भारत-पाकिस्तान के बवाल में अमेरिका की एंट्री, कहा – ‘पूरी दुनिया देख रही है’

[ad_1]

Pahalgam Terror Attack : भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान खौफ में है. वह भारत के अगले कदम को लेकर डर रहा है. अब भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की एंट्री हुई है. अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान दोनों से बात की है और उसका कहना है कि मसले को बातचीत के साथ हल करना चाहिए. अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने इसको लेकर प्रतिक्रिया दी है.

अमेरिका, पाकिस्तान और भारत दोनों देशों के संपर्क में है. इसको लेकर अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, “अमेरिका दोनों देशों के संपर्क में है. अमेरिकी विदेश मंत्री ने मुझे इस बारे में एक नोट भी दिया है. इसलिए हम कश्मीर की स्थिति के विषय में भारत और पाकिस्तान से संपर्क कर रहे हैं.”

अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान से की बात

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए कहा है. अमेरिकी विदेश मंत्री को उम्मीद है कि वे जल्द ही भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों से बात करेंगे. वे अन्य राष्ट्रीय नेताओं और विदेश मंत्रियों को इस मुद्दे पर देशों से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.

पूरी दुनिया की भारत-पाकिस्तान पर नजर

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने आगे कहा, “अमेरिकी विदेश मंत्री दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बात करेंगे. हम उस क्षेत्र में होने वाले घटनाक्रमों पर भी नजर रख रहे हैं और जैसा कि आप जानते हैं, हम भारत और पाकिस्तान की सरकारों के साथ कई स्तरों पर संपर्क में हैं. हम निश्चित रूप से सभी पक्षों को जानकर एक सही समाधान के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. दुनिया इस पर नजर रख रही है”

यह भी पढ़ें : भारत के चक्रव्यूह में फंसेगा PAK! यूएन से लेकर UNSC तक विदेश मंत्री ने दे दिया पीएम मोदी का मैसेज

[ad_2]

लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 170 अंक टूटा सेंसेक्स, 24300 के नीचे निफ्टी

[ad_1]

Stock Market Today 30 April: भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ता हुआ दिख रहा है. पिछले दो दिनों की तेजी के बाद बुधवार को बाजार लाल निशान पर खुला. शुरुआती कारोबार में सुबह करीब साढ़े सेंसेक्स 170 अंक टूट गया. यानी इसमें 0.21 फीसदी गिरावट आयी और 80,105.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह निफ्टी 55.30 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 24,274.65 पर कारोबार कर रहा है.

एक दिन पहले मंगलवार को स्थानीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसी प्रमुख कंपनियों में भारी खरीदारी और विदेशी संस्थागत निवेशकों के प्रवाह ने घरेलू बाजार को समर्थन देने का काम किया.

दो दिनों की बढ़त के बाद गिरा शेयर बाजार

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 70.01 अंक यानी 0.09 प्रतिशत चढ़कर 80,288.38 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि कारोबार के दौरान एक समय ये 442.94 अंक बढ़कर 80,661.31 पर पहुंच गया था, लेकिन बिकवाली के दबाव में नीचे आ गया. इसी तरह निफ्टी भी 7.45 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,335.95 अंक पर बंद हुआ. ये शेयर बाजार में तेजी का लगातार दूसरा दिन रहा. उससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 1,005.84 अंक उछलकर 80,218.37 और निफ्टी 289.15 अंक बढ़कर 24,328.50 पर बंद हुआ था.

मंगलवार को सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, इटरनल (पूर्व में जोमैटो), एचसीएल टेक, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बजाज फिनसर्व के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.  इसके विपरीत, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया.

पहलगाम के बाद तनाव का सीधा असर

जियोजित इन्वेस्टमेंट लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव को लेकर उपजी भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच सतर्कता के कारण बाजार में काफी हद तक उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि एफआईआई की ओर से निवेश जारी रहने से बाजार की धारणा को समर्थन मिला.’ इसके साथ ही नायर ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के मिलेजुले नतीजों ने फाइनेंशिय ईयर 2025-26 के अनुमानों में गिरावट का जोखिम बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ें: 340 रुपये चावल, 800 रुपये चिकन…कंगाली से उबरते पाकिस्तान को महंगा पड़ेगा पहलगाम, जंग हुई तो हाथ में आ जाएगा कटोरा

[ad_2]

अक्षय तृतीया पर नकली सोना खरीदने या स्कैम से बचाएगा ये सरकारी ऐप, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

[ad_1]

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना हमारे देश में न सिर्फ एक परंपरा है, बल्कि इसे शुभ भी माना जाता है. यही कारण है कि इस दिन हर साल बाजारों में सोने की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ती है. हालांकि सवाल ये है कि जब आप सोने पर लाखों रुपये खर्च करके जा रहे हैं तो क्या आपको ये पता है कि जो सोना आप ले रहे हैं वो वाकई असली और शुद्ध है या नहीं?

अब इस बात की जांच करना पहले जितना मुश्किल नहीं रह गया है. सरकार ने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए एक बेहद काम का मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जो आपको फौरन बता सकता है कि सोना असली है या नकली.

क्या है इस ऐप का नाम?

इस सरकारी ऐप का नाम है ‘BIS Care App’. जिसे भारत सरकार के Bureau of Indian Standards (BIS) द्वारा तैयार किया गया है. यह ऐप खासतौर पर इसलिए बनाया गया है ताकि लोग धोखाधड़ी से बच सकें और उन्हें शुद्ध सोना ही मिले.

कैसे काम करता है BIS Care App?

इस ऐप को आप Google Play Store या Apple App Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप इंस्टॉल करने के बाद जब आप ज्वेलरी की दुकान पर जाएं, तो वहां मौजूद सोने के गहनों पर एक HUID नंबर (Hallmark Unique Identification Number) जरूर देखें.

ऐसे करें सोने की जांच:

1. ऐप खोलने के बाद उसमें ‘Verify HUID’ का ऑप्शन दिखाई देगा.
2. इस ऑप्शन पर क्लिक करें और गहने पर मौजूद 6-अंकों का HUID नंबर दर्ज करें.
3. नंबर डालते ही ऐप बताएगा कि वह गहना रजिस्टर्ड है या नहीं और उसकी शुद्धता कितनी है.

हर गहने का HUID नंबर अलग होता है, जो हॉलमार्किंग के दौरान दिया जाता है. इससे यह पक्का हो जाता है कि गहना असली है और उसकी जानकारी BIS के रिकॉर्ड में मौजूद है.

क्यों जरूरी है ये जांच?

आजकल मार्केट में नकली या कम शुद्धता वाले सोने के गहनों की भरमार है. ऐसे में केवल दुकानदार के भरोसे रहना नुकसानदेह हो सकता है. BIS Care App की मदद से आप खुद ही सोने की असलियत जांच सकते हैं, वो भी बिल्कुल मुफ्त.

जरूरी सलाह

अगर आप अक्षय तृतीया 2025 पर सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने फोन में BIS Care App जरूर डाउनलोड कर लें. इससे ना सिर्फ आप ठगी से बचेंगे, बल्कि जो भी गहना खरीदेंगे, वह लंबे समय तक टिकाऊ और भरोसेमंद होगा.

[ad_2]

30 अप्रैल 2025 का दिन विशेष, खुल सकता है तरक्की का खाता

[ad_1]

बुधवार 30 अप्रैल 2025 को आज वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इसे अक्षय तृतीया या आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है. यह तिथि साल में पड़ने वाले सबसे शुभ तिथियों में एक है.

बुधवार 30 अप्रैल 2025 को आज वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इसे अक्षय तृतीया या आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है. यह तिथि साल में पड़ने वाले सबसे शुभ तिथियों में एक है.

अक्षय तृतीया पर वैसे तो अबूझ मुहूर्त होता है. लेकिन इसी के साथ इस साल अक्षय तृतीया पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जो इस दिन के महत्व को और बढ़ा रहे हैं.

अक्षय तृतीया पर वैसे तो अबूझ मुहूर्त होता है. लेकिन इसी के साथ इस साल अक्षय तृतीया पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जो इस दिन के महत्व को और बढ़ा रहे हैं.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार आज अक्षय तृतीया पर कई शुभ व दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हुआ है. आज के दिन गजकेसरी योग, लक्ष्मी नारायण योग, मालव्य राजयोग, चतुर्ग्रही योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बना है जिसका कई राशियों को करियर, धन और जीवन में लाभ मिलेगा और बड़ी सफलता हासिल होगी.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार आज अक्षय तृतीया पर कई शुभ व दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हुआ है. आज के दिन गजकेसरी योग, लक्ष्मी नारायण योग, मालव्य राजयोग, चतुर्ग्रही योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बना है जिसका कई राशियों को करियर, धन और जीवन में लाभ मिलेगा और बड़ी सफलता हासिल होगी.

वृषभ राशि (Taurus): अक्षय तृतीया पर बने इन शुभ योगों का लाभ वृषभ राशि वाले लोगों को मिलेगा. करियर और धन के संबंध में लाभ होगा. वाहन या मकान का सुख भी मिल सकता है. नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में तरक्की का खाता खुलेगा और आप खूब सफलता हासिल करेंगे.

वृषभ राशि (Taurus): अक्षय तृतीया पर बने इन शुभ योगों का लाभ वृषभ राशि वाले लोगों को मिलेगा. करियर और धन के संबंध में लाभ होगा. वाहन या मकान का सुख भी मिल सकता है. नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में तरक्की का खाता खुलेगा और आप खूब सफलता हासिल करेंगे.

मिथुन (Gemini): अक्षय तृतीया पर बन रहे इन शुभ योगों का लाभ मिथुन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलवा लाएगा. ग्रहों की अनुकूल स्थिति नौकरी-व्यापार में लाभ कराएगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. साथ ही आय के नए स्रोत भी खुलेंगे.

मिथुन (Gemini): अक्षय तृतीया पर बन रहे इन शुभ योगों का लाभ मिथुन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलवा लाएगा. ग्रहों की अनुकूल स्थिति नौकरी-व्यापार में लाभ कराएगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. साथ ही आय के नए स्रोत भी खुलेंगे.

मीन राशि (Pisces): अक्षय तृतीया का दिन मीन राशि वाले जातकों के लिए सौभाग्यशाली रहेगा. नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है. रुका हुआ कोई काम पूरा होगा और वाहन-सपंत्ति की खरीदारी के योग बनेंगे. पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी.

मीन राशि (Pisces): अक्षय तृतीया का दिन मीन राशि वाले जातकों के लिए सौभाग्यशाली रहेगा. नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है. रुका हुआ कोई काम पूरा होगा और वाहन-सपंत्ति की खरीदारी के योग बनेंगे. पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी.

Published at : 30 Apr 2025 09:05 AM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

सैफ से तलाक नहीं बल्कि इस शख्स के चले जाने के बाद बुरी तरह टूट गई थीं अमृता सिंह

[ad_1]

Amrita Singh On Divorce: बॉलीवुड में कई ऐसे तलाक हुए हैं जिनके बारे में आज भी बात करते हैं. उनमें से एक सैफ अली खान और अमृता सिंह हैं. सैफ और अमृता 1991 में शादी के बंधन में बंधे थे. अमृता ने अपने से 12 साल छोटे सैफ अली खान से शादी की थी. दोनों ही अलग-अलग धर्मों से थे. ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई और 13 साल बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया था. एक बार अमृता से पूछा गया था कि उनका तलाक ऐसी सबसे मुश्किल चीज है जो उन्होंने फेस की थी. इसके जवाब में अमृता ने कुछ ऐसा कहा था कि सुनकर हर कोई चौंक गया था क्योंकि उसके बाद वो अकेली पड़ गई थीं.

अमृता सिंह एक बार पूजा बेदी के शो में गई थीं. जहां पर पूजा ने अमृता से उनके तलाक के बारे में पूछा था. अमृता ने बताया गया कि तलाक नहीं बल्कि उनकी मां का जाना उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय है.

मां के जाने के बाद अकेली हो गई थीं अमृता
अमृता ने कहा था- मेरी जिंदगी का सबसे खराब समय तब था जब मेरी मैं मुझे छोड़कर चली गई थीं. वो एक आइडेंटिटी और पिलर मेरी जिंदगी की थी. मेरे पास मां के अलावा कोई और फैमिली नहीं थी. मैं एक टूटे हुए परिवार से थी और मेरे कोई भाई-बहन नहीं थे. मेरे पास सिर्फ मेरी मां थी और मैंने अपनी मां को अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय में खो दिया था. उनका जाना मेरे लिए बहुत मुश्किल था.

अमृता ने उसके आगे कहा- फिर जब इब्राहिम हुए तो वो बीमार हो गया था. वो मेरी जिंदगी का दूसरा सबसे मुश्किल समय था. तो मेरा तलाक जिंदगी में शॉक की प्रायॉरिटी लिस्ट में काफी नीचे आता है.

बता दें अमृता सिंह और सैफ अली खान के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं. तलाक के बाद अमृता ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले की है. उन्होंने दोबारा शादी नहीं की.

ये भी पढ़ें: Jaat Worldwide Collection: ‘जाट’ बनी सनी देओल की दूसरी बड़ी फिल्म, तोड़ा ‘गदर’ का रिकॉर्ड

[ad_2]

‘घबराने की जरूरत नहीं, पाकिस्तान के पास परमाणु बम’, नवाज शरीफ की बेटी मरियम की गीदड़ भभकी

[ad_1]

Pahalgam Terror Attack: भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद अभी भी तनाव बना हुआ है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं. इसके जवाब में पाकिस्तान कई बार परमाणु बम की धमकी दे चुका है. अब पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने भी परमाणु बम को लेकर बयान दिया है. मरियम का कहना है कि पाकिस्तान पर कोई भी हमला नहीं कर सकता है.

एएनआई के मुताबिक मरियम नवाज ने कहा, ”आज इंडिया पाकिस्तान के बॉर्डर पर टेंशन है. एक खतरा मंडरा रहा है, लेकिन फिक्र करने की जरुरत नहीं है. अल्लाह ने पाकिस्तान की सेना को इतनी ताकत दी है कि वह दुश्मन के हर वार का मुकाबला कर सकती है. मैं आपको कहना चाहती हूं कि आज पाकिस्तान का कोई भी दुश्मन हमला करते वक्त दस बार सोचेगा. इसकी वजह ये है कि अल्लाह के फजल से पाकिस्तान के पास एटम बम है.”

मरियम ने की अपने पिता नवाज शरीफ की तारीफ –

मरियम नवाज ने अपने पिता और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तारीफ करते हुए कहा, पाकिस्तान को परमाणु ताकत बनाने में नवाज शरीफ की ऐतिहासिक भूमिका रही है.

भारत-पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद भयंकर तनाव –

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई. भारत ने इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि स्थगित कर दी. इसके साथ और भी फैसले लिए. इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया. अब पाकिस्तान भारत को परमाणु बम की धमकी दे रहा है. हालांकि इसी बीच वह तुर्किए और रूस जैसे कई देशों के पास पहुंच चुका है. पाकिस्तान ने रूस से भारत को समझाने की अपील की थी.

इनपुट – एएनआई

यह भी पढ़ें : Pahalgam Terror Attack: इधर पीएम मोदी ने दी आर्मी को खुली छूट उधर कांप गया PAK! सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार बोले- ‘अगले 24 घंटों में होगा अटैक’

[ad_2]

अफरीदी का पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान, कहा- नालायक हैं, पटाखा भी फटता है तो कहते हैं पाकि

[ad_1]

Shahid Afridi Controversial Statement on Pahalgam: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने भारतीय सेना की लापरवाही को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने घटना को लेकर मीडिया की कवरेज पर भी निशाना साधा है. उन्होंने 26 लोगों की आतंकियों द्वारा हत्या पर कहा कि पटाखा भी भारत में फट जाता है तो कहते हैं पाकिस्तान ने किया. यह बयान उन्होंने समा टीवी के एक शो के दौरान दिया.

शाहिद अफरीदी ने समा टीवी पर बोलते हुए कहा, “पटाखा फट जाता है वहां (भारत) पर, पाकिस्तान ने किया. तुम लोगों की 8 लाख की फ़ौज है कश्मीर में और ये हो गया. इसका मतलब नालायक हो, निकम्मे हो ना तुम लोग कि सिक्योरिटी दे नहीं सके लोगों को.

शाहिद अफरीदी ने आगे कहा, “हैरत होती है कि हमले के एक घंटे के बाद ही उनका मीडिया बॉलीवुड बन गया. खुदा के लिए हर कुछ को बॉलीवुड मत बनाओ. मैं हैरान हो गया, बाकी मैं इसका मजा ले रहा था जिस तरह की वो बातें कर रहे थे.”

शाहिद अफरीदी ने बिका किसी का नाम लिए भारतीय क्रिकेटर्स के खिलाफ भी बयान दिया, जिन्होंने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के विरुद्ध बोला था.

“मैं कह रहा था देखो इनकी सोच, ये अपने आप को पढ़े लिखे लोग कहते हैं. दो क्रिकेटर्स जो इंडिया से इतनी क्रिकेट खेले हुए हैं, एंबेसडर रह चुके हैं, टॉप क्रिकेटर्स रह चुके हैं, उनकी तरफ से डायरेक्ट पाकिस्तान. भाई क्यों पाकिस्तान? कोई सबूत ही दिखा दो यार.”

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में स्थित बैसरन वैली में 22 अप्रैल को एक आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें हिन्दू लोगों को निशाना बनाया गया था. इस हमले में 25 पर्यटकों समेत कुल 26 लोगों की मौत हुई थी.

[ad_2]

कितने दिन की सर्विस के बाद होता है IAS का तबादला, किन नियमों के हिसाब से होता है ऐसा?

[ad_1]

देश में जब कभी भी टॉप सर्विसेज की बात होती है तो सबसे ऊपर आईएएस का नाम जरूर आता है. हर साल लाखों कैंडिडेट्स यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करते हैं लेकिन उनमें से चंद ही उम्मीदवार इस एग्जाम में सफल होते हैं. सफल उम्मीदवारों में से कुछ आईएएस, कुछ आईपीएस तो कुछ आईएफएस या अन्य किसी सेवा में जाते हैं. आइए आज हम आपको बताते हैं कि देश कि सबसे टॉप मानी जाने वाली भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में ट्रांसफर को लेकर क्या प्रावधान है. किस हिसाब से अफसरों का तबादला किया जाता है.

तबादला कब और क्यों?

सामान्य तौर पर एक IAS अधिकारी को किसी जिले में कम से कम दो साल तक सेवा देने का मौका दिया जाता है. मगर किसी विशेष परिस्थिति जैसे कानून-व्यवस्था का बिगड़ना, प्रशासनिक असहमति या फिर राजनीतिक कारणों से अधिकारी का तबादला उससे पहले भी किया जा सकता है.

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (Department of Personnel and Training – DoPT) के अनुसार आईएएस के ट्रांसफर की प्रक्रिया केंद्रीय एवं राज्य सरकारों की सहमति से होती है. आमतौर पर ट्रांसफर राज्य सरकार ही करती है लेकिन अगर मामला केंद्र सरकार से जुड़ा हो तो अंतिम निर्णय केंद्र से लिया जाता है.

यह भी पढे़ं:

सड़क किनारे बैठकर पंक्चर लगाते थे पिता, अब बेटे ने पास की UPSC परीक्षा- ऐसा रहा पूरा सफर

कहां होती है ट्रेनिंग?

बताते चलें कि यूपीएससी एग्जाम (UPSC Exam) पास करने के बाद आईएएस कैंडिडेट्स को मसूरी में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है. यहां ट्रेनिंग लेने के बाद आईएएस अधिकारी जब अपने कैडर स्टेट में पहुंचते हैं तो प्रोबेशन पीरियड सर्व करना होता है. जहां उन्हें कलेक्टर के अंडर में काम करना होता है.

यह भी पढे़ं:

अब मनमर्जी से नहीं बढ़ा सकेंगे फीस! जानिए कब और कैसे बढ़ेगी स्कूल फीस, किसकी लेनी होगी मंजूरी

कितनी मिलती है सैलरी?

प्रोबेशन का समय पूरा हो जाने के बाद राज्य सरकार अफसर को जिलों में पोस्ट करती है. ऐसे में इन्हें जॉइंट मजिस्ट्रेट, एसडीएम जैसे पदों पर काम करना होता है. शुरुआत में आईएएस अफसर को 7वें वेतन आयोग के तहत 56,100 रुपये सैलरी मिलती है. इसके अलावा उन्हें विभिन्न सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं. जिनमें डीए, एचआरए, टीए आदि शामिल हैं.

यह भी पढे़ं:

UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

“तीन साल ताने झेले, अब ढोल बजेगा” बेटी के पास होते ही मां ने मोहल्ले में बजाया जीत का नगाड़ा..

[ad_1]

Trending Video: बच्चे जब फेल हो जाते हैं तो अक्सर मां बाप की मार और डांट से सहम जाते हैं तो वहीं दोस्तों से मजाक भी बनता है. इसकी बराबर हिस्सेदारी मां बाप के खाते में भी आती है, क्योंकि बच्चों के फेल होने पर उन्हें भी रिश्तेदारों और मोहल्ले वालों के ताने सुनने पड़ते हैं.

ऐसा ही कुछ हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रही महिला के साथ, जहां तीन साल से लगातार फेल हो रही उसकी बेटी को लेकर मोहल्ले वाले उसे ताने मारा करते थे, लेकिन जब उसकी बेटी पास हुई तो महिला ने मोहल्ले वालों से अनोखे तरीके से बदला लिया जो कि अब वायरल हो रहा है.

लगातार तीन साल फेल होने के बाद पास हुई बेटी!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मां ढोल बजाते हुए मोहल्ले में जश्न मना रही है. वजह? उसकी बेटी तीन साल तक फेल होने के बाद आखिरकार पास हो गई है. लेकिन इस जश्न के पीछे छिपी है एक मां की वह तकलीफ जो उसने सालों तक मोहल्ले वालों के तानों के रूप में झेली. वीडियो कहां का है इसकी प्रमाणिकता फिलहाल नहीं मिल पाई है, लेकिन वीडियो में महिला शायद बंगाली भाषा का इस्तेमाल करती दिख रही है.

महिला की बेटी पिछले तीन सालों से लगातार फेल हो रही थी, जिससे मोहल्ले की महिलाएं उसे ताने मारती थीं. कोई कहता “बेटी को स्कूल भेजकर क्या होगा”, तो कोई पीठ पीछे कहता “इसकी बेटी तो नाम काटवा देगी स्कूल से.” लेकिन जब इस बार लड़की पास हुई, तो मां ने ठान लिया कि अब चुप नहीं बैठना.

मोहल्ले में ढोल लेकर निकली महिला

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला ढोल लेकर मोहल्ले की गलियों में घूम रही है और बड़ी-बड़ी मुस्कान के साथ पड़ोस की औरतों को उल्टा ताना दे रही है, ठीक उसी अंदाज में, जिस अंदाज में सालों तक उसे ताने सुनने पड़े थे. साथ में उसकी बेटी भी है, जो उसे रोकने की कोशिश कर रही है. बेटी बार-बार अपनी मां को रोकने की कोशिश कर रही है लेकिन मां अपने जश्न से पीछे हटने को तैयार नहीं है.

यह भी पढ़ें: स्पीड बोट पर मस्ती कर रहे थे पर्यटक, तभी पानी में कूद पड़ा भालू… वायरल वीडियो ने उड़ाए होश!

यूजर्स कर रहे तारीफ

इस जज्बे से भरी मां का यह वीडियो अब लाखों लोगों तक पहुंच चुका है. कई लोग इसे “साल की मां” का खिताब दे रहे हैं तो कई इसे समाज के मुंह पर करारा जवाब बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया… “मां हो तो ऐसी, जो अपनी बेटी की हार में भी साथ खड़ी रहे और जीत में ढोल लेकर निकल पड़े.” वीडियो को A.K. Azad Badar नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरू मेट्रो में खाया खाना तो 500 रुपये लगा जुर्माना, यूजर्स बोले- दिल्ली आकर देख लो यहां कुछ भी कर सकते हो

पांच साल में 46% बढ़ी गोल्ड की कीमत, जानें अक्षय तृतीया पर कैसी होती है सोने की चाल?

[ad_1]

Gold On Akshaya Tritiya: आभूषण संपन्नता का प्रतीक माना जाता है. शादी-ब्याह हो या फिर कोई भी अन्य शुभ काम उसमें इसकी जरूर आवश्यकता होती है. इसके अलावा, ये भी माना जाता है कि बुरे वक्त में ये लोगों के काफी काम आता है. लेकिन, लोग अक्सर शुभ मुहूर्त पर खरीदना पसंद करते हैं. आज अक्षय तृतीया का खास मौका है और भारतीय समाज में ऐसी मान्यता है कि इस दिन लोग आभूषण की खूब जमकर खरीदारी करते हैं. एक अनुमान के मुताबिक, अक्षय तृतीया के मौके पर इस बार करीब 16 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है.

गोल्ड की सबसे ज्यादा खरीदारी या तो शादी ब्याह या फिर अक्षय तृतीया और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करीब होती है. यही वजह है कि इन दिनों में इसकी कीमत में काफी तेजी रहती है. अभी हफ्ते भर पहले 22 अप्रैल को सोने की कीमत करीब एक लाख रुपये के पार कर गई थी, जो एतिहासिक बढ़ोतरी थी.

पिछले पांच साल में 46% बढ़ी कीमत

लेकिन अगर अक्षय तृतीया के मौके पर पिछले पांच सालों की कीमत पर गौर करें तो पाएंगे कि आज यानी 20 अप्रैल 2025 को सोना करीब 94 रुपये के ऊपर बिक रहा है तो वहीं ये पिछली बार अक्षय तृतीया के दिन यानी 10 मई 2024 को 72,727 रुपये के भाव से बिक रहा था. यानी सोने पर सिर्फ एक साल में 21.98 प्रतिशत का रिटर्न मिल गया होता.

ठीक इसी तरह अगर किसी ने 22 अप्रैल 2023 को सोने में इन्वेस्ट किया होता तो उसे 17.35 प्रतिशत का फायदा हुआ होता.  इसके अलावा, 2020 की बात करें तो उस समय गोल्ड 46,527 रुपये की दर से बिक रहा था, यानी पांच साल में इसमें 45.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में इस वक्त वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते भी सोने में ये भारी इजाफा देखने को मिल रहा है.

16 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान

गोल्ड की कीमतों में तेज उछाल के बीच अक्षय तृतीया के शुभ दिन घरेलू आभूषण बाजार में सोने और चांदी की खरीदारी में ‘मिलाजुला रुख’ देखने को मिलेगा. ऐसा कहना है कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का. कैट ने  मंगलवार को अपने अनुमान में कहा. जबकि अखिल भारतीय आभूषण एवं स्वर्णकार महासंघ के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने 30 अप्रैल को मनाए जाने वाले अक्षय तृतीया पर 16,000 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया है.

कैट ने एक बयान में कहा, ”इस साल अक्षय तृतीया से पहले देश भर के आभूषण बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है, जिसका मुख्य कारण हाल के हफ्तों में सोने की कीमतों में तेज उछाल है.” फिलहाल सोने की कीमतें एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी हैं, जबकि पिछले साल अक्षय तृतीया के दिन सोने की कीमत 73,500 रुपये थी.  इसी तरह, चांदी के दाम 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं.

ये भी पढ़ें: गहनों के दाम पूछकर दुकान से निकल जा रहे ग्राहक, शादियों के सीजन में सोने की खरीदारी बनी आफत

[ad_2]