दिल्ली के सदियों पुराने MP आवास में शिफ्ट हुईं कंगना रनौत, दिखाईं इनसाइड तस्वीरें
[ad_1]
अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत ने नई दिल्ली में आवंटित सरकारी आवास में शिफ्ट किया. शुभ काम के लिए कंगना ने पावन पर्व अक्षय तृतीया के दिन का चुनाव किया. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने प्रशंसकों को झलक दिखाई, जिसमें वह सिर पर कलश रखकर प्रवेश करती नजर आईं.
कंगना ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नए घर में शिफ्ट होने के लिए पूजा करती दिखीं. अभिनेत्री सफेद और लाल रंग की साड़ी पहने हुई हैं. कंगना ने प्रशंसकों को झलक दिखाते हुए कैप्शन में लिखा, "आखिरकार दिल्ली के एमपी हाउस में शिफ्ट होने के लिए समय मिल ही गया."
इसके साथ ही उन्होंने अपने घर के मंदिर से एक और तस्वीर शेयर की और लिखा, "एक सदी पुराने एमपी हाउस को फिर से बनाना आसान नहीं था."
कंगना ने फैमिली के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं.
सफल अभिनेत्री के साथ ही कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद भी हैं.
कंगना रनौत ने कुछ साल पहले मनाली में एक घर खरीदा था, जिसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपए है. कंगना ने इस घर में पूजा भी करवाई थी. जानकारी के अनुसार कंगना ने 10 करोड़ में जमीन खरीदी थी. कंगना के इस लग्जरी बंगले में कुल आठ बेडरूम, डाइनिंग रूम के अलावा जिम और गार्डन भी है.
कंगना का मुंबई में भी 5 बेडरूम वाला घर है. मनाली में कंगना का एक कैफे भी है, जिसे उन्होंने हाल ही में खोला है.
View this post on Instagram
कंगना ने साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘गैंगस्टर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. कंगना ‘फैशन’, ‘वो लम्हें’, ‘लाइफ इन मेट्रो’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, ‘क्वीन’ जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की पिछली रिलीज बायोग्राफिकल-ड्रामा ‘इमरजेंसी’ थी, जिसका निर्देशन और सह-निर्माण कंगना रनौत ने किया था. इमरजेंसी पर आधारित फिल्म में कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं. इसके अलावा, कंगना के पास आर माधवन के साथ अनटाइटल्ड फिल्म भी है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. थ्रिलर फिल्म का निर्देशन एएल विजय ने किया है.
[ad_2]
बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास को मिली जमानत, 5 महीने से जेल में थे बंद; यूनुस सरकार ने लग
[ad_1]
Chinmoy Krishna Das Bail News: बांग्लादेश के हाई कोर्ट ने जेल में बंद हिंदू हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को जमानत दे दी है. चिन्मय के वकील अपूर्व कुमार भट्टाचार्य ने 23 अप्रैल को हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. चिन्मय कृष्ण दास इस्कॉन के पुजारी और बांग्लादेश सम्मिलित सनातनी जागरण जोत के प्रवक्ता हैं.
चिन्मय दास पर लगाया गया ये आरोप
उन्हें 25 नवंबर 2024 के ढाका हवाई अड्डे पर गिरफ़्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद चिन्मय दास को दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चटगांव की अदालत में ले जाया गया था, जिसने अगले दिन उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था. उन पर बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया गया था.
चटगांव की निचली अदालत ने 2 जनवरी 2025 को उनकी याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर किया था. हाई कोर्ट ने फरवरी 2025 में बांग्लादेश सरकार से यह बताने के लिए कहा था कि चिन्मय कृष्ण दास को जमानत क्यों नहीं दी जानी चाहिए.
चिन्मय दास ने वकील ने क्या कहा?
द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक चिन्मय कृष्ण दास के वकील प्रोलाद देब नाथ ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनके जेल से रिहा होने की उम्मीद है. अगर सुप्रीम कोर्ट इस फैसले पर रोक नहीं लगाता है तो चिन्मय दास को रिहा कर दिया जाएगा. जस्टिस मोहम्मद अताउर रहमान और जस्टिस मोहम्मद अली रजा की पीठ ने चिन्मय की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया.
रिपोर्ट के मुताबिक 23 अप्रैल को चिन्मय दास के वकील अपूर्व कुमार भट्टाचार्य ने हाई कोर्ट की पीठ से अपने मुवक्किल को जमानत देने की प्रार्थना करते हुए कहा कि चिन्मय बीमार हैं और बिना सुनवाई के जेल में कष्ट झेल रहे हैं. पिछले साल 31 अक्टूबर को चटगांव के मोहोरा वार्ड बीएनपी के पूर्व महासचिव फिरोज खान ने कोतवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था.
ये भी पढ़ें : क्या पाकिस्तान की मदद करेंगे एर्दोगन? भारत से तनाव के बीच इस्लामाबाद पहुंचे तुर्की एयर फोर्स के कमांडर और खुफिया एजेंसी चीफ
[ad_2]
नेल आर्टिस्ट को बिना किसी डिग्री के मिल गई 13 आईटी जॉब्स, कर डाली 8 करोड़ की कमाई
[ad_1]
Viral Nail Artist Earned 8 Crore: बहुत से लोग खूब पढ़ाई करते हैं. खूब डिग्रियां लेते हैं. तब जाकर कहीं एक जाॅब हासिल कर पाते हैं. बहुत से लोगों को तो बहुत सी डिग्रियां हासिल करने के बाद भी जाॅब हासिल नहीं होती है. कई लोग बिना डिग्रियों के ही  कई जाॅब हासिल कर लेते हैं.
ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जहां एक शख्स को बिना किसी डिग्री के 13 जाॅब मिली. वह भी सभी 13 जाॅब उसे आईटी सेक्टर में मिली.  यह शख्स नेल आर्टिस्ट था. लेकिन जब जानेंगे कैसे इसे मिली थी यह 13 जाॅब. तो आप भी रह जाएंगे हैरान. चलिए आपको बताते हैं इस बारे में.
नाखून काटने वाला शख्स 13 आईटी कंपनी में करता था जाॅब
अमेरिका के मैरीलैंड में 40 साल का एक मिन फुआंग नमोग वोंग नाम के एक शख्स ने 13 जाॅब कर रहा था. इस शख्स ने 8 करोड़ की सैलरी भी कमाई. शख्स ने 2021 से साल 2024 तक यह जाॅब की थीं. आपको बता दें यह शख्स पेशे से एक नेल आर्टिस्ट था. इस सभी जाॅब इस नेल आर्टिस्ट फर्जी तरीके से हासिल की थी. लेकिन इस शख्स के फर्जीवाड़े की खबर एफबीआई को लग गई. और इस शख्स को हिरासत में ले लिया. जहां उसने पूरी कहानी खोलकर रख दी.
यह भी पढ़ें: रनआउट का जश्न मनाते हुए भांगड़ा करने लगी पूरी टीम! क्रिकेट ग्राउंड बना शादी का डांस फ्लोर, वायरल वीडियो ने मचाया धमाल
ऐसे हासिल की फर्जी जाॅब
40 साल के नेल आर्टिस्ट मिन फुआंग नमोग वोंग ने एफबीआई से बात करते हुए बताया उसे गेमिंग ऐप पर विलियम जेम्स के नाम के व्यक्ति ने सपंर्क किया था. उसने ही वोंग को आईटी कंपनियों में लीगली काम करने के बारे में बताया था. इसके लिए उसका फर्जी रेज्यूम बनाया जिसमें उसे हवाई यूनिवर्सिटी से पढ़े हुए और 16 साल के अनुभव वाला सॉफ्टवेयर डेवलपर  बताया गया था.
यह भी पढ़ें: सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा…’, दुकान के बंद शटर पर लिखी इस लाइन को पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
उसके पास सीक्रेट लेवल का सिक्योरिटी क्लीरियेंस भी था. उसे संघीय विमानन प्रशासन (FAA) में भी जाॅब मिल गया था. जहां उसका काम एविशन प्राॅपर्टी की निगरानी करना था. उसे सरकार की ओर मैकबुक प्रो और पहचान पत्र भी दिया गया था.  इस फर्जीवाड़े के लिए मिन फुआंग नमोग वोंग को एफबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. और उसे 20 साल की सजा सुनाई गई है.
यह भी पढ़ें: लड़के ने लगाई जुगाड़स AI को बनाया बड़ा भाई, कन्नड़ में बात करके काम करवाया ऑटो वाले से किराया
भारत पाकिस्तान को IMF से मिलने वाले 1.3 अरब डॉलर के लोन पर जता सकता है ऐतराज
[ad_1]
Pahalgam Attack: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड की बैठक 9 मई को है. इसमें  जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पाकिस्तान 1.3 अरब डॉलर के समझौते का मूल्यांकन किया जाएगा. इसके अलावा, 7 बिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज पर भी बात की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि भारत IMF की अगली बैठक में पाकिस्तान के लिए प्रस्तावित 1.3 बिलियन डॉलर के लोन को चुनौती दे सकता है.
लोन के लिए बोर्ड के अप्रूवल की होगी जरूरत
ET को एक सूत्र की दी गई जानकारी के मुताबिक, बोर्ड की बैठक में जब लोन का जिक्र किया जाएगा, तब पाकिस्तान के आतंकवाद को समर्थन दिए जाने के विषय पर भी चर्चा होगी. पाकिस्तान और IMF के बीच जुलाई 2024 में विस्तारित फंड सुविधा (Extended Fund Facility) के तहत 7 बिलियन डॉलर के पैकेज के लिए समझौता हुआ था. इसका मकसद पाकिस्तान की जर्जर इकोनॉमी को पटरी पर लाने में मदद करना है.
यह डील 37 महीने के बेलआउट प्रोग्राम का हिस्सा है. यानी कि यह लोन 37 महीने में किश्तों में जारी किया जाएगा. पहली किश्त सितंबर 2024 में दी गई थी, जो 1.3 अरब डॉलर का था. अब अगले 1 बिलियन डॉलर की किश्त जारी करने के लिए बोर्ड के अप्रूवल की जरूरत है. इससे पहले, भारत ने आर्थिक संकट से गुजर रहे अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए दिए गए बेलआउट पैकेज पर अपना वोट देने से इंकार कर दिया था.
भारत ने उठाए कई सख्त एक्शन
सूत्र के मुताबिक, इस बार भारत फंड के दुरुपयोग और दूसरे टेक्नीकल कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान को आईएमएफ से मिलने वाली सहायता के खिलाफ नेगेटिव वोट दे सकता है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने सहित कई सख्त कदम उठाए हैं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सात अस्थायी सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से फोन पर अलग-अलग बात की. इनमें स्लोवेनिया, पनामा, अल्जीरिया और गुयाना के साथ-साथ डेनमार्क, पाकिस्तान और कोरिया गणराज्य शामिल हैं.
ये भी पढ़ें:
कंगाली से गुजर रहे पाकिस्तान ने IMF के सामने फिर फैलाई झोली, मांगी 1.3 अरब डॉलर की मदद
[ad_2]
ऑटो वाले ने मांगा किराया तो शख्स ने AI से लगाया ये गजब का जुगाड़, कन्नड़ में की बात
[ad_1]
ChatGPT Bargaining Viral Video: देश के अलग-अलग राज्यों में भाषा को लेकर बहुत विवाद देखने को मिल रहा है. हिंदी भाषी लोग दक्षिण भारत में या किसी ऐसे राज्य में जिसकी भाषा हिंदी के अलावा दूसरी है वहां जाकर काफी परेशानी के सामना करते हैं. खास तौर पर दक्षिण भारत में लोगों को कई बार इस तरह की परेशानी देखनी पड़ती है.
लेकिन अब टेक्नोलॉजी ने भाषा के बीच की दूरी को समाप्त कर दिया है. आप सेकंड्स में ही किसी भाषा का अपनी भाषा में ट्रांसलेशन कर सकते हैं. तो इसी बीच एक शख्स ने टेक्नोलॉजी का ऐसा इस्तेमाल किया है. जिसे देखकर आप भी उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है यह वीडियो.
ChatGPT से करवाया कन्नड़ ऑटो ड्राइवर से किराया कम
अगर आप कर्नाटक में हैं. और आप जिस ऑटो में जा रहे हैं. उसे ऑटो वाले को हिंदी नहीं आती और ना इंग्लिश आती है. वह सिर्फ कन्नड़ बोलता है. मगर आपको कन्नड़ नहीं आती. तो ऐसे में आप कैसे उससे ऑटो का किराया कम करवा सकेंगे. कैसे आप उसे बोल सकेंगे “भैया ठीक-ठीक लगा लो.” सामान्य तौर पर कोई भी नहीं उसे समझा पाएगा. लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहे लड़के ने ऐसा तगड़ा जुगाड़ लगाया है.
यह भी पढ़ें: ‘सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा…’, दुकान के बंद शटर पर लिखी इस लाइन को पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आ
जिसे देखकर आप सेल्यूट करेंगे. इस लड़के ने ChatGPT के जरिए इंग्लिश में कमांड दिया. और ChatGPT ने लड़के के कहे अनुसार ऑटो ड्राइवर से कन्नड़ में ऑटो का किराया कम करने के लिए बारगेनिंग की. ऑटो वाला ChatGPT की बात मान भी गया और किराया कम भी कर दिया. सोशल वीडियो पर खूब वायरल हो रहा है यह वीडियो.
यह भी पढ़ें: क्लाइंट को गलती से बोल दिया I love You, फिर उसका जवाब हो गया वायरल
सोशल मीडिया पर लोग भी हुए हैरान
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @btech_boyz_here_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लाइक और 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों के काफी कमेंट भी आ रहे हैं. ए तो इसके अलावा एक और यूजर ने दे लिखा “हम भाषा से बंटे हुए हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी ने हमें जोड़ रखा है.”  क यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है “इसे भारतीय मां की तरह बोलने को कहो, 20 रुपये में मान जाता, तुमने 100 रुपये का नुकसान करवा दिया यार.” इस वीडियो पर इस तरह के और भी कमेंट्स आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: क्या क्या करेगा चीन? अब बना डाली नकली मछलियां, रेस्टोरेंट में धड़ल्ले से खा रहे लोग, वीडियो हो रहा वायरल
RAW में आने से पहले किस विभाग में काम करते थे आलोक जोशी? कुछ ऐसी रही है एजुकेशन
[ad_1]
देश की सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व RAW चीफ आलोक जोशी (Alok Joshi) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. भारत सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का पुनर्गठन कर दिया है. इसमें आलोक जोशी को बोर्ड अध्यक्ष बनाया गया है. यह बोर्ड प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर सलाह देने का काम करता है.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह निर्णय लिया गया है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि कौन हैं आलोक जोशी और RAW प्रमुख बनने से पहले उनका करियर कैसा रहा?
यह भी पढ़ें:
TS SSC 10th Results 2025 Out: तेलंगाना बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह कर सकते हैं चेक
यहां से की पढ़ाई
आलोक जोशी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने अपनी हायर एजुकेशन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), दिल्ली से पूरी की. इसके बाद उन्होंने जेएनयू से ही पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की राह चुनी और 1976 में हरियाणा कैडर से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित हुए.
यह भी पढे़ं: सड़क किनारे बैठकर पंक्चर लगाते थे पिता, अब बेटे ने पास की UPSC परीक्षा- ऐसा रहा पूरा सफर
खुफिया एजेंसियों में लंबा अनुभव
IPS के तौर पर काम करते हुए आलोक जोशी की क्षमताओं को देखते हुए उन्हें देश की आंतरिक खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नियुक्त किया गया. साल 2005 में वे IB में जॉइंट डायरेक्टर के पद तक पहुंचे.
इसके बाद साल 2010 में उन्हें भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी RAW (Research and Analysis Wing) का विशेष सचिव बना दिया गया. साल 2012 में आलोक जोशी ने RAW के प्रमुख का पदभार संभाला. उनके नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय खुफिया अभियानों को अंजाम दिया.
यह भी पढे़ं: UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
अब ChatGPT बनेगा आपकी शॉपिंग का नया बाज़ार! घर बैठे करें प्रोडक्ट्स की खोज और खरीदारी
[ad_1]
ChatGPT New Feature: OpenAI ने मंगलवार को घोषणा की कि अब ChatGPT के ज़रिए यूजर्स सीधे प्रोडक्ट सर्च कर सकते हैं, कंपेयर कर सकते हैं और उन्हें खरीद भी सकते हैं. यह सुविधा Plus, Pro, Free और लॉग-आउट यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराई जा रही है, जहां-जहां ChatGPT का इस्तेमाल होता है. OpenAI ने साफ किया है कि जो प्रोडक्ट ChatGPT पर दिखाए जाएंगे, वे स्वतंत्र रूप से चयनित होते हैं और ये कोई विज्ञापन नहीं हैं.
अब AI से होगी शॉपिंग
अब यूजर्स किसी प्रोडक्ट को चैटजीपीटी पर सर्च कर सकते हैं, उसके विकल्पों की तुलना कर सकते हैं और ChatGPT के भीतर ही उन्हें खरीदने का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा उन्हें व्यक्तिगत सुझाव, फोटो डिटेल्स, कीमतें और यूजर रिव्यू भी दिखाई देंगे, साथ ही सीधे खरीदारी के लिए लिंक भी दिए जाएंगे.
ChatGPT से प्रोडक्ट सर्च
OpenAI ने बताया कि कई लोग ChatGPT का इस्तेमाल जानकारी लेने और प्रोडक्ट खरीदने के इरादे से करते हैं. जैसे अगर कोई पूछता है कि, “मैं अपने दो कुत्तों के लिए कॉस्ट्यूम खरीदना चाहता हूं”, तो ChatGPT उस सवाल से खरीदारी के इरादे को समझकर विज़ुअल प्रोडक्ट कैरोसेल, डिटेल्स और संबंधित वेबसाइट्स के लिंक दिखाएगा. यह फीचर GPT-4o और 4o-mini मॉडल में उपलब्ध होगा.
सवाल के अनुसार मिलेंगे प्रोडक्ट्स
ChatGPT तब किसी प्रोडक्ट को दिखाता है जब वह यूजर्स के सवाल से यह महसूस करता है कि यूजर की मंशा कुछ खरीदने की है. यह मंशा यूजर के सवाल और अन्य संदर्भ (जैसे ChatGPT मेमोरी या कस्टम इंस्ट्रक्शन) से जानी जाती है. ChatGPT जो प्रोडक्ट लिस्टिंग दिखाता है, उसमें थर्ड-पार्टी प्रोवाइडर्स की मदद से कीमतें और रिव्यू शामिल हो सकते हैं. किसी कीमत पर क्लिक करने पर यूजर को उस प्रोडक्ट के अन्य विक्रेताओं की वैकल्पिक कीमतें भी दिखाई दे सकती हैं. हालांकि, ChatGPT में जो शुरुआती कीमत दिखती है, वह पहले विक्रेता की होती है और जरूरी नहीं कि वह सबसे सस्ती हो.
यह भी पढ़ें:
घर में पहली बार लगवाने जा रहे हैं AC? इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
[ad_2]
कनाडा में परमानेंट रेजीडेंस का मौका, एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ के नतीजों की हो गई घोषणा
[ad_1]
कनाडा में बसने की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिए खुशी की खबर है. कनाडा में नए एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ के नतीजों की घोषणा की गई है, जिसमें 421 विदेशी नागरिकों के लिए एक्सप्रेस एंट्री आमंत्रण जारी किए गए. इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा ने 28 अप्रैल, 2025 को नए एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ के नतीजों की घोषणा की थी.
प्रांतीय नामांकित कार्यक्रम (PNP) के तहत नतीजों की घोषणा की गई, जिसमें 421 विदेशी नागरिकों को एक्सप्रेस एंट्री आमंत्रण जारी किए गए. इसका मतलब है कि आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम रैंक 421 या उससे ऊपर होगी. इसमें सबसे कम रैंक वाले उम्मीदवार को 727 का सीआरएस स्कोर प्राप्त हुआ. अगर एक से ज्यादा उम्मीदवारों को सबसे कम स्कोर प्राप्त होता है तो कट-ऑफ उम्मीदवारों की ओर से सब्मिट की गई एक्सप्रेस एंट्री प्रोफाइल की तारीख और समय पर आधारित होगी.
प्रांतीय नामांकित कार्यक्रम के तहत पिछला ड्रॉ 14 अप्रैल, 2025 को आयिजत किया गया था, जिसमें पहले स्थान पर रहने वाले पात्र विदेशी नागरिकों को 825 एक्सप्रेस एंट्री आमंत्रण जारी किए गए थे, जिसमें सबसे कम रैंक वाले उम्मीदवार का सीआरएस 764 था.  कनेडियन फेडरल एडमिनिस्ट्रेशन हर एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ को आवेदक की उम्र, एजुकेशनल बैकग्राउंट, रोजगार इतिहास और भाषाओं की दक्षता के अनुसार व्यापक रूप से क्रमबद्ध करने के लिए कॉम्प्रेहेंसिव रैंकिंग सिस्टम (CRS) का इस्तेमाल करता है.
कनाडा में स्थाई निवास के इच्छुक नागरिक प्रांतीय नामांकित कार्यक्रम के जरिए आवेदन कर सकते हैं. ये कार्यक्रम उन्हें एक निश्चित प्रांत या क्षेत्र में रहने और काम करने की अनुमति देता है. स्थाई निवास वह व्यक्ति होता है, जिसे कनाडा में पीआर (Permanent Residence) का दर्जा दिया गया है, लेकिन वह कनाडा का नागरिक नहीं होता है. कनाडा में अलग-अलग पीएनपी योजना हैं, जो प्रांतों और टेरेटरीज को अप्रवासियों को परमानेंट रेजीडेंस के तौर पर चुनने की अनुमति देती हैं.
पीएनपी किसी प्रांत में उम्मीदवारों का चयन इन आधार पर करता है कि क्या उनके पास वहां नौकरी का ऑफर है या वहां वह पहले काम कर चुके हैं या पढ़ाई की है या प्रांत में व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक संसाधन हैं. पीएनपी विशेष प्रांत या किसी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था बढ़ाने और कनाडा में बसने के लिए आवश्यक योग्यता, शिक्षा और रोजगार बैकग्राउंड रखने वालों के लिए बनाया गया है. हर प्रांत और टेरेटरी की छात्रों, व्यापरियों, स्किल्ड एंप्लोइज या वर्कर्स के लिए अपनी-अपनी खास इमिग्रेशन स्कीम हैं.
यह भी पढ़ें:-
‘पहलगाम हमले में हमारा कोई हाथ नहीं…’, UN महासचिव से फोन पर गिड़गिड़ाए शहबाज शरीफ, भारत को लेकर कही ये बात
[ad_2]