Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह, तुला, कुंभ राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 29 अप्रैल का राशिफल

[ad_1]

Aaj Ka Rashifal: आज शाम 05:32 तक द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी. आज शाम 06:47 तक कृतिका नक्षत्र फिर रोहिणी नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग. सौभाग्य योग, गजकेसरी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा.अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो मालव्य योग का लाभ मिलेगा.

चंद्रमा की स्थिति- चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे.

आज का शुभ मुहूर्त-

दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक

राहुकाल- धोपहर 03:00 से शाम 04:30 बजे तक (इस दौरान कोई शुभ काम न करें).

मेष राशि (Aries)-
परिवार में कठिन समय में धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है, मुश्किल घड़ी में सभी को एक दूसरे का सहयोग करें. सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि, गजकेसरी योग के बनने से बिजनेस में दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों को जीवन में सफल होना है तो अपनी बुरी आदतों को से दूरी बनाए रखनी होगी. ऐसे युवा जो खेल से संबंधित प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे, उनको सुनहरा अवसर मिल सकता है. कार्यक्षेत्र पर टीम के साथ सहयोग से आपके कार्य प्रगति पकड़ेंगे. प्रेमी या जीवनसाथी का बदला व्यवहार आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है.

वृषभ राशि (Taurus)- 
बढ़ता खर्च परेशानी कारण बन सकता है. बिजनेसमैन यदि इनकम  में वृद्धि करना चाहते हैं, या कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय इसके लिए बहुत अच्छा है. लव लाइफ में पार्टनर के साथ मजाक करते समय आप किसी बात को सही समय पर कहकर मौके पर चौका मारेंगे. कार्यक्षेत्र पर आप जिन लोगों पर भरोसा कर रहे थे वही लोग आपको धोखा देंगे. परिवार में किसी के साथ हो रहे पुराने मनभेद और मतभेद को दूर करने में आप सफल होंगे.

मिथुन राशि (Gemini)-
खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें. कार्यस्थल पर कुछ कमियों के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिन्हें सुधारना आपके लिए बहुत जरूरी होगा. नौकरी पेशा वालों को बॉस के साथ बहुत सम्मान से पेश आना है. परिवार में किसी मेंबर द्वारा चीट की गई समस्या का आपको सामना करना पड़ेगा. बिजनेसमैन के लिए दिन तनावपूर्ण हो सकता है. बिजनेस में लाभ और हानि यह सब तो चलता रहता है, इसको लेकर परेशान न हो.

कर्क राशि (Cancer)-
कोई खुशखबरी मिल सकती है. सामाजिक स्तर पर आपका धार्मिक कार्यक्रमों और दान पुण्य की तरफ झुकाव बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र पर ट्रांसफर के लिए किए प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है. परिवार में बड़ों की सेहत में सुधार आएगा.सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि, गजकेसरी योग के बनने से शेयर मार्केट और फायदा बाजार में किया गया निवेश आपकी इनकम में बढ़ोतरी करेगा. बिजनेसमैन के आर्थिक लाभ में बढ़ोतरी होगी तो वहीं दूसरी और कार्यभार में दोगुनी वृद्धि होगी.सेहत को लेकर आ रही परेशानियां आपके प्रयासों से दूर होगी.

सिंह राशि (Leo)-
घर के बड़े बुजुर्गों के आदर्शों पर चलें. व्यापारियों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है क्योंकि बिजनेस में चली आ रही अस्थिरता ठीक होती नजर आ रही है. पारिवारिक विवादों को स्पष्ट सोच और भाषा से हल करने में सफल होंगे, परिवार में सभी सदस्य आपके महत्व को समझेंगे. सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि गजकेसरी योग के बनने से स्टूडेंट के किसी प्रतियोगिता मे टॉप करने से उनके चेहरे पर खुशियां रहेगी. आपको मन में निराशा भाव लाने से बचना होगा. अन्यथा यह आपको लक्ष्य से दो कदम पीछे कर सकता है.

कन्या राशि (Virgo)-
शुभ कार्यो में सफलता मिलेगी. प्रेमी या जीवनसाथी से मिलने के लिए आप अपने बिजी शेड्यूल में समय चुराने में सफल होंगे. कार्यक्षेत्र पर आ रही किसी बड़ी परेशानी से आसानी से आप आसानी से निकल जाएंगे. परिवार में आप मन में चल रही बात को सभी से खुलकर शेयर करेंगे. बिजनेसमैन सोचे गया मुनाफा के न मिलने पर मन छोटा न होने दें, और समय अनुकूल होने का इंतजार करें जल्दी आपको मन मुताबिक मुनाफा होगा.

तुला राशि (Libra)-
यात्रा करते समय सावधानी बरतें. प्रेम या वैवाहिक जीवन में आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. कार्यक्षेत्र पर चुगलखोरों और भितरघातियों से दूरियां बनाकर रखें काम को लेकर आपका मन भटक सकता है, आप अपने कार्य पर ध्यान दें. अस्थमा मरीज को सेहत के मामले में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. परिवार हो या कार्यस्थल, छोटी छोटी बातों पर आक्रोश न जताएं घर की सुख शांति के लिए शांत रहने में ही भलाई है, परिवार में चल रहे गृह क्लेश के कारण आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
बिजनेस में तेजी आएगी. बिजनेस से जुड़ा फैसला लेते समय सलाहकारों से मदद लेकर ही फैसला लेना लाभदायक साबित होगा. आपको पूरी रफ्तार में दौड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए. परिवार में अभी तक जो भी विवाद चल रहे थे, आज वह विवाद समाप्ति की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. कार्यस्थल पर आपकी कार्य के प्रति की गई कोशिशों से विरोधी भी आपकी किसी बात के कायल हो जाएंगे.दौड़ धूप ज्यादा होने के कारण थकान महसूस होगी.

धनु राशि (Sagittarius)- 
कर्ज से छुटकारा मिलेगा. विद्यार्थी को अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर विश्वास रखना होगा. सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि, गजकेसरी योग के बनने से बिजनेस में अच्छा खासा लाभ प्राप्त करते हुए बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा करेंगे. जीवनसाथी के  साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे. भविष्य की चिंताएं आपको परेशान कर सकती है. ऐसे में मेडिटेशन आपके लिए एक अच्छी दवा साबित हो सकती है.  आपको वादों का पक्का बनना है, अर्थात जो कहा है उसे पूरा करें अन्यथा लोग आपकी इस आदत का मजाक उड़ा सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn)- 
माता पिता को संतान से सुख मिलेगा. प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम खुशियों की नई सौगात लेकर आएगा. कार्यस्थल पर आप अपने काम को समय से पूरा करने की कोशिश करें. परिवार की ओर से आपको जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे बोझ समझने की भूल न करें. यह आपका दायित्व है और उसे ईमानदारी से निभाये Family के साथ आपके रिश्ते सुधरेंगे. समय को देखते हुए सेहत में मानसिक चिंता से छुटकारा मिलेगा, और रोगों में भी गिरावट आएगी.

कुंभ राशि (Aquarius)-
घर के रिनोवेशन में समस्या आएगी. नौकरी पेशा वालों को कार्यस्थल पर असंभव लक्ष्य के संबंध में वरिष्ठों को अवगत कराना चाहिए. कार्यस्थल पर भाग्य के भरोसे न बैठकर आप अपने कार्य को स्वयं पूरा करें. आप किसी भी सभा के बीच सोच समझकर बोलें, अन्यथा उन्हें अपने ही बातों पर शर्मिंदा होना पड़ सकता है. थायराइड की समस्या से आप परेशान रहेंगे.

मीन राशि (Pisces)-
कार्यस्थल पर स्मार्ट वर्क से आपको नई पहचान मिलेगी. काम की अधिकता के चलते सारा दिन भागदौड़ करनी पड़ सकती है. परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में किसी से मुलाकात हो सकती है. बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा. आपका मन एक साथ कई जगह विचरण करेगा जिससे काम में मन कम लगेगा. नए आइडिया हाथ लगने और उसे सच्ची लगन से करने से आपका बिजनेस नई ऊंचाइयों को छुएंगे लेकिन आप धन संबंधी मामलों को हल्के में न लें.

ये भी पढ़ें: Nautapa 2025: नौतपा आ रहा है…भीषण गर्मी और सूर्य के प्रकोप से चारों ओर मचेगा हाहाकार!

[ad_2]

मेल हो या फीमेल, गर्मी में ये पांच कलर कॉम्बिनेशन आपको बनाएंगे कूल

[ad_1]

Stylish Color Combo for Summer Outfits : गर्मी का सीजन आते ही बस एक ही बात दिमाग में आती है- खुद को कैसे कूल रखा जाए. जब बात स्टाइल की हो, तो गर्मी में भी हर कोई चाहता है कि ड्रेसिंग सेंस न सिर्फ कंफर्टेबल हो, बल्कि सबको इंप्रेस भी करे.

गर्मी में खुद को कूल और फ्रेश दिखाना कोई मुश्किल काम नहीं है. सही कलर कॉम्बिनेशन से आप न सिर्फ आरामदायक महसूस करेंगे, बल्कि ऑफिस में भी हर कोई आपको बार-बार पलटकर देखेगा. तो चलिए, जानते हैं 5 ऐसे ही बेहतरीन कलर कॉम्बिनेशन्स के बारे में, जो इस गर्मी में आपको देंगे कूल और स्टाइलिश लुक और आपके कलीग्स को देंगे फैशनेबल इंस्पिरेशन…

1. व्हाइट और ब्लू (White and Blue)

गर्मियों का सबसे अच्छा और फ्रेश लुक पाना है तो व्हाइट और ब्लू का कॉम्बिनेशन अपनाएं. व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस या ब्लू शर्ट और व्हाइट पैंट, दोनों ही लुक्स ऑफिस के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं. यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ गर्मी में आरामदायक है, बल्कि यह आपको कूल और फ्रेश भी बनाए रखता है. व्हाइट और ब्लू का कॉम्बिनेशन क्लासी और प्रोफेशनल तो लगता ही है, आपकी पर्सनालिटी को भी खूबसूरती से निखारता है.

2. पेस्टल येलो और ग्रीन (Pastel Yellow and Green)

गर्मी में हर किसी को थोड़ा सा खुशमिजाज और फ्रेश लुक चाहिए होता है. पेस्टल येलो और ग्रीन का कलर कॉम्बिनेशन आपको एक नई एनर्जी और ताजगी का अहसास दिलाता है. पेस्टल येलो शर्ट के साथ ग्रीन पैंट या फिर ग्रीन टॉप के साथ पेस्टल येलो स्कर्ट या ट्राउजर, ये दोनों ही कॉम्बिनेशन शानदार होते हैं. यह न केवल आंखों को सुकून देते हैं, बल्कि ऑफिस में भी एक पॉजिटिव वाइब क्रिएट करते हैं.

3. लाइट पिंक और व्हाइट (Light Pink and White)

अगर आप ऑफिस में कुछ सॉफ्ट और एलिगेंट लुक चाहते हैं, तो लाइट पिंक और व्हाइट एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है. लाइट पिंक शर्ट या टॉप के साथ व्हाइट पैंट या स्कर्ट, यह कॉम्बिनेशन एक बहुत ही खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक देता है. यह रंग आपको न सिर्फ कूल और रिफ्रेशिंग बनाते हैं, बल्कि ऑफिस में एक अट्रैक्टिव इमेज भी छोड़ते हैं.

4. नेवी ब्लू और ग्रे (Navy Blue and Grey)

नेवी ब्लू और ग्रे का कॉम्बिनेशन प्रोफेशनल और स्टाइलिश दोनों होता है. नेवी ब्लू टॉप के साथ ग्रे ट्राउजर या ग्रे ब्लेजर के साथ नवी ब्लू शर्ट, यह एक आइडियल कॉम्बिनेशन है. इस कलर कॉम्बिनेशन में आपको एक कूल और कंफर्टेबल लुक मिलता है, जो गर्मी के मौसम में ऑफिस के लिए एकदम फिट है. यह लुक कलीग्स को भी आपकी तरफ आकर्षित करेगा.

5. ऑलिव ग्रीन और बेज (Olive Green and Beige)

ऑलिव ग्रीन और बेज का कॉम्बिनेशन एक शांत और स्टाइलिश लुक देता है. यह कॉम्बिनेशन उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो न्यूट्रल और मिनिमल स्टाइल को पसंद करते हैं. ऑफिस में बेज ट्राउजर के साथ ऑलिव ग्रीन शर्ट या फिर बेज पैंट के साथ ऑलिव ग्रीन जैकेट, यह दोनों ही लुक गर्मियों के लिए आइडियल हैं. इस कॉम्बिनेशन से कंफर्म जोन भी मिलता है और प्रोफेशनल-कूल इमेज भी क्रिएट होता है.

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

[ad_2]

आखिर ऐसा क्या हुआ कि इस ऑस्ट्रेलियाई पॉडकास्टर ने हटाए IPL मैच से संबंधित सभी वीडियो, जानिए

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के पॉडकास्ट चैनल (The Grade Cricketer) को क़ानूनी नोटिस भेजकर IPL 2025 से जुड़े सभी वीडियो हटवा दिए हैं. पोडकास्टर्स ने खुद इस बात का खुलासा किया. बीसीसीआई द्वारा इस पॉडकास्ट चैनल से कहा गया कि आप IPL 2025 की कवरेज संबंधित सभी वीडियो हटा लें. 

द ग्रेड क्रिकेटर चैनल के पोडकास्टर्स सैम पैरी और इयान हिगिंस ने बताया कि 26 अप्रैल को उन्हें बीसीसीआई और आईपीएल द्वारा भेजा गया एक लीगल नोटिस मिला था, जिसके बाद उनके चैनल से IPL संबंधित सभी वीडियो हटा लिए गए हैं.

28 अप्रैल को अपने पॉडकास्ट में सैम पैरी ने कहा कि आपने देखा होगा कि हमने इस साल के IPL 2025 की कवरेज से जुड़े हर वीडियो अपने यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स और एक्स (ट्विटर) से हटा लिए हैं. यह किसी ने नहीं किया बल्कि हमने खुद किया है. हमें इस सीजन के क्रिकेट टूर्नामेंट के हमारे कंटेंट को हटाने के लिए एक विनम्र क़ानूनी नोटिस मिला.

पॉडकास्टर्स ने द बिग आईपीएल ब्रेकफास्ट नाम से IPL शो चलाया. इस शो में उन्होंने टूर्नामेंट के बारे में सब कुछ बताया. शो में उन्होंने अपने वीडियो में IPL मैच की तस्वीरों का उपयोग किया.

क्या कहती है IPL की मीडिया गाइडलाइन्स

बीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मैच की तस्वीरों का इस्तेमाल संपादकीय उद्देश्य के लिए किया जा सकता है, लेकिन ‘व्यावसायिक उद्देश्य’ के लिए नहीं. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड समाचार आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार, शो ने प्रायोजक के रूप में भारतीय किराना ऐप बिग बास्केट का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई.

हालांकि, पॉडकास्टर्स सैम पैरी और इयान हिगिंस ने अपने फैंस को आश्वासन दिया कि कवरेज जारी रहेगी, लेकिन इस बार इसमें संदिग्ध तत्व नहीं होंगे.

‘The Big IPL Breakfast’ नाम का शो दी ग्रेड क्रिकेटर चैनल पर सुबह आता है. अब नोटिस मिलने के बाद इस शो का नाम भी बदला जाएगा. पैरी द्वारा बताया गया कि इस शो का नया नाम दी बिग क्रिकेट टूर्नामेंट ब्रेकफास्ट हो सकता है. आपको बता दें कि पैरी और उनके साथी हिगिंस इस सप्ताह लाइव शो के लिए भारत आने वाले हैं. 

[ad_2]

फिर भिड़ गईं पापा की परियां, डीयू कैंपस में जमकर नोंची एक-दूसरे की चोटी; देखें वीडियो

[ad_1]

Trending Video: कथित तौर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के कैंपस में लड़कियों के बीच कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. आमतौर पर पढ़ाई-लिखाई के माहौल के लिए मशहूर कैंपस अचानक जंग के मैदान में तब्दील हो गया, जब दो छात्राएं आपस में भिड़ गईं. लड़ाई इस कदर बढ़ी कि दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और मैदान में अखाड़ा स्टाइल में खींचातानी शुरू कर दी. बाल नोचे गए, घूंसे मारे गए तो वहीं झगड़ा छुड़ाने की जद्दोजहद में दूसरी लड़कियां भी इस झगड़े का शिकार होने से बाल बाल बचीं.

कैंपस में आपस में भिड़ गईं छात्राएं

आसपास मौजूद बाकी छात्राएं तुरंत बीच-बचाव करने दौड़ीं, लेकिन दोनों बहनों का गुस्सा सातवें आसमान पर था. ना समझाने से फर्क पड़ा, ना पकड़ने से. ऐसा लग रहा था जैसे दोनों ने ठान लिया हो कि बिना किसी को धूल चटाए मानेगी नहीं. एक ने दूसरी का बाल खींचा तो दूसरी ने भी पलटकर वही हथियार आजमाया. कुछ देर तो ये नजारा देख भीड़ भी “ओ भाई, ओ भाई.” करती रही, फिर मामला बिगड़ता देख सबने मिलकर दोनों को अलग करने की कोशिश की.

झगड़े की आग इतनी कि कुछ काम नहीं आया

वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया है जिसमें साफ दिख रहा है कि दोनों छात्राएं किसी बात पर बुरी तरह भड़की हुई हैं. कुछ साथी उन्हें पीछे खींचने की कोशिश कर रही हैं, कोई हाथ पकड़ता दिख रहा है, कोई बाल छुड़ाने की जद्दोजहद कर रहा है, मगर गुस्से में तमतमाई दोनों छात्राएं किसी की सुनने को तैयार नहीं थीं. देखने वालों के लिए ये पूरा सीन किसी फुल एंटरटेनमेंट शो से कम नहीं था.

यह भी पढ़ें: ESIC में स्पेशलिस्ट बनने का सुनहरा मौका, सैलरी मिलेगी 78,800; इस डेट तक करें अप्लाई

यूजर्स ले रहे मजे

अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच लड़ाई किस बात पर शुरू हुई थी. कुछ लोग बता रहे हैं कि मामूली कहा-सुनी ने आग पकड़ी, तो कुछ का कहना है कि लव एंगल को लेकर बहस इतनी बड़ी कि हाथापाई तक जा पहुंची. वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल है जिस पर यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन्हें भेजो पाकिस्तान बॉर्डर पे, ये देंगी पाक को मुंहतोड़ जवाब. एक और यूजर ने लिखा…मां बाप सोच रहे होंगे कि हमारी बेटी पढ़ रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…हे भगवान, और क्या क्या देखना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: गरीबी को हराकर रची सफलता की कहानी, छाया कुमारी ने UPSC 2024 में लहराया परचम


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भरोसा, उथल-पुथल के बावजूद नहीं रुकेगी अर्थव्यवस्था, 6.5% रहेगा

[ad_1]

Nirmala Sitharaman On GDP: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उम्मीद है कि ग्लोबल टेंशन के बावजूद बेहतर घरेलू खपत और निवेश की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और 6.5 फीसदी की ग्रोथ रेट से इकॉनोमी आगे बढ़ेगी. ये जानकारी निर्मला ने पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय मुद्रा एवं वित्तीय समिति (आईएमएफसी) को दी. वित्त मंत्री ने ऐसे समय पर ये दावा किया है जब कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की तरफ से भारत के ग्रोथ रेट में कमी आने का अनुमान लगाया गया है.

आईएमएफ की सलाहकार संस्था को दिए एक लिखित बयान में वाशिंगटन में केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट की वजह से फाइनेंशियल ईयर 2026 में भारत के अंदर मुद्रास्फिति करीब 4 प्रतिशत पर रहने की उम्मीद है.

उन्होंने आगे कहा कि बाहरी मोर्च पर भी सेवाओं के निर्यात में मजबूती बरकरार रहने की उम्मीद है, साथ की क्रूड ऑयल में नरमी स इन्फ्लेशन के लिहाज से अच्छा है. गौरतलब है कि ताजा इकॉनोमिक सर्वे के दौरान अनुमान में ये बताया गाय कि फाइनेंशियल ईयर 2026 में भारत की जीडीपी 6.3 प्रतिशत से लेकर 6.8 प्रतिशत के बीच रह सकती है.

हालांकि, आईएमएफ ने पिछले हफ्ते अपने अनुमान में वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक कमजोरी के चलते फाइनेंशियल ईयर 2026 में भारत के वृद्धि दर को 30 बेसिस प्वाइंट कम करके 6.2 फीसदी कर दिया था. जबकि वर्ल्ड बैंक ने भी भारत में अपने ग्रोथ के अनुमान को 40 बेसिस प्वाइंट कम करते हुए 6.3 फीसदी कर दिया था.

केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि शुद्ध सेवाओं और धन प्रेषण प्राप्तियों के अधिशेष में बने रहने की उम्मीद है. इसके साथ ही, करेंट फाइनेंशियर ईयर के दौरान व्यापार घाटे की कुछ हद तक आंशिक भरपाई हो जाएगी.

निर्मला ने आगे कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 और 2025-26 के लिए चालू खाते का घाटा ​स्थिर स्तर के दायरे में रहने का अनुमान है. सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई)  अप्रैल से जनवरी 2024-25 के दौरान  दमदार रहने की उम्मीद है, जिससे भारत की मजबूत वृहद आ​र्थिक बुनियादी बातों का पता चलता है.

ये भी पढ़ें: और भी मजबूत होगी इंडियन नेवी, फ्रांस से 26 राफेल-एम फाइटर जेट खरीदेगा भारत; 64000 करोड़ में हुई डील

[ad_2]

बनारस पहुंचीं सलमान खान की बहन ने की गंगा आरती, बोलीं- ‘बहुत अच्छा महसूस हो रहा है’

[ad_1]

Arpita Khan Performed Ganga Aarti: सलमान खान की बहन अर्पिता खान हाल ही में अपने परिवार के साथ वाराणसी पहुंचीं. यहां उन्होंने गंगा आरती की और विधि-विधान के साथ पूजा की. दरअसल वाराणसी के अलग-अलग गंगा घाटों पर दैनिक रूप से मां गंगा की आरती की जाती है. इसी क्रम में विश्व प्रसिद्ध दशास्वामेध घाट पर होने वाली संध्या आरती में अर्पिता भी अपने परिवार संग पहुंची.

अर्पिता खान ने दशास्वामेध घाट पर भाव विभोर होकर मां गंगा की आरती देखी. इसके साथ ही उन्होंने विधि विधान से मां गंगा का पूजन भी किया. उनके साथ उनके बेटे भी दिखाई दिए. पिंक कलर का प्रिंटेड सूट पहने अर्पिता बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी पेयर किया था. वहीं उनका बेटा लाल रंग का कुर्ता पायजामा पहने नजर आया.

बनारस पहुंचीं सलमान खान की बहन ने की गंगा आरती, बोलीं- 'बहुत अच्छा महसूस हो रहा है

बनारस पहुंचीं सलमान खान की बहन ने की गंगा आरती, बोलीं- 'बहुत अच्छा महसूस हो रहा है

गंगा आरती देखकर खुश हुईं अर्पिता
गंगा आरती करने और पूजा खत्म करने के बाद अर्पिता खान ने अपने जज्बात भी जाहिर किए. उन्होंने कहा कि मां गंगा की आरती देखकर उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि वह जल्द ही दोबारा वाराणसी आना चाहेंगी. पिता और उनके परिवार को प्रसाद भी सौंपा गया.

दो बच्चों की मां हैं अर्पिता शर्मा
बता दें कि अर्पिता खान ने 2014 में आयुष शर्मा से शादी की थी. अब उनकी शादी को 11 साल हो गए हैं और उनके दो बच्चे हैं. अर्पिता ने 30 मार्च 2016 को अपने पहले बच्चे आहिल शर्मा का वेलकम किया था. वहीं 27 दिसंबर 2019 को कपल एक बेटी के पेरेंट्स बने जिसका नाम आयत शर्मा है.

इन फिल्मों में दिखे अर्पिता के पति
सुपरस्टार सलमान खान की बहन होकर भी अर्पिता खान लाइमलाइट से दूर रहती हैं. हालांकि उनके पति आयुष शर्मा फिल्मों में काम कर चुके हैं. आयुष ने 2018 की फिल्म ‘लवयात्री’ से डेब्यू किया था. 2021 में एक्टर सलमान खान के साथ ‘अंतिम’ में नजर आए. वहीं 2024 में उनकी फिल्म ‘रुसलान’ भी आई थी. हालांकि इन तीनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा.

[ad_2]

पाकिस्तान में बही खून की नदियां! बम ब्लास्ट में 7 लोगों ने गंवाई जान, कई जख्मी

[ad_1]

Bomb Blast: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में अब बम ब्लास्ट होने लगे हैं. ताजा घटनाक्रम में उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में सरकार समर्थक शांति समिति के ऑफिस के बाहर सोमवार (28 अप्रैल, 2025) को एक जबरदस्त बम विस्फोट में कम से कम सात लोग मारे गए और 16 अन्य घायल हो गए.

विस्फोट दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के मुख्य शहर वाना में हुआ है, जिसे कभी पाकिस्तानी तालिबान का गढ़ माना जाता था. न्यूज एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस ने स्थानीय पुलिस प्रमुख उस्मान वजीर के हवाले से कहा कि बम ने खासतौर पर शांति समिति कार्यालय को निशाना बनाया, जो तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का खुले तौर पर विरोध करता है. ये समिति स्थानीय विवादों को सुलझाने में भी भूमिका निभाती है. पुलिस अधिकारियों ने विस्फोट को बेहद ही शक्तिशाली बताया, जिससे घटनास्थल पर काफी लोग हताहत हुए और नुकसान हुआ. 

किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

फिलहाल हमले की किसी भी ग्रुप ने जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि, संदेह टीटीपी पर ही जताया जा रहा है. ये अक्सर सुरक्षा बलों, नागरिकों और संगठनों को निशाना बनाता है जिन्हें पाकिस्तानी राज्य के साथ सहयोग करने वाला माना जाता है. पाकिस्तानी तालिबान भले ही एक अलग संगठन हो लेकिन इसके बावजूद उसके अफगान तालिबान के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं और तालिबान ने 2021 में अमेरिका और नाटो सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में सत्ता संभाली थी. 

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर भी बना हुआ है तनाव 

पाकिस्तान की सेना की ओर से उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक अभियान के दौरान 54 आतंकवादियों को मार गिराने की घोषणा के ठीक एक दिन बाद ये विस्फोट हुआ है. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, उन आतंकवादियों ने अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसने का प्रयास किया था. इसके साथ ही पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर काफी दिनों से अस्थिरता का माहौल बना हुआ है. 

पाकिस्तानी तालिबान का फिर से उभरना इस्लामाबाद के लिए एक बड़ी चिंता का विषय रहा है, खासकर तब जब तालिबान के कब्जे के बाद उसके कई नेताओं और लड़ाकों को अफगानिस्तान में सुरक्षित पनाह मिल गई है. 

कई तरफ से घिरा पाकिस्तान 

इन सब के बीच पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति सरकार और सेना के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. कई इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण है. 25 अप्रैल को सड़क किनारे हुए एक घातक बम हमले में क्वेटा में दस पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए. इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली. बीएलए ने कहा कि बम निरोधक दस्ते के वाहन को निशाना बनाकर किए गए हमले में रिमोट कंट्रोल आईईडी का इस्तेमाल किया गया था. 

ये भी पढ़ें: India-Pakistan Tension: स्वीडन ने भारत को भेजा हथियारों का जखीरा, सर्जिकल स्ट्राइक में इन रॉकेट लॉन्चर ने POK में मचाई थी तबाही

[ad_2]

जल्द खत्म होगा इंतजार, कभी भी आ सकती है एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की तारीख

[ad_1]

मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है. माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश जल्द ही रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान कर सकता है. परीक्षा में शामिल लाखों छात्र-छात्राएं अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जैसे ही रिजल्ट जारी होगा छात्र आधिकारिक साइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर नतीजे चेक कर सकेंगे.

सत्र 2024-25 के लिए एमपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं. 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक हुई थीं. जबकि 12वीं की परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक हुआ था. इस बार कुल 16,60,252 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 10वीं के 9,53,777 और 12वीं के 7,06,475 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.

काम की वेबसाइट

  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
एमपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे. यदि कोई छात्र 1 या 2 विषयों में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा. अगर कोई छात्र दो से अधिक विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे फेल घोषित कर दिया जाएगा.

पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?

  • 12वीं में पास प्रतिशत रहा था 64.49%
  • 10वीं में पास प्रतिशत रहा था 58.10%

यह भी पढ़ें: गरीबी को हराकर रची सफलता की कहानी, छाया कुमारी ने UPSC 2024 में लहराया परचम

रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

  • स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in.
  • स्टेप 2: होमपेज पर ‘MP Board 10th Result 2025’ या ‘MP Board 12th Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण भरना होगा.
  • स्टेप 4: सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद ‘Submit’ या ‘View Result’ पर क्लिक करें.
  • स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. इसे ध्यान से पढ़ें.
  • स्टेप 6: आगे के लिए रिजल्ट का स्क्रीनशॉट ले लें या पीडीएफ डाउनलोड कर सेव कर लें.
  • स्टेप 7: छात्र रिजल्ट का  प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें –

CBSE Board Result 2025: जल्द आ सकता है CBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानिए कब और कैसे चेक करें अपना नतीजे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]