19 मार्च को एंट्री मारेगा Realme का नया 5G Smartphone! 50MP के Sony कैमरा से होगा लैस, जानें डिटेल्स
[ad_1]
19 मार्च को एंट्री मारेगा Realme का नया 5G Smartphone! 50MP के Sony कैमरा से होगा लैस, जानें डिटेल्स
[ad_2]
[ad_1]
19 मार्च को एंट्री मारेगा Realme का नया 5G Smartphone! 50MP के Sony कैमरा से होगा लैस, जानें डिटेल्स
[ad_2]
[ad_1]
Beard Health Risks : दाढ़ी रखना आजकल ट्रेंड में है. यूथ लंबी और घनी दाढ़ी रखना पसंद करते हैं. इससे उन्हें स्टाइलिश लुक मिलता है. ऑनेस्ट एमिश की ओर से वनपोल द्वारा किए गए 2019 के सर्वे के अनुसार, 75% पुरुष बियर्ड पर ज्यादा कॉन्फिडेंस महसूस करते हैं, जबकि 40% लोग परफेक्ट दाढ़ी रखने के लिए क्रेजी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबी दाढ़ी आपकी सेहत (Health) के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है. अगर सही देखभाल न की जाए तो यह सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि लंबी दाढ़ी रखने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं…
1. बैक्टीरिया और गंदगी का घर
2. स्किन एलर्जी और खुजली
अगर दाढ़ी का सही तरह ख्याल न रखा जाए तो उसमें गंदगी और बैक्टीरिया (Bacteria) जम सकते हैं, जिससे स्किन में एलर्जी और खुजली हो सकती है. इससे त्वचा लाल हो सकती है और लगातार खुजलाने से जलन भी महसूस हो सकती है.
3. मुंहासे और पिंपल्स की समस्या
लंबी दाढ़ी रखने से स्किन पर ऑयल और पसीना जमा हो सकता है, जिससे रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और पिंपल्स (Pimples) की समस्या बढ़ जाती है. इससे चेहरे और स्किन को काफी नुकसान पहुंच सकता है.
4. सांस की बदबू और बैक्टीरिया का इंफेक्शन
अगर आप लंबी दाढ़ी रखते हैं और उसे साफ नहीं करते हैं तो खाने के छोटे-छोटे कण दाढ़ी में फंस सकते हैं. यह बैक्टीरिया के पनपने का कारण बन सकता है और सांस में बदबू भी आ सकती है.
5. दाढ़ी के कारण फंगल इंफेक्शन
अगर दाढ़ी की केयर न की जाए और सही तरह से न रखा जाए तो नमी और पसीने के कारण दाढ़ी में फंगल इंफेक्शन हो सकता है, जिससे स्किन पर दाने और जलन हो सकती है. यह समस्या खासतौर पर गर्मी वाले मौसम में ज्यादा देखने को मिल सकती हैं.
6. अस्थमा और एलर्जी बढ़ सकती है
अगर आपको पहले से अस्थमा या धूल-मिट्टी से एलर्जी है, तो लंबी दाढ़ी इसे और बढ़ा सकती है. इसमें धूल और पराग (pollen) जमा हो सकते हैं, जो सांस लेने में दिक्कत पैदा कर सकते हैं.
यूरोपियन जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजियोलॉजी एंड ऑक्यूपेशनल फिजियोलॉजी में पब्लिश 1988 के एक स्टडी में पाया गया कि गंजे पुरुषों में पसीने का वाष्पीकरण सिर पर बाल रखने वाले पुरुषों की तुलना में दो से तीन गुना ज्यादा था, जिन्हें लाइट हाइपरथर्मिया कहा गया. दाढ़ी वाले पुरुषों में वाष्पीकरण 40% तक कम थी. इसका मतलब है कि दाढ़ी शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का काम करता है. इससे गंजापन बढ़ सकता है.
दाढ़ी की सही देखभाल कैसे करें
रोजाना दाढ़ी को साफ करें और किसी अच्छे एंटी-बैक्टीरियल शैम्पू या फेसवॉश का इस्तेमाल करें.
दाढ़ी को मॉइस्चराइज करें ताकि त्वचा में रूखापन न आए.
समय-समय पर दाढ़ी को ट्रिम करें ताकि यह ज्यादा उलझी न हो.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
[ad_2]
[ad_1]
Pishach Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में ग्रहों की बदलती स्थिति के कारण कई अशुभ योग बनते हैं जैसे प्रेतबाधा योग, कालसर्प योग, दरिद्र नारायण योग आधि, इन्हीं में से एक है पिशाच योग.
नाम से ही स्पष्ट है पिशाच यानी बेहद खतरनाक योग. जिन लोगों की राशि पर पिशाच योग का प्रभाव पड़ता है उनका जीवन तहस-नहस हो सकता है, क्योंकि ये चांडाल और कालसर्प योग से भी ज्यादा पीड़ा देता है. पिशाच योग के कारण आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है. व्यक्ति के अच्छे कार्य भी बिगड़ जाते हैं. अप्रिय घटनाएं होने लगती है.
50 दिन तक रहेगा पिशाच योग का आतंक
पिशाच योग शनि और राहु की युति से बनता है. इस साल 29 मार्च और शनि मीन राशि में गोचर करेंगे. यहां पहले से ही राहु विराजमान हैं. ऐसे में राहु और शनि की युति 18 मई 2025 रहेगी. 50 दिन तक पिशाच योग कहर बरपाएगा.
बेहद सतर्क रहें ये राशियां
सिंह राशि – शनि और राहु की युति सिंह राशि वालों के 8वें भाव में होगी. ऐसे में आपको जॉब में धन और पद दोनों की हानि हो सकती है. अधिकारी से रिश्तों में खटास आ सकती है जिसका असर काम पर भी देखने को मिलेगा. पारिवार में कोई बड़ा विवाद जन्म ले सकता है, जो आर्थिक तौर पर आपको नुकसान पहुंचा सकता है. कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है. पाई-पाई की बचत करें.
मीन राशि – मीन राशि के जातकों को शनि-राहु की युति 50 दिन तक तंग कर सकती है. शनि गोचर के बाद इस राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण भी शुरू हो जाएगा. पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं. लव लाइफ में भी तकरार के कारण दरार पड़ सकती है. सेहत की बात करें तो पैरों और घुटनों में अहनीय दर्द तनाव का कारण बनेगा. कारोबार में किसी भी तरह की नई डील न करें.
मिथुन राशि – शनि-राहु मिथुन राशि वालों के लिए 10वें भाव में गोचर करेंगे. क्रोध पर काबू रखें नहीं तो विवाद जेल तक भी जा सकता है. शत्रुओं से थोड़ा बचकर रहें, प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए विरोधी कई हथकंडे अपना सकता है. काम का बोझ बढ़ेगा. कोई अपना ही आपको धोखा दे सकता है, आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें. जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपको परेशानी में ला सकते हैं.
साप्ताहिक पंचांग 17-23 मार्च 2025: संकष्टी चतुर्थी से शीतला अष्टमी तक 7 दिन के मुहूर्त, राहुकाल जानें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
[ad_1]
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर और हाफिज सईद का भतीजा जिया उर रहमान उर्फ अबू कताल रविवार (16 मार्च, 2025) को पाकिस्तान के झेलम में मारा गया. पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा का कहना है कि इंडिया मोसाद और सीआईए की तरह काम कर रहा है. ये उसकी नई पॉलिसी है कि जिन लोगों ने भारत के खिलाफ काम किया, एक-एक कर उनको मारो लेकिन जिम्मेदारी मत लो. उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान के लिए इंडिया का मैसेज है कि ये लोग कहीं भी सेफ नहीं हैं. कमर चीमा ने कहा कि पिछले दो साल में जो-जो लोग मारे गए हैं, वो सभी इंडिया की वॉन्टेड लिस्ट में थे. मोसाद इजरायली और सीआईए अमेरिकी इंटेलीजेंस एजेंसी है.
कमर चीमा ने कहा कि पिछले दो सालों में जितने लोग पाकिस्तान में मारे गए हैं, ये वो लोग हैं जो कश्मीर में हमलों में या तो शामिल रहे हैं या उनका कोई न कोई लिंक इंडिया में हमलों से है. अब सवाल आता है कि कैसे उन लोगों को पाकिस्तान में मारा जा रहा है, जो जिहाद-ए-कश्मीर में शामिल थे. उन्होंने कहा, ‘बहुत सारे लोग ऐसे मारे गए हैं, जिनका ताल्लुक लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन, अल बदर, जैश-ए-मोहम्मद से है, वो कैसे पाकिस्तान में रहते हुए इंडिया के निशाने पर आ जाते हैं. इसका मतलब ये है कि भारत के पास डेटाबेस मौजूद है. कश्मीर के अंदर जो लोग पकड़े गए, क्या उनसे इंफोर्मेशन ले रहे हैं या अपना डेटा है या इंडिया उन लोगों से जानकारी ले रहा है, जिन्होंने खुद को सरेंडर कर दिया. आप सोच भी नहीं सकते कि कैसी इंफोर्मेशन उनके पास है.’
कमर चीमा ने कहा कि रविवार को पाकिस्तान में जो कत्ल हुआ, उसमें उस बंदे को मारा गया है, जो पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के दिन भारत के अंदर हुए हमलों में शामिल था. उन्होंने कहा, ‘मिसाल के तौर पर बशीर अहमद पीर, ये हिजुबल मुजाहिदीन का बंदा था. इसका 2023 में रावलपिंडी में कल्त किया गया. सैयद खालिद रजा, जो अल बदर का पूर्व कमांडर था, उसका कराची के अंदर 2023 में कत्ल किया गया. अकरम खान गाजी, कहा जाता है कि ये लश्कर-ए-तैयबा का एक रिक्रूटर था, जिसका खबैर पख्तूनख्वा में कत्ल कर दिया गया. इसी तरह रियाज अहमद उर्फ अबू कासम, जिसे रावलाकोट कश्मीर में एक मस्जिद के अंदर मार दिया गया. शेख जमीन उर रहमान तहरीक-उल-मुजाहिदीन का बंदा था, जिसका 2024 में कत्ल किया गया.’
कमर चीमा ने कहा कि अब हम कहते हैं कि इन हत्याओं के अंदर भारत है वो कैसे क्योंकि इन हत्याओं के पीछे सबूत हैं, एनालिसिस हैं. इंडिया ने कभी जम्मेदारी नहीं ली कि वो ये ऑपरेशन करवा रहा है, लेकिन ये सभी वो लोग हैं जो इंडिया की वॉन्टेड लिस्ट में हैं, या इंडिया से लिंक्ड हैं. ये सभी लोग एंटी इंडिया काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ये सभी सेलेक्टिव किलिंग हैं और ये मोसाद और सीआईए स्टाइल वर्क है. इंडिया ने मोसाद और सीआईए से ये स्टाइल लिया है. अब पाकिस्तान ओपनली कह रहा है कि रॉ इसमें शामिल है.
यह भी पढ़ें:-
लंदन में एलन मस्क का क्यों उड़ाया जा रहा है मजाक, जगह-जगह लगाए गए गोरिल्ला स्टाइल वाले एड
[ad_2]
[ad_1]
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू जिसका नाम सुनते ही लोगों का खून खौल उठता है. वो अब आम लोगों से भी डरने लगा है. जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर कसरत करते दिखाई दे रहा है. पन्नू के साथ उसका साथी भी जिम में बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पन्नू जिम में वेटलिफ्टिंग और दूसरी एक्सरसाइज कर रहा है.
वायरल वीडियो की खास बात ही यह है कि इस खालिस्तानी आतंकी ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे अपनी सुरक्षा को लेकर डर है. पुलिस और जांच एजेंसियों को छोड़िए, अब पन्नू को आम लोगों का डर भी सताने लगा है. वीडियो में पन्नू की बॉडी लैंग्वेज तो आत्मविश्वास से भरी हुई दिख रही है, लेकिन उसकी यह हरकत कई सवाल खड़े कर रही है जो उसकी गीदड़ भभकियों की सच्चाई भी उजागर कर रही है. कि हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और.
ये खालिस्तानी टेrrरिस्ट पन्नू है। अनजान आदमियों से इतना डरता है कि जिम के अंदर भी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनता है।
#SunitaWilliams #Grok #zelena #zeudiners #War2 #jhope_MONALISApic.twitter.com/jAfZsPa2Kn
— naren (@naren_doc) March 17, 2025
गुरपतवंत सिंह पन्नू एक खालिस्तानी आतंकवादी है, जो ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) नामक प्रतिबंधित संगठन का प्रमुख है. वह वर्तमान में अमेरिका में रहता है और उसके पास अमेरिका और कनाडा दोनों की नागरिकता है. पन्नू ने भारत में अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए हैं, जिनमें ‘रेफरेंडम 2020’ शामिल है, जिसका उद्देश्य पंजाब को भारत से अलग करना था. भारत सरकार ने जुलाई 2020 में पन्नू को आतंकवादी घोषित किया और उसके संगठन SFJ पर प्रतिबंध लगाया. पन्नू ने हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी थी, जिससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.
यूजर्स के अनुसार, पन्नू की यह हरकत दिखावटी हो सकती है, क्योंकि वह अक्सर खुद को बड़ा दिखाने और प्रचार पाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाता रहता है. दूसरी ओर, यह भी मुमकिन है कि उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा हो, इसलिए वह हर वक्त बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर घूम रहा हो. वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा…ये वही है जो बड़े बड़े डींगे हांकते हैं, लेकिन ऐसे लोग तो टॉयलेट में भी बुलेट प्रूफ पहनकर जाते हैं.
वीडियो के वायरल होने के बाद से अब तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पन्नू की हवा निकल रही है. एक और यूजर ने लिखा…इतना खौफ देखकर अच्छा लगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसे कहते हैं मौत से पहले ही मर जाना.
यह भी पढ़ें: पट से हेड शॉट! जबरन रंग डाल रहा था शख्स, सिर पर पड़ा ऐसा तमाचा कि भन्ना गया माथा, देखें वीडियो
[ad_1]
Krrish 4 Big Update: ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष’ के पहले तीन पार्ट्स अपार सफलता के बाद मेकर्स जल्द ही इसके चौथे पार्ट लाने वाले हैं. जिसका ऐलान एक्टर के पिता राकेश रोशन ने खुद किया था. लेकिन अब फिल्म को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली अपडेट सामने आई है. खबरों के अनुसार ‘कृष’ के अगले पार्ट का निर्देशन अब राकेश रोशन नहीं करेंगे. हाल ही में उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है.
अब कौन करेगा ‘कृष 4’ का निर्देशन ?
दरअसल हाल ही में ये खबर सामने आई है कि राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशल की फिल्म ‘कृष4’ की जिम्मेदारी डायरेक्टर करण मल्होत्रा को सौंप दी है. अब फिल्म को करण ही डायरेक्ट करने वाले हैं. बता दें कि बॉलीवुड हंगामा से राकेश रोशन ने फिल्म को लेकर खुलकर बात की थी. इसी दौरान उन्होंने ये खुलासा भी किया.
क्यों राकेश रोशन ने छोड़ी ‘कृष 4’ ?
राकेश रोशन ने फिल्म के डायरेक्टर का खुलासा करते हुए कहा कि, ‘एक दिन ऐसा होना ही था, जब मुझे जिम्मेदारी किसी और को सौंपनी पड़ेगी. क्योंकि अब मैं अपनी सेंसेज में नहीं हूं. तो बेहतर यही होगा कि मैं अपनी इच्छा से ऐसा करूं, ताकि मैं फिल्म की पूरी प्रक्रिया को देख सकूं. साथ ही ये भी सुनिश्चित कर पाऊं कि वो सही से ये काम कर पा रहे हैं या नहीं. अगर कल को मेरे पीछे से फिल्म बनती है, तो मुझे इसका कछ पता नहीं चल पाएगा.’
बतौर एक्टर राकेश रोशन ने रखा था बॉलीवुड में कदम
इसके साथ ही राकेश रोशन ने ये भी कहा कि अगर वो इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे तो भी इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ये ब्लॉकबस्टर हिट होगी. हो सकता है सबकुछ उल्टा हो जाए. बता दें कि राकेश रोशन ने हिंदी सिनेमा में अपना करियर बतौर एक्टर शुरू किया था. इस दौरान उन्होंने रेखा समेत कई बड़ी हीरोइन्स के साथ काम किया. फिर वो डायरेक्शन की दुनिया में आए थे.
ये भी पढ़ें –
जब इस फिल्म में हेमा मालिनी संग इंटीमेट सीन करने में एक्टर के छूट गए थे पसीने, एक्ट्रेस ने कहा था- ‘इतना डर है तो…’
[ad_2]
[ad_1]
क्या होती है IP68/IP69 रेटिंग? ये हैं सबसे बेहतरीन वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट
[ad_2]
[ad_1]

‘चंद्रबाबू, नीतीश और पासवान को बता दें, जब तक दुनिया है मुसलमान याद रखेंगे आपकी…’, वक्फ बिल पर ओवैसी की चेतावनी
[ad_2]
[ad_1]
Multibagger Penny Stock: शेयर बाजार में निवेश कर पैसा कमाने का तरीका भले ही आसान लग सकता है, लेकिन ऐसा है नहीं. अच्छा मुनाफा कमाने के लिए बहुत रिसर्च और धैर्य रखने की जरूरत पड़ती है. कई बार निवेशकों को ऐसे स्टॉक को चुनने में कठिनाई होती है, जो उन्हें शानदार रिटर्न दे. आज हम आपको एक ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने निवेशकों को मालामाल बना दिया है.
यहां बात की जा रही है RIR पावर इलेक्ट्रॉनिक्स की. मल्टीबैगर पेनी स्टॉक RIR पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर की कीमत 2014 में 9.20 रुपये थी. अब साल 2025 में कंपनी का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 2,086 रुपये पर कारोबार कर रहा है. यानी कि बीते 11 सालों में इसके शेयर में 1,986 परसेंट का तगड़ा उछाल आया है. अगर किसी निवेशक ने 11 साल पहले इस पेनी स्टॉक में 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू आज 2.26 करोड़ रुपये हो जाती.
RIR पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में 17 मार्च को 5 परसेंट तक का उछाल आया. दोपहर के एक बजे तक BSE पर इसका शेयर 2,086.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले पांच सालों में शेयर में 6,631.45 परसेंट का जबरदस्त उछाल आया. इससे लंबी अवधि के निवेशकों ने खूब मुनाफा कमाया. इस बीच, RIR के शेयरों पर कम समय के लिए पैसे लगाने वाले निवेशकों के लिए सौदा मुनाफे का नहीं रहा क्योंकि पिछले छह महीनों में शेयर में 40 परसेंट से अधिक की गिरावट आई.
यहां यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद बीते एक महीने में RIR पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में 10 परसेंट से अधिक की वृद्धि हुई है. हालांकि, साल-दर-साल कंपनी के शेयर में 30.88 परसेंट की गिरावट आई है. इससे शेयर प्राइस 3,018.90 रुपये से गिरकर वर्तमान बाजार मूल्य पर आ गया है. RIR पावर इलेक्ट्रॉनिक्स का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2024-2025 की तीसरी तिमाही में 20.42 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 36.5 परसेंट ज्यादा है. कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.48 करोड़ रहा, जो पिछले साल से 32.14 परसेंट अधिक है.
RIR पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर की प्रमुख कंपनी है, जो रेक्टिफायर डायोड, फेज़ कंट्रोल थाइरिस्टर, इन्वर्टर-ग्रेड थाइरिस्टर, पावर मॉड्यूल, डायोड ब्रिज रेक्टिफायर, कस्टमाइज्ड हाई-पावर रेक्टिफायर, बैटरी चार्जर, रेलवे उपकरण और आईजीबीटी स्टैक जैसे सेमीकंडक्टर प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज प्रोड्यूस करती है. इनके उत्पादों का निर्यात यूरोप, अमेरिका जैसे दुनिया के कई हिस्सों में होता है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
क्या जल्द ही विदेश में पढ़ने जाने की कर रहे प्लानिंग, जानें 50 लाख तक के एजुकेशन लोन पर ये बैंक कितना ले रहे इंटरेस्ट
[ad_2]
[ad_1]
Five uncapped players to Watch out in IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से हो रहा है. इस सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी. बहरहाल, इस सीजन भी हमेशा की तरह कई अनकैप्ड खिलाड़ियों पर निगाहें रहेंगी, ये अनकैप्ड खिलाड़ी अपने खेल से महफिल लूट सकते हैं. हम नजर डालेंगे उन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर जो आईपीएल के 18वें सीजन में अपना जलवा बिखेर सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी
राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ़ 58 गेंदों पर शतक बनाया था. इसके अलावा अंडर-19 एशिया कप में धमाकेदार बल्लेबाज़ी की. इस समय वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स कैंप में राहुल द्रविड़ की देखरेख में ट्रेनिंग कर रहे हैं. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी की उम्र महज 13 साल है. ऐसे में अगर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन सकते हैं.
रॉबिन मिंज
आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने रॉबिन मिंज को 65 लाख रुपए में खरीदा. रॉबिन मिंज डोमेस्टिक क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हैं. रॉबिन मिंज अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के अलावा विकेटकीपर के लिए जाने जाते हैं. दरअसल, आईपीएल 2024 सीजन में रॉबिन मिंज गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे, लेकिन सड़क दुर्घटना के चलते खेल नहीं पाए थे.
सूर्यांश शेडगे
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में सूर्यांश शेडगे ने 15 गेंदों पर 36 रन नॉटआउट बनाए थे. उन्होंने अपनी इनिंग में 3 चौके और 3 छक्के जड़े थे. उस मैच में सूर्यांश शेडगे की टीम मध्य प्रदेश के खिलाफ 175 रनों का पीछा कर रही थी. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सूर्यांश शेडगे ने 252 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे. इसके अलावा उन्होंने 8 विकेट लिए. जिसके बाद आईपीएल मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने सूर्यांश शेडगे को अपनी टीम का हिस्सा बनाया.
आंद्रे सिद्धार्थ
आंद्रे सिद्धार्थ तमिलनाडु के दिग्गज एस शरत के भतीजे हैं. सी आंद्रे सिद्धार्थ तमिलनाडु प्रीमियर लीग के अलावा रणजी ट्रॉफी में खेल चुके हैं. रणजी ट्रॉफी में आंद्रे सिद्धार्थ ने 68.00 की एवरेज से 612 रन बनाए हैं. आंद्रे सिद्धार्थ के बारे में कहा जाता है कि वह आने वाले दिनों में बड़े खिलाड़ियों की फेहरिस्त का हिस्सा हो सकते हैं.
बेवॉन जैकब्स
न्यूजालैंड के बेवॉन जैकब्स (Bevon-John Jacobs) मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. बेवॉन जैकब्स ने अपने शुरुआती 6 टी20 मैचों में 189 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. अब तक बेवॉन जैकब्स 20 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. जिसमें इस बल्लेबाज ने तकरीबन 150 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं.
ये भी पढ़ें-
इस बॉलर को वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे खतरनाक मानते हैं MS Dhoni, कैप्टन कूल ने खुद किया खुलासा
[ad_2]