‘आसान नहीं था मेरा सफर’, IPL डेब्यू में इतिहास रचने वाले अश्वनी कुमार ने मैच के बाद किया खुलासा

[ad_1]

Ashwani Kumar MI Player: मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. अश्वनी ने ऐतिहासिक गेंदबाजी की, उन्होंने 4 विकेट चटकाए. इनिंग ब्रेक में उन्होंने बताया था कि मैच से पहले वह थोड़ा नर्वस महसूस कर रहे थे. मैच के बाद उन्होंने बताया कि एक छोटी सी जगह से निकलकर आईपीएल खेलना आसान नहीं था, उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है.

अश्वनी कुमार ने अजिंक्य रहाणे की रूप में अपना पहला विकेट चटकाया. इसके बाद उन्होंने रिंकू सिंह, मनीष पांडेय और आंद्रे रसेल को आउट किया. मनीष और रसेल को तो उन्होंने बोल्ड किया. वह पहले भारतीय गेंदबाज बने, जिन्होंने आईपीएल डेब्यू मैच में 4 विकेट लिए हैं. इस शानदार प्रदर्शन की लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया. मैच की बाद उन्होंने कहा कि उन्हें ये अवसर मिलना बड़ी बात है. पहले ही मैच में ये अवार्ड मिलेगा, ऐसा उन्होंने नहीं सोचा था.

आसान नहीं था झंझेरी से IPL तक का सफर

प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड मिलने की बाद अश्वनी कुमार ने कहा, “मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि मुझे यह अवसर मिला और मुझे यह अवार्ड मिल रहा है. मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा था, बस अपनी प्रक्रिया को पूरा किया और ये अवार्ड मिलने पर बहुत खुश हूं. मैं मोहाली जिले के झंझेरी से हूं, वहां से यहां तक ​​आना, यह मेरी कड़ी मेहनत का नतीजा है और भगवान की कृपा से मैं यहां हूं. मुझे भरोसा था, लेकिन मैं थोड़ा नर्वस भी था, यह सोचकर कि क्या होगा.”

उन्होंने फैंस को संदेश देने की सवाल पर कहा कि वह सभी को आने वाले खेलों में गर्व महसूस कराना चाहते हैं. उन्होंने इनिंग ब्रेक में कहा था, “मेरे गाँव की सभी लोग ये मैच देख रहे होंगे. वह सभी मेरे डेब्यू का इन्तजार कर रहे थे और भगवान की कृपा से मुझे आज मौका मिला और मैंने अच्छा प्रदर्शन किया.”

आंद्रे रसेल के विकेट को लेकर अश्वनी ने खुलासा किया कि उन्हें हार्दिक पांड्या ने कहा था कि शार्ट और शरीर पर गेंद डालो. हार्दिक पांड्या ने भी मैच के बाद अश्वनी की सराहना करते हुए उन्हें खोजकर लाने की लिए स्काउट की भी तारीफ़ की. मुंबई इंडियंस ने अश्वनी कुमार को आईपीएल ऑक्शन में 30 लाख रूपये में ख़रीदा था.

[ad_2]

UPI से लेकर टोल-बैंक और LPG तक… आज से हो गए ये 15 बड़े बदलाव, आपके जीवन पर सीधा असर

[ad_1]

एक अप्रैल 2025 से नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही कई सारे बदलाव हो गए हैं, जिसका आपके जीवन पर सीधा असर होगा. वो चाहे बात सिलेंडर के दाम में कमी की हो या फिर बैंकिंग सिस्टम में बदलाव और पेंशन स्कीम की. ऐसे में आइये जानते हैं कि वो क्या 10 बड़े बदलाव हैं, जो नए वित्त वर्ष के पहले दिन से लागू हो गए और आपकी जेब पर उसका क्या प्रभाव पड़ने जा रहा है:

1-गैस सिलेंडर सस्ता:

दिल्ली से लेकर मुंबई और चेन्नई तक गैस सिलेंडर की कीमतें कम हुई. कॉमर्शिल गैस सिलेंडर में 40 रुपये तक कमी का एलान किया गया है. जबकि, घरेलू गैस सिलेंडर पर किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 1762 रुपये हो गए और इसमें 41 रुपये की कमी की गई है. जबकि कोलकाता में 44 रुपये 50 पैसे कम होने के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1868.50 रुपये हो गई है. जबकि, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 42 रुपये की कटौती की गई है, जिसके बाद अब ये 1713 रुपये 50 पैसे का हो गया है. तो वहीं अगर चेन्नई की बात करें तो वहीं पर 43 रुपये 50 पैसे की कमी के बाद सिलेंडर की नई कीमत 1921 रुपये 50 पैसे हो गई है

2- 12 लाख तक आय करमुक्त

नए वित्त वर्ष में अब 12 लाख रुपये तक की कमाई पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा. केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पेश बजट में वेतनभोगियों और मध्यमवर्ग को बड़ी राहत दी थी. यानी अब 12 लाख 75 हजार रुपये की आय करमुक्त होगी. 75 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा.

3-UPS में बदलाव

एक अप्रैल से यूनिफाइड पेंशन स्कीम ने पुरानी पेंशन स्कीम की जगह ले ली, जो 2024 के अगस्त में सरकार की तरफ से शुरू की गई. यूपीएस से करीब 23 लाख केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों पर असर होगा.

4-क्रेडिट कार्ड नियम में बदलाव

नए वित्त वर्ष पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक और आईडीएफसी ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव का एलान किया है. नए नियम के तहत रिवॉर्ड प्वाइंट्स, फीस और अन्य बदलाव किए गए हैं, साथ ही पहले मिलने वाले कैशबैक और ऑफर्स में कटौती हुई है.

5-जेट ईंधन सस्ता

हवाई यात्रा नए वित्त वर्ष में सस्ता होने की उम्मीद है. ऑयल कंपनियों ने हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की कीमतों में कमी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जेल ईंधन की कीमत जहां 90 हजार रुपये प्रति लीटर से कम हो गए, वहीं मुंबई में इसकी नई कीमत 84 हजार रुपये प्रति किलोलीटर से कम हुई है. हालांकि, चेन्नई और कोलकाता में एटीएफ के दाम अब भी 90 हजार किलोलीटर से ज्यादा बने हैं.

6-बैंक मिनिमम बैलेंस

मिनिमम बैंलेंस की न्यूनत राशि को सभी सरकारी बैंक जैसे- एसबीआई, केनरा और पीएनबी ने बढ़ाने का एलान किया है. हालांकि, ये न्यूनतम बैलेंस अर्बन, सेमी अर्बन और ग्रामीण इलाकों के आधार पर तय हुई है. अगर कोई खाताधारक उस न्यूनतम बैलेंस से महीने में कम रखता है तो उस पर पेनाल्टी लगेगी.

7- महंगी होगी गाड़ियां

आज से गाड़ियां भी महंगी होने जा रही है. एक तरफ जहां बीएमडब्ल्यू से लेकर मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और किया ने गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है तो वहीं दूसरी तरफ महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और एसयूवी ने भी इसकी कीमत बढ़ा दी है.

8- UPI नियम में चेंज

बढ़ते डिजिटल ट्रांजेक्शन और उसमें यूपीआई की भूमिका को देखते हुए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने इसकी सुरक्षा को लेकर कई नियम जारी किए. इसे एक अप्रैल से लागू कर दिया गया है, जिसके बाद फोन पे, गूगल पे के यूपीए से जुड़े बंद पड़े मोबाइल नंबरों को धीरे-धीरे हटाने का निर्देश दिए गए हैं.

9- महंगा हुआ टोल

आज ने नेशनल हाईवे अथॉोरिटी ऑफ इंडिया ने टोल टैक्स महंगा कर दिया है. यानी अब पहले से ज्यादा पैसा टोल पर देना होगा. एनएचएआई ने देश के अलग-अलग टोल और नेशनल हाइवे पर अलग-अलग चार्ज को मंजूर दी है, जो लागू हो चुका है.

10-फिजिकल स्ंटाप पेपर बंद

उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से 10 हजार से लेकर 25 हजार रुपये के फिजिकल स्टांप पेपर को बंद कर दिया गया. डिजिटल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए सरकार के इस कदम ने न सिर्फ ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी बल्कि ई-स्टांपिंग से लोगों को काफी सहूलियत होगी.

11- जीएसटी रुल्स में बदलाव

जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नियमों में भी कुछ अहम बदलाव एक अप्रैल से होने जा रहा है. 180 दिनों से ज्यादा पुराने आधार दस्तावेज पर ई-वे बिल नहीं बनाए जाएंगे. साथ ही, जीएसटी पोर्टल पर मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा.

12-डिजिलॉकर में बदलाव

डिजिलॉकर में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद अब निवेशक डिमैट एकाउंट होल्टिंग स्टेटमेंट और कंसोलिडेटिड एकाउंट स्टेटमेंक को डिजिलॉक में रख पाएंगे. ऐसे करने के सेबी का मकसद डॉक्यूमेंट्स खोने या भूलने से बचाने के साथ निवेश प्रबंधन को आसान बनाना है.

13- होम लोन रुल्स में बदलाव

आज से होम लोन के नियम भी अब बदल गए हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से प्रायरिटीज सेक्टर लेंडिंग में नया नियम लागू किया, जो 2020 के पुराने नियमों को रिप्लेस करेगा.

14- म्यूचुअल फंड रुल में बदलाव

आज से आपको म्यूचुअल फंड के नियम में भी बदलाव दिखेगा. सेबी के नए नियम के मुताबिक, नए फंड ऑफर के जरिए जुटाए गए फंड को 30 कारोबारी दिनों के भीतर ही निवेश करना होगा.

15-FASTag  महाराष्ट्र में कंपल्सरी

अब आर्थिक राजधानी मुंबई में फास्टटैग को अनिवार्य कर दिया गया है. किसी गाड़ी पर फास्टटैग नहीं होगा तो ड्राईवर या फिर गाड़ी मालिक को दोगुने कैश देना होगा. डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसे लागू किया गया है. हालांकि, देश के कई हिस्से में इसे पहले ही लागू कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: नवरात्रि पर सरकार का तोहफा, दिल्ली में गैस सिलेंडर 41 रुपये सस्ता, जानें बाकी महानगरों के नए रेट

[ad_2]

काठमांडू की भाट-भटेनी सुपरमार्केट में 1 करोड़ की लूट, प्रदर्शनकारियों ने पलभर में किया सब साफ

[ad_1]

नेपाल की सबसे बड़ी सुपरमार्केट चेन भाट-भटेनी के कोटेश्वर स्थित शोरूम में शुक्रवार यानी 28 मार्च को घटी एक भयावह घटना ने राजधानी के व्यापार जगत को झकझोर दिया है. दरअसल प्रदर्शनकारियों के उग्र समूह ने न सिर्फ भारी तोड़फोड़ की, बल्कि करोड़ों रुपये की लूट भी मचाई. यह घटना प्रशासन की विफलता और असुरक्षा की पोल खोलने के साथ-साथ व्यापारियों के बीच गंभीर चिंता का कारण बन गई है.

सूत्रों के अनुसार, लगभग एक करोड़ रुपये का सामान लूट लिया गया. हमलावरों ने मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, महंगे ब्रांडेड उत्पाद और अन्य कीमती सामानों को निशाना बनाया. इस घटना में सुपरमार्केट को 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें कांच के पैनल और शोकेस की तोड़फोड़ भी शामिल है.

व्यापारियों में दहशत, प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल

सुपरमार्केट के COO पानू पौडेल ने कहते हैं कि लूटपाट के दौरान सुपरमार्केट के काउंटर से करीब 94,000 रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए. यह घटना केवल एक तोड़फोड़ नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित लूट का हिस्सा थी. इस प्रकार की हिंसा ने व्यापारियों और स्थानीय निवासियों के बीच डर पैदा कर दिया है.

साथ ही, यह घटना प्रशासन के सुरक्षा प्रबंधों की कमी को उजागर करती है. राजधानी के व्यस्त इलाके में ऐसी लूटपाट के दौरान पुलिस की उपस्थिति न के बराबर थी, जिससे असुरक्षा का माहौल बना. व्यापारी संघ ने अब सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

गिरफ्तारियां हुईं, लेकिन सवाल बरकरार

स्थानीय पुलिस और अपराध जांच कार्यालय ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और बाकी आरोपियों की तलाश भी की जा रही है. हालांकि, यह सवाल उठता है कि जब इतने बड़े पैमाने पर लूटपाट हो सकती है, तो सुरक्षा तंत्र किस तरह से कार्य कर रहा है?

विरोध प्रदर्शन में बदल गई हिंसा

यह घटना एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई, जिसका नेतृत्व राजशाही समर्थक समूहों ने किया था. प्रदर्शनकारियों ने पहले तो बाजार में आवाज उठाई और बाद में इस आंदोलन को हिंसा में बदल दिया. यह घटना दर्शाती है कि विरोध के नाम पर अगर अराजकता और हिंसा को बढ़ावा दिया जाएगा, तो इससे न केवल व्यापार बल्कि समाज की सुरक्षा पर भी गहरा असर पड़ेगा.

नेपाल सरकार और प्रशासन पर इस घटना के बाद दबाव बढ़ गया है. व्यापारियों ने प्रशासन से सख्त सुरक्षा इंतजामों की मांग की है ताकि इस तरह के हमले भविष्य में न हो.

[ad_2]

दीदी के ब्रेक फेल हो गए…रेत पर बना रही थीं रील, ऐसा फिसली कि याद आ गए भगवान; देखें वीडियो

[ad_1]

Trending Video: सोशल मीडिया पर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे, जिन्हें देखने के बाद आपकी हंसी रोके नहीं रुकी होगी. ऐसा ही एक वीडियो फिर से इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. वीडियो में रील बना रही दीदी के ऐसे ब्रेक फेल हुए कि वो सीधे नीचे लुढ़क गई. भले ही दीदी को ज्यादा चोट न आई हो, लेकिन उन्हें भगवान जरूर याद आ गए होंगे. वीडियो देखने के लिए यूजर्स भी दीदी की सलामती की दुआ कर रहे हैं.

वायरल हो रहा है वीडियो कहां का है, यह तो पता हीं, लेकिन लोकेशन किसी समुद्री किनारे की लग रही है. जहां रेत पर एक दीदी अपने दोस्त के साथ वीडियो शूट करने में जुटी हैं. उन्हें इसका जरा भी अंदाजा नहीं है कि रेत पर उनकी 11 नंबर की गाड़ी में ब्रेक नहीं लगेंगे, लेकिन रील बनाने में मदहोश हो चुकी दीदी इस बात की परवाह नहीं करती हैं, फिर जो हुआ उन्हें जिंदगी भर याद रहेगा.

बच गई कि पानी में नहीं गई

सोशल मीडिया पर गदर काट रहा यहे इस वीडियो की शुरुआत एक खूबसूरत लोकेशन से होती है. वीडियो में चारों तरफ सफेद रेत की चादर बिछी हुई है और बीच में पानी दिख रहा है. पानी के पास एक शख्स दीदी की वीडियो शूट कर रहा है, लेकिन ऊपर से नीचे की तरफ आ रही दीदी को ढलान का जरा भी अंदाजा नहीं था. दीदी थोड़ा आगे बढ़ती ही हैं कि उनके ब्रेक फेल हो जाते हैं फिर वो रॉकेट की स्पीड से नीचे की तरफ पहुंच जाती हैं. गनीमत रही कि वो रेत पर गिरीं, नहीं तो जो दर्द होता वो जिंदगी भर न जाता.

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को @y_iamcrazyy एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं. यूजर्स इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, हमें तो यह लग रहा है कि दीदी का ब्रेक फास्ट हो गया. एक यूजर ने लिखा, अब क्या ही कहा जा सकता है. एक यूजर ने लिखा, लगता है ब्रेक टूटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: नीले ड्रम के बाद वाइपर! पति की सुताई का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- ‘बचा लो प्रभू पतियों को’

JNU को ‘प्रतिष्ठा’ टैग देने की सिफारिश , जानें JNU को IoE टैग की जरूरत क्यों?

[ad_1]

संसद की एक स्थायी समिति ने सरकार की इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस (IoE) योजना के दायरे को बढ़ाकर दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) को भी इसमें शामिल करने की सिफारिश की है. यह सुझाव शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल पर गठित संसदीय समिति ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर अपनी रिपोर्ट में दिया.

क्या है IoE योजना?

सरकार ने 2017 में इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस (IoE) योजना की शुरुआत की थी, जिसके जरिए भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों को वैश्विक रैंकिंग में शामिल करना और उन्हें ज्यादा आजादी दी जाती है. इस योजना के तहत सरकारी विश्वविद्यालयों को ₹1,000 करोड़ तक की वित्तीय सहायता भी दी जाती है, जिससे वे अपने विश्वविद्यालयों में रिसर्च की क्षमताओं और बुनियादी ढांचे को सुधार सकें.

यह भी पढ़ें: निधि तिवारी बनीं पीएम मोदी की पर्सनल सेक्रेटरी, जानें इस पद पर कितनी मिलती है सैलरी

JNU को क्यों चाहिए IoE टैग?

JNU की कुलपति प्रोफेसर धूलिपुडी पंडित ने पिछले साल विश्वविद्यालय की वित्तीय चुनौतियों को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि “हम लंबे समय से ‘एमिनेंस’ टैग की मांग कर रहे हैं. अगर हमें यह टैग मिल जाता है, तो हमें ₹1,000 करोड़ की वित्तीय मदद मिलेगी, जिससे विश्वविद्यालय की आर्थिक तंगी काफी हद तक कम हो जाएगी.”

यह भी पढ़ें: अगर CUET UG में नंबर बराबर आए तो किसे मिलेगा दाखिला? जानें टाई ब्रेकर नियम!

अब तक कितने संस्थानों को मिला IoE टैग?

अब तक सिर्फ आठ सार्वजनिक संस्थानों को यह प्रतिष्ठित टैग दिया गया है. संसदीय समिति ने न केवल JNU को इस सूची में शामिल करने की सिफारिश की, बल्कि यह भी सुझाव दिया कि जिन विश्वविद्यालयों को पहले ही IoE टैग मिल चुका है, उनके अंतर्गत कॉलेजों को भी ज्यादा आज़ादी दी जानी चाहिए. दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) जैसे संस्थानों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है. अगर JNU को IoE टैग मिलता है, तो उसे न केवल आर्थिक मदद मिलेगी , बल्कि विश्वविद्यालय को पाठ्यक्रम और प्रशासनिक निर्णयों में भी ज्यादा स्वतंत्रता मिल पाएगी.

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएशन कोर्स में अप्रेंटिसशिप अनिवार्य, भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) को भी किया जाएगा शामिल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पहले दिन न सही, दूसरे दिन सारी कसर निकाल ली ‘सिकंदर’ ने, बढ़ गई कमाई

[ad_1]

Sikandar Box Office Collection Day 2: सलमान खान की सिकंदर 30 मार्च को रिलीज हुई तो सारे भ्रम टूटते नजर आए. कहां ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म ओपनिंग डे पर कलेक्शन के मामले में कई रिकॉर्ड बना देगी. जैसे ये फिल्म पहले ही दिन 50 करोड़ तक की कमाई करेगी, सलमान के करियर की बेस्ट ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनेगी या फिर छावा का रिकॉर्ड तो चुटकियों में तोड़ देगी. लेकिन फिल्म इनमें से एक भी पैमाने पर फिट साबित नहीं हो पाई.

हालांकि, फिल्म का दूसरे दिन का शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुका है. और आज रात 10:45 बजे तक अपडेट हुए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म पहले दिन जो नहीं कर पाई वो दूसरे दिन कर दिया. ये खबर फिल्म मेकर्स के लिए खुश करने वाली है. दरअसल दूसरे दिन ईद के मौके पर फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन कितना ज्यादा कमाया है.

सिकंदर का दूसरे दिन का कलेक्शन vs ओपनिंग डे कलेक्शन

वैसे तो मेकर्स ने फिल्म की ओपनिंग को लेकर जो ऑफिशियल आंकड़े बताए हैं उन्हें हम फिलहाल यहां नहीं ले रहे हैं क्योंकि दूसरे दिन के आंकड़े अभी तक आए नहीं हैं. इसलिए सहूलियत के लिए हम फिल्म के कलेक्शन से जुड़े हालिया आंकड़े बताने वाली वेबसाइट सैक्निल्क पर अपडेट किए गए आंकड़ों को ले रहे हैं.

कितने प्रतिशत बढ़ोतरी हुई सिकंदर के कलेक्शन में

30 मार्च को रिलीज हुई सिकंदर ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 26 करोड़ कमाए. तो वहीं आज 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. टोटल कलेक्शन 55 करोड़ रुपये हो चुका है. यानी फिल्म की कमाई में आज करीब 11% का इजाफा हुआ है जो कि फिल्म के लिए एक पॉजिटिव साइन है. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

सिकंदर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

मेकर्स की ओर से बताए गए आंकड़ों के मुताबिक, सिकंदर ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 54.72 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करते हुए छावा को पीछे कर दिया है. विक्की कौशल की छावा ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, जिससे करीब 5 करोड़ ज्यादा कमाकर सिकंदर आगे निकल चुकी है.

सिकंदर की स्टार कास्ट और बजट

सिकंदर मे सलमान खान के अलावा एनिमल, पुष्पा 2 और छावा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हीरोइन काजल अग्रवाल भी हैं. ए आर मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बनी फिल्म को करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है, जिसमें प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी-सत्यराज जैसे एक्टर्स भी हैं.

और पढ़ें: कौन कहता है ‘छावा’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ‘सिकंदर’, ये पूरा सच नहीं!

[ad_2]

आज 1 अप्रैल 2025 विनायक चतुर्थी का मुहूर्त, राहुकाल का समय और पंचांग जानें

[ad_1]

Aaj Ka Panchang 1 April 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 1 अप्रैल 2025 को चैत्र माह की विनायक चतुर्थी और मंगलवार है. मंगलवार के दिन चतुर्थी होती है तो इसे अंगारकी चतुर्थी कहते हैं. गआज गणपति जी को लाल रंग का फूल चढ़ाएं और फिर इस मंत्र का जाप करें. जाननं भूत गणादि सेवितं, कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।उमासुतं शोक विनाशकारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्।। मान्यता है इससे कर्ज से मुक्ति मिलने का आशीर्वाद मिलता है.

मंगल के दोष से राहत पाने के लिए इस दिन गणेशजी के साथ हनुमानजी का भी ध्‍यान करें। इसके साथ ऋणहर्ता और विघ्‍नहर्ता गणपति बप्‍पा के गणेश स्तोत्र का पाठ करें.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 1 April 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग,1 अप्रैल 2025 (Panchang 1 April 2025)

तिथि चतुर्थी (1 अप्रैल 2025, सुबह 5.42 – 2 अफ्रैल 2025, सुबह 2.32 )
पक्ष शुक्ल
वार मंगलवार
नक्षत्र भरणी
योग विष्कंभ, प्रीति, सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग
राहुकाल दोपहर 3.32 – शाम 5.06
सूर्योदय सुबह 6.15 – शाम 6.37
चंद्रोदय
प्रात: 7.54 -रात 10.14, 2 अप्रैल
दिशा शूल
उत्तर
चंद्र राशि
मेष
सूर्य राशि मीन

शुभ मुहूर्त, 1 अप्रैल 2025 (Shubh Muhurat 1 April 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.05 – दोपहर 12.53
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.24 – शाम 6.49
विजय मुहूर्त दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16
अमृत काल मुहूर्त
सुबह 6.50 – सुबह 8.16
निशिता काल मुहूर्त रात 12.04 – प्रात: 12.52, 2 अप्रैल

1 अप्रैल 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

• यमगण्ड – सुबह 9.18 – सुबह 10.52
• विडाल योग – सुबह 6.11 – सुबह 11.06
• गुलिक काल – दोपहर 12.25 – दोपहर 1.59
• भद्रा काल – शाम 4.04 – प्रात: 2.32, 2 अप्रैल

Hindu Nav Varsh 2025: हिंदू नववर्ष के राजा-मंत्री दोनों होंगे सूर्य, क्या है इसका मतलब, मिल रहे हैं खास संकेत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

मरीजों के लिए बुरी खबर लेकर आ रहा है अप्रैल, 1 तारीख से महंगी हो जाएंगी 900 दवाइयां

[ad_1]

अगर आप ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट डिजीज, इंफेक्शन जैसी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाइयां लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. 31 मार्च तक आप जिन दवाइयों के लिए कम पैसा खर्च कर रहे थे, उनके लिए आज रात के 12 बजे के बाद से ही यानी 1 अप्रैल 2025 से ही ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. सबसे बड़ी बात की इस फैसले से 900 से ज्यादा जरूरी दवाइयों की कीमतों में 1.74 फीसदी की बढ़ोतरी होने जा रही है.

क्यों महंगी हो रही हैं दवाइयां

सरकार की राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) हर साल जरूरी दवाओं के दाम Wholesale Pricing Index (WPI) के आधार पर तय करता है. 2024 के लिए WPI में 1.74 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे कंपनियों को बिना सरकारी मंजूरी के दाम बढ़ाने की अनुमति मिल गई है. NPPA के अनुसार, “कैलेंडर वर्ष 2024 में WPI 1.74 फीसदी बढ़ा है, इसलिए कंपनियां दवाओं की खुदरा कीमतें इसी दर से बढ़ा सकती हैं.”

किन दवाइयों के बढ़ेंगे दाम?

एंटीबायोटिक्स

Azithromycin (250 mg) – 11.87 रुपये प्रति टैबलेट

Azithromycin (500 mg) – 23.98 रुपये प्रति टैबलेट

Amoxicillin + Clavulanic Acid Dry Syrup – 2.09 रुपये प्रति ml

एंटीवायरल दवाइयां

Acyclovir (200 mg) – 7.74 रुपये प्रति टैबलेट

Acyclovir (400 mg) – 13.90 रुपये प्रति टैबलेट

मलेरिया की दवा

Hydroxychloroquine (200 mg) – 6.47 रुपये प्रति टैबलेट

Hydroxychloroquine (400 mg) – 14.04 रुपे प्रति टैबलेट

पेनकिलर दवाइयां

Diclofenac – 2.09 रुपये प्रति टैबलेट

Ibuprofen (200 mg) – 0.72 रुपये प्रति टैबलेट

Ibuprofen (400 mg) – 1.22 रुपये प्रति टैबलेट

डायबिटीज की दवा

Dapagliflozin + Metformin Hydrochloride + Glimepiride – 12.74 रुपये प्रति टैबलेट

स्टेंट की कीमतें भी बढ़ेंगी

1 अप्रैल से कोरोनरी स्टेंट की कीमतें भी WPI के आधार पर बढ़ाई जाएंगी.

Bare-metal stent – 10,692.69 रुपये

Drug-eluting stent – 38,933.14 रुपये

आम आदमी की जेब पर होगा असर

जरूरी दवाइयों की कीमत बढ़ने से आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा. खासकर उन लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जो पहले से ही महंगाई और स्वास्थ्य खर्चों का सामना कर रहे हैं. हालांकि, सरकार का कहना है कि यह मूल्य वृद्धि आवश्यक थी, ताकि दवा कंपनियां लागत बढ़ने के कारण उत्पादन जारी रख सकें. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में आम लोगों को इस बढ़ोतरी का कितना असर झेलना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Unified Pension Scheme: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से पेंशन में मिलेगी ये बड़ी सुविधा, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

[ad_2]