क्लाइंट को गलती से बोल दिया I love You, फिर उसका जवाब हो गया वायरल

[ad_1]

Girl Said I love You To Client: अक्सर काम करते वक्त लोगों को बहुत से लोगों से फोन पर बातचीत करनी होती है. नॉर्मली बात ऑफिशियल होती है. जिसमें भाषा का और शब्दों का काफी ध्यान रखा जाता है. कुछ शब्द इधर-उधर हो जाए तो बात कहीं की कहीं पहुंच जाती है. जिससे बना बनाया कम बिगड़ भी सकता है. लेकिन कई बार बहुत सजग होते हुए भी हमसे ऐसे शब्द निकल जाते हैं.

जो बाद में हमें शर्मिंदा होने पर मजबूर कर देते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है एक कंपनी में काम करने वाली एंप्लॉयी के साथ जहां उसने कॉल के दौरान क्लाइंट को बोल दिया आई लव यू, इसके बाद क्लाइंट ने जो जवाब दिया सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है वायरल.

लड़की ने गलती से क्लाइंट को बोल दिया I Love You

ऑफिस में लोग जी तोड़कर मेहनत करते हैं. लेकिन अक्सर जरा सा ध्यान हटता है. तो उनसे कुछ गलतियां हो जाती हैं. तो  कुछ गलतियां ऐसे भी होती हैं. जो शर्मिंदा भी कर देती हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है एक लड़की के साथ जिसने अपने क्लाइंट से बात करते हुए फोन रखते वक्त गलती से हो आई लव यू बोल दिया और उस पर इसका क्लाइंट हंस भी दिया. इस बात को लेकर लड़की काफी शर्मिंदा हो गई. लेकिन जब उस क्लाइंट ने उस लड़की को इस बारे में जवाब भेजा. तो वह उसे जवाब को पढ़कर काफी दंग रह गई. सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जवाब. 

 

यह भी पढ़ें:रनआउट का जश्न मनाते हुए भांगड़ा करने लगी पूरी टीम! क्रिकेट ग्राउंड बना शादी का डांस फ्लोर, वायरल वीडियो ने मचाया धमाल

क्लाइंट ने जवाब में कही यह बात

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडित पर इस पूरे इंसिडेंट को ButterscotchButtons नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था. जिसमें बताया गया था कि जब वह अपने क्लाइंट से काफी जरूरी बात कर रही थी और कॉल के आखिर में गलती से उसने आई लव यू बोल दिया. उसके बाद उसे क्लाइंट की हंसी सुनाई दी और कॉल कट गया. इसके बाद वह काफी डरी हुई और शर्मिंदा थी. लेकिन जब उसे क्लाइंट का ईमेल आया तो उसका जवाब काफी मजेदार था.  

यह भी पढ़ें: “तीन साल ताने झेले, अब ढोल बजेगा” बेटी के पास होते ही मां ने मोहल्ले में बजाया जीत का नगाड़ा, वीडियो वायरल

क्लाइंट ने लड़की जवाब में लिखा था- “आपने गलती से मुझे Love You बोल दिया, मेरे हंसने का मतलब आपका मज़ाक उड़ाना नहीं था. दरअसल मैं भी पहले ऐसा कर चुका हूं और ये हो जाता है. मुझे खुशी है कि आपकी ज़िंदगी में इतना प्यार है और आपको इस पर गर्व करना चाहिए.”

यह भी पढ़ें: ‘सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा…’, दुकान के बंद शटर पर लिखी इस लाइन को पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

 

Guru Gochar 2025: शुक्र की राशि वृषभ को छोड़कर बुध की राशि मिथुन में कब जाएंगे देव गुरु बृहस्पत

[ad_1]

Guru Gochar 2025:  गुरु देव बृहस्पति जल्द ही अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं. देवताओं के गुरु 12-13  महीने में अपना राशि परिवर्तन करते हैं. इस समय गुरु ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान हैं. गुरु का गोचर मई 2025 में होने वाला है. विस्तार से जानते हैं कब और किस राशि में होगा गुरु ग्रह का गोचर.

कब होगा गुरु का गोचर?

  • गुरु ग्रह 14 मई, 2025 बुधवार को रात 11.20 मिनट पर वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करेंगे.
  • साल 2025 में होने वाला गुरु ग्रह का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 14 मई को होने वाले गुरु के गोचर से गुरु की अतिचारी चाल शुरू हो जाएगी, जो वर्ष 2032 तक रहेगी.
  • मिथुन राशि बुध की राशि है, जहां बृहस्पति की स्थिति थोड़ी मिश्रित मानी जाती है.  14 मई को मिथुन राशि में होने वाला गुरु का गोचर शिक्षा, संचार, व्यापार, और तकनीकी क्षेत्रों में बदलाव ला सकता है.

इन राशियों को होगा लाभ

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि में गुरु का गोचर शानदार रहने वाला है. इस दौरान मिथुन राशि वालों को वर्कप्लेस पर लोगों का साथ मिलेगा. स्टूडेंट्स के लिए यह समय शुभ है,एग्जाम में सफलता मिलेगी और तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे. बिजनेस करते हैं तो नए अवसर प्राप्त होंगे और नई डील पा सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का गोचर लाभकारी रहेगा. इस दौरान कर्क राशि वालों के कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी और आप नए आइडिया के साथ आगे बढ़ेंगे. जॉब करते हैं तो आपकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है. आपको जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसे आप अच्छे से पूरा करेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि वालों के लिए 14 मई को होने वाला गुरु का गोचर शुभ रहेगा. आप प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट कर सकते हैं. आर्थिक रुप से आपकी स्थिति मजबूत होगी. स्टूडेंट्स के लिए यह समय शुभ रहेगा.

राहु-शनि की चाल से कौन से 5 लोग बनेंगे भाग्यपति ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

खौफ में पाकिस्तान, यूएन के महासचिव ने एस जयशंकर को लगाया फोन, जानें क्या हुई बात

[ad_1]

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद पाकिस्तान को युद्ध का डर सता रहा है. पाकिस्तान इसको लेकर रूस और तुर्किए समेत कई देशों से बात कर चुका है. अब यूएन की भी इस मामले में एंट्री हो गई है. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत के साथ-साथ पाकिस्तान से भी बात की है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि 24 से 26 घंटे में हमला हो सकता है. वहीं एस जयशंकर से गुटेरेस की कॉल पर बात हुई है. 

एंटोनियो गुटेरेस ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से कॉल पर बात की और पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की. यूएन चीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को लेकर चिंता भी जाहिर की. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले को लेकर हो रही जांच न्यायिक तरीके से हो और इसकी जवाबदेही भी तय की जाए.

एस जयशंकर ने यूएन से आए फोन को लेकर एक्स पर पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, ”मुझे संयुक्त राष्ट्र एसजी एंटोनियो गुटेरेस का फोन आया. उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की, इसकी सराहना करता हूं. वे जवाबदेही के महत्व को लेकर सहमत हुए.”

यूएन चीफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भी फोन पर की बात –

यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की. पाक पीएम ने एक्स पर इसको लेकर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर जो भी आरोप लगाए हैं, वे सभी बेबुनियाद हैं.  

 

यह भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हमला: आसमान से समंदर तक एक्शन, बौखलाया PAK, इंडियन आर्मी को खुली छूट, 7 दिन में कब क्या हुआ?



[ad_2]

ट्रंप ने मंगलवार को मिशिगन में अपनी रैली में जेरोम पावेल पर फिर साधा निशाना

[ad_1]

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को मिशिगन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फिर से फेड रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल पर निशाना साधा. मिशिगन की रैली में ट्रंप ने कहा, मेरे पास फेड का एक ऐसा इंसान है, जो वास्तव में अच्छा काम नहीं कर रहा है. वैसे तो ट्रंप ने सीधे तौर पर पावेल का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके कहने का मतलब पावेल से ही था. 

ट्रंप ने फिर छेड़ा ब्याज दर को कम करने का मुद्दा

ट्रंप ने आगे कहा, ”मैं फेड के प्रति अपना रवैया सम्मानजनक और अच्छा रखना चाहता हूं. आपको फेड की आलोचना भी नहीं करनी चाहिए, बल्कि उसे अपना काम करने देना चाहिए. लेकिन मेरा यकीन कीजिए, ब्याज दरों को लेकर मैं उनसे कहीं ज्यादा जानता हूं.” अभी एक हफ्ते पहले ट्रंप ने यह तक कह दिया था कि ”पावेल की बर्खास्तगी इतनी जल्दी नहीं हो सकती.” अब मिशिगन की रैली में उनकी कही गई बातों से यह पता चलता है कि ट्रंप सेंट्रल बैंक या उसके चेयरमैन पर ब्याज दरों को कम करने के लिए दबाव बनाने का इरादा नहीं रखते हैं.

ट्रंप की इन बातों से इतना आश्वासन मिलता है कि वह फेड चेयरमैन को पद से हटाने की कोशिश नहीं करेंगे. इससे वे निवेशक राहत की सांस लेंगे, जो ये सोच रहे थे कि फेड के नेतृत्व को खत्म करने और उसकी स्वतंत्रता को सीधे चुनौती देने के लिए तैयार हैं. वाकई में लोग इसे लेकर चिंता में थे क्योंकि खबर ये तक आई थी कि ट्रंप अपनी टीम के साथ पावेल को उनकी कुर्सी से हटाने के लिए विचार-विमर्श कर रहे हैं. 

इंटरेस्ट रेट को लेकर यह है पावेल का रूख

पावेल का कहना है कि ट्रंप की हाई टैरिफ की वजह से महंगाई बढ़ने और ग्रोथ कम होने की आशंका है. पावेल ने बताया कि ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी ने केंद्रीय बैंकों के सामने चुनौतियां पैदा कर दी हैं. फेड को पहले यह आकलन करना होगा कि टैरिफ का असर महंगाई और रोजगार पर कैसा रहेगा और इन चुनौतियों से निपटने के लिए समय सीमा पर भी विचार करना होगा. इससे पता चल गया कि पावेल हाल फिलहाल में टैरिफ कम करने की जल्दी में नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें:

Gold Prices: क्या अक्षय तृतीया के बाद कम हो जाएंगी सोने की कीमतें? एक्सपर्ट्स ने कही ये बात

[ad_2]

‘सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा’, दुकान के बंद शटर पर लिखी इस लाइन को पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे

[ad_1]

कल्याण पूर्व के चक्की नाका इलाके की एक साधारण सी दिखने वाली दुकान ने इन दिनों सोशल मीडिया पर तूफान मचा रखा है. दुकान का नाम है “एकवीरा मेंस वियर”, लेकिन इसका असली आकर्षण उसके अंदर नहीं, बल्कि उसके शटर पर लिखा एक ऐसा डायलॉग है जिसने लोगों को हंसी, हैरानी और ठिठोली से भर दिया है. शटर पर bold सफेद अक्षरों में लिखा है… “सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा, कल सुबह 10 बजे आना.” अब जरा सोचिए, जब कोई इंसान ये लाइन पढ़ता है तो क्या वो सीधे फिल्मी दुनिया की स्क्रिप्ट याद नहीं करने लगता? किसी रोड-साइड के छोरे को हीरो बना देने का वादा कोई आम दुकानदार तो नहीं कर सकता, ये या तो मार्केटिंग का मास्टरमाइंड है या फिर फिल्म का विलेन जो अब बिजनेस करने लगा है.

वायरल हो रहा दुकानदार की मार्केटिंग का अजीब तरीका

एकवीरा मेंस वियर का ये स्टाइल ऑफ ब्रांडिंग उन सभी बड़े-बड़े ब्रांड्स को एक तमाचा मारने जैसा है जो मॉडल्स और होर्डिंग्स पर लाखों खर्च करते हैं. यहां सिर्फ एक शटर और एक पंक्ति ने वो काम कर दिया जो डिजिटल मार्केटिंग एजेंसियां महीनों में नहीं कर पातीं. कल सुबह 10 बजे आना, इस लाइन में जो गुरुर, जो अदा है, वो किसी कैटवॉक या मैनक्विन से नहीं आती, वो सीधा दिल से निकलती है. ये लाइन एक आम लड़के के भीतर की उम्मीद को जगाती है कि हां, शायद कोई है जो उसे भी नया लुक दे सकता है, एक नई पहचान दे सकता है.


यह भी पढ़ें: स्पीड बोट पर मस्ती कर रहे थे पर्यटक, तभी पानी में कूद पड़ा भालू… वायरल वीडियो ने उड़ाए होश!

यूजर्स हो रहे हंसते हुए लौट पोट

इस लाइन के साथ ही इंटरनेट पर मीम्स, कमेंट्स और चुटकुलों की बाढ़ आ गई है. लोग कह रहे हैं… भाई, अगर ऐसा दुकानदार मिल जाए तो रणवीर सिंह भी लाइन में लग जाएगा. एक और यूजर ने लिखा…मैं सड़क पर ही लेट गया हूं, अब कोई मुझे उठा कर हीरो बना दे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…हैकर है भाई हैकर. इस तरह की मार्केटिंग स्किल्स और इन लाइनों पर लोग फिदा हो गए हैं और भर भरकर दुकानदार के आइडिया की तारीफ कर रहे हैं. मजेदार बात तो ये है कि दुकानदार ने शटर के बीचों बीच इन लाइनों को लिखा हुआ है जो केवल दुकान बंद होने के वक्त ही दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरू मेट्रो में खाया खाना तो 500 रुपये लगा जुर्माना, यूजर्स बोले- दिल्ली आकर देख लो यहां कुछ भी कर सकते हो


Meta ने लॉन्च किया Meta AI ऐप, ChatGPT को दे रहा सीधी टक्कर, दोस्त देख सकेंगे आपकी AI से बातचीत

[ad_1]

टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाते हुए Meta ने अपना नया AI चैटबॉट ऐप लॉन्च कर दिया है, Meta AI. यह ऐप अब सीधे तौर पर OpenAI के पॉपुलर AI चैटबॉट ChatGPT को टक्कर दे रहा है. लेकिन खास बात ये है कि Meta ने इसे सिर्फ एक AI चैटबॉट नहीं, बल्कि एक सोशल टच के साथ लॉन्च किया है.

क्या है Meta AI ऐप और क्यों है खास?

Meta AI एक ऐसा स्मार्ट चैटबॉट ऐप है जो आपकी बातों को समझकर उसी के हिसाब से जवाब देता है. आप इससे टेक्स्ट में भी बात कर सकते हैं और आवाज में भी. आसान भाषा में कहें तो, आने वाले समय में ये आपकी पर्सनल AI असिस्टेंट की तरह काम करेगा, जो आपको न केवल जवाब देता है, बल्कि धीरे-धीरे आपको समझकर और बेहतर जवाब देने लगता है.

इस ऐप के बारे में बताते हुए Meta की तरफ से कहा गया कि, ‘Meta AI को इस तरह बनाया गया है कि ये आपको जान सके, ताकि आपके सवालों के जवाब ज़्यादा मददगार बनें, और ये इतना आसान है कि आप इससे आराम से बात कर सकते हैं, जैसे किसी दोस्त से कर रहे हों.’

अब AI से की गई बातें देख सकेंगे आपके दोस्त!

Meta AI की सबसे दिलचस्प चीज है इसका ‘Discover Feed’ फीचर. इसमें आप देख सकते हैं कि आपके दोस्त AI से क्या-क्या पूछ रहे हैं और कैसे मजेदार जवाब मिल रहे हैं. जैसे कोई यूजर AI से पूछता है कि ‘मुझे 3 इमोजी में बताओ मैं कैसा इंसान हूं’ और फिर उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर देता है.

Meta ने बताया है कि आपकी कोई भी बातचीत तब तक शेयर नहीं होगी जब तक आप खुद न चाहें. लेकिन अगर आप चाहें तो अपनी AI चैट्स को दूसरों से शेयर करके क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं और दूसरों की देख सकते हैं.

वॉयस मोड से बातचीत और भी आसान

Meta AI में अब नया वॉयस मोड जोड़ा गया है. अब आप बोलकर भी सवाल पूछ सकते हैं और AI भी बोलकर ही जवाब देगा. इसके लिए Meta ने full-duplex speech नाम की नई तकनीक लाई है, जिससे बात करना और भी नेचुरल लगता है, जैसे आप किसी इंसान से बात कर रहे हों.

फिलहाल ये वॉयस फीचर सिर्फ अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में उपलब्ध है. कुछ तकनीकी दिक्कतें भी आ सकती हैं क्योंकि ये फीचर अभी टेस्टिंग में है.

Ray-Ban स्मार्ट चश्मे के साथ भी काम करेगा Meta AI

Meta ने हाल ही में Ray-Ban Meta स्मार्ट चश्मे भी लॉन्च किए हैं और अब भारत में लाने की तैयारी कर रहा है. इस ऐप को अब Ray-Ban चश्मों के साथ भी जोड़ा जाएगा, जिससे आप चश्मा पहनकर भी AI से बात कर सकें. हालांकि, ये सुविधा अभी कुछ चुनिंदा देशों में ही शुरू हुई है.

[ad_2]

पहलगाम आतंकी हमले पर अदनान सामी ने किया रिएक्ट, लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे

[ad_1]

Adnan Sami on Pahalgam Attack: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. आतंकवादियों ने लोगों का धर्म पूछकर उनकी हत्या कर दी. अब पाकिस्तानी टर्न्ड इंडियन सिंगर अदनान सामी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. उनका कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में कॉन्सर्ट था. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ये हमला किया है उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

अदनान सामी ने किया पहलगाम हमले पर रिएक्ट

अदनान सामी ने कहा, ‘आज हम यहां पर जमा हुए हैं और कुछ दिन पहले एक बहुत ही भयानक किस्म का वाकया हुआ है हमारे देश में. और बहुत सारे लोग फैमिली उस खौफनाक वाकये की वजह से बर्बाद हुए हैं. उनका कोई कसूर नहीं था. आज उनकी याद में हम छोटी सी प्रार्थना करें कि उनकी आत्मा को शांति मिले. और सबसे जरुरी जो उनके साथ हुआ है, हम सबके साथ हुआ है उस चीज का नतीजा उनको मिलेगा. उन्हें ऐसा जवाब मिलना चाहिए कि आईंदा कोई जुर्रत न करे. ऐसे वक्त में सिर्फ और सिर्फ हम ऊपर वाले की तरफ देख सकते हैं. हम सब ऊपर वाले से दुआ करें कि हमार सब भाईयों और बहनों की हिफाजत करे और इंसाफ हम सबको दें.’

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए.

बता दें कि अदनान सामी की भारतीय नागरिकता को लेकर भी सवाल उठे थे. उन्हें वापस पाकिस्तान लौटने को लेकर कहा गया था. अदनान सामी को 2016 में भारत की नागरिकता मिली थी. अदनान सामी बेहद टैलेंटेड सिंगर हैं. उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में एक से बढ़कर गाने गाए हैं. अदनान के गाने आज भी फैंस बहुत पसंद करते हैं. 

ये भी पढ़ें- बधाई हो के लिए घर की कुक के कपड़े पहनकर डायरेक्टर से मिलने गई थीं नीना गुप्ता, ऐसे मिला था रोल

[ad_2]

पहलगाम आतंकी हमले पर अफरीदी समेत इन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का बयान वायरल, जानिए किसने क्या कहा

[ad_1]

पहलगाम आतंकी हमले पर अफरीदी समेत इन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का बयान वायरल, जानिए किसने क्या कहा

[ad_2]

आज 30 अप्रैल 2025 अक्षय तृतीया का मुहूर्त, राहुकाल का समय और पंचांग जानें

[ad_1]

Aaj Ka Panchang 30 April 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 30 अप्रैल 2025 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया और बुधवार है. अक्षत तृतीया की रात को हल्दी की पांच गांठ को लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है और धन में बरकत होती है. इस दिन सुबह शुभ मुहूर्त में सोना, घी, जौ, दक्षिणावर्ती शंख, कौड़ी, नमक इनमें से कोई भी चीज खरीदें. मान्यता है इससे धन लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

जरूरतमंद व्यक्ति को जल से भरे घड़ा कलश, सत्तू, चावल, गेहूं, घी, गुड़, कपड़े और शर्बत आदि का दान करें. शाम को घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर घी का दीपक लगाएं. इससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 30 April 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग,30 अप्रैल 2025 (Panchang 30 April 2025)














तिथि तृतीया (29 अप्रैल 2025, शाम 5.31 – 30 अप्रैल 2025, दोपहर 2.12)
पक्ष शुक्ल
वार बुधवार
नक्षत्र रोहिणी
योग शोभन, सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग
राहुकाल दोपहर 12.18 – दोपहर 1.58
सूर्योदय सुबह 6.15 – शाम 6.37
चंद्रोदय
सुबह 7.22 – रात 10.14, 1 मई
दिशा शूल
उत्तर
चंद्र राशि
वृषभ
सूर्य राशि मेष

शुभ मुहूर्त, 30 अप्रैल 2025 (Shubh Muhurat 30 April 2025)









ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.24 – शाम 6.49
विजय मुहूर्त दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16
अमृत काल मुहूर्त
दोपहर 1.26 – दोपहर 2.14
निशिता काल मुहूर्त रात 12.04 – प्रात: 12.52, 1 मई

30 अप्रैल 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 7.21 – सुबह 9.00
  • विडाल योग – सुबह 5.41 – शाम 4.18
  • गुलिक काल – सुबह 10.39 – दोपहर 12.18
  • भद्रा काल – प्रात: 12.43 – सुबह 5.40, 1 मई

Ketu Gochar 2025: केतु का गोचर किन राशियों के लिए ला रहा बुरा समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

असम बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

[ad_1]

Assam Board 12th Class Result 2025 Out: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) की तरफ से आज क्लास 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस वर्ष कुल 3,02,420 छात्रों ने परीक्षा दी थी.

जिनका अब रिजल्ट सबके सामने है नतीजे चेक करने के लिए छात्र असम बोर्ड की आधिकारिक साइट ahsec.assam.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. नतीजे देखने के लिए छात्र यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

अगर कोई छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है. छात्रों को इस प्रक्रिया के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा और इसके लिए निर्देश जल्द ही दिए जाएंगे.

Assam Board 12th Class Result 2025 Out: कितने फीसदी पास

स्ट्रीम वाइज पास फीसदी की अगर बात की जाए तो आर्ट्स में 81.03 %, साइंस में 84.88 %, कॉमर्स में 82.18 % और वोकेशनल में 68.55 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

Assam Board 12th Class Result 2025 Out: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

छात्रों की मार्कशीट पर स्टूडेंट्स का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, सब्जेक्ट का नाम और कोड, थ्योरी या प्रैक्टिकल एग्जाम मिले अंक, पास या फेल जैसी जरूरी डिटेल्स मेंशन होंगी.

Assam Board 12th Class Result 2025 Out: यहां देखें नतीजे

  • ahsec.assam.gov.in
  • assamresult.in

यह भी पढे़ं: 

UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?

Assam Board 12th Class Result 2025 Out: रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • स्टेप 1: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) की आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर “HS Result 2025” या “12th Exam Result” लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अपना रोल नंबर या आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करें.
  • स्टेप 4: फिर छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • स्टेप 5: रिजल्ट चेक करने के बाद आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं
  • स्टेप 6: अंत में छात्र रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढे़ं: 

सड़क किनारे बैठकर पंक्चर लगाते थे पिता, अब बेटे ने पास की UPSC परीक्षा- ऐसा रहा पूरा सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]