सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 3 नए खिलाड़ियों को मिली जगह, IPL 2025 के बीच बोर्ड ने जारी की लिस्ट
[ad_1]
Cricket australia central contract list: आईपीएल का सीजन 18 जारी है, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के टॉप प्लेयर्स टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है. सैम कोंस्टास समेत लिस्ट में 3 नए खिलाड़ियों को पहली बार जगह मिली है. कोंस्टास ने पिछले साल 26 दिसंबर के भारत की खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू मैच खेला था. इस टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 60 और दूसरी में 8 रन बनाए थे.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार, 1 अप्रैल को 2025-26 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान किया. लिस्ट जारी करते हुए बोर्ड ने सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमैन और ब्यू वेबस्टर को पहली बार अनुबंध सूची में शामिल होने के लिए बधाई दी. मैट कुहनेमैन ने 2022 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने इस साल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. दो टेस्ट में उन्होंने कुल 16 विकेट लिए थे. 31 वर्षीय ब्यू वेबस्टर ने इसी साल अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया है. उन्होंने खेले 3 टेस्ट में 150 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल प्लेयर्स
• जेवियर बार्टलेट
• स्कॉट बोलैंड
• एलेक्स कैरी
• पैट कमिंस
• नाथन एलिस
• कैमरन ग्रीन
• जोश हेज़लवुड
• ट्रैविस हेड
• जोश इंग्लिस
• उस्मान ख्वाजा
• सैम कोंटास
• मैथ्यू कुहनेमन
• मार्नस लाबुशेन
• नाथन लियोन
• मिशेल मार्श
• ग्लेन मैक्सवेल
• लांस मॉरिस
• झाई रिचर्डसन
• माट शॉर्ट
• स्टीव स्मिथ
• मिशेल स्टार्क
• ब्यू वेबस्टर
• एडम ज़म्पा
पैट कमिंस समेत IPL 2025 में खेल रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के टॉप प्लेयर्स
पैट कमिंस आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में चोट के कारण बाहर होने वाले जोश हेजलवुड भी आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल रहे हैं. उनके आलावा, ट्रैविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद), मिशेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स), ग्लेन मैक्सवेल (पंजाब किंग्स), मिशेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स), एडम ज़म्पा (सनराइजर्स हैदराबाद) आईपीएल सीजन 18 में खेल रहे हैं.
[ad_2]
शोभिता धुलिपाला की खूबसूरती का क्या है राज? एक्ट्रेस ने शेयर कर दिया अपना ब्यूटी रूटीन
[ad_1]
Sobhita Dhulipala की खूबसूरती का क्या है राज? एक्ट्रेस ने शेयर कर दिया अपने हेयर केयर से लेकर स्किन केयर तक का रूटीन
[ad_2]
Analysis: रेसिप्रोकल टैरिफ के बीच US पर क्यों मंडरा रहा मंदी का खतरा? एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता
[ad_1]
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से उन्होंने टैरिफ समेत कई ऐसे एलान किए हैं, जिनसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल है. इस बीच अमेरिकी बाजार में आगे मंदी का खतरा भी मंडरा सकता है. ऐसा मानना है प्रतिष्ठित ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स का.
उसका कहना है कि  साल 2025 में अमेरिकी मार्केट में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि उसके एक्सपर्ट्स ने इस महीने दूसरी बार प्रमुख सूचकांक S&P 500 सौ का टारगेट घटा दिया है. इसकी वजह उन्होंने बढ़ती मंदी की आशंका और टैरिफ को लेकर जारी अनिश्चितता को बताया है.
एसएंडपी 500 इंडेक्स अमेरिका की 500 सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियों के प्रदर्शन को मापता है. डेविड कोस्टिन की अगुवाई वाली गोल्डमैन सैक्स की टीम का अब ये भी मानना है कि साल के आखिर तक एसएंडपी 500 का लेवल करीब 5,700 का रहेगा. जबकि, पहले उन्होंने इसे 6,200 तक जाने का अनुमान लगाया था.
अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का अनुमान
कॉस्टिन ने अपने नोट में लिखा कि गिरती ग्रोथ और बढ़ती अनिश्चितता की वजह से शेयर पहले से ज्यादा जोखिम भरी हो गई है. उनका वैल्यूएशन कम हो रहा है. नया अनुमान शुक्रवार के बाद जारी स्तर में सिर्फ 2 फीसदी ज्यादा है और ये वॉल स्ट्रीट के सबसे कम अनुमानों में से एक है.
अगर ग्रोथ और निवेशकों का भरोसा और गिरा तो कीमतें हमारी उम्मीद से भी ज्यादा गिर सकती हैं. पहले उन्होंने 11 मार्च का टारगेट 6500 से घटाकर 6200 किया था. खासकर इस साल टेक्नोलॉजी शेयरों की कीमतों में गिरावट को देखते हुए.
टैरिफ पॉलिसी के इफैक्ट्स
गोल्डमैन सैक्स ने भी एक महीने में दूसरी बार टैरिफ अनुमान बढ़ा दिए हैं. अब उनका कहना है कि 2025 में अमेरिका में औसत टैरिफ 15 फीसदी ज्यादा हो सकता है. इसके अलावा, 2025 के लिए उन्होंने अमेरिकी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर सिर्फ एक फीसदी कर दिया है.
अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का अनुमान की एक बड़ी वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी भी है. राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि रेसिप्रोकल टैरिफ को वे दुनिया के सभी देशों पर लागू करने वाले हैं. पहले ऐसा माना जा रहा था कि ये सीमित स्तर पर ही रहेगा, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ये मामला बड़ा हो सकता है.
जाहिर है कि एक्सपर्ट्स की तरफ से लगातार इस बात को लेकर आगाह किया जा रहा है कि अगर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया जाता है तो प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ जाएगी. इस प्रोडक्शन पर सीधा असर होगा और उत्पादन कम हो जाएगा. नतीजा ये होगा कि दुनिया भर में महंगाई बढ़ जाएगी और मंदी का खतरा बढ़ जाएगा. अब गोल्डमैन सैक्स का ये अनुमान एक्स्पर्ट्स के आशंकाओं पर मुहर है.
ये भी पढ़ें: LPG सस्ती, टोल महंगा… UPI से लेकर इनकम टैक्स तक आज से सबकुछ बदल गया, ये हैं 15 बड़े बदलाव
[ad_2]
सैम ऑल्टमैन ने पीएम मोदी की घिबली तस्वीरों पर दिया ऐसा इमोजी! इंटरनेट पर मच गया बवाल
[ad_1]
Sam Altman on PM Modi: OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की Studio Ghibli स्टाइल में बनाई गई तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी की ये तस्वीरें भारत सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म MyGov द्वारा साझा की गई थीं जिसपर सैम ऑल्टमैन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. MyGov के एक्स पर पीएम मोदी की घिबली फोटोज को पोस्ट किया था जिसमें लिखा है, “मुख्य किरदार? नहीं, वह पूरी कहानी हैं. Studio Ghibli के स्ट्रोक्स में देखें न्यू इंडिया का अनुभव.”
सैम ऑल्टमैन ने पोस्ट को किया रिशेयर
बता दें कि पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी की कई अनोखी तस्वीरें दिखाई गईं हैं जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हाथ मिलाने, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पोज देने, शेर के शावकों के साथ खेलते हुए और अयोध्या में रामलला मंदिर के दर्शन करते हुए के दृश्य शामिल हैं. सैम ऑल्टमैन ने MyGov के इस पोस्ट को रीशेयर किया और भारत के झंडे का इमोजी पोस्ट किया है.
सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रिया
ऑल्टमैन का यह पोस्ट कुछ लोगों को पसंद आया लेकिन कुछ ने इस पर नाराजगी भी जताई. कई लोगों ने OpenAI के CEO पर यह पोस्ट शेयर करने के पीछे भारतीय यूजर्स को लुभाने का आरोप लगाया.
एक यूजर ने सवाल किया, “सैम ऑल्टमैन को भारत क्यों पसंद है?” दूसरे ने लिखा, “उसे मार्केट की समझ है.” तीसरे ने पोस्ट किया, “जिस व्यक्ति ने यह स्टाइल बनाई उसे कुछ नहीं मिलता, और बाकी लोग करोड़ों कमाते हैं. कैसी दुनिया है!”
ChatGPT की घिबली स्टाइल को लेकर विवाद
जानकारी के लिए बता दें कि OpenAI की ChatGPT में उपलब्ध घिबली स्टाइल वैसे तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. लेकिन अब इसको लेकर विवाद भी शुरू हो गया है. दरअसल, यह आर्टवर्क 1985 में जापानी एनिमेशन स्टूडियो Studio Ghibli द्वारा निर्मित किया गया था जिसे हायाओ मियाज़ाकी, इसाओ ताकाहाता और तोशियो सुजुकी ने स्थापित किया था. कई लोग OpenAI पर आरोप लगा रहे हैं कि वह इस आर्टवर्क से फायदा उठा रहा है जबकि Studio Ghibli को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा.
यह भी पढ़ें:
Meta ने बढ़ाई टेंशन! Facebook और Instagram यूज करने के लिए देने होंगे पैसे?
[ad_2]
गर्मियों में गोंद कतीरा खाने से होते हैं ये गजब के फायदे , जानकर रह जाएंगे हैरान
[ad_1]
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है. ज्यादा धूप और पसीने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे कमजोरी और थकान महसूस होती है. ऐसे में गोंद कतीरा एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है, जो शरीर को ठंडा रखता है और कई फायदे देता है. यह एक प्राकृतिक गोंद है जो कुछ खास पेड़ों से निकलता है. इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी से होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं गोंद कतीरा के क्या फायदे हैं.
गोंद कतीरा के फायदे
शरीर को ठंडक देता है – गर्मी में ज्यादा तापमान से शरीर गर्म हो जाता है, जिससे चक्कर आना और लू लगने की समस्या हो सकती है. गोंद कतीरा शरीर को ठंडा रखता है और लू से बचाने में मदद करता है.
पानी की कमी दूर करता है – गर्मियों में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है. गोंद कतीरा शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित रखता है और हाइड्रेटेड बनाए रखता है.
पाचन ठीक रखता है – अगर आपको पेट में जलन, गैस या कब्ज की समस्या है तो गोंद कतीरा इसे कम करने में मदद करता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट को ठंडा रखता है.
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद- यह त्वचा को नमी देता है और गर्मी में त्वचा को रूखा होने से बचाता है. साथ ही यह बालों को मजबूत बनाता है और सिर की त्वचा को ठंडक देता है.
शरीर को ताकत देता है –  गर्मियों में कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है. गोंद कतीरा शरीर को ऊर्जा देता है और कमजोरी को दूर करता है.
लू और हीट स्ट्रोक से बचाता है- तेज धूप और गर्मी से होने वाली समस्याओं को रोकने के लिए गोंद कतीरा एक अच्छा उपाय है. इसे पीने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है और हीट स्ट्रोक से बचाव होता है.
गोंद कतीरा सेहत के लिए अच्छा है लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए. अधिक खाने से शरीर में ज्यादा ठंडक हो सकती है, जिससे सर्दी-जुकाम हो सकता है. इसलिए इसे सही मात्रा में ही खाएं और गर्मियों में स्वस्थ रहे.
ये भी पढ़े – शरीर में विटामिन ए की कमी के कारण हो सकता है ये डिसऑर्डर, जानें इसके शुरुआती लक्षण
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
[ad_2]
अमेरिका में 10,000 सैलरी भारत में क्या करोड़ों के है बराबर? सच्चाई जानकार रह जाएंगे दंग!
[ad_1]
अमेरिका में काम करना भारतीयों के लिए हमेशा एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. लेकिन क्या वहां की ऊंची सैलरी का भारतीय संदर्भ में वही प्रभाव पड़ता है? अगर आपको अमेरिका में 10,000 डॉलर प्रति माह की सैलरी मिलती है, तो यह भारत में कितनी होगी? क्या यह करोड़ों के बराबर होगी या फिर खर्चों के बाद इसकी वास्तविक कीमत कुछ और होगी? आइए जानते हैं इस दिलचस्प गणना और इसके पीछे की सच्चाई!
जानिए क्या है करेंसी कनवर्जन
29 मार्च 2025 के वर्तमान एक्सचेंज रेट के अनुसार, 1 अमेरिकी डॉलर = 85.56 भारतीय रुपये है. इस हिसाब से:
10,000 अमेरिकी डॉलर = 10,000 × 85.56 = 8,55,600 रुपये प्रति माह!
यानी अमेरिका में 10,000 डॉलर कमाने वाला व्यक्ति भारत में लगभग 8.56 लाख रुपये महीना कमाता है. यह राशि पहली नजर में बहुत आकर्षक लगती है!
खरीद क्षमता का सच्चा अर्थ
लेकिन सिर्फ आंकड़ों से पूरी कहानी समझना मुश्किल है. खरीद क्षमता (Purchasing Power Parity – PPP) के हिसाब से देखें तो अमेरिका में 10,000 डॉलर की सैलरी भारत में इसकी समकक्ष राशि लगभग 3-4 लाख रुपये प्रति माह होगी.
अमेरिका में काम करने के फायदे
अमेरिका में काम करने के कई आकर्षक लाभ हैं. यहां उन्नत कार्य संस्कृति और करियर में तेजी से विकास के अवसर मिलते हैं. विश्वस्तरीय शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं, ग्लोबल नेटवर्किंग तथा अनुभव और स्किल डेवलपमेंट के मौके भी बेहतरीन होते हैं.
किन क्षेत्रों में है ज्यादा अवसर?
अमेरिका में भारतीय पेशेवरों के लिए आईटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थकेयर और फार्मास्युटिकल्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर व रिसर्च और डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलते हैं.
ध्यान देने योग्य बातें
विदेश में नौकरी करते समय लिविंग कॉस्ट (रहने का खर्च बहुत अधिक), टैक्स स्ट्रक्चर (25-35% टैक्स), वीजा और इमिग्रेशन नियम, लॉन्ग टर्म करियर प्लानिंग व सांस्कृतिक अंतर और एडजस्टमेंट जैसी महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना जरूरी है.
अमेरिका में 10,000 डॉलर की सैलरी निश्चित रूप से एक अच्छी आय है, लेकिन वहां के खर्च और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए इसका मूल्यांकन करना चाहिए. यह सिर्फ एक वित्तीय अवसर नहीं, बल्कि वैश्विक अनुभव और करियर विकास का एक महत्वपूर्ण मंच है. हर साल हजारों भारतीय पेशेवर अमेरिका में अपने सपनों को साकार करने के लिए जाते हैं. क्या आप भी इस सफर के लिए तैयार हैं?
[ad_2]
कोबरा और रसेल वाइपर में हो गई खूनी लड़ाई, वीडियो देख मुंह को आ जाएंगे गुर्दे
[ad_1]
सांपों की दुनिया में राजा कौन? इस सवाल का जवाब देने के लिए एक भयानक जंग छिड़ गई, जिसमें दो सबसे खतरनाक शिकारी आमने-सामने थे. एक तरफ जहरीला कोबरा, जिसकी फुंफकार ही दुश्मनों की रूह कंपा दे, और दूसरी तरफ रसेल वाइपर, जो अपनी घातक चाल और बिजली की तेजी से वार कर शिकार को मौत की नींद सुला देता है. घर के आंगन में दो दरिंदों के बीच शुरू हुई इस जानलेवा लड़ाई का नजारा ऐसा था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए. पल पल बदलते दांव पेंच और जानलेवा हमलों के बीच यह तय करना मुश्किल हो गया कि आखिर किसका जहर सबसे घातक साबित होगा.
कोबरा और रसेल वाइपर में हुई जोरदार जंग
सांपों की दुनिया में जंग के कई किस्से सुनने को मिलते हैं, लेकिन जब दो जहरीले और खतरनाक शिकारी आपस में टकरा जाएं, तो नजारा रोंगटे खड़े कर देने वाला होता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में के ऐसा ही रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब एक कोबरा और रसेल वाइपर के बीच खौफनाक मुकाबला हुआ. इस लड़ाई को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. घर के आंगन के एक कोने में कोबरा शान से फन फैलाए हुए था, लेकिन तभी उसकी नजर रसेल वाइपर पर पड़ी, जो अपनी टेढ़ी-मेढ़ी चाल से उसके इलाके में घुस चुका था.
आमतौर पर सांप एक-दूसरे से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन इस बार माहौल कुछ अलग था. दोनों ही शिकारियों के बीच एक तरह की खामोश टकराहट शुरू हो गई. कोबरा ने फौरन फन उठाकर हमले की मुद्रा बना ली, वहीं रसेल वाइपर भी अपनी खास तकनीक में तैनात हो गया.
दुम दबाए निकल गया कोबरा
कोबरा ने पहला वार करने की कोशिश की, लेकिन रसेल वाइपर की फुर्ती के आगे उसकी चाल नाकाम रही. वाइपर ने बिजली की तेजी से एक ऐसा वार किया कि कोबरा को संभलने का मौका ही नहीं मिला. एक जहरीली बाइट पड़ते ही कोबरा का पूरा खेल पलट गया. कोबरा ने समझ लिया कि वह इस जंग में ज्यादा देर तक टिक नहीं पाएगा. वह तुरंत पीछे हटा और कुछ ही सेकंड में वहां से रेंगता हुआ दूर चला गया.
कांप उठे यूजर्स
वीडियो को vivek_choudhary_snake_saver नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में वीडियो को लेकर यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…रसेल वाइपर में फुर्ती ज्यादा है. एक और यूजर ने लिखा…कोबरा ज्यादा जहरीला है लेकिन रसेल वाइपर की फुर्ती से जीत नहीं पाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा..बाप रे मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए.
‘अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो हम परमाणु बम…’ खामेनेई के सहयोगी की बड़ी धमकी
[ad_1]
Iran remarks over Trump’s Threat : संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (29 मार्च) को ईरान पर बमबारी करने को लेकर धमकी दी थी. जिस पर अब ईरान की ओर से पलटवार किया गया है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के सलाहकार अली लारीजानी ने सोमवार (31 मार्च) को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर संयुक्त राज्य अमेरिका या उसके किसी सहयोगी की ओर से हम पर हमला किया गया तो ऐसे में ईरान को भी परमाणु हथियार को हासिल करना ही होगा.”
NBC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई का यह बयान शनिवार (29 मार्च) को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिए उस धमकी के बाद आया, जिसमें ट्रंप ने कहा, था, “अगर ईरान अमेरिका के साथ परमाणु समझौता नहीं करता है, तो वह ईरान पर बमबारी कर देंगे.” वहीं, ट्रंप ने ईरान को सेकेंड्री टैरिफ के तहत सजा देने की धमकी भी दी.
जिसके बाद खामेनेई ने कसम खाते हुए कहा कि अगर ट्रंप ने अपनी धमकी के तहत इस्लामिक रिपब्लिक पर बमबारी की, तो वह भी इसके जवाब में करारा हमला करेंगे.
परमाणु हथियार को लेकर क्या बोले खामेनेई के सलाहकार
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के सलाहकार ने सरकारी टीवी से कहा, “हम परमाणु हथियारों की ओर नहीं बढ़ रहे हैं, लेकिन अगर यह आपने ईरान के परमाणु मामले में कुछ गलत करते हैं, तो आप ईरान को उसकी सुरक्षा के लिए परमाणु हथियार की ओर बढ़ने के लिए मजबूर कर देंगे.”
उन्होंने आगे कहा, “ईरान ऐसा कुछ करना नहीं चाहता है, लेकिन हमारे पास इसके अलावा कोई दूसरे ऑप्शन नहीं होगा. अगर किसी भी समय अमेरिका खुद या इजरायल के जरिए हम पर बमबारी करता है, तो ऐसे में आप ईरान को बिल्कुल अलग तरीके से चर्चा करने के लिए मजबूर कर देंगे.”
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी राष्ट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन की ओर से बमबारी करने की धमकी दी थी या किसी फिर उन्होंने ईरान के दुश्मन देश इजरायल के साथ मिलकर हमले करने की धमकी दी थी.
[ad_2]
साइबर क्राइम को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, इंटरनेट यूज करने वाले अभी हो जाएं खबरदार
[ad_1]
Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा बुल्गारिया की रहने वाली एक महिला थीं. इनका जन्म 31 जनवरी, 1911 में हुआ था. लेकिन बचपन में ही एक भयानक तूफान में इनकी आंखें चली गईं. लेकिन बाबा वेंगा के लिए कहा जाता है कि वो उस समय में ही भविष्य की घटनाओं का पता लगा लेती थीं. बाबा वेंगा ने उस वक्त में कई ऐसी भविष्यवाणियां कीं, जो आज लोगों को डरा रही हैं. इसके पीछे की वजह है कि बाबा वेंगा कि कई भविष्यवाणियां सही साबित भी हो चुकी हैं.
साइबर क्राइम पर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा ने साइबर क्राइम को लेकर उस वक्त में भविष्यवाणी की, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कि AI के बारे में कोई बात भी नहीं कर रहा था. बाबा वेंगा की मृत्यु साल 1996 में हो चुकी है और तब तक AI की शुरुआत भी नहीं हुई थी. हालांकि तब तक इंटरनेट की शुरुआत हो चुकी थी. बाबा वेंगा ने उस दौरान ही भविष्यवाणी करते हुए कह दिया था कि ये इंटरनेट एक दिन खतरनाक हथियार बन जाएगा. बाबा वेंगा ने ये भी भविष्यवाणी की कि एक दिन इंटरनेट के इस्तेमाल से साइबर अटैक भी हो सकते हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है.
बाबा वेंगा कि भविष्यवाणी में कितनी सच्चाई?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी पर गौर करें तो हाल ही में कुछ महीनों पहले ही तकनीकी दुनिया की बड़ी कंपनी एप्पल और मेटा की सिक्योरिटी खतरे में पड़ गई, जिसका प्रभाव दुनिया के ज्यादातर देशों पर देखने को मिला. आज के समय में हैकिंग के भी कई मामले सामने आ रहे हैं. केवल एक लिंक के खोलने से ही कोई दूर बैठा व्यक्ति लोगों का फोन हैक कर सकता है. लेकिन ये घटनाएं आज के समय की हैं, जिनके बारे में बाबा वेंगा ने सालों पहले भविष्यवाणी कर दी थी.
यह भी पढ़ें
धांसू कैमरा, 4 GB रैम, कीमत 10000 से भी कम, इन 5 फोन्स में कोई भी खरीद लेंगे तो अफसोस नहीं होगा
[ad_2]
वायरल गर्ल मोनालिसा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, परिवार संभालता हुआ आया नजर, वीडियो वायरल
[ad_1]
Monalisa Video Viral: वायरल गर्ल मोनालिसा सोशल  मीडिया पर छाई रहती हैं. वो आए दिन अपनी रील्स शेयर करती रहती हैं. जिसे बहुत पसंद किया जाता है. मोनालिसा का ये अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आता है मगर अब पता नहीं मोनालिसा को क्या हो गया कि वो फूट-फूटकर रोने लगीं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बहुत रोती नजर आ रही हैं. इस दौरान मोनालिसा को उनका परिवार संभालता नजर आ रहा है.
मोनालिसा का वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में मोनालिसा पहले एक कमरे में बैठकर किसी से बात करती नजर आ रही हैं. फिर वो जैसे ही घर से बाहर आती हैं तो वो रोने लगती हैं. विदाई के दौरान उनकी आंखों से आंसू रुकते ही नजर नहीं आ रहे हैं. उनके साथ उनके परिवार के लोग भी हैं जो उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं. मोनालिसा के इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.
फैंस हुए परेशान
मोनालिसा को इस तरह से रोता देखकर उनके फैंस परेशान हो रहे हैं. वो वीडियो पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. वो कमेंट करके पूछ रहे हैं कि मोनालिसा को क्या हो गया है. एक ने लिखा-दुख आने के बाद खुशी आती है. वहीं दूसरे ने लिखा- ऐसा क्या हो गया जो इतना रो रही है. वहीं कुछ लोग इसे सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी से जोड़ रहे हैं. सनोज मिश्रा की फिल्म से ही मोनालिसा डेब्यू करने जा रही हैं.
सनोज मिश्रा हुए गिरफ्तार
सनोज मिश्रा की फिल्म से मोनालिसा बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. मगर सनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर एक महिला ने काम दिलाने के बहाने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सनोज ने तीन बार उनका गर्भपात कराया है.
पीड़िता ने बताया है कि सनोज ने उन्हें धमकी दी थी अगर उनसे शिकायत दर्ज कराई तो वो उसके अश्लील वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा.
ये भी पढ़ें: शादी के बाद सोनाक्षी-जहीर ने मनाई पहली ईद, पार्टी में एक-दूजे का हाथ थामे पहुंचा कपल, देखें तस्वीरें
[ad_2]