रजनीकांत की ‘कूली’ ने ‘सिंकदर’ को दी रिलीज से पहले पटखनी, कमा लिए इतने करोड़

[ad_1]

Rajinikanth Collie OTT Rights: हवा में उछलती सिगरेट को गोली मारकर जलाने वाले एक्टर रजनीकांत की फिल्म कूली रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है. फिल्म की रिलीज को अभी काफी समय बाकी है, लेकिन इसके OTT Rights को लेकर जो खबरें आई हैं वो आपके होश उड़ा देंगी.

एनडीटीवी ने रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के ओटीटी राइट्स प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं. इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भारी-भरकम रकम चुकाई है.

कितनी में बिके हैं Coolie OTT Rights
रिपोर्ट की मानें तो इसके लिए प्राइम वीडियो ने मेकर्स को 120 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम दी है. हालांकि, इसकी कोई ऑफिशियल सूचना नहीं है. लेकिन अगर ये सच होता है तो ये रजनीकांत की किसी भी फिल्म के लिए चुकाई गई अब तक की सबसे बड़ी रकम होगी.

रजनीकांत ने सलमान खान को पछाड़ा

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की सिकंदर के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने 80 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. अगर फिल्म 350 करोड़ के ऊपर बिजनेस कर पाती है, तो ये बढ़ाकर 100 करोड़ कर दिया जाएगा.

ऐसे में रजनीकांत की जिस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है, उसके पहले ही 120 करोड़ रुपये की ओटीटी डील क्रैक करने की खबर आने के बाद साफ दिख रहा है कि इस मामले में रजनीकांत आगे निकल चुके हैं.

कैसी फिल्म होगी कूली
फिल्म का डायरेक्शन लोकेश कनगराज कर रहे हैं जिन्होंने विक्रम, कैथी और लियो जैसी शानदार और कमाल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्में बनाई हैं. इस फिल्म में फिर से रजनी सर का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिलेगा.

कूली में दिखेंगे ये बड़े स्टार भी
रजनीकांत के साथ फिल्म में नागार्जुन, सत्यराज और श्रुति हासन जैसे दूसरे कई बड़े चेहरे दिखने वाले हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म इसी साल यानी 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म के लुक और टीजर ने पहले ही सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है.

इस फिल्म में रजनीकांत के एक्शन के साथ-साथ अनिरुद्ध का म्यूजिक भी है. यानी कमाल का बैकग्राउंड स्कोर फिर से सुनने को मिलने वाला है. फिल्म को भारी-भरकम बजट में तैयार किया गया है.

और पढ़ें: फर्जी है मलयालम एक्टर ममूटी के कैंसर की खबर, टीम ने बताया सच

[ad_2]

‘हाफिज सईद को पाकिस्तान में कुछ लोगों ने मार दिया…’, लश्कर चीफ को लेकर मोना आलम का बड़ा दावा

[ad_1]

’हाफिज सईद को पाकिस्तान में कुछ लोगों ने मार दिया…’, लश्कर चीफ को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार मोना आलम का बड़ा दावजम्मू-कश्मीर में कई घातक आतंकी हमलों के लिए वांटेड लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू कतल की पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी. जिया-उर-रहमान उर्फ नदीम उर्फ अबू कतल की शनिवार शाम पंजाब प्रांत के झेलम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई.

रहमान को लश्कर संस्थापक हाफिज सईद का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता था. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस हमले के वक्त हाफिज सईद भी अबू कतल के साथ था और उसे भी गोली लगी है. इतना ही नहीं दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने हाफिज सईद को सुरक्षित स्थान पर छिपा दिया है. सोशल मीडिया पर हाफिज सईद की मौत की अफवाहें भी तैर रही हैं. ऐसे में हाफिज सईद की स्थिति पर सस्पेंस बना हुआ है.

मोना आलम ने हाफिज सईद की मौत की खबरों को बताया अफवाह

इन सबके बीच पाकिस्तानी पत्रकार मोना आलम ने हाफिज सईद को लेकर बड़ा दावा किया है. एक भारतीय न्यूज चैनल से बातचीत में मोना आलम ने कहा, ”कल से खबर चल रही है कि हाफिज सईद को पाकिस्तान में कुछ लोगों ने मार दिया है. मैं आपको ये बता दूं कि ये फेक खबर है. मैंने ये चेक किया है. मैं जिम्मेदारी से बात कर रही हूं. हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें ये नहीं पता कि वे कहां हैं. वे अभी नजरबंद हैं. मुझे ये पता है कि उनकी मौत की खबर मनगढ़ंत है.”

भारत में इन हमलों में शामिल रहा अबू कतल

अबू कतल जम्मू-कश्मीर के पूंछ-राजौरी क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था. अधिकारियों के मुताबिक, रहमान ने साल 2000 की शुरुआत में जम्मू क्षेत्र में घुसपैठ की थी और 2005 में वापस पाकिस्तान चला गया था. उसके पास पूंछ और राजौरी में आतंकवादियों के सहयोगियों का मजबूत नेटवर्क था. NIA की जांच में कई आतंकवादी वारदातों में रहमान के शामिल होने की बात सामने आई थी.

केंद्रीय एजेंसी ने 2023 में राजौरी के डांगरी गांव में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हुए हमले से जुड़े मामले में उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था. डांगरी गांव में आतंकियों ने एक जनवरी 2023 को अंधाधुंध गोलीबारी कर पांच लोगों की हत्या कर दी थी. हमलावरों ने घटनास्थल पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भी छोड़ा था, जिसकी चपेट में आकर अगले दिन दो और लोगों की जान चली गई थी, जबकि 14 अन्य घायल हुए थे.

- रहमान को नौ जून 2024 को दर्शन के लिए शिव खोड़ी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर हुए हमले का मास्टरमाइंड भी बताया जाता था. इस हमले में नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 41 अन्य घायल हुए थे.  अधिकारियों के अनुसार, रहमान 20 अप्रैल 2023 को भट्टा-दुर्रियन में हुए हमले में भी शामिल था, जिसमें पांच भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे.

- इसके अलावा, पांच मई 2023 को कंडी क्षेत्र में 9 पैरा स्पेशल फोर्स पर हुए हमले के पीछे भी उसका हाथ था, जिसमें पांच सैनिकों की जान गई थी. अधिकारियों के मुताबिक, रहमान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के कोटली जिले में लश्कर के आतंकवादियों की घुसपैठ की योजना बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहा था. वह सईद के सबसे भरोसेमंद लोगों में शामिल था.  पिछले तीन वर्षों में पाकिस्तान और पीओके में अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के एक दर्जन से अधिक आतंकवादियों की हत्या की है.

[ad_2]

Rajasthan female police officer danced a lot in celebration of Holi video goes viral

[ad_1]

ये हैं चीन के सबसे अमीर आदमी, कभी मुकेश अंबानी को पछाड़ बने थे सबसे दौलतमंद

[ad_1]

China Richest Man: चीन की सबसे बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी नोंगफू स्प्रिंग के फाउंडर झोंग शान्शान चीन के सबसे अमीर शख्स हैं. उनके पास इतनी दौलत है कि वह कभी बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी से भी अमीर आदमी थे. शान्शान वैक्सीन और हेपेटाइटिस टेस्ट किट बनाने वाली फार्मा कंपनी वानताई बायोलॉजिकल फ़ार्मेसी एंटरप्राइज में भी हिस्सेदारी है. साल 2021 में वह पहली बार तब सुर्खियों में आए, जब वह मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए.

कौन हैं झोंग शान्शान?

1954 में चीन के पूर्वी भाग में बसे शहर हांग्जो में पैदा हुए झोंग शान्शान ने चीन के सांस्कृतिक क्रांति के दौरान स्कूल छोड़ दिया और कंस्ट्रक्शन से जुड़े कामों में लग गए. 1970 के दशक में शान्शान ने एक कॉलेज में दाखिला लेने की कोशिश की थी, लेकिन दो-दो बार वह एंट्रेंस टेस्ट पास नहीं हो पाए. इसके बाद उन्हें एक ओपन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करनी पड़ी.

बाद में उन्होंने एक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया. 1988 में नौकरी छोड़ने से पहले पांच साल तक झेजियांग डेली में एक रिपोर्टर के तौर पर भी काम किया. इसके बाद चीनी द्वीप हैनान में उन्होंने मशरूम की खेती में अपना हाथ आजमाया और बाद में झींगा और कछुए भी बेचे. इन कामों में उन्हें सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने वहाहा बेवरेजेस कंपनी में सेल्स एजेंट के तौर पर काम किया. फिर हेल्थकेयर सप्लीमेंट्स बेचना शुरू किया.

1993 में पलटी किस्मत

उन्हें बड़ा ब्रेक 1993 में मिला, जब उन्होंने हेल्थकेयर ब्रांड यांगशेंगटैंग की स्थापना की और सितंबर 1996 में पेय कंपनी नोंगफू स्प्रिंग की नींव रखी. सितंबर 2020 में, नोंगफू स्प्रिंग एक सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी बन गई और हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार करना शुरू कर दिया, जिसके चलते शान्शान की संपत्ति में गजब का उछाल देखने को मिला. फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, 16 मार्च, 2025 तक झोंग शान्शान की कुल संपत्ति 58.8 बिलियन डॉलर है. इसी के साथ वह चीन के पहले और दुनिया के 26वें सबसे अमीर आदमी हैं.

ये भी पढ़ें:

अब राशन की दुकानों में मिलेंगे बढ़िया क्वॉलिटी के चावल, टूटे हुए दाने कम करने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

[ad_2]

Train के TTE को हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, 8वें वेतन आयोग से इसमें कितना होगा इजाफा?

[ad_1]

भारतीय रेलवे में टीटीई की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है. यह ट्रेनों में यात्रियों के न केवल टिकट चेक करते हैं बल्कि उनके टिकट को कंफर्म करके उन्हें सीट भी उपलब्ध कराते हैं साथ ही बगैर टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर जुर्माना भी लगाते हैं. आमतौर पर काले कोट और सफेद शर्ट में घूमने वाले ये सरकारी मुलाजिम कितनी तनख्वाह पर काम करते हैं और 8 वें वेतन आयोग के लागू होने पर इनकी सैलरी में कितना इजाफा होगा आज हम आपको यही बताने वाले हैं. तो आइए जानते हैं.

कितनी होती है टीटीई की सैलरी

भारतीय रेलवे में ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) की सैलरी उनकी ग्रेड पे और अनुभव के आधार पर निर्धारित होती है. सातवें वेतन आयोग के अनुसार, टीटीई का मूल वेतन ₹9,400 से ₹35,000 प्रति माह के बीच होता है, जिसमें ₹1,900 का ग्रेड पे शामिल है. इसके अलावा, उन्हें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और दूसरे भत्ते भी प्रदान किए जाते हैं, जिससे कुल मासिक वेतन अनुभव और प्रमोशन के बाद 50,000 से 70,000 रुपये या उससे भी अधिक पहुंच सकता है. आपको बता दें कि टीसी और टीटीई में फर्क होता है. टीसी की निस्बत टीटीई के पास ज्यादा अधिकार होते हैं. टीसी केवल स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर ही टिकट चेक कर सकता है, जबकि टीटीई ट्रेन में यात्रियों के साथ सफर करते हुए उनके टिकट चेक करता है.

यह भी पढ़ें: <a href=" Story: बस ड्राइवर का सपना था बेटी अधिकारी बने, दूसरे अटेम्प्ट में हुआ सपना पूरा, आज बेटी है IAS अधिकारी

8 वें वेतन आयोग के बाद कितना होगा इजाफा?

आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है. इस आयोग के तहत, फिटमेंट फैक्टर के आधार पर कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जाएगी. अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 निर्धारित किया जाता है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480 हो सकती है. यह वृद्धि लगभग 69 गुना की होगी, जो पिछले 40 सालों में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हुई वृद्धि को दिखाती है. टीटीई की सैलरी में वृद्धि का सटीक आंकलन उनके वर्तमान पे-लेवल और ग्रेड पे के आधार पर किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, अगर वर्तमान में टीटीई का मूल वेतन 25,500 रुपये है, तो फिटमेंट फैक्टर 2.86 लागू होने पर यह बढ़कर लगभग ₹72,930 हो सकता है. आपको बता दें कि दी गई जानकारी संभावित है और अलग अलग रिपोर्ट्स के आधार पर इकट्ठा की गई है.

यह भी पढ़ें: <a href=" ने शुरू की जून 2025 टर्म-एंड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानिए कैसे करें अप्लाई

[ad_2]

आसमान से गिरी बिजली, फोन के उड़ गए परखच्चे, सिर और छाती पर जलने के निशान

[ad_1]

Cricketer Death Lightning Kerala: केरल से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. आसमानी बिजली गिरने से एक क्रिकेटर की मौत हो गई है. यह मामला केरल के अलपुझा शहर का है, जहां रविवार, 16 मार्च को क्रिकेट खेलने के दौरान 28 वर्षीय क्रिकेटर अखिल पी श्रीनिवासन की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि शाम के समय अखिल अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था, तभी उसके ऊपर आसमान से बिजली गिर पड़ी. उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए.

न्यूज एजेंसी पीटीआई अनुसार पुलिस ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि अखिल पी श्रीनिवासन, केरल के कोडुपुन्ना की पुथुवल लक्षमवीडू कॉलोनी के निवासी थे. बिजली गिरने के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी देखरेख की. अखिल के कान, सिर और छाती के हिस्से पर जलने के निशान पाए गए. दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

बिजली गिरने के कारण फोन के परखच्चे उड़े

घटना रविवार शाम 3:30 बजे की है. अखिल को फील्डिंग करते समय कॉल आया था. जैसे ही उन्होंने फोन उठाया, तभी बिजली गिरने से फोन के परखच्चे उड़ गए. अखिल के दोस्त शरण ने बताया कि फोन ही इस मौत का कारण बना है. बता दें कि शरण भी चोटिल हुए, लेकिन उनकी चोट गंभीर नहीं है. अखिल वेल्डिंग का काम किया करते थे.

पिछले साल भी क्रिकेट खेलने के दौरान लोगों की मौत की खबरों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था. दिसंबर 2024 में पुणे में क्रिकेट खेलने के दौरान एक व्यक्ति को खेल के समय हार्ट अटैक आया था. इसके अलावा पिछले साल दिसंबर में ही बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके सुवोजीत बनर्जी का 39 वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलने के दौरान निधन हो गया था.

यह भी पढ़ें:

KKR टीम में सबकुछ ठीक नहीं! हरभजन सिंह का बयान सुनकर हिल जाएंगे आप; कप्तान रहाणे पर भी आई मुसीबत

[ad_2]

साफ हवा के लिए खोला किचन का दरवाजा तो घड़ियाल से हुआ आमना-सामना, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

[ad_1]

फर्ज करें कि आप अपने घर में घुटन से परेशान हो रहे हों. इसके बाद आप अपने घर के आंगन का दरवाजा ताजी हवा के लिए खोल दें. लेकिन इसकी कीमत आपको एक खतरनाक मगरमच्छ को घर में घुसा कर चुकानी पड़े तो? जाहिर है सोच कर ही आपके रोंगटे खड़े हो गए होंगे. लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ फ्लोरिडा के एक शख्स के साथ, जहां उसने ठंडी हवा आने के लिए आंगन का दरवाजा खुला छोड़ दिया, जिसके बाद उसके किचन में बड़ा सा मगरमच्छ घुस आया. यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शख्स के किचन में घुस आया मगरमच्छ

फ्लोरिडा के एक शख्स ने ताजी हवा के लिए अपने आंगन का दरवाजा खुला छोड़ दिया था, लेकिन अचानक उसकी रसोई में एक मगरमच्छ आ गया. पॉल क्विन ने बताया कि वह रविवार को फोर्ट मायर्स स्थित अपने घर पर ईमेल चेक कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक मगरमच्छ स्क्रीन तोड़कर उनके खुले आंगन के दरवाजे से अन्दर घुस आया है. क्विन ने 911 पर फोन किया और फ्लोरिडा मछली एवं वन्यजीव संरक्षण आयोग के ट्रैपर को लगभग 8 फुट लंबे मगरमच्छ को हटाने के लिए बुलाया गया. उन्होंने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया कि कैसे जाल बिछाने वाले ने एक डंडे का इस्तेमाल करके मगरमच्छ को बाहर निकाल दिया.

क्यों फ्लोरिडा में आते हैं इस तरह के केस

आपको बता दें कि फ्लोरिडा तीन ओर से पानी से घिरा हुआ है. इसलिए वहां पर पानी के जानवरों का इंसानी बस्तियों में आना आम बात है. इससे पहले भी फ्लोरिडा से घरों में मगरमच्छ घुसने के कई केस आ चुके हैं. यहां लगातार मगरमच्छों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को WPLG Local नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मगरमच्छ बेचारा सीधा लग रहा है. एक और यूजर ने लिखा…इसके दांतों की चोट देख रहे हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा..इनसे ज्यादा खूंखार दरिंदा मैंने आजतक नहीं देखा.

यह भी पढ़ें: लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स ही क्यों…? बरसाने होली खेलने पहुंचे एक्टर ने शेयर किया वीडियो; महिलाओं के साथ गंदी हरकत देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

Tarot Card Weekly Horoscope: मेष से मीन राशि का जानें एस्ट्रोलॉजर से मार्च के नए सप्ताह का टैर

[ad_1]

Tarot Card Predictions 17-23 March 2025: साल 2025 में मार्च के तीसरे वीक सभी 12 राशियों के लिए कैसे रहेगा. यहां जानें अपने राशि के अनुसार अपना साप्ताहिक टैरो कार्ड राशिफल.

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aries Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए सप्ताह रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां मिलेंगी. आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे. अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें. पारिवारिक वातावरण सुखद होगा.

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Taurus Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए सप्ताह में आपका जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं. पति-पत्नी एक दूसरे के साथ कुछ समय व्यतीत करने की कोशिश करें. बिखर चुकी चीजों को पुनः संगठित करने में ऊर्जा लगाएं. सेहत के लिए समय ठीक नहीं है.

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Gemini Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह आपको जीत के पथ पर चलते रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जो संपर्क बना रहे हैं, वह भविष्य में लाभदायक साबित होगा. साथी की सेहत का ध्यान रखें, उसे आपकी जरूरत पड़ सकती है.

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल (Cancer Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए सप्ताह आपके व्यक्तित्व निखार और तेजस्विता में वृद्धि कराने वाला साबित होगा. इस सप्ताह आपकी लोकप्रियता में विस्तार देखने को मिलेगा. सपरिवार मनोरंजक भ्रमण और विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. सत्ता से नजदीकियां प्रबल होंगी.

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल (Leo Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में कमजोर दिखाई दे रहा है. आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे वह सभी बेकार हो जाएगा. आप कुछ धन राशि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी खर्च हो सकती है. माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी.

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल (Virgo Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह रचनात्मक क्षेत्र में विशेष सुर्खियां मिलेंगी. आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे. आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा जो आपको नयी ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा.

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल (Libra Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशिवालों के लिए सप्ताह में आपका प्रभाव, करिश्मा और सर्जनात्मक प्रवृत्तियां शिखर पर होंगी. इस सप्ताह आपकी आध्यात्मिक उन्नति देखने को मिलेगी. व्यापार में लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. आप जीत के पथ पर हैं.

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह संपत्ति, गृह, पारिवारिक मामलों में नई शुरुआत कर सकते हैं. निवेश के मामले से ज्यादा मुनाफा होता नहीं दिख रहा. धीरज रखें. हड़बड़ी में कोई फैसला ना लें. अचानक सेहत बिगड़ने से कई जरूरी काम रुक सकते हैं.

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के लिए सप्ताह आर्थिक मामलों में कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है. आपको कोशिश करनी है कि आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं के समझें. उसे कभी भी यह एहसास न दिलाएं कि आप उसके बारे में नहीं सोचते. जीवन में कठिनाइयों से न घबराएं, अच्छा समय जल्द ही आने वाला है.

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को इस सप्ताह थोड़ा संभलकर रहना होगा. आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. सेहत के लिए समय ठीक नहीं है. सावधानी बरतें. आय के साधनों में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य के संदर्भ में यह माह आपकी माता और आपके लिए कुछ कष्टकारी रह सकता है.

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा. संतान यदि बड़ी हो गई है तो उनपर अनावश्यक ढंग से अपनी सोच न थोपें.

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Pisces Tarot Weekly Horoscope)-
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए सप्ताह व्यापार मालिकों और उद्यमियों के लिए लाभदायक होगा. अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है, पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी.

Holi Bhai Dooj 2025: होली के बाद भाई दूज क्यों मनाई जाती है ? ये मार्च में कब है, डेट मुहूर्त जानें

[ad_2]

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: रमजान का 16वां रोजा, देखें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत अपने शहर के

[ad_1]

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time:  नेकी और नीयत के साथ रोजा रखते हुए रोजेदारों ने आधे महीना का रोजा पूरा कर लिया है और रमजान का कारवां अब 16 रोजे तक पहुंच चुका है. सोमवार 17 मार्च को रमजान का 16वां रोजा रखा जाएगा. रमजान का सोलहवां रोजा ईमान की मजबूती है. ऐसा इसलिए क्योंकि 15 रोजा पूरा करने के बाद रोजेदारों पर अल्लाह की मेहरबानी पहुंच जाती है.

16वां रोजा है ईमान की मजबूती

रमजान के मुबारक महीने के हर दिन का रोजा अहम रोजा है, जिसमें 16वें रोजे को भी खास माना गया है. सोलहवां रोजा ईमान की मजबूती. 16वें रोजे तक अल्लाह की मेहरबानी अपने बंदों तक पहुंचने लगती है. मगफिरत (दूसरे अशरे) में अल्लाह रोजेदारों पर नवाजिश (कृपा) बरसाते हैं. सही तरीके से रखा गया रोजा रोजेदारों के लिए अल्लाह की ओर से मगफिरत की मंजूरी है, क्योंकि रोजा ईमान की मजबूती और मगफिरत का रोशनदान है.

नियमानुसार रोजा रखने से अल्लाह बंदों की सारी मुराद भी पूरी करते हैं. इसलिए सही समय पर सहरी और इफ्तार कर रोजे को मुकम्मल बनाएं. लेकिन रमजान के दिनों में अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनट का अंतर होता है. ऐसे में जान लीजिए कि 17 मार्च को दिल्ली, मुंबई,  लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या रहने वाला है. आप अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय यहां देख सकते हैं और रोजा खोलने और रखने की तैयारी कर सकते हैं. (Ramadan 2025 City wise Sehri-Iftar Timings)-

रमजान 17 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 17 March in India)

शहर का नाम (City Name) सहरी का समय (Sehri Time) इफ्तार का समय (Iftar Time)
दिल्ली (Delhi) सुबह 05:09 शाम 06:33
मुंबई (Mumbai) सुबह 05:32 शाम 06:49
हैदराबाद (Hyderabad)   सुबह 05:17 शाम 06:37
कानपुर (Kanpur) सुबह 04:58 शाम 06:20
लखनऊ (Lucknow) सुबह 04:56 शाम 06:18
कोलकाता (Kolkata) सुबह 05:10 शाम 06:31
मेरठ (Meerut) सुबह 05:07 शाम 06:31
नोएडा (Noida) सुबह 05:09 शाम 06:33
जयपुर (Jaipur) सुबह 05:16 शाम 06:40
बेंगलुरु (Bengaluru) सुबह 05:17 शाम 06:34
अहमदाबाद (Ahmedabad) सुबह 05:31 शाम 06:51
पटना (Patna) सुबह 05:10 शाम 06:31
रांची (Ranchi) सुबह 05:10 शाम 06:31
चेन्नई (Chennai) सुबह 05:04 शाम 06:20

ये भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचिनी एकादशी कब ? चैत्र नवरात्रि से पहले इसका क्या महत्व, जानें तारीख, मुहूर्त
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]