Chaitra Navratri 2025: मां कूष्मांडा और स्कंदमाता की पूजा आज , जानें विधि, मंत्र और व्रत

[ad_1]

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित होता है. यह देवी जगत की सृजनकर्ता मानी जाती हैं. कहा जाता है कि जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, तब मां कूष्मांडा ने अपनी मधुर मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की. उनकी उपासना से जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि प्राप्त होती है. लेकिन इसी के साथ आज चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि भी है. आइए जानते हैं मां कूष्मांडा और स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र और व्रत के नियम.

मां कूष्मांडा की महिमा

मां कूष्मांडा अष्टभुजा धारी हैं और उनके हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल, अमृत कलश, चक्र, गदा और जपमाला होती है. यह देवी सिंह पर सवार रहती हैं और इन्हें आदिशक्ति का चौथा स्वरूप माना जाता है. ऐसा विश्वास है कि जो भक्त सच्चे मन से माँ कूष्मांडा की उपासना करता है, उसके जीवन से सभी प्रकार के भय और रोग समाप्त हो जाते हैं.

मां कूष्मांडा की पूजा विधि

1.स्नान एवं संकल्प: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें.

2.माँ की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें: पूजा स्थल को साफ करके माँ कूष्मांडा की मूर्ति या चित्र रखें.

3.पूजन सामग्री अर्पित करें: देवी को लाल फूल, रोली, चंदन, अक्षत, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें.

4.विशेष भोग: माँ कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाना शुभ माना जाता है.

5.आरती करें: धूप-दीप जलाकर माँ की आरती करें और ‘सर्वमंगल मांगल्ये’ मंत्र का जाप करें.

6.हवन एवं प्रसाद वितरण: यदि संभव हो तो हवन करें और प्रसाद सभी को वितरित करें.

माँ कूष्मांडा के मंत्र

ध्यान मंत्र:
सुरासम्पूर्णकलशं रूधिराप्लुतमेव च.
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्मांडा शुभदास्तु मे॥

बीज मंत्र:
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कूष्मांडायै नमः॥

स्तुति मंत्र:
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्मांडा रूपेण संस्थिता.
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

व्रत नियम

1.व्रतधारी को सात्विक भोजन करना चाहिए और अन्न का त्याग करना उत्तम माना जाता है.

2.पूरे दिन माँ के मंत्रों का जाप करें और उनकी कथा पढ़ें.

3.क्रोध, द्वेष, लोभ आदि से दूर रहें और मन को शुद्ध रखें.

4.संध्या के समय माँ की आरती और मंत्रों का जाप करें.

5.व्रत खोलते समय फलाहार या सात्विक भोजन ग्रहण करें.

मां कूष्मांडा की कृपा के लाभ

  • मां की कृपा से रोग, दुख और शारीरिक कष्ट समाप्त होते हैं.
  • आर्थिक समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
  • जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल की वृद्धि होती है.
  • आध्यात्मिक उन्नति होती है और व्यक्ति का मन शांत रहता है.

मां कूष्मांडा की पूजा विधि को विधिपूर्वक करने से न केवल व्रत का पूर्ण फल मिलता है, बल्कि जीवन में सुख-शांति भी आती है. इस नवरात्रि, श्रद्धा और भक्ति से माँ कूष्मांडा की पूजा करें और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन को मंगलमय बनाएं.

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन झंडेवालान देवी मंदिर में भक्तों की भीड़, जानें कैसे करें माता शैलपुत्री की पूजा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

कौन हैं पीएम मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी? जानें इस पद पर कितनी होती है सैलरी

[ad_1]

PM Modi Principal Secretary: क्या आपको पता है पीएम नरेंद्र मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी कौन हैं या फिर उन्हें कितनी सैलरी मिलती है? यहां आज आपको इन्हीं सवालों का जवाब मिलेगा. आइए जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव के बारे में.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा हैं. वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1972 बैच के गुजरात कैडर के रिटायर्ड अफसर हैं. डॉ. मिश्रा ने सितंबर 2019 में इस पद के कार्यभार को संभाला था.

 

डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की बात करें तो उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से इकोनॉमिक्स में एमए किया है. इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स से विकास अर्थशास्त्र में एमए और अर्थशास्त्र/विकास अध्ययन में पीएचडी की. अपने सफर के दौरान डॉ. मिश्रा ने गुजरात सरकार और भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है. जिनमें गुजरात के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, केंद्रीय कृषि सचिव जैसे पद शामिल हैं.

 

यह भी पढ़ें: 

 

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रधान सचिव के रूप में डॉ. मिश्रा प्रशासनिक कार्यों के संचालन में जरूरी भूमिका निभाते हैं. उनकी जिम्मेदारियों में नीति निर्माण, कार्यक्रमों की निगरानी और सरकार की विभिन्न पहलों के काम की देखरेख शामिल है.

कितनी मिलती है सैलरी?

 

पीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को पे बैंड लेवल 18 के तहत वेतन मिलता है. रिपोर्ट्स की मानें तो डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की बेसिक सैलरी 1 लाख 37 हजार 500 रुपये है. इसके अलावा उन्हें कई भत्ते और सुविधाएं दी जाती हैं. प्रधान सचिव को कई प्रकार की सुविधाएं सरकार की तरफ से मिलती हैं. इनमें सरकारी आवास,सरकारी वाहन और चालक, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएं ट्रेवल अलाउंस जैसे भत्ते शामिल हैं.

 

यह भी पढ़ें:

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

केन्द्र का राज्य को तोहफा, अतिरिक्त मदद 1.46 लाख करोड़ जारी

[ad_1]

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने पूंजीगत खर्चों में किसी तरह की कोई कमी नहीं की है. उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए केन्द्र सरकार ने राज्यों को 1.46 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं, जो मार्च में आवंटित किए गए बजट से पच्चानवे फीसदी ज्यादा है.  

 केन्द्रीय मंत्री ने संसद में दिए अपने बयान में कहा कि राज्य सरकारों की तरफ से चल रही योजनाओं को जारी रखने का अनुरोध किया गया, लिहाजा केन्द्र की तरफ से उस योजना के आवंटन के लिए बढ़ता रहता है. 

उन्होंने कहा कि इस तरह के अनुरोध पिछले साल यानी  2024-25 के दौरान नागालैंड, मणिपुर, राजस्थान और आंध्र प्रदेश से मिले. वित्त मंत्री ने कहा कि पूंजीगत खर्चों के बहुआयामी असर होते हैं और इकॉनोमी की क्षमता बढ़ती है, यही वजह है कि हर फाइनेंशिय ईयर में इस योजना का शामिल किया गया. 

केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि अभी विशेष सहायता योजना के तहत इस क्रम में राज्यों को करीब 3,27,558 करोड़ रुपये और जारी किए जाने हैं. फाइनेंशियल ईयर 2025 में योजना के लिए कुल 1,53,673 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए थे. 

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के सवालों का जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण कहा कि केन्द्र ने पूंजीगत खर्चों में किसी तरह की कोई कमी नहीं की है और फाइनेंशियल ईयर 2025 में पूंजीगत व्यय 11.11 लाख करोड़ रुपये था जबकि ये वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 11.21 लाख करोड़ रुपये हो गया.

उन्होंने कहा कि पूंजीगत खर्च के लिए राज्यों को 50 वर्ष के ब्याज मुक्त ऋण के रूप में विशेष सहायता की योजना 2020 के अक्टूबर में शुरू की गई थी. लेकिन, कोरोना महामारी के दौरान ये योजना मुश्किल राजकोषीय स्थित और कर राजस्व में कमी के उक दौर में शुरु हुई. 

ये भी पढ़ें: बैंकों को राहत देने के लिए मौद्रिक नीति से पहले RBI का बड़ा कदम, 80 हजार करोड़ नकदी की सौगात

[ad_2]

मंगलवार को घटी ‘एल2 एम्पुरान’ की कमाई, लेकिन 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर

[ad_1]

L2 Empuraan Box Office Collection Day 6: मोहनलाल स्टारर और पृथ्वीराज सुकुमारन निर्देशित मलयालम फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ या ‘एम्पुरान – लूसिफ़ेर 2’ ने 27 मार्च को रिलीज़ होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. ये फिल्म हर दिन खूब नोट भी छापते हुए नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘एल2: एम्पुरान’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘एल2: एम्पुरान’ ने छठे दिन कितना किया कलेक्शन?
मोहनलाल की मच अवेटेड फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ 27 मार्च, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित इस मास एंटरटेनर को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. यहां तक कि एआर मुरुगादॉस निर्देशित और सलमान खान स्टारर फिल्म सिकंदर की रिलीज का भी ‘एल2: एम्पुरान’ की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है. हालांकि मंगलवार को यानी छठे दिन पहली बार ‘एल2: एम्पुरान’ ने सिंगल डिजीट में कमाई की है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनलिक के आंकडों के मुताबिक

  • ‘एल2: एम्पुरान’ ने रिलीज के पहले दिन 21 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • दूसरे दिन फिल्म ने 11.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
  • तीसरे दिन ‘एल2: एम्पुरान’ ने 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की.
  • चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 13.65 करोड़ रुपये रहा था.
  • पांचवें दिन ‘एल2: एम्पुरान’ की कमाई 11.15 करोड़ रुपये रही.
  • वहीं अब फिल्म की रिलीज के छठे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एल2: एम्पुरान’ ने रिलीज के छठे दिन 9 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘एल2: एम्पुरान’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 79.15 करोड़ रुपये हो गई है.

फिल्म में कट लगाए जाने के बाद कलेक्शन में आई गिरावट
बता दें कि ‘एल2: एम्पुरान’ के कलेक्शन में गिरावट एक बड़े विवाद के बाद आई है. सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने से पहले फिल्म में बदलाव करना पड़ा था. दरअसस सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्ममेकर्स से 24 सीन हटाने को कहा था. ये सीन गोधरा दंगों और सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े थे. कुल मिलाकर, फिल्म से करीब 2 मिनट 8 सेकंड की फुटेज काटी गई. बदलाव करने के बाद, फिल्म को नया सर्टिफिकेट मिला और फिर से सिनेमाघरों में दिखाया गया. लेकिन कट लगाने के बाद फिल्म का कलेक्शन ही गिर गया. हालांकि ये 100 करोड़ के बेहद नजदीक पहुंच गई है. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड तक फिल्म ये मील का पत्थर पार कर लेगी.

एल2: एम्पुरान स्टार कास्ट
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो मोहनलाल ने ‘एल2: एम्पुरान’ में लीड रोल प्ले किया है. वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म को निर्देशित करने के साथ ही अहम रोल भी निभाया है. सपोर्टिंग कलाकारों में टोविनो थॉमस जथिन रामदास, इंद्रजीत सुकुमारन गोवर्धन मंजू वारियर प्रियदर्शिनी रामदास और सूरज वेंजरामूडू संजनाचंद्रन शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:-Sikandar Box Office Collection Day 3: ‘सिकंदर’ हिट या फ्लॉप? 3 दिन बाद भी नहीं वसूल पाई आधा बजट, हैरान कर देगा मंगलवार का कलेक्शन

[ad_2]

भारत की टेंशन बढ़ाने वाला टैरिफ आज से लागू! व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा- इफेक्टिव इमीडीएटली

[ad_1]

Reciprocal Tariff in USA : व्हाइट हाउस ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2 अप्रैल को घोषित किए जाने वाले टैरिफ तुरंत लागू हो जाएंगे, जबकि ऑटो टैरिफ 3 अप्रैल को तय कार्यक्रम के अनुसार लागू किए जाएंगे.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने व्यापार सलाहकारों के साथ मिलकर टैरिफ योजना को अंतिम रूप देने में मंगलवार का दिन बिता रहे हैं. लेविट ने कहा, “मेरी जानकारी के अनुसार, टैरिफ की घोषणा कल की जाएगी.”

कैरोलिन लेविट ने कही ये बात

प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप अपनी व्यापार और टैरिफ टीम के साथ मिलकर अमेरिकी श्रमिकों के लिए एक बेहतर सौदे को सुनिश्चित करने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर इस बारे में अधिक जानकारी मिलेगी. लेविट ने यह भी संकेत दिया कि ट्रंप उन देशों और कंपनियों के साथ बातचीत करने को तैयार हैं जो कम दरें चाहते हैं और कई देशों ने पहले ही राष्ट्रपति से संपर्क किया है.

लेविट ने कहा, ‘राष्ट्रपति हमेशा फैसले लेने और बातचीत के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन वे यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत चिंतित रहते हैं कि अमेरिकी श्रमिकों को सही और उचित सौदा मिले और वे अतीत की गलतियों को सुधारने के लिए काम कर रहे हैं.’

लिबरेशन डे पर घोषित होंगे रेसिप्रोकल टैरिफ

राष्ट्रपति ट्रंप ने लिबरेशन डे के मौके पर रेसिप्रोकल टैरिफ घोषित करने की घोषणा की है . यह घोषणा बुधवार को व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में शाम 4 बजे (स्थानीय समय) होगी. ट्रंप ने 20 जनवरी के बाद से कई आयात शुल्क लगाए हैं, जिसमें कनाडा और मैक्सिको से आयात, धातुओं पर शुल्क, और हाल ही में ऑटोमोबाइल पर शुल्क शामिल हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि कारों पर स्थायी टैरिफ इस गुरुवार से लागू होंगे.

[ad_2]

भारत में किस दिन सेल होगा Google Pixel 9a? इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सबकुछ

[ad_1]

Google Pixel 9a Launch Date: गूगल पिक्सल का नया फोन A सीरीज में लॉन्च हो चुका है. कंपनी ने इस मोबाइल फोन की सेल डेट भी अनाउंस कर दी है. भारत में Google Pixel 9a की सेल 16 अप्रैल से होने जा रही है. कंपनी ने सेल डेट के साथ में इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इस फोन की डिलीवरी कब तक होगी. गूगल ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट में कहा है कि फ्लिपकार्ट और गूगल के बाकी रिटेल पार्टनर्स से इस फोन को खरीदा जा सकता है.

Google Pixel 9a की कीमत

गूगल पिक्सल 9a तीन कलर ऑप्शन के साथ आने वाला है. इस फोन में लोगों को Obsidian, Porcelain और Iris ये कलर मिलने वाले हैं. वहीं अमेरिका में ये फोन चार कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च होगा. गूगल पिक्सल 9a भारत में 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ आने वाला है. इस फोन की कीमत 49,999 रुपये होगी.

गूगल पिक्सल 9a के फीचर्स

गूगल पिक्सल 9a में 6.3-इंच की Actua pOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसे Gorilla ग्लास  प्रोटेक्शन के साथ दिया जाएगा. गूगल का ये डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 15 सॉफ्टवेयर पर काम करेगा और कंपनी इस सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स की सात साल की गारंटी दे रही है. सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने Titan M2 को-प्रोसेसर भी लगाया है. इस फोन की 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ Tensor G4 SoC भी जुड़ा है. गूगल के इस फोन में 5100 mAh की बैटरी लगी है, जिसकी फास्ट चार्जिंग के लिए 23 W का चार्जर मिलता है.

Google के फोन की कैमरा क्वालिटी

गूगल पिक्सल 9a में डुअल रियर कैमरा लगा मिलता है, जिसमें 48 MP का प्राइमरी सेंसर और 13 MP की अल्ट्रावाइड यूनिट लगी है. गूगल के इस फोन में 13 मेगा पिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मिलता है. इस फोन में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसमें Add Me, रीइमेजिन, मैजिक इरेजर, Photo Unblur और बेस्ट टेक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें

बिल गेट्स का दावा! AI छीन लेगा ज्यादातर नौकरियां, लेकिन इन 3 पेशों में इंसानों की होगी जीत

[ad_2]

युजवेंद्र चहल ने लाइव मैच में दी गाली, विकेट लेने के बाद खोया आपा; वीडियो हुआ वायरल

[ad_1]

Yuzvendra Chahal Abuse Nicholas Pooran: 1 अप्रैल के दिन IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स का मैच खेला गया. इकाना स्टेडियम में खेली गई इस भिड़ंत में लखनऊ टीम ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 171 रन लगाए. ऋषभ पंत, मिचेल मार्श और डेविड मिलर जैसे नामी बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे थे. इस बीच निकोलस पूरन ने 30 गेंद में 44 रन की पारी खेली और वो एक समय लखनऊ टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जा रहे थे, लेकिन उन्हें युजवेंद्र चहल ने चलता किया.

युजवेंद्र चहल ने दी गाली

निकोलस पूरन ने मार्कस स्टोइनिस द्वारा किए गए 11वें ओवर में एक चौका और एक जोरदार सिक्स लगाया था. मगर उन्हें नहीं पता था कि अगले ही ओवर में युजवेंद्र चहल उनपर भारी पड़ेंगे. 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर पूरन ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद हवा में चली गई. ग्लेन मैक्सवेल ने पूरन का कैच लपक कर उन्हें आउट किया. मैक्सवेल द्वारा कैच पकड़े जाने के बाद जब कैमरा चहल की तरफ घूमा तो वो निकोलस पूरन को गाली देते हुए नजर आए.

पंजाब के लिए चहल का पहला विकेट

IPL 2025 में युजवेंद्र चहल ने पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू किया है. पहले मैच यानी गुजरात टाइटंस के खिलाफ चहल कोई विकेट नहीं ले पाए थे, लेकिन लखनऊ के खिलाफ उन्होंने निकोलस पूरन को आउट किया. यह इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में पंजाब के लिए खेलते हुए चहल का पहला विकेट है.

युजवेंद्र चहल IPL इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं और इस लीग के इतिहास में 200 या उससे अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं. चहल ने अभी तक अपने आईपीएल करियर में 206 विकेट ले लिए हैं. चहल ने RCB के लिए खेलते हुए 139 विकेट और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 66 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें:

Vandana Katariya Retirement: ओलम्पिक में भारत के लिए लगाई थी हैट्रिक, दिग्गज हॉकी खिलाड़ी वंदना ने लिया संन्यास



[ad_2]

Gold Price: अब तक की सबसे ऊंची कीमत पर पहुंचा सोना, अब गहना बनवाने के लिए बेचनी पड़ेगी जमीन!

[ad_1]

Gold Price: भारत में शादियों का सीजन शुरू होने से पहले ही सोने के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं. 1 अप्रैल को MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोने की कीमतें अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं. जून 2025 के कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोने की कीमत 91,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंच गई है. हालांकि, शाम 5:50 बजे तक यह थोड़ा गिरकर 91,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था.

चांदी थोड़ी सस्ती हुई

सोने की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी में हल्की गिरावट देखने को मिली. शाम 7:35 बजे MCX पर चांदी 99,829 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले बंद स्तर 1,00,065 प्रति किलो से 0.24 फीसदी कम थी.

लगातार क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया. AP की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह गोल्ड की कीमत 3,175 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जो इस साल की शुरुआत में 2,700 डॉलर प्रति औंस थी. इसके पीछे अमेरिकी निवेशकों का इक्विटी बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश जैसे सोना और सरकारी बॉन्ड में डालना एक बड़ी वजह मानी जा रही है. इसके अलावा, अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी की अनिश्चितता, कमजोर अमेरिकी डॉलर, रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव भी सोने की कीमतें बढ़ा रहा है.

क्या और बढ़ेंगे सोने के दाम?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले हफ्ते में सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. दरअसल, अमेरिका के नए टैरिफ पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता के चलते सोने की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं.

अगर 2 अप्रैल को घोषित किए जाने वाले अमेरिकी टैरिफ उम्मीद से कम हुए, तो मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है. आपको बता दें, MCX पर सोना 2025 में अब तक 18 फीसदी चढ़ चुका है और इस हफ्ते 88,500 से 92,500 के दायरे में ट्रेड कर सकता है.

क्या अभी सोने में निवेश करना सही?

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दुनियाभर में बढ़ती महंगाई और अमेरिका की संभावित नीतियों के चलते सोने की कीमतें अभी और ऊपर जा सकती हैं. ऐसे में निवेशकों को किसी भी फैसले से पहले बाज़ार पर नज़र बनाए रखनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: Anant Ambani Viral Video: ‘दोगुनी कीमत दे दो’ अनंत अंबानी ने पैदल यात्रा के दौरान खरीद लीं सैकड़ों मुर्गियां, जानिए क्या है वजह

[ad_2]

Pisces Horoscope 2 April 2025: मीन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Pisces Horoscope 2 April 2025: मीन राशिफल 2 अप्रैल 2025, बुधवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापारियों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है. व्यापारियों की नजर आज पूरे दिन मार्केट के अप डाउन पर लगा रहेगा. निवेश सावधानी से करें. आपका अपने प्रिय मित्र से किसी बात पर विवाद हो सकता है, सलाह है कि वाणी को संयमित रखें. घर परिवार में बुजुर्गों का ध्यान रखें और उनसे आशीर्वाद लेकर नया काम शुरू करें. राष्ट्रीय कंपनियों में कार्य करने वाले जातकों को आज अपना देश छोड़कर दूसरे देश में ट्रांसफर मिल सकता है. जिसके कारण आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है.

मीन राशि फैमली राशिफल (Pisces Family Horoscope)-

आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है. आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी. जल्द कोई अच्छी खबर मिलेगी. छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा है. किसी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा. कविता लिखने के शौकीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. आपके पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती हैं. आज का दिन  उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है. परिवार के किसी निकट सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन आप अपना आत्मविश्वास न खोएं. 

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

भारत के किस कदम से खफा हैं ट्रंप? अमेरिका ने क्यों कहा- जवाबी कार्रवाई का यही सही वक्त

[ad_1]

America: अमेरिका ने कहा कि अमेरिकी कृषि उत्पादों पर भारत 100 फीसदी शुल्क लगाता है. साथ ही अमेरिका ने बताया कि अन्य देशों के हाई शुल्कों के कारण अमेरिका के लिए अपने उत्पादों को इन देशों में निर्यात करना मुश्किल हो जाता है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी वस्तुओं पर भारत और अन्य देशों द्वारा लगाए गए उच्च शुल्क की कई बार आलोचना की है. वह दो अप्रैल यानी बुधवार से जवाबी शुल्क की एक श्रृंखला शुरू करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने दो अप्रैल को अमेरिका का मुक्ति दिवस घोषित किया है.

हमारे देश को लूट रहे हैं अन्य देश- व्हाइट हाउस

‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोमवार को कहा, ”दुर्भाग्यवश, ये देश बहुत लंबे समय से हमारे देश को लूट रहे हैं और मुझे लगता है कि उन्होंने अमेरिकी श्रमिकों के प्रति अपनी उपेक्षा को बिल्कुल दिखा दिया है.” उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप व्यापार अनुचित चलन पर गौर करें तो अमेरिकी दुग्ध उत्पादों पर यूरोपीय संघ 50 प्रतिशत शुल्क और अमेरिकी चावल पर जापान 700 प्रतिशत शुल्क लेता है. अमेरिकी कृषि उत्पादों पर भारत 100 प्रतिशत और अमेरिकी मक्खन और पनीर पर कनाडा करीब 300 प्रतिशत शुल्क वसूलता है.”

अमेरिकी उत्पादों का आयात करना लगभग असंभव

लेविट ने कहा, ‘‘इससे इन बाजारों में अमेरिकी उत्पादों का आयात करना लगभग असंभव हो गया है और इसने पिछले कई दशकों में बहुत से अमेरिकियों को कारोबार करने और इससे जुड़े रोजगार के अवसरों से वंचित कर दिया है. उन्होंने कई देशों द्वारा लगाए गए उच्च शुल्क का उल्लेख करते हुए एक ‘चार्ट’ पेश किया और कहा, …. यह जवाबी शुल्क लगाने और राष्ट्रपति द्वारा ऐतिहासिक बदलाव करने का सही समय है, जो अमेरिकी लोगों के लिए उचित होगा….यह बुधवार से होने जा रहा है. लेविट ने हालांकि यह नहीं बताया कि शुल्क किस तरह के होंगे और कौन से देश इससे प्रभावित होंगे.

यह भी पढें-

अमेरिका ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने का लगाया आरोप, क्या 2 अप्रैल से इंडिया की मुश्किलें बढ़ा देगा US

[ad_2]