IPL के पीछे छिपा ₹8.3 लाख करोड़ का सट्टेबाज़ी का राज़, क्या है IPL का काला सच? | Paisa Live

[ad_1]

IPL का सीज़न केवल क्रिकेट का नहीं, बल्कि भारत के बैंकिंग सिस्टम के लिए भी बड़ी परीक्षा साबित होता है। हर साल IPL के दौरान ₹8.3 लाख करोड़ से ज्यादा की अवैध सट्टेबाजी होती है, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी और फर्जी खातों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। Fantasy Sports Platforms जैसे Dream11 और Probo के कारण UPI पर इतना अधिक लोड बढ़ता है कि सर्वर क्रैश होना आम बात हो गई है। NPCI और RBI इस पर लगातार नजर रख रहे हैं। VuNet Systems जैसे AI-टेक स्टार्टअप्स रोजाना 1 बिलियन से ज्यादा ट्रांजैक्शन्स की निगरानी कर रहे हैं।

[ad_2]

उत्तराखंड में निकली इतने पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट्स फटाफट करें अप्लाई

[ad_1]

अगर आप ग्रेजुएशन कर चुके हैं और लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो उत्तराखंड से आई यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है.

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप C श्रेणी के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, NHSRCL में इन पदों पर निकली भर्ती

ये हैं जरूरी डेट्स

भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 15 मई है. वहीं, जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरने में कोई गलती होगी तो उन्हें सुधार का मौका मिलेगा. ऐसे उम्मीदवार 18 से 20 मई तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं.

भरे जाएंगे इतने पद

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 419 पद भरे जाएंगे. जिनमें ग्राम विकास अधिकारी के 205 पद, पटवारी के 119 पद, लेखपाल के 61 पद, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 16 पद, सहायक अधीक्षक, निजी सहायक, रिसेप्शनिस्ट समेत अन्य पद शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 

Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में भर्ती का सुनहरा मौका, अग्निवीर SSR और MR के लिए आवेदन शुरू

जरूरी पात्रता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही अलग-अलग पदों के लिए उम्र सीमा भी अलग निर्धारित की गई है. जिसकी पूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक नोटिफिकेशन में होगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये और SC/ST व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है.

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा 17 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी और इसके लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है. जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 45% जबकि SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 35% अंक लाने होंगे.

यह भी पढ़ें: 

Railway Jobs 2025: रेलवे में नौकरी का बढ़िया मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, ये हैं जरूरी डेट्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]