चीन में हुआ इंसान vs मशीन का असली मुकाबला! रोबोट्स ने लगाई 21 किलोमीटर की रेस, ये नजारा देख हैरान रह जाएंगे आप

[ad_1]

चीन में हुआ इंसान vs मशीन का असली मुकाबला! रोबोट्स ने लगाई 21 किलोमीटर की रेस, ये नजारा देख हैरान रह जाएंगे आप

[ad_2]

थ्रिलर और सस्पेंस का बेजोड़ मिश्रण, अंतिम 2 ओवरों में पलटा मैच; RCB ने राजस्थान को हराया

[ad_1]

RCB vs RR Highlights IPL 2025 Today Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मैच में 11 रनों से हरा दिया है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में RCB ने पहले खेलते हुए 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जवाब में राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 194 रन ही बना पाई. 

राजस्थान रॉयल्स को 206 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में यशस्वी जायसवाल और वैभवसूर्यवंशी ने टीम को ठीकठाक शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच 52 रनों की सलामी साझेदारी हुई, लेकिन सूर्यवंशी 16 रन बनाकर आउट हो गए. जायसवाल ने तूफानी अंदाज में खेलना जारी रखा था, लेकिन वो भी 19 गेंद में 49 रन बनाकर चलते बने.

जायसवाल के आउट होने के बाद नितीश राणा और रियान पराग ने मोर्चा संभाला, लेकिन उनकी साझेदारी भी 38 रन तक ही चल पाई. पराग ने मिडिल ओवरों में बवंडर ला दिया था, क्योंकि उन्होंने सिर्फ 10 गेंदों में 22 रन ठोक दिए थे. एक समय राजस्थान ने 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए थे, लेकिन अगले 24 रन के भीतर उसने 2 सेट बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया. रियान पराग 22 रन और नितीश राणा 28 रन बनाकर चलते बने.

आखिरी 2 ओवर में पलटा मैच

राजस्थान रॉयल्स आसान जीत की ओर आगे बढ़ रही थी. 12वें ओवर के समापन के बाद 7 विकेट राजस्थान के हाथ में थे और उसे जीत के लिए 8 ओवरों में 78 रन बनाने थे, मगर अगले 5 ओवरों में RCB के गेंदबाजों ने दबदबा बनाया. इस बीच 18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार 22 रन लुटा बैठे, जिससे राजस्थान ने जबरदस्त वापसी की.

आखिरी 2 ओवरों में राजस्थान को जीत के लिए केवल 18 रन बनाने थे, लेकिन 19वें ओवर में जोश हेजलवुड ने ना केवल 2 विकेट लिए बल्कि सिर्फ एक रन दिया. इस तरह यश दयाल को आखिरी ओवर में 16 रन बचाने थे. आखिरी ओवर में राजस्थान के बल्लेबाज सिर्फ 5 रन बटोर पाए और 11 रनों से मुकाबला हार बैठे.

यह भी पढ़ें:

RCB VS RR: विराट कोहली बने टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

[ad_2]

भारतीय रुपये में आई तेजी, 25 पैसे बढ़कर 85.27 पर हुआ बंद

[ad_1]

Rupee vs Dollar: डॉलर इंडेक्स में मामूली गिरावट के साथ कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर बंद हुआ. बुधवार को डॉलर के मुकाबले 85.42 पर बंद होने के बाद गुरुवार को रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 85.27 पर बंद हुआ. ब्लूमबर्ग की डेटा के मुताबिक, दिन में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे गिरकर 85.59 पर खुला. 

डॉलर यील्ड में भी आई गिरावट 

जानकारों के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण दिन की शुरुआत में रुपये में कमजोरी देखी गई. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, HDFC सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार का कहना है कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता के चलते डॉलर में गिरावट आई है. डॉलर यील्ड में भी गिरावट आई है. अमेरिका में 10 ईयर बॉन्ड यील्ड 3 बेसिस पॉइंट घटकर 4.35 परसेंट हो गया. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स शाम के 3:40 बजे 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.38 पर रहा. 

विदेशी निवेशकों ने जमकर की खरीदारी

ग्लोबल लेवल पर, चीन पर ट्रंप के लगाए गए 240 परसेंट टैरिफ को कम करने की उम्मीद उस वक्त ठंडे बस्ते में चली गई, जब अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ट्रंप एकतरफा टैरिफ नहीं कम करने वाले हैं. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को लगातार छठे दिन शेयर खरीदना जारी रखा.  ग्लोबल फंड्स ने 3,332.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे चार दिनों की खरीदारी 21,200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई.

कच्चे तेल की कीमत

इस दौरान ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.45 परसेंट की तेजी के साथ 66.42 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.64 प्रतिशत बढ़कर 62.67 डॉलर प्रति बैरल हो गया. 

ये भी पढ़ें: 

पाकिस्तान की करेंसी का बुरा हाल! जून के आखिर तक 1 डॉलर के मुकाबले 285 हो जाएगा रुपया, फिच ने लगाया अनुमान

 

[ad_2]

पुतिन रुक जाओ! रूस ने किया यूक्रेन पर हमला तो भड़के ट्रंप, कहा- हर हफ्ते मर रहे 5000 सैनिक

[ad_1]

Trump On Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस की ओर से किए गए घातक हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को आड़े हाथों लिया है. रूस की ओर से गुरुवार (24 अप्रैल 2025) को यूक्रेन की राजधानी पर हमला करने पर ट्रंप ने कहा कि वह खुश नहीं हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट कर ट्रंप ने कहा, “पुतिन स्टॉप! यह हमला बंद करें और शांति समझौते की ओर बढ़ें.”

हर हफ्ते मर रहे 5000 सैनिक- ट्रंप

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं कीव पर रूसी हमलों से खुश नहीं हूं. यह जरूरी नहीं था और यह बहुत ही गलत समय था. हर हफ्ते 5000 सैनिक मर रहे हैं. चलो शांति समझौता कर लें!” न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कीव पर बड़े पैमाने पर रूसी हवाई हमले में नौ लोगों की मौत हुई, जबकि 63 लोग अन्य घायल हुए हैं.

मलबे में दबे हैं कई लोग

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि बचावकर्मी अभी भी मलबे से जीवित बचे लोगों को निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा, “घायलों में छह बच्चे और एक गर्भवती महिला शामिल हैं. घरों, वाहनों और अन्य इमारतों में आग लग गई और गिरते मलबे से उन्हें नुकसान पहुंचा.” यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा ने टेलीग्राम पर कहा कि रूस ने कीव पर एक बड़ा संयुक्त हमला किया है.

रातोंरात हल नहीं होगा यूक्रेन संकट- रूस

यूक्रेन के आंतरिक मंत्री, इहोर क्लिमेंको ने कहा, “एक बड़ा बचाव अभियान चल रहा है. खंडहरों के नीचे मोबाइल फोन बजते सुने जा सकते हैं. जब तक सभी को बाहर नहीं निकाल लिया जाता, तब तक तलाश जारी रहेगी.” रूस के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार (23 अप्रैल 2025) को कहा कि यूक्रेन संकट बहुत जटिल है और इसे रातोंरात हल नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि रूस घोषणा करेगा कि ट्रंप के पश्चिम एशिया दूत स्टीव विटकॉफ रूस कब आएंगे.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान फिर करने लगा सबूत मांगने का ड्रामा! मंत्री इशाक डार बोले- ‘पहलगाम आतंकी हमले के पीछे PAK है तो…’

[ad_2]

सोशल मीडिया से मुंह मोड़ रहे हैं अमेरिकी टीनएजर्स! 44% बच्चों ने कम किया इस्तेमाल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

[ad_1]

सोशल मीडिया से मुंह मोड़ रहे हैं अमेरिकी टीनएजर्स! 44% बच्चों ने कम किया इस्तेमाल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

[ad_2]

यूपी बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ABP Live पर देख सकेंगे नतीजे​

[ad_1]

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. यूपी बोर्ड ने आखिरकार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है. अब छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म होने जा रहा है.

यूपीएमएसपी के अनुसार 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा. बोर्ड द्वारा आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है, जिसमें साफ लिखा गया है कि परिणाम वेबसाइट पर उसी दिन और समय से उपलब्ध होंगे.

25 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट
इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं. परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 19 मार्च से शुरू किया था, जो 2 अप्रैल तक चला. मूल्यांकन का काम राज्य के 261 केंद्रों पर हुआ था, जिसमें लाखों उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई.

अब बोर्ड ने सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं और 25 अप्रैल दोपहर 2 बजे रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है.

कहां और कैसे देखें रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट निम्न वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • up10.abplive.com
  • up12.abplive.com

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  1. छात्र सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं
  2. “UP Board High School/Intermediate Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
  3. रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें
  4. अब सबमिट करें, और रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
  5. रिजल्ट का प्रिंट या PDF सेव करें

टॉपर्स लिस्ट और पासिंग प्रतिशत भी होगा जारी

रिजल्ट के साथ ही यूपी बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट, पासिंग परसेंटेज, टॉप परफॉर्मिंग जिलों और स्ट्रीम वाइज रिजल्ट डेटा भी साझा करेगा. पिछले साल की तरह इस बार भी लाखों छात्र इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

[ad_2]

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर लिया गया बड़ा फैसला, जानें क्या बोले राजीव शुक्ला

[ad_1]

IND VS PAK: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर लिया गया बड़ा फैसला, जानें क्या बोले राजीव शुक्ला

[ad_2]

पाकिस्तान फिर करने लगा सबूत मांगने का ड्रामा! मंत्री इशाक डार बोले- ‘पहलगाम आतंकी हमले के पीछे

[ad_1]

Pahalgam Terror Attack Update: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत की जवाबी कार्रवाई पर पाकिस्तान ने चुनौती दी है. उसने कहा है कि अगर भारत के पास हमले के कोई सबूत हैं तो पेश करे. उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के बाद गुरुवार (24 अप्रैल, 2025) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात कही.

उन्होंने कहा, “भारत हमेशा की तरह दोष लगा देता है, इस बार भी वही खेल खेला है. अगर उसके पास पाकिस्तान के शामिल होने का कोई सबूत है तो इसे हमारे साथ-साथ दुनिया के सामने पेश करे.” अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री डार ने एनएससी के फैसलों का जिक्र किया और कहा कि पाकिस्तान ने भारत को उसी तरह जवाब दिया है. इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, कानून मंत्री आजम नजीर तरार, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार और पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल (एजीपी) मंसूर अवान भी मौजूद थे. 

‘पाकिस्तान किसी भी चुनौती के लिए तैयार’

उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि भारतीय खुफिया एजेंसियां ​​उनका समर्थन कर रही हैं और विदेशी लोग आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) निर्यात करने की कोशिश कर रहे हैं. आप कल्पना कर सकते हैं कि वे उन्हें कहां निर्यात करने की कोशिश कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाएं किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार हैं. 

रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि हालांकि भारत ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिया है, फिर भी मीडिया और दूसरे लोग देश को दोषी ठहरा रहे हैं. अगर भारत आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान का नाम लेता है तो इसका जवाब भी मिलेगा. पाकिस्तान को अपनी आत्मरक्षा करने का पूरा अधिकार है. आसिफ ने ये भी कहा, “नरेंद्र मोदी विश्व के एकमात्र नेता हैं जिन्हें अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया और वह भी आतंकवाद के आधार पर.” 

रोया आतंकवाद का रोना 

रक्षा मंत्री ने कहा, ”पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान दोनों जगहों पर आतंकवाद फैल रहा है.” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के प्रायोजक और नेता ”भारत में बैठे हैं और उन्हें वहां इलाज मिलता है.” उन्होंने कहा, ”यह अटकलबाजी नहीं है, यह कठोर तथ्य है.”

ये भी पढ़ें: काउंटडाउन शुरू! सिर्फ 7 दिन में भारत कर सकता है पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन, PAK के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित को सताया डर

[ad_2]

Health Tips: दादी-नानी के नुस्खे आएंगे काम, गर्मी से राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

[ad_1]

Home Remedies for Summer: देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. चिलचिलाती धूप और उमस शरीर को थका रही है. गर्मी से खुद को राहत प्रदान करने के लिए लोग तरह-तरह के खानपान को तवज्जो दे रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी दादी-नानी के पास ऐसे घरेलू नुस्खे हैं, जो न सिर्फ गर्मी से राहत दिलाते हैं, बल्कि शरीर को तरोताजा भी रखते हैं? ये नुस्खे प्राकृतिक, किफायती और आसानी से घर पर बनाए जा सकते हैं. आइए, जानते हैं गर्मी से बचाव के लिए कुछ खास उपाय, जो सदियों से घरों में आजमाए जा रहे हैं.

इन चीजों का सेवन गर्मी के लिए फायदेमंद

पुदीने को गर्मी का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है. इसका ठंडक भरा प्रभाव शरीर को तुरंत राहत देता है. यदि 10-15 पुदीने की पत्तियों को पीसकर एक गिलास पानी में मिलाएं और थोड़ा सा काला नमक डालें. इसे दिन में कम से कम एक से दो बार पिएं. यह पाचन को दुरुस्त करने के साथ-साथ शरीर को ठंडा रखता है. इसके अलावा, पुदीने की पत्तियों को उबालकर उस पानी को ठंडा कर लें. इसके बाद इस पानी को चेहरे पर स्प्रे करें, इससे त्वचा को ताजगी मिलती है. साथ ही, धूप से होने वाली जलन भी कम हो सकती है.

गर्मियों में नींबू और शहद का सेवन भी मनुष्य के लिए बहुत फायदेमंद है. नींबू में विटामिन सी होता है और शहद शरीर को हाइड्रेट रखता है. एक गिलास ठंडे पानी में आधा नींबू निचोड़ें, एक चम्मच शहद मिलाएं और एक चुटकी काला नमक मिला लें. इसे सुबह खाली पेट या फिर दिन में किसी भी समय पिएं. इसका सेवन आपको हीटस्ट्रोक से बचाता है और एनर्जी देता है.

पेट की गर्मी को कैसे शांत किया जांए?

इसके अलावा, गर्मी के मौसम में सौंफ का शरबत भी बहुत फायदेमंद है. सौंफ पेट और शरीर को ठंडा रखती है. एक चम्मच सौंफ को रातभर पानी में भिगोएं. सुबह इसे छानकर पानी में थोड़ी मिश्री पाउडर मिलाकर पिएं. इससे पेट की गर्मी शांत होगी और मुंह को ताजा रखता है.

वहीं, गर्मी के मौसम में धनिया का सेवन भी बहुत लाभकारी है. धनिया पेट की गर्मी को कम करने के साथ शरीर को डिटॉक्स भी करता है. ताजा धनिये की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकाल लें. एक चम्मच रस को एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं. स्वाद के लिए नींबू मिला सकते हैं. इसके सेवन से गर्मी में पेट को ठंडा रखता है. हालांकि, इसका सेवन करने से पहले एक बार आप किसी वैद्य या चिकित्सक से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें –

Skin Care: डार्क सर्कल हो या पिंपल्स, बड़े काम की है मुंह की लार, जानिए फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]