अमेरिका में 12 करोड़ की रोल्स रॉयस से घूमते दिखे चंद्रशेखर आजाद! मच गया बवाल; देखें वीडियो

[ad_1]

Trending Video: भीम आर्मी चीफ और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल. अमेरिका दौरे पर गए चंद्रशेखर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो करीब 12 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस फैंटम में सवारी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आते ही यूज़र्स की प्रतिक्रियाओं का बवंडर उठ खड़ा हुआ है. लोग पूछ रहे हैं कि जो नेता खुद को दलित, पिछड़ा और वंचित समाज की आवाज बताता है, वो इतनी महंगी कार में कैसे घूम सकता है?

अमेरिका में 12 करोड़ की कार में घूमते दिखे चंद्रशेखर आजाद!

वायरल वीडियो में चंद्रशेखर आजाद मुस्कुराते हुए रोल्स रॉयस से उतरते दिखते हैं, उनके साथ कुछ विदेशी और भारतीय समर्थक भी मौजूद हैं. वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कोई उन्हें ‘दलितों का रॉबिनहुड’ कह रहा है, तो कोई पूछ रहा है कि “आप खुद को वंचित कहते हैं या वंचितों को वंचित बनाकर रोल्स रॉयस में बैठे हैं?” चंद्रशेखर ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सड़कों पर आंदोलन से की थी. वो अक्सर अपने भाषणों और पोस्ट्स में दलित अधिकारों, आर्थिक-सामाजिक पिछड़ेपन और सामाजिक न्याय की बात करते रहे हैं. लेकिन इस वीडियो के बाद विरोधियों को हमला करने का बड़ा मौका मिल गया है. सोशल मीडिया पर ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनका अमेरिका दौरा सामाजिक उद्देश्य से है या इमेज बिल्डिंग से जुड़ा पर्सनल ब्रांड प्रमोशन?

चन्द्रशेखर आजाद अमेरिका में 12 करोड़ की रोल्स-रॉयस कार से घूम रहे हैं।

खास बात यह है कि यह रोल्स-रॉयस किराए की नहीं है। <a href="
— Anjul Bamhrolia (@AnjulBamhrolia) <a href=" 19, 2025

यह भी पढ़ें: <a href=" में धूप का चश्मा…Delhi Metro में एक और कलेश, अंकल से भिड़ गई पापा की परी! वीडियो वायरल

यूजर्स की आई प्रतिक्रियाएं

वीडियो को @AnjulBamhrolia नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….सांसद महोदय हैं, इतना लुत्फ तो उठा ही सकते हैं. एक और यूजर ने लिखा….ये नेता लोग लोगों को मूर्ख बनाते हैं और कुछ नहीं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दलित तो बेचारे वहीं रह गए, उनकी आवाज बनने वाले लोग अमेरिका निकल गए.

यह भी पढ़ें: <a href=" सिस्टम की लाश है…मरे हुए बेटे को कंधे पर उठाकर ले गया पिता, बेबस बाप की चीखें सुन कांप जाएगी आत्मा; देखें वीडियो

सोना खरीदने जा रहे हैं तो रुकिए…यहां पढ़िए क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

[ad_1]

सोना (Gold) निवेशकों के लिए एक बार फिर सुरक्षित पनाहगाह बनकर उभरा है. साल 2025 के पहले चार महीनों में ही सोना लगभग 25 फीसदी तक चढ़ चुका है और MCX और COMEX दोनों अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों पर अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. माना जा रहा है कि गोल्ड में यह तेजी ट्रेड वॉर, महंगाई के दबाव और निवेशकों की ‘सेफ हेवन’ संपत्तियों की ओर झुकाव के कारण आई है.

ट्रेड वॉर ने बढ़ाई मांग

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड टेंशन, वैश्विक स्तर पर बढ़ते युद्ध जैसे हालात और महंगाई की स्थिति ने निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित किया है. इसके अलावा, दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी भी कीमतों को मजबूती दे रही है.

द मिंट से बात करते हुए, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के ग्रुप सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नवनीत दमानी कहते हैं कि नीतिगत अनिश्चितता, वैश्विक महंगाई और जियोपॉलिटिक्स की अस्थिरता के बीच सोना एक स्थिर संपत्ति के रूप में उभरा है. सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की बढ़ती रुचि इसे और मजबूती दे रही है. दमानी के अनुसार, मौजूदा स्थिति को देखते हुए मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए ‘बाय ऑन डिप्स’ की रणनीति बेहतर मानी जा रही है.

अभी खरीदें या करें इंतजार?

अगर आप अभी सोना खरीदना चाहते हैं तो शायद आपको रुकने की जरूरत है. दरअसल, सोना अभी अपने टॉप लेवल पर है और यहां से मुनाफा वसूली और करेक्शन की पूरी संभावना है. ऐसे में अगर आपने इस रेट पर गोल्ड में निवेश किया और आपके निवेश के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो गई तो आपका पैसा फंस सकता है.

लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए स्ट्रैटेजी

जो निवेशक लॉन्ग टर्म में वेल्थ प्रिजर्वेशन या जियोपॉलिटिकल रिस्क से बचाव चाहते हैं, उनके लिए अभी भी सोने में निवेश का सही समय है. हालांकि, ये निवेश Dollar Cost Averaging की रणनीति से करना चाहिए. यानी धीरे-धीरे, किस्तों में खरीदारी करना ताकि औसत कीमत पर निवेश हो सके.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: विजय केडिया ने बताया कैसे आप बन सकते हैं करोड़पति! कहा- नहीं चाहिए लाखों की सैलरी, देखें वीडियो

[ad_2]

‘फ्रंट लाइन पर गोलाबारी की 59 घटनाएं हुई’, पुतिन के ईस्टर सीजफायर ऐलान के बाद जेलेंस्की का दावा

[ad_1]

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार (20 अप्रैल, 2025) को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ईस्टर युद्धविराम को दिखावा बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन को अग्रिम मोर्चे पर नुकसान पहुंचाने के लिए मॉस्को की कोशिशें रात भर जारी रहीं.

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘कुल मिलाकर ईस्टर की सुबह तक हम कह सकते हैं कि रूसी सेना युद्धविराम की एक धारणा बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कुछ जगहों पर इसने आगे बढ़ाना और यूक्रेन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश रोकी नहीं है.'

’पुतिन के सीजफायर ऐलान के बाद गोलाबारी की 59 घटनाएं’
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया कि रविवार की सुबह यूक्रेनी सेना ने फ्रंट लाइन पर गोलाबारी की 59 घटनाएं और हमले के 5 प्रयासों की सूचना दी. उन्होंने कहा कि शनिवार शाम को गोलाबारी की सैंकड़ों घटनाएं हुईं. यूक्रेन की सेना ने पुष्टि की कि अग्रिम मोर्चे पर गतिविधि कम हुई है, लेकिन लड़ाई बंद नहीं हुई. यूक्रेन के पूर्वी मोर्चे के सैन्य प्रवक्ता विक्टर त्रेहुबोव ने राष्ट्रीय टेलीविजन को बताया, ‘यह कम हो रहा है, लेकिन खत्म नहीं हुआ है. ईमानदारी से कहें तो हमें इस बात की बहुत उम्मीद नहीं थी कि ऐसा वास्तव में होगा.'

पुतिन की मानवीय आधार पर युद्धविराम की घोषणा
रूसी राष्ट्रपति ने शनिवार को ईस्टर के मौके पर एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की और रूसी सेना को शनिवार रात 8.30 बजे (आईएसटी) से रविवार के अंत तक युद्ध रोकने का आदेश दिया. रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन रूस के उदाहरण का अनुसरण करेगा. हालांकि, उन्होंने रूस के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव को निर्देश दिया कि वे कीव की तरफ से युद्धविराम के किसी भी उल्लंघन को रोकने के लिए रूसी सैनिकों को स्टैंडबाय पर रखें.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन ने एक बैठक में कहा, ‘मानवीय विचारों के आधार पर रूसी पक्ष ईस्टर युद्धविराम की घोषणा करता है. मैं इस अवधि के लिए सभी सैन्य गतिविधियों को रोकने का आदेश देता हूं.’ उन्होंने कहा, ‘हम मानते हैं कि यूक्रेन भी ऐसा ही करेगा.’ पुतिन का ऐलान वॉशिंगटन के उस बयान के बाद आया जिसमें कहा गया था कि अगर मॉस्को और कीव युद्ध रोकने की इच्छा जाहिर नहीं करते हैं तो वो कुछ दिनों के भीतर शांति वार्ता छोड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

<a href=" को डबल इंजन नहीं, एक ही पावरफुल इंजन की जरूरत’, रैली में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

[ad_2]

किस दिन आएगा CBSE की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? जानें इससे जुड़ी हर डिटेल

[ad_1]

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल के पहले सप्ताह में समाप्त हो चुकी है. अब लाखों परीक्षार्थीयों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. सोशल मीडिया और कई सारी वेबसाइट्स पर ये कयास लगाए गए थे कि CBSE 20 अप्रैल को बोर्ड एग्जाम के नतीजे घोषित कर सकता है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इंतजार की घड़ियां और ज्यादा बढ़ गईं. आज हम आपको बताएंगे कि सीबीएसई अपने नतीजे जारी करने में और कितने दिन का समय लेगा और कब तक इसके जारी होने की संभावनाएं हैं.

कब जारी होंगे नतीजे?

CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड्स और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में आने की पूरी संभावनाएं हैं. आपको इसके लिए पिछले कुछ सालों की तारीखों पर गौर करना होगा जो इस तरह से हैं. हालांकि नतीजे घोषित कब होंगे, किस दिन होंगे ये जानने के लिए आपको पूरी तरह से सीबीएसई की वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज से जुड़े रहना होगा.

ये है पिछले तीन सालों का ट्रेंड!

2022 में परीक्षाएं 26 अप्रैल को खत्म हुई थी और नतीजे 22 जुलाई को जारी किए गए थे. इसके अलावा साल 2023 में परीक्षाएं 5 अप्रैल को खत्म हुई थीं तो वहीं नतीजे 12 अप्रैल को जारी कर दिए गए थे. इसके अलावा अगर 2024 और 2025 की बात करें तो क्रमश: 2 अप्रैल को परीक्षाएं समाप्त हुईं और 13 मई को नतीजे जारी हुए. तो वहीं इस साल 4 अप्रैल को परीक्षाएं समाप्त हुई हैं तो अंदाजन नतीजों की तारीख मई के दूसरे हफ्ते में पड़ सकती है.

तीजे जारी होने के बाद आप उन्हें इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं.

DigiLocker (मार्कशीट के लिए)

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड बोर्ड टॉपर अनुष्का ने जेईई मेन में भी मारी बाजी, शिक्षा मंत्री ने खुद फोन करके कही यह बात

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

चाहत चाचा को चढ़ा रोमांस का भूत! बंद कमरे में लड़की संग रचाया इश्क, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

[ad_1]

इंटरनेट की गलियों में जहां एक तरफ लोग अच्छे कंटेंट की तलाश में भटकते हैं, वहीं चाहत फतेह अली खान जैसे कलाकार हैं, जो बिना मांगे भी ऐसी चीज परोस देते हैं कि आत्मा भी बोले उठे कि भाई अब रहने दे. उनका एक नया वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर ऐसी आग लगाए हुए है, जिसे न फायर ब्रिगेड बुझा पा रही है और न ही तमीज के ताले काम आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो में चाहत चाचा, शाहरुख खान के क्लासिक हिट “चल छैया छैया” को अपनी विशिष्ट शैली में गा रहे हैं. मतलब गाना कम, भावनाओं की चप्पल से कूटा हुआ वर्जन ज्यादा लग रहा है. बीट्स कहीं और हैं, सुर कहीं और. इसके अलावा चाहत साहब की आवाज…वो सुनने के बाद तो आत्मा शरीर से निकलकर आपसे कहेगी कि भाई कुछ और बजा दे.

गुलाब से सजे बिस्तर पर चाहत चाचा ने किया रोमांस

लेकिन यही नहीं, क्लाइमेक्स तो तब आता है जब वीडियो कट होता है एक लाल रंग और गुलाबों से सजे बंद कमरे में, जहां चाहत फतेह अली खान एक लड़की के साथ रोमांस और डांस करते दिखाई देते हैं. बैकग्राउंड में लाइटें ऐसी टिमटिमा रही हैं जैसे बिजली को भी शर्म आ गई हो. डांस ऐसा, मानो दीवारें खुद को छुपाने की कोशिश कर रही हों. और लड़की? वो भी पूरे आत्मसमर्पण भाव में चाहत चाचा के मूव्स झेल रही है या शायद पैसे ले चुकी है, वापसी का ऑप्शन नहीं है.

वीडियो देख माथा पीटने का करेगा दिल

जी हां, अगर आपने सोच लिया है कि जिंदगी में अब कुछ नहीं बचा जो आपको चौंका सके तो जरा ठहरिए. क्योंकि चाहत फतेह अली खान एक बार फिर लौटे हैं और इस बार शाहरुख के गाने को चाय के थर्मस में डालकर उबालने के मिशन पर हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग अपना हंसते-हंसते अपना पेट पकड़ चुके हैं. उम्मीद है आपने भी वीडियो के उतना ही मजे से देखा और सुना होगा.

यह भी पढ़ें: मेट्रो में धूप का चश्मा…Delhi Metro में एक और कलेश, अंकल से भिड़ गई पापा की परी! वीडियो वायरल

यूजर्स भी ले रहे मजे

वीडियो को Chahat Fateh Ali Khan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बद्दो बद्दी से उभरे ही नहीं थे कि ये छैया छैया आ गया. एक और यूजर ने लिखा…चाचा जो गा दे वही फलसफा बन जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वाह चाचा क्या किस्मत पाई है.

यह भी पढ़ें: ये सिस्टम की लाश है…मरे हुए बेटे को कंधे पर उठाकर ले गया पिता, बेबस बाप की चीखें सुन कांप जाएगी आत्मा; देखें वीडियो

Kal Ka Rashifal: मेष, सिंह, तुला, कुंभ राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें कल 21 अप्रैल 2025 का राशिफ

[ad_1]

Kal Ka Rashifal, 21 April 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 21 अप्रैल 2025 का दिन मेष राशि को कल बड़ा पद और सम्मान मिल सकता है,  मिथुन राशि वाले परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं. सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)

मेष राशि, कल का राशिफल
कल का दिन मीन राशि के जातकों के लिए उलझन भरा रहेगा. अकारण ही आपको काफी भागदौड़ करनी होगी जिससे मन परेशान होगा. किसी काम के पूरा न होने से आप निराश रहेंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है. यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी मामला कोर्ट में में चल रहा था तो कल का दिन इस मामले में आपके पक्ष में रहेगा. आपको विरोधियों पर जीत हासिल होगी. राजनीति में काम करने वाले लोगों को बड़ा पद और सम्मान मिल सकता है. परिवार में यदि कोई आपसी मतभेद चल रहा था तो वह दूर हो सकता है.

वृषभ राशि, कल का राशिफल
सेहत के मामले में कल का दिन आपके लिए वृषभ राशि के लिए कमजोर रहने वाला है, इसलिए सेहत के प्रति आपको अनदेखी से बचना होगा. बिजनस में आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन पार्टनरशिप के काम में कल दिक्कत होने की आशंका है इसलिए साझेदारी के काम कल शुरू न करें. किसी बात को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा. जो लोग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की जरूरत है. किसी पुरानी गलती से आपको सबक सीखना होगा और भावुकता पर नियंत्रण बनाए रखना होगा. काम के संदर्भ में की गई आपकी यात्रा कल सफल रहेगी.

मिथुन राशि, कल का राशिफल
कल का दिन मिथुन राशि के लिए अत्यंत शुभ फलदायी रहने वाला है. आपको नया वाहन मिल सकता है. आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं. बच्चों के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा और आप उनकी शिक्षा में सहयोग करेंगे. किसी नए काम में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा. मन में चल रही परेशानियों के बारे में आप वरिष्ठ सदस्यों से बात कर सकते हैं और उनसे आपको उचित समाधान प्राप्त होगा. माता का कोई पुराना रोग पुनः उभर सकता है जिससे परेशानी होगी. लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे. आप शेयर बाजार और सट्टेबाजी में पैसा लगा सकते हैं.

कर्क राशि, कल का राशिफल
कानूनी मामलों में कल का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है. आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे. परिवार में लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे, जिससे आप संतुष्ट रहेंगे और कुछ खास करने की इच्छा प्रबल रहेगी. परिवार की खुशी के लिए कल आप किसी भौतिक साधनों की खरीदारी कर सकते हैं. सलाह है कि आप किसी अजनबी की बातों में न आएं, अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है. लेन-देन से जुड़ा कोई मामला आपके लिए मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है. संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. आपको किसी काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

सिंह राशि, कल का राशिफल
कल का दिन सिंह राशि के जातकों को अचानक लाभ वाला दिन रहेगा. लेकिन इन्हें कल वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि चोट और दुर्घटना होने की आशंका दिखती है. सलाह है कि आप बिजनस में किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल न करें, अन्यथा धोखा मिल सकता है. किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे. अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा. यदि भाई-बहनों से किसी बात को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो वह सुलझ जाएगा और आपके रिश्ते बेहतर होंगे. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, सीनियर्स से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

कन्या राशि, कल का राशिफल
कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि कल का दिन आपके लिए कुछ उलझन वाला रहेगा. आप मानसिक उथल-पुथल की वजह से निर्णय लेन में परेशानी महसूस करेंगे. परिवार में आपसी कहासुनी के कारण माहौल अशांत हो सकता है. मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा, जिससे आप चिंतित रहेंगे. छात्रों कल किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की खुशी होगी. लव लाइफ के मामले में दिन उत्साहजनक रहेगा. आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. किसी काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

तुला राशि, कल का राशिफल
तुला राशि के लिए कल शुक्रवार का दिन लाभप्रद होगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी. आपको वाहन सुख की प्राप्ति होगी, जो लोग वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं उनके लिए कल का दिन इस मामले में अनुकूल रहेगा. परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है जिससे वह नाराज हो सकता है. आपकी पढ़ाई से जुड़ा कोई मामला सुलझता नजर आ रहा है. लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे. अगर अपने जीवनसाथी से कुछ बातें गुप्त रखी थीं तो वे आपके सामने प्रकट हो सकती हैं इसलिए बेहतर होगा कि आप खुद उनसे सभी बातें बता दें. नई संपत्ति खरीदने का आपका सपना पूरा होगा.

वृश्चिक राशि, कल का राशिफल
वृश्चिक राशि के सितारे कहते हैं कि कल का दिन आपके लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा. कारोबार में मुनाफा मिलने से आपका मन आनंदित होगा. किसी की कही-सुनी बातों पर बहस में न पड़ें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है. पैसों से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है. आर्थिक मामलों में सलाह भले दोस्तों से लें लेकिन फैसला किसी की बातों और प्रभाव में आकर न लें नहीं तो नुकसान हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा. नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को कल सफलता मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में कल प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा.

धनु राशि, कल का राशिफल
धनु राशि के लिए सितारे कहते हैं कि कल का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है. बेवजह की परेशानी में पड़ने से बचना चाहिए और अपने काम से काम रखना चाहिए. दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करेंगे तो आपको परेशानी हो सकती है. अगर आपकी सेहत में कुछ गिरावट चल रही थी तो कल उसमें सुधार होगा. परिवार के सदस्यों से आप अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर सकेंगे. कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है. सितारे कहते हैं कि कल कार्यक्षेत्र में आप टीम वर्क से काम करेंगे जिसका फायदा भी कल आपको मिलता दिख रहा है.

मकर राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके लिए उलझन भरा हो सकता है. किसी बात को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा. आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. आप कल अपने कार्य व्यवसाय में कुछ बदलाव करेंगे लेकिन सलाह है कि जोखिम भरा कोई भी कदम कल न उठाएं. लव लाइफ में कल आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो किसी बात से प्रेमी नाराज हो सकता है. आपको किसी काम से छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. संतान के विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी.

कुंभ राशि, कल का राशिफल
कल का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है. बिजनेस में आपको पिछली योजनाओं का अच्छा फायदा मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा. यदि आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आपको परेशान कर रहा था तो वह भी पूरा हो सकता है. अगर आप किसी शारीरिक समस्या के कारण परेशान थे तो उसमें भी आपको राहत मिलती नजर आ रही है. विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के संबंध में अपने शिक्षकों से बात करनी पड़ सकती है. वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा..

मीन राशि, कल का राशिफल
कल का दिन मीन राशि के लिए विलासिता की वस्तुओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप अपने जीवन में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं और वरिष्ठ सदस्य आपकी बातों से खुश होंगे. जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है. माता-पिता के आशीर्वाद से आप कल सफलता की ओर कदम बढाएंगे. बिजनस में कल कमाई आपकी अच्छी होगी. नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी वरिष्ठजनों की मदद से काम समय पर पूरा कर लेंगे. वैवाहिक जीवन के मामले में सितारे कहते हैं कि जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इसमें कल सुधार दिखेगा.

[ad_2]

सिर्फ Instagram-Facebook नहीं! अब Snapchat से भी कमा सकते हैं पैसे, जानें क्या है तरीका

[ad_1]

How to Earn Money From Snapchat: सोशल मीडिया आजकल लोगों के मनोरंजन का एक बड़ा साधन बन चुका है. इतना ही नहीं लोग अब सोशल मीडिया के जरिए पैसा भी कमा रहे हैं. जहां Instagram और Facebook पर कंटेंट क्रिएटर्स लाखों कमा रहे हैं, वहीं अब Snapchat भी कमाई का एक शानदार प्लेटफॉर्म बन चुका है. कई यूज़र्स सिर्फ मज़े के लिए Snapchat का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि इस प्लेटफॉर्म से आप बढ़िया कमाई भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप स्नैपचैट से पैसा कमा सकते हैं.

Snapchat से कैसे होती है कमाई

जानकारी के लिए बता दें कि Snapchat पर Snaps यूजर्स को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है. ये फोटो या वीडियो होते हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों को भेज सकते हैं. स्नैप्स सिर्फ कुछ सेकंड के लिए ही उपलब्ध रहते हैं और फिर खुद-ब-खुद गायब हो जाते हैं. आप Snap बनाते वक्त उसमें फिल्टर, स्टिकर और टेक्स्ट भी जोड़ सकते हैं जिससे वो ज्यादा आकर्षक बन जाता है. लेकिन असली कमाई होती है Spotlight फीचर से.

Snapchat Spotlight से कैसे मिलते हैं पैसे

बता दें कि Spotlight पर अगर आप अपना कोई यूनिक और आकर्षक Snap अपलोड करते हैं और वो बाकी यूज़र्स को पसंद आता है तो आपको Crystals Awards मिल सकते हैं. ये क्रिस्टल्स असल में वर्चुअल रिवॉर्ड होते हैं जिन्हें आप बाद में पैसे में कन्वर्ट कर सकते हैं. आपकी कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आपका कंटेंट कितना इंगेजमेंट पा रहा है जैसे व्यूज, लाइक्स, और दूसरों के मुकाबले आपकी परफॉर्मेंस कितनी बेहतर है.

कमाई के लिए कौन है एलिजिबल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्नैपचैट से ऐसे ही कमाई नहीं हो जाती है. इसके लिए आपका स्नैप स्पॉटलाइट पर होना जरूरी है. अब अगर आपकी Snap Spotlight पर जाती है और वह क्वालिटी कंटेंट में आती है तो आपको My Profile में नोटिफिकेशन मिल जाएगा. वहां से आप My Snap Crystals ऑप्शन के ज़रिए Crystal Hub ओपन कर सकते हैं.

लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपने Snap को डिलीट कर दिया तो आप आपकी एलिजिबिलिटी खत्म हो जाती है और आपको कोई भी पैसा नहीं मिलेगा. साथ ही, Snapchat की सभी गाइडलाइंस और टर्म्स ऑफ सर्विस को मानना अनिवार्य है. आप एक Snap के लिए अपलोड के 28 दिन तक कई बार रिवॉर्ड हासिल कर सकते हैं, बस Snap लाइव रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

AI का करिश्मा! पूरी तरह ऑटोमेटेड IVF सिस्टम से पैदा हुआ दुनिया का पहला बच्चा, जानें पूरी जानकारी

[ad_2]

आमिर खान की वजह से घंटों सेट पर रोती रही थीं ये एक्ट्रेस, जानें किस्सा

[ad_1]

Divya Bharti Kissa: बॉलीवुड में स्टार्स के बीच तनातनी आम बात रही है. कई बार बड़े विवाद भी हुए हैं और कई बार स्टार्स के बीच लंबे वक्त तक कोल्ड वॉर भी देखा गया है. आज आपको बताएंगे एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस का किस्सा जो 90 के दशक में ना सिर्फ बड़ी स्टार रहीं बल्कि आज भी दर्शक उन्हें बेहद पसंद करते हैं. आखिर क्यों ये एक्ट्रेस आमिर खान की वजह से घंटों बाथरूम में बैठकर रोई थीं.

फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं दिव्या

आज बात कर रहे हैं एक्ट्रेस दिव्या भारती की. दिव्या अब इस दुनिया में तो नहीं हैं लेकिन उनके फैन्स उन्हें आज भी बेहद पसंद करते हैं. दिव्या भारती को सचमुच की गुड़िया कहा जाता था. एक्ट्रेस की खूबसूरती और दिलकश अंदाज ने उन्हें बेहद कम वक्त बहुत ज्यादा पॉपुलर कर दिया था.

इस वजह से दिव्या से खफा हुए थे आमिर

लंदन में एक शो के दौरान दिव्या भारती और आमिर खान के बीच इश्यू हो गए थे. दरअसल इस शो में आमिर और दिव्या का एकसाथ परफॉर्मेंस था लेकिन दिव्या ऐन वक्त पर कुछ डांस स्टेप्स भूल गईं. इससे आमिर खान इतने नाराज हो गए थे कि उन्होंने दिव्या की जगह जूही चावला को मौका देने की सिफारिश कर दी थी.

आमिर की वजह से दो घंटों तक रोई थीं दिव्या

हालांकि दिव्या की परफॉर्मेंस तो नहीं हटी लेकिन आमिर खान ने उनके साथ डांस करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद सलमान खान ने दिव्या के साथ स्टेज पर शो किया था. आमिर की इस हरकत की वजह से दिव्या को बेहद बुरा लगा था. कहा जाता है कि इसके बाद दिव्या बाथरुम में बैठकर घंटों तक रोई थीं.

किसकी वजह से डर रिप्लेस हुई थीं एक्ट्रेस ?

एक बातचीत के दौरान दिव्या भारती की मां ने आमिर खान पर उनकी बेटी के खिलाफ साजिश के आरोप लगाए थे. उनकी मां ने कहा था कि आमिर खान के कहने पर ही दिव्या भारती को ‘डर’ फिल्म रिप्लेस कर दिया गया था. दरअसल पहले ये फिल्म आमिर और दिव्या के साथ बनाई जाने वाली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान ने काफी कोशिश करके दिव्या का रोल जूही चावला को दिलाया था लेकिन बाद में मेकर्स ने आमिर को भी फिल्म से बाहर कर दिया था.

ये भी पढ़ें –

बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन जिसने धर्मेंद्र को किया था इग्नोर, जानिए बाद में क्यों पैरों में गिरकर मांगी माफी?

[ad_2]

इस बल्लेबाज ने सिर्फ 3 ओवर में बना दिया था शतक, 18 मिनट में जड़ी थी सेंचुरी

[ad_1]

Don Bradman Century in 3 Overs: क्रिकेट में करीब 100 का औसत, मात्र 80 पारियों में 6,996 रन बनाने वाले डॉन ब्रैडमैन के न जाने कितने ही रिकॉर्ड हैं, जो क्रिकेट जगत में अब तक सामने नहीं आए हैं. अगर हम कहें कि एक बार ब्रैडमैन ने मात्र 3 ओवरों में शतक ठोक डाला था, तो क्या आप विश्वास कर पाएंगे? यह बात आज से करीब 94 साल पहले, यानी 1931 की है जब ब्लैकहीथ टीम के लिए खेलते हुए डॉन ब्रैडमैन ने तीन ओवर और मात्र 18 मिनट में सेंचुरी पूरी कर दी थी.

3 ओवर में शतक, आखिर कैसे?

यह उस जमाने की बात है जब एक ओवर में 8 गेंद फेंकी जाती थीं. इसका मतलब एक ओवर में अधिकतम 48 रन बन सकते थे. यहां जिस मैच की बात हो रही है वह न्यू साउथ वेल्स में खेला गया था. डॉन ब्रैडमैन ने पहले ही ओवर में 38 रन ठोक डाले थे, लेकिन उसके बाद जो हुआ वह अविश्वसनीय था.

अगले ओवर में बिल ब्लैक नाम के गेंदबाज बॉलिंग करने आए. ओवर शुरू होने से पहले ही विरोधी टीम के विकेटकीपर लियो वाटर्स ने ब्रैडमैन को छेड़ते हुए कहा कि बिल ब्लैक ने कुछ सप्ताह पहले उन्हें आउट किया था. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने बिल ब्लैक के ओवर में 33 रन ठोक दिए. इस ओवर में उन्होंने 3 छक्के और तीन ही चौके लगाए थे. ब्रैडमैन ने पिछले ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल रन लिया था, जिसके कारण अगले ओवर की पहली गेंद पर स्ट्राइक उन्हीं के पास थी.

अगला ओवर हॉरी बेकर ने किया, जिसमें डॉन ब्रैडमैन ने चार सिक्स और चार ही चौके लगाते हुए कुल 40 बटोरे. इस मुकाबले में डॉन ब्रैडमैन ने मात्र 3 ओवरों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था. ऐसा करने में उन्हें सिर्फ 18 मिनट लगे. इस मुकाबले में ब्रैडमैन ने 256 रन बनाए और इस दौरान 29 चौके और 14 छक्के लगाए थे.

यह भी पढ़ें:

राहुल तेवतिया ने क्यों पूरा नहीं होने दिया जोस बटलर का ‘ऐतिहासिक’ शतक? मिल गया सबसे बड़े सवाल का जवाब

[ad_2]