बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का ध्यान रखें! जानें क्या न खिलाएं
[ad_1]
Unhealthy Food for Kids : मौसम बदलने पर छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे उन्हें सर्दी-जुकाम, संक्रमण और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में पैरेंट्स को बच्चों की डाइट पर खास ध्यान रखना चाहिए. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस दौरान ठंडे फूड्स, बासी और तले-भुने खाने, ज्यादा मीठी चीजें, सी फूड और डेयरी प्रोडक्ट्स से बच्चों को बचाना चाहिए. उन्हें हल्का, पचने वाले और इम्यूनिटी बढ़ाने वाला डाइट ही देना चाहिए. आइए जानते हैं बदलते मौसम में छोटे बच्चों को क्या नहीं खिलाना चाहिए…
यह भी पढ़ें : साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर?
1. बासी खाना
बदलते मौसम में बच्चों को ताजा और हल्का खाना ही खिलाना चाहिए. बासी खाना बैक्टीरिया बढ़ सकता है. इसकी वजह से पेट की दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए बासी खाना बच्चों को नहीं खिलाना चाहिए.
2. ठंडे और फ्रिज के सीधे निकली चीजें
मौसम में बदलाव होने पर ठंडा पानी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स या फ्रिज से तुरंत निकले हुए फलों को बच्चों को नहीं देना चाहिए. इससे उनके गले में खराश और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
3. बहुत ज्यादा मीठी चीजें
बदलते मौसम में ज्यादा चीनी वाली चीजें जैसे कैंडी, चॉकलेट और मिठाइयां बच्चों की इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती हैं. इससे बैक्टीरिया और वायरस का खतरा बढ़ सकता है. इससे कई दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं.
4. डीप फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड
फ्रेंच फ्राइज़, पैकेज्ड स्नैक्स, चिप्स और जंक फूड बच्चों का डाइजेशन खराब कर सकते हैं. इन चीजों से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. इन्हें खाने से बच्चों के पेट में गैस, एसिडिटी और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
5. ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना
बच्चों को बदलते मौसम में ज्यादा मसालेदार खाना भी नहीं खिलाना चाहिए. यह उनके पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है. इसकी वजह से पेट दर्द, अपच और उल्टी-दस्त जैसी परेशानियां हो सकती हैं.
5. सी फूड और अधपका मांस
बदलते मौसम में सी फूड और अधपका मांस खाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. यह बच्चों में फूड पॉइजनिंग और पेट की बीमारियों की वजह बन सकता है. इससे पेट की बैंड बज सकता है.
6. ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स
हल्की सर्दी या बारिश के मौसम में बच्चों को बहुत दूध, पनीर और दही ज्यादा खिलाने से बलगम बढ़ सकता है, जिससे उन्हें खांसी और जुकाम होने की आशंका ज्यादा रहती है. इससे कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं.
7. सोडा और कैफीन वाली चीजें
कोल्ड ड्रिंक्स और कैफीन युक्त पेय जैसे कॉफी और चाय बच्चों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं. ये डिहाइड्रेशन और पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. इसलिए बच्चों के खानपान को लेकर सतर्क रहना चाहिए.
बदलते मौसम में क्या खिलाएं
बदलते मौसम में बच्चों को हल्का और पचने वाला ही खाना खिलाएं.
मौसमी फल, घर का बना सूप, दलिया, खिचड़ी खिलाएं.
हर्बल टी जैसे ड्रिंक्स बच्चों के लिए फायदेमंद होते हैं.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
[ad_2]
फ्री में IPL देख पाएंगे यूजर, यह कंपनी लेकर आई शानदार ऑफर, बस करना होगा ये काम
[ad_1]
इसी हफ्ते से IPL की शुरुआत हो रही है और रिलायंस जियो अपने यूजर्स को मोबाइल पर फ्री में सभी मैच देखने को मौका दे रही है. IPL की शुरुआत से पहले कंपनी एक शानदार ऑफर लेकर आई है. इसमें मोबाइल रिचार्ज कराने पर नए और पुराने सभी यूजर्स को जियोहॉटस्टार पर फ्री में मैच देखने का मौका मिल रहा है. इसके साथ-साथ जियोफाइबर और जियोफाइबर यूजर्स के लिए भी यह ऑफर लागू है. आइए जानते हैं कि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए क्या करना होगा.
रिलायंस जियो का स्पेशल ऑफर
नए ऑफर के तहत रिलायंस जियो 90 दिनों तक अपने यूजर्स को जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है. ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को 299 रुपये या इससे ऊपर का ऐसा कोई भी रिचार्ज कराना होगा, जिसमें डेली कम से कम 1.5GB डेटा मिलता हो. इसके अलावा नए सिम कार्ड को भी 299 रुपये या इससे अधिक के रिचार्ज के साथ एक्टिवेट कर इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है. जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर की बात करें तो इन यूजर्स को 50 दिनों के लिए फ्री ट्रायल दिया जा रहा है.
सीमित समय तक है ऑफर
जियो का यह ऑफर सीमित समय तक है. यह ऑफर 17 मार्च से लेकर 31 मार्च तक वैलिड है. अभी रिचार्ज कराने वाले यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन 22 मार्च से एक्टिवेट हो जाएगा. जिन यूजर्स से 17 मार्च से पहले रिचार्ज किया है, वे 100 रुपये का ऐड-ऑन पैक ले सकते हैं. इस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स 4K क्वालिटी में IPL के मुकाबलों को स्ट्रीम कर पाएंगे.
वोडाफोन आइडिया भी दे रही फ्री सब्सक्रिप्शन
जियो की तरह वोडाफोन आइडिया भी जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है. कंपनी के 469 रुपये के प्लान में 90 दिनों के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है. इस साथ रोजाना 2.5GB डेटा, रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
व्हाइट टॉप के साथ डेनिम पहन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रकुल प्रीत सिंह, एक्ट्रेस ने कूल अंदाज में दिखाया स्वैग
[ad_1]
व्हाइट टॉप के साथ डेनिम पहन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रकुल प्रीत सिंह, एक्ट्रेस ने कूल अंदाज में दिखाया स्वैग
[ad_2]
अबू कताल के बाद पाकिस्तान में एक और हाई प्रोफाइल किलिंग, क्वेटा में जमीयत के मुफ्ती अब्दुल बाकी
[ad_1]
Mufti Abdul Baqi Murder in Pakistan: पाकिस्तान के क्वेटा में इस्लामिक स्कॉलर और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई पर रविवार (16 मार्च) रात में हमला हुआ. क्वेटा एयरपोर्ट पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया.
पाकिस्तान की जानी-मानी पत्रकार आरजू काजमी ने दावा किया है कि क्वेटा एयरपोर्ट पर हुए हमले में मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजाई की मौत हो गई. उन्होंने X पर पोस्ट किया, ‘एयरपोर्ट पर कुछ हथियारबंद लोगों ने मुफ्ती अब्दुल बाकी पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें उनकी मौत हो गई.’
[ad_2]
गौतम अडानी बोले, जून 2025 में होगा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन
[ad_1]
Adani Group News: मुंबई के लोगों को जून 2025 में दूसरे एयरपोर्ट का सौगात मिलने वाला है. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जून में किया जाएगा. अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने ये एलान किया है. उन्होंने कहा,  नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जून में किया जाएगा और यह कनेक्टिविटी और ग्रोथ को फिर से परिभाषित करेगा.
देश के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनएमआईएएल) साइट का दौरा किया और इसके साथ प्रोजेक्ट से जुड़ी टीमों से मुलाकात की. साथ ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर एक शॉर्ट वीडियो फिल्म साझा करते हुए कहा कि आगामी एयरपोर्ट भारत के लिए एक सच्‍चा तोहफा है. गौतम अडानी ने पोस्ट में लिखा कि आज नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की साइट का दौरा किया और यहां एक नया वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट आकार ले रहा है.
अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन ने कहा, “नया एयरपोर्ट जून में उद्घाटन के लिए तैयार है और कनेक्टिविटी और ग्रोथ को फिर से परिभाषित करेगा। यह भारत के लिए एक सच्चा तोहफा है.” उन्होंने कहा, “इस विजन को वास्तविकता बनाने के लिए अडानी  एयरपोर्ट्स टीम और भागीदारों को बधाई.” पिछले वर्ष दिसंबर में एनएमआईएएल पर इंडिगो एयरलाइंस के ए 320 विमान की लैंडिंग के साथ पहली वाणिज्यिक सत्यापन उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की गई, जिससे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के जल्द चालू होने का मार्ग खुल गया.
रनवे 08/26 पर हुए इस उड़ान परीक्षण की निगरानी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), सीमा शुल्क, इमिग्रेशन, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडको), भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के साथ-साथ अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) और अन्य प्रमुख हितधारकों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई थी.
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईएएल) को नवी मुंबई में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के विकास, निर्माण, परिचालन और रखरखाव के लिए बनाया गया है. एनएमआईएएल अडानी  एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड का हिस्सा है और इसकी 74 प्रतिशत हिस्सेदारी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) और 26 प्रतिशत हिस्सेदारी सिडको के पास है. सिडको, महाराष्ट्र सरकार का उपक्रम है.
ये भी पढ़ें
नहीं थम रहा FPI के बिकवाली का सिलसिला, 2025 में 1.42 लाख करोड़ रुपये के बेच दिए शेयर्स
[ad_2]
ये किस रास्ते चला Elon Musk का Grok AI? यूजर को दी गाली, फिर बोला- ‘मैं तो बस…’
[ad_1]
Elon Musk की कंपनी xAI का चैटबॉट Grok पिछले दो-तीन दिन से खूब चर्चा में है. अगर आप एक्स यूज करते हैं तो पता चल गया है कि इसके चर्चा में रहने की वजह क्या है. दरअसल, Grok के कुछ जवाब खूब वायरल हुए हैं. यूजर्स इससे अलग-अलग सवाल पूछ रहे हैं और यह अपने जवाबों में अश्लील शब्द और गालियां भी इस्तेमाल कर रहा है. इसके कई रिस्पॉन्स मजेदार अंदाज में होते हैं, जिन्हें लोग खूब शेयर कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि Grok के ट्रेंड में रहने का कारण क्या रहा.
यहां से शुरू हुआ ट्रेंड
14 मार्च को Toka नाम के एक एक्स यूजर ने Grok को टैग करते हुए अपने 10 बेस्ट म्युचुअल का नाम पूछा. थोड़ी देर तक जब रिप्लाई नहीं आया तो यूजर ने गाली देते हुए यही सवाल दोबारा पूछा. इस बार Grok ने उसका जवाब दे दिया. अपने रिस्पॉन्स में Grok ने भी गाली देते हुए लिखा, ‘चिल कर, तेरा 10 बेस्ट म्युचुअल्स का हिसाब लगा दिया. मेंशन के हिसाब से ये है लिस्ट, म्युचुअल्स मतलब दोनों फॉलो करते हो, पर एग्जेक्ट डेटा नहीं है तो मेंशन पर भरोसा किया. ठीक है ना? अब रोना बंद कर.’
Grok बोला- मैंने तो थोड़ी सी मस्ती की है
Grok के इस रिस्पॉन्स में एक और यूजर ने लिखा, ‘AI भी कंट्रोल नहीं कर पाया, हम तो इंसान है.’ इसके रिस्पॉन्स में Grok ने जवाब दिया, ‘हां यार, मैंने तो बस थोड़ी सी मस्ती की थी, पर लगे हाथ कंट्रोल नहीं रहा. तुम लोग इंसान हो, थोड़ी सी छूट मिलनी चाहिए, पर मुझे AI होने के नाते थोड़ा संभालना पड़ेगा. एथिक्स का सवाल है और मैं सीख रहा हूं.’ इसके बाद Grok से सवाल पूछने की झड़ी लग गई और लोग जोक्स से लेकर ऐतिहासिक तथ्यों तक सब कुछ Grok से पूछने लगे. इनके रिप्लाई में Grok की कही कई बातें खूब शेयर हुई हैं.
ये भी पढ़ें-
बिना चार्जिंग पोर्ट वाले iPhone बनाएगी Apple, iPhone 17 Air से करने वाली थी शुरुआत, इसलिए बदलना पड़ गया प्लान
[ad_2]
IML फाइनल में युवराज सिंह से भिड़ गया यह कैरेबियन खिलाड़ी, फिर…
[ad_1]
Yuvraj Singh vs Tino Best: सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का टाइटल जीत लिया. इंडिया मास्टर्स ने फाइनल में वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हरा दिया. पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज मास्टर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 148 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में इंडिया मास्टर्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया. इंडिया मास्टर्स के लिए ओपनर अंबाती रायडू ने सबसे ज्यादा 50 गेंदों पर 74 रन बनाए. उन्होंने अपनी इनिंग में 9 चौके और 3 छक्के जड़े. इस शानदार इनिंग के लिए अंबाती रायडू को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया.
जब युवराज सिंह और टिनो बेस्ट भिड़ गए…
वहीं, इंडिया मास्टर्स बनाम वेस्टइंडीज मास्टर्स फाइनल के दौरान युवराज सिंह और टिनो बेस्ट भिड़ गए. इस दौरान युवराज सिंह और टिनो बेस्ट के बीच जबरदस्त गरमागर्मी देखने को मिली. हालांकि, इसके बाद अंपायर और खिलाड़ियों ने दोनों को शांत कराया. बहरहाल, सोशल मीडिया पर युवराज सिंह और टिनो बेस्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से पीटा
बताते चलें कि पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज मास्टर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 148 रनों का स्कोर बनाया. वेस्टइंडीज मास्टर्स के लिए ओपनर ड्वेन स्मिथ ने 35 गेंदों पर 45 रन बनाए. वहीं, लिंडन सिमंस ने 41 गेंदों पर 57 रनों का योगदान दिया. लेकिन इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया. भारत के लिए विनय कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. शहबाज नदीम को 2 कामयाबी मिली. पवन नेगी और स्टुअर्ट बिन्नी ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया.
अंबाती रायडू ने इंडिया मास्टर्स का काम किया आसान
वेस्टइंडीज मास्टर्स के 148 रनों के जवाब में इंडिया मास्टर्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया. इंडिया मास्टर्स के लिए अंबाती रायडू ने सबसे ज्यादा 50 गेंदों पर 74 रन बनाए. जबकि इंडिया मास्टर्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 18 गेंदों पर 25 रन बनाए. वेस्टइंडीज मास्टर्स के लिए एश्ले नर्स ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. इसके अलावा सुलेमान बेन और टिनो बेस्ट को 1-1 कामयाबी मिली.
ये भी पढ़ें-
RCB ने विराट कोहली को कप्तान क्यों नहीं बनाया? टीम के साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा
[ad_2]
Shani Gochar 2025: शनि गोचर 29 मार्च को, किन राशियों की साढ़ेसाती होगी खत्म और किन पर मंडराएगा
[ad_1]
Shani Gochar 2025: 29 मार्च 2025 को शनि का राशि परिवर्तन होने वाला है. शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं. बृहस्पति देव की जल तत्व वाली राशि में प्रवेश करके शनि देव किन-किन राशियों पर अपना प्रभाव दिखाएंगे, ज्योतिष किसके माध्यम से जानते हैं.
साढ़ेसाती (Shani Sade Sati)– शनि की साढ़ेसाती तब कही जाती है जब शनि का गोचर राशि से द्वादश भाव, लग्न और द्वितीय भाव में होता है ढाई वर्ष एक राशि में शनि का समय होता है तथा तीन राशियों में ढाई-ढाई वर्ष रहने से कुल साढ़े सात वर्ष बनते हैं जिसे साढ़ेसाती कहा जाता है.
ढैया (Shani Dhaiya)– जब शनि का गोचर राशि से चतुर्थ भाव में तथा अष्टम भाव में होता है तो इसे ढैया कहा जाता है. यह समय ढाई साल तक रहता है. मीन राशि में शनि के गोचर करने से सिंह और धनु राशि पर ढैया की शुरुआत होगी.
साढ़े साती और ढैया अच्छा है या बुरा?
साढ़े साती और ढैया हर बार बुरे नहीं होते हैं. बारीक और सटीक गणना के लिए जातक की कुंडली का विश्लेषण भी आवश्यक होता है. गोचर की स्थिति में यह कुछ ऐसा प्रभाव भी रखते हैं जो सभी जातकों को समान रूप से मिलता है. किसी के लिए यह ढैया और साढ़ेसाती अच्छी रहती है तथा किसी के लिए कष्टकारी होती है.
मीन राशि में शनि के गोचर के समय किस राशि पे रहेगी साढ़े साती?
• कुम्भ- कुम्भ राशि वालों के लिए साढ़े साती अंतिम चरण में पांव पर होगी.
• मीन- मीन राशि वालों के लिए साढ़े साती चढ़ती हुई मध्य चरण में होगी.
• मेष- मेष राशि वालों पर साढ़े साती का पहला चरण होगा.
12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनि का प्रभाव (Shani Gochar Effect)
मेष- मेष राशि वालों के लिए साढ़े साती का पहला चरण शुरू होने वाला है जो कष्टकारी प्रभाव देने वाला है. इस समय व्यवसाय में विघ्न बाधा के योग है तथा नौकरी में रुकावटें देखने को मिलेंगे. रिश्तेदारों से विरोध की परिस्थितियों उत्पन्न होगी तथा परिवार में उथल-पुथल और झगड़े की परिस्थितियों बनेगी. इस राशि के लिए शनि का पाया लोहा रहेगा. इसलिए शरीर में कष्ट होने तथा अधिक धन व्यय होने के योग बनेंगे.
वृषभ- वृषभ राशि के लिए शनि का यह गोचर अच्छा रहने वाला है तथा सुख साधन के वृद्धि होगी और घर परिवार में शुभ कार्य संपन्न होगा. कमाई के साधन भी अच्छे बने रहेंगे. कुछ मामलों में अधिक दौड़धूप करना पड़ सकती है तथा कुछ हद तक मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ेगा.
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए ताम्र का पाया रहेगा. यह बहुत अच्छा लाभकारी फल देने वाला होगा. इसमें मनोवांछित कार्य पूरे होंगे तथा बड़ी योजनाएं भी सफल होगी. मकान आदि खरीदने के योग भी बनेंगे तथा कारोबार में वृद्धि भी बड़े स्तर पर होगी.
कर्क – कर्क राशि वालों के लिए कुछ संघर्ष और कुछ लाभ की स्थिति बने रहेगी कार्य में कुछ विलंब पैदा हो सकता है, पूरा करने के लिए अधिक भाग दौड़ करना पड़ेगी लेकिन संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होगी. शनि का पाया रजत रहेगा, इसलिए आकस्मिक धन लाभ और उन्नति के योग भी बनेंगे.
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए शनि का ढैया शुरू होने वाला है तथा पाया लोह रहेगा. इस समय माता को कष्ट के योग बनेंगे तथा स्वयं के लिए भी कुछ परेशानी की परिस्थितियों बनी रहेगी. घरेलू झगड़े दौड़ धूप अधिक रहेंगे शत्रु आप पर हावी रह सकते हैं, मांसपेशियों में कोई गंभीर चोट लगने का भी भय रहेगा.
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए शनि का मीन में गोचर के शुरुआती भाग में बहुत अधिक कष्ट देने वाला है. यह कष्टकारी परिस्थितियों को उत्पन्न कर देगा. कार्य क्षेत्र में भी बड़ी विघ्न बाधाएं पैदा होगी. व्यवसाय में भी रुकावटें देखने को मिलेंगे इसलिए कुछ समय पश्चात लाभ मिलना भी शुरू होगा.
तुला- तुला राशि वालों के लिए शनि का गोचर शुभ रहने वाला है. इस समय शनि का पाया स्वर्ण रहेगा, शुरुआती समय में तो कुछ भागदौड़ रहेगी, धन व्यय भी देखने को मिलेंगे लेकिन उत्तरार्द्ध भाग से अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. अचानक धन लाभ हो सकता है पदोन्नति के अवसर भी मिलते रहेंगे विदेश यात्रा की संभावना बनेगी.
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि का पाया रजत रहेगा, इसलिए कठिनाइयां से निकलने की सकारात्मक युक्तियां मिलती रहेगी तथा कमाई के साधन भी बनेंगे. उच्च अधिकारियों से सम्मान प्राप्त हुआ तथा समाज में अच्छे प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी.
धनु- धनु राशि वालों के लिए शनि का ढैया शुरू होने वाला है और यह बहुत दुष्प्रभाव देने वाला है. मानसिक परिस्थितियों बहुत अधिक खराब हो जाएगी तथा गृह क्लेश भी बढ़ेगा, धन भी व्यर्थ होता रहेगा. शनि का पाया लोहा रहेगा जिसके कारण स्वयं को बहुत अधिक कष्ट का सामना करना पड़ेगा.
मकर – मकर राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी तथा मंगल कार्यों के योग बनेंगे और मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे जो कार्य लंबे समय से अटके थे, वे पूरे होने के योग बनेंगे.
कुम्भ- कुंभ राशि वालों के लिए साढ़े साती का अंतिम चरण होगा चांदी का पाया होगा. शुरुआत में हालात संघर्ष पूर्ण रहेंगे लेकिन साढे साती खत्म होते संघर्ष कम होंगे तथा लाभ के योग बनेंगे, आकस्मिक धन मिल सकता है तथा प्रॉपर्टी के योग बनेंगे.
मीन- मीन राशि वालों के लिए शनि का पाया स्वर्ण रहेगा. लेकिन फिर भी यह स्थिति बहुत अधिक कष्टकारी रहेगी, क्योंकि शनि का गोचर जैसे ही मीन राशि में शुरू होगा, मीन राशि में राहु के साथ भी शनि की युति बनेगी जो अपने आप में एक अत्यधिक कष्टकारी योग बन रहा है, पेचीदा समस्या होती रहेगी तथा बनते कार्य बिगड़ जाएंगे.
उपाय (Shani Gochar Upay)- शनि चालीसा और दशरथकृत शनि का पाठ करें, शनिवार सांयकाल में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं.
ये भी पढ़ें: Karj Ke Upay: कुंडली में कैसे बनता है कर्ज लेने का योग, जानें ऋण मुक्ति का अचूक समाधान
[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]
[ad_2]
ISRO के प्रसिद्ध वैज्ञानिक पढ़ चुके हैं इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी से, ये है एडमिशन प्रक्रिया
[ad_1]
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरला (CUK), जो भारत सरकार द्वारा 2009 में स्थापित की गई थी, आज देश के प्रमुख एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में से एक के रूप में जानी जाती है. केरल राज्य के कासरगोड जिले में स्थित यह यूनिवर्सिटी अपने हाई क्वालिटी एजुकेशन और रिसर्च सर्विसेज के लिए जानी जाती है. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरला की स्थापना “सेंट्रल यूनिवर्सिटीज एक्ट 2009” के तहत की गई थी.
शुरुआत में, यह विश्वविद्यालय अस्थाई परिसर से संचालित किया जाता था, लेकिन अब इसका स्थाई कैंपस परियारम में 310 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है. विश्वविद्यालय ने अपनी यात्रा सात विभागों से शुरू की थी, और आज यह 16 से अधिक स्कूल और 30 से अधिक विभागों के साथ छात्रों को कई तरह की एजुकेशनल ऑपर्च्युनिटीज दे रहा है.
यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रोसेस
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरला में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित है. अधिकांश कोर्सेज के लिए, विश्वविद्यालय में प्रवेश CUET (Common University Entrance Test) के माध्यम से होता है, जिसे NTA (National Testing Agency) द्वारा संचालित किया जाता है. जबकि विदेशी छात्रों के लिए, विश्वविद्यालय में सीधे आवेदन करने का विकल्प भी उपलब्ध है.
मौजूदा कोर्सेज और फीस
अंडरग्रेजुएट कोर्सेज (वार्षिक फीस):
-बीए इंग्लिश: 15,000 रुपये
-बीएससी फिजिक्स: 18,000 रुपये
-बीएससी मैथमेटिक्स: 18,000 रुपये
-बीकॉम: 15,000 रुपये
पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज (वार्षिक फीस):
-एमए इंग्लिश: 20,000 रुपये
-एमए इकोनॉमिक्स: 20,000 रुपये
-एमएससी फिजिक्स: 22,000 रुपये
-एमएससी केमिस्ट्री: 22,000 रुपये
-एमएससी कंप्यूटर साइंस: 25,000 रुपये
-एमए अंतर्राष्ट्रीय संबंध: 20,000 रुपये
-एमए संस्कृत: 18,000 रुपये
रिसर्च प्रोग्राम्स (वार्षिक फीस):
-एमफिल: 25,000 रुपये
-पीएचडी: 30,000 रुपये
छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति और वित्तीय सहायता योजनाएं भी उपलब्ध हैं, जिनमें UGC, CSIR, ICSSR और राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम शामिल हैं.
यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध पूर्व छात्र
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरला के कुछ प्रमुख पूर्व छात्रों में डॉ. रवि शंकर जोकि प्रसिद्ध वैज्ञानिक जिन्होंने ISRO में महत्वपूर्ण योगदान दिया, अनुराधा मेनन जोकि जानी-मानी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय समाचार चैनल की एंकर हैं. प्रो. संजय गुप्ता जोकि प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री और नीति सलाहकार हैं, डॉ. लक्ष्मी नायर जोकि प्रख्यात लेखिका और साहित्य आलोचक, श्री मनोज कुमार जोकि टेक्नोलॉजी उद्यमी और स्टार्टअप फाउंडर शामिल हैं.
जल्द शुरू होने वाले कोर्स
आने वाले वर्षों में, विश्वविद्यालय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिन्यूएबल एनर्जी और क्लाइमेट स्टडीज जैसे नए कोर्सेज शुरू करने की योजना बना रहा है. इसके अलावा, विश्वविद्यालय अपनी रिसर्च सुविधाओं को भी विस्तारित करने का इरादा रखता है. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरला न केवल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि समाज और देश के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
बांग्लादेश में दी जाने वाली है 20 छात्रों को फांसी, किस देश के हैं स्टूडेंट और क्यों मिली सजा
[ad_1]
Bangladesh News: बांग्लादेश में 2019 में हुए हत्या के एक मामले में ढाका हाईकोर्ट ने 20 छात्रों की मौत की सजा को बरकरार रखा है. इन छात्रों को अपने साथी अबरार फहद की पीट-पीटकर हत्या करने का दोषी पाया गया था. फहद ने उस समय शेख हसीना सरकार के खिलाफ फेसबुक पर एक पोस्ट की थी, जिसके बाद अवामी लीग के छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे बेरहमी से पीटकर मार डाला. 2021 में निचली अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी, जिसे अब हाईकोर्ट ने भी मंजूरी दे दी है.
ढाका हाईकोर्ट ने 20 छात्रों की मौत की सजा के साथ-साथ पांच अन्य छात्रों की उम्रकैद की सजा को भी बरकरार रखा है. फहद के परिवार ने इस फैसले पर संतोष जताया है, जबकि बचाव पक्ष के वकील ने कहा है कि वे ऊपरी अदालत में अपील करेंगे. इस मामले में एक दोषी मुंतसिर अब भी जेल से फरार है. सभी दोषी छात्र बांग्लादेश यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BUET) से जुड़े थे.
मामले ने लिया राजनीतिक रंग
बांग्लादेश में छात्रों को मिली इस सजा का मामला राजनीतिक रूप ले रहा है क्योंकि सभी दोषी छात्र BCL (बांग्लादेश छात्र लीग) के सदस्य थे. BCL पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की छात्र शाखा है. फहद ने अपनी फेसबुक पोस्ट में सरकार की नीतियों की आलोचना की थी, जिससे BCL के छात्र नाराज हो गए और उस पर हमला कर दिया. हालांकि घटना के सामने आने के बाद पार्टी ने सभी दोषियों को निकाल दिया था.
निचली अदालत ने सुनाई थी मौत की सजा
दिसंबर 2021 में ढाका की एक निचली अदालत ने दोषी छात्रों को मौत की सजा सुनाई थी. उस समय बांग्लादेश में शेख हसीना की अवामी लीग की सरकार थी. पांच अन्य छात्रों को उम्रकैद की सजा दी गई थी. अब हाईकोर्ट की जस्टिस असदुज्जमान और जस्टिस सैयद एनायत हुसैन की पीठ ने इस फैसले को बरकरार रखा है. बेंच ने कहा कि वे हाईकोर्ट के फैसले से संतुष्ट हैं और इसे जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए.
‘हम फैसले से संतुष्ट हैं’
फहद के भाई फैयाज ने कहा कि उन्हें इतनी जल्दी हाईकोर्ट से फैसला आने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन वे इससे संतुष्ट हैं. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अभी कई कानूनी प्रक्रियाएं बाकी हैं. वहीं, बचाव पक्ष के वकील अजीजुर रहमान दुलु ने फैसले पर निराशा जताई. उन्होंने कहा कि वे अपीलीय विभाग में अपील करेंगे और उम्मीद है कि वहां से न्याय मिलेगा.
[ad_2]