भारत में मिल गई फ्लाइंग कार! भाई ने पेड़ के ऊपर करा दी कार की पार्किंग; देखें वीडियो

[ad_1]

Trending Video: विज्ञान और AI ने बहुत तरक्की कर ली है. इंसान चांद तक पहुंच गया है और समुद्र की गहराईयों में भी जा चुका है. अब फ्लाइंग कार पर तेजी से काम हो रहा है, जो सड़क पर चलने के साथ हवाई जहाज की तरह आसमान में भी उड़ेगी, लेकिन इसका मजमून भारत में ही देखने को मिल गया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सफेद कार पेड़ पर टंगी दिख रही. यूजर्स इसे फ्लाइंग कार कहकर मजे ले रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर इस फ्लाइंग कार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका भी दिमाग घूम जाएगा और आप भी सोचने लग जाएंगे कि आखिर कार उड़कर पेड़ तक कैसे पहुंची. दरअसल, अभी तक आपने कारों को सड़क पर ही दौड़ते देखा होगा, लेकिन ये कार पेड़ के ऊपर ऐसे टंगी है जैसे अभी यहीं से टेक-ऑफ करने वाली है. यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे फ्लाइंग कार बता रहा है तो कोई पेड़ के ऊपर कार की पार्किंग कैसे हुई यह सोच रहा है. 

पेड़ पर पार्क हो गई कार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है. यह वीडियो भारत में कहां का है, यह तो पता नहीं, लेकिन लोग यह जरूर सोच रहे हैं कि आखिर पेड़ के ऊपर कार कैसे पहुंची. वीडियो में एक सफेद रंग की कार पेड़ की टहनियों के बीच अटकी हुई है और आसपास मौजूद लोग उसे गौर से देख रहे हैं. अब यह मामला क्या है यह आप खुद सोचिए. 

यूजर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @rareindianclips नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो कई लोगों इसे लाइक भी किया है. यूजर्स इस अनोखे वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ऊंची है बिल्डिंग, लिफ्ट तेरी बंद है कैसे मैं आऊं.., तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, पार्किंग भी पेड़ पर है. एक अन्य यूजर ने लिखा ये कार वहां पहुंची कैसे? एक यूजर ने लिखा, आप यहां गाड़ी पार्क नहीं कर सकते, ये नो पार्किंग जोन है. 

यह भी पढ़ें: साड़ी पहने बुलडोजर के ऊपर खड़ी हो गई लड़की, फिर पार्टनर के साथ किया ये खतरनाक काम- वीडियो वायरल


इसे कहते हैं ‘पॉवर विंडो’, कार में ऐसा देसी जुगाड़ देखा नहीं होगा; देखें वीडियो

[ad_1]

Trending Video: सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें हम भारतीयों का देसी जुगाड़ देखकर आपके दिमाग के तार में भी करंट दौड़ने लगता होगा. ऐसा ही एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार की पॉवर विंडो ठीक करने के लिए भाई ने ऐसा देसी जुगाड़ लगाया है, जिसे देखकर यूजर्स भी हैरान रह गए हैं और कह रहे हैं कि भाई ये वाली टेक्निक इंडिया के बाहर नहीं जानी चाहिए. 

सोशल मीडिया पर जिस वीडियो ने तहलका मचाया हुआ है कि वह भारत के किसी देसी कार मकैनिक का देसी जुगाड़ है. वीडियो में एक मकैनिक पॉवर विंडो को इलेक्ट्रिक प्लग की मदद से ठीक कर देता है. यह देसी जुगाड़ इतना कारगर दिख रहा है कि बड़ी-बड़ी कार बनाने वाली कंपनियों के इंजीनियरों की नौकरी भी खतरे में आ गई होगी. 

भाई ने इलेक्ट्रिक प्लग से बना दी पॉवर विंडो

आपने अभी तक कार की पॉवर विंडो के पास ऐसा फीचर देखा होगा, जिसमें आप एक बटन से विंडो को कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर कार कंपनियां भी हैरान हैं. वायरल वीडियो में कार की विंडो के पाए एक इलेक्ट्रिक प्लग लगा दिख रहा है, जिस तरह आप गांव में चलने वाली जुगाड़ गाड़ियों में देखते हैं, अमूमन ऐसा प्लग कार में फोन चार्जिंग के लिए लगवाया जाता है, लेकिन वीडियो में जैसे ही एक शख्स इस प्लग से कार की विंडो को कंट्रोल करते दिखता है, यूजर्स हैरान हो जाते हैं. 

यूजर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को @rareindianclips नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. कई लोगों ने इसे लाइक किया है तो कई यूजर्स इस पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, यह टेक्निक इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, वाह क्या जुगाड़ है, मुझे लगा चार्जिंग प्वाइंट है. एक ने लिखा, सच में एडवांस टेक्नोलॉजी है. एक यूजर ने लिखा,बहुत ही अमेजिंग आइडिया का प्रयोग किया है आपने. 

यह भी पढ़ें: भारत में मिल गई फ्लाइंग कार! भाई ने पेड़ के ऊपर करा दी कार की पार्किंग; वीडियो देख घूम जाएगा दिमाग 


क्या अमेरिका में खत्म होगा इनकम टैक्स? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए बड़े संकेत

[ad_1]

Trump On Income Tax In US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ऐसा बयान दिया है जिससे देश की टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव हो सकता है. उन्होंने कहा है कि अगर टैरिफ से सरकार को पर्याप्त पैसा मिल जाता है तो इनकम टैक्स को हटाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि 1800 के दशक में अमेरिका ने टैरिफ से अच्छा वित्तीय फायदा उठाया था और देश सबसे अमीर देशों में गिना जाता था.

फॉक्स नोटिशियस को दिए गए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “हमारे देश में पहले 1870 से 1913 तक आयकर नहीं होता था. तब सरकार टैरिफ से ही सारा पैसा जुटाती थी, और हमारा देश उस समय दुनिया का सबसे अमीर देश था.”

टैक्स के बदले टैरिफ
ट्रंप ने यह भी कहा कि वह अमेरिका में एक बार फिर टैरिफ आधारित आर्थिक मॉडल अपनाना चाहते हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह रकम इतनी अधिक हो सकती है कि इससे इनकम टैक्स की जगह ली जा सकती है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस बदलाव को लागू करने के लिए कांग्रेस की मंजूरी अनिवार्य होगी. कोरोना महामारी के बाद टैक्स सिस्टम में बदलाव के प्रयास और भी तेज हो गए हैं.

90 दिन की इंपोर्ट टैक्स
2 अप्रैल को ट्रंप की ओर से घोषित भारी टैरिफ ने वित्तीय बाजारों में घबराहट फैला दी थी. इसके कारण उन्होंने 90 दिनों की आंशिक छूट देने का फैसला किया, लेकिन साथ ही चीन पर लगने वाले शुल्क को 145% तक बढ़ा दिया.

अमेरिका में आयकर की स्थिति
1913 में अमेरिकी संविधान के 16वें संशोधन के बाद से कांग्रेस को इनकम टैक्स लगाने का अधिकार मिला. वर्तमान में अमेरिका के कई राज्य अपने स्तर पर भी इनकम टैक्स वसूलते हैं. हालांकि, 8 राज्य ऐसे हैं- अलास्का, फ्लोरिडा, न्यू हैम्पशायर, नेवादा, साउथ डकोटा, टेनेसी, टेक्सास और व्योमिंग,जहां व्यक्तिगत आयकर नहीं वसूला जाता. वहीं वाशिंगटन राज्य मजदूरी या वेतन पर टैक्स नहीं लगाता, लेकिन 270,000 डॉलर से ज्यादा कैपिटल इनकम पर टैक्स लगाया जाता है.

ये भी पढ़ें: Pakistan On Kashmir: ‘भारत की 13 लाख की सेना…ये इस्लामाबाद के गले की नस’, कश्मीर पर फिर बोल गए PAK आर्मी चीफ असीम मुनीर

[ad_2]

iOS 18.5 Beta Update हुआ रिलीज, जानिए इसमें क्या है खास और कैसे करें अपने iPhone में इंस्टॉल

[ad_1]

Apple एक बार फिर से iPhone यूजर्स के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट लेकर आया है. इस बार कंपनी ने iOS 18.5 का Beta वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स की सुविधा और फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया गया है. अगर आप इस अपडेट का अनुभव लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Apple के Beta Software Program से जुड़ना होगा.

क्या है iOS 18.5 Beta की खास बात?

iOS 18.5 Beta को इस बार ज्यादा फीचर जोड़ने के बजाय, यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर और फोन को ज्यादा स्मूद बनाने के मकसद से लाया गया है. iOS 18 में जिन छोटी-मोटी दिक्कतों की शिकायतें मिल रही थीं, उन्हें इस अपडेट में ठीक किया गया है. इसके अलावा फोन की स्पीड और स्टेबिलिटी में भी सुधार किया गया है.

नया क्या है इस अपडेट में?

इस बीटा वर्जन में एप्पल मेल ऐप को थोड़ा कस्टमाइज करने की सुविधा दी गई है. अब आप चाहें तो अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में दिख रही प्रोफाइल फोटो को छुपा सकते हैं. साथ ही iPhone की सेटिंग्स में मौजूद एप्पल केयर और वॉरेंटी वाले सेक्शन में भी कुछ बदलाव नजर आएंगे, जिससे आपको जानकारी और भी आसान तरीके से मिल सकेगी.

iOS 19 की तैयारी शुरू!

खबरों की मानें तो iOS 18.5 Beta शायद इस सीरीज का आखिरी बड़ा अपडेट हो सकता है. क्योंकि, जून में Apple का सालाना इवेंट WWDC 2025 होने वाला है, जहां iOS 19 की पहली झलक दिखाई जा सकती है. ऐसे में AI से जुड़े कई नए फीचर्स और टूल्स की उम्मीद अब iOS 19 से की जा रही है.

ऐसे करें iOS 18.5 Beta इंस्टॉल

  • अगर आप इस अपडेट को ट्राई करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले अपने iPhone की सेटिंग ओपन करें.  
  • अब जेनरल सेक्शन पर टैप करें.  
  • इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाएं.  
  • यहां अगर आपका डिवाइस बीटा प्रोग्राम से जुड़ा है, तो नया वर्जन दिखेगा.
  • अब बस अपना 6-digit पासकोड डालें और अपडेट को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें.

गूगल ने भी हाल ही में रिलीज किया Beta वर्जन

गूगल ने भी हाल ही में अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का नया बीटा वर्जन रिलीज कर दिया है. इस कंपनी ने  Android 16 Beta के लॉन्च के लिए काफी समय पहले से तैयारी शुरू कर दी थी.

Android 16 Beta अपडेट के लिए अब तक पिक्सल स्मार्टफोन – पिक्सल 9, पिक्सल 9 प्रो, पिक्सल 9 प्रो एक्सएल, पिक्सल 9 प्रो फोल्ड, पिक्सल 8, पिक्सल 8 प्रो, पिक्सल 8ए, पिक्सल 7, पिक्सल 7 प्रो, पिक्सल 7a, पिक्सल 6, पिक्सल 6 Pro, और पिक्सल 6a के लिए ही उपलब्ध था. लेकिन अब इसे Xiaomi 15, Xiaomi 14T Pro, और OnePlus 13 सीरीज के फोन में भी इंस्टॉल किया जा सकता है.

[ad_2]

अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता शुरू करने के लिए चीन हुआ तैयार, लेकिन इन शर्तों के साथ

[ad_1]

Trump Tariff: चीन द्विपक्षीय व्यापार पर अमेरिका से बात करने के लिए तैयार हो गया है, लेकिन उसने कुछ शर्त भी रखी है. एक चीनी सरकारी अधिकारी के हवाले से ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इसमें पहली शर्त यह है कि चीन के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाया जाए, अमेरिका अपनी नीतियों में स्थिरता बनाए रखे, रोज नियम बदल न जाए. चीन यह भी चाहता है कि अमेरिकी प्रतिबंधों और ताइवान से जुड़ी उसकी चिंताओं पर भी ध्यान दिया जाए. 

चीन की जवाबी कार्रवाई से खफा अमेरिका

चीन के अमेरिकी सामानों पर 125 परसेंट टैरिफ लगाए जाने और चीनी एयरलाइंस पर बोइंग एयरक्राफ्ट खरीदने पर रोक लगाने के फैसले से तिलमिलाई ट्रंप की सरकार ने चीन पर टैरिफ को बढ़ाकर 245 परसेंट कर दिया. इसका जवाब देते हुए चीन ने कहा था कि वह लड़ने से नहीं डरता. चीन ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका इस मसले को सुलझाना चाहता है, तो उसे समानता, सम्मान और पारस्परिक लाभ के आधार पर बात करनी होगी. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, अगर अमेरिका वाकई में इस मुद्दे को सुलझाना चाहता है, तो उसे धमकी देना बंद करना चाहिए और समानता, सम्मान और पारस्परिक लाभ के आधार पर चीन से बात करनी चाहिए. 

चीन की ये है डिमांड

  • अमेरिकी कैबिनेट सदस्यों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों पर रोक लगाई जाए. 
  • व्यापार मामलों पर अमेरिका एक समान रुख अपनाए. 
  • अमेरिकी प्रतिबंधों और ताइवान पर अमेरिकी नीति के बारे में चीन की चिंताओं का भी समाधान किया जाए.
  • ट्रंप से स्पष्ट समर्थन प्राप्त एक प्रमुख वार्ताकार की नियुक्ति की जाए – ऐसा व्यक्ति जो एक ऐसा समझौता तैयार करने में सक्षम हो,  जिस पर ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दोनों ही औपचारिक रूप से हस्ताक्षर कर सकें. 

ये भी पढ़ें:

अमेरिका को जवाब देना चीन पर पड़ी भारी, अब भड़की ट्रंप की सरकार ने दागी 245 परसेंट वाली टैरिफ की कमान

[ad_2]

Pishach Yog 2025: वृषभ, मकर, कुंभ के लिए भारी समय! कब खत्म होगा ग्रहों का प्रकोप?

[ad_1]

Pishach Yog 2025: पिशाच योग क्या है और क्यों है ये डरावना? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब राहु और शनि एक विशेष संबंध में आते हैं, जैसे कि एक-दूसरे पर दृष्टि डालना या साथ बैठ जाना, तब बनता है पिशाच योग (Pishach Yog). यह योग नकारात्मक ऊर्जा, मानसिक भ्रम, भय, बेचैनी और दुर्भाग्य का प्रतीक होता है. इसे ऐसा योग माना गया है जो व्यक्ति को आत्मिक और सामाजिक रूप से परेशान करता है.

पिशाच योग 2025 में कब से कब तक रहेगा प्रभाव? (Pishach Yog Kab Tak)
29 मार्च 2025 से 18 मई 2025 तक, यह समय राहु और शनि के एक विशिष्ट दृष्टि संबंध के कारण बन रहा है. यह लगभग 50 दिनों तक चलेगा, जो कई राशियों के लिए कष्टप्रद हो सकता है.

कौन-कौन सी राशियां झेल रही हैं अग्नि परीक्षा?

1. वृषभ (Taurus): वृषभ राशि पर पिशाच योग का प्रभाव बहुत ही गंभीर और चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. यह योग आपके जीवन को मानसिक और आर्थिक दोनों तरह से प्रभावित कर सकता है.
आर्थिक संकट: अचानक धन की कमी महसूस होगी और निवेश में भारी नुकसान हो सकता है.
स्वास्थ्य समस्या: नींद न आने, मानसिक थकान और तनाव की समस्या बढ़ेगी.
सामाजिक और पारिवारिक जीवन: घर में अशांति और पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है.

उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे 108 बार ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें. हल्दी, चने, तिल का दान करें.

2. मकर (Capricorn): मकर राशि के लिए यह समय बेहद कठिन है. शनि और राहु के मिलकर प्रभाव से जीवन में उलझनें और संकट बढ़ सकते हैं.
करियर संकट: कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रस्ताव रुक सकता है, प्रमोशन में देरी हो सकती है, और नौकरी में भी असंतोष रहेगा.
व्यक्तिगत जीवन: पारिवारिक जीवन में तनाव, रिश्तों में विवाद हो सकता है.
मनोकामनाएं अधूरी: आप जो भी योजना बनाएंगे, वे आधी अधूरी रह सकती हैं.

उपाय: शनिवार को काले तिल का दान करें, हनुमान चालीसा का पाठ नियमित करें, और रुद्राभिषेक करवाएं.

3. कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि के जातकों के लिए पिशाच योग एक बड़ी मानसिक परीक्षा साबित हो सकता है.
आध्यात्मिक संकट: आत्मविश्वास की कमी और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा.
स्वास्थ्य समस्याएं: शरीर में थकान और मानसिक अवसाद की समस्या बढ़ेगी.
रिश्तों में विघटन: जीवनसाथी और परिवार में मतभेद, रिश्तों में कड़वाहट आएगी.

उपाय: मंगलवार और शनिवार को नियमित रूप से बजरंग बाण का पाठ करें, पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और सच्चे मन से हनुमानजी की पूजा करें.

4. कर्क (Cancer): पिशाच योग का कर्क राशि पर भी प्रभाव देखने को मिलेगा. हालांकि यह असर उतना गंभीर नहीं होगा, लेकिन कुछ मानसिक अशांति और जीवन में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है.
व्यक्तिगत जीवन: रिश्तों में तनाव हो सकता है, और परिवार के साथ समय बिताने में दिक्कतें आएंगी.
व्यापार में परेशानियां: व्यापार में लाभ की बजाय कुछ नुकसान हो सकता है.

उपाय: शनि मंत्र का जाप करें और घर में सफाई रखें, विशेषकर काले रंग के कपड़े पहनने से बचें.

5. सिंह (Leo): सिंह राशि वालों के लिए पिशाच योग एक प्रकार का चेतावनी है. यह समय आपके लिए पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में तनाव का हो सकता है.
पारिवारिक जीवन में संघर्ष: परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं.
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं: मानसिक दबाव के कारण शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.

उपाय: नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करें और हनुमान जी की पूजा करें. काले तिल का दान करना शुभ रहेगा.

6. वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि पर पिशाच योग के दौरान चुनौतियां बढ़ सकती हैं, खासकर आत्मविश्वास में कमी आ सकती है.
व्यापार में हानि: व्यापारी वर्ग के लिए यह समय नुकसान का हो सकता है.
सामाजिक जीवन: लोगों के साथ विश्वास की कमी और अनावश्यक बहसें हो सकती हैं.

उपाय: किसी भी तरह के विवाद से बचें और प्रतिदिन रुद्राक्ष धारण करें. मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें.

पिशाच योग के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Pishach Yog)

  • लगातार डरावने सपने
  • अज्ञात भय और बेचैनी
  • आर्थिक नुकसान
  • नींद की कमी, सिरदर्द
  • अचानक गुस्सा या अवसाद

पिशाच योग से बचने के अचूक उपाय (Remedies for Pishach Yog)

1. शनि और राहु को शांत करें:
शनिवार को काले तिल, सरसों का तेल और लोहे का दान करें
‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ और ‘ॐ रां राहवे नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें
पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं

2. हनुमान आराधना करें:
मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा पढ़ें
बजरंग बाण का पाठ करें
बंदरों और कुत्तों को भोजन कराएं

3. महामृत्युंजय जाप और शिव पूजन:
प्रतिदिन 108 बार ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे…’ मंत्र जाप करें
शिवलिंग पर जल, बेलपत्र चढ़ाएं

क्या आपकी कुंडली में भी है पिशाच योग?
अगर आपकी कुंडली में राहु-शनि एक साथ हैं, या दृष्टि में हैं, तो ये योग लंबे समय तक असर कर सकता है. ऐसे लोगों को विशेष उपाय करने चाहिए और योग्य ज्योतिषी से परामर्श लेना चाहिए. 29 मार्च से शुरू हुई यह अग्नि परीक्षा 18 मई तक चलेगी. खासकर वृषभ, मकर और कुंभ राशियों को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक स्तर पर अधिक सावधानी बरतनी होगी. उचित उपायों और नियमित पूजा से इस योग को काफी हद तक सामान्य बनाया जा सकता है.

[ad_2]

राजस्थान में निकली 53,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 19 अप्रैल है आखिरी तारीख तुरंत भरें फॉर्म!​

[ad_1]

Rajasthan Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. राज्य में चतुर्थ श्रेणी (4th Grade) के 53,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और अब इसकी आखिरी तारीख तेजी से नजदीक आ रही है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की इस मेगा भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 19 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Rajasthan Recruitment 2025: जरूरी योग्यता

इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो या उसके समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो. वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जो इस समय परीक्षा दे रहे हैं.

Rajasthan Recruitment 2025: उम्र सीमा

उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी.

Rajasthan Recruitment 2025: जरूरी दस्तावेज

आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को अपनी 10वीं की मार्कशीट, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, फोटो आईडी, जाति प्रमाण पत्र आदि जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे.

Rajasthan Recruitment 2025: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा. सामान्य/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि ओबीसी (NCL)/SC/ST वर्ग को 400 रुपये का शुल्क देना होगा.

यह भी पढ़ें: 

Jobs: AAI ने निकाली एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के बंपर पदों पर भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई 

क्या है सिलेबस?

इस भर्ती परीक्षा में सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, राजस्थान का इतिहास, कला व संस्कृति, सामान्य विज्ञान, कंप्यूटर, और भारतीय संविधान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. सिलेबस की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: 

Railway Jobs 2025: रेलवे में नौकरी का बढ़िया मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, ये हैं जरूरी डेट्स

कैसे करें आवेदन?

  • SSO Portal पर जाएं और लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन के बाद “Ongoing Recruitment 2025” सेक्शन में जाएं और “Class IV Employment Direct Recruitment 2024 (RSSB)” लिंक पर क्लिक करें.
  • सभी जरूरी जानकारी भरें: व्यक्तिगत डिटेल्स, योग्यता, अनुभव, पहचान से संबंधित दस्तावेज आदि.
  • पासपोर्ट फोटो (50KB–100KB) और सिग्नेचर (20KB–50KB) अपलोड करें.
  • अंत में डिक्लेरेशन पर साइन करके फॉर्म सबमिट करें.

यह भी पढ़ें:

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, NHSRCL में इन पदों पर निकली भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आ गई एक और नई लीग, लॉन्चिंग इवेंट में दिखे इरफान पठान; बोले – कश्मीर के युवाओं में क्रिकेट

[ad_1]

Irfan Pathan on EVCL League Inaguration: कश्मीर से बहुत कम क्रिकेटर भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर सके हैं. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कश्मीर के युवाओं के लिए आवाज उठाई है. उन्होंने गुरुवार को होटल रेडिसन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कश्मीर के युवाओं में क्रिकेट के प्रति बेजोड़ जुनून है, लेकिन उनके पास आगे बढ़ने के लिए लगातार अवसर और बुनियादी ढांचे की कमी है. दरअसल इरफान एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (ईवीसीएल) के शुभारंभ के मौके पर श्रीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि नई लीग का उद्देश्य इस अंतर को पाटना और कच्ची प्रतिभाओं को सामने लाना है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में इरफान पठान ने कहा, “मैंने इसे खुद देखा है. कुपवाड़ा का एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज, बारामुल्ला के लड़के, उनमें आग है. जो कमी है वह है एक्सपोजर और उचित प्रशिक्षण की.” एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग में रिटायर्ड रणजी ट्रॉफी प्लेयर खेलते नजर आएंगे. कुछ दिन पूर्व भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीन कुमार ने नोएडा में इस लीग के शुरू होने पर उत्साह जताया था. प्रवीन कुमार इस आगामी लीग में एक मेंटॉर के रूप में भी दिखेंगे.

इसके साथ इरफान ने कहा कि ईवीसीएल न केवल जम्मू-कश्मीर में बल्कि उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों के युवा खिलाड़ियों के लिए एक बहुत जरूरी मंच प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि लीग में उभरती प्रतिभाओं और अनुभवी घरेलू खिलाड़ियों का मिश्रण होगा, जिससे सीखने और मार्गदर्शन का अवसर मिलेगा.

यह जीवन बदलने का मंच

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए 301 विकेट लेने वाले इरफान पठान ने आगे कहा, “यह केवल एक टूर्नामेंट नहीं है, यह जीवन बदलने का एक मंच होगा.” पठान ने कश्मीर में बेहतर क्रिकेट बुनियादी ढांचे की तत्काल आवश्यकता पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि कई जिले अभी भी मैटिंग विकेट पर खेलते हैं. पठान ने जोर देकर कहा कि अगर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करना चाहते हैं तो अब टर्फ विकेट तैयार करने का समय आ गया है. 

भारत का यह पूर्व तेज गेंदबाज इसलिए भी उत्सुक है कि कश्मीर से महिला क्रिकेटरों का उभर कर सामने आना प्रेरणादयाक है. पठान, जिन्होंने पहले जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) के साथ अपने कार्यकाल के दौरान कश्मीर में क्रिकेटरों के साथ मिलकर काम किया है. पठान ने कहा कि उन्होंने घाटी के दूरदराज के इलाकों में क्रिकेट के लिए भूख देखी है. आपको याद दिला दें कि इरफान पठान को IPL 2025 की कमेंट्री टीम से हटा दिया गया था.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: झूठा निकला मोहम्मद सिराज का दावा! दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क ने खोल दी पोल

[ad_2]

PoK खाली करे पाकिस्तान! PAK आर्मी चीफ के बयान पर भारत का करारा जवाब

[ad_1]

India On Pak Army chief Remarks: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने हाल ही में कहा कि कश्मीर इस्लामाबाद की गले की नस है. इस पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने पाकिस्तान के इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, “कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और पाकिस्तान का इससे कोई लेना-देना नहीं है.”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “पाकिस्तान का कश्मीर से एकमात्र संबंध अवैध रूप से कब्जा किए गए क्षेत्र को खाली करना है.” उन्होंने यह भी पूछा, “कोई विदेशी चीज गले की नस कैसे हो सकती है?” भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से यह बयान पाकिस्तान के उस रुख पर करारा प्रहार है, जिसमें वह कश्मीर को अपना हिस्सा बताता आया है.

PAK आर्मी चीफ असीम मुनीर ने क्या बोला?

दरअसल जनरल असीम मुनीर का बयान एक वीडियो संदेश के बाद आया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी युवाओं को देश की ‘कहानी’ याद दिलाने की बात कही. उन्होंने कहा, “हमारे पूर्वजों ने सोचा था कि हम हिंदुओं से अलग हैं, हमारे विचार, धर्म और परंपराएं अलग हैं. यही दो-राष्ट्र सिद्धांत की नींव है.” उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की हर पीढ़ी ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया है और आने वाली पीढ़ियों को भी पाकिस्तान की असलियत समझनी चाहिए. उनके इस भाषण का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान में राष्ट्रवादी भावना को जगाना था, लेकिन उनके कश्मीर वाले बयान ने भारत में गुस्सा भड़का दिया.

बलूचिस्तान और आतंकवाद पर पाक सेना प्रमुख का बयान
बलूचिस्तान की स्थिति को लेकर भी जनरल मुनीर ने सख्त रुख अपनाया और कहा, “आतंकवादियों की दस पीढ़ियां भी बलूचिस्तान और पाकिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचा सकती. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की सेना पूरी मजबूती से आतंकवाद से लड़ने के लिए तैयार है और देश की एकता को कोई खतरा नहीं है.”

‘आतंकवाद के लिए जिम्मेदार है पाकिस्तान’
भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान आतंकवाद का मुख्य केंद्र बना हुआ है. मंत्रालय ने कहा कि तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण से यह बात फिर साबित होती है कि पाकिस्तान अब भी 26/11 के आतंकियों को पनाह दे रहा है. मंत्रालय ने इसे “शर्मनाक” बताया और कहा कि पाकिस्तान, 26/11 हमले के बाकी दोषियों को सजा दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है.

ये भी पढ़ें: Pakistan On Kashmir: ‘भारत की 13 लाख की सेना…ये इस्लामाबाद के गले की नस’, कश्मीर पर फिर बोल गए PAK आर्मी चीफ असीम मुनीर

[ad_2]