गर्मियों में हीट वेव से आंखों को हो सकता है ज्यादा नुकसान, जानें क्या हैं बचने के उपाय

[ad_1]

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ने लगता है. इस दौरान हीट वेव यानी लू का असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, आंखों पर भी पड़ता है. विशेषज्ञों के अनुसार, ज्यादा गर्मी और तेज धूप आंखों के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है. अगर सावधानी न बरती जाए, तो आंखों में जलन, सूखापन, लालिमा भी हो सकती हैं.

हीट वेव का आंखों पर असर-

हीट वेव के दौरान वातावरण का तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा बढ़ जाता है. गर्म हवाएं और तेज धूप आंखों की नमी को तेजी से सूखा देती हैं.इससे आंखें सूखी हो जाती हैं. जब आंखों में नमी की कमी होती है, तो जलन, खुजली और चुभन जैसी समस्याएं शुरू हो जाती है. इसके अलावा तेज धूप में मौजूद अल्ट्रावायलेट किरणें आंखों को सीधा नुकसान पहुंचा सकती हैं. ज्यादा देर तक धूप में रहने से कॉर्निया जल सकती है, जिसे फोटोकेराटाइटिस कहा जाता है. यह एक दर्दनाक स्थिति होती है जिसमें आंखों में तेज जलन और रोशनी सहन न होने जैसी दिक्कतें होती हैं.

किसे होता है हीट वेव से ज्यादा खतरा

बुजुर्ग, बच्चे और पहले से आंखों की समस्याओं से जूझ रहे लोग हीट वेव के दौरान ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. इसके अलावा, जो लोग ज्यादा समय बाहर रहते हैं या खुले में काम करते हैं, उनकी आंखों पर भी इसका असर ज्यादा होता है.

हीट वेव से आंखों को बचाने के उपाय –

  • सनग्लासेस पहनें-अच्छी क्वालिटी वाले UV प्रोटेक्शन सनग्लासेस पहनना सही होगा. इससे UV किरणों से बचाव होगा. 
  • धूप में निकलने से बचें-जब धूप सबसे तेज हो यानी दोपहर 12 से 3 बजे के बीच तब बाहर निकलने से बचना चाहिए.
  • आंखों को धोते रहें-हीट वेव से आंखों को बचाने के लिए दिन में ठंडे पानी से 2,3 बार धोना चाहिए. इससे आपको ताजगी भी महसूस होगी.
  • हाइड्रेटेड रहें- शरीर में पानी की कमी आंखों को भी सूखा बनाती है, इसलिए गर्मियों में दिन में 6 लीटर तक पानी पीना चाहिए.
  • आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें-अगर आपको आंखों में कोई दिक्कत महसूस हो रही हो. तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर आई ड्रॉप ले लेनी चाहिए.

गर्मियों की तेज धूप और हीट वेव आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकती है. थोड़ी सी सावधानी और सही देखभाल से आंखों को सुरक्षित रखा जा सकता है. अगर किसी को आंखों में ज्यादा जलन, लालिमा या दर्द महसूस हो, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए.

ये भी पढ़े –लू से ही नहीं इन बीमारियों से भी सुरक्षित रखता है प्याज, बस ऐसे कर लें प्रयोग

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

21 अप्रैल से शुरू हो रहा नया वीक इन 5 राशियों के लिए रहेगा लकी, पढ़ें वीकली लकी राशियां

[ad_1]

अप्रैल का आखिरी सप्ताह 21 अप्रैल से शुरू हो रहा है. नया वीक इन 5 राशियों के लिए करियर, बिजनेस, हेल्थ, लव के लिहाज से शानदार रहेगा. जानते हैं नए वीक की 5 राशियां कौन सी हैं.

अप्रैल का आखिरी सप्ताह 21 अप्रैल से शुरू हो रहा है. नया वीक इन 5 राशियों के लिए करियर, बिजनेस, हेल्थ, लव के लिहाज से शानदार रहेगा. जानते हैं नए वीक की 5 राशियां कौन सी हैं.

मेष राशि वालों के लिए नया वीक शानदार रहने वाला है. इस वीक आपका आत्मविश्वास बना रहेगा. स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी. बिजनेस में कोई बड़ा टेंडर या डील फाइनल हो सकती है. लव लाइफ में गुड टाइम पार्टनर के साथ स्पेंड करेंगे. इस वीक करियर में शानदार करेंगे, जिससे आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं.

मेष राशि वालों के लिए नया वीक शानदार रहने वाला है. इस वीक आपका आत्मविश्वास बना रहेगा. स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी. बिजनेस में कोई बड़ा टेंडर या डील फाइनल हो सकती है. लव लाइफ में गुड टाइम पार्टनर के साथ स्पेंड करेंगे. इस वीक करियर में शानदार करेंगे, जिससे आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं.

वृषभ राशि वालों के लिए नया वीर लकी साबित होगा. सोशल लेवल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. बिजनेस में इंवेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. स्टूडेंट्स को अपनी फील्ड में सफलता मिलेगी. शादीशुदा लाइफ में प्रेम और सामंजस्य रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.

वृषभ राशि वालों के लिए नया वीर लकी साबित होगा. सोशल लेवल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. बिजनेस में इंवेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. स्टूडेंट्स को अपनी फील्ड में सफलता मिलेगी. शादीशुदा लाइफ में प्रेम और सामंजस्य रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.

सिंह राशि वालों को इस वीक कर्ज से राहत मिलेगी. स्टूडेंट्स को एग्जाम की तैयारी में मेहनत करनी होगी. अचानक मुनाफे से बिजनेस में खुशहाली आएगी. वर्कप्लेस पर महिलाओं से अच्छा व्यवहार लाभ देगा.

सिंह राशि वालों को इस वीक कर्ज से राहत मिलेगी. स्टूडेंट्स को एग्जाम की तैयारी में मेहनत करनी होगी. अचानक मुनाफे से बिजनेस में खुशहाली आएगी. वर्कप्लेस पर महिलाओं से अच्छा व्यवहार लाभ देगा.

मकर राशि वालों का मन शांत रहेगा. इस सप्ताह आपकी लाइफ में खुशियां आएगी. लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी. समझदारी से काम करें.प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी.कार्यस्थल पर लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलेगी.

मकर राशि वालों का मन शांत रहेगा. इस सप्ताह आपकी लाइफ में खुशियां आएगी. लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी. समझदारी से काम करें.प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी.कार्यस्थल पर लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलेगी.

मीन राशि वालों को इस वीक कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सैलरी बढ़ सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. पेट दर्द की समस्या परेशान कर सकती है. बिजनेस में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. लव रिलेशन में पार्टनर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है.

मीन राशि वालों को इस वीक कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सैलरी बढ़ सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. पेट दर्द की समस्या परेशान कर सकती है. बिजनेस में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. लव रिलेशन में पार्टनर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है.

Published at : 20 Apr 2025 07:00 AM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

केसरी 2 ने दूसरे दिन मचाया धमाल, अक्षय कुमार की फिल्म ने इतना किया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

[ad_1]

Kesari 2 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 थिएटर में लगी है. फिल्म को बेहद शानदार रिव्यूज मिले हैं. फिल्म ने डिसेंट शुरुआत की. पहले दिन केसरी 2 ने 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया. अब दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है. आइए नजर डालते हैं केसरी 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर…

केसरी 2 ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, केसरी 2 के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 9.50 करोड़ की कमाई की है. फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म 9.50 करोड़ का कलेक्शन करती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 17.25 करोड़ हो गया है. 

बता दें कि फिल्म को रिव्यू पॉजिटिव मिले हैं. तो आने वाले दिनों में वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को मिल सकता है. अक्षय कुमार की इस फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे जैसे स्टार्स हैं. सभी की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. अनन्या पांडे ने फिल्म में सीरियस रोल प्ले किया है, जिसे पसंद किया गया. फिल्म को करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है. 

अक्षय कुमार ने की थी फैंस से ये रिक्वेस्ट

अक्षय कुमार ने जोरों-शोरों से फिल्म का प्रमोशन किया है. अक्षय ने प्रमोशन के दौरान फैंस से रिक्वेस्ट की थी कि वो फिल्म की शुरुआत मिस न करें. इसी के साथ फिल्म के दौरान फोन चेक न करें. फिल्म देखते हुए वो पूरा ध्यान फिल्म को दें और एक एक डायलॉग को सुने. बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर का रोल निभाया है. 

फिल्म में जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुई कानूनी लड़ाई को दिखाया गया है. 

ये भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 10: गदर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार जाट, सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म

[ad_2]

तस्वीर में छिपा है जादुई नंबर! अच्छे अच्छे सूरमाओं ने डाल दिए हथियार, 10 सेकंड में देना है जवाब

[ad_1]

तस्वीर में छिपा है जादुई नंबर! अच्छे अच्छे सूरमाओं ने डाल दिए हथियार, 10 सेकंड में देना है जवाब

PBKS vs RCB Pitch Report: मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, कैसा है इस ग्राउंड का IPL रिकॉर्ड

[ad_1]

PBKS vs RCB Pitch Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज बदला लेने उतरेगी, पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने आरसीबी को उसी के घर में हराया था. आज रजत पाटीदार एंड टीम के पास मौका है कि पंजाब को उसी के घर में हराकर पिछली हार का बदला लिया जाए. आज आईपीएल में डबल हेडर है, ये पहला मैच होगा जो मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. चलिए आपको बताते हैं इस मैच में मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा? और इस स्टेडियम का आईपीएल रिकॉर्ड कैसा है.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने 7 मैचों में 5 जीते हैं, 10 अंकों के साथ टीम तालिका में तीसरे नंबर पर है. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी अंक तालिका में पांचवे स्थान पर है, उसने 7 में से 4 मैच जीते हैं. पिछली बार जब दोनों टीमें आमने सामने हुई थी तब पंजाब ने 5 विकेट से मुकाबले को जीता था.

मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में IPL रिकॉर्ड

मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का पहला मैच 23 मार्च 2024 को खेला गया था. यहां अभी तक कुल 8 मैच खेले जा चुके हैं, इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 5 बार और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम 3 बार जीती है. यहां टॉस जीतने और हारने वाली टीम ने 4-4 मैच जीते हैं. 

मुल्लांपुर में सबसे बड़ा आईपीएल स्कोर 219 रन का है, जो पंजाब किंग्स ने इसी सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था. सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर प्रियांश आर्य का है, उन्होंने इसी मैच में सीएसके के खिलाफ 103 रन बनाए थे. सबसे अच्छा स्पेल यहां युजवेंद्र चहल का है, उन्होंने केकेआर के खिलाफ 28 रन देकर 4 विकेट लिए थे.

मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में आज की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी. यहां स्कोर 200 से अधिक का होने की पूरी उम्मीद है. दोपहर में होने वाले इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही रहेगा. यहां पहली पारी के मुकाबले दूसरी पारी में गेंदबाजों को अधिक मदद मिलने की उम्मीद है. स्पिनर्स से ज्यादा तेज गेंदबाज को मदद मिलेगी. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 190 के आस पास भी पहुंची तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए मुश्किल होगी.

[ad_2]

8वें वेतन आयोग से जुड़ी बड़ी खबर, मोदी सरकार 35 पदों पर करने जा रही है नई नियुक्तियां

[ad_1]

8th Pay Commission Salary Structure: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं. वित्त मंत्रालय ने आयोग के लिए 35 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो इस बात का संकेत है कि सरकार जल्द ही वेतन आयोग की संरचना और कार्यों को औपचारिक रूप दे सकती है. इससे देशभर के 47.85 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.62 लाख पेंशनर्स को लाभ मिल सकता है.

आयोग के लिए 35 पदों पर होगी नियुक्ति

गुड रिटर्नस पर छपी खबर के अनुसार, वित्त मंत्रालय की ओर से 17 अप्रैल 2025 को जारी एक सर्कुलर के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग के लिए 35 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो डेप्युटेशन आधार पर होंगी. इन अधिकारियों का कार्यकाल आयोग के गठन की तारीख से लेकर उसके समापन तक प्रभावी रहेगा.

सर्कुलर में कहा गया है कि यह नियुक्तियां कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के दिशानिर्देशों के अनुसार की जाएंगी. संबंधित विभागों से योग्य अधिकारियों के नाम मांगे गए हैं.

क्या हो सकती हैं 8वें वेतन आयोग की बड़ी बातें

ClearTax की रिपोर्ट के अनुसार, 8वें वेतन आयोग में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इनमें फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी सबसे प्रमुख है. वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर 2.57 है, जिसे बढ़ाकर 2.85 किया जा सकता है. इससे सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की बेसिक सैलरी में इजाफा होगा.

इसके अलावा, वर्तमान DA को नई बेसिक सैलरी में मर्ज किया जा सकता है, जिससे महंगाई भत्ते और अन्य अलाउंसेज की गणना नए सिरे से होगी. HRA और TA में संशोधन भी हो सकता है. यानी हाउस रेंट अलाउंस और ट्रैवल अलाउंस को नए पे स्केल के आधार पर पुनर्निर्धारित किया जा सकता है. वहीं पेंशन राशि में बढ़ोतरी और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए आयोग विशेष सुझाव दे सकता है.

कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

अगर किसी सरकारी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 है और वो दिल्ली में काम कर रहा है (जहां HRA 30 फीसदी होता है), तो अनुमानित गणना इस प्रकार हो सकती है.

बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर (2.85) = 1,42,500

+ HRA (15,000) = 1,57,500 (अनुमानित ग्रॉस सैलरी)

यह आंकड़े सिर्फ उदाहरण के लिए हैं, सरकार ने अभी कोई आधिकारिक गणना जारी नहीं की है.

1 जनवरी 2026 से हो सकता है लागू

पिछला यानी 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था और परंपरानुसार वेतन आयोग हर 10 वर्षों में लागू होता है. इस लिहाज से 8वां वेतन आयोग जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Yes Bank के शेयरों में सोमवार को दिखेगी हलचल! Q4 नतीजों में 738 करोड़ का हुआ शुद्ध मुनाफा

[ad_2]

’30 घंटे के लिए रूस-यूक्रेन के बीच रुकी जंग’, साथ ही 500 जंगी कैदी भी रिहा | बड़ी बातें

[ad_1]

[ad_2]

पहली बार कंडोम लेने हेलमेट पहनकर गया था ये एक्टर, फिर यूं बेचता आया था नजर

[ad_1]

Actor First Time Condom Buying Experience: आज के एडवांस दौर में भी कंडोम खरीदना, लोगों के लिए किसी टास्क से कम नहीं है. क्योंकि लोग आज भी इसे खरीदने जाने में शर्माते हैं. एडवांसमेंट से भरपूर बॉलीवुड में भी एक एक्टर ऐसा है जो पहली बार कंडोम खरीदने गया तो ऐसे गया कि आपको सुनकर हंसी आ जाएगी.

हम बात कर रहे हैं ‘स्त्री 2’ एक्टर अपारशक्ति खुराना की, जिन्होंने कंडोम का पहला पैकेट अपने कॉलेज के दिनों में खरीदा था. तब वे अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहनकर केमिस्ट पर गए थे. इस बात का खुलासा खुद अपारशक्ति ने अपनी फिल्म ‘हेलमेट’ की रिलीज के बाद एक इंटरव्यू में किया था. 

Helmet (2021) - News - IMDb

हेलमेट पहनकर पहली बार एक्टर ने खरीदा कंडोम
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपारशक्ति खुराना ने कहा था- ‘जब मैं कॉलेज में था, तब मैं कंडोम का पहला पैकेट खरीदने गया था. उस समय, डिलीवरी बॉय हेलमेट पहनकर अपनी बाइक पर पैकेज देने आते थे. वे जल्दी में होते थे और हेलमेट उतारे बिना ही पैकेज डिलीवर कर देते थे. वे बस बाइक से उतर जाते, पैकेज छोड़ देते और हेलमेट उतारे बिना ही चले जाते. इसलिए, मैं जल्दी से गया, अपनी बाइक पार्क की और अपना हेलमेट नहीं उतारा. मैंने हेलमेट पहने हुए ही कंडोम खरीदा और वापस आ गया.’

preview

फिल्म में हेलमेट पहनकर बेचे कंडोम
अपारशक्ति ने आगे कहा था- ‘मुझे नहीं पता था कि मैं सालों बाद एक फिल्म में ऐसा ही कुछ करूंगा. बस, मैं वहां कंडोम खरीद रहा था और फिल्म में उन्हें बेच रहा था.’ बता दें कि 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘हेलमेट’ में अपारशक्ति खुराना हेलमेट पहनकर कंडोम बेचते दिखाई दिए थे. ऐसे में उन्होंने मजाकिया अंदाज में फिल्म को अपनी बायोपिक भी बताया था.


अपारशक्ति खुराना की फिल्में
अपारशक्ति खुराना ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. इनमें ‘लुका छुपी’, ‘स्त्री’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘स्त्री 2’ और ‘धोखा’ जैसी फिल्में शामिल हैं. एक्टर एक बेहतरीन सिंगर भी हैं और उन्होंने कई हिट गानों को अपनी आवाज दी है.



[ad_2]

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वालों को सफलता मिलने के संकेत,पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Pisces Horoscope 20 April 2025: मीन राशिफल 20 अप्रैल 2025, रविवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. कोई नई कार्य योजना बन सकती है, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा. साझेदारी में काम करने वालों को भागीदार से पूरा सहयोग मिलेगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में जीत के योग हैं. राष्ट्रीय कंपनियों में कार्य करने वाले जातकों को आज अपना देश छोड़कर दूसरे देश में ट्रांसफर मिल सकता है. जिसके कारण आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

नौकरी में नई जिम्मेदारी या कार्यभार मिल सकता है,जो भविष्य में प्रमोशन का रास्ता बना सकता है.किसी सरकारी काम या कोर्ट केस से जुड़े मसले में आज सफलता मिलने की संभावना है.जो युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,उन्हें सकारात्मक संकेत मिलेंगे. 

मीन राशि फैमली राशिफल (Pisces Family Horoscope)-

ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर या आर्थिक मदद मिल सकती है. घर का माहौल आपके पक्ष में रहेगा. परिवार में सभी लोग एक-दूसरे के साथ सहयोगात्मक और समझदार व्यवहार करेंगे. बच्चों की उपलब्धि से मन प्रसन्न होगा. किसी धार्मिक कार्य में भागीदारी भी संभव है. 

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे. पुराने रोगों में आराम मिलेगा.यदि आप किसी इलाज या थेरेपी पर हैं तो उसमें प्रगति होगी.खानपान में संतुलन बनाए रखें.हल्का व्यायाम या मॉर्निंग वॉक फायदेमंद रहेगा.ध्यान और प्राणायाम से मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]