इस खिलाड़ी को विराट से बड़ा बल्लेबाज कहा जाता था, लेकिन उम्र में धोखाधड़ी ने करियर किया बर्बाद
[ad_1]
इस खिलाड़ी को विराट कोहली से बड़ा बल्लेबाज कहा जाता था, लेकिन उम्र में धोखाधड़ी ने करियर किया बर्बाद
[ad_2]
[ad_1]
इस खिलाड़ी को विराट कोहली से बड़ा बल्लेबाज कहा जाता था, लेकिन उम्र में धोखाधड़ी ने करियर किया बर्बाद
[ad_2]
[ad_1]
Pisces Horoscope 30 April 2025: मीन राशिफल 30 अप्रैल 2025, बुधवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.
मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से रहने वाला रहेगा . नौकरी करने वाले जातको की बात करें तो आज आप कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक सावधानी के साथ कार्य करेंगे तो अच्छा रहेगा , इसीलिए आपको आपके दफ्तर में जो भी कार्य मिले आप उसे पूरी जिम्मेदारी और सावधानी के साथ करने का प्रयास करें .
मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-
आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य प्रति सावधान रहे, किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरते , तो अच्छा रहेगा.
मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-
व्यापार करने वाले जातको की बात करें तो आज आप अपने व्यापार में अपने माल की क्वालिटी पर अधिक ध्यान देंगे तो अच्छा रहेगा अन्यथा, आपके माल की बिक्री कम हो सकती है और आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है . आज आपके पारिवारिक रिश्तों की बात करें तो उनके प्रति आप सावधान रहे, अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें, किसी भी कार्य को लेकर उत्तेजित न हो शांतिपूर्वक सभी कार्यों के निर्णय लेंगे तो अच्छा रहेगा.
Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह ब
[ad_2]
[ad_1]

International Monetary Fund: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड की बैठक 9 मई को होने वाली है. इसमें पाकिस्तान के साथ हुए 1.3 अरब डॉलर के स्टाफ लेवल समझौते पर विचार किया जाएगा, जो पाकिस्तान के साथ चल रहे 37 महीने के बेलआउट कार्यक्रम का हिस्सा है.

37 महीने की इस डील के 9 मई को पहला रिव्यू

बता दें कि जुलाई 2024 में पाकिस्तान ने IMF से 7 अरब डॉलर की डील की थी. 37 महीने की इस डील के छह रिव्यू होने हैं. 9 मई को इसका दूसरा रिव्यू होना है. अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर की किश्त दी जाएगी.

(पाकिस्तान के लिए यह डील काफी मायने रखती है क्योंकि देश में महंगाई चरम पर है, विदेशी मुद्रा भंडार कम हो गया है, शेयर बाजार में भी लगातार गिरावट जारी है. इससे पहले मार्च में IMF और पाकिस्तान के बीच मार्च में 28 महीने की स्टाफ-लेवल डील पर सहमति बनी थी, जिसका मकसद जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने और उससे निपटने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों का समर्थन करना था.

आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मदद

37 महीने के बेलआउट कार्यक्रम के तहत मार्च में जब आईएमएफ की टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था, तब पाया था कि पाकिस्तान ने आर्थिक सुधार के लिए कई उपाय किए हैं जैसे कि महंगाई को काबू में रखने के लिए ब्याज दरों को ऊंची रखना, उर्जा क्षेत्र में सुधार होते पाया गया. बेलआउट दरअसल, आर्थिक रूप से खतरे का सामना कर रही किसी देश को वित्तीय मदद देने का एक तरीका है ताकि वहां की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके.

अगर इस बार कार्यकारी बोर्ड की मंजूरी मिल जाती है, तो पाकिस्तान को विस्तारित निधि सुविधा (EFF) के तहत 1 अरब डॉलर की राशि मिलेगी. इसी के साथ इस कार्यक्रम के तहत कुल बंटवारा 2 अरब डॉलर हो जाएगा. इससे पहले सितंबर 2024 में 1.03 बिलियन डॉलर की पहली किश्त दी गई थी. पाकिस्तान 1950 से आईएमएफ का सदस्य है, जो आयात पर निर्भरता कम करने और देश में आर्थिक अस्थिरता के कारण IMF के सामने 24 बार हाथ फैला चुका है.

ये भी पढ़ें:

<a href=" हमले का असर- इस्लामाबाद से कराची तक सब परेशान, पाकिस्तान ने चंद दिनों में गंवाएं 70000 करोड़ रुपये

[ad_2]
[ad_1]
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. CISCE यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों की तारीख का ऐलान कर दिया है. बोर्ड की ओर से कहा गया है कि दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2025 को एक साथ घोषित किया जाएगा. इस बार रिजल्ट की घोषणा बोर्ड कार्यालय में संयुक्त रूप से सुबह 11 बजे की जाएगी. छात्र नतीजे चेक करने के लिए यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
CISCE ने स्पष्ट किया है कि ICSE और ISC दोनों के नतीजे एक ही दिन, एक ही समय पर जारी होंगे. इससे पहले छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच रिजल्ट को लेकर संशय बना हुआ था, लेकिन अब बोर्ड की ओर से स्थिति साफ कर दी गई है. रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे.
कब हुई थी परीक्षा?
12वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल 2025 तक चलीं. वहीं ICSE यानी 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं. दोनों ही परीक्षाएं पूरे देशभर में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित हुई थीं. स्टूडेंट्स नतीजे आधिकारिक वेबसाइट के अलावा DigiLocker पर जाकर भी चेक कर पाएंगे.
नतीजे इस तरह करें चेक
यह भी पढे़ं:
UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
[ad_1]
Catholic Church Pope: शनिवार (03 मई, 2025) को पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के लिए रोम में विश्व के नेता इकट्ठे हो रहे हैं, ऐसे में कई कैथोलिक इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या चर्च जल्द ही अपना पहला अश्वेत पोप चुन सकता है? ईस्टर के दिन फ्रांसिस के निधन के बाद से, वेटिकन में एक नाम ध्यान खींच रहा है, वह है घाना के कार्डिनल पीटर टर्कसन.
2010 में तुर्कसन ने कहा था कि वह पोप बनने के लिए तैयार नहीं हैं और हो सकता है कि चर्च भी इसके लिए तैयार न हो. उन्होंने कहा था, “मैं पहला अश्वेत पोप नहीं बनना चाहता हूं. मुझे लगता है कि मुश्किल समय का सामना करना पड़ेगा.” लेकिन कैथोलिक आबादी में अफ्रीका का हिस्सा बढ़ रहा है. दुनिया के 1.4 बिलियन कैथोलिकों में से 20 प्रतिशत अब इस महाद्वीप पर रहते हैं, जबकि चर्च को तेजी से धर्मनिरपेक्ष होते यूरोप में अनुयायियों को बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. अब कुछ लोगों का मानना है कि पहले अश्वेत पोप के लिए यह सही समय है.
कौन हैं पीटर टर्कसन?
76 साल के कार्डिनल पीटर टर्कसन ब्रिटिश शासन के तहत गोल्ड कोस्ट के एक छोटे से शहर में पले-बढ़े. उनके 10 भाई-बहन हैं और वो चौथे नंबर पर आते हैं. उनके पिता खदान में और बढ़ई के रूप में काम करते थे, जबकि उनकी मां बाजार में सब्जियां बेचा करती थीं. तुर्कसन ने घाना और न्यूयॉर्क में सेमिनरी में अपनी पढ़ाई की. बाद में उन्होंने रोम में बाइबिल अध्ययन किया. पोप जॉन पॉल द्वितीय ने उन्हें 1992 में केप कोस्ट का आर्कबिशप बनाया और 2003 में वे घाना के इतिहास में पहले कार्डिनल बने.
जॉन पॉल के उत्तराधिकारी बेनेडिक्ट सोलहवें उन्हें 2009 में वेटिकन ले आए और उन्हें न्याय और शांति के लिए परमधर्मपीठीय परिषद का प्रमुख बना दिया. वहां वे पोप के सबसे करीबी सलाहकारों में से एक बन गये और जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ आर्थिक न्याय जैसे मुद्दों पर काम करने लगे. तुर्कसन को घाना में स्थानीय मण्डलियों से मजबूत संबंध रखने और वेटिकन कार्यालयों का नेतृत्व करने का अनुभव है.
हालांकि चर्च की ओर से अपने अगले पोप को चुनने के लिए होने वाले सम्मेलन की तैयारी हो रही है लेकिन तुर्कसन एकमात्र अफ़्रीकी नाम नहीं है. साथ ही वो पहले अफ्रीकी नहीं होंगे जो पोप बनेंगे. इससे पहले 189 से 199 के दौरान उत्तरी अफ्रीका पोप विक्टर- फर्स्ट चर्च का नेतृत्व कर चुके हैं. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में कैथोलिक धर्म के इतिहासकार माइल्स पैटेंडेन ने कहा, “यह भावना विकसित हो चुकी है कि अगर पोप को वैश्विक अधिकारी बनना है तो उसे वैश्विक चर्च से आना होगा.”
‘भेदभाव के बारे में तो बात ही नहीं होती’
कुछ अफ़्रीकी कैथोलिक भी खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं. नाम न बताने की शर्त पर एक कांगोली पादरी ने फ़्रांसीसी समाचार एजेंसी एएफपी से कहा, “भले ही यह हमारे यूरोपीय भाइयों के बीच स्पष्ट न हो, भेदभाव अभी भी एक वास्तविकता है जिसके बारे में हम अक्सर बात नहीं करते हैं.” उन्होंने कहा कि चर्च ने प्रोग्रेस की है, लेकिन यही कारण है कि 1,500 सालों में कोई भी अफ्रीकी पोप नहीं बना.
ये भी पढ़ें: क्या पोप फ्रांसिस का भी निकाला जाएगा दिल? जानें कैसे होगा ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु का अंतिम संस्कार
[ad_2]
[ad_1]
अगर आप अभी भी iPhone का पुराना मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं तो सतर्क हो जाइए. दरअसल 5 मई 2025 से WhatsApp कुछ पुराने iPhone मॉडल्स पर काम करना बंद कर देगा. यानी 5 मई के बाद से आप आईफोन के कुछ पुराने मॉडल्स में व्हासएप नहीं चला पाएंगे.
WhatsApp का कहना है कि अब वो सिर्फ उन्हीं iPhones को सपोर्ट करेगा, जिनमें iOS 15.1 या उससे नया वर्जन है. यानी जिन लोगों के पास iPhone 5s, iPhone 6 या iPhone 6 Plus है, उन्हें अब नया फोन लेने के बारे में सोच लेना चाहिए.
क्यों बंद हो रहा है WhatsApp?
WhatsApp हर साल पुराने डिवाइसेज की लिस्ट चेक करता है और ये देखता है कि कौन से फोन अब सुरक्षित नहीं हैं या जिनमें ऐप के नए फीचर सही से नहीं चलते. पुराने iPhones अब Apple से सिक्योरिटी अपडेट भी नहीं पा रहे, जिससे डेटा चोरी और वायरस का खतरा बढ़ जाता है.
इसलिए WhatsApp ने तय किया है कि वो इन पुराने फोन पर अपनी सर्विस देना बंद कर देगा. इसमें WhatsApp Business ऐप भी शामिल है.
कौन से iPhones में अभी भी चलेगा WhatsApp?
अभी के लिए iPhone 8 और iPhone X WhatsApp को सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन ध्यान रहे इन फोनों को भी अब Apple से बड़े अपडेट नहीं मिलते, तो हो सकता है कि आने वाले सालों में इन्हें भी WhatsApp सपोर्ट से बाहर कर दे.
क्या करें यूजर्स?
अगर आप WhatsApp रोजाना इस्तेमाल करते हैं चाहे दोस्तों से बात करने के लिए हो या काम के लिए तो बेहतर होगा कि आप ऐसा फोन चुनें जिसमें नया iOS वर्जन चलता हो. नया फोन लेने से आपको WhatsApp के लेटेस्ट फीचर, जैसे चैट लॉक, गायब होने वाले मैसेज, और बेहतर प्राइवेसी सेटिंग्स भी मिलेंगी.
[ad_2]
[ad_1]
Jaat Worldwide Collection 19: सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ को पर्दे पर आए अब काफी समय हो गया है. 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. हालांकि रिलीज के 20 दिन बाद भी ‘जाट’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट नहीं निकाल पाई है. लेकिन वर्ल्डवाइड अपनी लागत वसूलने के बाद फिल्म ने ‘गदर’ को मात दे दी है.
‘जाट’ के 19 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है. सनी देओल की फिल्म रिलीज के पहले दिन से हर रोज करोड़ों कमा रही थी. वहीं कोइमोई की रिपोर्ट की मानें तो 19 दिनों में फिल्म ने दुनिया भर में कुल 116.84 करोड़ रुपए का बिजनेस करके रिकॉर्ड बना लिया है. इस कलेक्शन के साथ ‘जाट’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.
‘गदर’ को पछाड़ सनी देओल की दूसरी बड़ी फिल्म बनी ‘जाट’
‘जाट’ ने सनी देओल की फिल्म ‘गदर- एक प्रेम कथा’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पछाड़ दिया है. 2001 में पर्दे पर आई इस रोमांटिक फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर तब 111.73 करोड़ रुपए कमाए थे. ‘गदर’ अब तक सनी देओल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म थी, लेकिन अब ये खिताब ‘जाट’ ने अपने नाम कर लिया है. पहले नंबर पर अब भी ‘गदर 2’ का जलवा बरकरार है जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 691.08 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.
साउथ फिल्म डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी के डायरेक्शन में बनी ‘जाट’ एक एक्शन-थ्रिलर है. फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकार देखने को मिले हैं.
सनी देओल का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सनी देओल के पास इस वक्त एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट हैं. वे नितेश तिवारी की ड्रीम फिल्म रामायण का हिस्सा हैं जिसमें वे भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे. इसके अलावा उनके पास वरुण धवन के साथ फिल्म बॉर्डर 2 और प्रीति जिंटा के साथ लाहौर 1947 भी पाइपलाइन में है. एक्टर ‘जाट’ के अगले सीक्वल में भी दिखाई देंगे.
[ad_2]
[ad_1]
Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. इस रोमांचक मैच में केकेआर ने 14 रनों से जीत दर्ज की. कोलकाता नाइट राइडर्स की इस रोमांचक जीत के हीरो रहे सुनील नरेन. उन्होंने अपनी जादुई स्पिन से मैच पलटा.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 204 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने एक समय 13 ओवर में 3 विकेट खोकर 130 रन बना लिए थे. ऐसा लग रहा था कि फाफ डु प्लेसिस (45 गेंद 62 रन) और अक्षर पटेल (23 गेंद 43 रन) आसानी से दिल्ली को जीत दिला देंगे, लेकिन फिर सुनील नरेन ने बाजी पलट दी. दिल्ली निर्धारित ओवरों में 190 रन ही बना सकी और केकेआर ने 14 रनों से मैच जीत लिया.
कोलकाता से मिले 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही अभिषेक पोरेल चार रन बनाकर चलते बने. फिर करुण नायर
भी 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. सातवें ओवर में 60 के स्कोर पर केएल राहुल रन आउट हो गए. उन्होंने पांच गेंद में सात रन बनाए. भले ही एक छोर से विकेट गिर रहे थे, लेकिन फाफ डु प्लेसिस दूसरी तरफ से तेजी से रन बना रहे थे.
60 रनों पर 3 विकेट गिरे तो लगा केकेआर आसानी से मैच जीत लेगी, लेकिन फाफ और अक्षर ने काउंटर अटैक कर दिया. दोनों तेजी से रन बनाने लगे. दोनों के बीच 76 रनों की साझेदारी हुई. 13.1 ओवर में दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 136 रन बना लिए थे. फिर सुनील नरेन अक्षर पटेल को आउट कर दिया. वह 23 गेंद में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले.
फिर सुनील नरेन ने ट्रस्टन स्टब्स को बोल्ड कर दिया. स्टब्स सिर्फ एक रन ही बना सके. इसके बाद नरेन ने फाफ डु प्लेसिस को भी आउट कर दिया. उन्होंने 45 गेंद में 62 रन बनाए. उनके बल्ले से 7 चौके और दो छक्के निकले. अक्षर और फाफ के आउट होते ही केकेआर हावी हो गई.
अंत में आशुतोष शर्मा और विपराज निगम से चमत्कार की उम्मीद थी, लेकिन आशुतोष एक छक्का लगाने के बाद आउट हो गए. उन्होंने सात रन बनाए. विपराज ने आक्रामक रुख दिखाया. उन्होंने 19 गेंद में 4 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 43 रनों की पारी खेली, लेकिन वह दिल्ली को जीत नहीं दिला सके.
कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके. वरुण चक्रवर्ती ने भी दो विकेट लिए. इसके अलावा अंकुल रॉय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल को एक-एक सफलता मिली.
[ad_2]
[ad_1]
Mass Shooting in Sweden : स्वीडन के उप्साला शहर में मंगलवार (29 अप्रैल) को एक हेयर सैलून में मास शूटिंग की घटना हुई है. सैलून के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. इस मास शूटिंग की घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा कई अन्य घायल भी हुए.
स्वीडन के स्थानीय अखबार UNT ने स्वीडन पुलिस के हवाले से कहा कि स्वीडन के उप्साला शहर में मास शूटिंग के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, यह घटना शहर के मध्य में स्थित वाक्साला स्क्वायर के पास घटी.
फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों के बीच अफरातफरी
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना जिस समय हुई उस समय लोग वालपुर्गिस स्प्रींग फेस्टिवल की पूर्व संध्या मना रहे थे. इस फेस्टिवल के दौरान लोगों की भारी भीड़ सड़क पर मौजूद थी. सैलून में फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों के बीच अफरातफरी मच गई.
स्वीडिश पुलिस ने कई लोगों के घायल होने की दी जानकारी
वहीं, पूर्वी स्वीडिश शहर की पुलिस के हवाले से न्यूजवीक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि फेस्टिवल में मौजूद लोगों ने जब फायरिंग की आवाजें सुनी तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. स्वीडिशॉ पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस घटना के बाद लोगों के कई कॉल रिसीव किए. पुलिस ने एक बयान में कहा कि कुछ लोगों को ऐसी चोटें आई हैं जो गोली लगने की ओर संकेत करती हैं.”
वहीं, यूरोन्यूज के मुताबिक, इस घटना के बाद अधिकारियों ने शहर के एक बड़े हिस्से को पूरे तरह से घेर लिया.
फरवरी महीने में स्वीडन के ओरेब्रू शहर में हुई थी फायरिंग
स्वीडन के उप्साला शहर में हुई इस गोलीबारी के अलावा इस साल फरवरी महीने में स्वीडन के ओरेब्रू शहर में एक 35 साल के बेरोजगार शख्स ने एक एडल्ट एजुकेशन सेंटर में मास शूटिंग कर दी थी. एजुकेशन सेंटर में हुई गोलीबारी में शिक्षकों और छात्रों को मिलाकर कुल 10 लोगों की मौत हुई थी. इस घटना को देश का सबसे घातक मास फायरिंग कहा गया.
ओरेब्रू शहर में मास फायरिंग की घटना के बाद देश की दक्षिणपंथी सरकार ने बंदूक नियंत्रण कानूनों को कड़ा करने की योजना की घोषणा की थी.
[ad_2]
[ad_1]
Apple Smart Glasses: Apple लंबे समय से अपने स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रहा है. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के CEO टिम कुक इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने इस प्रोजेक्ट को अपनी प्राथमिकता बना लिया है. खबरों की मानें तो Apple अपने स्मार्ट ग्लासेस में कैमरा और माइक्रोफोन जोड़ने की योजना बना रहा है. इसके साथ ही, कंपनी कैमरा लगे एडवांस AirPods पर भी काम कर रही है.
Bloomberg के मार्क गुरमैन ने अपनी हालिया “Power On” रिपोर्ट में खुलासा किया कि Apple का यह स्मार्ट ग्लास प्रोजेक्ट फिलहाल ‘N50’ कोडनेम से डेवलप हो रहा है. Apple का लक्ष्य है कि ये चश्मे “Apple Intelligence” का असली उदाहरण बनें. ये पारंपरिक ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) हेडसेट्स जैसे नहीं होंगे बल्कि इनमें लगे कैमरा और सेंसर यूज़र के आसपास के माहौल को स्कैन कर के रियल-टाइम में AI को डेटा देंगे. हालांकि, यह पूरी तरह से AR एक्सपीरियंस नहीं देगा.
हालांकि, यह प्रोजेक्ट अभी तैयार होने से काफी दूर है और जल्द बाज़ार में आने की उम्मीद नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple को हल्के वजन, दमदार फीचर्स, बेहतर बैटरी लाइफ और स्टाइलिश डिज़ाइन के बीच सही संतुलन बनाने में काफी तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. पहले भी रिपोर्ट आई थी कि पूरी तरह से फंक्शनल AR ग्लासेस को लॉन्च करने में Apple को कम से कम 3 से 5 साल का वक्त लग सकता है.
स्मार्ट ग्लासेस के अलावा Apple अपने AirPods को भी और स्मार्ट बनाने की दिशा में काम कर रहा है. बताया जा रहा है कि नए AirPods में बाहरी दिशा की तरफ देखने वाले इंफ्रारेड कैमरे लगाए जाएंगे. ये कैमरे पारंपरिक कैमरे नहीं होंगे बल्कि iPhone के Face ID सेंसर जैसे इंफ्रारेड तकनीक पर आधारित होंगे.
इन नए AirPods का मेन काम होगा आसपास के वातावरण का डेटा इकट्ठा कर AI सिस्टम को भेजना ताकि यूज़र को ज्यादा पर्सनल और इंटरैक्टिव अनुभव मिल सके जैसे कि बेहतर स्पैशियल ऑडियो. इसके अलावा, इन कैमरों की मदद से यूज़र हैंड जेस्चर से भी म्यूजिक कंट्रोल कर सकेंगे, कॉल उठा सकेंगे या फिर AR एक्सपीरियंस का मजा ले सकेंगे.
एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के अनुसार, कैमरा लगे AirPods का मास प्रोडक्शन 2026 या 2027 तक शुरू हो सकता है. यानी अभी इन शानदार गैजेट्स के लिए कुछ साल और इंतज़ार करना पड़ेगा. जहां Apple धीरे-धीरे अपने इन प्रोडक्ट्स को डेवलप कर रहा है, वहीं Meta पहले ही बाज़ार में उतर चुका है. Meta ने 2023 में Ray-Ban के साथ मिलकर अपने स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च किए थे. अब कंपनी भारत में भी अपने Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.
गूगल ने वैंकूवर में आयोजित TED कॉन्फ्रेंस में अपने नए Android XR स्मार्ट ग्लासेस का प्रोटोटाइप पेश किया है. गूगल के AR और VR विभाग के प्रमुख, शहराम इज़ादी ने खुद इस चश्मे के फीचर्स के बारे में बताया है. इन ग्लासेस को गूगल के नए Gemini AI से ताकत मिलती है. इनका डिज़ाइन काफी हल्का और सिंपल रखा गया है जो स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर प्रोसेसिंग करता है. इसका फायदा यह है कि चश्मे का वजन कम रहता है और यूज़र को आरामदायक अनुभव मिलता है.
सबसे खास बात यह है कि ये ग्लास आम चश्मे या सनग्लास की तरह दिखते हैं जिससे इन्हें रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आसानी से पहना जा सकता है. इन छोटे लेकिन शक्तिशाली ग्लासेस में कैमरा, लेंस में डिस्प्ले, माइक्रोफोन और मिनी स्पीकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें:
इंसानी सर्जनों की छुट्टी तय! Elon Musk ने किया सनसनीखेज खुलासा
[ad_2]