NEET UG के लिए जारी हुई एग्जाम सिटी स्लिप, 4 मई को होगी परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

[ad_1]

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2025 में शामिल होने जा रहे लाखों छात्रों के लिए एक काम की खबर है. परीक्षा वाले शहर की जानकारी देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. इस साल करीब 23 लाख से अधिक छात्र नीट परीक्षा में शामिल होंगे. उम्मीदवार इसे यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.

गौरतलब है कि NEET UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष, वेटरनरी और अन्य मेडिकल कोर्सेस में दाखिला होता है. परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को किया जाएगा. परीक्षा से तीन दिन पहले यानी 1 मई को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

UPSC ने जारी किया सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, ये हैं टॉपर्स के नाम

शहर सूचना पर्ची क्यों है जरूरी?

शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) में उम्मीदवार को किस शहर में परीक्षा देनी है, यह जानकारी होती है. इससे छात्रों को यात्रा की योजना बनाने में आसानी होती है. हालांकि यह पर्ची एडमिट कार्ड नहीं होती, लेकिन परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी इसमें होती है, जो आगे उपयोगी होगी.

परीक्षा पैटर्न पर एक नजर

NEET UG 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी. इसमें कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे जो तीन विषयों से होंगे. जिनमें भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) – जिसमें वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र शामिल हैं. परीक्षा की अवधि 3 घंटे 20 मिनट होगी, जिसमें सभी प्रश्नों को हल करना होगा.

यह भी पढे़ं: पैदा होते ही कूड़े में फेंक गए थे मां-बाप, आंखों की चली गई थी रोशनी…अब इस विभाग में बन गई अफसर

सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

  • छात्र सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद “NEET UG 2025 City Slip” लिंक पर क्लिक करें.
  • फिर अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड से लॉग इन करें.
  • अब छात्र सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • उसे डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें.

बिना सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड दोनों जरूरी हैं. यदि आपके पास कोई एक दस्तावेज भी नहीं है तो उन्हें अनुमति नहीं दी जाएगी.

यह भी पढे़ं: शक्ति दुबे से लेकर हर्षिता गोयल तक, ये हैं UPSC में टॉप करने वालीं पांच लड़कियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पहलगाम आतंकी हमले के बाद खौफ में पाकिस्तानी! गूगल पर मोदी, कश्मीर कर रहे सर्च

[ad_1]

Pakistan Google Trends After Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने न सिर्फ भारत को हिला कर रख दिया, बल्कि इसका असर पड़ोसी देश पाकिस्तान में दिखाई दे रहा है. जैसे-जैसे हमले की जानकारी सार्वजनिक हुई वैसे-वैसे पाकिस्तान के सोशल मीडिया और गूगल सर्च में भारतीय नेताओं, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर सर्च की गतिविधि तेजी से बढ़ी.

गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, पाकिस्तान के अंदर ‘Pahalgam Attack’, ‘Kashmir Attack’, ‘Modi’, ‘India retaliation’, और ‘Jammu’ जैसे कीवर्ड्स सबसे ज़्यादा सर्च किए जा रहे हैं. खासतौर पर ‘Pahalgam’ शब्द पाकिस्तान में तीसरे स्थान पर ट्रेंड कर रहा था, जो इस बात का संकेत है कि आम पाकिस्तानी नागरिक भी इस घटना और उसके बाद भारत की संभावित प्रतिक्रिया को लेकर गहरी चिंता जता रहे हैं.

Pakistan Google Trends: पहलगाम आतंकी हमले के बाद खौफ में पाकिस्तानी! गूगल पर मोदी, कश्मीर समेत जानें क्या-क्या कर रहे सर्च

सोशल मीडिया पर डर और अटकलें
सिर्फ गूगल सर्च ही नहीं, पाकिस्तान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे X (पहले ट्विटर), फेसबुक और यूट्यूब पर भी इस विषय में भारी चर्चा चल रही है. #PahalgamTerroristAttack और #Modi जैसे हैशटैग पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने गूगल सर्च के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें यह साफ दिखा कि पाकिस्तानी यूजर्स भारत की सैन्य प्रतिक्रिया से संबंधित जानकारी तेजी से खोज रहे हैं.

कुछ यूजर्स ने अपनी पोस्ट में इस आशंका को भी व्यक्त किया है कि भारत, खासकर प्रधानमंत्री मोदी, इस हमले के जवाब में कोई बड़ा सैन्य कदम उठा सकते हैं. इस संदर्भ में Pulwama और Balakot जैसे पुराने घटनाक्रमों को भी बार-बार याद किया जा रहा है.

Pakistan Google Trends: पहलगाम आतंकी हमले के बाद खौफ में पाकिस्तानी! गूगल पर मोदी, कश्मीर समेत जानें क्या-क्या कर रहे सर्च

पाकिस्तानी हुकूमत और सेना की तैयारी को लेकर सवाल
इस पूरे घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित का बयान भी खासा चर्चा में रहा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह बयान जहां एक तरफ पाकिस्तानी सैन्य तैयारियों का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर यह संकेत भी देता है कि खुद पाकिस्तानी प्रशासन इस बार भारत की प्रतिक्रिया को लेकर सतर्क है. वहीं पाकिस्तान की आम जनता भी अब सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गूगल पर एक्टिव नजर आ रही है. ‘India attack Pahalgam’, ‘Kashmir attack update’, ‘Modi Pahalgam reaction’, और ‘India news on Pakistan army’ जैसे कीवर्ड्स लगातार सर्च किए जा रहे हैं.

गूगल ट्रेंड्स  की अहमियत?
गूगल ट्रेंड्स हमें यह समझने में मदद करता है कि किसी विशेष समय में इंटरनेट यूजर्स किस विषय में सबसे ज्यादा क्या सर्च कर रहे हैं. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में तेजी से खोजे जा रहे भारतीय नेताओं, जम्मू-कश्मीर और हमले से जुड़े अपडेट्स यह स्पष्ट करते हैं कि यह सिर्फ सीमा तक सीमित मामला नहीं रहा, बल्कि दोनों देशों के आम नागरिकों के बीच भी यह एक अहम चर्चा का विषय बन चुका है.

[ad_2]

कई टुकड़ों में बंट सकते हैं बजाज फाइनेंस के शेयर, 29 अप्रैल को फैसले पर टिकी नजर

[ad_1]

Bajaj Finance: भारत की बड़ी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस इन दिनों 29 अप्रैल, 2025 को होने वाली अपनी अगली बोर्ड मीटिंग को लेकर सुर्खियों में है. कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 29 अप्रैल, 2025 को एक स्पेशल डिविडेंड जारी करने, शेयर को कई छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटने और बोनस शेयर जारी करने की बात पर विचार करेंगे. 

कंपनी ने शेयर बाजार को दी ये जानकारी

23 अप्रैल को बीएसई को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि इन प्रस्तावों का मकसद शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू को बढ़ाना है. इसके लिए आवश्यक मंजूरी लेनी होगी. इसमें आगे बताया गया कि कंपनी 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों को बांटने या स्टॉक स्प्लिट करने पर विचार करेगा. मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी खर्च के बोनस शेयर जारी किए जाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा और वित्त वर्ष 2025 के लिए एकमुश्त डिविडेंट का भुगतान किए जाने पर भी विचार किया जाएगा. ये कॉर्पोरेट एक्शन 2013 के कंपनी अधिनियम और सेबी के नियमानुसार लागू किए जाएंगे.  

बजाज फाइनेंस के शेयरों में आई तेजी

इस ऐलान के बाद, गुरुवार को कंपनी के शेयरों में 4 परसेंट तक की तेजी आई और यह बीएसई पर 9,709.75 रुपये के 52-हफ्ते के हाई लेवल पर पहुंच गई. कंपनी के शेयरों में इस साल अब तक 35 परसेंट की तेजी आ चुकी और पिछले साल इसने 28 परसेंट का रिटर्न दिया है. स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू से लिक्विडिटी बढ़ सकती है, जिससे शेयर ज्यादा किफायती हो सकते हैं.  इससे संभावित रूप से ज्यादा निवेशक आकर्षित हो सकते हैं. स्पेशल डिविडेंट कंपनी के अच्छे फाइनेंशियल हेल्थ और शेयरहोल्डर्स को पुरस्कृत करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. 

क्या होता है स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू? 

स्टॉक स्प्लिट में एक शेयर कई हिस्सों में बांट दिए जाते हैं. इससे शेयरों की कीमत कम हो जाती है, निवेशकों के लिए खरीदना भी आसान हो जाता है और शेयर में लिक्विडिटी बढ़ती है. बोनस इश्यू में शेयरहोल्डर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के नए शेयर जारी किए जाते हैं. इससे शेयरों की संख्या बढ़ती है, लेकिन फेस वैल्यू उतनी ही रहती है और निवेशकों की होल्डिंग वैल्यू पर भी असर नहीं पड़ता है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

Apple और Meta पर गिरी गाज! लगा करोड़ों डॉलर का जुर्माना; आखिर क्यों इन कंपनियों के खिलाफ हुई ये कार्रवाई?

[ad_2]

फवाद खान के बॉलीवुड कमबैक के सपोर्ट में उतरीं दीया मिर्जा, कहा- ‘हम इसे जल्दी देखेंगे’

[ad_1]

Dia Mirza Supports Fawad Khan: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं. उनकी फिल्म अबीर गुलाल 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में फवाद के साथ वाणी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी. जहां कुछ लोग फवाद के कमबैक से खुश हैं वहीं कुछ लोग इस फिल्म को बैन करने और फवाद को बॉलीवुड से वापस भेजने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर अबीर गुलाल को लेकर खूब बहस छिड़ी हुई है. इसी बीच एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने फवाद खान का सपोर्ट किया है.

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्टर्स की बॉलीवुड में वापसी को लेकर खूब बहस हो रही है. दीया मिर्जा ने इस बैकलेश के बीच फवाद का सपोर्ट किया है और कहा है कि हम जल्द ही इसे देखेंगे.

फवाद के सपोर्ट में उतरीं दीया
न्यूज 18 से खास बातचीत में दीया मिर्जा ने फवाद खान के कमबैक को लेकर बात की. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि क्रिएटिव चीजों को नफरत से अलग रखना चाहिए और आने वाले समय में भारत और पाकिस्तानी टैलेंट के बीच बढ़ती आर्टिस्टिक साझेदारी देखने की इच्छा जाहिर की. दीया ने कहा- ये एक राजनैतिक सवाल है. अगर कलाकारों पर बैन लगाने के हालात होते तो मेरा हमेशा मानना रहा है कि आर्ट हमेशा शांति का जरिया रही है. हमें कभी कला और खेल को नफरत के साथ उलझने नहीं देना चाहिए.

दीया ने आगे कहा- ये अच्छी बात है फवाद वापसी कर रहे हैं. आप जानते हैं कि हम जल्द इसे देखेंगे. मुझे उम्मीद है कि  इससे बाकी कोलेबरेशन के भी रास्ते खुल जाएंगे. बता दें दीया का ये इंटरव्यू पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पहले का है.

बता दें फवाद खान अबीर गुलाल से पहले कपूर एंड संस, ऐ दिल है मुश्किल, खूबसूरत जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. उरी में हुए अटैक के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों को इंडिया में बैन कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: वॉचमैन का किया काम, फिल्मों में किए छोटे-छोटे रोल्स, आज हैं 160 करोड़ के मालिक

[ad_2]

पहलगाम आतंकी हमले में Digital Footprint ने खोला पाकिस्तान कनेक्शन का राज, जानें क्या होता है ये

[ad_1]

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 27 मासूमों की जान गई जिससे पूरा भारत आक्रोश में है और सरकार के कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है. सुरक्षा एजेंसियां तेजी से जांच में जुट गई हैं. इस बार सिर्फ हथियार या ठिकाने ही नहीं, बल्कि एक और चीज एजेंसियों के रडार पर है, वह है डिजिटल फुटप्रिंट (Digital Footprint). जी हां, यही वो तकनीक है जिसकी मदद से अब ये पता लगाया जा रहा है कि आतंकी हमले में शामिल लोग पाकिस्तान के किन-किन ठिकानों से जुड़े हुए थे.

लेकिन अब आपके दिमाग में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर ये डिजिटल फुटप्रिंट होता क्या है? और इसकी मदद से आतंकियों के नेटवर्क का कैसे भंडाफोड़ हो रहा है? चलिए, इसे आसान भाषा में समझते हैं.

क्या है Digital Foot Print

जैसे रेत या मिट्टी पर चलने से पैरों के निशान छूट जाते हैं, ठीक वैसे ही जब हम इंटरनेट पर कुछ करते हैं, जैसे गूगल पर कुछ सर्च करना, फेसबुक पर कोई पोस्ट डालना, वेबसाइट्स खोलना या ऐप इस्तेमाल करना. तो हमारे इन सभी कामों का एक डिजिटल रिकॉर्ड बनता है. यही होता है डिजिटल फुटप्रिंट.

इन निशानों से कोई ये जान सकता है कि आपने क्या देखा, कब देखा, कहां क्लिक किया और किससे बात की. अब अगर यही तकनीक आतंकियों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर लगाई जाए, तो क्या-क्या सामने आ सकता है, इसका आप अंदाजा लगा ही सकते हैं. 

कितने तरह के होते हैं Digital Footprint

डिजिटल फुटप्रिंट दो तरह के होते हैं. एक वो, जिसे हम जानबूझकर इंटरनेट पर छोड़ते हैं, जैसे कि किसी पोस्ट या कमेंट का करना, और दूसरा वो जो बिना हमारी जानकारी के हमारे हर ऑनलाइन गतिविधि से जुड़ा होता है. उदाहरण के तौर पर, यह जानकारी होती है कि हम किस वेबसाइट पर गए, कब क्लिक किया, या किस लिंक पर माउस रखाय. इस तरह का डेटा बिना हमें बताए रिकॉर्ड हो जाता है.

कैसे मिला आतंकियों का पाकिस्तान से लिंक?

पहलगाम में हुए हमले के बाद जब एजेंसियों ने मौके से बरामद डिवाइस और कम्यूनिकेशन डिवाइसेज की जांच शुरू की, तो उनमें कुछ ऐसे संकेत मिले जो भारत की सीमा पार पाकिस्तान तक पहुंचते थे. 

जांच में पता चला कि आतंकियों ने एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन टूल्स का इस्तेमाल किया था. यानी ऐसे ऐप और तकनीकें जिनसे बातचीत ट्रैक करना मुश्किल होता है. लेकिन भारत की खुफिया एजेंसियों ने डिजिटल फुटप्रिंट की मदद से ये पकड़ लिया कि इन आतंकियों की बातचीत मुजफ्फराबाद और कराची जैसे पाकिस्तानी इलाकों में मौजूद कुछ खास ठिकानों से हो रही थी.

इन जगहों को सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही ‘सेफ हाउस; के तौर पर चिन्हित कर चुकी थीं, जहां से आतंकी गतिविधियों को संचालित किया जाता है.

क्यों जरूरी है डिजिटल फुटप्रिंट की जानकारी?

आज के दौर में सिर्फ हथियार और गोलियों से नहीं, बल्कि डेटा से भी जंग लड़ी जाती है. डिजिटल फुटप्रिंट एक तरह से ऑनलाइन दुनिया में छिपे हुए सबूतों की तरह होते हैं. इन्हें पकड़ना मुश्किल हो सकता है, लेकिन एक बार हाथ लग जाएं तो बड़ी-बड़ी साजिशों की परतें खुल जाती हैं.

यही वजह है कि जम्मू कश्मीर में हुए इस हमले में केवल धमाके और गोलियों की जांच नहीं हो रही, बल्कि उस डेटा की भी तह तक जाया जा रहा है, जिसे आतंकी अपने पीछे छोड़ गए थे.

आम लोग भी छोड़ते हैं डिजिटल निशान

जरूरी नहीं कि सिर्फ टेरेरिस्ट ही डिजिटल फुटप्रिंट छोड़ते हैं. आप जब भी किसी वेबसाइट पर जाते हैं, किसी पोस्ट पर लाइक करते हैं या कुछ गूगल पर सर्च करते हैं तो आप भी डिजिटल दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे होते हैं. यही कारण है कि कई बार आपने देखा होगा आपने एक बार मोबाइल सर्च किया और फिर हर जगह उसका ऐड दिखने लग जाता है. 

[ad_2]

अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ को बताया ‘ओसामा बिन लादेन’

[ad_1]

Michael Rubin Remark On Asim Munir: पूर्व पेंटागन अधिकारी और अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ फेलो माइकल रुबिन ने एक सनसनीखेज बयान दिया है. उन्होंने पाकिस्तान की सेना और उसके प्रमुख जनरल असीम मुनीर की आलोचना करते हुए कहा कि वे ओसामा बिन लादेन जैसे ही हैं, बस फर्क इतना है कि वह एक गुफा में छिपा था और दूसरा महल में रहता है. उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक भयानक आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 नागरिक मारे गए.

रुबिन ने भारत की समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए यह भी कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान को टेररिज्म स्पॉन्सर देश घोषित करना चाहिए और असीम मुनीर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी घोषित किया जाना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह हमला एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा था. रुबिन ने इस हमले की टाइमिंग की तुलना 2000 में बिल क्लिंटन की भारत यात्रा के दौरान हुए चिट्टिसिंहपुरा नरसंहार से की. उनका मानना है कि यह हमला अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा का ध्यान भटकाने के उद्देश्य से किया गया है.

पहलगाम हमला और पाकिस्तान की संदिग्ध भूमिका
हमला मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को लोकप्रिय बैसरन मैदान में हुआ, जहां पर्यटकों से भरी एक बस को निशाना बनाया गया, इसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई. इस आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया. भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने शुरूआती जांच में संकेत दिया कि इस हमले की योजना सीमापार से बनाई गई थी और इसमें पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों की भूमिका है. इस घटना के बाद, जब शव उनके परिवारों तक पहुंचाए गए और अंतिम संस्कार किया गया तो इसको लेकर देशभर में आक्रोश की लहर दौड़ गई.

भारत की सख्त कूटनीतिक प्रतिक्रिया
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक की सबसे कड़ी कूटनीतिक प्रतिक्रिया दी है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम घोषणाएं कीं. 1960 की सिंधु जल संधि को भी निलंबित कर दिया गया और अटारी भूमि-पारगमन चौकी को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा SAARC वीजा छूट योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने की अनुमति रद्द कर दी गई और पहले से भारत में मौजूद नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया गया. इतना ही नहीं, नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत रक्षा, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को भी ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित कर दिया गया और उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है.

अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका और रुबिन की मांग
माइकल रुबिन ने अमेरिका से आग्रह किया कि वह पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित करे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दशकों से आतंकवादी संगठनों को संरक्षण देता आया है और वैश्विक शांति के लिए खतरा बन गया है. रुबिन ने चेताया कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम नहीं उठाए गए तो यह भविष्य में और भी घातक हमलों को प्रोत्साहित करेगा. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अमेरिका और अन्य वैश्विक शक्तियां पाकिस्तान की गतिविधियों को नजरअंदाज करना बंद करें और उचित कार्रवाई करें.



[ad_2]

IPL और PSL छोड़िए, जिंबाबे की टीम ने सात साल बाद वो कर दिया जिससे दुनिया हैरान

[ad_1]

Zimbabwe Cricket Team beat Bangladesh: फैंस IPL 2025 और PSL में व्यस्त हैं, इस बीच ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने बुधवार को ऐतिहासिक टेस्ट मैच जीता. क्रेग एर्विन की कप्तानी में ज़िम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया. ये ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम की विदेशी जमीं पर 7 साल बाद पहली टेस्ट जीत है. ब्लेसिंग मुज़ारबानी को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया, जिन्होंने मैच में कुल 9 विकेट चटकाए.

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने विदेशी जमीं पर आखिरी टेस्ट 2018 में जीता था, तब भी टीम ने बांग्लादेश को ही हराया था. वो मैच भी इसी स्टेडियम (Sylhet Stadium) में हुआ था, जिसमें ज़िम्बाब्वे ने 151 रनों से जीत दर्ज की थी.

ब्लेसिंग मुजारबानी बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे पर 2 टेस्ट मैच खेलेगी. पहला टेस्ट 20 अप्रैल से शुरू हुआ, इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश टीम 191 रनों पर ढेर हो गई थी. इस पारी में मुजारबानी ने 19 ओवरों में 50 रन देकर 3 विकेट लिए थे. 

ज़िम्बाब्वे ने पहली पारी में 273 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 82 रनों की बढ़त हासिल की. सीन विलियम्स (59) और ब्रायन बेनेट (57) ने अर्धशतकीय पारी खेली. दूसरी पारी में भी बांग्लादेश की फ्लॉप बल्लेबाजी जारी रही, टीम 255 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस पारी में मुजारबानी ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 6 विकेट चटकाए. 

174 रनों का पीछा करते हुए ब्रायन बेनेट (54) और बेन करेन (44) ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दिलाई. मिडिल आर्डर में विकेट गिरे लेकिन टीम 3 विकेट से जीतने में सफल रही.

कैसा है ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम का टेस्ट रिकॉर्ड

इससे पहले बांग्लादेश ने आखिरी टेस्ट मार्च 2021 में जीता था, तब टीम ने अफगानिस्तान को अपने घरेलू मैदान पर हराया था. ये ज़िम्बाब्वे की 14वीं टेस्ट जीत है. ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने कुल 122 टेस्ट मैच खेले हैं, इसमें से 14 टेस्ट जीते हैं जबकि 78 टेस्ट हारे हैं. 30 टेस्ट ड्रा रहे हैं. टीम का जीत प्रतिशत सिर्फ 11.48 है.



[ad_2]

सातवें आसमान पर पहुंचने के बाद अब सोने के दाम में भारी गिरावट, 24 अप्रैल को जानें अपने शहर के न

[ad_1]

<p style="text-align: justify;"><strong>Gold Price Today:</strong> वैश्विक बाजार में बनी अनिश्चितताओं के बीच अमेरिकी डॉलर में सुधार और टैरिफ नीति पर नरमी के राष्ट्रपति ट्रंप के दिए संकेत से आसमान छूते सोने के दाम में करीब 5 हजार रुपये तक की गिरावट आयी है. जो इससे पहले एतिहासिक रुप से 1 लाख रुपये को पार कर गया था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है. स्पॉट गोल्ड 3 प्रतिशत टूटकर 3281.6 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. जबकि US गोल्ड फ्यूचर में 3.7 प्रतिशत की कमी आयी है और ये 3294.10 डॉलर प्रति औंस की दर से बिक रहा है.</p>
<p style="text-align: justify;">हालांकि, निवेशकों की अभी भी सुरक्षित निवेश के लिए सोना ही पहली पसंद बना हुआ है. 24 अप्रैल को सुबह 7.55 बजे प्रति दस ग्राम गोल्ड मैक्स 94,751 रुपये पर बिक रहा था. ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इसमें करीब 29 रुपये का इजाफा हुआ है. जबकि मैक्स चांदी की कीमत 126 रुपये बढ़कर 97,925 रुपये प्रति किलो बिक रही है.</p>
<p style="text-align: justify;">इंडियन बुलियन एसोसिएशन (आईबीए) के मुताबिक, इसी तरह से 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 94,970 रुपये के दर से बिक रहा है. 22 कैरेट सोने का काम 87,056 के दर कारोबार कर रहा था. हालांकि, चांदी 98,380 रुपये प्रति किलो (सिल्वर 999 फाइन) बिक रही है.</p>
<p style="text-align: justify;">आइये देखते हैं 24 &nbsp;को आपके शहर में सोना किस भाव पर बिक रहा है.</p>
<p style="text-align: justify;">मुंबई में गोल्ड बुलियन प्रति 10 ग्राम 94,800 रुपये के दर पर बिक रहा है जबकि एमसीएक्स गोल्ड 94,751 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह से बेंगलुरू में गोल्ड बुलियन के रेट 94,870 रुपये और एमसीएक्स गोल्ड 94,751 रुपये है.</p>
<p style="text-align: justify;">राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर गोल्ड बुलियन प्रति दस ग्राम 94,630 रुपये तो वहीं एमसीएक्स गोल्ड 94,751 रुपये की दर से बिक रहा है. चेन्नई में सोना 95,070 तो वहीं एमसीएक्स गोल्ड 94,751 रुपये प्रति दस ग्राम के हिसाब से कारोबार कर रहा है.</p>
<p style="text-align: justify;">कोलकाता में गोल्ड बुलियन 94,670 रुपये तो वहीं एमसीएक्स गोल्ड 94,751 रुपये की दर से बिक रहा है. जबकि हैदराबाद में गोल्ड बुलियन रेट 94,940 रुपये तो वहीं एमसीएक्स पर गोल्ड रेट 94,751 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है.</p>
<p style="text-align: justify;">&nbsp;</p>

[ad_2]

Rashifal 2025: शनि, राहु, शुक्र और बुध की युति इन राशियों के लिए कष्टकारी, जानें अपना राशिफल

[ad_1]

Rashifal 2025: ग्रहों के गोचर का सभी राशियों पर तो प्रभाव पड़ता ही है, साथ ही ग्रहों के गोचर से युति का भी निर्माण होता है, जिसका प्रभाव राशियों पर शुभ-अशुभ पड़ता है. इस समय मीन राशि में बुध, शनि, शुक्र और राहु ग्रह विराजमान हैं, जिससे चतुर्ग्रही योग (Chaturgrahi Yog) बना हुआ है. यह योग कई राशियों के लिए 15 मई तक 2025 कष्टकारी रहने वाला है.

मेष राशि (Aries)- मेष राशि वालों के लिए समय कष्टकारी रहेगा. मंगल नीच के कारण छाती के रोगों में बढ़ोतरी हो सकती है तथा सरकारी कामों में कुछ रुकावट आ सकती है, लेकिन संतान पक्ष की ओर से यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है. अशुभ तिथियां: 25,26 अप्रैल 3, 4, 5 और 13 मई अशुभ रहेंगे.

वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए मित्रों से विवाद संभव है तथा भाई बहन से भी कुछ मनमुटाव हो सकता है. कंधे बाजू पर चोट को सम्भावना बनी रहेगी. रहेगा तथा संतान पक्ष से भी चिंता रह सकती है धन सोच समझकर खर्च करें. अशुभ तिथियां: 27,28 अप्रैल और 6,7 मई अशुभ तिथियां रहेंगी.

मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं कहा जाएगा. आर्थिक संकट की संभावना भी बनी रहेगी. परिवार में अशांति का माहौल बना रहेगा तथा धन व्यय की भी परिस्थितियों सामने आ सकती हैं. व्यापार करने वाले लोगों के लिए कुछ कठिनाई भरा समय रहेगा. अशुभ तिथियां: 29, 30 अप्रैल तथा 8,9 और 10 मई अशुभ तिथि रहेंगी.

कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि वालों के लिए संतान चिंता का समय रहेगा, कमाई के साधनों में वृद्धि हो सकती है और समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. शत्रुओं द्वारा परेशान किया जा सकते हैं लेकिन समझदारी से शत्रुओं पर हावी भी रहेंगे. पिता का स्वास्थ्य कुछ चिंता कारक रह सकता है. अशुभ तिथियां: 1, 2, 11, 12 मई अशुभ तिथिय रहेंगी.

सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए भाग्य अच्छा साथ देने वाला है तथा धार्मिक यात्राओं वाला रहेगा. गले तथा नेत्रों के रोग परेशान कर सकते हैं तथा पेट में भी इन्फेक्शन की संभावनाएं बनी रहेगी. अचानक व्यर्थ की यात्राएं भी परेशानी खड़ी कर सकती हैं. अशुभ तिथियां:  25,26 अप्रैल और 3, 4, 5, 12 मई अशुभ.

कन्या राशि (Virgo)– कन्या वालों के लिए समय काफी कष्टकारी रहेगा स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समस्या नहीं है. व्यवसाय तथा नौकरी करने में भी रुकावटें ही देखने को मिलेंगी, शत्रुओं के षड्यंत्र परेशानी कर सकते हैं. कमाई के साधनों में अचानक रुकावट देखने को मिलेगी. अशुभ तिथियां: 27,28 अप्रैल और 6,7 मई अशुभ.

तुला राशि (Libra)- तुला राशि वालों के लिए समय कोर्ट कचहरी संबंधित मामलों की दृष्टि से परेशानी वाला रहेगा तथा अंत में इन्फेक्शन की संभावना भी बनी रहेगी. वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा तथा नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. आध्यात्मिक रुझान बढ़ेंगे. अशुभ तिथियां: 29, 30 अप्रैल और 8,9,10 मई अशुभ.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए शिक्षा से संबंधित कुछ परेशानियां देखने को मिलेंगे तथा लिवर इन्फेक्शन की संभावनाएं भी बनी रहेंगी. कमाई के साधनों में कुछ लाभ देखने को मिलेगा तथा प्रेम संबंधों के लिए भी समय मिले-जुला रहेगा. शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे. अशुभ तिथियां: 1, 2, 11, 12 मई अशुभ.

धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी संबंधित विवाद का भाई बना रहेगा तथा छाती के रोग भी परेशान कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल संभावना भी बनी रहेगी. संतान की ओर से मिले-जुले समाचार मिलते रहेंगे. अशुभ तिथियां: 25,26 अप्रैल तथा 3, 4, 5, 13 मई अशुभ.

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे तथा व्यवसाय में भी कुछ रुकावटें देखने को मिलेगी. यदि नई प्रॉपर्टी अथवा गाड़ी खरीदने का विचार हो तो खरीद सकते हैं. टांगों पर चोट से सावधानी रखें. अशुभ तिथियां: 27,28 अप्रैल तथा 6,7 मई अशुभ.

कुम्भ राशि (Aquarius)- कुंभ वालों के लिए समय मिला-जुला रहेगा. धन का आगमन भी होता रहेगा तथा खर्च भी बने रहेंगे. भाई बहनों तथा मित्रों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में उन्नति मिलेगी तथा वैवाहिक जीवन भी अच्छा बना रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा. अशुभ तिथियां: 29, 30 अप्रैल तथा 8, 9, 10 मई अशुभ.

मीन राशि (Pisces)- मीन वालों के लिए सेहत की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं कहा जाएगा. सिरदर्द आंखों में कष्ट की संभावनाएं बनी रहेगी तथा वैवाहिक जीवन भी परेशानी युक्त बना रहेगा. कार्य क्षेत्र में दिक्कत है देखने को मिलेगी, लेकिन धन की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा. अशुभ तिथियां: 1, 2, 11, 12 मई अशुभ.

ये भी पढ़ें: 24 अप्रैल 2025 को ग्रहण नहीं फिर भी ग्रहों का तांडव, इन राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर?

[ad_2]