ये दुख काहे खत्म नहीं होता! सैलरी इंक्रीमेंट से ज्यादा बढ़ गया किराया, शख्स ने यूं रोया दुखड़ा
[ad_1]
ये दुख काहे खत्म नहीं होता! सैलरी इंक्रीमेंट से ज्यादा बढ़ गया किराया, शख्स ने यूं रोया दुखड़ा
[ad_1]
ये दुख काहे खत्म नहीं होता! सैलरी इंक्रीमेंट से ज्यादा बढ़ गया किराया, शख्स ने यूं रोया दुखड़ा
[ad_1]

पूर्वोत्तर पर अगर नजर डाली तो…, मोहम्मद यूनुस के बयान पर भारतीय एक्सपर्ट ने दी खुलेआम चेतावनी, बताया क्या कर सकता है भारत
[ad_2]
[ad_1]
Bihar Board 12th Scrutiny and Compartment Exam: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं क्लास के नतीजों से असंतुष्ट छात्रों के लिए स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है. जिन छात्रों को अपने अंकों में कोई गलती या कमी महसूस हो वे 8 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इसके अलावा छात्र इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा और कम्पार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी इस दौरान आवेदन कर सकते हैं. सभी इच्छुक छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को देख सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड का लक्ष्य 31 मई 2025 तक इन परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने का है, ताकि छात्रों को समय पर उच्च शिक्षा में प्रवेश मिल सके.
स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंटल परीक्षा क्या है?
स्क्रूटनी एक प्रक्रिया है, जिसमें छात्रों की उत्तर पुस्तिका को फिर से जांचा जाता है. अगर छात्र को लगता है कि उसके अंकों में कोई गलती हो सकती है, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है. इसमें किसी प्रश्न का गलत मूल्यांकन होने पर सुधार किया जाता है. वहीं, कम्पार्टमेंटल परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए हैं. ऐसे छात्रों को इन विषयों में फिर परीक्षा देनी होती है.
यह भी पढ़ें:
यहां है CUET 2025 एंट्रेंस में टॉप करने की मास्टर प्लानिंग! जानें क्या करना होगा?
इतना देना होगा आवेदन शुल्क
यदि छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं या किसी विषय में असफल हैं तो वे 120 रुपये प्रति विषय के शुल्क के साथ स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह आवेदन शुल्क उसी प्रकार कम्पार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी लागू होता है.
यह भी पढ़ें:
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज को हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?
कैसे करें आवेदन
यह भी पढ़ें:
Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में भर्ती का सुनहरा मौका, अग्निवीर SSR और MR के लिए आवेदन शुरू
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
[ad_1]
Sikandar Worldwide Box Office Collection Day 2: सलमान खान की ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. भाईजान की इस ईद रिलीज फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. हालांकि फिल्म की शुरुआत तो उम्मीद के मुताबिक नहीं रही लेकिन दूसरे दिन मंडे को ईद के मौके पर इस फिल्म ने देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और शानदार कलेक्शन कर लिया. वर्ल्डवाइड तो इस फिल्म ने दूसरे दिन शतक ही जड़ दिया. चलिए यहां फिल्म की दूसरे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान लेते हैं.
‘सिकंदर’ ने वर्ल्डवाइड दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन
‘सिकंदर’ को ग्लोबल मार्केट में दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये वर्ल्डवाइड धूम मचा रही है. वहीं मेकर्स ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की दो दिन में हुई कमाई के ऑफिशियल आंकडे भी शेयर कर दिए हैं. मेकर्स द्वारा शेयर किए गए बॉक्स ऑफिस नंबर्स के मुताबिक
Eid was special, only because of your love! We’re truly grateful! ♥️🙏🏻
Watch #Sikandar in your nearest cinemas TODAY!Book your tickets NOW! @BeingSalmanKhan In #SajidNadiadwala’s #Sikandar
Directed by @ARMurugadoss… pic.twitter.com/En0ejoKYRl
— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) April 1, 2025
‘सिकंदर’ ने छावा का तोड़ा रिकॉर्ड
‘सिकंदर’ ने दूसरे दिन वर्ल्डवाइड आखिरकार कमाल कर दिखाया और इसने ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बता दें कि सिकंदर की दो दिन की कुल कमाई 105.89 करोड़ है. जबकि छावा ने वर्ल्वाइड दो दिनों में 100 करोड़ की कमाई की थी.
‘सिकंदर’ स्टार कास्ट
‘सिकंदर’ के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी ने अहम रोल प्ले किया है. इस मूवी को गजनी फेम डायरेक्टर ए आर मुरगादॉस ने निर्देशित किया है और साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है.
ये भी पढ़ें-Himansh Kohli Health: अस्पताल में भर्ती हैं यारियां फेम हिमांश कोहली, एक्टर ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, बोले- ‘पिछले 15 दिन बहुत मुश्किल थे’
[ad_2]
[ad_1]
Ratan Tata Will: देश के जाने-माने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की वसीयत का खुलासा हो गया है. इसके मुताबिक, उन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान में दे दिया है. लगभग 3,800 करोड़ रुपये की उनकी जायदाद में टाटा संस के शेयर व अन्य कई संपत्तियां भी शामिल हैं.
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपनी 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा ‘रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन’ और ‘रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट’ को दे दिया, जो समाज सेवा से जुड़े कार्यों में लगी हुई हैं. बता दें कि टाटा संस में रतन टाटा की 70 परसेंट हिस्सेदारी रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन (RTEF) और बाकी की 30 परसेंट हिस्सेदारी रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट (RTET) को दी गई है.
हालांकि, वसीयत बनाते वक्त उन्होंने परिवार, करीबी दोस्तों और पालतू जानवरों का भी ख्याल रखा. उनकी कुछ अन्य संपत्तियों में बैंक एफडी, घड़ियां, पेंटिंग्स जैसी चीजें शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 800 करोड़ रुपये है. इसका एक तिहाई हिस्सा उन्होंने अपनी दो सौतेली बहनों- शिरीन जेजेभोय और डीना जेजेभोय को दिया है.
बाकी का एक तिहाई हिस्सा मोहिनी एम दत्ता को मिला है, जो टाटा ग्रुप की पूर्व कर्मचारी रह चुकी है. वह रतन टाटा की करीबी भी मानी जाती थीं. उनकी वसीयत में नो-कॉन्टेस्ट क्लॉज भी शामिल है, जिसके तहत वसीयत को चुनौती देने वाला व्यक्ति वसीयत में उसे दी गई सभी संपत्ति और अधिकार को खो देगा.
रतन टाटा के भाई 82 साल के जिमी नवल को जुहू वाले बंगले का एक हिस्सा मिलेगा. उन्होंने अपने करीबी दोस्त मेहली मिस्त्री को अलीबाग के बंगले के साथ-साथ तीन बंदूकें भी दी हैं. इसमें से एक .25 बोर की पिस्तौल भी है, जो उन्हें बहुत पसंद थी.
रतन टाटा ने पालतू जानवरों के लिए भी 12 लाख रुपये का फंड रखा है, जिसके तहत हर एक जानवर को हर तीन महीने में 30,000 रुपये मिलेंगे, जिससे उनके रख-रखाव का खर्च उठाया जाएगा. इसी के साथ रतन टाटा के मैनेजर और पर्सनल असिस्टेंट रहे शांतनु नायकुडू और पड़ोसी जेक मालाइट के एजुकेशन लोन को भी माफ कर दिया गया है.
वसीयत को लागू करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दी गई है. इस पर कोर्ट की मुहर लगने के बाद संपत्ति का बंटवारा कर दिया जाएगा. इसमें करीब-करीब 6 महीने तक का समय लग सकता है. 23 फरवरी, 2022 में बनाई गई वसीयत में चार कोडिसिल (codicils) हैं, जिसका मतलब है कि वसीयत बन जाने के बाद उसमें छोटे-मोटे बदलाव करना. आखिरी बार किए गए बदलाव में कुछ कंपनियों में रतन टाटा के खरीदे गए शेयरों का जिक्र है. इसके अलावा, कुछ ऐसी भी संपत्ति है, जिसके बारे में वसीयत में कोई जिक्र नहीं किया गया है. ये सब रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन और रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट को बराबर में बांट दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें:
Ghibli आर्ट के बढ़ते क्रेज का असर, OpenAI ने कर ली 40 बिलियन डॉलर की कमाई, बढ़ा कंपनी का वैल्यूएशन
[ad_2]
[ad_1]
एक बार इंटरनेट पर छा जाना कोई आम बात नहीं. लेकिन जो लगातार सोशल मीडिया पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहे उसे मोनालिसा कहते हैं. जी हां, महाकुंभ वाली मोनालिसा इसका सबसे ताजा उदाहरण हैं. कभी अपनी सादगी और मासूमियत से लोगों का दिल जीतने वाली मोनालिसा अब फैशन गेम में भी आगे निकल रही हैं. उनका नया हेयरस्टाइल बॉक्स ब्रैड्स सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है. वायरल वीडियो में वह पार्लर में बैठी नजर आ रही हैं, जहां हेयर स्टाइलिस्ट उनकी चोटियां गूंथ रहा है.
लोगों को उनका ये नया अवतार इतना पसंद आ रहा है कि कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई है. किसी ने कहा “मोनालिसा का स्टाइल अब इंटरनेशनल लेवल का हो गया.”, तो कोई बोला “महाकुंभ से फैशन क्वीन बनने का सफर.” अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या ये बस एक हेयरस्टाइल ट्रेंड है, या मोनालिसा अपने नए लुक के साथ कोई बड़ा सरप्राइज देने वाली हैं?
सोशल मीडिया की सनसनी महाकुंभ वाली मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार वजह कोई महाकुंभ का वीडियो नहीं, बल्कि उनका स्टाइलिश और अनोखा बॉक्स ब्रैड्स हेयर स्टाइल है. वायरल वीडियो में मोनालिसा एक पार्लर में बैठी दिख रही हैं, जहां स्टाइलिस्ट उनके बालों में ढेर सारी चोटियां गूंथ रही हैं. उनका यह नया लुक इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है और लोग इसे जमकर पसंद कर रहे हैं. बॉक्स ब्रैड्स एक खास हेयरस्टाइल है, जिसमें बालों को छोटे छोटे सेक्शन में बांटकर पतली चोटियां बनाई जाती हैं. यह स्टाइल अफ्रीकी फैशन से प्रेरित है और ग्लोबल लेवल पर काफी पॉपुलर है.
अगर आपको याद हो तो कुछ समय पहले मोनालिसा का महाकुंभ में घूमते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनकी खूबसूरती और मासूमियत ने सबका ध्यान खींच लिया था. इसके बाद वे कई बार सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रही हैं। अब उनका नया हेयरस्टाइल उन्हें एक बार फिर ट्रेंड में ले आया है. वीडियो को लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: नीले ड्रम के बाद वाइपर! पति की सुताई का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- ‘बचा लो प्रभू पतियों को’
वीडियो को मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसमें वो काफी अच्छी दिखाई दे रही हैं. वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या बात है मोनालिसा, चौके पे चौका. एक और यूजर ने लिखा…अब मोनालिसा फेशन आइकॉन बन रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…सनोज मिश्रा से बचकर रहना, वो ठीक नहीं है.
यह भी पढ़ें: कोबरा और रसेल वाइपर में हो गई खूनी लड़ाई, वीडियो देख मुंह को आ जाएंगे गुर्दे
[ad_1]
Donald Trump Tariff Impact: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने जा रहे हैं. इस बात से एक तरफ जहां सभी देशों की टेंशन बढ़ गई. वहीं भारत की मोबाइल इंडस्ट्री को इससे काफी फायदा हो सकता है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्मार्टफोन इंडस्ट्री अमेरिका के इस रेसिप्रोकल टैरिफ के बुरे प्रभाव से बच सकती है, क्योंकि अमेरिका मोबाइल फोन के मामले में कई सालों से भारत पर ही निर्भर रहा है.
मार्च 2025 की शुरुआत में यूनाइटेड स्टेटस ने चीन से आने वाले सामान पर 20 फीसदी टैरिफ लगाया. इससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि इसका बुरा असर स्मार्टफोन शिपमेंट्स पर भी पड़ा होगा. बता दें कि चीन, यूएस का सबसे बड़ा स्मार्टफोन एक्सपोर्टर है, जो कि करीब 80 फीसदी मार्केट शेयर रखता है.
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत भी यूएस को स्मार्टफोन एक्सपोर्ट करने में तेजी से आगे बढ़ा रहा है. साल 2024 में भारत ने यूएस में मोबाइल एक्सपोर्ट को 50 फीसदी बढ़ाया है, जिसमें करीब 7.1 बिलियन डॉलर का बिजनेस हुआ है. वहीं भारत केवल यूएस में ही स्मार्टफोन एक्सपोर्ट नहीं करता, बल्कि जापान और यूरोप में भी भारत से मोबाइल फोन एक्सपोर्ट किए जाते हैं.
जापान में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट करके भारत ने साल 2024 में 291 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया है, जो कि साल 2023 में केवल 90 मिलियन डॉलर था. जापान के अलावा नीदरलैंड भी भारत से मोबाइल फोन इंपोर्ट करता है.
भारत की मोबाइल फोन इंडस्ट्री के लिए एक और बड़ा मार्केट रूस है. रूस ने साल 2022 में भारत से 6 मिलियन डॉलर के स्मार्टफोन इंपोर्ट किए. वहीं 2023 में इंपोर्ट में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और 97 मिलियन डॉलर के फोन भारत से रूस भेजे गए. 2024 में ये आंकड़ा दोगुने से भी ज्यादा पर पहुंच गया. पिछले साल 2024 में रूस ने भारत से 225 मिलियन डॉलर के स्मार्टफोन खरीदे.
यह भी पढ़ें
भारत में किस दिन सेल होगा Google Pixel 9a? इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सबकुछ
[ad_2]
[ad_1]
Trending Video: कहते हैं कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है. एक डॉक्टर जब मरीज का इलाज करता है तो वो जात पात और धर्म से ऊपर उठकर केवल इंसानियत के लिए काम करता है. इसलिए ही लोग डॉक्टर को भगवान का रूप भी मानते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि क्यों डॉक्टर को लोग भगवान के रूप में देखते हैं. आपको बता दें कि हाल ही में म्यांमार समेत इसके पड़ोसी देशों में तेज भूकंप से हजारों लोगों की जान चली गई थी. अब इसी भूकंप का एक वीडियो सामने आया है जिसमें डॉक्टर ने किसी फरिश्ते की तरह अपने मरीज की जान बचाई जो कि मानवता की बहुत बड़ी मिसाल है. आइए आपको बताते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे एक अस्पताल के बेड पर मरीज लेटा हुआ है. देखने पर लग रहा है कि मरीज चलने फिरने में सक्षम नहीं है और काफी गंभीर अवस्था में है. इसी दौरान भूकंप के तेज झटके आते हैं जिससे मरीज का बेड और वार्ड समेत पूरा अस्पताल हिलने लगता है. ऐसे में वहां मौजूद डॉक्टर और नर्स अपनी जान की परवाह किए बगैर पहले मरीज को संभालते हैं. वीडियो देखने के बाद आप भी मरीज और नर्स की तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे. जिस तरह से वो अपनी जान को जोखिम में डालकर मरीज को चारों तरफ से घेर लेते हैं उसे देखकर आपका भरोसा एक बार फिर डॉक्टर्स पर बढ़ जाएगा.
मानवता की ये बड़ी मिसाल हैं अपने मरीज को छोड़कर डॉक्टर और नर्स नहीं भागे बल्कि बचाने के लिए बेड की तरफ दौड़ पड़ी।#MayanmarEarthquake pic.twitter.com/da6vIQ3kP8
— I.P. Singh (@IPSinghSp) March 31, 2025
हालांकि नर्स और डॉक्टर्स अगर चाहते तो अपनी जान की परवाह करते हुए वहां से भाग सकते थे, लेकिन उन्होंने मरीज की जान को प्राथमिकता देते हुए इंसानियत की मिसाल पेश की है. ये क्लिप उन वीडियो में से एक है जो देखने में खौफनाक भी है और दिल को सुकून भी देती है. पूरी घटना वार्ड में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो को लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कोबरा और रसेल वाइपर में हो गई खूनी लड़ाई, वीडियो देख मुंह को आ जाएंगे गुर्दे
वीडियो को @IPSinghSp नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भारत में ऐसे वीडियो कब देखने को मिलेंगे. एक और यूजर ने लिखा…डॉक्टर और नर्स को दिल से सलाम है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बुरे लोग हर जगह नहीं होते, अच्छे लोगों की वजह से ये दुनिया कायम है.
यह भी पढ़ें: नीले ड्रम के बाद वाइपर! पति की सुताई का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- ‘बचा लो प्रभू पतियों को’
[ad_1]
पृथ्वी से देखने पर शायद हम भूकंप के प्रभाव को पूरी तरह से समझ नहीं पाते, लेकिन जब ये घटनाएं आकाश से कैद होती हैं तो उनका असली आकार और हकीकत सामने आती है.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने हाल ही में म्यांमार में आए विनाशकारी 7.7 तीव्रता के भूकंप की सेटेलाइट इमेज जारी की हैं, जो न केवल भूकंप से हुए व्यापक नुकसान को दर्शाती हैं, बल्कि यह भी दिखाती हैं कि कैसे यह प्राकृतिक आपदा शहरों, ऐतिहासिक स्थलों और जनजीवन को पूरी तरह से तबाह कर देती है. इन उच्च-रिजॉल्यूशन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा, क्योंकि ये सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि एक जिंदा साक्ष्य हैं इस भयानक आपदा के.
इसरो के कार्टोसैट-3 सेटेलाइट से ली गई इमेजेज
ISRO के Cartosat-3 सेटेलाइट ने इन भूकंप की तस्वीरों को 500 किलोमीटर की ऊंचाई से लिया है. इसके तस्वीर की खासियत ये है कि यह सेटेलाइट 50 सेंटीमीटर से भी कम सटीकता के साथ हाई-रिजॉल्यूशन इमेजेज ले सकता है. इन इमेजेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि भूकंप ने म्यांमार के प्रमुख शहरों और ऐतिहासिक स्थलों को कैसे जख्मी किया है.
क्या नुकसान हुआ?
ISRO ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भूकंप ने म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में जबरदस्त तबाही मचाई. यहां के प्रमुख धरोहर स्थलों, जैसे स्काई विला, महामुनी पगोडा, और अनंदा पगोडा को या तो पूरी तरह से या आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है. अनंदा पगोडा जो कि UNESCO द्वारा मान्यता प्राप्त एक ऐतिहासिक स्थल है, उसकी हालत भी बेहद खराब हो गई है.
भूकंप ने म्यांमार के सगाइंग शहर में भी कई मठों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचाया है. इसके अलावा, उपग्रह चित्रों में आसपास की नदियों में दरारें भी दिखाई दी हैं, जो भूकंप के दौरान मिट्टी के अस्थिर होने का संकेत देती हैं. इसे लिक्विफेक्शन (liquefaction) कहते हैं, जिसमें भूमि पानी के साथ मिलकर कीचड़ में बदल जाती है और इमारतों को भी नुकसान पहुंचता है.
भूकंप का कारण, भारतीय और यूरेशियाई प्लेटों का टक्कर
ISRO के वैज्ञानिकों के अनुसार म्यांमार क्षेत्र भारतीय और यूरेशियाई प्लेटों की सीमा पर स्थित है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. भारतीय प्लेट हर साल करीब 5 सेंटीमीटर उत्तर की ओर बढ़ती है, जिससे भूकंपीय तनाव जमा हो जाता है. जब यह तनाव अचानक रिलीज होता है तो बड़े भूकंप आते हैं, जैसा कि म्यांमार में देखा गया है.
मृतकों की संख्या और राहत कार्यों की मुश्किलें
म्यांमार के इस भूकंप में 2,056 लोगों की जान जा चुकी है और 3,900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. लगभग 270 लोग अब भी लापता हैं. भूकंप के बाद म्यांमार में राहत कार्यों के दौरान भारी मुश्किलें आ रही हैं, क्योंकि देश में जारी गृहयुद्ध ने मदद पहुंचाने में रुकावट डाली है.
ISRO की सेटेलाइट इमेजेज का महत्व
ISRO की यह सेटेलाइट इमेजेज न सिर्फ म्यांमार में भूकंप से हुए नुकसान को दिखाती हैं, बल्कि ये दिखाती हैं कि कैसे उपग्रह आधारित तकनीक की मदद से प्राकृतिक आपदाओं का त्वरित विश्लेषण किया जा सकता है. यह आपदा प्रबंधन के लिए एक अहम उपकरण साबित हो सकता है, जो भविष्य में राहत कार्यों को जल्दी और प्रभावी तरीके से चलाने में मदद करेगा.
इस तरह से ISRO के सेटेलाइट द्वारा भेजी गई इमेजेज ने दुनिया को एक नई दृष्टि दी है कि किस तरह से तकनीक का इस्तेमाल कर के हम प्राकृतिक आपदाओं के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आपदा के बाद की स्थिति का जल्दी से आकलन कर सकते हैं.
[ad_2]
[ad_1]
Kal Ka Rashifal, 2 April 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 2 अप्रैल 2025 का दिन मेष राशि वालों का स्वास्थ्य कल अच्छा रहेगा, वृषभ राशि वाले बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे, सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)–
मेष राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन नयी उमंगें लेकर आया है. काफी समय से किसी बात से परेशान लोग कल उसका समाधान ढूंढ लेंगे. लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन उलझन में रहेंगे. इस राशि के स्टूडेंट कल अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घर को ख़ुशी होगी. कल जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे. कल आपका स्वास्थ फिट रहने वाला है.
वृष राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन बेहतरीन रहेगा. कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे. कल कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी. कल बच्चों के साथ समय बिताएंगे उनके मन की बातों को समझेंगे. काफी समय से आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी. कल आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से प्रसन्नता होगी. कल बाहर के खाने को जहां तक हो सके अवॉयड करें. दोस्तों के साथ कल मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं. बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे कल आपको बेहतर महसूस होगा.
मिथुन राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन शानदार रहने वाला है. कल व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे. इस राशि के राजनीतिज्ञों को लोगों का समर्थन मिलेगा. लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे. पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी. आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी. कारोबार में कल सेल में बढ़ोतरी होगी जिससे अच्छी खासी इनकम होगी. कल आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त रहेगा. मानसिक रूप से फिट रहेंगे. लवमेट अपनी गलतियों को समझकर रिश्ते को एक मौका देंगे.
कर्क राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा. आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे. इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा. कल आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी. कल बेटी के परीक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा. कल आपकी उलझने कम होंगी. कल आपको किसी रिश्तेदार को दिए धन की प्राप्ति होगी. साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करेंगे. कल बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा. जीवन की नकारात्मकता दूर होगी.
सिंह राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन खुशहाल रहने वाला है. इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं. वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा. कल शाम का डिनर बाहर करेंगे. बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा. शिक्षकों के ट्रांसफर की परेशानियां खत्म होंगी. आप जहाँ चाहते हैं ट्रान्सफर वहीँ होगा. आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी. कल व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे. इस राशि के लवमेट की गलतफहमियां ख़त्म होंगी. स्वास्थ के लिहाज से कल का दिन बढ़िया रहेगा.
कन्या राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन अच्छा रहेगा. कल आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है दूसरों के प्रति स्नेह भाव बनाएं रखें. पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए. कल संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी. कल आपको आय के नवीन स्रोत मिलेंगे. दांपत्य जीवन के लिए थोड़ा समय निकालेंगे जिससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा. कल बड़ों की सलाह मिलेगी साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा. हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा.
तुला राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन अच्छा रहने वाला है. कल आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी. कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है. कल कोई काम आपको सोंच विचार कर करना चाहिए. आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी. दांपत्य जीवन में संतोष की वृद्धि होगी. यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा सफल रहेगी. इस राशि के विद्यार्थी कल अपनी पढ़ाई में लापरवाही न करें. वाहन लेने का विचार कर रहे लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है.
वृश्चिक राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन मिलाजुला रहेगा. कल दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे. कल आपके स्वास्थ में बेहतरी बनी रहेगी. कल सोंची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी. जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे. कल परिवार का कोई संपत्ति संबंधित समस्या सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी. भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे. किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की सम्भावना है. अपने दांपत्य जीवन में आपको सुख की अनुभूति होगी.
धनु राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा. पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा. आपसी रिश्ते में मिठास बढ़ेगी. इस राशि के लोगों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा. राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा. लोग आपके कार्य से खुश होंगे. कल आपको प्रमोशन से जुडी खबर मिल सकती है. ऑफिस में अपना रिकॉर्ड अच्छा बनाये रखें. दांपत्य जीवन में चल रही अनबन कल समाप्त होगी. जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा. इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की अटकी कोई डील फाइनल होगी.
मकर राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन शानदार रहने वाला है. कल जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे उसमे उन्नति हासिल करेंगे. कल आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा. सफलता की नयी किरण दिखाई देगी. आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं. काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो कल वाहन लेने में समय आपका साथ देगा. पढ़ाई में दोस्तों की सहायता मिलेगी. उनसे घनिष्टता बढ़ेगी. कल आपका स्वास्थ बेहतर बना रहेगा. महिलायें कल अपने कार्यों को समय रहते पूरा कर लेंगी.
कुंभ राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन उत्तम रहेगा. कल आपके सोचे हुए कार्य एक-एक करके पूरे होते जायेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. कल आपके कारोबार में सुखद बदलाव आयेगा, आय में बढ़ोतरी होगी. इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए. लवमेट की काफी समय बाद कॉल पर बात होगी. माता पिता की जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे. कल अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अपनी पसंद का कोई सामान कल आप ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं.
मीन राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन बढ़िया रहेगा. कल परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है. कल आप इसकी तैयारी में व्यस्त रहेंगे. कविता लिखने के शौकीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा. कल आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी. सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है. जल्द कोई अच्छी खबर मिलेगी. कल आपका स्वास्थ फिट रहेगा. छात्रों के लिये कल का दिन अच्छा है. किसी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा.
[ad_2]