राशा थडानी के बर्थडे बैश में पहुंचे सितारे, देखें तमन्ना से रवीना तक का लुक
[ad_1]
Rasha Thadani Birthday Bash: वन शोल्डर ड्रेस में राशा का ग्लैमरस अवतार, बेस्टी तमन्ना-रवीना भी लगीं गॉर्जियस, देखें तस्वीरें
[ad_2]
[ad_1]
Rasha Thadani Birthday Bash: वन शोल्डर ड्रेस में राशा का ग्लैमरस अवतार, बेस्टी तमन्ना-रवीना भी लगीं गॉर्जियस, देखें तस्वीरें
[ad_2]
[ad_1]
AirPods Vs Earbuds: आज के समय में सभी लोग एयरपॉड्स और ईयबड्स के बारे में जानते हैं, लेकिन इन दोनों के बीच का अंतर काफी कम लोगों को पता है. दरअसल, एयरपॉड्स और ईयरबड्स सुनने में तो एक जैसे ही लगते हैं, लेकिन इन दोनों में बहुत बड़ा अंतर है. ईयरपॉड्स वायर्ड ईयरफोन होते हैं, जिनमें वायर पर रिमोट और माइक्रोफोन मॉड्यूल होता है. इसमें गाने के वॉल्यूम, प्ले, पॉज और फोन कॉल आदि को कंट्रोल किया जाता है, जबकि एयरपॉड अलग होते हैं.
एयरपॉड्स एप्पल कंपनी की ओर से पेश किए गए वायरलेस इयरफोन हैं, जो कि चार्जिंग केस में आते हैं. यह एक पोर्टेबल चार्जर के रूप में कार्य करता है, जिसमें 24 घंटे गाने सुने जा सकते हैं. ईयरपॉड्स में जब हम किसी डिवाइस को कनेक्ट करते हैं तो इसके लिए 3.5 मिलीमीटर हेड फोन्स जैक या लाइटनिंग जैक की जरूरत पड़ती है. इसके अलावा एयरपॉड्स में डिवाइस से कनेक्ट होने के लिए ब्लूटूथ सुविधा की जरूरत पड़ती है.
Earbuds और Airpods के बीच ये है बड़ा अंतर
एक बड़ा अंतर यह है कि ईयरबड्स एयरपॉड्स की तुलना में काफी सस्ते होते हैं, जबकि एयरपॉड्स काफी एक्सपेंसिव होते हैं. ईयरबड्स को कभी भी चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है, जबकि एयरपॉड्स के साथ ऐसा नहीं है. ईयरबड्स और एयरपॉड्स में साउंड क्वालिटी का भी बड़ा अंतर है. एयरपॉड्स ईयरबड्स की तुलना में अच्छा बेस रिस्पांस देता है. इसके साथ ही दोनों के डिजाइन और कंफर्ट में भी डिफरेंस है. ईयरबड्स में आपको एक वायर मिलेगा, जबकि एयरपॉड्स में आपको वायरलेस एक्सपीरियंस मिलता है.
एयरपॉड्स में मिलते हैं कई काम के फीचर्स
एयरपॉड्स में ईयरबड़्स की तुलना में कई बड़े फीचर्स मिलते हैं. सिरी इंटीग्रेशन से लेकर एक्टिव नॉयस कैंसेलेशन तक इसमें कई सुविधाएं मिलती हैं, जबकि ईयरबड्स में ऐसा नहीं होता है. इसके अलावा आपका कंफर्ट क्या है, आप इस लिहाज से भी दोनों के बीच अंतर कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
“कोई कुछ भी कर ले…”, AI को लेकर बोले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- भारत के बिना यह टेक्नोलॉजी अधूरी
[ad_2]
[ad_1]
Ola Electric: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली और वाहन रजिस्ट्रेशन एजेंसी रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड ने ओला इलेक्ट्रिक पर केस कर दिया है. रोसमेर्टा ने कंपनी पर लगभग 18-20 करोड़ रुपये का पेमेंट न करने का आरोप लगाया है. ओला इलेक्ट्रिक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसका खुलासा किया.
ओला इलेक्ट्रिक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड (Rosmerta Digital Services) ने भुगतान में चूक यानी कि पेमेंट डिफॉल्ट का आरोप लगाते हुए NCLT, बेंगलुरु में ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ एक याचिका दायर की है. इसके साथ ही, इनसॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड के सेक्शन 9 के तहत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू की है.
कंपनी ने रोसमेर्टा के किए गए दावों का खंडन किया है. कंपनी का कहना है कि रोसमेर्टा के आरोपों के खिलाफ अपना बचाव करने के लिए सभी जरूरी कानूनी कदम उठाए जाएंगे. इससे पहले, 19 फरवरी 2025 को ओला इलेक्ट्रिक ने कहा था कि वह अपनी व्हीकल रजिस्ट्रेशन एजेंसियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट्स पर फिर से बातचीत कर रही है.
कंपनी ने यह भी कहा कि इससे सरकार के व्हीकल रजिस्ट्रेशन पोर्टल VAHAN पर कंपनी के स्कूटरों का रजिस्ट्रेशन अस्थायी रूप से प्रभावित होंगे. हालांकि, इन सबके चलते वाहनों की बिक्री पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा.
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, ओला ने फरवरी में 8,647 स्कूटर बेचे. जबकि ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि इस दौरान 25,000 से ज्यादा गाड़ियां बेची गईं. इससे पहले, ओला इलेक्ट्रिक के सूत्रों ने कहा था कि फरवरी में वास्तविक बिक्री और मंत्रालय के आंकड़ों में कोई अंतर नहीं था. 13 मार्च तक, ओला ने 5,208 स्कूटर बेचे. EBITDA को पॉजिटिव रखने के लिए ओला ने हर महीने 50,000 स्कूटर बेचने का लक्ष्य रखा है.
रोसमेर्टा के कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किए जाने का मामला एक ऐसे समय में सामने आया, जब ओला इलेक्ट्रिक सेंट्रल कंज्यू्मर अथॉरिटी (CCPA) की जांच का सामना कर रही है. अथॉरिटी ने ने कंपनी और उसके प्रोडक्ट्स के खिलाफ दर्ज 10,000 से अधिक उपभोक्ताओं की शिकायतों से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज मांगे हैं.
ये भी पढ़ें:
भारतीय शेयर बाजार से पैसे निकाल चीन में लगा रहे FPI, मार्च के शुरुआती 15 दिनों में निकाल चुके 30,000 करोड़
[ad_2]
[ad_1]
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 17 मार्च 2025, सोमवार का दिन विशेष है. देश के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं आपका दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal).
मेष राशि (Aries Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा. आप स्वस्थ महसूस करेंगे. आपका कोई पुराना मित्र आज आपसे मिल सकता है. परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे. आप किसी बड़े निवेश में भागीदार बन सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा. पत्नी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे.
वृषभ राशि (Aries Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपकी इच्छा के अनुरूप रहेगा. आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. निर्धारित कार्य पूरे होंगे. आज आपको किसी सहकर्मी से आर्थिक मदद मिल सकती है. लंबे समय से चले आ रहे मतभेद दूर होंगे. आज आपका काम पूरा होने में देर नहीं लगेगी. वाद-विवाद से दूर रहें.
मिथुन राशि (Gemini Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है. अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. अपने खान-पान की आदतों को बदलें. आज कुछ बातों को नजरअंदाज करें, नहीं तो आपका किसी से विवाद हो सकता है. आज आपके लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है.
कर्क राशि (Cancer Aaj Ka Rashifal)-
आज आपके किसी करीबी के साथ कोई बड़ी घटना घट सकती है, जिससे आपका मन बेचैन रहेगा. आज आपके विचारों में नकारात्मकता आ सकती है, इसलिए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें. आज आपको व्यापार में भी आर्थिक सुधार देखने को मिलेगा. किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं.
सिंह राशि (Leo Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. व्यापार में निवेश करते समय सावधान रहें. नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी. परिवार में शुभ आयोजनों के योग बनेंगे. आज आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे.
कन्या राशि (Virgo Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर गुजरेगा. आज आपको अपना पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपके काम पूरे हो सकते हैं. आज वाहन आदि खरीदने का योग बन रहा है. आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं.
तुला राशि (Libra Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. काफी समय से चल रहे खराब स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा. काम की अधिकता के कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे. आज आप किसी खास व्यक्ति को काफी याद करेंगे. परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है.
वृश्चिक राशि (Scorpio Aaj Ka Rashifal)-
आज आपको कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. पुराने कर्ज के कारण आप आर्थिक रूप से परेशान रहेंगे. आज के दिन किसी से भी वाद-विवाद न करें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. संपत्ति संबंधी कार्य सावधानी से करें. किसी पर अत्यधिक भरोसा करना आज आपके लिए नुकसानदायक होगा.
धनु राशि (Sagittarius Aaj Ka Rashifal)-
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आपको अपना रुका हुआ पैसा कहीं से मिल जाएगा. व्यापार में लाभ के योग हैं. आज आप किसी नई साझेदारी का हिस्सा बन सकते हैं. संपत्ति संबंधी कार्यों से लाभ होने की संभावना है. परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है.
मकर राशि (Capricorn Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. कारोबार में आज स्थिति सामान्य रहेगी. आपको किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है. आज आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा. पत्नी से मतभेद होंगे. परिवार में आपसी कलह की संभावना है.
कुंभ राशि (Aquarius Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा. आज आपके जरूरी काम पूरे हो जाएंगे, प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आज आपके व्यवहार के कारण आपके शत्रु भी आपके प्रशंसक बन जाएंगे. कुछ पुराने रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं. व्यापार में लाभ के योग हैं.
मीन राशि (Pisces Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा. लेकिन आज आपको कोई खास ऑफर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में कमाई के योग बन रहे हैं. आपका मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा. आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो आपको प्रसन्न कर देगा. वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं.
[ad_2]
[ad_1]
Sanju Samson Injury Update: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन अभी अपनी टीम के साथ जुड़े नहीं हैं. वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब से गुजर रहे थे, अब खबर आई है कि उन्होंने बल्लेबाजी के लिए फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. सैमसन को फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए चोट लग गई थी. जोफ्रा आर्चर की एक शार्ट गेंद पर उनकी उंगली में चोट लग गई थी.
संजू सैमसन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस मिल गया है. वह सोमवार, 17 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल होंगे.
दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण संजू सैमसन 6 सप्ताह से खेल से बाहर हैं. एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “सैमसन सोमवार को राजस्थान रॉयल्स से जुड़ रहे हैं।”
संजू सैमसन विकेट कीपिंग करेंगे या नहीं? अभी साफ नहीं
बेशक संजू सैमसन ने बल्लेबाजी का फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है लेकिन वह शुरूआती कुछ मैचों में विकेट कीपिंग करेंगे या नहीं, ये अभी साफ नहीं है. पहले बताया गया था कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को यकीन नहीं था कि सैमसन राजस्थान रॉयल्स के नामित विकेटकीपर होंगे. ये सवाल अभी भी बना हुआ है. वह टेस्ट से गुजर रहे हैं और जल्द ही पता चल जाएगा कि वह 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान के शुरुआती मैच के लिए विकेटकीपर होंगे या ध्रुव जुरेल को यह जिम्मेदारी मिलेगी.
सूत्र के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि, “उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी बल्लेबाजी के लिए फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब सीओई की मेडिकल टीम उन्हें रिलीज करने से पहले उनका विकेटकीपिंग टेस्ट भी ले रही है।”
सैमसन को लेकर BCCI को लापरवाही नहीं करना चाहेगी. 2016 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर सैमसन एक महत्वपूर्ण प्लेयर हैं. बेशक आईसीसी टूर्नामेंट अभी दूर है लेकिन सैमसन को पूरी तरह ठीक होने की जरूरत है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वही चोट उन्हें आगे चलकर परेशानी न दे.
[ad_2]
[ad_1]
लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश दुनिया के कई मुद्दों पर खुलकर बात की. पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को हल करने के लिए कूटनीति को एकमात्र तरीका बताया.
एमआईटी के शोध वैज्ञानिक लेक्स फ्रिडमैन से बात करते हुए पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सैन्य जीत से स्थायी समाधान नहीं निकलेगा और उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की दोनों से सीधी बातचीत में शामिल होने का आह्वान किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘रूस और यूक्रेन दोनों के साथ मेरे घनिष्ठ संबंध हैं. मैं राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठकर कह सकता हूं कि यह युद्ध का समय नहीं है’. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी मित्रवत तरीके से कह सकता हूं कि दुनिया में चाहे कितने भी लोग आपके साथ क्यों न खड़े हों, युद्ध के मैदान में कभी कोई समाधान नहीं निकलेगा’.
‘बातचीत ही शांति का एकमात्र तरीका’
पीएम मोदी ने पॉडकास्ट में युद्धरत देशों के बीच सीधी बातचीत की आवश्यकता पर जोर दिया और केवल सहयोगी देशों के समर्थन पर निर्भर ना रहने को कहा. उन्होंने कहा, ‘यूक्रेन अपने सहयोगियों के साथ अनगिनत चर्चाएं कर सकता है लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा. इसके बजाय चर्चा में दोनों पक्षों को शामिल किया जाना चाहिए’. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बातचीत ही शांति का एकमात्र व्यवहारिक तरीका है.
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि वैश्विक समुदाय विशेष रूप से दक्षिण लंबे समय से चल रहे संघर्ष के कारण पीड़ित है. दुनिया खाद्य, ईंधन और उर्वरक संकट से जूझ रही है. इसलिए वैश्विक समुदाय को शांति की खोज में एकजुट होना चाहिए’.
पीएम मोदी की ये टिप्पणी संघर्ष को समाप्त करने के लिए चल रहे वैश्विक प्रयासों के बीच आई है, जिसके कारण विनाशकारी मानवीय और आर्थिक परिणाम सामने आए हैं.
रूस-यूक्रेन युद्ध
फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई और हजारों लोग घायल हुए. लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा. कई शहर मलबे में तब्दील हो गए. अमेरिका ने हाल ही में यूक्रेन के साथ सैन्य सहायता और खुफिया जानकारी साझा करने पर सहमति जताई क्योंकि कीव ने कहा कि वो वॉशिंगटन के 30 दिन के युद्ध विराम के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए तैयार है.
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को कहा, ‘रूस सैद्धांतिक रूप से युद्ध विराम प्रस्ताव का समर्थन करता है लेकिन जब तक कई महत्वपूर्ण शर्तें तय नहीं हो जातीं या स्पष्ट नहीं हो जातीं तब तक लड़ाई रोकी नहीं जा सकती. पुतिन ने कई बार कहा है कि वो शांतिवार्ता के लिए तैयार हैं. हालांकि, यूक्रेन को ये घोषणा करनी होगी कि वो नाटो की सदस्यता नहीं लेगा और रूस यूक्रेन में अपने दावे वाली सारी जमीन अपने पास रखेगा. इसमें कुछ ऐसी जमीनें भी शामिल हैं, जिन पर उसका नियंत्रण नहीं है.
ये भी पढ़ें:
ट्रंप पर जताया भरोसा, पाकिस्तान को लताड़! पीएम मोदी ने पॉडकास्ट में शी जिनपिंग पर कह दी बड़ी बात
[ad_2]
[ad_1]
Meen Rashi 17 March 2025: मीन राशिफल 17 मार्च, सोमवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.
मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा.नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपको आपके कार्य क्षेत्र में कार्य करने की नई प्रेरणा मिल सकती है , आप अपने कार्यों को तरीके से करने में सक्षम रहेंगे और आपके अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे. आज आपको आपके कार्य क्षेत्र में इनाम दिया जा सकता है जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे .
मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-
आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. अपने स्वास्थ्य में उर्जा बनाए रखने के लिए संतुलित आहार ले , मानसिक शांति के लिए व्यायाम अवश्य करें और ध्यान करें.
मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने व्यापार को लेकर बहुत अधिक उत्साहित रहेंगे . आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा परंतु आप किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले बहुत अधिक सोच विचार करें तो अच्छा रहेगा, आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. आपको अपने विचारों को साझा करने करने का अवसर प्राप्त हो सकता है .आज आपको आपकी समझदारी और मधुरता से आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा बना रहेगा .
मीन राशि यूथ राशिफल (Pisces Youth Horoscope)-
युवा जातको की बात करें तो आज आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको सफलता अवश्य मिलेगी . आपके परिवार में शांति रहेगी जहां पर आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी. आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी.
Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
[ad_1]
The Diplomat Box Office Collection Day 3: होली के दिन 14 मार्च को रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ दर्शकों को पसंद आ रही है. यही वजह है कि छावा जैसी फिल्म के सामने होने के बावजूद लोग फिल्म देखने के लिए उमड़ रहे हैं. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक ओपनिंग ली, तो वहीं फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन और बढ़ा.
अब आज फिल्म की कमाई से जुड़े तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले वीकेंड अब तक कितनी कमाई कर ली है.
द डिप्लोमैट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (The Diplomat First Weekend Box Office Collection)
द डिप्लोमैट ने ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन 4.03 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 4.68 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. तीसरे दिन 10:25 बजे तक फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म की टोटल कमाई 13.36 करोड़ रुपये हो चुकी है. बता दें कि आज के आंकड़े सैक्निल्क के मुताबिक हैं और फाइनल नहीं हैं. इनमें अभी बदलाव हो सकता है.
द डिप्लोमैट ने निकाला बजट का इतना हिस्सा
द डिप्लोमैट को मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 50 करोड़ रुपये में बनाया गया है. फिल्म ने अभी तक अपने बजट का एक चौथाई हिस्सा निकाल भी लिया है.
द डिप्लोमैट की स्टार कास्ट और डायरेक्शन
फिल्म का डायरेक्शन शिवम नायर ने किया है. ये फिल्म एक रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है जिसमें एक डिप्लोमैट की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में डिप्लोमैट पाकिस्तान में फंसी एक इंडियन लड़की उज्मा अहमद को भारत लाने की कोशिश करता है.
फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं. इसके पहले वो 2024 में आई वेदा में दिखे थे. उज्मा अहमद के रोल में सादिया खतीब हैं, जिनकी एक्टिंग की तारीफें हो रही हैं. जॉन अब्राहम अब इस फिल्म के बाद आने वाले फिल्म तेहरान में मानुषी छिल्लर के साथ दिखेंगे.
और पढ़ें: ‘छावा’ बनेगी बॉलीवुड की टॉप-2 फिल्मों में से एक! बॉक्स ऑफिस पर आज जगी उम्मीद
[ad_2]
[ad_1]
Reliance Consumer Product Limited: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड देशभर में अपना डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बिजनेसलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए उठाए गए एक रणनीतिक कदम के तहत कंपनी वित्त वर्ष 2025 के अंत तक अपने प्रोडक्ट्स को देश के दस लाख आउटलेट्स पर उपलब्ध कराएगी.
यहां यह ध्यान रखने वाली बात है कि ऐसा तब हो रहा है जब कंपनी के दो अलग-अलग ब्रांड इंडिपेंडेंस और कैंपा दोनों में से हर एक ने 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है. इनके पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे भी ब्रांड्स हैं, जो 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के करीब हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि RCPL का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी उपस्थिति का दायरा बढ़ाने का है. इस घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि कंपनी अगले तीन सालों में डिस्ट्रीब्यूशन को बढ़ाकर लगभग 5-6 मिलियन करने का प्लान बना रही है ताकि देश के बाजारों में ये अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सके.
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड मॉर्डन ट्रेड के साथ-साथ एयरलाइन्स तथा रेलवे में भी अपनी मजबूत उपस्थिति के बारे में विचार कर रही है. इंडिपेंडेंस और कैम्पा की रिटेल बिक्री 1,000-1,000 करोड़ रुपये तक की रही है. कंपनी के पोर्टफोलियो में कई और भी ब्रांड्स हैं, जिनमें में हर एक का कारोबार 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब है. RCPL ने कई और भी ब्रांड्स खरीदे हैं. इसमें बेवरेज ब्रांड कैंपा, रावलगांव शुगर कन्फेक्शनरी का कॉफी ब्रेक और पान पसंद और लोटस चॉकलेट जैसे ब्रांड शामिल हैं. हाल ही में इसने वेलवेट के सॉस और मसालों के ब्रांड SIL का भी अधिग्रहण किया.
दिसंबर में, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने घोषणा की कि रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025 के शुरुआती नौ महीने में 8,000 करोड़ रुपये रहा है. सूत्रों के मुताबिक, कंपनी को वित्त वर्ष 25 में 10,000 करोड़ से अधिक रेवेन्यू जेनरेट करने की उम्मीद है. एक अधिकारी के मुताबिक, RCPL का लक्ष्य खुद को एक मल्टीनेशनल कन्ज्यूमर प्रोडक्ट कंपनी के रूप में स्थापित करना है, जो ग्राहकों को किफायती कीमतों पर बेहतर क्वॉलिटी के प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराएं.
ये भी पढ़ें:
कर्मचारियों पर मेहरबान हुई कंपनी, बांट दिए 34 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर; इन्हें भी मिला हिस्सा
[ad_2]
[ad_1]
India wins International Masters League 2025: भारत ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का खिताब जीत लिया है. इंडिया मास्टर्स की टीम ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है. इस खिताबी भिड़ंत में वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 148 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में भारत ने 17 गेंद शेष रहते आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) रहे, जिन्होंने 50 गेंद में 74 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.
वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करने आई थी, जिसके लिए सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने 45 रनों की पारी खेली, लेकिन ब्रायन लारा और विलियम्स पर्किन्स 6-6 रन बनाकर आउट हो गए थे. शहबाज नदीम ने बेहद घातक गेंदबाजी स्पेल करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 12 रन दिए और 2 विकेट भी लिए. लेंडल सिमंस ने जरूर 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन भारत के लिए नदीम के अलावा विनय कुमार ने भी गेंदबाजी में कहर बरपाया. कुमार ने मैच में कुल 3 विकेट लिए.
जब बैटिंग की बारी आई तो अंबाती रायुडू एक अलग ही लय में नजर आए. रायुडू ने सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर 67 रनों की ओपनिंग साझेदारी की, सचिन 25 रन बनाकर आउट हो गए. गुरकीरत सिंह मान 14 रन बनाकर आउट हो गए. रायुडू एक छोर से डटे रहे और 50 गेंद में 74 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए. आखिरी ओवरों में स्टुअर्ट बिन्नी ने 9 गेंद में 16 रन की कैमियो पारी खेली और भारत की जीत में बड़ा योगदान दिया.
अभी टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जीते एक सप्ताह ही बीता है. उसके 7 दिन के भीतर ही सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का खिताब जीत लिया है. बता दें कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत ने 7 मैच खेले, जिनमें से उसे केवल एक हार झेलनी पड़ी.
यह भी पढ़ें:
KKR को बड़ा झटका, स्पीड स्टार उमरान मलिक IPL 2025 से बाहर; रिप्लेसमेंट का भी हो गया एलान
[ad_2]