रोहित-सूर्या ने धो डाला, धोनी के धुरंधरों ने कटवाई नाक; मुंबई ने CSK को 9 विकेट से हराया

[ad_1]

MI vs CSK Highlights IPL Match 38: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में CSK की टीम ने पहले खेलते हुए 176 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने अपने होमग्राउंड पर 16वें ओवर में ही 9 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली. MI ने अब जीत की हैट्रिक लगाकर प्लेऑफ की उम्मीदों को प्रबल कर दिया है. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव मुंबई की जीत के हीरो रहे, दोनों ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली.

मुंबई इंडियंस ने 177 रनों के लक्ष्य के जवाब में काफी अच्छी शुरुआत की. रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ने तेजतर्रार अंदाज में 63 रनों की सलामी साझेदारी की. रिकल्टन 24 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभालते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. रोहित और सूर्या के बीच 114 रनों की पार्टनरशिप हुई. CSK के लिए स्पिनरों का ना चलना मुसीबत की जड़ बनी हुई है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में स्पिनरों ने 10 ओवर किए, लेकिन विकेट सिर्फ एक आया.

रोहित-सूर्या का चल गया बल्ला

CSK की गेंदबाजी यूनिट मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर को ही नहीं भेद पाई. रायन रिकलटन चाहे 24 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनके आउट होने के बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने चौके-छक्कों की बारिश की. दोनों ने मिलकर 114 रनों की पार्टनरशिप की. रोहित और सूर्या की पारियों को मिलाकर देखा जाए तो दोनों ने मिलकर 10 चौके और 11 छक्के लगाए. एक तरफ रोहित शर्मा ने 45 गेंद में नाबाद 76 रन बनाए, दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 68 रन की तूफानी पारी खेल समा बांधा.

चेन्नई सुपर किंग्स को यह हार बहुत भारी पड़ेगी क्योंकि उसके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है. चेन्नई ने 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं. अब धोनी की लीडरशिप वाली CSK को प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवंत रखना है तो अगले मैचों में हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी. चेन्नई की हार का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि पिछले मैच में अंशुल कंबोज की बॉलिंग में धार दिखी थी, लेकिन प्लेइंग इलेवन से उन्हीं को ड्रॉप कर दिया गया.

यह भी पढ़ें:

अब एमएस धोनी पहले जैसे नहीं रहे, 756 दिनों से लगातार हो रहे शर्मसार; MI के खिलाफ मैच में भी फ्लॉप

[ad_2]

उर्वशी रौतेला ने इन 5 मौकों पर खुद बनवाया अपना मजाक, हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

[ad_1]

Urvashi Rautela Controversies: उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने नाम का मंदिर होने वाले बयान को लेकर जमकर ट्रोल हो रही हैं. इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने वायरल स्टेटमेंट पर सफाई देते हुए कहा है कि लोगों ने उनके बयान को गलत तरीके से लिया है. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब उर्वशी अपने बयानों को लेकर ट्रोल हो रही हैं. हम आपको एक्ट्रेस के पांच वायरल स्टेटमेंट और कंट्रोवर्सी के बारे में बता रहे हैं.

‘उर्वशी मंदिर’ विवाद
उर्वशी रौतेला ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर के पास एक मंदिर है जो उनके नाम पर है. उनके इस बयान का लोग जमकर मजाक बना रहे हैं. हालांकि एक्ट्रेस की टीम ने सफाई में कहा कि उर्वशी ने सिर्फ ये कहा था कि मंदिर उनके नाम पर है, ये नहीं कहा था कि ये मंदिर उन्हें डेडीकेटेड है.

शाहरुख खान से अपनी तुलना कर रहीं थीं उर्वशी रौतेला, लोग बोले- 'बस भी करो  दीदी' – TV9 Bharatvarsh

सैफ अली खान पर हुए हमले पर बयान
‘डाकू महाराज’ के प्रमोशन के दौरान उर्वशी रौतेला से एक इंटरव्यू में सैफ अली खान पर हुए चाकू से हमले के बारे में पूछा गया था. हालांकि एक्ट्रेस इस सवाल का जवाब ना देकर अपनी डायमंड रिंग और लक्जरी गिफ्ट्स शो ऑफ करने लगी थीं. ऐसे में सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया था.

उर्वशी रौतेला ने इन 5 मौकों पर खुद बनवाया अपना मजाक, हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

‘डाकू महाराज’ विवाद
फिल्म ‘डाकू महाराज’ में एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण के साथ उर्वशी रौतेला ने एक आइटम सॉन्ग ‘दबिड़ी दबिड़ी’ किया था. इस गाने में दोनों कलाकारों के ऐज गैप और उनके डांस मूव्स पर लोगों ने सवाल उठाए थे. नेटिजन्स ने उर्वशी के डांस मूव्स को ‘अश्लील’ बताया था.

Did Urvashi Rautela just say a Temple was named after her?

उर्वशी ने खुद को बताया था ‘सेकेंड बेस्ट प्रमोटर’
उर्वशी रौतेला ने एक बार दावा किया था कि शाहरुख खान के बाद अगर बॉलीवुड में किसी की डिमांड है तो वे उनकी है. मसाला चाट पॉडकास्ट पर बात करते हुए उर्वशी ने कहा था- वे कहते हैं कि शाहरुख खान के बाद, उर्वशी रौतेला किसी फिल्म की सबसे अच्छी प्रमोटर हैं. अगर आप अपनी फिल्म का प्रमोशन करना चाहते हैं, तो उर्वशी रौतेला को बुलाएं. उर्वशी को इस स्टेटमेंट पर भी खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

Urvashi Rautela: We Didn't Realise 'Dabidi Dibidi' Would Be Received Like  This

पेरिस ओलंपिक में आमंत्रित होने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस
उर्वशी रौतेला ने दावा किया था कि वे पेरिस ओलंपिक में आमंत्रित होने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं. इसे लेकर भी एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया जिसके बाद उर्वशी की टीम ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि ‘पेरिस ओलंपिक में आमंत्रित होने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस‘ वाला दावा गलत है. एक्ट्रेस का मतलब था कि उन्हें पेरिस ओलंपिक में इनवाइट किया गया था.

[ad_2]

पोर्टफोलियो में नहीं हैं तो तुरंत कर लीजिए शामिल…इन 6 कंपनियों के शेयर बरसाने वाले हैं पैसा

[ad_1]

शेयर बाजार में एक बार फिर डिविडेंड का दौर शुरू हो गया है. देश की कई दिग्गज कंपनियों ने अपने निवेशकों को मुनाफा बांटते हुए फाइनल डिविडेंड का ऐलान कर दिया है. इनमें टेक्नोलॉजी सेक्टर से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और बैंकिंग तक की बड़ी कंपनियां शामिल हैं. अगर आप पहले से इन कंपनियों में निवेश कर चुके हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो उनके डिविडेंड अमाउंट और रिकॉर्ड डेट पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

TCS का बड़ा ऐलान

टाटा ग्रुप की प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 30 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का खुलासा नहीं किया है.

इससे पहले दिसंबर 2023 की तिमाही में TCS ने 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और 66 रुपये का स्पेशल डिविडेंड घोषित किया था, जो निवेशकों के लिए एक बड़ा रिटर्न साबित हुआ.

Infosys की मजबूत पेशकश

दूसरी प्रमुख आईटी कंपनी Infosys ने भी 22 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी पहले ही इस वित्त वर्ष में 21 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है. अगर पिछले साल की बात करें, तो Infosys ने कुल मिलाकर 46 रुपये का डिविडेंड दिया था जिसमें 18 रुपये का अंतरिम, 8 रुपये का स्पेशल और 20 रुपये का फाइनल डिविडेंड शामिल था.

Swaraj Engines ने सबको चौंकाया

महिंद्रा एंड महिंद्रा की सहायक कंपनी Swaraj Engines ने निवेशकों को जबरदस्त तोहफा दिया है. कंपनी ने 104.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जो इस लिस्ट की सबसे बड़ी रकम है. रिकॉर्ड डेट 27 जून 2025 तय की गई है. कंपनी में M&M की 52.1 फीसदी हिस्सेदारी है.

HDFC Bank की सिफारिश

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने भी 22 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है. हालांकि इसे अभी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलनी बाकी है. डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 जून 2025 निर्धारित की गई है. इससे पहले बैंक ने पिछले दो वित्त वर्षों में क्रमशः 19.50 रुपये और 19 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था.

Angel One और ICICI Bank की स्थिति

Angel One ने भी निवेशकों को लुभाने के लिए 26 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. कंपनी पहले ही दो बार 11 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है. वहीं, ICICI Bank ने 11 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की बात कही है. यह प्रस्ताव भी शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. बैंक का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है.

निवेशकों के लिए जरूरी बात

डिविडेंड उन निवेशकों के लिए खास होता है जो लॉन्ग टर्म में कंपनियों में बने रहना चाहते हैं और नियमित आय चाहते हैं. इस साल जिन कंपनियों ने डिविडेंड का ऐलान किया है, वे सभी अपने-अपने सेक्टर्स की मजबूत खिलाड़ी हैं. ऐसे में इन कंपनियों की रिकॉर्ड डेट और डिविडेंड अमाउंट को ट्रैक करना स्मार्ट इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी का हिस्सा हो सकता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

NASA को अब पता चला, ऋषियों ने पहले ही लिख दी थी गुरु के ‘अतिचारी सिद्धांत’ की रहस्यगाथा

[ad_1]

Atichari Guru 2025: बृहस्पति के तेज गति से राशि परिवर्तन करने को NASA अब खोज रहा है, जबकि भारत के ऋषि मुनियों ने इसे हजारों साल पहले ही समझ लिया था.

भारतीय ज्योतिषशास्त्र में जब बृहस्पति (Jupiter) अपनी सामान्य 12 महीनों की गति को तोड़कर तीव्र गति से राशि परिवर्तन करता है, तो उसे ‘अतिचारी गुरु’ कहा जाता है. इस सिद्धांत का उल्लेख बृहत संहिता, जातक पारिजात, फलदीपिका जैसे ग्रंथों में किया गया है. आइए इसे विस्तार से समझते हैं-

अतिचारी गुरु का प्रभाव (Guru Atichari)

• जलवायु परिवर्तन
• राजनीतिक हलचल
• सामाजिक अस्थिरता
• मानसिक विचलन

NASA के खगोलविदों ने हाल ही में एक रिसर्च में पाया कि जब Jupiter अपनी सामान्य गति से तेज़ चलता है, तो पृथ्वी पर इसका असर होता है-

• Ionosphere में electromagnetic disturbance
• मौसम में असामान्यता (Weather Anomalies)
• रेडियो व GPS कम्युनिकेशन में बाधा

NASA ने इसे ‘High-speed Jupiter Transit Events’ कहा है, और बताया कि यह खगोलीय घटनाएं पृथ्वी की ऊर्जा संरचना को प्रभावित करती हैं. जबकि ऋषियों ने पहले ही कर दी थी यह भविष्यवाणी. बृहत संहिता (अध्याय 5, श्लोक 12) में वराहमिहिर लिखते हैं-

‘यदि गुरु शीघ्रं गच्छेत्, तदा जनव्यथाः भवन्ति, राजकीय क्लेशः, वृष्टिहीनता च प्रकटते.’

(अर्थ: यदि गुरु तीव्र गति से आगे बढ़े, तो समाज में पीड़ा, सत्ता में अस्थिरता और वर्षा में बाधा उत्पन्न होती है.)

जातक पारिजात और संहिता ग्रंथों में अतिचारी गुरु के काल को विशेष संकटों और बदलावों का काल माना गया है. क्या 2025 में अतिचारी गुरु–फिर से दोहराएगा इतिहास? गुरु 8 वर्षों के लिए अतिचारी रहेंगे. वर्तमान समय में गुरु वृषभ राशि में हैं 14 मई 2025 को गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे. 2025-26 में बृहस्पति ग्रह तीन बार राशि बदलने जा रहे हैं. यह गति सामान्य से अधिक है, जिसे ऋषियों ने ‘अतिचारी काल’ कहा है. इसके प्रभाव ग्रंथों में अलग-अलग तरह से बताए गए हैं-

• अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव
• वैश्विक सत्ता परिवर्तन
• पर्यावरणीय संकट
• धार्मिक पुनर्जागरण

NASA जैसी संस्थाएं जब उन तथ्यों पर रिसर्च कर रही हैं जिन्हें भारतीय ऋषियों ने बिना आधुनिक यंत्रों के केवल ध्यान, गणना और ज्योतिष सिद्धांतों से समझ लिया था, तो यह सिद्ध करता है, भारतीय ज्योतिष विज्ञान है, अंधविश्वास नहीं. ऋषि गणितज्ञ, खगोलवेत्ता और चेतना के वैज्ञानिक थे.

NASA आज जहां पहुंचा है, वहां भारत के ऋषि मुनि हजारों साल पहले ही पहुंच चुके थे. भारत के ऋषि मुनि खगोल विज्ञान को केवल देखने की नहीं, समझने की शक्ति रखते थे. गुरु का अतिचारी सिद्धांत इसका सर्वोत्तम उदाहरण है. आज NASA जिसकी पुष्टि कर रहा है, वह भारतीय ग्रंथों में पहले से ही दर्ज है.

[ad_2]

भाभी तो पहलवान निकलीं! साड़ी पहने जिम पहुंची हसीना ने उठाया 120 Kg वजन, देखें वीडियो

[ad_1]

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक हसीन भाभी का जिम वाला वीडियो धूम मचा रहा है. हरे रंग की साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में जब भाभी जी जिम में कदम रखती हैं तो जैसे जिम का तापमान ही बढ़ जाता है. उनका स्टाइल, उनकी अदाएं और फिटनेस का कॉन्फिडेंस, सब कुछ ऐसा कि देखकर लोग बस एक ही बात कह रहे हैं… “भाभी जी, अब आप ही हमारी फिटनेस मोटिवेशन हैं.” वीडियो में भाभी न सिर्फ ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आती हैं, बल्कि उन्होंने सीधे 120 किलो वजन एक बार में उठा डाला वो भी बिना किसी झिझक के. जिम में मौजूद लोग दंग रह गए और यूजर्स के दिल एक साथ धड़क उठे. कोई कह रहा है…भाभी जी जिम नहीं, हमारे दिल पर चढ़ गई हैं… तो कोई बोल रहा है इतनी हॉटनेस के साथ ताकत? ये तो क्रश मटीरियल है.

भाभी ने साड़ी में अदाएं दिखा उठाया 120 किलो वजन

इंटरनेट पर आजकल एक बोल्ड और ब्यूटीफुल भाभी जी का वीडियो तहलका मचाए हुए है. स्लीवलेस ब्लाउज और हरे रंग की साड़ी में जब भाभी जी जिम में उतरीं, तो ऐसा लगा मानो बॉलीवुड का कोई फिल्मी सीन सामने आ गया हो. लेकिन फर्क ये था कि कैमरा नहीं, दिल धड़क रहे थे. तभी उन्होंने कर दिया वो काम, जिसे देखकर लोग कहने लगे… “ये सिर्फ भाभी नहीं, जानलेवा इश्क हैं.” भाभी ने नॉर्मल एक्सरसाइज नहीं, सीधा 120 किलो वेट उठाया. वो भी एक झटके में. जिम में मौजूद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं. एक तरफ उनकी हॉटनेस, दूसरी तरफ वो ताकत… सोशल मीडिया पर ये दृश्य देसी वंडर वुमन का टाइटल ले चुका है.

यह भी पढ़ें: ये सिस्टम की लाश है…मरे हुए बेटे को कंधे पर उठाकर ले गया पिता, बेबस बाप की चीखें सुन कांप जाएगी आत्मा; देखें वीडियो

यूजर्स के सिर चढ़कर बोल रही भाभी की दीवानगी

वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और नेटिजन्स भाभी जी के दीवाने बन चुके हैं. कुछ ने तो यहां तक लिख दिया “भाभी जी प्लीज जिम छोड़ो, हमारे दिल का वेट तो कोई और उठा ही नहीं सकता.” इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक, हर जगह अब बस एक ही चर्चा है कि किसी तरह से लोगों को इस हॉट भाभी का बस साया नसीब हो जाए. वीडियो को varshana_rana नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जो भाभी का रियल अकाउंट लग रहा है.

यह भी पढ़ें: मेट्रो में धूप का चश्मा…Delhi Metro में एक और कलेश, अंकल से भिड़ गई पापा की परी! वीडियो वायरल

भारत के फाइटर जेट्स का बेड़ा क्यों पहुंचा UAE के अल धफरा बेस? जानें अरब देश में क्या होने वाला

[ad_1]

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सोमवार (21 अप्रैल, 2025) से शुरू होने वाली मल्टीनेशन एयर एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग-10 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय वायुसेना के मिग-29 और जगुआर फाइटर जेट अल धफरा बेस पहुंच गए हैं. भारतीय लड़ाकू विमानों के साथ वायुसेना का एक पूरा दल भी पहुंचा है.

डेजर्ट-फ्लैग एक्सरसाइज (21 अप्रैल से 8 मई) के बीच संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा एयरबेस पर आयोजित की जा रही है. यूएई की वायु सेना द्वारा आयोजित डेजर्ट फ्लैग एक्सरसाइज में भारतीय वायु सेना के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, फ्रांस, जर्मनी, कतर सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूएई, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका की वायु सेनाएं भाग ले रही हैं.

’सैन्य सहयोग मजबूत होगा'
भारतीय वायुसेना के मुताबिक, इस अभ्यास का उद्देश्य दुनिया की कुछ सबसे सक्षम वायु सेनाओं के साथ परिचालन ज्ञान और सर्वोत्तम प्रणालियों का आदान-प्रदान करते हुए जटिल और विविध लड़ाकू अभियानों को अंजाम देना है. इस तरह के अभ्यासों में भाग लेने से आपसी समझ और अंतर-संचालन क्षमता बढ़ती है और भाग लेने वाले देशों के बीच सैन्य सहयोग मजबूत होता है.

भारत और ग्रीस के बीच बढ़ा है सैन्य सहयोग
भारतीय वायुसेना की भागीदारी इस क्षेत्र में और मित्र देशों के साथ रक्षा संबंधों और अंतर-संचालन क्षमता को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. हाल ही में भारतीय वायुसेना के सुखोई फाइटर जेट, ग्रीस में आयोजित इनीयोकॉस-2025 एक्सरसाइज में हिस्सा लेकर स्वदेश लौटे हैं. भूमध्य क्षेत्र में आयोजित होने वाली इनीयोकॉस एक्सरसाइज में भारत और ग्रीस के अलावा अमेरिका, फ्रांस, इजरायल, इटली और यूएई सहित कुल 15 देशों की वायुसेनाओं ने हिस्सा लिया था.

हाल के सालों में भारत और ग्रीस के बीच सैन्य सहयोग काफी बढ़ा है. पिछले साल (अगस्त-सितंबर 2024) में हेलेनिक एयरफोर्स, भारतीय वायुसेना की बहु-राष्ट्रीय एक्सरसाइज तरंग-शक्ति में हिस्सा लेने के लिए जोधपुर (राजस्थान) पहुंची थी. इसी दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भी चार दिवसीय यात्रा पर ग्रीस गए थे और हेलेनिक नेशनल डिफेंस और फ्लीट कमांडरों से मुलाकात की थी. साथ ही ग्रीक नेवल बेस और जंगी जहाज का भी दौरा किया था.

ये भी पढ़ें:

<a href=" के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव; कई चोट के निशान

[ad_2]

बेटी की शादी में केजरीवाल के डांस का नया वीडियो आया, यूजर्स बोले- आम आदमी ऐसे ही कर पाता है

[ad_1]

Arvind Kejriwal Dance Video: आम आदमी के यहां शादी की चर्चा कम होती हैं, लेकिन अगर यह शादी आम आदमी पार्टी के मुखिया यानी अरविंद केजरीवाल के घर की हो तो चर्चा होना तो लाजमी है. हाल ही में अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की बेटी की शादी हुई. इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा खुद अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के डांस परफॉर्मेंस की हो रही है.

केजरीवाल की बेटी की शादी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वजह है आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के डांस स्टेप. नए वीडियो में अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ स्टेज परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं, वो भी ‘अंगारों का अंबर सा लगता है मेरा सामे’ जैसे धांसू गाने पर. वायरल वीडियो में आप भी केजरीवाल के डांस स्टेप देखकर हंसी नहीं रोक जाएंगे. हालांकि, कुछ यूजर्स केजरीवाल का फेवर करते हुए बोल रहे हैं कि भाई आम आदमी इतना ही कर पाता है.

कमर पर हाथ और रोमांटिक बनने की कोशिश

राजनीति में अरविंद केजरीवाल की छवि धुआंधार नेता वाली है. वह अपने तीखे भाषणों के लिए जाने जाते हैं और उनके भाषणों के दौरान काफी भीड़ भी जुटती है, लेकिन यहां केजरीवाल के लिए कोई पॉलिटिकल फील्ड नहीं सजी थी, जिसमें वह चौके-छक्के लगाते नजर आएं. मामला एकदम उल्टा था यानी डांस, जिसमें बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं. हालांकि, जब पत्नी का हुकुम हो तो हाथ-पैर हिलाने ही पड़ते हैं. ठीक ऐसा ही केजरीवाल के साथ हुआ. केजरीवाल इतने रोमांटिक गाने पर कमर पर हाथ रखे डांस करते नजर आए. यूजर्स कह रहे हैं हाथ खड़े करके थोड़ा सा इधर-उधर घूम लेता हूं बस.

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

अरविंद केजरीवाल की डांस परफार्मेंस का यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, केजरीवाल जी को करप्शन केस में नहीं इस बेहूदा डांस के लिए जेल में बंद करना चाहिए. एक यूजर ने लिखा, आम आदमी ऐसे ही नृत्य कर पाता है. एक यूजर ने लिखा, आदमी चाहे अंबानी हो या सीएम, आखिर में नाचता पत्नी के इशारों पर ही है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में सेनेटरी पैड को मुंह से खाने लगे नौजवान! वीडियो देख घूम जाएगा आपका भी माथा

अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी में मीका सिंह ने जमाई महफिल, जमकर थिरके AAP नेता

[ad_1]

Mika Singh Arvind Kejriwal Daughter Wedding: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल शादी के बंधन में बंध गई हैं. हर्षिता ने अपने कॉलेज में साथ पढ़ने वाले संभव जैन संग 17 अप्रैल को सात फेरे लिए थे. अपनी बेटी के खास दिन को और स्पेशल बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने सिंगर मीका सिंह को शादी में इनवाइट किया था.

मीका सिंह ने अपने आवाज के जादू से हर्षिता केजरीवाल की शादी में चार चांद लगा दिए. ‘ओ भंगड़ा ता सजदा’ गाने पर मीका सिंह ने अरविंद केजरीवाल और उनकी वाइफ सुनीता केजरीवाल को डांस करने पर मजबूर कर दिया. वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप नेता मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा भी मीका सिंह के गानों पर थिरकते नजर आए.

पुष्पा 2 के गाने पर बीवी संग नाचे थे केजरीवाल
हर्षिता केजरीवाल की शादी से पहले अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल का एक डांस वीडियो भी सामने आया था. इसमें दोनों पुष्पा 2 के गाने अंगारो पर परफॉर्म करते दिखाई दिए. जहां केजरीवाल नीले रंग का कुर्ता पहने दिखे थे तो वहीं सुनीता ने भी उनसे ट्विनिंग करता हुआ लहंगा पहना था. दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

इतने साल दिल्ली के सीएम रहे केजरीवाल
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया है. पहली बार वे 2013 से 2014 तक के लिए दिल्ली के सीएम रहे थे. इसके बाद 2015 में वे दोबारा मुख्यमंत्री बने और 2024 तक इस पद पर रहे.

[ad_2]

चेन्नई के सबसे युवा खिलाड़ी बने आयुष म्हात्रे, हैरान करने वाली है सबसे कम उम्र के टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट

[ad_1]

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में CSK ने आयुष म्हात्रे को डेब्यू करने का मौका दिया. उन्होंने अपने डेब्यू में 15 गेंदों में 32 रन की तूफानी पारी खेली.

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में CSK ने आयुष म्हात्रे को डेब्यू करने का मौका दिया. उन्होंने अपने डेब्यू में 15 गेंदों में 32 रन की तूफानी पारी खेली.

आयुष म्हात्रे अब IPL इतिहास में CSK के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 17 साल 278 दिन की उम्र में चेन्नई के लिए डेब्यू किया है.

आयुष म्हात्रे अब IPL इतिहास में CSK के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 17 साल 278 दिन की उम्र में चेन्नई के लिए डेब्यू किया है.

CSK के लिए डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी अभिनव मुकुन्द रहे. उन्होंने 2008 में 18 साल 139 दिन की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला मैच खेला था.

CSK के लिए डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी अभिनव मुकुन्द रहे. उन्होंने 2008 में 18 साल 139 दिन की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला मैच खेला था.

तेज गेंदबाज अंकित राजपूत ने 19 साल 123 दिन की उम्र में CSK के लिए पहला मैच खेला था. अंकित ने अपना डेब्यू साल 2013 में किया और उस साल उन्हें 10 लाख रुपये की सैलरी मिली थी.

तेज गेंदबाज अंकित राजपूत ने 19 साल 123 दिन की उम्र में CSK के लिए पहला मैच खेला था. अंकित ने अपना डेब्यू साल 2013 में किया और उस साल उन्हें 10 लाख रुपये की सैलरी मिली थी.

मथीशा पाथिराना अभी CSK टीम के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने 2022 में 19 साल 148 दिन की आयु में CSK के लिए पहला मैच खेला था. पाथिराना अब तक 26 मैचों में 41 विकेट ले चुके हैं.

मथीशा पाथिराना अभी CSK टीम के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने 2022 में 19 साल 148 दिन की आयु में CSK के लिए पहला मैच खेला था. पाथिराना अब तक 26 मैचों में 41 विकेट ले चुके हैं.

IPL 2025 में अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है. उन्होंने 20 साल 79 दिन की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला मैच खेला.

IPL 2025 में अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है. उन्होंने 20 साल 79 दिन की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला मैच खेला.

Published at : 20 Apr 2025 08:28 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

[ad_2]