बाल-बाल बची MI, किश्तों में आई जीत, सूर्या-जैक्स ने ऐसे बचाई लाज; SRH को 4 विकेट से हराया
[ad_1]
MI vs SRH Full Match Highlights: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद टीम ने पहले खेलते हुए 162 रन बनाए थे, जवाब में मुंबई ने 19वें ओवर में 4 विकेट शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया है. यह मैच प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवंत रखने की दृष्टि से दोनों टीमों के लिए अहम था. मिडिल ओवरों में सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स की 52 रनों की पार्टनरशिप ने मुंबई की जीत में बहुत बड़ा योगदान दिया.
मुंबई को मिला था 163 का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस को इस मैच में 163 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में उसने काफी तेज शुरुआत की. पहले 4 ओवरों में ज्यादातर गेंद रोहित शर्मा ने खेलीं, जो 16 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो गए. यह IPL 2025 में रोहित का अभी तक सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी रहा. उनके जोड़ीदार रायन रिकल्टन 31 रन बनाकर आउट हो गए.
इसके बाद विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभालते हुए 52 रनों की साझेदारी की, जिससे MI के लिए जीत आसान नजर आने लगी थी. इस बीच मात्र 7 रनों के भीतर सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने भी अपना विकेट गंवा दिया. सूर्या के बल्ले से 26 रन निकले और जैक्स ने 36 रनों की पारी खेली.
जीत के लिए तरस गई MI
मुंबई ने 128 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया था और उसे अब भी जीत के लिए 35 रन बनाने थे. हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने मिलकर 34 रन जोड़े, लेकिन जब मुंबई को जीत के लिए सिर्फ एक रन चाहिए था तब हार्दिक 21 के स्कोर पर आउट हो गए.
मुंबई ने 17.1 ओवर तक 162 रन बना लिए थे, दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो चुका था और MI को जीत के लिए सिर्फ एक रन बनाना था. इस आखिरी रन को बनाने में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने 7 गेंद खर्च कीं और इस दौरान 2 बड़े विकेट भी गंवाए. आखिरकार 19वें ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा ने जीशान अंसारी की गेंद पर चौका लगाकर मुंबई की 4 रनों से जीत सुनिश्चित की.
यह भी पढ़ें:
18 सीजन और 1 लैगेसी… रोहित शर्मा को किया गया सम्मानित; जानें क्यों BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने बढ़ाया मान
[ad_2]
Cyber Attack: रूस पर बड़ा साइबर हमला! एनोनिमस ने उड़ाया 10TB डेटा, ट्रंप की फाइल भी लीक
[ad_1]
दुनियाभर में चर्चित हैकिंग ग्रुप ‘एनोनिमस’ ने एक बार फिर हलचल मचा दी है. इस बार उनका निशाना बना है रूस. जानकारी के मुताबिक, एनोनिमस ने रूस से जुड़े कई अहम डाटा को इंटरनेट पर लीक कर दिया है. यह साइबर हमला इतना बड़ा है कि करीब 10 टेराबाइट (TB) का डेटा ऑनलाइन डाल दिया गया है.
हैरानी की बात ये है कि लीक हुई फाइल्स में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी एक फाइल भी शामिल बताई जा रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एनोनिमस की तरफ से एक पोस्ट किया गया है जिसमें इस फाइल का नाम ‘Leaked Data Of Donald Trump’ बताया गया है.
एनोनिमस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी शेयर करते हुए कहा कि यह कदम उन्होंने यूक्रेन के समर्थन में उठाया है. पोस्ट के मुताबिक, जिन डेटा को पब्लिक किया गया है, उनमें रूसी नेताओं, कारोबारियों, और क्रेमलिन से जुड़ी संपत्तियों की डिटेल्स शामिल हैं.
ट्रंप की फाइलों ने बढ़ाई हलचल
सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी है एक फाइल जिसका नाम है ‘Leaked Data Of Donald Trump’ इस फाइल में क्या कुछ है, यह तो अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मामला बड़ा हो सकता है. इससे पहले भी एनोनिमस ने ट्रंप पर रूस से गहरे रिश्तों और जासूसी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे.
रूस को क्यों बनाया निशाना?
एनोनिमस पहले भी रूस के खिलाफ कई बार साइबर एक्शन ले चुका है. खासतौर पर जब से यूक्रेन पर रूस ने हमला किया है, तब से यह ग्रुप लगातार रूस की डिजिटल इमेज को टारगेट करता आ रहा है. इस बार के हमले में बताया गया है कि रूस के अंदर चल रहे कारोबार, सरकार के सहयोगी और संपत्ति निवेशों की कई सीक्रेट बाहर आई हैं.
कोई धमकी नहीं, लेकिन संकेत गहरे
हालांकि, इस बार एनोनिमस ने कोई सीधी धमकी नहीं दी है, लेकिन जिस तरह से पोस्ट में ट्रंप की फाइल को हाईलाइट किया गया है, उससे इतना तो तय है कि आगे कुछ और खुलासे हो सकते हैं.
एनोनिमस कौन है?
एनोनिमस को एक ‘हैक्टिविस्ट ग्रुप’ माना जाता है. यानी कि ये हैकिंग को एक तरह के विरोध और एक्टिविज्म के रूप में इस्तेमाल करते हैं. यह ग्रुप दुनियाभर की उन संस्थाओं को निशाना बनाता है जिन्हें ये भ्रष्ट, तानाशाही या जनविरोधी मानते हैं.
फिलहाल दुनियाभर की सुरक्षा एजेंसियां और मीडिया इस लीक हुए डेटा की जांच में जुट गई हैं. अगर इन दस्तावेजों में कुछ पुख्ता सबूत निकलते हैं, तो रूस और अमेरिका दोनों के लिए यह मामला भारी पड़ सकता है, खासकर जब इसमें ट्रंप जैसा बड़ा नाम सामने आया है.
[ad_2]
Weekly Tarot Horoscope: मेष, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए अप्रैल के चौथे सप्त
[ad_1]
Weekly Tarot Horoscope 21-27 April 2024: अप्रैल माह का चौथा सप्ताह जल्द ही शुरू होने वाला है.यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. साथ ही टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें नए वीक का लकी कलर, टिप ऑफ़ द वीक, लकी नंबर, लकी डे के साथ पढ़ें पूरे सप्ताह का टैरो कार्ड राशिफल (Tarot Saptahik Rashifal)-
मेष (March21-April19)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है ऑरेंज, लकी नंबर है 3 , लकी डे है  बुधवार और टिप ऑफ द वीक-  पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जल्द ही किसी सेलीब्रेशन का हिस्सा बनेंगे.
वृषभ (April20-May20)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है  ब्लू, लकी नंबर है 1 , लकी डे है  बुधवार और टिप ऑफ द वीक- चांदी के ग्लास में पानी पीने से क्लैरिटी मिलेगी, स्ट्रैस कम होगा.
मिथुन (May21-June20)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है ब्राउन , लकी नंबर है 3 , लकी डे है शुक्रवार और टिप ऑफ द वीक- आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभकारी साबित होंगे, मान सम्मान बढ़ेगा.
कर्क (June21-July22)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है ब्लू , लकी नंबर है 1 , लकी डे है  शुक्रवार और टिप ऑफ द वीक- फाइनेंस को लेकर स्ट्रैस हो सकता है, हाथ में लाल कलावा पहनें और शिव जो का गन्ने के रस से अभिषेक करें.
सिंह (July23-August22)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है  मरून, लकी नंबर है 7 , लकी डे है शनिवार  और टिप ऑफ द वीक- परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, मन प्रसन्न रहेगा. जीवन में कोई बड़ा बदलाव आएगा.
कन्या (August23-September22)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है  पर्पल, लकी नंबर है 4  , लकी डे है रविवार  और टिप ऑफ द वीक- कोर्ट केस में जीत मिलेगी. अगर किसी रिज़ल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं तो जल्द ही गुड न्यूज़ मिलेगी.
तुला (September23-October22)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है  पर्पल, लकी नंबर है 5 , लकी डे है मंगलवार और टिप ऑफ द वीक- मैडिटेशन ज़रूर करें, सकारात्मक सोच रखें.
वृश्चिक (October23-November21)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है  येलो, लकी नंबर है 4  , लकी डे है बुधवार और टिप ऑफ द वीक- किसी की बातों पर बिना सोचे समझे भरोसा ना करें, सतर्क रहें.
धनु (November22-December21)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है ग्रीन  , लकी नंबर है  1, लकी डे है बुधवार और टिप ऑफ द वीक- जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, लक स्ट्रॉन्ग रहेगा,मान सम्मान बढ़ेगा.
मकर (December22-January19)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है ब्लू, लकी नंबर है  3, लकी डे है  और टिप ऑफ द वीक- ब्लड प्रेशर चैक करवाएं, हरेक पर भरोसा ना करें.
कुंभ (January20-February18)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है व्हाइट , लकी नंबर है 5 , लकी डे है शनिवार और टिप ऑफ द वीक- अपने मन की बात शेयर करें, मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें.
मीन (February19-March20)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है ऑरेंज , लकी नंबर है  7, लकी डे है  मंगलवार और टिप ऑफ द वीक- किसी फीमेल के थ्रू लाभ होगा. ग्रोथ और सक्सेस मिलेगी.
[ad_2]
मिलिए रेशमा केवलरमानी से, टाइम मैगजीन की टॉप 100 वाली लिस्ट में जगह बनाने वाली इकलौती भारतीय
[ad_1]
TIME 100 List: टाइम मैगजीन ने साल 2025 में दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें भारतीय मूल की रेशमा केवलरमानी (Reshma Kewalramani) को भी शामिल किया गया है. रेश्मा अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की सीईओ हैं. बता दें कि इस साल इस लिस्ट में शामिल होने वाली वह इकलौती भारतीय हैं.
कौन हैं रेशमा केवलरमानी?
मुंबई में पैदा हुईं रेश्मा महज 11 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ अमेरिका चली गईं. वह फिलहाल बोस्टन में रहती हैं. उनके दो जुड़वां बेटे भी हैं. 1998 में रेश्मा ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से लिबरल आर्ट/मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्हें मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल में फेलोशिप मिला.
इसके बाद 2015 में उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से जनरल मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की. एक फिजिशियन के तौर पर उन्होंने मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल, ब्रिघम एंड विमेंस हॉस्पिटल, और मैसाचुसेट्स आई एंड ईयर इन्फर्मरी और एमआईटी जैसे कई बड़े अस्पतालों में काम किया. फिर उन्होंने बायोफार्मा सेक्टर में एंट्री ली और 12 से अधिक समय तक अमेजन के लिए काम किया.
2017 में वर्टेक्स में शामिल हुईं
2017 में रेश्मा ने वर्टेक्स ज्वॉइन किया. 2018 में वह यहां की चीफ मेडिकल ऑफिसर बनीं. 2020 में कंपनी ने उन्हें सीईओ बना दिया. मौजूदा समय में वह वर्टेक्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं. रेश्मा के नेतृत्व में कंपनी ने सफलता हासिल की है.
कंपनी ने दो नए ट्रीटमेंट भी डेवलप किए हैं, जिसमें ट्रिफैक्टा भी शामिल है. यह सिस्टिक फाइब्रोसिस नाम की एक गंभीर जेनेटिक बीमारी का इलाज करती है. कंपनी ने VX-147 भी डेवलप किया है. यह दवा अभी टेस्टिंग फेज में है. यह एक तरह की किडनी की बीमारी के लिए कारगर है. अमेरिका की दवा एजेंसी FDA ने पहली बार कंपनी की CRISPR तकनीक आधारित एक थेरेपी को मंजूरी दी, जो ‘सिकल सेल’ नाम की गंभीर बीमारी का इलाज करती है.
लिस्ट में ये भी हैं शामिल
बता दें कि टाइम ने 2025 में 100 most influential list में 32 देशों के लोगों को शामिल किया है. इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर मार्क जुकरबर्ग, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, बांग्लादेश के पीएम मुहम्मद यूनुस जैसे कई लोगों के नाम शामिल हैं.
ये भी पढ़ें:
अमेरिका को जवाब देना चीन पर पड़ी भारी, अब भड़की ट्रंप की सरकार ने दागी 245 परसेंट वाली टैरिफ की कमान
[ad_2]
Trade War: अमेरिका के सामने फुस्स हुआ ड्रैगन! ट्रंप का दावा- मीटिंग को तैयार चीन, होगी बेस्ट डी
[ad_1]
US China Trade War: अमेरिका और चीन इस समय ट्रेड वॉर में उलझ चुका है. अमेरिका पूरी तरह से चीन के दबदबे को खत्म करना चाहता है तो वहीं चीन भी उसे आंखे दिखा रहा है. इस बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसा कहा जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी. ट्रंप ने कहा कि हम चीन के साथ बहुत अच्छा डील करने जा रहे हैं. ट्रंप ने दावा किया कि चीन अमेरिका के साथ मीटिंग करने को तैयार है.
चीन सहित हर देश हमसे मिलना चाहता- ट्रंप
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका को चिंतित होना चाहिए क्योंकि उनके सहयोगी अब चीन के करीब आ रहे हैं? उन्होंने नहीं में जवाब दिया. ट्रंप ने कहा कि बुधवार (16 अप्रैल 2025) को उनकी मैक्सिको के राष्ट्रपति के साथ बहुत ही उपयोगी बातचीत. उन्होंने कहा, “मैंने जापान ने हाई लेवल बिजनेस प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की. यह बहुत ही उपयोगी बैठक थी. चीन सहित हर देश हमसे मिलना चाहता है.”
बातचीत के लिए चीन को आगे आना होगा- ट्रंप
व्हाइट हाउस ने मंगलवार (15 अप्रैल 2025) को कहा, “ट्रंप का मानना है कि व्यापार पर बातचीत करने के लिए अमेरिका को नहीं, बल्कि चीन को आगे आना होगा.” इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन पर बोइंग के एक बड़े सौदे से मुकरने का आरोप लगाया था. प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ट्रंप के बयान को पढ़ते हुए कहा, “गेंद चीन के पाले में है. चीन को हमारे साथ समझौता करने की जरूरत है. हमें उनके साथ समझौता करने की जरूरत नहीं है. चीन और किसी भी अन्य देश के बीच कोई अंतर नहीं है.”
ब्लैकमेल करना बंद करे अमेरिका- चीन
ट्रंप के इस बयान पर पलटवार करते हुए चीन ने कहा था कि अमेरिका धमका देना और ब्लैकमेल करना बंद करे. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, “यदि अमेरिका वास्तव में बातचीत के माध्यम से मुद्दे को हल करना चाहता है तो उसे दबाव डालना, धमकी देना और ब्लैकमेल करना बंद कर देना चाहिए. अमेरिका को समानता, सम्मान और पारस्परिक लाभ के आधार पर चीन से बात करनी चाहिए.”
ये भी पढ़ें: Pakistan On Kashmir: ‘भारत की 13 लाख की सेना…ये इस्लामाबाद के गले की नस’, कश्मीर पर फिर बोल गए PAK आर्मी चीफ असीम मुनीर
[ad_2]
क्या 41,000 साल पहले लोग सनस्क्रीन लगाते थे? अब मिला चौंकाने वाला सबूत
[ad_1]
Sunscreen History : गर्मी के मौसम में सूरज की तेज किरणों से बचने के लिए हम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं. ज्यादातर लोगों को लगता है कि यह आज के जमाने और मॉडर्न कॉस्मेटिक इंडस्ट्री का हिस्सा है. लेकिन एक नए रिसर्च में बताया गया है कि 41,000 साल पहले भी हमारे पूर्वज सनस्क्रीन (Sunscreen) का इस्तेमाल करते थे.
मिशिगन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने एक स्टडी में बताया कि हमारे पूर्वज यानी होमो सेपियंस (Homo Sapiens) सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन जैसे उपाय अपनाए थे. तब ये सनस्क्रीन किसी ब्रांडेड प्रोडक्ट की तरह नहीं था, बल्कि नेचुरल और सिंपल होते थे, जिनका इस्तेमाल वे अपने शरीर को हानिकारक चीजों से बचाने के लिए करते थे. आइए जानते हैं क्या कहती है स्टडी…
धरती पर हुए अहम बदलाव
स्टडी में बताया गया कि  41,000 साल पहले, जब धरती का चुंबकीय क्षेत्र बहुत कमजोर हो गया था, तो सूरज की किरणें सीधा धरती तक पहुंचने लगीं. ये वक्त Laschamps Excursion का था.  जब धरती के ऊपर से उत्तरी ध्रुव खिसक कर यूरोप के ऊपर आ गया था और उसकी सुरक्षा ढाल सिर्फ 10% रह गई थी. इस कारण सूरज से निकलने वाले रेडिएशन और ब्रह्मांडीय किरणों की मात्रा काफी बढ़ गई थी, जो धरती के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकती थीं. इस दौरान, यूरोप और उत्तरी अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में सूर्य की एनर्जी और रेडिएशन का लेवल बहुत ज़्यादा बढ़ गया था और इसके कारण लोगों को सूरज से होने वाली बीमारियों का सामना करना पड़ सकता था, जैसे त्वचा की जलन, आंखों से जुड़ी और फोलेट की कमी जैसी समस्याएं. लेकिन सवाल उठता है कि हमारे पूर्वजों ने इसका सामना कैसे किया, क्या वे उस समय सूरज की तेज किरणों से बचने के लिए कुछ खास उपाय करते थे.
कपड़े और गुफाओं से मिली मदद
शोधकर्ताओं के मुताबिक, होमो सेपियंस ने अपनी सुरक्षा और आराम के लिए कई बदलाव किए. जब सूरज की तेज़ किरणों से बचने के लिए बाहर रहना खतरनाक हो गया, तो हमारे पूर्वज गुफाओं में रहने लगे. गुफाओं के अंदर छांव होती थी और ये प्राकृतिक रूप से उनकी सुरक्षा करता थे. करीब-करीब उसी समय, होमो सेपियंस ने सिलवाए हुए कपड़े बनाना शुरू किया. ये कपड़े न सिर्फ उन्हें ठंडे मौसम में गर्म रखते थे, बल्कि सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाते थे.
गेरू (Ochre) का इस्तेमाल
गेरू एक प्राकृतिक लाल रंग का खनिज होता है, जो आयरन ऑक्साइड से बना होता है. इसका उपयोग हमारे पूर्वज अपनी त्वचा पर लगाकर सूरज से बचने के लिए करते थे. यह एक प्राकृतिक सनस्क्रीन की तरह काम करता था और शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि इसे लोग सुरक्षा के लिए इस्तेमाल करते थे.
गेरू एक प्राचीन ‘सनस्क्रीन’ है
गेरू का इस्तेमाल सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि सूरज से बचाव के लिए भी किया जाता था. यह खनिज सनस्क्रीन की तरह काम करता था, क्योंकि इसमें ऐसे गुण होते हैं जो सूर्य की हानिकारक किरणों को हमारी त्वचा तक पहुंचने से रोकते थे. यह प्रमाणित किया गया है कि गेरू का इस्तेमाल प्राकृतिक सनस्क्रीन के रूप में किया जाता था और यह आज भी कुछ आदिवासी समुदायों में देखा जाता है.
कपड़े, गेरू और सूरज से सेफ्टी
जब होमो सेपियंस ने सिलवाए कपड़े बनाना शुरू किया, तो यह सिर्फ शरीर को ठंड से बचाने का तरीका नहीं था. इसके दो बड़े फायदे थे. ये उन्हें सूरज की तेज़ किरणों से भी बचाता था और सर्दी और गर्मी से भी बचाता था, जिससे वे खाने की तलाश में दूर-दूर तक जा सकते थे.
क्या ये सनस्क्रीन आज के जैसे थे
यूएम के मानव विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर रेवेन गर्वे का कहना है कि पुराने समय के सनस्क्रीन आज के किसी ब्रांडेड क्रीम की तरह नहीं थे, लेकिन फिर भी प्राकृतिक तरीके थे, जो उन लोगों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते थे. हमारे पूर्वजों के पास उस समय तकनीक और सामान कम थे, लेकिन उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल किया.
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..
[ad_2]
प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर हंगामा! जानिए कौन लेता है आखिरी फैसला और क्या हैं नियम
[ad_1]
नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर देशभर के पेरेंट्स में नाराजगी दिखने लगी है. कहीं अभिभावकों ने प्रदर्शन किया तो कहीं मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई गई. हर साल यह दृश्य दोहराया जाता है, लेकिन सवाल अब भी वही है क्या प्राइवेट स्कूल अपनी मर्जी से फीस बढ़ा सकते हैं या इसके लिए उन्हें किसी से अनुमति लेनी पड़ती है?
असल में प्राइवेट स्कूलों को अपनी ऑपरेशनल लागत, स्टाफ की सैलरी, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और क्वालिटी एजुकेशन के लिए फीस बढ़ाने का अधिकार तो है, लेकिन ये अधिकार पूरी तरह से अनियंत्रित नहीं हैं. हर राज्य में फीस बढ़ोतरी के लिए अलग-अलग नियम लागू हैं, जिनका उद्देश्य अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाना है.
यूपी-बिहार में इससे ज्यादा नहीं बढ़ा सकते हैं फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें दिल्ली, यूपी, बिहार और हरियाणा जैसे राज्यों में फीस रेगुलेशन को लेकर स्पष्ट दिशानिर्देश हैं. उत्तर प्रदेश में स्कूल सालाना 9.9% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकते, जिसमें 5% सीधी बढ़ोतरी और शेष CPI के आधार पर होती है. वहीं बिहार में यह सीमा सिर्फ 7% तक तय है. पटना हाईकोर्ट ने भी इस नियम को संवैधानिक मान्यता दी है.
यह भी पढ़ें:
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, NHSRCL में इन पदों पर निकली भर्ती
दिल्ली की स्थिति
दिल्ली में स्थित 1677 प्राइवेट स्कूलों में से केवल 335 को ही फीस बढ़ाने से पहले शिक्षा निदेशालय (DoE) से अनुमति लेनी होती है, यानी 80% स्कूल बिना किसी निगरानी के फीस बढ़ा सकते हैं. DSEAR, 1973 के तहत सरकारी जमीन पर बने स्कूलों के लिए यह अनुमति जरूरी है.
यह भी पढ़ें:
Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में भर्ती का सुनहरा मौका, अग्निवीर SSR और MR के लिए आवेदन शुरू
हरियाणा में नियम
हरियाणा में भी नियम साफ है. महंगाई दर से अधिकतम 5% अतिरिक्त फीस ही बढ़ाई जा सकती है. यानी अगर CPI 3% है, तो स्कूल 8% से अधिक नहीं बढ़ा सकते. अभिभावकों के पास भी अधिकार हैं. PTA यानी पेरेंट-टीचर असोसिएशन के माध्यम से वे स्कूल से जवाब मांग सकते हैं, विरोध दर्ज करा सकते हैं और जरूरत पड़े तो कानूनी सहारा भी ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
Railway Jobs 2025: रेलवे में नौकरी का बढ़िया मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, ये हैं जरूरी डेट्स
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
WhatsApp लाया बड़ा अपडेट, अब स्टेटस पर सिर्फ 60 नहीं इतनी देर का लगा पाएंगे वीडियो
[ad_1]
अगर आप भी WhatsApp पर वीडियो स्टेटस डालते वक्त उसे टुकड़ों में काट-काट कर अपलोड करने से परेशान हो चुके हैं, तो अब आपको राहत मिलने वाली है. WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और काम का फीचर लाने की तैयारी कर ली है, जिससे अब स्टेटस में लंबा वीडियो लगाना पहले से आसान हो जाएगा.
अब 1 मिनट नहीं, 90 सेकंड का वीडियो स्टेटस
WhatsApp जल्द ही अपने स्टेटस फीचर की वीडियो लिमिट को बढ़ाकर 90 सेकंड करने वाला है. पहले जहां आप सिर्फ 60 सेकंड (1 मिनट) तक का वीडियो एक बार में लगा सकते थे, अब यह लिमिट 30 सेकंड और बढ़ा दी गई है. इसका सीधा फायदा उन यूजर्स को होगा जो लंबे वीडियो स्टेटस शेयर करना पसंद करते हैं.
अभी सिर्फ बीटा यूजर्स को मिला फायदा
फिलहाल ये फीचर सिर्फ WhatsApp के बीटा वर्जन में दिया गया है. यानी वो लोग जो ऐप के टेस्टिंग वर्जन का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें ही अभी इसका एक्सेस मिला है. लेकिन जैसा कि आमतौर पर होता है, बीटा में आने के बाद यह फीचर जल्द ही सभी यूजर्स के लिए भी जारी कर दिया जाएगा.
कौन सा वर्जन है जरूरी?
यह नया फीचर WhatsApp Android वर्जन 2.25.12.9 में उपलब्ध कराया गया है. अगर आप बीटा यूजर हैं, तो इस वर्जन को Google Play Store से अपडेट करके आप नए फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
आपके फोन में आया या नहीं, ऐसे करें चेक
• सबसे पहले Google Play Store खोलें
• WhatsApp सर्च करें और चेक करें कि ऐप अपडेट हुआ है या नहीं
• अगर अपडेट उपलब्ध है, तो ऐप को अपडेट करें
• अब WhatsApp खोलें और Status टैब में जाकर 90 सेकंड का वीडियो अपलोड करने की कोशिश करें
• अगर वीडियो बिना कटे अपलोड हो जाए, तो समझिए कि फीचर आपके लिए एक्टिवेट हो चुका है
क्यों जरूरी है ये अपडेट
आज के समय में लोग छोटे-छोटे वीडियो क्लिप के बजाय फुल और कंटीन्यू वीडियो शेयर करना पसंद करते हैं. ऐसे में हर बार वीडियो को 30 या 60 सेकंड के हिसाब से काटना थोड़ा झंझट वाला काम बन जाता है. अब 90 सेकंड तक का वीडियो सीधे स्टेटस पर डाल पाने से ना सिर्फ समय बचेगा, बल्कि स्टोरी भी ज्यादा इफेक्टिव और स्मूद तरीके से शेयर हो पाएगी.
[ad_2]
18 सीजन और 1 लैगेसी… रोहित शर्मा को किया गया सम्मानित; BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने बढ़ाया मान
[ad_1]
Rohit Sharma Awarded IPL 18 Token: जबसे इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज हुआ है, तभी से रोहित शर्मा इस ऐतिहासिक लीग का हिस्सा बने हुए हैं. अपने पूरे आईपीएल करियर में रोहित सिर्फ 2 टीमों के लिए खेले हैं. अब IPL में 18 साल के ऐतिहासिक सफर के लिए BCCI प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी (BCCI President Roger Binny) ने रोहित शर्मा को सम्मानित किया है. उनसे पहले विराट कोहली को भी ऐसा ही सम्मान दिया जा चुका है. रोजर बिन्नी ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) मैच से ठीक पहले ‘हिटमैन’ को ‘IPL 18’ का टोकन देकर सम्मानित किया.
विराट कोहली भी साल 2008 से ही इंडियन प्रीमियर लीग का अभिन्न हिस्सा बने हुए हैं. उन्हें IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी यानी 22 मार्च को RCB बनाम KKR मैच से ठीक पहले ऐसा ही ‘IPL 18’ टोकन देकर सम्मानित किया गया था. बताते चलें कि विराट ने अपना पूरा आईपीएल करियर RCB के लिए खेलते हुए गुजारा है.
डेक्कन चार्जर्स से हुई शुरुआत
रोहित शर्मा ने अपने ऐतिहासिक आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर के लिए खेलते हुए की थी. डेक्कन चार्जर्स की टीम को IPL के पांचवें सीजन के बाद टर्मिनेट यानी समाप्त कर दिया गया था. वहीं 2011 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया, जिसे रोहित अपनी कप्तानी में 5 बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जिता चुके हैं. उनके अंडर MI ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था.
रोहित का IPL करियर
रोहित शर्मा IPL इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर हैं. अभी तक 263 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उनके नाम 6,686 रन हैं. रोहित इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में MI टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. रोहित ने अभी तक मुंबई के लिए 227 मैचों में 5,813 रन बनाए हैं.
रोहित ने अपने शानदार और ऐतिहासिक करियर में 2 शतक और 36 फिफ्टी भी लगाई हैं. दुर्भाग्यवश आईपीएल 2025 का सीजन उनके लिए कतई अच्छा नहीं रहा है, जहां अभी तक खेले 6 मैचों में केवल 82 रन बना पाए हैं.
यह भी पढ़ें:
पहले अक्षर पटेल पर 12 लाख जा जुर्माना, अब दिल्ली कैपिटल्स के इस दिग्गज को भारी नुकसान; अंपायर से भिड़ना पड़ा भारी
[ad_2]