21 अप्रैल से शुरू हो रहा नया वीक इन 5 राशियों के लिए रहेगा लकी, पढ़ें वीकली लकी राशियां
[ad_1]

अप्रैल का आखिरी सप्ताह 21 अप्रैल से शुरू हो रहा है. नया वीक इन 5 राशियों के लिए करियर, बिजनेस, हेल्थ, लव के लिहाज से शानदार रहेगा. जानते हैं नए वीक की 5 राशियां कौन सी हैं.

मेष राशि वालों के लिए नया वीक शानदार रहने वाला है. इस वीक आपका आत्मविश्वास बना रहेगा. स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी. बिजनेस में कोई बड़ा टेंडर या डील फाइनल हो सकती है. लव लाइफ में गुड टाइम पार्टनर के साथ स्पेंड करेंगे. इस वीक करियर में शानदार करेंगे, जिससे आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं.

वृषभ राशि वालों के लिए नया वीर लकी साबित होगा. सोशल लेवल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. बिजनेस में इंवेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. स्टूडेंट्स को अपनी फील्ड में सफलता मिलेगी. शादीशुदा लाइफ में प्रेम और सामंजस्य रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.

सिंह राशि वालों को इस वीक कर्ज से राहत मिलेगी. स्टूडेंट्स को एग्जाम की तैयारी में मेहनत करनी होगी. अचानक मुनाफे से बिजनेस में खुशहाली आएगी. वर्कप्लेस पर महिलाओं से अच्छा व्यवहार लाभ देगा.

मकर राशि वालों का मन शांत रहेगा. इस सप्ताह आपकी लाइफ में खुशियां आएगी. लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी. समझदारी से काम करें.प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी.कार्यस्थल पर लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलेगी.

मीन राशि वालों को इस वीक कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सैलरी बढ़ सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. पेट दर्द की समस्या परेशान कर सकती है. बिजनेस में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. लव रिलेशन में पार्टनर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है.
Published at : 20 Apr 2025 07:00 AM (IST)
ऐस्ट्रो फोटो गैलरी
ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज
[ad_2]

