई से हैं, उन्होंने बिहार U-19 टीम के लिए रणजी ट्रॉफी और वीनू मांकड़ ट्रॉफी में खेला है. रिपोर्ट्स में उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है. आपको बता दें कि 35 गेंदों में शतक जड़ने पर बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये इनामी राशि देने की घोषणा की है.

उनके पिता किसान हैं और खेती करते हैं. उन्होंने वैभव को अच्छी क्रिकेट सिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी. रिपोर्ट्स के मुताबिक जब वैभव पटना ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे तो इसके लिए पैसों की जरुरत थी और उनके पिता ने जमीन बेच दी थी.

[ad_2]

अब बच्चों के लिए भी आएगा Google का Gemini AI! पैरेंटल कंट्रोल के साथ तैयार है धमाकेदार एंट्री

[ad_1]

Google Gemini AI: Google जल्द ही अपने AI चैटबॉट Gemini को छोटे उम्र के यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है. हाल ही में कंपनी ने घोषणा की थी कि अमेरिका में 13 साल से कम उम्र के बच्चे अब Android, iOS और वेब पर इस AI टूल का इस्तेमाल कर सकेंगे.

बच्चों के लिए खास होगा Gemini का इस्तेमाल

Google ने मार्च में बताया था कि वह बच्चों के लिए Gemini को लॉन्च करेगा जिसमें निगरानी और पैरेंटल कंट्रोल जैसे टूल्स शामिल होंगे. अब एक रिपोर्ट के मुताबिक, Google ने बच्चों के पैरेंट्स को ईमेल भेजकर इस सुविधा की जानकारी देनी शुरू कर दी है. Gemini का इस्तेमाल बच्चे होमवर्क करने, सवाल पूछने और कहानियां बनाने जैसे कामों में कर सकेंगे. लॉन्च के बाद यह चैटबॉट मोबाइल ऐप्स और वेब दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध रहेगा. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बच्चे चाहें तो इसे अपने Android डिवाइस का डिफॉल्ट असिस्टेंट भी बना सकेंगे.

जानकारी के साथ चेतावनी भी

Google ने ईमेल में यह भी साफ किया है कि Gemini से मिलने वाली जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं हो सकती, इसलिए बच्चों को किसी भी जवाब का इस्तेमाल करने से पहले उसकी दोबारा जांच करनी चाहिए. साथ ही यह भी बताया गया है कि Gemini इंसान नहीं है, वह केवल बातचीत की नकल करता है लेकिन उसके पास सोचने या महसूस करने की क्षमता नहीं होती.

पैरेंट्स और स्कूल को मिलेगा कंट्रोल

Gemini का इस्तेमाल करने वाले बच्चों की निगरानी उनके माता-पिता और स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर्स कर सकेंगे. अगर कोई बच्चा स्कूल अकाउंट से लॉगइन करता है तो एडमिन Google Admin Console के जरिए उसकी एक्टिविटी पर नजर रख सकेंगे. वहीं, पैरेंट्स को Family Link ऐप के ज़रिए अपने बच्चों के Google अकाउंट और Gemini तक पहुंच को मैनेज करने का विकल्प मिलेगा. इस ऐप से उन्हें यह भी पता चलेगा कि बच्चा कब और कैसे Gemini का इस्तेमाल कर रहा है.

यह भी पढ़ें:

अब आंखों और कानों से होगी शूटिंग! Apple के नए गैजेट्स में लगेगा कैमरा

[ad_2]