2050 के दुनिया तक इस हिस्से में कम हो जाएगें मुस्लिम, जानें क्या होगी हिंदुओं की जनसंख्या, प्यू रिसर्च का दावा

[ad_1]

2050 के दुनिया तक इस हिस्से में कम हो जाएगें मुस्लिम, जानें क्या होगी हिंदुओं की जनसंख्या, प्यू रिसर्च का दावा

[ad_2]

पानी की लहरों के बीच सेल्फी बनी जान की दुश्मन! तेज बहाव के बीच फंसे शख्स का वीडियो वायरल

[ad_1]


Nifty Bank हो गया है ‘बुल’ पर सवार…अब बैंकिंग स्टॉक भरेंगे निवेशकों की तिजोरी, पढ़े रिपोर्ट

[ad_1]

भारतीय शेयर बाजार में बैंकिंग सेक्टर एक बार फिर सुर्खियों में है. HDFC बैंक और ICICI बैंक की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए गए हैं, जिससे निवेशकों में भरोसा लौटा है और सोमवार को निफ्टी बैंक (Nifty Bank) इंडेक्स पर खास फोकस रहने की उम्मीद है. बाजार विश्लेषकों का मानना है कि इन प्रमुख बैंकों के बेहतर प्रदर्शन के बाद बैंकिंग शेयरों में पॉजिटिव ट्रेंड बना रह सकता है.

मजबूत हो रहा बैंकिंग सेक्टर

पिछले कारोबारी सत्र में निफ्टी बैंक 2.2 फीसदी की तेज़ी के साथ 54,290.20 पर बंद हुआ था, जो कि इसके 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 54,467.35 से सिर्फ 177 अंक नीचे है. पिछले एक हफ्ते में ही बैंकिंग इंडेक्स में 3,287 अंकों की जबरदस्त उछाल देखी गई है, यानी करीब 6.45 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. यह संकेत है कि बाजार में बैंकिंग सेक्टर को लेकर सकारात्मक भावना बनी हुई है.

तीन बड़े प्राइवेट बैंकों ने दिखाया दम

HDFC बैंक, ICICI बैंक और यस बैंक, इन तीनों निजी बैंकों ने चौथी तिमाही में अपने निवेशकों को निराश नहीं किया. HDFC बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 6.7 फीसदी बढ़कर 17,616 करोड़ रुपये हो गया है. तिमाही आधार पर भी इसमें 5.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

वहीं, देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ICICI बैंक ने 18 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ 12,630 करोड़ का मुनाफा कमाया है. जबकी यस बैंक का प्रदर्शन भी काबिल-ए-तारीफ रहा, जिसने 63.7 फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ ₹38.12 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया.

टेक्निकल चार्ट्स भी दिखा रहे बुलिश संकेत

टेक्निकल एनालिस्ट्स के मुताबिक, निफ्टी बैंक ने डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाई है, जिसका उच्च स्तर 54,407.20 रहा. यह इसके ऑल टाइम हाई लेवल से महज 60 अंक दूर है. पिछले सात कारोबारी सत्रों में बैंक निफ्टी ने लगभग 10.68 फीसदी की तेजी दिखाई है और अपने हालिया स्विंग लो से 5,250 अंकों की छलांग लगाई है.

आने वाले दिनों में कहां जाएगा बैंक निफ्टी?

जी बिजनेस पर छपी एक खबर के मुताबिक, चॉइस ब्रोकिंग का मानना है कि निफ्टी बैंक का 54,290 के पास बंद होना यह दिखाता है कि बाजार में आक्रामक खरीदारी हो रही है. फर्म का सुझाव है कि अगर बैंक निफ्टी 54,300 के ऊपर टिकता है तो यह अगले कुछ सत्रों में 55,000 से लेकर 56,000 के स्तर तक जा सकता है. ब्रोकिंग हाउस का मानना है कि अगर बाजार में किसी तरह की गिरावट होती है, तो 53,600 या 53,000 के स्तरों को खरीदारी के मौके के तौर पर देखा जाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: बिकवाली भूल जमकर भारतीय शेयरों में पैसे लगा रहे हैं FPIs, 2 दिनों में 10,824 करोड़ रुपये का किया निवेश

[ad_2]

इसे देख रह जाएंगे दंग! इंसानी मसल्स वाला ये रोबोट हिलता-डुलता, कांपता और गुस्से में भींचता है म

[ad_1]

Human Like Robot: पोलैंड की एक स्टार्टअप कंपनी Clone Robotics ने अपने अत्याधुनिक रोबोट ‘प्रोटोक्लोन’ का एक ऐसा वीडियो साझा किया है जो लोगों को हैरानी में डाल रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि रोबोट छत से लटका हुआ है और उसके हाथ-पैर इंसानों जैसे अंदाज़ में हिल-डुल रहे हैं. कभी वह कंधे उचकाता है तो कभी हाथों की मुट्ठियां भींचता है. यह रोबोट पूरी तरह से इंसान की तरह ही सारे काम कर रहा है. इस कंपनी की स्थापना 2021 में हुई थी और इसका उद्देश्य है ऐसा रोबोट बनाना जो हर मामले में इंसानों से मेल खाता हो, चाहे वो शारीरिक संरचना हो या फिर रोबोट का मूवमेंट हो.

वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो में दिखाया गया ‘प्रोटोक्लोन’ दरअसल कंपनी का पहला मसल बेस्ड एंड्रॉइड है जिसमें खास तरह की ‘मायोफाइबर’ मसल तकनीक इस्तेमाल की गई है. इन मसल्स को आर्टिफिशियल लिगामेंट्स और जोड़ने वाले सामानों की मदद से मानव कंकाल के अनुरूप जोड़ा गया है जिससे रोबोट के अंग नैचुरल ढ़ंग से हिलते हैं. इस रोबोट के अंदर 206 हड्डियां हैं जो मजबूत और सस्ते पॉलीमर से बनी हैं. इसके कंधों में 20 डिग्री तक मूवमेंट की क्षमता है और शरीर के ऊपरी हिस्से में कुल मिलाकर 164 डिग्री तक हिलने-डुलने की आज़ादी दी गई है. कंपनी का दावा है कि इसके मायोफाइबर न सिर्फ हल्के हैं बल्कि ताकतवर, तेज़ और ज्यादा ताकतवर भी हैं.

हाइड्रोलिक सिस्टम का होता है इस्तेमाल

जानकारी के मुताबिक, इस रोबोट की मसल्स को चलाने के लिए हाइड्रोलिक सिस्टम का इस्तेमाल होता है जिसमें बैटरी से चलने वाला एक छोटा सा पंप काम करता है जो आकार में दिल जितना है और 500 वॉट की शक्ति से द्रव को पंप करता है. हालांकि रोबोट को छूने या दर्द महसूस करने की क्षमता नहीं है लेकिन इसके शरीर में सेंसर लगे हैं जो यह बताने में सक्षम हैं कि शरीर का कौन-सा हिस्सा कहां है.

कंपनी का ये है सपना

सिर में लगे चार कैमरे, 70 इनर्शियल सेंसर और 320 प्रेशर सेंसर रोबोट के हर मूवमेंट को कंट्रोल करते हैं. प्रोटोक्लोन कंपनी के भविष्य के मॉडल ‘क्लोन अल्फा’ का प्रोटोटाइप है. कंपनी का सपना है कि यह रोबोट एक दिन इंसानों की तरह चल सकेगा, घर के काम करेगा जैसे झाड़ू-पोंछा, खाना बनाना और यहां तक कि मेहमानों से हाथ भी मिलाएगा और मज़ाकिया बातें करेगा.

यह भी पढ़ें:

सिर्फ 1000 लैपटॉप की बैटरियों से 8 साल तक चलाई घर की बिजली! इस शख्स की जुगाड़ू सोच हिला देगी दिमाग

[ad_2]

समुद्र में वाटर सर्फर्स को सी लायन ने छकाया! पानी में अचानक किया हमला, सहम गए लोग

[ad_1]

जो लोग समुद्र की लहरों पर सर्फिंग करके जिंदगी के मजे लेने गए थे, उन्हें क्या पता था कि उस दिन लहरों से नहीं, एक गुस्सैल ‘सी लायन’ से दो-दो हाथ करने पड़ेंगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जो हुआ, उसने रोमांच को डर और हंसी में तब्दील कर दिया. हर बार जैसे ही कोई समंदर में उतरने की कोशिश करता, वो सी लायन गजब के ऐटिट्यूड के साथ सामने आ धमकता. मानो कह रहा हो, “ये पानी मेरा है, निकलो यहां से.” वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है जिस पर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

सी लायन ने सर्फिंग करने आए लोगों को पानी से खदेड़ा

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला और बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समुद्र की लहरों के साथ खेलने पहुंचे कुछ लोग देखते ही देखते एक बिन बुलाए ‘मेहमान’ के शिकार बनते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग वाटर सर्फिंग का लुत्फ उठाने समंदर में पहुंचे थे, लेकिन तभी एक गुस्सैल सी लायन (समुद्री शेर) उनकी मस्ती में विघ्न डालने पहुंच गया. जैसे ही कोई शख्स समुद्र में घुसता, सी लायन उसकी ओर दौड़ता और इतने खौफनाक अंदाज में पीछा करता कि लोग जान बचाकर तट की ओर भागते. इस अफरा-तफरी में लोग गिरते, फिसलते, चिल्लाते और खुद को बचाने के लिए जो भी हाथ में आया, उससे सी लायन को भगाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं.

बार-बार हमले पर उतारु रहा समुद्री शेर

कुछ बहादुर लोगों ने सी लायन को डराने की भी कोशिश की, लेकिन जैसे ही हालात काबू में आते, कोई फिर से पानी में उतरता और सी लायन फिर से कंट्रोल रूम की तरह आ धमकता. ये सिलसिला कई बार चला जैसे समुद्र का ये इलाका अब उस सी लायन की जागीर बन चुका हो. लोगों की यह डर और हंसी से भरपूर जद्दोजहद अब इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है और इसे देखकर लोग पूछ रहे हैं “भाई, ये सी लायन है या समंदर का सिक्योरिटी गार्ड?

यह भी पढ़ें: ये सिस्टम की लाश है…मरे हुए बेटे को कंधे पर उठाकर ले गया पिता, बेबस बाप की चीखें सुन कांप जाएगी आत्मा; देखें वीडियो 

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को DingoSaidSo नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वो भी तुम्हारे साथ मजे लेने आया है. एक और यूजर ने लिखा…सी लायन नहीं, सी पुलिस कहो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…गजब जानवर है, किसी को आने ही नहीं देना चाहता.

यह भी पढ़ें: मेट्रो में धूप का चश्मा…Delhi Metro में एक और कलेश, अंकल से भिड़ गई पापा की परी! वीडियो वायरल 

सिगरेट और तंबाकू का करते हैं सेवन तो हो जाएं सावधान, इस बीमारी का है खतरा

[ad_1]

Buerger’s Disease : सिगरेट पीना या तंबाकू खाना सिर्फ फेफड़ों और मुंह को नुकसान नहीं पहुंचाते, इसकी वजह से कैंसर जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं. स्मोकिंग से एक ऐसी रेयर डिजीज भी हो सकती है, जिसकी वजह से हाथ-पैर काटने तक की नौबत आ सकती है. इस बीमारी का नाम बर्गर डिजीज (Buerger Disease) है. 

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनियाभर में हर एक लाख में 12-20 लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं. भारत-अमेरिका और यूरोप में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिलते हैं.  ऐसे में आइए जानते हैं आखिर यह डिजीज क्या है और इससे क्या-क्या खतरे हो सकते हैं…

बर्गर डिजीज क्या है

बर्गर डिजीज को मेडिकल टर्म में थ्रॉम्बोएंजाइटिस ओब्लिटेरेंस (Thromboangiitis Obliterans) कहा जाता है. इसमें शरीर की छोटी और मिड-साइज नसों खासकर हाथ-पैरों की नसों में सूजन आ जाती है. धीरे-धीरे इन नसों में ब्लड फ्लो रुकने लगता है और टिशू डैमेज होने लगता है. जिसकी वजह से हाथ-पैर सुन्न होने लगते हैं, जलन, अल्सर और गंभीर स्थिति में तो अंगों को काटने तक की नौबत आ जाती है.

बर्गर डिजीज का सबसे बड़ा कारण क्या है

इस बीमारी का 90% से ज्यादा मामलों में कारण तंबाकू ही है. सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान-मसाला, जो भी निकोटिन वाली चीजें हैं, वो ब्लड वेसल्स को डैमेज करती हैं. युवाओं में यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि स्मोकिंग की आदतें अब कम उम्र में शुरू हो रही हैं. WHO के अनुसार, भारत में 15 साल या उससे ज्यादा उम्र के करीब 25.3 करोड़ लोग स्मोकिंग करते हैं. इस वजह से बर्गर डिजीज का खतरा यहां बाकी देशों की तुलना में ज्यादा है. 

यह भी पढ़ें : ग्लैमरस और हॉट दिखने की है ख्वाहिश तो फॉलो करें अनन्या पांडे का यह फिटनेस रूटीन

इस बीमारी के इन लक्षणों को इग्नोर न करें

हाथ-पैरों में ठंडक महसूस होना

चलने पर पिंडली या पंजों में दर्द

पैरों की उंगलियों में सूजन या घाव

नसों का फड़कना

पैरों का रंग बदल जाना

अल्सर या गांठें बनना

बर्गर डिजीज क्यों खतरनाक है 

ये बीमारी धीरे-धीरे नसों को बंद कर देती है. संक्रमण बढ़ने पर अंग काटने (Amputation) तक की नौबत आ सकती है. इलाज में देरी से जान जाने का भी खतरा भी हो सकता है.  एक बार होने पर पूरी तरह ठीक होना मुश्किल हो जाता है.

इस बीमारी से कैसे बचा जा सकता है

तंबाकू से पूरी तरह दूरी बनाएं,  यही सबसे जरूरी बचाव है.

सिगरेट छोड़ने के लिए निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी की मदद लें.

नियमित हेल्थ चेकअप कराएं.

हाथ-पैरों की सुरक्षा करें, जख्म या घाव होने पर नजरअंदाज न करें.

हेल्दी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी को डेली रुटीन में शामिल करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

क्या आज आने वाला है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? जान लें एकदम सही अपडेट

[ad_1]

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन हो चुका है और अब लाखों छात्रों को अपने परीक्षा के नतीजों का इंतजार बेसब्री से है. इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 54 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है. मूल्यांकन कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. हालांकि पिछले साल यूपी बोर्ड के नतीजे 20 अप्रैल को जारी कर दिए गए थे, इसी को लेकर कई लोग कयास लगा रहे हैं कि यूपी बोर्ड आज यानी 20 अप्रैल 2025 को ही नतीजे जारी कर देगा. हालांकि बोर्ड की तरफ से किसी भी तारीख की अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

कब जारी होंगे यूपी बोर्ड के नतीजे!

आपको बताते चलें कि कई मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड के नतीजे अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकते हैं. ऐसे में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख को लेकर अभी तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट 21 या 22 अप्रैल 2025 को जारी होने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने पर आप इसे  upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं.

मूल्यांकन प्रक्रिया हुई पूरी!

रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड ने 19 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की थी. इस साल कुल 3 करोड़ 1 लाख 48 हजार 236 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से अब तक 91.32% कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है. प्रदेश के 1261 मूल्यांकन केंद्रों में से 68% केंद्रों पर कॉपियों की जांच पूरी हो गई है. अब परिणाम कब तक घोषित होंगे उसके लिए यूपी सरकार और शिक्षा विभाग के सोशल मीडिया और वेबसाइट से आपको लगातार जुड़े रहने की जरूरत है. क्योंकि कोई भी आधिकारिक घोषणा वहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड बोर्ड टॉपर अनुष्का ने जेईई मेन में भी मारी बाजी, शिक्षा मंत्री ने खुद फोन करके कही यह बात

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

महाकाल के दर्शन के लिए पत्नी संग उज्जैन पहुंचे अरिजीत सिंह, भस्म आरती में हुए शामिल

[ad_1]

Arjit Singh Ujjain: गायक अरिजीत सिंह पत्नी कोयल रॉय के साथ रविवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. यहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना की और भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया.

अरिजीत सिंह शनिवार को लाइव कॉन्सर्ट के लिए इंदौर पहुंचे थे. लाइव कॉन्सर्ट के बाद वह रविवार की सुबह लगभग चार बजे पत्नी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां वो भक्ति में लीन नजर आए. अरिजीत सिंह नारंगी रंग के कुर्ते में नजर आए, वहीं उनकी पत्नी ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी. आकाश पुजारी ने पूजा संपन्न कराई. दोनों माथे पर महाकाल का अष्टगंध लगाए दिखे.

अरिजीत सिंह ने चांदी द्वार पर दर्शन-पूजन किया 

सामने आए वीडियो में अरिजीत नंदी हॉल में हाथ जोड़कर ध्यान लगाए बैठे नजर आए. चांदी द्वार से दर्शन-पूजन कर उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया. दर्शन-पूजन के पश्चात पुजारी ने गायक और उनकी पत्नी को लाल रंग का पटका प्रसाद स्वरूप भेंट किया. महाकाल के दर्शन को उज्जैन पहुंचने वाले सितारों की लिस्ट काफी लंबी हो चुकी है.


अनुपमा सीरियल की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली भी शनिवार को उज्जैन पहुंची

शनिवार को अनुपमा सीरियल से फेमस हुईं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली महाकालेश्वर के शरण में पहुंचीं. यहां पर उन्होंने अपने बेटे के साथ बाबा का दर्शन किया. इस दौरान उन्होंने सुव्यवस्था के लिए मंदिर प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि बाबा की कृपा से उन्हें अनुपमा का प्रोजेक्ट मिला.

महाकालेश्वर मंदिर में शमशान की चिता से लाई जाती है भस्म

महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती लोकप्रिय है और इसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर से श्रद्धालु उज्जैन आते हैं. भस्म आरती का काफी पौराणिक महत्व है. आरती में श्मशान से लाई गई चिता के भस्म से भगवान शिव का श्रृंगार किया जाता है. चिता भस्म के अलावा इसमें गोहरी, पीपल, पलाश, शमी और बेल की लकड़ियों की राख को भी मिलाया जाता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भस्म आरती के दौरान महिलाएं सिर पर घूंघट या ओढ़नी डाल लेती हैं. मान्यता है कि उस वक्त महाकालेश्वर निराकार स्वरूप में होते हैं, इसलिए महिलाओं को आरती में शामिल न होने और न ही देखने की अनुमति होती है.

ये भी पढ़े : अभिषेक बच्चन पर कभी नहीं हुआ ऐश्वर्या राय को क्रश, जानें फिर कैसे शुरू हुई दोनों की फेरीटेल लव स्टोरी



[ad_2]

‘जम्मू-कश्मीर में बंदूकें गरजेंगी, सिर कलम किए जाते रहेंगे’, पाक में बैठे अबू मूसा की धमकी

[ad_1]

Terrorists against India: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के रावलकोट में एक बार फिर आतंकियों ने भारत के खिलाफ आग उगली है. भारतीय सेना और सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बौखलाए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के इलाके में जमकर भारत विरोधी नारेबाजी की है.

भारतीय सेना ने 17 मार्च, 2025 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक आतंकी आकिफ हलीम को मार गिराया था. अब उसी आतंकी आकिफ हलीम की याद में पीओके के रावलकोट में आतंकी छाती पीटने के लिए इकट्ठा हुए. इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा कमांडर अबू मूसा भी मौजूद था, जिसने खुले मंच से खुलेआम भारत के खिलाफ हिंसा करने की धमकी दी.

लश्कर ए तैयबा के कमांडर अबू-मूसा ने भारत के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि “जम्मू-कश्मीर में जिहाद चलता रहेगा, बंदूकें गरजेंगी और सिर कलम किए जाते रहेंगे.” ये वीडियो इसी शुक्रवार का बताया जा रहा है.

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कश्मीर और हिंदुओं को लेकर दिया था बयान

रावलकोट में लश्कर ए तैयबा के कमांडर अबू-मूसा के भारत के खिलाफ आग उगलने से पहले पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने बुधवार (16 अप्रैल) को इस्लामाबाद में आयोजित ओवरसीज पाकिस्तानी कन्वेंशन 2025 के एक समारोह में भारत के खिलाफ जहर उगला था. पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने समारोह में अपने संबोधन में टू-नेशन थ्योरी, बलूचिस्तान, भारतीय सेना और कश्मीर और हिंदुओं के बारे में बयान दिया था.

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा था, “हम दो देश हैं. हम एक देश नहीं हैं. इस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने कुर्बानी दी है. उन्होंने इस देश को बनाने के लिए काफी ज्यादा त्याग किया था और हम जानते हैं कि इसकी सुरक्षा कैसे करनी है.”

उन्होंने कहा था, “कश्मीर पर हमारा (पाकिस्तानी सेना) का रुख बिल्कल स्पष्ट है. हम इसे नहीं भूलेंगे. हम भारत के कब्जे के खिलाफ संघर्ष करने वाले अपने कश्मीरी भाइयों का साथ नहीं छोड़ेंगे.”

[ad_2]

LIVE: पंजाब-बैंगलोर के बीच होगी कड़ी टक्कर, प्रिडिक्शन समेत जानें सब कुछ

[ad_1]

PBKS vs RCB Live Score Updates: आईपीएल 2025 का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में आयोजित होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पंजाब ने अभी तक अच्छा परफॉर्म किया है. वह अब आरसीबी के खिलाफ मैदान पर होगी. रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने इस सीजन के 7 में से 4 मैच जीते हैं. अगर प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इसमें बदलाव किया जा सकता है.

पंजाब और बैंगलोर के बीच पिछला मुकाबला 18 अप्रैल को खेला गया था. पंजाब ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया था. उसके लिए नेहल वढेरा ने 33 रनों की नाबाद पारी खेली थी. वहीं आरसीबी के लिए टिम डेविड ने अर्धशतक जड़ा था. हालांकि आरसीबी के लिए यह मुकाबला भी मुश्किल भरा हो सकता है. पंजाब की टीम फॉर्म में है और वह होम ग्राउंड पर खेलेगी.

आरसीबी की बात करें तो उसके सभी खिलाड़ी फिट हैं. टीम के लिए विराट कोहली और फिलिप साल्ट ओपनिंग कर सकते हैं. देवदत्त पडिक्कल नंबर तीन पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं. जितेश शर्मा और टिम डेविड की जगह लगभग तय है. क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार भी मैदान पर उतर सकते हैं.

पंजाब-बैंगलोर मैच के लिए संभावित खिलाड़ी –

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, यश दयाल

[ad_2]