भारत की क्रिकेट टीम में कैसे मिलती है नौकरी, जानें कहां निकलती है वेकेंसी

[ad_1]

हमारे देश में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जुनून है. लाखों युवा क्रिकेटर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया के साथ जुड़ने का एक और तरीका भी है? अगर आप फिटनेस, फिजियोथेरेपी या स्पोर्ट्स साइंस जैसे फील्ड के एक्सपर्ट्स हैं तो आपके पास टीम से जुड़ने का मौका रहता है.

हाल ही में देश की महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का  वो भी कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के पद पर वैकेंसी निकली है. इसी तरह अन्य पदों पर भी भर्ती निकाली जाती रहती है. आइए जानते हैं डिटेल्स…  
फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए दो महत्वपूर्ण पदों पर वैकेंसी निकाली है हेड फिजियोथेरेपिस्ट और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच. इन पदों के लिए BCCI ने योग्यता और अनुभव के मानक भी जारी किए हैं, ताकि योग्य और अनुभवी उम्मीदवार ही आवेदन करें.

हेड फिजियोथेरेपिस्ट के लिए योग्यता

  • स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी/मस्कुलोस्केलेटल फिजियो/स्पोर्ट्स रिहैबिलिटेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी
  • 10 साल का अनुभव
  • किसी टीम या खिलाड़ी के साथ कार्य अनुभव
  • चोट से उबरने और फिटनेस रिकवरी की जिम्मेदारी

स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच की जिम्मेदारी

  • वॉर्मअप से लेकर ट्रेनिंग सेशन की प्लानिंग
  • पर्सनलाइज्ड फिटनेस प्रोग्राम तैयार करना
  • 7 साल का अनुभव जरूरी
  • किसी प्रोफेशनल खिलाड़ी या टीम के साथ काम करने का अनुभव आवश्यक

बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मिलेगा काम करने का मौका

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बेंगलुरु स्थित BCCI के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में काम करने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि ये सिर्फ एक नौकरी नहीं होगी, बल्कि खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन को नई ऊंचाई तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी होगी.

यह भी पढ़ें: 

Railway Jobs 2025: रेलवे में नौकरी का बढ़िया मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, ये हैं जरूरी डेट्स

कहां निकलती हैं भर्तियां?

BCCI की तरफ से निकाली जाने वाली भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bcci.tv पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यहां आपको न्यूज सेक्शन में जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी मिलेगी. जहां गूगल फॉर्म दिया होगा. आपको इस फॉर्म को भरकर सबमिट करना होगा.

यह भी पढ़ें: 

Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में भर्ती का सुनहरा मौका, अग्निवीर SSR और MR के लिए आवेदन शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

क्या अब अमेरिका ने चीन पर लगा दिया 254 प्रतिशत टैरिफ? जानें क्या है इसकी सच्चाई

[ad_1]

US Tariffs on China: अमेरिका और चीन में छिड़े ट्रेड वॉर के बीच अब सवाल उठ रहा है कि क्या ट्रंप प्रशासन ने चीन के सामानों पर टैरिफ की दर को चुपचाप बढ़ाकर 245 प्रतिशत कर दिया है? ये कन्फ्यूजन बुधवार को उस वक्त पैदा हुआ जब व्हाइट हाउस की तरफ से एक फैक्ट शीट जारी हुई, जिसमें ये कहा गया है कि चीन से आयातित सामानों पर 245 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जाएगा.

इसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा तेज हो गई कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने चीन में लगने वाले वर्तमान टैरिफ की दर को 145 प्रतिशत से बढ़ाकर 245 प्रतिशत कर दिया है. हालांकि, सच्चाई ये नहीं है. दरअसल, इसका ये मतलब है कि चीन की तरफ से आयातित कुछ वस्तुओं पर लगने वाल कर कई तरह के टैरिफ को मिलाकर 245 प्रतिशत तक हो जाएगा.

कुछ सामानों पर 245 प्रतिशत टैरिफ

यानी चीन की तरफ से सभी आयातित सामानों पर टैरिफ की दर 245 प्रतिशत नहीं रहेगी बल्कि पहले से जारी सीमा शुल्क को मिलाकर कुछ वस्तुओं पर टैरिफ का ये आंकड़ा बढ़कर इतना हो सकता है. उदाहरण के तौर पर चीनी सिरिंजों और सुइयों पर सबसे अधिक 245% टैरिफ लगाया जा रहा है. लेकिन ये पिछले टैरिफ और वर्तमान टैरिफ को मिलाकर इतना हुआ है.

जो बाइडेन की सरकार के दौरान चीन की सीरिंज पर 2024 के सितंबर में 100 फीसदी आयात शुल्क लगाया गया था. ताकि अमेरिकन मैन्युफैक्चरर्स को संरक्षण दिया जा सके. अब ट्रंप ने 20 प्रतिशत फेंटायल टैरिफ लगा दिया है. साथ ही, 125 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ लगा दिया है, इसके बाद टैरिफ की कुल दरें बढ़कर 245 प्रतिशत हो गई है.

इसी तरह से वुलन स्वेटर के चीन से आयात करने पर अब 168.5 प्रतिशत का टैरिफ लगेगा. वुलन स्वेटर पर बेस टैरिफ 16 प्रतिशत है, वो चाहे किसी भी देश का हो. इसके अलावा, बाइडेन सरकार के तौरान इसके ऊपर 7.5 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया था. अगर इसमें फेंटाइल टैरिफ 20 प्रतिशत और रेसिप्रोकल टैरिफ 125 प्रतिशत जोड़ा जाता है तो इस पर लगने वाले कुल आयात कर बढ़कर 168.5 प्रतिशत हो जाएगा.

चीन का आया रिएकशन

अमेरिका के ताजा कदम से दोनों देशों के बीच ट्रेड टेंशन के और बढ़ने की संभावना है. एक तरफ जहां ट्रंप ने दुनिया का बाकी देशों पर 90 दिनों का टैरिफ पर ब्रेक लगाया तो वहीं दूसरी तरफ चीन को इससे अलग रखा गया. इसके बाच चीन ने जवाब एक्शन लेते हुए अमेरिकी सामानों पर टैरिफ को बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा- आप अमेरिका से किसी खास टैक्स रेट फिगर के बारे में पूछ सकते हैं. टैरिफ और ट्रेड वॉर का कोई विजेता नहीं हो सकता. उन्होंने आगे कहा कि चीन इस वॉर को नहीं जीतना चाहता है और न ही इससे डरा हुआ है.

ये भी पढ़ें: Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आसमान छू रही सोने की कीमत, 17 अप्रैल को जानें आपके शहर के नए रेट्स  

[ad_2]

खतरनाक अजगर के साथ बाथ टब में नहाता दिखा शख्स! यूजर्स बोले, हैकर है भाई हैकर, देखें वीडियो

[ad_1]

इंटरनेट पर कब, क्या, और किस हद तक वायरल हो जाए कोई अंदाजा नहीं लगा सकता. लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने डर, हैरानी और सनक की सारी हदें पार कर दी हैं. एक शख्स बाथटब में बैठा है और उसके साथ न कोई बबल्स हैं, न रबड़ डकी बल्कि एक जिंदा, भारी-भरकम और बेहद खतरनाक अजगर है, जिसे उसने अपनी गोद में आराम से बैठा रखा है.

वीडियो की शुरुआत ही रोंगटे खड़े कर देने वाली है. शख्स बाथटब में है, हल्की मुस्कान लिए हुए, जैसे किसी स्पा में रिलैक्स कर रहा हो. लेकिन तभी कैमरा नीचे जाता है और सामने आता है वो डरावना नजारा जी हां, एक विशालकाय अजगर, जो पानी में आधा डूबा हुआ है और अपनी फन फैलाए उस इंसान की जांघों के ऊपर पसरा हुआ है.

विशालकाय अजगर को बाथटब में नहलाता दिखा शख्स

आज के जमाने में सोशल मीडिया पर नाम कमाने के लिए लोग क्या क्या कर बैठते हैं. इसका ताजा और सबसे हैरान कर देने वाला नमूना एक वायरल वीडियो बन गया है. इसमें एक शख्स खुलेआम अपनी जिंदगी को दांव पर लगाते हुए, एक जिंदा और भारी भरकम अजगर के साथ बाथटब में नहाता दिखाई देता है. हां, आपने सही पढ़ा. नहाता है. वो भी बड़े आराम से, मानो किसी थैरेपी सेशन का हिस्सा हो. वीडियो की शुरुआत शांतिपूर्ण लगती है.


10 फीट का है खतरनाक अजगर!

शख्स का कैमरा एक बाथटब पर फोकस करता है जहां एक युवक हाफ-बॉडी पानी में डुबोकर बैठा है. लेकिन जैसे ही कैमरा नीचे जाता है, दर्शक कांप उठते हैं. बाथटब में उसके साथ कोई नन्हा-मुन्ना पालतू जानवर नहीं, बल्कि एक खतरनाक, मांसल, विशाल अजगर मौजूद है, जिसकी लंबाई कम से कम 10 फीट के आसपास लग रही है. अजगर उसके पैरों के बीच लिपटा हुआ है और शख्स उसे गोद में उठाए बैठा है जैसे कोई कुत्ते के बच्चे को पुचकार रहा हो.

यह भी पढ़ें: ‘यमराज के साथ उठना-बैठना है…’ नदी में गिरा ट्रक तो छत पर बैठकर तंबाकू रगड़ने लगा शख्स, वीडियो वायरल

यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो को therealtarzann नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मरने का है क्या तुझे? एक और यूजर ने लिखा…ये अजगर किसी लड़की से कई ज्यादा खूबसूरत है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मैं भी मेरे एनाकोंडा को रोज ऐसे ही नहलाता हूं.

यह भी पढ़ें: जहां मैदान में बॉल उड़ती है, वहां पाकिस्तान ने बंदा उड़ा दिया! यूजर्स बोले देसी आयरन मैन


दुनिया में पहली बार वैज्ञानिक करवाने जा रहे स्‍पर्म रेस, HD कैमरा से होगी शूट

[ad_1]

लॉस एंजिल्स में एक ऐसा इवेंट होने जा रहा है, जो सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन इसके पीछे मकसद काफी गंभीर है. दुनिया में पहली बार ‘स्पर्म रेस’ का आयोजन होने वाला है, जहां माइक्रोस्कोपिक लेवल पर स्पर्म की रफ्तार का मुकाबला कराया जाएगा. जी हां, यह मजाक नहीं बल्कि एक नई सोच के साथ तैयार किया गया ‘साइंटिफिक स्पोर्ट्स इवेंट’ है, जिसे न केवल देखा जाएगा बल्कि इसमें दर्शक दांव भी लगा सकेंगे.

क्या है ये स्पर्म रेस?

इस अनोखे इवेंट में इंसानी शरीर के प्रजनन तंत्र से प्रेरित एक खास तरह का ट्रैक तैयार किया गया है. दो अलग-अलग स्पर्म सैंपल्स को इस ट्रैक पर रिलीज किया जाएगा और यह देखा जाएगा कि कौन सा स्पर्म सबसे पहले फिनिश लाइन पार करता है. यह पूरी रेस HD कैमरे की मदद से रिकॉर्ड की जाएगी और लोगों को ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ के जरिए दिखाई जाएगी.

जैसे फुटबॉल या क्रिकेट मैच में कमेंट्री और रिप्ले होते हैं, ठीक उसी तरह इस रेस को भी इंटरएक्टिव और मजेदार बनाने के लिए लाइव कमेंट्री, स्लो मोशन फुटेज, और एनालिटिकल डेटा का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

गेम नहीं, एक जरूरी मैसेज

हालांकि ये इवेंट सुनने में किसी गेम शो जैसा लगता है, लेकिन इसका मकसद है ‘पुरुषों की प्रजनन क्षमता’ पर बात करना और जागरूकता बढ़ाना. बीते कुछ दशकों में पुरुषों के स्पर्म काउंट में भारी गिरावट देखी गई है, लेकिन समाज में इस पर खुलकर चर्चा नहीं होती. इस रेस के जरिए इसी चुप्पी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है.

टेक्नोलॉजी और सेंसिटिव टॉपिक का अनोखा मेल

इस इवेंट में जिस लेवल की टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की जा रही है, वह भी काबिल-ए-तारीफ है. हाई डेफिनिशन माइक्रो कैमरे, बायोलॉजिकल ट्रैक डिजाइन और साइंटिफिक एंगल मिलकर इसे एक अनोखी पहचान दे रहे हैं.

इसमें न सिर्फ वैज्ञानिक रूचि रखने वाले लोग जुड़ रहे हैं, बल्कि स्पोर्ट्स और हेल्थ इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इसे एक ‘नए जमाने का स्पोर्ट्स इवेंट’ मान रहे हैं.

पैसे और पॉपुलैरिटी दोनों की भरमार

इस इवेंट में कई बड़ी कंपनियों ने निवेश किया है और इसकी फंडिंग भी एक मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच चुकी है. आयोजकों के मुताबिक, कई सेलिब्रिटी और बड़े बिजनेसमैन भी इस रेस को लेकर रुचि दिखा चुके हैं.

कब और कहां देख सकते हैं?

यह रेस ‘हॉलीवुड पैलेडियम’ में आयोजित की जाएगी और करीब 1000 लोग इसको (Live Venue) पर देख सकेंगे, जबकि हजारों लोग इसे ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम के जरिए देख पाएंगे.

[ad_2]

सुपर ओवर में हारने के बाद संजू सैमसन ने बताया कहां हुई चूक, अपनी चोट पर भी दिया अपडेट

[ad_1]

Sanju Samson Post Match Presentation: दिल्ली कैपिटल्स द्वारा मिले 189 के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स अच्छी स्थिति में थी लेकिन अंतिम ओवरों में दिल्ली के गेंदबाजों ने बाजी पलट दी और स्कोर को बराबर कराने में सफल रही. 19 गेंदों में 31 रन बनाकर संजू सैमसन रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए.

संजू सेमसन ने सुपर ओवर में हारने के बाद कहा

हम कल इस हार का निरीक्षण करेंगे और देखेंगे कि यह कैसा है. मुझे लगता है कि हमने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की. कुछ ऐसे चरण थे जहां वह हम पर हावी हो गए. लेकिन मैं अपने सभी गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों को श्रेय देना चाहूँगा. मुझे लगा कि स्कोर निश्चित रूप से हासिल किया जा सकता था, लेकिन जैसा कि हम सभी ने देखा कि यह स्टार्क का शानदार ओवर था. मैं इसका श्रेय मिचेल स्टार्क को देना चाहूंगा, मुझे लगता है कि उन्होंने 20वें ओवर में उनके लिए खेल जीत लिया. सुपर ओवर की योजना कड़ी मेहनत करने की थी. आप जानते हैं कि वह आप पर कड़ी मेहनत करने वाला है, इसलिए हमें उस पर और अधिक मेहनत करनी पड़ी.” 

राजस्थान रॉयल्स के लिए पॉवरप्ले का ओवर संदीप शर्मा ने डाला था, उनको लेकर संजू सैमसन ने कहा, “मुझे लगता है कि वह पिछले कुछ वर्षों से मेरे लिए सबसे कठिन ओवर गेंदबाजी कर रहा है. मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि मेरे साथ उसके जैसा कोई है. जिस तरह से जोफ्रा ने उसका समर्थन किया और सभी ने उसके इर्द-गिर्द खेला, लेकिन अंत में स्टार्क ने हमसे मैच छीन लिया.”

चोटिल हुए संजू सैमसन

पॉवरप्ले ओवर की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के लिए शिमरन हेटमायर और रियान पराग बल्लेबाजी के लिए उतरे, चौथी गेंद पर रियान पराग रन आउट हो गए. इसके बाद यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन अंतिम गेंद हेटमायर ने खेली. पॉवरप्ले में राजस्थान ने 11 रन बनाए थे. संजू सैमसन बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे, क्योंकि वह चोटिल हो गए थे. उन्होंने मैच के बाद कहा, “मैं अब काफी हद तक ठीक महसूस कर रहा हूं. मैं पॉवरप्ले में बल्लेबाजी नहीं कर पाया क्योंकि मैं दर्द में था और वापस आकर बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं था.”

[ad_2]

अक्षय तृतीया पर महासंयोग, खरीदारी और मांगलिक कार्य का मिलेगा दोगुना लाभ

[ad_1]

Akshaya Tritiya 2025: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के पर्व का विशेष महत्व होता है. हिंदी कैलेंडर के अनुसार हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन सोने-चांदी से बने आभूषण की खरीदारी और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने का विधान होता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोने-चांदी की चीजों की खरीदारी से व्यक्ति के जीवन में खुशियां और धन संपदा हमेशा बनी रहती है. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया  30 अप्रैल को है.

अक्षय तृतीया पर क्या कर सकते हैं

इसे अक्षय तृतीया और आखा तीज कहा जाता है. इस दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाती है. ग्रंथों के मुताबिक इसी दिन सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी. इस दिन बिना मुहूर्त निकाले शुभ कार्य, विवाह करना, सोना-चांदी खरीदना, नए कार्य करने से जैसे काम किए जा सकते हैं. इस दिन किए गए व्रत-उपवास और दान-पुण्य से अक्षय पुण्य मिलता है. अक्षय पुण्य यानी ऐसा पुण्य जिसका कभी क्षय (नष्ट) नहीं होता है

अक्षय तृतीया तिथि

  • तृतीया तिथि आरंभ: 29 अप्रैल, सायं  05: 31 मिनट पर
  • तृतीया तिथि समाप्त: 30 अप्रैल,दोपहर 02:31 मिनट पर

अक्षय तृतीया पर ‘महासंयोग’

पंचांग के अनुसार अबकी बार अक्षय तृतीया सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी. ज्योतिष में सर्वार्थ सिद्धि योग का सीधा संबंध मां लक्ष्मी से बताया गया है. इस शुभ योग में पूजा करने से मां लक्ष्मी आपकी हर इच्छा पूरी करती हैं. साथ ही इस योग में स्वर्ण आभूषण की खरीद करने से उसमें अक्षय वृद्धि होती है. इस दिन किया गया जप, तप, ज्ञान, स्नान, दान, होम आदि अक्षय रहते हैं. इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है.

पितरों की तृप्ति का पर्व

इसी दिन बद्रीनाथ धाम के पट खुलते हैं. अक्षय तृतीया पर तिल सहित कुश के जल से पितरों को जलदान करने से उनकी अनंत काल तक तृप्ति होती है. इस तिथि से ही गौरी व्रत की शुरुआत होती है. जिसे करने से अखंड सौभाग्य और समृद्धि मिलती है. अक्षय तृतीया पर गंगास्नान का भी बड़ा महत्व है. इस दिन गंगा स्नान करने या घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर नहाने से हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं.

तीर्थ स्नान और अन्न-जल का दान

इस शुभ पर्व पर तीर्थ में स्नान करने की परंपरा है. ग्रंथों में कहा गया है कि अक्षय तृतीया पर किया गया तीर्थ स्नान जाने-अनजाने में हुए हर पाप को खत्म कर देता है. इससे हर तरह के दोष खत्म हो जाते हैं. इसे दिव्य स्नान भी कहा गया है. तीर्थ स्नान न कर सकें तो घर पर ही पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे डालकर नहा सकते हैं.

ऐसा करने से भी तीर्थ स्नान का पुण्य मिलता है. इसके बाद अन्न और जलदान का संकल्प लेकर जरुरतमंद को दान दें. ऐसा करने से कई यज्ञ और कठिन तपस्या करने जितना पुण्य फल मिलता है.

दान से मिलता है अक्षय पुण्य

अक्षय तृतीया पर घड़ी, कलश, पंखा, छाता, चावल, दाल, घी, चीनी, फल, वस्त्र, सत्तू, ककड़ी, खरबूजा और दक्षिणा सहित धर्मस्थान या ब्राह्मणों को दान करने से अक्षय पुण्य फल मिलता है. अबूझ मुहूर्त होने के कारण नया घर बनाने की शुरुआत, गृह प्रवेश, देव प्रतिष्ठा जैसे शुभ कामों के लिए भी ये दिन खास माना जाता है.

भगवान विष्णु ने लिए कई अवतार

अक्षय तृतीया को चिरंजीवी तिथि भी कहा जाता है, क्योंकि इसी तिथि पर भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का जन्म हुआ था. परशुराम जी चिरंजीवी माने जाते हैं यानी ये सदैव जीवित रहेंगे. इनके अलावा भगवान विष्णु के नर-नरायण, हयग्रीव अवतार भी इसी तिथि पर प्रकट हुए थे.

Parshuram Jayanti 2025: यहां गड़ा है भगवान परशुराम का शक्तिशाली फरसा ! रहस्य जानकर रह जाएंगे हैरान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

BSF में इस तरह होती है कुत्तों की ट्रेनिंग! वीडियो देख गर्व से चौड़ी हो जाएगी छाती

[ad_1]

देश की सीमाओं की हिफाजत सिर्फ जवान ही नहीं करते, कुछ न बोलने वाले सिपाही भी होते हैं जो हर खतरे को सूंघकर पहले ही अलर्ट कर देते हैं. हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो इसी सच्चाई को बखूबी दिखा रहा है, जहां नेशनल ट्रेनिंग एंड रिहैबिलिटेशन ग्रुप (TRG) सेंटर फॉर डॉग्स में भारतीय सेना के लिए कुत्तों को खतरनाक और जटिल मिशनों के लिए तैयार किया जा रहा है. वीडियो की शुरुआत ही एक जबरदस्त सीन से होती है. फौजी वर्दी पहने ट्रेनर और उनके साथ दौड़ते हुए कुत्ते. न कोई डर, न कोई झिझक. सिर्फ फोकस और वफादारी. एक्शन के साथ ये सीन दिल में जोश भर देता है. वीडियो देखकर आपकी भी छाती गर्व से चौड़ी हो जाएगी.

बीएसएफ ने शेयर किया डॉग ट्रेनिंग का वीडियो

इन डॉग्स को ना सिर्फ बॉर्डर पर गश्त के लिए तैयार किया जा रहा है, बल्कि उन्हें बम डिटेक्शन, नार्कोटिक्स की पहचान, सर्च ऑपरेशन और यहां तक कि आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी मास्टर बनाया जा रहा है. इस सेंटर की ट्रेनिंग देखकर कोई भी कहेगा कि ये सिर्फ जानवर नहीं, ये सेना के विशेष कमांडो हैं.

जैसे ही ट्रेनर कड़ी आवाज में कमांड देते हैं..”सिट” या “सर्च”,  तुरंत हर डॉग एकदम परफेक्ट एक्शन में आ जाता है. उनकी स्पीड, सटीकता और आज्ञा पालन देख हर देशवासी गर्व से भर उठता है. वीडियो में छोटे छोटे डॉग्स को ट्रेंनिंग पीरियड के दौरान ही बड़े होते दिखाया गया है और बताया गया है कि कितनी छोटी उम्र से ही इनकी ट्रेनिंग शुरू कर दी जाती है.

गर्वित हो उठे यूजर्स

वीडियो में दिखता है कि कैसे जवान और ये डॉग्स आपस में एक ऐसे रिश्ते में बंधे हैं, जिसमें शब्दों की जरूरत नहीं. एक आंखों का इशारा, एक सीटी, और ये जाबाज चार पैरों वाले सिपाही समझ जाते हैं कि अब क्या करना है. ये वफादारी देशभक्ति की जीती जागती मिसाल है. लोग सोशल मीडिया पर वीडियो को देखकर गदगद हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सलाम है इन चार पैरों वाले सिपाहियों को, जो बिना पदक के भी देश के लिए जान दांव पर लगाते हैं. एक और यूजर ने लिखा…सीना गर्व से चौड़ा हो उठा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये हैं देश के जाबांज हीरो, मजा आ गया.


सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान! EX हसबैंड गुलाम हैदर का दावा- मोदी सरकार कर रही पूरी मदद

[ad_1]

Seema Haider News: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर अब एक बार फिर चर्चाओं में हैं. इस बार सचिन मीणा नहीं, बल्कि बॉर्डर पार से एक्स हसबैंड गुलाम हैदर ने कुछ ऐसा दावा किया है, जिससे सीमा के भी होश उड़ जाएंगे. गुलाम हैदर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने भावुक होते हुए अपने बच्चों को याद किया. उसने दावा किया कि वह अपने परिवार को वापस पाकिस्तान लाने के लिए भारत सरकार की मदद मांग रहा है.

मोदी सरकार हमारे साथ- गुलाम हैदर

गुलाम हैदर ने कहा, “हम मोदी सरकार, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से हमेशा अपील करते हैं. गुलाम हैदर अपने परिवार का इंतजार कर रहा है. हम किसी भी कीमत पर मुकाबला करेंगे. हमें अपने रब पर पूरा भरोसा है. हमारी बात पूरी दुनिया तक जाएगी. इंडिया में कई ऐसे लोगो हैं, जो हमें सपोर्ट करते हैं. मेरी आवाज को आगे से आगे तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं. हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चे वापस आएंगे. मोदी सरकार या जो भी सरकार है, वो हमारे साथ है.”

सीमा हैदर पर निशाना साधता रहा गुलाम

सीमा हैदर जब से सचिन मीणा के बच्चे की मां बनी है तब से गुलाम हैदर बौखलाया हुआ है. 18 मार्च को सीमा ने सचिन मीणा की बेटी को जन्म दिया. सीमा और सचिन जहां बेटी को लेकर काफी खुश हैं, वहीं गुलाम उन्हें जेल भिजवाने की भी बात करता रहा है. उसका आरोप है कि बिना तलाक के सीमा हैदर सचिन से कैसे शादी कर सकती है. उसने कहा, ये गुनाह है. वो चाहे जहां रहे, बस मेरे चार बच्चे मुझे सौंप दिए जाएं.

गुलाम हैदर ने पिछले महीने भी एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अपने बच्चों को लेकर अपील की थी. उसने कहा था, “पिछले दो सालों से मैं अपने बच्चों के लिए तरस रहा हूं. मैं आज भी लड़ रहा हूं और आगे भी कानूनी लड़ाई लड़ता रहूंगा, लेकिन कोई मेरी भी तो सुने.”

ये भी पढ़ें : World Muslim Population: ये हैं दुनिया की 10 सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश, लिस्ट में शामिल एक नाम चौंका देगा, जानें भारत का नंबर

 

[ad_2]

हर महीने हो रही 20-25 लाख कमाई, कैसे मालामाल हुए Indian Bloggers, देखिए लिस्ट

[ad_1]

क्या आप जानते हैं कि भारत में कई ब्लॉगर हर महीने लाखों की कमाई कर रहे हैं? जी हां आज के समय में ब्लॉगिंग न केवल एक शौक बल्कि एक शानदार करियर ऑप्शन बन चुका है. घर बैठे, लैपटॉप और इंटरनेट की मदद से ये ब्लॉगर लाखों की इनकम कर रहे हैं. इन ब्लॉगरों ने ना सिर्फ इंटरनेट पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि ब्लॉगिंग को एक लॉन्गटर्म करियर भी बना लिया है.

ब्लॉगिंग की शुरुआत और ग्रोथ

भारत में ब्लॉगिंग ने साल 2005 के बाद से जोर पकड़ना शुरू कर दिया था. पहले इसे पार्ट-टाइम काम के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब ये फुल-टाइम करियर बन चुका है. खासतौर पर गूगल ऐडसेंस (Google AdSense) के आने के बाद, कई ब्लॉगरों ने इससे अच्छी कमाई शुरू कर दी.

ब्लॉगिंग की दुनिया में आज हजारों भारतीय ब्लॉगर एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, बॉलीवुड, क्रिकेट, पॉलिटिक्स और ‘ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं’ जैसे टॉपिक्स सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं.

तो आइए जानते हैं उन टॉप भारतीय ब्लॉगरों के बारे में, जो आज लाखों-करोड़ों की कमाई कर रहे हैं:

1. अमित अग्रवाल- टेक्नोलॉजी ब्लॉगिंग के पायनियर

अमित अग्रवाल भारत के पहले प्रोफेशनल ब्लॉगर माने जाते हैं. IIT से ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने Goldman Sachs जैसी बड़ी कंपनी की नौकरी छोड़कर टेक्नोलॉजी ब्लॉगिंग की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने साल 2004 में Labnol.org नाम से एक टेक ब्लॉग शुरू किया, जो आज दुनिया भर में पढ़ा जाता है. उनका ब्लॉग मोबाइल ऐप्स, कंज़्यूमर सॉफ्टवेयर और डिजिटल टूल्स पर केंद्रित है. अमित की मासिक कमाई ₹20–30 लाख के आसपास है और वे ब्लॉगिंग के बेताज बादशाह माने जाते हैं. 

2.  हर्ष अग्रवाल- युवाओं के लिए ब्लॉगिंग आइकन

हर्ष अग्रवाल ने साल 2008 में ShoutMeLoud नाम से अपना ब्लॉग शुरू किया. जिसका मकसद था लोगों को नौकरी के बजाय ब्लॉगिंग से पैसा कमाने के लिए प्रेरित करना. हर्ष का ब्लॉग SEO, डिजिटल मार्केटिंग, ब्लॉगिंग टिप्स और एफिलिएट मार्केटिंग जैसे टॉपिक्स को कवर करता है. आज ShoutMeLoud भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के नए ब्लॉगरों के लिए एक प्रेरणा है. उनकी मासिक इनकम ₹20–25 लाख तक है और वे कई इवेंट्स में स्पीकर के तौर पर भी आमंत्रित किए जाते हैं. 

3. प्रीतम नांगरे

प्रीतम नांगरे ने 2004 में ब्लॉगिंग की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे इसे एक सफल बिजनेस में बदल दिया. उन्होंने MoneyConnexion और SureJobs जैसी वेबसाइट्स शुरू की जो लोगों को ऑनलाइन पैसे कमाने, नौकरी पाने और करियर टिप्स जैसी जानकारी देती हैं. प्रीतम की कमाई मुख्य रूप से Google AdSense और ब्रांड प्रमोशन से होती है. आज उनके साथ करीब 35 लोगों की टीम काम कर रही है और वे हर महीने ₹8–12 लाख की इनकम कर रहे हैं. 

4. दीपक कनकराजू- डिजिटल मार्केटिंग गुरु

बेंगलुरु के रहने वाले दीपक कनकराजू, जिन्हें लोग Digital Deepak के नाम से जानते हैं, भारत के टॉप डिजिटल मार्केटिंग ब्लॉगरों में से एक हैं. उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े टॉपिक्स को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाया है. उनके ब्लॉग और ऑनलाइन कोर्सेस से लाखों लोग सीख चुके हैं. दीपक की मासिक कमाई ₹2–3 लाख के करीब है, और वे एक सफल ट्रेनर, यूट्यूबर और एफिलिएट मार्केटर भी हैं. 

5. प्रदीप कुमार 

प्रदीप कुमार ने सिर्फ 17 साल की उम्र में HellBound Bloggers नाम से ब्लॉगिंग की शुरुआत की थी. यह ब्लॉग डिजिटल मार्केटिंग, वर्डप्रेस, सोशल मीडिया और स्टार्टअप्स जैसे विषयों पर केंद्रित है. शुरूआती संघर्ष के बाद उन्होंने अपने ब्लॉग को एक प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म बना दिया, जहां कई अनुभवी लेखक भी योगदान करते हैं. प्रदीप की कमाई भले ही ₹1–2 लाख प्रति माह हो, लेकिन उनका कंटेंट और सोच उन्हें एक खास पहचान दिलाती है.

[ad_2]