इस छोटे से डिवाइस से PM Modi देते हैं बेझिझक लंबा भाषण, जानिए कैसे काम करता है ये

[ad_1]

Prime Minister Narendra Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी बड़े मंच से देश या दुनिया को संबोधित करते हैं, तो उनका आत्मविश्वास और धाराप्रवाह बोलने का तरीका हर किसी को प्रभावित करता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वे इतने लंबे और सटीक भाषण बिना अटके कैसे दे पाते हैं?

दरअसल कई बार विपक्षी नेताओं ने उनके इस आत्मविश्वास के पीछे एक तकनीकी डिवाइस टेलीप्रॉम्प्टर को जिम्मेदार ठहराया है. ये छोटा-सा डिवाइस देखने में जितना सामान्य लगता है उतना ही कमाल का काम करता है.

क्या है टेलीप्रॉम्प्टर?

टेलीप्रॉम्प्टर एक ऐसा डिवाइस है जिसे कैमरे के सामने एक ट्रांसपैरेंट ग्लास के रूप में लगाया जाता है. इस डिवाइस में भाषण के दौरान जो शब्द बोले जा रहे हैं वो नीचे से ऊपर की ओर स्क्रॉल करते रहते हैं. स्पीच देने वाला व्यक्ति सीधे उस ग्लास पर देखकर अपने शब्द पढ़ता है, जिससे वह दर्शकों की आंखों में आंखें डालकर बोलता नजर आता है, जबकि असल में वो स्क्रिप्ट पढ़ रहा होता है.

यही वजह है कि जब पीएम मोदी भाषण देते हैं और उनके सामने एक कांच जैसा पैनल दिखता है, तो कई लोग भ्रमित हो जाते हैं कि शायद वह उनकी सुरक्षा के लिए लगाया गया है. लेकिन असल में वही टेलीप्रॉम्प्टर होता है.

कौन चलाता है ये डिवाइस?

इस डिवाइस को यानी टेलीप्रॉम्प्टर को या तो स्पीच देने वाला इंसान खुद से कंट्रोल करता है या फिर कैमरे के पीछे बैठा कोई टेक्निकल एक्सपर्ट उसे ऑपरेट करता है. कई बार जरूरत पड़ने पर ऑपरेटर इन शब्दों की गति को तेज या धीमा करता है ताकि वक्ता आराम से पढ़ सके.

कितनी होती है इसकी कीमत?

अब बात करते हैं कीमत की, तो टेलीप्रॉम्प्टर की कोई एक तय कीमत नहीं होती. इसकी कीमत इस पर निर्भर करती है कि डिवाइस की क्वालिटी, साइज और ब्रांड क्या है. लेकिन अगर बेसिक मॉडल लेना हो, तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 50,000 रुपये से शुरू होती है. हाई-एंड मॉडल्स की कीमत लाखों रुपये तक जा सकती है.

हालांकि प्रधानमंत्री मोदी के इस्तेमाल में आने वाले टेलीप्रॉम्प्टर की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन ये जरूर कहा जा सकता है कि वो एक बेहद हाईटेक तकनीक वाला डिवाइस है जो उनके भाषण को और प्रभावी बना देता है.

विपक्षी दलों उठा चुकी है पीएम मोदी के टेलीप्रॉम्प्टर इस्तेमाल पर उठाए

विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री मोदी के टेलीप्रॉम्प्टर के इस्तेमाल पर कई बार सवाल उठाए हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनवरी 2022 में दावोस समिट के दौरान पीएम मोदी के भाषण में तकनीकी खराबी आने पर ट्वीट किया था, ‘इतना झूठ टेलीप्रॉम्प्टर भी नहीं झेल पाया’. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि पीएम मोदी टेलीप्रॉम्प्टर के जरिये भाषण देते हैं और उनकी बातें वास्तविकता से दूर होती हैं.

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी 2019 में पीएम मोदी के अंग्रेजी में टेलीप्रॉम्प्टर से भाषण देने पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी बिना टेलीप्रॉम्प्टर के अंग्रेजी नहीं बोल सकते.

[ad_2]

पहलगाम हमले के ये पांच वीडियो हो रहे वायरल, देखकर गुस्से के साथ निकल रहे आंसू

[ad_1]

Pahalgam Viral Video: 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ यह पिछले कुछ सालों से भारत में हुआ सबसे खतरनाक आतंकी हमला है. इस हमले में मिली जानकारी के मुताबिक 26 लोग जान गंवा चुके हैं. तो वहीं कई लोग घायल हुए हैं. बता दें यह हमला पहलगाम में एंजॉय करने गए सैलानियों पर किया गया था. जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से सैलानी आए थे.

तो वहीं कुछ विदेश से भी आए थे. सोशल मीडिया पर इस आतंकी हमले से जुड़े बहुत से वीडियो दिखाई दे रहे हैं. इन वीडियो में कुछ वीडियो आतंकी हमला होने से पहले के हैं. तो वहीं कुछ वीडियो आतंकी हमला होने के दरमियान के हैं. तो इसके अलावा कुछ वीडियो हमले के बाद के हैं. इन वीडियो को देखने के बाद आप आपकी आंखें गुस्से और आंसू से भर जाएंगी.

पीठ पर पर्यटक को ले जाता दिखा लोकल कश्मीरी

कश्मीर घाटी में आकर आतंकवादियों ने न सिर्फ पर्यटकों पर हमला किया बल्कि उन्होंने कश्मीर में स्थापित हुई शांति पर भी हमला किया. इस हमले के बाद कश्मीर का टूरिज्म कितना प्रभावित होगा इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता. वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको मानवता दिखाई देगी. एक लोकल कश्मीरी पर्यटक को अपनी पीठ पर उठाकर रेस्क्यू करता हुआ नजर आ रहा है. लोग इस कश्मीरी व्यक्ति की काफी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

शहीद विनय नरवाल की पत्नी का भावुक कर देने वाला वीडियो

हरियाणा के 25 साल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शादी को अभी 10 दिन भी नहीं हुए थे. विनय अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर गए हुए थे और यहां आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी. शहीद  लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी उन्हें आखिरी विदाई देते वक्त बहुत भावुक नजर आईं. वीडियो देखकर आप भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे.

हमले के ठीक बाद का वीडियो

पहलगाम टेरर अटैक के इस वीडियो में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी और उनके साथ एक महिला खड़ी नजर आ रही हैं.शहीद लेफ्टिनेंट की पत्नी एक लोकर कश्मीरी से बात करते हुए कैसे एक आतंकवादी आया और उसने गोली मार दी. इसके बाद लोकल कश्मीरी से महिला कह रही है “मेरे पति को बचा लो” इसके बाद लोकल कश्मीरी व्यक्ति हमले में घायल एक व्यक्ति को के लिए बोतल देता है. इस वीडियो को देखकर आपका दिल दहल जाएगा.

मौत से पहले का आखिरी वीडियो

इस वीडियो में दिखाई दे रहा कपल दक्षिण भारत से कश्मीर घूमने आया. जो अपनी कश्मीर यात्रा के बारे में जानकारी दे रहा है. वीडियो में दोनों ही पति पत्नी काफी खुश नजर आ रहे हैं. और शिकारा की सैर का लुत्फ उठा रहे हैं. लेकिन थोड़ी ही देर बाद महिला के पति को आतंकवादी गोली मार देते हैं. वीडियो देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी.

लोकल कश्मीरियों ने की मदद

इस वीडियो में पहलगाम हमले के बाद वापस आ रहे टूरिस्ट बस में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. तो उन टूरिस्ट को लोकल कश्मीरी खाने का सामान और पानी की बोतलें देते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही वह कह रहे हैं. आप लोगों को कोई भी जरूरत हो तो हमें बताइए. आप यहां खाना खाने के लिए रूक सकते हैं. लोग लोकल कश्मीरियों के इस काम की काफी सराहना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  कश्मीर में कैसे मारे जाते हैं आतंकी, पैरा कमांडो रहे कर्नल शिवेंद्र कंवर ने बता दिया सच

Pahalgam Attack: भारत के फैसलों से डरे PAK Expert, शहबाज सरकार से बोले- अरब देशों से बात करो…

[ad_1]

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए खूंखार आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पांच बड़े फैसले लिए हैं. इन फैसलों से पूरा पाकिस्तान घबराया हुआ है और अब शहबाज शरीफ सरकार ने नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक बुलाई है. बैठक में भारत के एक्शन पर चर्चा हो सकती है. एक पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने अपनी सरकार से आक्रामक रुख अपनाने और सख्त कदम उठाने की अपील की है. उनका कहना है कि इंडस वॉटर ट्रीटी खत्म होने से 250 मिलियन की पाकिस्तानी अवाम परेशान है. इस पानी से खेती होती है, जिस पर ये अवाम निर्भर है.

पाक एक्सपर्ट ने ये भी अपील की है कि सरकार को दुनिया के सामने इंडस वॉटर ट्रीटी के मुद्दे को पॉलिटिकली और लीगली उठाना चाहिए क्योंकि अब चुप नहीं बैठना है. उन्होंने ये भी बताया कि कहां-कहां और किस-किस देश के सामने पाकिस्तान अपनी बातें रख सकता है.

कमर चीमा ने कहा कि पाकिस्तान की नेशनल सिक्योरिटी की मीटिंग होने वाली है, देखना है कि हमारी सरकार क्या करेगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास क्या ऑप्शंस हैं, वह कहां अपने मुद्दे को रख सकता है. वह यूनाइटेड नेशंस का नॉन परमानेंट मेंबर है, वहां इसको रखेगा या अरब देशों को कॉल करेगा या क्या हम जेडी वेंस और अमेरिका को कॉल करेंगे लेकिन क्या अमेरिका हमारी बात सुनेगा. ये सवाल है पाकिस्तान पर.

कमर चीमा ने कहा, ‘क्या हाईकमीशन को पाकिस्तान बंद कर देगा, वहां से भी और यहां से भी, तब तो ठीक है. अगर ईरान और अमेरिका की बात ओमान करवा सकता है तो पाकिस्तान और भारत की टॉक भी कोई और मुल्क करवा दिया करेगा. जब तक पाकिस्तान की स्ट्रटेजिक सोच में आक्रामकता नहीं आती है, एक टफ लाइन नहीं आती तब तक समझ लीजिए पाकिस्तान कुछ नहीं कर पाएगा.’ भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग से स्टाफ कम करने का आदेश दिया है और पाकिस्तान में अपने उच्चायोग से भी लोगों को बुलाने का ऐलान किया है. साथ ही पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया और जो लोग अभी यहां हैं उनको भी देश छोड़ना होगा. इसके अलावा अटारी बॉर्डर भी बंद कर दिया है.

कमर चीमा ने कहा कि डेडबॉडीज तो पाकिस्तान ने भी बड़ी उठाई हैं, जानें तो हर रोज पाकिस्तान भी देता है. अब पाकिस्तान के भारत में जो चार्ज डी अफेयर हैं साद अहमद वडाइच, उनको कहा गया है कि मिलिट्री डिप्लोमेट्स को हम निकाल रहे हैं.

कमर चीमा ने कहा कि अगर अभी पाकिस्तान चुप रहता है और दुनिया के सामने अपना मुकदमा नहीं लड़ता है, सिर्फ टेलीफोन पर बातें करता है और कहता है कि ये सब मिलिट्री देखेगी तो फिर कुछ नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को ऑप्शन दिया है कि आप हमारे साथ ताल्लुकात खत्म कर दो अब देखना है कि पाकिस्तान खत्म करता है या नहीं, भारत चाहता है कि रिश्ते खत्म हों. वो चाहता है कि हम इतना आगे आए हैं तो पाकिस्तान भी आगे आए और ताल्लुकात को खत्म करे.

यह भी पढ़ें:-
Pahalgam Terror Attack: ‘मोदी जैसा गुस्सा दिखाओ, चुप मत रहना’, भारत के फैसलों से घबराए PAK एक्सपर्ट ने शहबाज सरकार से कहा

[ad_2]

शाहरुख खान को आंखों से जुड़ी हो गई थी ये बीमारी, सर्जरी के लिए जाना पड़ गया था यूएस

[ad_1]

Shah Rukh Khan Cataract: बॉलीवुड के किंग खान सबके दिलों पर राज करते हैं. शाहरुख खान को यू हीं नहीं किंग कहा जाता है उन्होंने अपने काम से ये टाइटल कमाया है. शाहरुख खान 60 साल के होने वाले हैं लेकिन उन्हें देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है वो आज भी अपनी फिटनेस से नए एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं. शाहरुख को कोई परेशानी होती है फिर भी वो अपने फैंस को इस बारे में पता नहीं चलने देते हैं. उन्हें एक बार आंख से जुड़ी ये बीमारी हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें साफ दिखना तक बंद हो गया था.

शाहरुख को हो गया था मोतियाबिंद
शाहरुख खान की आंखों में समस्या हो गई थी उन्हें मोतियाबिंद हो गया था जिसकी वजह से उन्हें देखने में दिक्कत होने लगी थी. शाहरुख ने एक आंख का इलाज मुंबई में कराया था. रिपोर्ट्स की माने तो मुंबई में उनकी आंख की सर्जरी ठीक से नहीं हुई थी. जिसकी वजह से उन्हें यूएस जाना पड़ा था.

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख ने एक सर्जरी मुंबई में करवा ली थी तो वहीं दूसरी के लिए वो यूएस गए थे. हालांकि उनके इलाज को लेकर कोई जानकारी फिर सामने नहीं आई थी. लेकिन जब शाहरुख के फैंस को उनकी तबीयत के बारे में पता चला था तो वो काफी परेशान जरुर हो गए थे.

बता दें शाहरुख खान की जब भी तबीयत खराब होती है तो उनके फैंस बहुत परेशान हो जाते हैं. पिछले साल आईपीएल के दौरान भी शाहरुख की तबीयत खराब हो गई थी. जिसके बाद सारे मैच में पत्नी गौरी उनका ध्यान रखती नजर आईं थीं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही बेटी सुहाना के साथ किंग में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करने वाले हैं. शाहरुख ने फिल्म के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: पहला रिश्ता टूटने के बाद इस सेलेब्स की लाइफ में दोबारा हुई प्यार की एंट्री, दूसरी बार रचाई शादी

[ad_2]

सामने कत्लेआम मचा रहे थे आतंकी, पेड़ के पीछे जान बचाकर छिपे थे लोग- पहलगाम हमले का नया वीडियो

[ad_1]

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. हर वीडियो में आतंक का शर्मनाक और खौफनाक चेहरा दिख रहा है. इनमें देखा जा सकता है कि कैसे आतंकियों ने मासूम लोगों को अपना शिकार बनाया और इस दौरान किस कदर खौफ का माहौल था. अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग अपनी जान बचाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खुले मैदान में आतंकी कत्लेआम कर रहे हैं.

नया वीडियो हो रहा वायरल
पहलगाम हमले के इस नए वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकी लोगों को निशाना बना रहे हैं, वहीं कुछ लोग बचकर भाग रहे हैं. ये लोग किसी पेड़ की आड़ में छिपकर आतंक का ये मंजर देख रहे हैं. इसमें से एक शख्स ने ये वीडियो शूट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आसपास मौजूद सभी लोग काफी ज्यादा घबराए हुए हैं.

वीडियो बनाने वाले शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है कि परमात्मा सबकी रक्षा करेगा. वीडियो में शख्स ये भी बताा रहा है कि यहां पर आतंकवादियों ने अटैक कर दिया है और हम लोग इस हमले से बाल-बाल बचे हैं. फिलहाल इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और बदला लेने की बात हो रही है.

यूजर्स के खून में उबाल
सोशल मीडिया पर जब भी कोई नया वीडियो शेयर किया जा रहा है तो उसके कमेंट में लोगों का गुस्सा झलक रहा है. इस वीडियो को लेकर भी लोग कुछ ऐसा ही कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि आतंकियों को भी इसी खौफ में जीना होगा और इनका भी वही हश्र करना होगा. वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि पाकिस्तान को इसका सबक सिखाना चाहिए और इतिहास की सबसे बड़ी स्ट्राइक करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें – कश्मीर में कैसे मारे जाते हैं आतंकी, पैरा कमांडो रहे कर्नल शिवेंद्र कंवर ने बता दिया सच

Kal Ka Rashifal: मेष, कर्क ,कन्या, तुला, कुंभ राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें कल 25 अप्रैल 2025 क

[ad_1]

Kal Ka Rashifal, 25 April 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 25 अप्रैल 2025 का दिन मेष राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, मिथुन राशि वालों को कल बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)

मेष राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा. कल आपका पूरा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा. घर के कामों में कल जीवनसाथी का सहयोग करेंगे. साथ ही बच्चों के करियर के लिए उनके गुरु से परामर्श लेंगे. इस राशि के जो लोग धर्म-कर्म के काम से जुडे हैं, उन्हें कल किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिल सकता है. वहां लोग आपका सम्मान करेंगे. कल आपको संभलकर अपनी बात जीवनसाथी के सामने रखने की जरूरत है. लवमेट के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है.

वृष राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन बेहतरीन रहेगा. इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें. इस राशि के बिजनेस करने वाले कल एक ऐसी परियोजना के भागीदार बन सकते है, जिससे आपके करियर की दिशा बदलेगी.  स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ कल आप कहीं घूमने जायेंगे. छात्रों के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है. कल वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

मिथुन राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. कल आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है. कल आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. हो सकता है कि घर पर छोटी-सी पार्टी भी करें. इस राशि के जो लोग आर्किटेक्ट के क्षेत्र से जुड़े हैं, कल उन्हें अचानक धन लाभ होगा| लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते है. ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं.

कर्क राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके अनुकूल रहेगा. कल आपका झुकाव कुछ हद तक अध्यात्म की ओर रहेगा. कल आपका मन साहित्यिक चीज़ों को पढ़ने में लगेगा, जिससे आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिये कुछ नये विचार आ सकते हैं. इस राशि के स्टूडेंट्स कल अपनी पढ़ाई की योजना में बदलाव कर सकते है. कल अपने जीवनसाथी के लिए सरप्राईज पार्टी प्लान कर सकते है. जिससे आपके रिश्ते में और मधुरता आएगी. छात्र कल किसी विषय पर शोध करेंगे, जिसमे शिक्षकों का भी सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा. कल आपके लिये परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाना काफी आसान होगा. साथ ही कल घर पर आप किसी की असमंजस की भावना को दूर करेंगे. इस राशि के जो लोग एक नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है उनके लिए कल का दिन शुभ है. आपके द्वारा बढ़ाया गया एक कदम आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है.

कन्या राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके लिए खास रहेगा. कल आप जो काम भी हाथ में लेंगे उसे पूरे मन से करेंगे. जिससे आपको सफलता हासिल होगी. साथ ही निराशा की भावनाजो कुछ दिनों से आपके अंदर भरी हुई थी, कल वो गायब हो जाएगी. इस राशि के जो लोग स्टील के बर्तन का बिजनेस करते है, कल उन्हें धनलाभ होने के आसार है, जिससे आपका पूरा दिन खुशनुमा रहेगा. इस राशि के नवविवाहित कल कुछ समय के लिए बाहर जाएं. साथ ही अपने जीवनसाथी की बातों को समझने की कोशिश करेंगे. इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा.

तुला राशि, कल का राशिफल
कल आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे. अगर आप किसी काम की तैयारी बहुत पहले से सोच कर बैठे है, तो कल उस योजना की शुरुवात कर सकते हैं. साथ ही परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए कल का दिन अच्छा है. पढ़ाई में मन लगेगा, साथ ही टाईम टेबल में बदलाव कर सकते हैं. कल आप अपने व्यवहार में बदलाव लाएंगे, जिससे जीवनसाथी बहुत प्रसन्न होंगे. कल ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी. सहकर्मियों से ताल-मेल बना कर रखे कार्यों को पूरा करने में आसानी रहेगी.

वृश्चिक राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन सामान्य रहने वाला है. कल बिजनेस पार्टनर के साथ जरुरी मीटिंग करने के बाद रात को डिनर के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते है, इससे आपके बिजनेस को फायदा होगा. किसी पुरानी बात को लेकर कल आप उलझन में रहने वाले है. कल किसी महत्वपूर्ण काम में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते है. ऑफिस के कामों में कल आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी. जीवनसाथी कल आपको किसी धार्मिक स्थल पर लेकर जायेंगे.

धनु राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन फायदेमंद रहेगा. इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को कल जॉब के कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं. जहां जरुरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें. घर के कार्यों को निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है. पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. साथ ही पारिवारिक परेशानियां कल खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी. छात्रों का मन कल पढ़ाई से हट सकता है. अच्छा होगा आलस्य छोड़कर पढ़ाई में मन लगाएं.

मकर राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन अच्छा रहेगा. कल आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी. कल सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे. कल आपके अच्छे व्यवहार से लोग खुश रहेंगे. साथ ही कल आप किसी अपनों की मदद कर सकते है. कल आपको अपनी पिछली किसी बड़ी गलती का अहसास होगा साथ ही इससे सबक लेकर आप कल इन गलतियों को करने से बचेंगे. कल किसी अजनबी पर भरोसा न करें. इस राशि वाले छात्रों को कल अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. अगर कल किसी इंटरव्यू में जाने वाले है तो उसमें सफलता मिलेगी.

कुम्भ राशि, कल का राशिफल
कल आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. कल परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता प्राप्त होगी.  घर पर पार्टी भी करेंगे. इस राशि के लोगों को कल ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नति मिलेगी. कल आप फिजूल खर्च से बचें. कल आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति करेंगे. इस राशि के लोगों को कल व्यापार में अच्छा लाभ होगा. लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी. छात्र कल अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे रहेंगे.

मीन राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा. कल आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवारजनों के साथ बिताएंगे, साथ ही आप सभी के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं. इस राशि वाले लोगों को कल उनकी मेहनत का अच्छा फल मिलने वाला है. कल आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहेगा, साथ ही सीनियर्स आपकी बात को गंभीरता से लेंगे. ऑफिस में प्रमोशन भी हो सकता है. कल आपके जीवन में कई दिनों चली आ रही पैसों की दिक्कतें खत्म होने वाली है. धन की प्राप्ति के नये मार्ग खुलेगें.

Ravivar Ke Upay: रविवार का चमत्कारी उपाय सिर्फ 5 मिनट सुबह करें ये काम, सूर्यदेव दूर करेंगे पितृदोष और दुर्भाग्य

[ad_2]

चीन की खुली पोल, दुनिया का पहला 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क लॉन्च का दावा गलत, जानिए सच्चाई

[ad_1]

हाल ही में कुछ वेबसाइट्स पर यह दावा किया गया कि चीन ने दुनिया का पहला 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क लॉन्च कर दिया है, लेकिन यह दावा पूरी तरह से सही नहीं है. दरअसल, साउथ कोरिया, जापान और रोमानिया जैसे देशों में यह अल्ट्रा-हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस पहले से ही दी जा रही है. चीन का नेटवर्क जरूर तेज और एडवांस है, लेकिन इसे दुनिया में ‘पहला’ कहना सही नहीं होगा.

क्या है 10G ब्रॉडबैंड और कैसे अलग है ये?

10G ब्रॉडबैंड में ‘G’ का मतलब ‘गीगाबिट’ है, न कि मोबाइल नेटवर्क में इस्तेमाल होने वाला ‘जनरेशन’.  यह एक वायर्ड फाइबर-ऑप्टिक इंटरनेट कनेक्शन होता है, जो 10 गीगाबिट प्रति सेकंड तक की स्पीड देता है. यानी आप 20 GB की 4K मूवी महज 20 सेकंड में डाउनलोड कर सकते हैं. इसकी स्पीड लगभग 9,834 Mbps तक जाती है, जबकि भारत में औसत स्पीड अभी भी 60 Mbps के आसपास ही है.

सिर्फ सुनान नहीं, कई शहरों में शुरू हुआ है प्रोजेक्ट

कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि चीन ने हुबेई प्रांत के सुनान काउंटी में 10G नेटवर्क की शुरुआत की है, लेकिन यह जानकारी सही नहीं है. असल में चीन ने पूरे देश में इस तकनीक के पायलट प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं. इनमें शियोंगान, शंघाई और ग्वांगडोंग जैसे बड़े इलाके शामिल हैं. जनवरी 2025 में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई थी और तब से इसे कई हिस्सों में लागू किया जा रहा है.

दुनिया के कई देश पहले ही कर चुके हैं 10G को अपनाना

चीन इस रेस में जरूर तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन साउथ कोरिया, जापान, यूएस, यूके और यूएई जैसे देशों ने पहले ही 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क शुरू कर दिए थे। ये नेटवर्क मुख्य रूप से बिजनेस और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं.

भारत कहां खड़ा है?

अगर चीन की 10G स्पीड की तुलना भारत से की जाए तो फर्क साफ नजर आता है. दिल्ली जैसे शहरों में जहां कुछ प्रोवाइडर 1 Gbps तक के प्लान का विज्ञापन करते हैं, वहीं रियल स्पीड 77 Mbps से ज्यादा नहीं होती. भारत में मार्च 2025 तक की औसत फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड 58.62 Mbps रही, जिससे भारत दुनिया में 87वें नंबर पर रहा. वहीं चीन के 10G नेटवर्क की रफ्तार भारत से लगभग 100 गुना ज्यादा है.

कहां-कहां काम आएगा ये हाई-स्पीड नेटवर्क?

10G ब्रॉडबैंड सिर्फ तेज इंटरनेट तक सीमित नहीं है. यह क्लाउड गेमिंग, रिमोट सर्जरी, स्मार्ट होम्स, टेलीमेडिसिन, स्मार्ट खेती और ऑटोनॉमस गाड़ियों जैसी आधुनिक तकनीकों को सपोर्ट करेगा. चीन इस नेटवर्क के जरिए अपने स्मार्ट सिटी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम उठा चुका है.

चीन का 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क जितना एडवांस है, उतना अनोखा नहीं है. ये दुनिया में पहला नहीं है, लेकिन भारत जैसे देशों के मुकाबले इसकी रफ्तार और टेक्नोलॉजी काफी आगे है. जहां भारत अभी बेसिक हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए जूझ रहा है, वहीं चीन ने अगली पीढ़ी के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की तरफ कदम बढ़ा दिया है.

[ad_2]

ये 3 टीमें आईपीएल से बाहर? MI ने टॉप 4 में मारी एंट्री, प्वाइंट्स टेबल में बड़ी हेरफेर, देखिए

[ad_1]

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में बुधवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया. इस जीत के साथ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है. वह पहली बार इस सीजन टॉप 4 में शामिल हुई है, जबकि हारकर सनराइजर्स हैदराबाद और बुरी स्थिति में पहुंच गई है.

बुधवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर आ गई है. ये मुंबई की 9 मैचों में 5वीं जीत थी, टीम का नेट रन रेट (+0.673) पहले ही अच्छा था अब और बेहतर हो गया है. चार टीमें (MI, RCB, PBKS, LSG) हैं, जिसके अभी 10 अंक हैं और इनमें सबसे अच्छा नेट रन रेट मुंबई का ही है.

IPL 2025 से बाहर हुई ये 3 टीमें?

अंक तालिका में सबसे नीचे चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स हैं. तीनों ने 8-8 मैच खेले हैं और 6-6 हारे हैं. नेट रन रेट के आधार पर राजस्थान, हैदराबाद और चेन्नई क्रमश 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर हैं. तीनों टीमों का अब प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता बहुत कठिन हो गया है. तीनों को अब 6-6 मैच और खेलने हैं, इनमें अगर एक भी हारा तो इनके लिए और मुश्किल बढ़ जाएगी. हालांकि अभी आधिकारिक रूप से कोई टीम बाहर नहीं हुई हैं.

टॉप पर GT, इन 4 टीमों के बीच कड़ी टक्कर

अंक तालिका में सबसे ऊपर गुजरात टाइटंस हैं. उसने 8 में से 6 मैच जीते हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने भी 8 में से 6 मैच जीते हैं और उसके भी 12 अंक हैं. लेकिन दिल्ली (+0.657) से बेहतर नेट रन रेट गुजरात (+1.104) का है, इसलिए वह पहले नंबर और दिल्ली दूसरे नंबर पर है.

मुंबई तीसरे और चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. आरसीबी ने 8 में से 5 मैच जीते हैं, उसका नेट रन रेट +0.472 का है. पांचवे और छठे नंबर पर मौजूद पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 8-8 मैचों में 5-5 जीत दर्ज की है. पंजाब का नेट रन रेट +0.177 और लखनऊ का नेट रन रेट -0.054 का है. इन चारों टीमों के बीच कड़ी टक्कर है.

केकेआर भी मुश्किल में है, उसने 8 में से 3 मैच जीते हैं और वह तालिका में 7वें स्थान पर है. हालांकि उसका नेट रन रेट (+0.212) लखनऊ और पंजाब से भी बेहतर है.

ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हुए सूर्यकुमार यादव

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 40 रनों की पारी खेलने के बाद सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हो गए हैं, वह टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने अभी तक खेले 9 मैचों में 373 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप अभी गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन के पास है. लिस्ट में देखें 41 मैचों के बाद टॉप फाइव रन स्कोरर.

1. साई सुदर्शन (GT)- 417
2. निकोलस पूरन (LSG)- 377
3. सूर्यकुमार यादव (MI)- 373
4. जोस बटलर (GT)- 356
5. मिशेल मार्श (LSG)- 344

प्रसिद्ध कृष्णा के पास है पर्पल कैप

अभी सबसे ज्यादा विकेट्स गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास है. उन्होंने 8 मैचों में 16 विकेट लिए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद कुलदीप यादव ने 12 विकेट लिए हैं और कुल 7 गेंदबाज ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक 12 विकेट लिए हैं. लिस्ट में देखें टॉप 5 गेंदबाज.

1. प्रसिद्ध कृष्णा (GT)- 16
2. कुलदीप यादव (DC)- 12
3. जोश हेजलवुड (RCB)- 12
4. नूर अहमद (CSK)- 12
5. मोहम्मद सिराज (GT)- 12

IPL 2025 में आज किसका मैच है?

आईपीएल में आज गुरुवार, 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच है. मैच एम् चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

[ad_2]

वेस्टर्न लहंगा पहन कमसिन हसीना ने डीजे पर लगाए जोरदार ठुमके! वीडियो देख होश खो बैठेंगे आप

[ad_1]

शादियों में आपने बहुत से डांस देखे होंगे. कभी सास-ससुर का स्टेप, कभी फूफा का ठुमका. लेकिन इस बार एक ऐसी बला ने डीजे फ्लोर पर कदम रखा है जिसे देखकर इंटरनेट ही नहीं, दिलों की धड़कनें भी हाई बीट पर चल पड़ीं हैं. लाल वेस्टर्न लहंगे में एक लड़की ने ऐसा जबरदस्त और ग्लैमरस डांस किया कि लोग बोले “बस यही तो चाहिए जिंदगी में.” सोशल मीडिया पर ये वीडियो इस कदर वायरल है कि कुछ यूजर्स तो इसे 2025 का सबसे हॉट वेडिंग मूवमेंट तक कह रहे हैं.

लड़की के डांस ने चुराए लाखों लोगों के दिल

वीडियो में लड़की ने वेस्टर्न स्टाइल का घेरदार लाल लहंगा पहना हुआ है, जो नजरों को बांध लेता है. जैसे ही डीजे पर बीट्स उठती हैं, वो स्टेज की ओर एक अप्सरा की चाल में बढ़ती है. उसके हर स्टेप में कातिल अदाएं और एक्सप्रेशन ऐसे हैं कि किसी बॉलीवुड डांस नंबर को भी मात दे दे. कमर की लचक, आंखों का काजल और चेहरे की मुस्कान सब कुछ मानो कैमरे के लेंस नहीं, सीधे लोगों के दिलों में उतर रहा हो. लड़की का डांस देखकर लोगों के दिलों पर खंजर चल चुके हैं और अब इतनी खूबसूरती को संभाल पाना यूजर्स के बस से बाहर जाता दिखाई पड़ रहा है.

खूबसूरती जन्नत की अप्सरा जैसी!

वो लम्हा ऐसा था, जब वक्त ने भी अपनी रफ्तार रोक दी और हर शख्स उस डांस फ्लोर पर खड़ा होकर सांस रोके देख रहा था, जैसे जन्नत की अप्सरा साक्षात डांस कर रही हो. लगा जैसे कुछ ने तो मोबाइल कैमरा तक नीचे रख दिया, क्योंकि वो जानते थे कि जो वो अपनी आंखों से देख रहे हैं, उसे कोई स्क्रीन कभी बयान नहीं कर पाएगी. शायद इस लड़की को पता नहीं था कि उसका ये डांस सिर्फ एक शादी की शोभा नहीं बना, बल्कि लाखों दिलों की धड़कन बन गया. किसी ने उसे “अप्सरा” कहा, तो किसी ने “लाल परी.” लेकिन असल में वो उस रात की मोहब्बत बन गई थी.

यह भी पढ़ें: कानपुर में चोर की चप्पल तोड़ कुटाई! मोबाइल चोरी कर रहे शख्स का लड़की ने बनाया भूत, देखें वीडियो

यूजर्स भी हार बैठे दिल

वीडियो को @Kiaraz नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये लड़की है या भाभी, मेरा तो दिल आ गया. एक और यूजर ने लिखा…खूबसूरती ने तो दिलों पर खंजर चला दिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दिमाग काम नहीं कर रहा है, अभी तक इसी डांस के नशे में हूं.

यह भी पढ़ें: 50 सर्टिफिकेट और 10 मेडल! फिर भी इंटर्नशिप के लिए दर दर भटक रही DU की ये स्टूडेंट