IPO ALERT: Arunaya Organics Ltd IPO में जाने Price Band, Allotment Status & Full Review | Paisa Live
[ad_1]

Paisa LIVE
03 Mar, 05:50 PM (IST)
IPO Alert: NAPS IPO Price Band, GMP, Lot Size: कितने का Profit कर सकते हैं? | Review | Paisa Live
[ad_2]
[ad_1]

Paisa LIVE
03 Mar, 05:50 PM (IST)
IPO Alert: NAPS IPO Price Band, GMP, Lot Size: कितने का Profit कर सकते हैं? | Review | Paisa Live
[ad_2]
[ad_1]

मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी के रूप में पूजा जाता है. इनकी पूजा करने से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा पूरे श्रद्धाभाव और विधि-विधान से की जाती है.इस पूजा में भोग का भी महत्वपूर्ण स्थान है, जो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने में मदद करता है. आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी नारायण की पूजा में कौन सा भोग चढ़ाएं.

खीर और मिश्री : लक्ष्मी पूजा में खीर और मिश्री का विशेष महत्व है, क्योंकि यह भोग मां लक्ष्मी को अत्यधिक प्रिय है. मां लक्ष्मी का पसंदीदा रंग सफेद होने के कारण, खीर और मिश्री जैसे सफेद रंग के भोग उन्हें विशेष रूप से आकर्षित करते हैं. सादी मिश्री भी मां लक्ष्मी को चढ़ाई जा सकती है, जिससे उनकी कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है.

बताशे: भोग में बताशे का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. चूंकि बताशे सफेद रंग के होते हैं, जो मां लक्ष्मी का प्रिय रंग है, इसलिए उन्हें विशेष रूप से शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है. इससे मां लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है.

मखाने की खीर: मां लक्ष्मी को मखाने का भोग भी अर्पित किया जा सकता है, जो न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सफेद रंग के भी होते हैं. मखाने की खीर में सूखे मेवे डालकर भोग लगाने से मां लक्ष्मी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर आशीर्वाद बरसाती हैं.

पीली मिठाइयां : मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा में पीले रंग के भोग का महत्व है, क्योंकि भगवान विष्णु का प्रिय रंग पीला है. इसलिए, मां लक्ष्मी को पीले लड्डू, पीली मिठाई या पीले चावल अर्पित करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिससे दोनों की कृपा प्राप्त हो सकती है.

देसी घी का हलवा : हलवा पूजा में एक लोकप्रिय भोग है, जो विभिन्न प्रकार से बनाया जा सकता है, जैसे कि सूजी, आटा, गाजर या मूंग दाल से. इसकी सादगी से बनने की वजह से यह पूजा में अक्सर शामिल किया जाता है.
Published at : 29 Apr 2025 05:09 PM (IST)
[ad_2]
[ad_1]
गर्मियों में ऑयली स्किन पर लगाएं ये 6 चीजें, ढलते चेहरे की रंगत होगी साफ
[ad_2]
[ad_1]
जस्टिस बीआर गवई देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है. इससे पहले मौजूदा मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने उनके नाम की सिफारिश की थी. आइए जानते हैं वह कहां से डिग्री ले चुके हैं.
24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे जस्टिस गवई ने नागपुर विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की. एक साधारण परिवार से आने वाले गवई ने शिक्षा को अपनी सीढ़ी बनाकर कानूनी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई.
मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया पोस्ट
विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि न्यायमूर्ति बी.आर. गवई की नियुक्ति भारत के संविधान के तहत प्रदत्त अधिकारों के तहत की गई है. वर्तमान में वे सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं और 14 मई 2025 से भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) का कार्यभार संभालेंगे.
In exercise of the powers conferred by the Constitution of India, the President is pleased to appoint Shri Justice Bhushan Ramkrishna Gavai, Judge of the Supreme Court of India as the Chief Justice of India with effect from 14th May, 2025.
— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) April 29, 2025
1985 में शुरू की थी वकालत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जस्टिस बीआर गवई ने 1985 में वकालत शुरू की थी और कुछ ही वर्षों में नागपुर बेंच और बॉम्बे हाईकोर्ट में अपनी काबिलियत से पहचान बनाई. वे अमरावती विश्वविद्यालय सहित कई नगर निगमों के लिए स्थायी वकील रहे और बाद में सरकारी वकील और पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के रूप में भी सेवा दी.
यह भी पढे़ं:
UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?
2019 में बनाया गया सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश
14 नवंबर 2003 को बॉम्बे हाईकोर्ट में उन्हें अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 2005 में वे स्थायी न्यायाधीश बन गए. इसके बाद उन्होंने मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद और पणजी बेंचों में विभिन्न मामलों की अध्यक्षता की. 24 मई 2019 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
[ad_1]
Javed Akhtar On Pakistani Artists: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में रिलीज होने जा रही पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ पर रोक लगा दी गई. इस बीच गीतकार जावेद अख्तर से पूछा गया कि क्या पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने की इजाजत होनी चाहिए? इसपर जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि ऐसा फिलहाल मुमकिन ही नहीं हैं.
जावेद अख्तर ने पीटीआई-भाषा से बातचीत के दौरान कहा- ‘इस बारे में बेहतर वक्त में सोचा जा सकता है और उम्मीद है कि कुछ सालों के बाद थोड़ी समझ पैदा होगी. अगर पाकिस्तान के प्रतिष्ठान का भारत के लिए बेहतर रवैया होगा, तब इस पर सोचा जा सकता है. लेकिन फिलहाल, ये सवाल ही पैदा नहीं होता, ये मुमकिन नहीं है.’
अबीर गुलाल की रिलीज रोके जाने पर बोले जावेद अख्तर
इस दौरान जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की भारत में रिलीज रोके जाने के सवाल का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा- ‘खास तौर पर हाल में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद यह इस वक्त चर्चा का विषय भी नहीं होना चाहिए, पहलगाम में जो कुछ हुआ है, उसके कारण शायद ही कोई दोस्ताना भावना या गर्मजोशी है. सवाल ये होना चाहिए कि क्या हमें पाकिस्तानी कलाकारों को यहां काम करने की इजाजत देनी चाहिए?’
पाकिस्तान ने बदले में नहीं किया भारत जैसा सुलूक
जावेद अख्तर ने आगे ये भी कबा कि नुसरत फतेह अली खान, मेहदी हसन, गुलाम अली और नूरजहां जैसे पाकिस्तानी कलाकारों का भारत में भारतीय अधिकारियों ने दिल खोलकर वेलकम किया था, लेकिन पाकिस्तान ने बदले में ऐसा सुलूक नहीं किया. उन्होंने फैज अहमद फैज को भारत में दी गई इज्जत की मिसाल देते हुए कहा- ‘मैं (उन्हें) पाकिस्तानी शायर नहीं कहूंगा, वो पाकिस्तान में रह रहे थे क्योंकि उनका जन्म वहीं हुआ था. लेकिन वो उपमहाद्वीप के शायर थे, शांति और प्रेम के शायर थे. वो श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहने के दौरान भारत आए तो उनके साथ राष्ट्राध्यक्ष जैसा बर्ताव किया गया.’
‘मुझे पाकिस्तान के लोगों से कोई शिकायत नहीं है’
अख्तर ने आगे कहा- ‘सरकार ने उन्हें जिस तरह का सम्मान दिया और जिस तरह से उनकी देखभाल की, वो तारीफ के काबिल है. लेकिन मुझे अफसोस है कि इसका कभी भी बदला नहीं मिला. मुझे पाकिस्तान के लोगों से कोई शिकायत नहीं है. जावेद अख्तर ने आगे लता मंगेशकर को लेकर कहा कि वो 60 और 70 के दशक में पाकिस्तान में बहुत पॉपुलर थीं, लेकिन उन्होंने वहां एक बार भी परफॉर्मेंस नहीं दी.’
‘जब बर्ताव सिर्फ एकतरफा होता है…’
अख्तर ने कहा- ‘मैं पाकिस्तान के लोगों से शिकायत नहीं करूंगा, क्योंकि वे उनसे (मंगेशकर) प्यार करते थे. इसलिए वो इतनी लोकप्रिय थीं. वे उनकी तारीफ करते थे, लेकिन कुछ रुकावटें थीं और रुकावटें व्यवस्था में थीं. जब बर्ताव सिर्फ एकतरफा होता है, तो एक वक्त के बाद ऊब आ जाती है. ये बिल्कुल बराबरी का होना चाहिए. हमें आपसे कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलता, लेकिन यह कब तक चलता रहेगा?’
[ad_2]
[ad_1]

‘तुम मेंटली सिक हो, माफी मांगो वरना…’, पहलगाम हमले पर पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त ने दिया ऐसा बयान भड़क गए विवेक काटजू
[ad_2]
[ad_1]
अगर आप भी iPhone यूजर हैं और हर छोटी-बड़ी बात पर Siri का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दरअसल टेक दिग्गज Apple साल 2026 में Siri का नया और ज्यादा स्मार्ट वर्जन लाने वाला है. यह अपडेट iOS 19.4 के साथ आएगा, जिसकी लॉन्चिंग की उम्मीद है साल 2026 के मार्च-अप्रैल तक.
Apple इस नए अपडेट के साथ कोशिश है कि Siri को और ज्यादा समझदार, पर्सनल और यूजर फ्रेंडली बनाना है. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर् की मानें तो नई या अपडेटेड Siri अब सिर्फ कॉल करने या टाइमर लगाने तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि स्क्रीन पर दिख रही चीजों को समझेगी, एक ऐप से दूसरी ऐप में काम करेगी और आपकी जरूरतों के मुताबिक जवाब देगी.
Apple Intelligence का कमाल
इस नए Siri को स्मार्ट बनाने में ‘Apple Intelligence’ टेक्नोलॉजी का बड़ा रोल होगा. कंपनी ने Siri के अंदर एकदम नया सिस्टम तैयार किया है, जिसे ‘नई Siri आर्किटेक्चर’ कहा जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी झलक सबसे पहले जून 2025 में होने वाले Apple के बड़े इवेंट WWDC में देखने को मिल सकती है.
Siri के दमदार नए फीचर्स के बारे में भी जान लीजिये
1. ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस: अब Siri आपकी स्क्रीन पर जो चल रहा है उसे समझेगी. जैसे किसी दोस्त ने मैसेज में नया पता भेजा हो, तो Siri से कहिए- ‘इस पते को उनके कॉन्टैक्ट में जोड़ दो’, और काम हो जाएगा.
2. इन-ऐप एक्शन: Siri अब आपके लिए अलग-अलग ऐप्स में कई स्टेप्स वाला काम कर सकेगी. जैसे बोलिए- ‘एक फोटो ढूंढो, उसे एडिट करो और फाइल्स ऐप के इस फोल्डर में सेव कर दो’, Siri ये सब बिना ऐप खोले ही कर देगी.
3. पर्सनलाइजेशन: Siri अब आपको बेहतर तरीके से समझेगी। यह आपके मैसेज, ईमेल, कैलेंडर, फोटोज़ और फाइल्स से जानकारी लेकर आपकी ज़रूरत के मुताबिक जवाब दे सकेगी. मान लीजिए आपको किसी फॉर्म में ड्राइविंग लाइसेंस नंबर चाहिए – Siri खुद से वह जानकारी निकालकर भर देगी।
पहले क्यों नहीं आया ये अपडेट?
बता दें कि यही अपडेट Apple पहले iOS 18.4 में लाना चाहता था, लेकिन सिस्टम में कुछ बड़ी गड़बड़ियां (बग्स) आ गईं. वर्तमान में Siri के अंदर दो सिस्टम हैं, एक पुराने कमांड्स के लिए और एक नए. दोनों को एकसाथ जोड़ना Apple के लिए मुश्किल साबित हुआ. इसलिए अब कंपनी ने Siri को पूरी तरह से फिर से डिजाइन करने का फैसला लिया है.
नए लीडर के साथ तेजी से हो रहा काम
Siri का काम अब Apple के Vision Pro डिवाइस के हेड Mike Rockwell को सौंपा गया है. वह अब Siri की पूरी टीम को रीऑर्गनाइज़ कर रहे हैं, ताकि सब कुछ जल्दी और बेहतर तरीके से तैयार हो सके. जाने-माने टेक जर्नलिस्ट मार्क गुरमन की मानें तो , Apple का नया Siri सिस्टम अब अच्छी तरह से टेस्ट हो रहा है और 2026 की शुरुआत में इसे लॉन्च किया जाएगा.
यानी 2026 में Siri पूरी तरह से बदल जाएगी. यह न सिर्फ तेज़ और स्मार्ट होगी, बल्कि आपको ऐसा लगेगा कि Siri अब वाकई में आपको ‘जानती’ है. अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो ये अपडेट आपके डिजिटल लाइफ को और आसान बना सकता है.
[ad_2]
[ad_1]
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े फैसले से पाकिस्तान बौखलाया है. पड़ोसी मुल्क की घबराहट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां के नेता एक ओर परमाणु हमले की बात करते हैं और दूसरी तरफ यूएन से बीच बचाव की अपील करते हैं. भारत की ओर से सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद पाकिस्तान की संसद ने जंग की धमकी देते हुए कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से देंगे.
पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने अपने देश की संसद में कहा कि भारत ने सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के पानी के साथ कोई छेड़छाड़ की तो यह युद्ध के समान होगा. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता से स्पष्ट इनकार किया और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से स्वतंत्र जांच की पेशकश की. उन्होंने संसद में बताया कि सऊदी अरब, यूएई, चीन, तुर्की समेत कई देशों के विदेश मंत्रियों से बात कर पाकिस्तान ने अपना पक्ष रखा है.
इशाक डार ने कहा कि जब हम कहते हैं कि पाकिस्तान का इसमें कोई हाथ नहीं है तो हम पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कहते हैं.
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)
[ad_2]
[ad_1]
Gold Prices: देश में सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. बीते 22 अप्रैल को सोने की कीमत ने पहली बार 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर लिया. इसके बाद भले ही सोने की कीमतों में कुछ कमी आई हो, लेकिन सोमवार 28 अप्रैल के मुकाबले मंगलवार 29 अप्रैल को सोने के दाम में करीब 400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. ऊपर से 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया भी है. ऐसे में मई के महीने में शादियों के सीजन में लोगों को चिंताएं सताने लगी है कि अगर शादी के लिए बजट का अधिकतर हिस्सा गहने खरीदने में खर्च हो जाएंगे, तो बाकी का खर्चा कैसे मैनेज होगा.
बता दें कि मई के महीने में शादी के लिए 15 दिन शुभ हैं. अमूमन एक सामान्य भारतीय शादी में औसतन 5 लाख से 20 लाख रुपये तक का खर्च आता है. इसमें कार्ड से लेकर वेन्यू और उसकी सजावट, कपड़े, केटरिंग के भी खर्चें शामिल हैं. ऐसे में सोने की कीमतें बढ़ने से शादी के बजट पर असर पड़ रहा है. ऐसे में कई लोग गहनों पर अपने खर्च में कटौती कर रहे हैं या पुराने गहनों को बदलकर नए गहने खरीद रहे हैं. ऐसे में पुराने सोने की खरीद को भले ही बढ़ावा मिल रहा है, लेकिन नए सोने की मांग में कमी आ रही है.
बॉम्बे बुलियन एसोसिएशन के सदस्य और ज्वेलर संजय कोठारी ने बताया कि शादी-ब्याह के इस सीजन में 80 परसेंट ग्राहक पुराने गहनों को नया करवा रहे हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ मेकिंग चार्ज देना पड़ रहा है. लोग सोने के सिक्कों या बार को भी पिघलाकर गहने बना रहे हैं. इस महंगाई में सिर्फ उच्च आय वर्ग के लोग ही खरीदारी करते नजर आ रहे हैं.
न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा से बात करते हुए नोएडा की रुपा ने बताया, ”नवंबर में बेटी की शादी है और अचानक से सोने के दाम इतने बढ़ गए हैं कि अब कुछ समझ ही नहीं आ रहा है कि सोने की खरीदारी कैसे होगी?” चूंकि भारतीय शादियों में सोने एक परंपरा का हिस्सा है इसलिए कुछ महिलाएं मानती हैं कि सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद कुछ खरीद जरूरी है. भले ही 10 ग्राम की जगह 5 ग्राम सोना खरीदे.
सोने के रिकॉर्ड हाई कीमत को लेकर दुकानदारों के भी माथे पर शिकन हैं. उनका कहना है कि ग्राहक आ तो रहे हैं, लेकिन बस दाम पूछकर लौट जा रहे हैं. ऐसे में खरीदारी में भारी गिरावट आई है. इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक, भारत में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 96,320 रुपये है.
ये भी पढ़ें:
कंगाली से गुजर रहे पाकिस्तान ने IMF के सामने फिर फैलाई झोली, मांगी 1.3 अरब डॉलर की मदद
[ad_2]
[ad_1]
Trending Video: क्रिकेट को ‘जेंटलमेन का खेल’ कहा जाता है, लेकिन जब इस खेल में मस्ती, मजाक और भांगड़ा की जबरदस्त तड़का लग जाए, तो समझ लीजिए कि मामला सिर्फ चौकों-छक्कों तक नहीं रुकने वाला. ऐसा ही एक गुदगुदा देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने खेल प्रेमियों के साथ-साथ आम दर्शकों को भी पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया है. यह वीडियो एक लोकल क्रिकेट मैच का बताया जा रहा है, लेकिन जो कुछ कैमरे में कैद हुआ, उसने इसे हर क्रिकेट मैच से अलग बना दिया.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक क्रिकेट मैच का वीडियो आग की तरह फैल रहा है. लेकिन जनाब इसमें ना कोई छक्का है, ना चौका. यहां तो भांगड़ा है. जी हां, एक ऐसा नजारा जो आपने शायद ही कभी देखा हो और देखा भी हो तो यकीन नहीं हुआ होगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लोकल टूर्नामेंट चल रहा है. बॉलिंग टीम का स्पिनर बड़े प्यार से, ऐसे जैसे गेंद को नींद आ रही हो, बल्लेबाज की तरफ गेंद डालता है. बल्लेबाज भी मौके का फायदा उठाते हुए झट से एक रन लेकर दूसरा रन चुराने की कोशिश करता है.
Bowling team does ‘Bhangra’ before running out the batter. 🤣 pic.twitter.com/5cXjCQp08T
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 27, 2025
लेकिन तभी नॉन-स्ट्राइकर वाला दोस्त चिल्ला देता है, “भाई बस कर, एक ही काफी है.” मगर तब तक देर हो चुकी होती है बंदा दूसरे छोर पर पहुंच भी जाता है लेकिन नॉनस्ट्राइकर अपनी क्रीज छोड़ने को तैयार नहीं होता. नतीजा रनआउट. गेंद उड़ती हुई सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में समा जाती है, अब आप सोच रहे होंगे कि अगला सीन होगा स्टंप उड़ते हुए, खिलाड़ी जश्न मनाते हुए, लेकिन जनाब! यहां ट्विस्ट है.
यह भी पढ़ें: स्पीड बोट पर मस्ती कर रहे थे पर्यटक, तभी पानी में कूद पड़ा भालू… वायरल वीडियो ने उड़ाए होश!
यूजर्स ले रहे मजे
विकेटकीपर भाई साहब ने गेंद हाथ में ली और स्टंप उड़ाने के बजाय पिच को ही डांस फ्लोर बना डाला. जी हां, पहले तो खुद ने जोरदार भांगड़ा शुरू किया, फिर देखते ही देखते पूरी टीम ऐसे नाची जैसे भारत ने वर्ल्ड कप जीत लिया हो. बल्लेबाज बेचारा कन्फ्यूज कि रन आउट होकर वापस जाना है या इन लोगों के साथ डांस करना है. इस गदर मचाते वीडियो ने इंटरनेट की जनता को हंसी से लोटपोट कर दिया है. कोई कह रहा है “ऐसा विकेटकीपर चाहिए जिंदगी में, जो आउट करने से पहले डांस करे.” तो कोई बोला..“यह मैच नहीं, पंजाबी म्यूजिक वीडियो था.”
यह भी पढ़ें: बेंगलुरू मेट्रो में खाया खाना तो 500 रुपये लगा जुर्माना, यूजर्स बोले- दिल्ली आकर देख लो यहां कुछ भी कर सकते हो