नोएडा की सड़कों पर ई-रिक्शा वालों का आतंक, खतरनाक स्टंट का वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

E-Rickshaw Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको अक्सर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हुए दिखाई दे जाते हैं. इन वीडियो में अक्सर लोग अजीब-अजीब तरह की हरकतें करते हुए नजर आ जाते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं. जो जानबूझकर लोग इसी वजह से बनाते हैं. ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा वायरल किया जा सके और लोगों का ध्यान बटोरा जा सके.

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ ई रिक्शा चालक ई रिक्शा से खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं. सड़क पर आसपास बसें भी खड़ीं हैं. लेकिन इन ई रिक्शा चालकों को इस बात से जरा भी लेना देना नहीं है कि कोई हादसा भी हो सकता है. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है यह वीडियो. 

नोएडा में ई-रिक्शा वालों ने किया स्टंट

दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों को पता होगा इन शहरों में अगर ई रिक्शा बंद हो जाए. तो फिर चलना फिरना कितना मुश्किल हो जाएगा. जिस तरह दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए मेट्रो जरूरी है. उसी तरह ई रिक्शा भी जरूरी है. कई बार ई रिक्शा वाले लोगों के लिए काफी मुश्किल में पैदा कर देते हैं. हाल ही में नोएडा से ई रिक्शा चालकों का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

 

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले में मारे गए नेवी अफसर का रोमांटिक वीडियो हो रहा था वायरल, अब कपल ने बताई सच्चाई

जिसमें ई रिक्शा चालक सड़कों पर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं. और उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि अगर वह किसी से टकरा गए. तो उनके लिए यह कितना नुकसानदेह साबित हो सकता है. सोशल मीडिया पर खूब हो वायरल हो रहा है ई रिक्शा चालकों का यह वीडियो. 

 

यह भी पढ़ें: सामने कत्लेआम मचा रहे थे आतंकी, पेड़ के पीछे जान बचाकर छिपे थे लोग- पहलगाम हमले का नया वीडियो हुआ वायरल

पुलिस ने की कार्रवाई

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @NikhilC20044908 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है “सदरपुर सोम बाजार में लापरवाही से गलत तरीके से रिक्शा चले हुए नौजवान कृप्या ध्यान दे.” जिसके जवाब में नोएडा पुलिस ने लिखा है “उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार ई-चालान (जुर्माना 30500/- रुपए) की कार्यवाही की गई है.” 

यह भी पढ़ें: IIM की स्टूडेंट को इंटर्नशिप में मिल रहे हैं 3.5 लाख रुपये, लोग बोले “भईया डिग्री मैटर करती है”

 


पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी कलाकारों के बायकॉट की मांग हुई तेज

[ad_1]

Pahalgam terror attack:  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पाकिस्तानी कलाकारों और उनकी फिल्मों के बायकॉट की मांग को फिर से हवा दे दी है, जिसकी शुरुआत फवाद खान की अपकमिंग हिंदी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ से हुई है.

मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट पर हुए एक आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर टूरिस्ट थे.

एफडब्ल्यूआईसीई की कड़ी वार्निंग

बुधवार को एक बयान में, ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (एफडब्ल्यूआईसीई) ने एक बार फिर भारतीय फिल्म और मनोरंजन उद्योग से सभी पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों और तकनीशियनों के साथ काम नहीं करने की मांग किया. पांच लाख से अधिक सदस्यों वाले एफडब्ल्यूआईसीई ने वार्निंग दी है कि वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेगा.

पाकिस्तानी कलाकारों को किया बायकॉट 

एफडब्ल्यूआईसीई ने कहा, “पहले से जारी निर्देशों के बावजूद, हमें हाल ही में हिंदी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के लिए पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के साथ काम किए जाने के बारे में जानकारी दी गई है. पहलगाम में हुए हालिया हमले को ध्यान में रखते हुए , एफडब्ल्यूआईसीई एक बार फिर किसी भी भारतीय फिल्म या एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट में काम करने वाले सभी पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों और तकनीशियनों को बायकॉट करने के लिए बाध्य है. इसमें दुनिया में कहीं भी काम करना या परफॉर्मेंस देना शामिल है.”


एफडब्ल्यूआईसीई ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद फरवरी 2019 में यह निर्देश जारी किया था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.

ये भी पढ़े :- ‘ये हिंदू- हिंदू क्या कर रहे हैं….’, पहलगाम आतंकी हमले के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने यूं किया रिएक्ट, पीएम मोदी को लेकर कह दी ये बात



[ad_2]

DeepSeek को भी छोड़ा पीछे! नया चीनी AI मिनटों में बना रहा हॉलीवुड जैसे वीडियो, देख कर दंग रह जा

[ad_1]

KlingAI 2.0: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पूरी दुनिया में काफी तेजी से विस्तार कर रहा है. हाल ही में डीपसीक ऐप ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अब चीन का एक नया एआई ऐप भी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, इस नए AI टूल का नाम KlingAI 2.0 है, जिसे चीन का अब तक का सबसे ताकतवर वीडियो जेनरेशन मॉडल बताया जा रहा है. यह AI इतना एडवांस है कि कुछ ही सेकंड में हॉलीवुड स्टाइल वीडियो बना सकता है और यह OpenAI के Sora AI को सीधी टक्कर देने की क्षमता रखता है.

क्या है ऐप की खासियत

जानकारी के अनुसार, KlingAI 2.0 को पहली बार जून 2023 में पेश किया गया था और अब इसे ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है. महज़ 10 महीनों में इसने 2.2 करोड़ यूज़र्स का आंकड़ा पार कर लिया है. यह AI टेक्स्ट-टू-फोटो और टेक्स्ट-टू-वीडियो जेनरेशन में माहिर है और इसके विजुअल आउटपुट इतने रीयल होते हैं कि किसी असली मूवी का हिस्सा लगते हैं.

क्या हैं फीचर्स

KlingAI 2.0 में मोटियन क्वालिटी, विजुअल एस्थेटिक्स और सिनेमेटिक रिस्पॉन्सिवनेस जैसे दमदार फीचर्स हैं. कंपनी का कहना है कि इससे बनाए गए वीडियो में ह्यूमन एक्सप्रेशन बेहद नैचुरल होते हैं. इसे लॉन्च से पहले कई इंटरनेशनल टेस्टिंग मैट्रिक्स पर जांचा गया है जिसमें इसने इमेज-टू-वीडियो जेनरेशन में ग्लोबल AI टूल्स को पछाड़ दिया.

इंटरैक्टिव AI अनुभव

यह AI मल्टी-मॉडल विजुअल लैंग्वेज (MVL) को सपोर्ट करता है, जिससे यूज़र इंटरेक्टिव और कंट्रोलेबल वीडियो बना सकते हैं. इसके दो वर्जन स्टैंडर्ड और मास्टर एडिशन लॉन्च किए गए हैं. मास्टर एडिशन में उन्नत एडिटिंग टूल्स और बेहतर आउटपुट क्वालिटी मिलती है. यह AI ना सिर्फ क्रिएटिव इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है बल्कि यह आने वाले समय में हॉलीवुड और मीडिया प्रोडक्शन के तरीके ही बदल सकता है.

यह भी पढ़ें:

लाहौर कलंदर्स ने शाहीन अफरीदी को दिया 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड iPhone 16 Pro, हारिस रऊफ बोलें, ‘ये तो नाइंसाफी…’

[ad_2]

भारत की मिसाइल ताकत के सामने फिसड्डी है पाकिस्तान! जानें पावर गेम में कैसे दी पटखनी

[ad_1]

India vs Pakistan Missile Capabilities: भारत की मिसाइल ताकत के सामने फिसड्डी है पाकिस्तान! जानें पावर गेम में कैसे दी पटखनी

[ad_2]

पहलगाम हमले में मारे गए नेवी अफसर का रोमांटिक वीडियो हो रहा था वायरल, अब कपल ने बताई सच्चाई

[ad_1]

Pahalgam Navy Officer Video: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, यह किसी को नहीं पता होता. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल जम्मू-कश्मीर की वादियों में रोमांटिक अंदाज में डांस करता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो आतंकी हमले में मारे गए नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का है, जिसमें वह हमले से एक दिन पहले वह अपनी पत्नी के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे, लेकिन आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी. 

हालांकि, एक अन्य कपल ने इस वायरल वीडियो की सच्चाई बताई है. एक कपल ने सामने आकर कहा है वायरल हो रहा वीडियो इंडियन नेवी के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय और उनकी पत्नी हिमांशी का नहीं है. उन्होंने कहा, किसी ने उन दोनों के वीडियो को लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का बताकर वायरल कर दिया, जिसके बाद उन्हें कई फोन आ रहे हैं जिससे वह काफी परेशान हैं. कपल ने अपना नाम यशिका शर्मा और आशीष सहरावत बताया है. यशिका शर्मा सोशल मीडिया इंफ्यलुएंसर हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर कहा है कि हमले के समय वह जम्मू-कश्मीर में नहीं थे, पता नहीं उनका यह वीडियो कैसे वायरल हो गया. 

शहीद समझकर श्रद्धांजलि दे रहे लोग

बता दें, कपल जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वह कश्मीर की पहाड़ियों पर बनाया गया है. इसमें एक नवविवाहित जोड़ा रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहा है. दावा किया गया है कि वीडियो लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का है, जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और वीडियो को पोस्ट कर उनके लिए कई बातें भी लिख रहे हैं. यशिका ने वीडियो बनाते हुए कहा कि पता नहीं भारतीय मीडिया कैसे काम करती है और यह वीडियो कैसे वायरल हो गया. हमारा परिवार, हमारे दोस्त हमें लगातार फोन कर रहे हैं, जिससे हम परेशान हो गए हैं. उन्होंने कहा, हम जिंदा हैं और ठीक हैं. 

हमले के बाद वायरल हुई थी तस्वीर

बता दें, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले में मारे में जाने वालों में भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल हैं. 19 अप्रैल को ही उनकी शादी हुई थी, जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने जम्मू-कश्मीर गए हुए थे. आतंकी हमले के बाद उनकी पत्नी का उनके शव के साथ बैठे हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. 

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के ये पांच वीडियो हो रहे वायरल, देखकर गुस्से के साथ निकल रहे आंसू


प्रेग्नेंसी में शारीरिक संबंध बनाना सेफ है या रिस्की? जानें क्या कहता है मेडिकल साइंस

[ad_1]

Sex During Pregnancy : प्रेग्नेंसी किसी महिला की जिंदगी का सबसे खास और खूबसूरत, लेकिन संवेदनशील समय होता है. इस दौरान मन और शरीर में कई बदलाव आते हैं. इन बदलावों के बीच कई सवाल भी उठते हैं. इनमें से एक बड़ा सवाल है- प्रेग्नेंसी में सेक्स करना चाहिए या नहीं. इस सवाल को लेकर न सिर्फ कपल्स के मन में संकोच होता है, बल्कि समाज में भी कई तरह की गलतफहमियां फैली हुई हैं. आइए जानते हैं इसे लेकर मेडिकल साइंस क्या कहता है और इमोशनल फैक्ट्स क्या हैं…

मेडिकल साइंस क्या कहता है

अगर प्रेग्नेंसी नॉर्मल और बिना किसी कॉम्प्लिकेशन वाली है, तो डॉक्टर्स का मानना है कि सेक्स पूरी तरह से सेफ हो सकता है. बच्चा मां के गर्भ में एमनियोटिक फ्लूइड और मजबूत यूटेरस (Uterus) की परत से सेफ होता है, इसलिए सामान्य तौर पर सेक्स से उसे कोई नुकसान नहीं होता है.

मतलब गर्भ में पल रहा बच्चा मां की कोख, मजबूत मांसपेशियों और एमनियोटिक फ्लूइड की एक परत से अच्छी तरह सुरक्षित रहता है. इसके साथ ही गर्भाशय की गर्दन (Cervix) एक Mucus Plug से सील होती है, जो बैक्टीरिया और इंफेक्शन से सुरक्षा देती है. यानी अगर कोई कॉम्प्लिकेशन नहीं है, तो सेक्स से गर्भ में पल रहे बच्चे को कोई नुकसान नहीं होता है.

प्रेग्नेंसी में सेक्स से कब बचना चाहिए

1. कुछ खास मेडिकल कंडीशन में डॉक्टर सेक्स से बचने की सलाह देते हैं. इनमें से एक प्लेसेंटा प्रीविया (Placenta Previa) होता है, जब प्लेसेंटा गर्भाशय की गर्दन को कवर कर रहा हो.

2. प्रीटर्म लेबर (Preterm Labour) का खतरा यानी अगर पहले भी डिलीवरी समय से पहले हुई हो.

3. अगर गर्भावस्था में बार-बार खून आता हो.

4. एम्नियोटिक फ्लूइड लीक होना यानी पानी का थैला फटना.

5. मल्टीपल प्रेगनेंसी जैसे जुड़वा कंडीशन में रिस्क थोड़ा ज्यादा होता है.

6. पहले का मिसकैरेज या प्रेग्नेंसी में जटिलताएं रही हों.

इमोशनल तौर पर फायदे

अगर महिला को कोई तकलीफ न हो और डॉक्टर ने मना ना किया हो तो पार्टनर के साथ रहने से इमोशनल बॉन्डिंग बढ़ती है. इस समय महिला को पार्टनर की नजदीकी और प्यार की बहुत जरूरत होती है. इससे हार्मोन्स रिलैक्स होते हैं, जिससे स्ट्रेस कम होता है. ऑर्गैज़्म के बाद शरीर और दिमाग रिलैक्स होते हैं. ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, जिससे मां और बच्चे दोनों को फायदा मिलता है.

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

पोजिशन सावधानी से चुनें. कोई ऐसी पोजिशन न हो जिससे पेट पर दबाव पड़े.

हाइजीन का ख्याल रखें, साफ-सफाई से इंफेक्शन का खतरा कम होता है.

कंडोम का इस्तेमाल करें.

अगर दर्द, ब्लीडिंग या अनकंफर्ट हो तो सेक्स तुरंत रोक दें और डॉक्टर से मिलें.

क्या करें, क्या न करें

डॉक्टर से खुलकर बात करें, संकोच में कोई फैसला न लें.

पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें,जबरदस्ती या गिल्ट फीलिंग से सेक्स न करें.

शारीरिक संकेतों पर ध्यान दें पेट पर दबाव डालने वाली पोजिशन न अपनाएं.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

नवोदय क्लास 6 और 9 प्रवेश परीक्षा के नंबर जारी, अब वेबसाइट पर देख सकते हैं स्कोर कार्ड

[ad_1]

देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है! नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं की ग्रीष्मकालीन बाउंड प्रवेश परीक्षा 2025 के अंक आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं.

जो छात्र लंबे समय से अपने स्कोर का इंतजार कर रहे थे वह अब navodaya.gov.in पर जाकर अपने अंकों की जांच कर सकते हैं और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढे़ं: शक्ति दुबे से लेकर हर्षिता गोयल तक, ये हैं UPSC में टॉप करने वालीं पांच लड़कियां

कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा

नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में दाखिले के लिए हर साल भारी संख्या में छात्र आवेदन करते हैं. ग्रीष्मकालीन बाउंड परीक्षा 2025 में देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था. इस परीक्षा के आधार पर छात्रों का चयन मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा और उन्हें संबंधित नवोदय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा. इस वर्ष समर बाउंड क्षेत्रों का परीक्षा परिणाम पहले ही 25 मार्च 2025 को घोषित कर दिया गया था और अब 23 अप्रैल 2025 को अंकों की घोषणा भी कर दी गई है.

यह भी पढे़ं: पैदा होते ही कूड़े में फेंक गए थे मां-बाप, आंखों की चली गई थी रोशनी…अब इस विभाग में बन गई अफसर

कक्षा 9वीं लेटरल एंट्री परीक्षा

कक्षा 9वीं में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए लेटरल एंट्री परीक्षा 8 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी. इसके एडमिट कार्ड 9 जनवरी 2025 को जारी किए गए थे. इस परीक्षा में सीमित सीटों पर नामांकन के लिए पूरे देश से योग्य छात्रों ने भाग लिया था. 25 मार्च 2025 को परिणाम घोषित हुआ और अब छात्रों को अपने अंक 23 अप्रैल 2025 से वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

कैसे देखें स्कोर?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं.
  • अब होमपेज पर दिए गए “Class 6/9 Marks 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें.
  • फिर अपना स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देखें और भविष्य के लिए डाउनलोड करें.

आगे क्या?

अब अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और पात्र छात्रों को संबंधित नवोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा. जिन छात्रों को अच्छे अंक मिले हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है नवोदय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में शिक्षा प्राप्त करने का.

यह भी पढे़ं:  UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

रोहित शर्मा ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज, तोड़ा इस दिग्गज का रिकॉर्ड

[ad_1]

आईपीएल 2025 में बुधवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ. इस दौरान रोहित शर्मा ने मैच में तीन छक्के जड़े. इसी के साथ उन्होंने कायरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

आईपीएल 2025 में बुधवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ. इस दौरान रोहित शर्मा ने मैच में तीन छक्के जड़े. इसी के साथ उन्होंने कायरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित अब मुंबई के लिए टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने मुंबई के लिए खेलते हुए 260 छक्के लगाए हैं.

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित अब मुंबई के लिए टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने मुंबई के लिए खेलते हुए 260 छक्के लगाए हैं.

रोहित ने आईपीएल में कुल 298 छक्के जड़े हैं. जिसमें से 244 छक्के मुंबई के लिए खेलते हुए आए हैं. जबकि 51 छक्के उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए लगाए थे. इसके अलावा 16 छक्के रोहित ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए चैंपियंस लीग में जड़े थे.

रोहित ने आईपीएल में कुल 298 छक्के जड़े हैं. जिसमें से 244 छक्के मुंबई के लिए खेलते हुए आए हैं. जबकि 51 छक्के उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए लगाए थे. इसके अलावा 16 छक्के रोहित ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए चैंपियंस लीग में जड़े थे.

रोहित ने छक्कों के मामले में पोलार्ड को पीछे छोड़ा. पोलार्ड ने मुंबई के लिए खेलते हुए 193 पारियों में 258 छक्के लगाए थे. वहीं रोहित ने 225 पारियों में 260 छक्कों का आंकड़ा छुआ है. तीसरे नंबर पर 104 पारियों में 127 छक्कों के साथ सूर्यकुमार यादव हैं.

रोहित ने छक्कों के मामले में पोलार्ड को पीछे छोड़ा. पोलार्ड ने मुंबई के लिए खेलते हुए 193 पारियों में 258 छक्के लगाए थे. वहीं रोहित ने 225 पारियों में 260 छक्कों का आंकड़ा छुआ है. तीसरे नंबर पर 104 पारियों में 127 छक्कों के साथ सूर्यकुमार यादव हैं.

रोहित ने इस मैच में एक और रिकॉर्ड हासिल कर लिया. रोहित ने 46 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे कर लिए. ऐसा करने वाले रोहित, विराट कोहली के दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं.

रोहित ने इस मैच में एक और रिकॉर्ड हासिल कर लिया. रोहित ने 46 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे कर लिए. ऐसा करने वाले रोहित, विराट कोहली के दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं.

रोहित की इस शानदार 70 रनों की पारी की बदौलत मुंबई ने इस सीजन में लगातार चौथी, वहीं कुल पांचवीं जीत दर्ज की. इसी के साथ उन्होंने प्वाइंट्स टेबल पर लंबी छलांग लगाई. मुंबई अब 10 अंको के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है.

रोहित की इस शानदार 70 रनों की पारी की बदौलत मुंबई ने इस सीजन में लगातार चौथी, वहीं कुल पांचवीं जीत दर्ज की. इसी के साथ उन्होंने प्वाइंट्स टेबल पर लंबी छलांग लगाई. मुंबई अब 10 अंको के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है.

Published at : 24 Apr 2025 03:30 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

[ad_2]

IIM की स्टूडेंट को इंटर्नशिप में मिल रहे हैं 3.5 लाख रुपये, लोग बोले

[ad_1]

IIM Student 3.5 Lakh Internship: कोई कहीं पर इंटर्नशिप करता है. तो उसे स्टाइपेंड के तौर पर 10-20 हजार रुपये. अगर कंपनी बहुत अच्छी हो तो 50 हजार रुपये तक मिल जाते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों जो पोस्ट वायरल हो रहा है. उसमें बताया गया है कि आईआईएम कलकत्ता में पढ़ाई कर रही एक लड़की को 3.5 लाख रुपए इंटर्नशिप के दौरान दिए जा रहे हैं. बता दें यह अमाउंट मंथली है.

यह अमाउंट सुनकर आपका भी दिमाग हिल गया होगा. भारत में बड़ी-बड़ी कंपनियां इतने रुपए तो नौकरी करने वाले मुलाजिमों को नहीं देती. जितने इंटर्नशिप करने पर आईआईएम कलकत्ता में पढ़ाई कर रही इस छात्रा को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है यह पोस्ट चलिए आपको बताते हैं. इसकी पूरी कहानी. 

इंटर्न को हर महीने 3.5 लाख रुपये की सैलरी

मुंबई की एक ब्रांड एजेंसी की फाउंडर साक्षी जैन ने अपने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने अपनी दोस्त के बारे में बताया है. जो इस वक्त आईआईएम कलकत्ता में पढ़ाई कर रही है. जिसे मुंबई में 3.5 लाख रुपये प्रति महीने की इंटर्नशिप मिली है. साक्षी जैन की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने डिग्री की अहमियत को लेकर बात की हैं.

साक्षी जैन ने अपनी पोस्ट में लिखा है “जब मैंने सुना कि मेरी दोस्त को इंटर्नशिप के दौरान 3.5 लाख रुपये हर महीने मिल रहे हैं, तो मैं चौंक गई.” इसके आगे वह कहती हैं. “हम अक्सर सोशल मीडिया पर कहते हैं कि डिग्री मायने नहीं रखती. मैंने भी यही माना था। लेकिन कभी-कभी ऐसे लम्हे सामने आते हैं जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं.” यह पोस्ट सोशल मी़डिया पर काफी वायरल हो रही है. 

यह भी पढे़ं: पहलगाम हमले के ये पांच वीडियो हो रहे वायरल, देखकर गुस्से के साथ निकल रहे आंसू

महज 2 महीने में मिलेंगे 7 लाख

बता दें साक्षी जैन की दोस्त को इंटर्नशिप का ऑफर 2 महीने के लिए दिया गया है. यानी 2 महीने में ही साक्षी जैन की दोस्त 7 लाख की कमाई कर लेंगी. आपको बता दें भारत में बहुत सी कंपनियों में स्टार्टिंग सैलरी इतनी नहीं मिलती. जितनी इंटर्नशिप के दौरान आईआईएम कलकत्ता की इस छात्रा को मिल रही है. 

यह भी पढे़ं: वेस्टर्न लहंगा पहन कमसिन हसीना ने डीजे पर लगाए जोरदार ठुमके! वीडियो देख होश खो बैठेंगे आप

लोग कर रहे हैं कमेंट

वायरल हो रहे इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साक्षी जैन ने अपने अकाउंट @thecontentedge से शेयर किया है. उनकी इस पोस्ट को 1.6 मिलियन से ज्यादा बाहर देखा जा चुका है. इस पर लोगों ने काफ़ी कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है “मैं एक आईआईटी के स्टूडेंट से मिला था जिसमें से एक को दो महीने की इंटरशिप के लिए 25 लाख रुपए मिले. यानी 12.5 लाख एक महीने के वह भी सिर्फ इंटर्नशिप के लिए.” तो एक यूजर ने कमेंट करते हो पूछा है “वैसे उसे इंटर्नशिप कहां मिली है बताएंगी आप.” एक कोई और यूजर ने कमेंट किया है “यह डिग्री नहीं है यह पेडिग्री है.”

यह भी पढे़ं: सामने कत्लेआम मचा रहे थे आतंकी, पेड़ के पीछे जान बचाकर छिपे थे लोग- पहलगाम हमले का नया वीडियो हुआ वायरल