Khauf Review: Hostel की कहानी इतनी खौफनाक, गजब की एक्टिंग, Horror Lovers के लिए Worth Watch

[ad_1]

Recently Amazon Prime Video पर “Khauf” नाम की web series release हुई है, यह एक horror series है और आपको इस series के total 8 episodes देखने को मिलेंगे. यह series Smita Singh ने लिखी है. Pankaj Kumar और Surya Balakrishnan ने इसे direct किया है. इस series में  Monika Panwar आपको lead role में दिखेगी, और Monika ने इस series में जबरदस्त काम किया है साथ ही Rajat Kapoor, Abhishek Chauhan, Geetanjali Kulkarni, Shilpa Shukla,Chum Darang का काम भी लाजवाब है. यह एक suspense और triller से भरपूर series है. Rajat Kapoor की acting देखकर तो audience को goose bumps जरूर आयेंगे. अगर आप भी suspense और triller series के शौकीन हैं तो “Khauf” को बिल्कुल भी miss न करें.

[ad_2]

कनाडा: खालिस्तानियों ने वैंकूवर के गुरुद्वारे में मचाया तांडव, दीवारों पर लिखे खालिस्तान समर्थक

[ad_1]

Gurdwara Desecrated In Canada: कनाडा के वैंकूवर में एक प्रमुख गुरुद्वारे की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिख दिए गए. इससे स्थानीय सिख समुदाय में आक्रोश फैल गया. यह घटना खालसा दीवान सोसाइटी (केडीएस) गुरुद्वारे में हुई, जिसे आमतौर पर रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा के रूप में जाना जाता है.

गुरुद्वारा प्रशासन ने अपने आधिकारिक एक्स पर तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें मंदिर की दीवार पर ‘खालिस्तान’ शब्द लिखा हुआ दिख रहा है. शनिवार की सुबह (19 अप्रैल,2025 ) को इस हरकत का पता तब लगा जब सरे में दुनिया की सबसे बड़ी वैसाखी परेड आयोजित की गई. कनाडाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वैंकूवर पुलिस विभाग घटना की जांच कर रहा है. एक बयान में केडीएस ने इस हरकत की निंदा की. इसे समुदाय में डरऔर विभाजन फैलाने के लिए जानबूझकर किया गया प्रयास बताया.

दीवारों पर लिखा “खालिस्तान जिंदाबाद”
गुरुद्वारे ने कहा, “खालिस्तान की वकालत करने वाले सिख अलगाववादियों के एक छोटे समूह ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ जैसे विभाजनकारी नारे लिख कर हमारी पवित्र दीवारों को गंदा कर दिया.” इसमें कहा गया, “यह कृत्य चरमपंथी ताकतों के अभियान का हिस्सा है, जो कनाडाई सिख समुदाय के भीतर भय और विभाजन पैदा करना चाहते हैं. उनके कार्य समावेशिता, सम्मान और आपसी सहयोग के मूल्यों को कमजोर करते हैं, जो सिख धर्म और कनाडाई समाज दोनों के लिए आधारभूत हैं.”

खालसा साजना दिवस मनाने के लिए इकट्ठा हुआ था समुदाय 
गुरुद्वारे ने कहा कि यह घटना ऐसे समय में हुई जब समुदाय खालसा साजना दिवस मनाने के लिए इक्ट्ठा हुआ था, जो सिख इतिहास में एकता का प्रतीक है. बयान में कहा गया, “ये चरमपंथी हमारे बुजुर्गों के सपनों और बलिदान को कमजोर कर रहे हैं, जिन्होंने विविधता और स्वतंत्रता का जश्न मनाने वाले देश में एक समृद्ध समुदाय के निर्माण के लिए अथक परिश्रम किया.”

इसमें आगे लिखा गया, “उनकी हरकतें हमें विभाजित करने की कोशिश करती हैं, जो कि कनाडाई होने के नाते हमारी एकता और शांति के खिलाफ हैं. हम बांटने वाली ताकतों को सफल नहीं होने देंगे.” केडीएस ने पिछले सप्ताहांत वैंकूवर में अपनी वैसाखी परेड आयोजित की थी और खालिस्तान समर्थक समूहों को इस कार्यक्रम में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया था. 1906 में स्थापित, रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा कनाडा में सबसे पुराने और सबसे महत्वपूर्ण सिख संस्थानों में से एक है.

ये भी पढ़ें-

Nishikant Dubey Remarks Row: निशिकांत दुबे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका ! CJI को लेकर किया था गृहयुद्ध वाला कमेंट

[ad_2]

ICICI बैंक & NIIT-IFBI कंपनी में बेचेगा अपनी 18.8% हिस्सेदारी, जानिए सौदे की वजह? | Paisa Live

[ad_1]

Global Tariffs War के चलते अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। IMF की Managing Director Kristalina Georgieva के अनुसार, अमेरिकी टैरिफ में बढ़ोतरी से वैश्विक अर्थव्यवस्था कमजोर होगी और इस साल मुद्रास्फीति में इज़ाफा होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि इन आयात शुल्कों में बढ़ोतरी से वैश्विक मंदी का सीधा कारण बनने की संभावना नहीं है। ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए आयात करों से वैश्विक अनिश्चितता में बढ़ोतरी हुई है, जो निवेश और व्यापार के लिए चुनौती बन सकती है। IMF ने कहा कि टैरिफ वृद्धि से वैश्विक विकास धीमा होगा। जानिए इस पूरी रिपोर्ट की गहराई, सिर्फ इस वीडियो में!

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal: मेष, तुला, कुंभ राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 20 अप्रैल का राशिफल

[ad_1]

Aaj Ka Rashifal: आज शाम 07:01 तक सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी. आज सुबह 11:48 पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सिद्ध योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो मालव्य योग का लाभ मिलेगा.  

चंद्रमा की स्थिति-  चन्द्रमा शाम 06:04 के बाद मकर राशि में रहेंगे.

शुभ मुहूर्त-

सुबह 10:15 से 12:15 बजे तक

दोपहर 02:00 से 03:00 बजे तक

राहुकाल- दोपहर 04:30 से 06:00 तक (इस दौरान कोई शुभ काम न करें).

मेष राषि (Aries)-
मेष राशि वालों की सोशल लाइफ एक्टिव और पॉजिटिव रहेगी. प्रतियोगी छात्र टाइम मैनेजमेंट से लक्ष्य प्राप्त करेंगे.राजनीतिक और व्यक्तिगत यात्रा की योजना संभव. सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापार में बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा. विदेश व्यापार से लाभ और तेजी के संकेत.लाइफ पार्टनर के व्यवहार में बदलाव से तनाव हो सकता है. नौकरी खोजने वालों को जॉब लेटर मिल सकता है. बॉस से तालमेल ज़रूरी, उनकी सलाह उपयोगी होगी. पाचन समस्या संभव, खानपान पर ध्यान दें. खिलाड़ियों को सोशल मीडिया से उपयोगी जानकारी. रविवार को परिवार संग आनंददायक समय.

वृषभ राशि (Taurus)-
वृषभ राशि वालों का ननिहाल में किसी से विवाद हो सकता है. लव लाइफ में थर्ड पर्सन की एंट्री से टेंशन. कार्यस्थल पर अलर्ट रहें, गलती वायरल हो सकती है. नौकरीपेशा को ऑफिस में चुनौतियों का सामना. राय देने से पहले हर पहलू पर विचार करें. कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, स्वास्थ्य पर ध्यान दें. संपत्ति विवाद से पारिवारिक तनाव संभव. गलत टिप्पणियों से छवि को नुकसान हो सकता है. प्रतियोगियों की वजह से सेल्स डाउन हो सकती है. बिज़नेस की फाइनेंशियल स्थिति अस्थिर हो सकती है. परिजनों का तनाव आपको प्रभावित करेगा.

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि वालों के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. सर्वार्थ सिद्धि योग से नए प्रोडक्ट से बिक्री में वृद्धि. बिज़नेस में टाइम मैनेजमेंट से मुनाफा. लव पार्टनर से सरप्राइज मिलने की संभावना. सेहत सामान्य रहेगी, फिर भी सतर्क रहें. छात्र नई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहेंगे. विपरीत परिस्थिति में चुप रहना बेहतर होगा. ऑफिस का अधूरा काम पूरा करें. आत्मविश्वास बढ़ेगा, सहकर्मियों की मदद करेंगे. पारिवारिक तालमेल बेहतर रहेगा. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर संपर्क बढ़ेगा. खिलाड़ियों को करियर संवारने के मौके मिलेंगे.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि वाले पुरानी बीमारी से राहत मिलने की संभावना. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. प्रतियोगी छात्रों का पढ़ाई से दबाव कम होगा. बिज़नेस में नए ऑर्डर के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे. विदेशी कंपनी का ऑफर फायदेमंद हो सकता है. रिश्तेदारों से विवाद सुलझ सकता है. सेहत सुधरने से समय पर कार्य पूरे होंगे. करियर में सफलता हेतु मेहनत ज़रूरी. बॉस के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग संभव. मल्टीटास्किंग के लिए मानसिक तैयारी रखें. रविवार को लव पार्टनर के साथ आनंदमय दिन. खिलाड़ियों को प्रैक्टिस में नया अनुभव मिलेगा.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि वालों को संतान से सुख और सहयोग मिलेगा. छात्रों को टीचर्स से मार्गदर्शन मिलेगा. पार्टनर की सेहत में सुधार से मन प्रसन्न रहेगा. इनोवेटिव आइडियाज़ से बिज़नेस में ग्रोथ होगी. लंबित डील फाइनल होने की संभावना. कान दर्द परेशान कर सकता है. घर के बुजुर्गों की सेवा करें, तनाव कम होगा. सामाजिक स्तर पर आपके कार्यों की सराहना होगी. ऑफिस में सभी से सहयोग बनाए रखें. कार्यशैली से बॉस प्रभावित होंगे. दिन की शुरुआत पूजा-पाठ से करें.

कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि वालों के घर के रिनोवेशन में बाधा आ सकती है. पारिवारिक बहस से रविवार का मज़ा बिगड़ सकता है. व्यापार में उतार-चढ़ाव से तनाव बढ़ सकता है. टेक टीम से जुड़ी दिक्कतें ग्रोथ पर असर डालेंगी. अधिक भागदौड़ से स्वास्थ्य कमजोर होगा. लव लाइफ में कम्युनिकेशन गैप से संबंध बिगड़ सकते हैं. खिलाड़ी व्यवहार पर ध्यान दें, वरना आगे दिक्कत हो सकती है. छात्रों का वीडियो गेम की लत पढ़ाई से दूर कर सकती है. ऑफिस में विरोधियों के जाल से सतर्क रहें. बॉस के मूड को समझकर बात करें. नए विचार परिवार को पसंद नहीं आएंगे. पार्टनर से रिश्ते मधुर रखें, बहस टालें.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि वाले रिश्तेदारों की मदद करें. कलाकार व खिलाड़ी अपने क्षेत्र में बाधाएं दूर करेंगे. सामाजिक कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा. भविष्य को ध्यान में रखते हुए खर्च सीमित रखें. फिलहाल निवेश से बचें. सरकारी नियमों का पालन करें, व्यापारिक दस्तावेज समय पर पूरे करें. परिवार के साथ रात्रि भोज की योजना बन सकती है. जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव आश्चर्यजनक रहेगा. कार्यक्षेत्र में शोध व विश्लेषण की आवश्यकता है. कार्यस्थल पर सहयोग की भावना रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा. सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से व्यापार में अचानक लाभ संभव है. व्यापारियों को लंबे संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी. खिलाड़ी लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, थकावट महसूस होगी. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है. जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. कार्यस्थल पर नए विचार आएंगे जो कार्यों को सरल बनाएंगे. वरिष्ठों के साथ कार्य करना उन्नति दिलाएगा. दूसरों को प्राथमिकता देने से खुद की इच्छाएं न दबाएं.छात्रों का आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यापार में बड़े प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं. व्यापारियों को अब तक के प्रयासों में सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. पारिवारिक मांगलिक कार्य में भागीदारी संभव है. सिद्धांतों से समझौता न करें, गलत मार्ग से बचें. जीवनसाथी संग रोमांचक समय बितेगा. सामाजिक स्तर पर स्थिति सुदृढ़ होगी. छात्र प्रोजेक्ट पूरे करने में जुटेंगे. बेरोजगारों और कर्मियों को अच्छे करियर विकल्प मिलेंगे. कार्यस्थल पर संवाद कौशल से सफलता मिलेगी. खिलाड़ियों को नई किट मिल सकती है.

मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि वाले कानूनी उलझनों से सावधान रहें. खराब नेटवर्किंग व गुणवत्ता के कारण व्यापार में कठिनाइयाँ बढ़ सकती हैं. भरोसेमंद कर्मचारी धोखा दे सकता है. तनाव स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. कार्य का वेतन से संतुलन न होने पर मन खिन्न रह सकता है. घरेलू मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें. राजनेताओं को शुभ समाचार के लिए इंतजार करना होगा.छात्र करियर को लेकर चिंतित रहेंगे. प्रेम जीवन में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी संयम रखें. मौज-मस्ती से हटकर भविष्य की ठोस योजना बनाएं.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि वाले लाभ बढ़ाने की कोशिश करें. रविवार को मित्रों संग पिकनिक की योजना बन सकती है. दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें, कानूनी परेशानी हो सकती है.मार्केटिंग टीम और स्वयं के प्रयास से व्यापार की स्थिति सुधरेगी. स्थानांतरण में विलंब संभव है. कार्यस्थल पर अपमानजनक व्यवहार से बचें. पुरानी बीमारी से परेशानी हो सकती है. जीवनसाथी संग खरीदारी की योजना बन सकती है. खिलाड़ियों की ऊर्जा उच्च रहेगी. सामाजिक व राजनैतिक स्तर पर परिवार का सहयोग मिलेगा. बाहरी व्यस्तता के कारण पारिवारिक योजनाएं टल सकती हैं.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि वालों का उत्साह बना रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को संपर्कों से अवसर मिल सकते हैं. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. रविवार को परिवार संग यात्रा की योजना संभव है. प्रेम जीवन में सहयोग से समस्याएं सुलझेंगी. छात्र करियर के प्रति सजग रहें. संवाद द्वारा लोगों को संतुष्ट कर पाएंगे. व्यापार में मजबूत संबंध भविष्य में प्रोजेक्ट दिला सकते हैं. व्यापारियों को आर्थिक लाभ की संभावना प्रबल है. सामाजिक स्तर पर व्यापारियों का सहयोग मिलेगा. खिलाड़ी योग व ध्यान से अवसाद को दूर करेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

 

[ad_2]

अब एमएस धोनी पहले जैसे नहीं रहे, 756 दिनों से लगातार हो रहे फेल; MI के खिलाफ मैच में भी फ्लॉप

[ad_1]

MS Dhoni Last Fifty in IPL: IPL 2023 में जब चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता, तो लगा जैसे एमएस धोनी अच्छी यादों के साथ अपने आईपीएल करियर को अलविदा कह देंगे. मगर उसके बाद भी दो साल बीत चुके हैं, लेकिन धोनी का क्रिकेट प्रेम अब भी जारी है. अभी तक अपने आईपीएल करियर में 5,377 रन बना चुके धोनी फिलहाल खराब दौर से जूझ रहे हैं. दरअसल धोनी साल 2022 से ही आईपीएल में कोई फिफ्टी नहीं लगा पाए हैं और IPL 2025 में भी उनका अर्धशतकीय पारी का इंतजार बदस्तूर जारी है.

756 दिनों से नहीं लगाई फिफ्टी

एमएस धोनी ने आईपीएल में आखिरी पचासा मार्च 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में लगाया था. उस मैच में धोनी नाबाद 50 रन बनाकर लौटे थे. उसके बाद 756 दिन बीत चुके हैं, लेकिन धोनी 50 रन के आंकड़े को छू नहीं पाए हैं. KKR के खिलाफ उस मैच के बाद धोनी 43 पारियों में बैटिंग कर चुके हैं, जिनमें उनका सर्वोच्च स्कोर 37 रन है. यह 37 रनों की पारी उन्होंने IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में खेली थी.

IPL 2025 में भी बुरा हाल

एमएस धोनी का आईपीएल 2025 में भी बहुत बुरा हाल है. अब तक मौजूदा सीजन की 8 पारियों में उन्होंने सिर्फ 134 रन बनाए हैं. IPL 2025 में उनका सर्वोच्च स्कोर 30 रन रहा है. पिछले सीजन धोनी जहां 220 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे थे, इस बार उनका स्ट्राइक रेट गिरकर करीब 150 पर आ गया है.

ऋतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे धोनी, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी फ्लॉप रहे. वो 6 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना पाए. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करवाया. यह भी बताते चलें कि प्लेऑफ की दृष्टि से CSK के लिए अगले मैचों में जीतना अनिवार्य हो गया है.

यह भी पढ़ें:

IN PICS: चेन्नई के सबसे युवा खिलाड़ी बने आयुष म्हात्रे, हैरान करने वाली है सबसे कम उम्र के टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट

[ad_2]

‘सितारे जमीन पर’ में गुलशन बनकर सबसे भिड़ेंगे आमिर खान, बोले- ‘ये फिल्म हंसाएगी’

[ad_1]

Sitaare Zameen Par Update: आमिर खान की अपमकिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर फैंस में काफी बज है. फिलहाल फिल्म का कोई पोस्टर या स्टार कास्ट की डिटेल्स सामने नहीं आई है. कहा जा रहा है कि फिल्म 20 जून 2025 को रिलीज हो सकती है. इस बीच आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ में अपने रोल को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है. सुपरस्टार ने बताया है कि उनका रोल ‘तारे जमीन पर’ वाले कैरेक्टर से बिल्कुल उल्टा होगा.

फैन क्लब इन चाइना को दिए एक हालिया इंटरव्यू में आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ में अपने रोल का खुलासा किया है. उनके इंटरव्यू की ये क्लिप एक्स पर वायरल है. फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा- ‘मैं अभी एक फिल्म, सितारे जमीन पर’ में काम कर रहा हूं जो लगभग तैयार है. ये ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है. थीम के हिसाब से ये दस कदम आगे है. ये उन लोगों के बारे में है जो दिव्यांग हैं.’

‘मेरे किरदार का नाम गुलशन है लेकिन…’
आमिर खान ने आगे कहा- ‘ये प्यार, दोस्ती और जिंदगी के बारे में है. तारे जमीन पर ने आपको रुलाया था लेकिन ये फिल्म आपको हंसाएगी. ये एक कॉमेडी है लेकिन थीम वही है. अपने कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा- ‘तारे जमीन पर में मेरा किरदार निकुंभ था, जो एक बहुत ही सेंसिटिव इंसान है. इस फिल्म में मेरे किरदार का नाम गुलशन है लेकिन उसकी पर्सनैलिटी निकुंभ से बिल्कुल अलग है. वो बिल्कुल भी सेंसिटिव नहीं है.’

बास्केटबॉल कोच बनेंगे आमिर खान
सुपरस्टार आगे कहते हैं- ‘वो बहुत असभ्य है, पॉलिटिकली इनकरेक्ट है और वो सभी की बेइज्जती करता है. अपनी पत्नी और मां से लड़ता है. वो एक बास्केटबॉल कोच है और वो अपने सीनियर कोच की पिटाई करता है. वो बहुत सारी इंटरनल इशूज वाला इंसान है और कहानी ये है कि वो फिल्म के साथ कैसे बदलता है. स्पेक्ट्रम में ये लोग उसे कैसे सिखाते हैं कि एक अच्छा इंसान कैसे बनना है.’

[ad_2]

बड़े या छोटे बेटे पर लुटाते हैं खूब प्यार तो दूसरे बच्चे पर पड़ सकता है असर

[ad_1]

Parenting Mistakes : ‘भैया को हर बार गले लगाया जाता है, छोटू को हर गलती पर माफ किया जाता है…और मैं…मैं बस चुपचाप देखता हूं, जैसे मैं हूं ही नहीं…पापा-मम्मी मुझे कम मानते हैं, तुझे ज्यादा…’ये किसी फिल्म की लाइन नहीं, बल्कि उस बच्चे के दिल की आवाज है, जो अपने ही घर में, अपने ही पैरेंट्स के प्यार से बाहर महसूस करता है. वैसे तो हर माता-पिता अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन कई बार यह प्यार संतुलन खो देता है.

अक्सर घरों में देखा जाता है कि या तो सबसे बड़े बेटे को ज्यादा जिम्मेदार और समझदार मानकर उस पर प्यार-दुलार लुटाया जाता है या सबसे छोटे बच्चे मां-बाप के करीब रहते हैं. लेकिन इन सभी के बीच बाकी बच्चों का क्या. यही वो गलती है जो हर पैरेंट्स को पहचाननी चाहिए. आइए जानते हैं बड़े या छोटे बेटे कोअगर खूब प्यार करते हैं तो इसका दूसरे बच्चों पर क्या असर पड़ सकता है…

पैरेंट्स ऐसा क्यों करते हैं

बड़े बेटे को समझदार, घर का जिम्मेदार, पहला बच्चा मानकर कई बार पैरेंट्स उसे प्रॉयरिटी देते हैं. छोटे बेटे को सबसे प्यारा, मासूम, घर का लाडला मानकर ज्यादा दुलार दिया जाता है, लेकिन बीच वाले या अन्य बच्चों को अक्सर ऐसा लगता है कि वो ‘स्पॉटलाइट’ से दूर हैं. जिसका असर उन पर देखने को मिलता है. ‘साइकोलॉजिकल बुलेटिन’ में पब्लिश एक अध्ययन में कहा गया है कि पैरेंट्स का झुकाव उन बच्चों के प्रति ज्यादा होता है, जो ज्यादा जिम्मेदार और समझदार होते हैं. लेकिन, कभी इस बात को मानते नहीं हैं.

इसका असर क्या होता है

इनफीरियरिटी कॉम्प्लेक्स (हीनभावना)

एंग्जायटी और गुस्सा

दूसरे भाई-बहनों से मन मुटाव

जलन और ईर्ष्या

पैरेंट्स से दूरी

हमेशा खुद को कम समझना

कॉन्फिडेंस में कमी

फ्यूचर पर असर

पैरेंट्स क्या करें, क्या नहीं

1. सभी बच्चों को बराबर महत्व दें

बड़ा है या छोटा, हर बच्चा आपके लिए उतना ही जरूरी है. कभी भी ऐसा महसूस न होने दें कि आप किसी एक को ज्यादा प्यार करते हैं और दूसरे को कम. वरना इससे दूसरे बच्चे के मन में हीन भावनाएं आने लगेंगी.

2. तुलना से बचें

‘भैया तो इतना अच्छा करता है, तू क्यों नहीं.’ ‘छोटे को देखो, कितना समझदार है’…जब पैरेंट्स इस तरह की बातें करते हैं तो इससे बच्चे के मन में हमेशा के लिए चुभन सी महसूस होती है.

3. हर बच्चे की अलग पहचान बनाएं

हर बच्चे की खासियत होती है, कोई क्रिएटिव होता है, कोई इमोशनल और कोई शांत. आप उन्हें उस नजर से देखें, जो उनके टैलेंट को पहचान सके. ताकि उनका फ्यूचर किसी तरह से प्रभावित न हो.

4. प्यार जताने के अलग-अलग तरीके अपनाएं

हर बच्चे की पसंद और जरूरतें अलग-अलग होती हैं. किसी को बातचीत में प्यार चाहिए, किसी को गले लगाने में. यह समझना पैरेंट्स की जिम्मेदारी है. इससे हर बच्चे को समान मौका और प्यार मिलेगा.

5. खुलकर बात करें

कभी-कभी बच्चे अपनी फीलिंग्स पैरेंट्स के सामने ए्क्सप्रेस नहीं कह पाते हैं. ऐसे में समय-समय पर उनसे बात करें. किसी तरह की बात मन में है तो उसे निकालने की कोशिश करें, ताकि बच्चे पर इसका असर न पड़े.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

[ad_2]

गाजा में 15 मेडिकल कर्मियों की मौत पर इजरायल ने मानी गलती, डिप्टी कमांडर को किया बर्खास्त

[ad_1]

Israel Hamas War: इजरायली सेना ने कहा है कि गाजा में 23 मार्च,2025 को हुए हमले में 15 इमरजेंसी कर्मियों की मौत “ऑपरेशन में हुई गलती” और आदेशों का पालन न करने की वजह से हुई. दरअसल, यह जानकारी सेना की ओर से कराई गई आंतरिक जांच में सामने आई है.

सेना ने बताया कि उस समय सैनिकों को लगा कि वे दुश्मनों से खतरे में हैं, लेकिन उन्होंने कई गलतियां कीं. इसमें गलत फैसले, आदेशों की अनदेखी और सही रिपोर्ट न देना शामिल है.

डिप्टी कमांडर को किया गया बर्खास्त
इजरायली सेना ने कहा, “घटना में शामिल कमांडरों पर कार्रवाई करते हुए सेना ने गोलानी टोही बटालियन के डिप्टी कमांडर को हटाने का फैसला किया गया है. कुछ सैनिकों ने गलत रिपोर्ट दी और घटना की पूरी जानकारी समय पर नहीं दी. वहीं, 14वीं ब्रिगेड के कमांडर को चेतावनी दी गई है”. बयान में मेडिकल स्टाफ और बचाव दल के लिए ज़्यादा सावधानी बरतने की बात कही गई है.

क्या हुआ था 23 मार्च को?
यह घटना गाजा के राफा इलाके में हुई. जब इजरायली हवाई हमलों के बाद आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची, तब उन पर फायरिंग शुरू हो गई. इस हमले में फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट के 8, गाजा सिविल डिफेंस के 6 और संयुक्त राष्ट्र का एक कर्मी मारा गया. शुरुआत में इजरायल ने कहा था कि ये गाड़ियां बिना लाइट के आ रही थीं और संदेहास्पद लग रही थीं, लेकिन एक मारे गए डॉक्टर के फोन से मिले वीडियो में एम्बुलेंस की लाइटें और इमरजेंसी सायरन साफ दिख रहे थे.

फायरिंग बिना किसी चेतावनी के शुरू हुई और लगभग पांच मिनट तक चली. एक वीडियो में एक पैरामेडिक अपनी मां से माफी मांगते हुए “मां, मुझे माफ कर दो… मैंने लोगों की मदद करने का रास्ता चुना.” सुनाई देता है, 

बचे हुए कर्मचारी के आरोप
एक बचने वाले पैरामेडिक ने बताया कि उसे पीटा गया और पूछताछ की गई. बाद में सभी शवों को सामूहिक कब्र में दफनाया गया. बाद में कहा गया कि इजरायली सैनिकों ने शवों को सड़क साफ करने और जानवरों से बचाने के लिए दफनाया था.

ये भी पढ़ें: ‘जम्मू-कश्मीर में बंदूकें गरजेंगी’, PAK में बैठे अबू मूसा ने उगली भारत के खिलाफ आग, भारत विरोधी हुई नारेबाजी

[ad_2]

क्या Share Market में फिर से लौटेगी रौनक? | Paisa Live

[ad_1]

<article class="text-token-text-primary w-full" dir="auto" data-testid="conversation-turn-842" data-scroll-anchor="true">
<div class="text-base my-auto mx-auto py-5 [–thread-content-margin:–spacing(4)] @[37rem]:[–thread-content-margin:–spacing(6)] @[70rem]:[–thread-content-margin:–spacing(12)] px-(–thread-content-margin)">
<div class="[–thread-content-max-width:32rem] @[34rem]:[–thread-content-max-width:40rem] @[64rem]:[–thread-content-max-width:48rem] mx-auto flex max-w-(–thread-content-max-width) flex-1 text-base gap-4 md:gap-5 lg:gap-6 group/turn-messages focus-visible:outline-hidden" tabindex="-1">
<div class="group/conversation-turn relative flex w-full min-w-0 flex-col agent-turn">
<div class="relative flex-col gap-1 md:gap-3">
<div class="flex max-w-full flex-col grow">
<div class="min-h-8 text-message relative flex w-full flex-col items-end gap-2 text-start break-words whitespace-normal [.text-message+&amp;]:mt-5" dir="auto" data-message-author-role="assistant" data-message-id="4ada6369-d44f-423c-ac32-d5ef5585aac4" data-message-model-slug="gpt-4o">
<div class="flex w-full flex-col gap-1 empty:hidden first:pt-[3px]">
<div class="markdown prose dark:prose-invert w-full break-words light">
<p class="" data-start="0" data-end="588">इस सप्ताह शेयर बाजार की दिशा घरेलू कंपनियों के तिमाही नतीजों, अमेरिकी टैरिफ और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के रुख पर निर्भर करेगी। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे निवेशकों के लिए अहम रहेंगे। खासकर, देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयरों पर सबकी नज़र होगी। मार्च तिमाही में इन्फोसिस का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 11.7% घटकर ₹7,033 करोड़ पर आ गया है, जो बाजार के लिए चिंता का विषय बन सकता है। अमेरिकी टैरिफ और अन्य वैश्विक घटनाक्रम भी बाजार की चाल को प्रभावित करेंगे। पूरी जानकारी के लिए वीडियो ज़रूर देखें।</p>
</div>
</div>
</div>
</div>
<div class="flex justify-start">
<div class="touch:-me-2 touch:-ms-3.5 -ms-2.5 -me-1 flex items-center p-1 select-none -mt-1 duration-[1.5s] focus-within:transition-none hover:transition-none pointer-events-none [mask-image:linear-gradient(to_right,black_33%,transparent_66%)] [mask-position:100%_0%] [mask-size:300%_100%] motion-safe:transition-[mask-position] group-hover/turn-messages:pointer-events-auto group-hover/turn-messages:[mask-position:0_0] group-focus-within/turn-messages:pointer-events-auto group-focus-within/turn-messages:[mask-position:0_0] has-data-[state=open]:pointer-events-auto has-data-[state=open]:[mask-position:0_0]">&nbsp;</div>
</div>
<div class="mt-3 w-full empty:hidden">
<div class="text-center">&nbsp;</div>
</div>
</div>
<div class="absolute">
<div class="flex items-center justify-center">&nbsp;</div>
</div>
</div>
</div>
</div>
</article>
<div class="pointer-events-none h-px w-px" aria-hidden="true" data-edge="true">&nbsp;</div>

[ad_2]

इंसान को मोम की तरह पिघला देगा ड्रैगन का ये नया बम! फूटते ही मचेगी तबाही, चीन ने कर लिया टेस्ट

[ad_1]

China Hydrogen Bomb: चीनी शोधकर्ताओं ने हाइड्रोजन आधारित बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. दावा किया गया है कि इसमें किसी भी तरह की परमाणु सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया है और किसी भी बड़े इलाके में तबाही मचाने की क्षमता रखता है. ये 2 किलोग्राम (4.4 पाउंड) वजनी बम है, जिसने परीक्षण के दौरान 2 सेकेंड तक 1 हजार डिग्री सेल्सियस (1,832 डिग्री फारेनहाइट) से ज्यादा तापमान का आग का गोला पैदा किया और ये टीएनटी विस्फोटों से 15 गुना ज्यादा था.

इस बम को अंडरवारट वीपन सिस्टम में महारथ हासिल करने वाले चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (सीएसएससी) के 705 रिसर्च इंस्टीट्यूट ने विकसित किया है. इसमें मैग्नीशियम बेस्ड सॉलिड स्टेट हाइड्रोजन स्टोरेज मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. इस मटेरियल को मैग्नीशियम हाइड्राइड के रूप में भी जाना जाता है और चांदी जैसा दिखने वाला पाउडर होता है. ये प्रेशर वाले टैंक की तुलना में काफी ज्यादा हाइड्रोजन इकट्ठा कर सकता है. इसे मुख्यतौर पर गैस को ऑफ ग्रिड में पहुंचाने के लिए विकसित किया गया था.

क्या है इस बम की खासियत?

शोधकर्ताओं ने चीनी भाषा के जर्नल ऑफ प्रोजेक्टाइल्स, रॉकेट्स, मिसाइल्स एंड गाइडेंस में कहा कि ये सक्रिय किए जाने पर मैग्नीशियम हाइड्राइड तेजी से थर्मल अपघटन से गुजरता है, जिससे हाइड्रोजन गैस निकलती है जो लगातार आग में बदल जाती है. सीएसएससी रिसर्च साइंटिस्ट वांग ज़ुएफेंग के नेतृत्व वाली टीम ने कहा, “हाइड्रोजन गैस के विस्फोट नई प्रज्वलन ऊर्जा के साथ प्रज्वलित होते हैं, इनका विस्फोट क्षेत्र व्यापक होता है. साथ ही इनकी लपटें तेजी से बाहर की ओर फैलती हैं. ये कॉम्बिनेशन विस्फोट की तीव्रता सटीक कंट्रोल रखता है, जिससे एक बड़े इलाके में टारगेट का आसानी से विनाश किया जा सकता है.”

एल्युमिनियम को पिघलाने की क्षमता रखता है ये बम

ये हाइड्रोजन बम लंबे समय तक थर्मल डैमेज कर सकता है क्योंकि इससे बहुत ज्यादा गर्मी पैदा होती है. इससे पैदा सफेद गर्म आग का गोला एल्युमिनियम तक को पिघलाने की क्षमता रखता है. ये टीएनटी ब्लास्ट से भी ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि टीएनटी का आग का गोला 0.12 सेकेंड तक रहता है तो ये हाइड्रोजन बम 2 सेकेंड तक आग का गोला बना रहा. वैज्ञानिकों का दावा है कि इसका इस्तेमाल बड़े इलाकों में गर्मी पैदा करने या फिर खास तरह के टारगेट को तबाह करने के लिए किया जा सकता है. हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि चीन की सेना किन परिस्थितियों में इस हथियार की तैनाती कर सकती है. 

ये भी पढ़ें: Trump Tarfiff on China: चीन को घुटनों पर लाने के लिए ट्रंप ने चली नई चाल, 3 साल के लिए लगा दिया ये टैक्स

[ad_2]