भांग का पौधा आपकी सेहत के लिए कितना है खास, जानकर दंग रह जाएंगे आप

[ad_1]

Cannabis Health Benefits : भांग का नाम सुनते ही ज़्यादातर लोगों के दिमाग में नशा और मस्ती का ख्याल आता है. इसे कैनाबिस और मारिजुआना भी कहा जाता है. इसका इस्तेमाल हेल्थ प्रोडक्ट्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कई तरह की चीजें बनाने में होता है. प्राचीन काल से आयुर्वेद में भांग का उपयोग औषधीय गुणों के लिए किया जाता रहा है.

यह पेन किलर, मानसिक शांति देने वाला और कई गंभीर बीमारियों के इलाज में फायदेमंद माना जाता है. कई रिसर्च में साबित हुआ है कि भांग का पौधा कैंसर, डिप्रेशन, हार्ट डिजीज और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में कारगर हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि भांग आपकी सेहत के लिए कितना खास है…

भांग का पौधा क्या होता है

भांग के पौधे को Cannabis Sativa भी कहा जाता है, एक औषधीय जड़ी-बूटी है, जिसमें कई कैनाबिनॉइड्स (Cannabinoids) नाम के कंपाउंड्स पाए जाते हैं। इनमें से THC (Tetrahydrocannabinol) और CBD (Cannabidiol) सबसे महत्वपूर्ण हैं. THC नशे के लिए और  CBD औषधीय गुणों से भरपूर तत्व है, जो मेंटल और फिजिकल हेल्थ में मदद करता है.

भांग के फायदे

1. पेन किलर (Natural Painkiller)

भांग में मौजूद CBD कंपाउंड शरीर के दर्द को कम करने में मदद करता है. इससे क्रोनिक पेन जैसे गठिया, माइग्रेन और मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है. यह सर्जरी के बाद रिकवरी में मददगार, न्यूरोपैथिक पेन में फायदेमंद है.

2. कैंसर के इलाज में मददगार

भांग के तत्व कैंसर कोशिकाओं की ग्रोथ को स्लो करके इस खतरनाक बीमारी के इलाज में मददगार हो सकते हैं. कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स को भी कम करते हैं. रिसर्च के अनुसार, CBD के एंटी-ट्यूमर इफेक्ट्स पाए गए हैं.

यह भी पढ़ें : साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर?

3. मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

भांग का सही इस्तेमाल डिप्रेशन, तनाव और चिंता की छुट्टी कर सकता है. सीबीडी ब्रेन में सेरोटोनिन लेवल को बढ़ाकर मूड को बेहतर करता है. इंसोम्निया (अनिद्रा) से राहत मिलता है. यह पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर और OCD जैसी मेंटल डिजीज में भी फायदेमंद है.

4. हार्ट की हेल्थ में सुधार

भांग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं. इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल, धमनियों में सूजन कम, कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करने में मदद मिलती है.

5. पाचन शक्ति मजबूत होती है

भांग का सही मात्रा में सेवन पाचन संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद हो सकता है. यह भूख बढ़ाने के साथ पेट की ऐंठन और सूजन को कम करता है. इससे इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम और क्रोहन डिजीज से बचने में भी मदद मिलती है.

6. मिर्गी और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में फायदेमंद

रिसर्च में पाया गया है कि CBD ऑइल मिर्गी (Epilepsy) और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर में भांग राहत दे सकता है. इसके न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण अल्जाइमर और पार्किंसन रोग से बचाने में मदद कर सकते हैं.

7. त्वचा और बालों के लिए रामबाण

भांग से बना तेल त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. यह मुंहासों (Acne), सूजन और जलन को कम करती हैं. इससे डैंड्रफ और बालों के झड़ने की समस्या भी दूर हो सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे जीना ही नहीं है अब…’ दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

कब और कहां देख सकते हैं सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी की लाइव स्ट्रिमिंग, यहां जानें

[ad_1]

NASA Sunita Williams Return : नासा के ऐस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने का समय बिताकर आखिरकार वापस धरती पर लौटने वाले हैं. सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर क्रू-9 के सदस्य एस्ट्रोनॉट निक हेग और कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ धरती पर लौटेंगे. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स का कैप्शूल क्रू-9 अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसे एस्ट्रोनॉट को लेकर रवाना हो चुका है.

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने सुनीता विलियम्स और वुच विल्मोर को धरती पर लैंड करने की तारीख, समय और जगह की पुष्टि कर दी है. नासा एस्ट्रोनॉट्स की धरती पर वापसी के उड़ान की लाइव कवरेज भी दिखाने वाली है. जिसकी शुरुआत ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट हैच क्लोजर की तैयारी के साथ भारतीय समय के अनुसार मंगलवार (18 मार्च) की सुबह 8:15 बजे या इस्टर्न टाइम जोन के अनुसार, सोमवार (17 मार्च) को रात 10:45 बजे हो चुकी है.

क्रू-9 मिशन की सफल लैंडिंग के लिए की जा रही तैयारी

नासा ने कहा कि उसने एजेंसी के क्रू-मिशन की धरती पर सुरक्षित वापसी के लिए फ्लोरिडा के तट पर मौसम और स्पलैशडाउन की स्थितियों की जांच करने के लिए रविवार (16 मार्च) को स्पेसएक्स के अधिकारियों से मुलाकात की. नासा ने कहा, “मिशन के मैनेजर इस इलाके की मौसम की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए रखेंगे, क्योंकि ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की अनडॉकिंग कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है. इसमें स्पेसक्राफ्ट की रेडिनेस, रिकवरी टीम की रेडिनेस, मौसम, समुद्र की स्थितियों समेत कई अन्य फैक्टर्स भी मौजूद है.” बता दें कि नासा और स्पेसएक्स क्रू-9 के वापसी के नजदीक विशेष स्पलैशडाउन के स्थान की पुष्टि करेगी.

कब, कहां और कैसे देख पाएंगे नासा का लाइव स्ट्रीम

उल्लेखनीय है कि नासा स्पेसएक्स क्रू-9 के सदस्य इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से लेकर धरती पर वापसी तक की लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले हैं. यह लाइवस्ट्रीम एजेंसी की मुफ्त स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नासा+ (पूर्व में नासा टीवी) दिखाई जाएगी. इसके अलावा यह plus.nasa.gov पर भी सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा.

इसके अलावा, नासा की प्रोग्रामिंग को स्पेस एजेंसी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एक्स, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विच पर उपलब्ध किया गया है. वहीं, थर्ड-पार्टी सर्विस में रोकु, हुलु, डायरेक्ट टीवी, डिश नेटवर्क, गूगल फायबर, अमेजॉन फायर टीवी और एप्पल टीवी के माध्यम से भी नासा प्रोग्रामिंग दिखाई जा रही है. हालांकि, इन थर्ड पार्टी सर्विस पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए लोगों को सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत पड़ सकती है.

भारतीय समय के अनुसार क्रू-9 की वापसी की कवरेज

  • 18 मार्च (मंगलवार) – सुबह 8:15 बजे – हैच क्लोजिंग की कवरेज नासा+ पर शुरुआत
  • 18 मार्च (मंगलवार) – सुबह 10:15 बजे – अनडॉकिंग की कवरेज नासा+ पर शुरुआत
  • 18 मार्च (मंगलवार) – सुबह 10:35 बजे – अनडॉकिंग
  • 18 मार्च (मंगलवार) – ऑडियो कवरेज लगातार जारी – अनडॉकिंग कवरेज की समापन की कवरेज (सिर्फ ऑडियो में)
  • 18 मार्च (मंगलवार) – स्पलैशडाउन के स्थान पर मौसम की स्थिति देखकर डीऑर्बिट बर्न के पहले कवरेज की शुरुआत करना
  • 19 मार्च (बुधवार) – रात 2:15 बजे – नासा+ पर वापसी की कवरेज की शुरुआत
  • 19 मार्च (बुधवार) – रात 2:41 बजे (लगभग) – डीऑर्बिट बर्न (अनुमानित समय)
  • 19 मार्च (बुधवार) – रात 3:27 बजे (लगभग) – स्पलैशडाउन (अनुमानित समय)

यह भी पढ़ेंः Sunita Williams Return On Earth: इंतजार खत्म! धरती पर लौटने वाली हैं सुनीता विलियम्स, कब स्पेसक्राफ्ट होगा लैंड, जानें पूरी डिटेल

[ad_2]

आटे दाल तक सही था, अब कॉल सेंटर से कंप्यूटर भी लूट रहे पाकिस्तानी- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे

[ad_1]


Kal Ka Rashifal: मेष, कर्क, सिंह कन्या, तुला कुंभ, मीन राशि सहित सभी 12 राशियों का जानें 19 मार

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 19 मार्च 2025 का दिन धन के मामले में मेष राशि वालों को कल गले से संबंधित कोई समस्या हो सकती है,  मिथुन राशि वालों की कल किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है, सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि, कल का राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए कल दिन इनकम के सोर्सो को बढ़ाने वाला रहेगा. व्यापार में आपको प्रसन्नता मिलने से खुशी होगी. आपको गले से संबंधित कोई समस्या हो सकती है. आप परिवार में किसी सदस्य के प्रति अपने मन में कोई ईर्ष्या द्धेष की भावना ना रखें. आपकी साथ व सम्मान बढ़ने से खुशियां रहेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा. आपकी  अपनी पर्सनल बातें  घर से बाहर न जाने दें.

वृषभ राशि, कल का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल दिन इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी. कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन तो आपको पेट दर्द, गैस, अपने आदि जैसी समस्या हो सकती है. आप करो जान दूसरे कामों पर हो सकता है परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी.

मिथुन राशि, कल का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन जिम्मेदारी भरा रहने वाला है. आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है. कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होंगी.  आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा. आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है. आप अपनी शौक मोज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिससे बाद में आपको समस्या हो सकती है, किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी.

कर्क राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है. यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम को करने का सोचा है, तो उसके लिए आप पूरी जांच पड़ताल करें. माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं. जिसमें आपको ढील बिल्कुल नहीं देनी है. आपका किसी घर, मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा. वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है. ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है .

सिंह राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है. आपको बेवजह की अफवाहों से दूर रहने की आवश्यकता है और आप किसी से बातचीत बहुत ही देखभाल कर करें. आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर थोड़ी ढील दे सकते हैं, जिससे उन्हें परीक्षाओं को देने में समस्या आएगी. आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं. आपको बेवजह टेंशन लेने के कारण सिर दर्द अधिक रहेगा.

कन्या राशि, कल का राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन सामान्य रहने वाला है. वैवाहिक जीवन मे खुशनुमा रहेगी. कल आप अपने पारिवारिक मामलों को घर से बाहर न जाने दें. आप किसी सामाजिक  आयोजन में बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे. आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है. माता पिता की सेवा के लिए भी  आप कुछ समय निकालेंगे. आप अपने किसी परिजन के साथ कोई व्यवसाय कर सकते हैं.

तुला राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा. कार्य क्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मान सम्मान बढेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आपसे अंडरस्टैंडिंग अच्छी रहेगी, जिससे आप अपने भविष्य को भी बेहतर बना सकेंगे. आप अपने जरूरी मुद्दों को लेकर अपने भाई बहनों से बातचीत कर सकते हैं. किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है.

वृश्चिक राशि, कल का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है. भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा. आपका किसी काम का पूरा होने में भी समस्या आ रही थी, तो वह भी आसानी से पूरा हो सकता है. आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे. आपकी यदि किसी से कहा सुनी हुई थी, तो वह भी दूर हो सकती है. सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा. आपको यदि कोई सेहत संबंधित महसूस समस्या महसूस हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना करें.

धनु राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. किसी संपत्ति संबंधित वाद विवाद में आपको जीत मिलेगी. आपको अपने आवश्यक खर्चों की पूरी जांच पड़ताल करनी होगी. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है. यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है. आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.

मकर राशि, कल का राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप किसी से बेवजह वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है. कामों को लेकर आप जल्दबाजी न दिखाएं बल्कि सावधानी बरतें. आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है. पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा. आपके मन मे प्रेम व सहयोग बना रहेगा.

कुंभ राशि, कल का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है. यदि आपको धन संबंधित कोई सलाह मिले, तो आप उसे पर अमल बिल्कुल ना करें. पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा. आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. परिवार में किसी सदस्य से  आपको कोई खरी खोटी सनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा. आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है.

मीन राशि, कल का राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए कल दिन तनावग्रस्त रहने वाला है. कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी. निजी जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं. जीवनसाथी के साथ आप मेल जोल से आगे बढ़ेंगे. माताजी से किए हुए वादे को आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे. ससुराल पक्ष के लोगों से आप मेल मिलाप कराने जा सकते हैं. यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप आसानी से उतार सकेंगे. आपकी इन्कम के सोर्सो में वृद्धि होगी.

 

 

[ad_2]

दुनिया में कहां सबसे कम खर्च में कर सकते हैं LLB, किन-किन देशों में मान्य होती है यह डिग्री?

[ad_1]

कानून की पढ़ाई दुनिया भर में एक सम्मानित और लाभदायक करियर विकल्प है. लेकिन इसकी महंगी फीस कई छात्रों के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है. अच्छी खबर यह है कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां आप कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण कानूनी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानें कि कौन से देश LLB डिग्री के लिए सबसे किफायती विकल्प प्रदान करते हैं और यह डिग्री किन देशों में मान्य है.

भारत में कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाली कानूनी शिक्षा 

भारत कानूनी शिक्षा के लिए दुनिया के सबसे किफायती देशों में से एक है. यहां कई सरकारी और निजी विश्वविद्यालय LLB कार्यक्रम प्रदान करते हैं जिनकी फीस अन्य देशों की तुलना में काफी कम है. 

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के फैकल्टी ऑफ लॉ में पूरे कोर्स की फीस मात्र 52,000 रुपये है. दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी तुलनात्मक रूप से कम फीस में LLB कार्यक्रम उपलब्ध हैं. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) जैसे प्रीमियम संस्थानों में फीस अधिक हो सकती है, लेकिन फिर भी अंतरराष्ट्रीय मानकों की तुलना में काफी कम है.

यूके में प्रतिष्ठित कानूनी शिक्षा के लिए किफायती विकल्प

यूनाइटेड किंगडम में कई विश्वविद्यालय ऐसे हैं जो अपेक्षाकृत कम लागत पर LLB कार्यक्रम प्रदान करते हैं. विशेष रूप से, यूके के कई विश्वविद्यालयों को भारतीय बार काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त है, जिससे भारतीय छात्रों के लिए यह एक लोकप्रिय विकल्प बन जाता है. यूके में LLB की फीस अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की तुलना में कम होती है, और कई विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान करते हैं.

कनाडा में उच्च गुणवत्ता वाली कानूनी शिक्षा का वहनीय विकल्प

कनाडा में भी कई विश्वविद्यालय किफायती LLB कार्यक्रम प्रदान करते हैं. यहां की फीस आमतौर पर 14,000 से 28,000 कनाडाई डॉलर के बीच होती है, जो अमेरिका की तुलना में काफी कम है. कनाडा में कानूनी शिक्षा की गुणवत्ता उच्च है और यहां से प्राप्त डिग्री को कई देशों में मान्यता मिलती है. हालांकि, भारतीय छात्रों के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि कनाडा में प्रैक्टिस करने के लिए अतिरिक्त योग्यताओं की आवश्यकता हो सकती है.

अन्य किफायती विकल्प 

मलेशिया: मलेशिया में कई विश्वविद्यालय अपेक्षाकृत कम लागत पर LLB कार्यक्रम प्रदान करते हैं और यहां की डिग्री को कई अन्य देशों में मान्यता प्राप्त है.

दक्षिण अफ्रीका: दक्षिण अफ्रीका में कानूनी शिक्षा की लागत कम है और यहां के कई विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त LLB कार्यक्रम प्रदान करते हैं.

किन देशों में मान्य है LLB डिग्री?

LLB डिग्री की मान्यता देश से देश में भिन्न होती है. कुछ प्रमुख देशों में इसकी मान्यता इस प्रकार है:

भारत: भारत में LLB डिग्री को मान्यता प्राप्त है, लेकिन विदेशी विश्वविद्यालयों से प्राप्त डिग्री को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए. मान्यता प्राप्त करने के बाद, आप भारत में वकालत कर सकते हैं.

यूके: यूके में LLB डिग्री को मान्यता प्राप्त है और यहां से प्राप्त डिग्री को कई कॉमनवेल्थ देशों में भी मान्यता मिलती है.

कनाडा: कनाडा में विदेशी कानून डिग्री धारकों को कनाडाई कानून का अभ्यास करने के लिए या तो रूपांतरण प्रक्रिया से गुजरना होगा या कनाडाई कानूनी योग्यता प्राप्त करनी होगी.

अमेरिका: अमेरिका में विदेशी LLB डिग्री धारकों को अमेरिकी बार परीक्षा में बैठने से पहले अतिरिक्त योग्यता (जैसे LLM) प्राप्त करनी होगी.

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया में विदेशी LLB डिग्री धारकों को स्थानीय कानून के अभ्यास के लिए अतिरिक्त योग्यता प्राप्त करनी होगी.

सिंगापुर: सिंगापुर में विदेशी LLB डिग्री धारकों को स्थानीय कानून परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी.

क्या ध्यान रखें

  • फीस के अलावा रहने और खाने का खर्च भी शामिल करें
  • विदेशी डिग्री को अपने देश में मान्यता मिलने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें
  • छात्रवृत्ति और वित्तीय सहायता के विकल्पों की जांच करें
  • भाषा की आवश्यकताओं को समझें
  • कोर्स की अवधि और संरचना का अध्ययन करें

यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

…तो और महंगी हो जाएगी Starlink की सर्विस? कंपनी को चुकाना पड़ सकता है ये टैक्स

[ad_1]

Starlink In India: भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार Starlink को स्पेक्ट्रम टैक्स देना पड़ सकता है. जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल आदि टेरेस्ट्रियल नेटवर्क वाली कंपनियों के लिए कुछ साल पहले इसे बंद कर दिया गया था, लेकिन Starlink को इससे राहत मिलती नहीं दिख रही. अगर यह टैक्स लगाया जाता है तो इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा और उन्हें प्लान के लिए अधिक पैसे चुकाने पड़ेंगे. बता दें कि Elon Musk की यह कंपनी भारत में अपनी सेवाएं शुरू करना चाह रही है और इसने Airtel और Jio से हाथ मिलाया है.

लाइसेंस फीस से अलग होगा SUC

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टारलिंक को भारत में एडजस्टेड ग्रोस रेवेन्यू (AGR) का तीन प्रतिशत स्पेक्ट्रम यूजेज चार्ज (SUC) देना पड़ सकता है. दरअसल, स्टारलिंक को टेलीकॉम एयरवेव्ज अलॉट की जाएगी. इसके लिए कोई बोली नहीं लगेगी और 2023 में आए कानून के तहत सरकार ही इनका आवंटन करेगी. इसलिए स्टारलिंक को 3 प्रतिशत SUC चुकाना पड़ सकता है. हालांकि, यह कम या ज्यादा भी हो सकता है और अंतिम दरों पर अभी फैसला नहीं हो पाया है. यह 8 प्रतिशत लाइसेंस फीस से अतिरिक्त होगा. ऐसा होने पर ग्राहकों को प्लान के लिए अधिक पैसा चुकाना होगा. अभी तक कंपनी के प्लान की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि स्टारलिंक के प्लान जियो और एयरटेल की तुलना में 10-15 गुना महंगे हो सकते हैं.

TRAI के विचाराधीन है मामला

अभी स्टारलिंक को दिए जाने वाले स्पेक्ट्रम की कीमत, इसकी अवधि और दूसरे टैक्स को लेकर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) विचार कर रही है. TRAI जल्द ही अपनी सिफारिशें दूरसंचार विभाग को सौंप सकती है. दूरसंचार विभाग से यह मामला डिजिटल कम्युनिकेशन कमीशन और फिर कैबिनेट के पास जाएगा.

सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस देगी स्टारलिंक

स्टारलिंक भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की शुुरुआत करेगी. भारत में यह सर्विस लॉन्च करने वाली यह पहली कंपनी होगी. कंपनी ने भारत में जियो और एयरटेल के साथ साझेदारी की है. दोनों ही कंपनियां अपने ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर में स्टारलिंक के उपकरण बेचेगी. इसके अलावा नेटवर्क में एक-दूसरे की सर्विसेस को इंटीग्रेट करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

दो महीनों तक Digital Arrest रही बुजुर्ग महिला, स्कैमर्स ने ठग लिए 20 करोड़ रुपये, ऐसे रहें सेफ

[ad_2]

देख लीजिए कैसे बनते हैं आपके टेस्टी मोमोज, फैक्ट्री का घिनौना वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

जब जुबान सुबह की सख्त तल्खी की सख्तियों से रूबरू होती है तो उसे कुछ चटखारेदार चाहिए होता है. पेट तो कुछ भी खाने से भर जाता है, लेकिन बीच में आने वाली जुबान स्वाद की दलाली कर जाती है. इसी दलाली की कीमत बहुत से लोग अपने पसंदीदा स्ट्रीट फूड मोमोज को खाकर चुकाते हैं. मोमोज है बड़ी बेहतरीन चीज, बशर्ते इसे सफाई से बनाया गया हो. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप शायद मोमोज को खाना ही छोड़ दें. जी हां, हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें आपके पसंदीदा मोमोज की मेकिंग प्रोसेस बताई गई है और बताया गया है कि उनमें किस तरह का घटिया माल इस्तेमाल किया जाता है. जो सेहत के हिसाब से कतई बर्दाश्त के लायक नहीं है. अब यूजर्स भी इस पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

मोमज बनाने का घिनौना वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ करने की साजिशों को अंजाम दिया जा रहा है. वीडियो में एक स्ट्रीट फूड वेंडर का किचन दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ कर बैठ जाएंगे और खुद को कोसेंगे कि आप अभी तक इस तरह से बने मोमोज को खा रहे थे. किचन में स्वच्छता और सफाई का नामोनिशान नहीं है. यहां तक कि जिस कुकर में मोमोज की फीलिंग बनाई जाती है उसमें भी कीड़े लगे हुए हैं. पत्ता गोभियां पूरी तरह से सड़ चुकी है फिर भी उन्हें सजा कर आपके मौत का सामान तैयार करने के लिए रखा गया है.

मोमज नहीं जहर है ये

जहां किचन है वहां गंदे बिस्तर लगे हैं और बनाने वाले बावर्ची भी ऐसे लग रहे हैं जैसे बरसों से उन्होंने साफ सफाई पर ध्यान ही नहीं दिया हो. ये पहला मामला या वीडियो नहीं है जहां इस तरह से लोगों की सेहत के जनाजे सजाए जा रहे हों. इससे पहले भी कई सारे वीडियो में स्ट्रीट फूड की सच्चाई सामने आई है. अब इस वीडियो को देखने के बाद तो आप शायद बाजार के मोमोज से किनारा ही कर लेंगे. क्योंकि यह फूड नहीं जहर है.

यह भी पढ़ें: ‘अबे-तबे’ और ‘ऐसी-तैसी’ भी करता है एलन मस्क का ग्रोक एआई, जवाब पढ़ लेंगे तो हंसते-हंसते हो जाएगा बुरा हाल

यूजर्स हुए हैरान, सुना दी खरी खरी

वीडियो सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है और लाइक किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..इन लोगों को उठाकर उम्र कैद करा देनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…उम्मीद है पापा की परियों तक यह वीडियो पहुंच जाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्या ही कहिए अब, जमीर मर चुका है इन लोगों का.

यह भी पढ़ें: हिसाब-किताब में मास्टर हैं ये बंदर… कान्हा की धरती पर छीना सैमसंग का इतना महंगा फोन, यूजर्स ने जमकर लिए मजे


IPL शुरू होने से पहले महाकाल दरबार पहुंचे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी केएल राहुल, देखें वीडियो

[ad_1]

KL Rahul Reaches Mahakal Mandir: दिल्ली (Delhi Capitals) टीम का हिस्सा केएल राहुल सोमवार को आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे. यहां उन्होंने चांदी द्वार से भगवान शिव की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया. इस बार आईपीएल में वह नई टीम से खेलेंगे. वह जल्द ही पिता भी बनने वाले हैं. उन्होंने अपनी पत्नी और होने वाले बच्चे के बेहतर स्वास्थ के लिए प्रार्थना की.

केएल राहुल इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी कर चुके हैं. इस बार उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रूपये की रकम देकर ऑक्शन में खरीदा. उम्मीद थी कि उन्हें टीम कप्तान बनाएगी लेकिन फ्रेंचाइजी ने अक्षर पटेल के हाथों में कमान सौंपी है. दिल्ली की उपकप्तानी फाफ डुप्लेसिस को दी गई है. हालांकि कई रिपोर्ट्स में बात सामने आई कि राहुल ही कप्तानी की पहली पसंद थे लेकिन उन्होंने खुद से कप्तानी अक्षर पटेल को देने की बात कही.

महाकाल दर्शन के बाद नंदी हॉल पहुंचे केएल राहुल

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार, 17 मार्च को महाकाल मंदिर दर्शन करने गए थे. उन्होंने चांदी द्वार से दर्शन किया. माथे पर तिलक लगाने के बाद उन्होंने आंकड़े की माला पहनी. इसके बाद वह नंदी हॉल पहुंचे. यहां उन्होंने नंदी के कान में मनोकामना मांगी. 

आपको बता दें कि केएल राहुल जल्द ही पिता बनने वाले हैं. उनकी पत्नी आथिया शेट्टी गर्भवती है. केएल राहुल ने भगवान शिव से अपने होने वाले बच्चे और पत्नी को लेकर भी मनोकामना मांगी होगी.

दिल्ली कैपिटल्स प्लेयर्स लिस्ट 2025

अक्षर पटेल (कप्तान), करुण नायर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा, केएल राहुल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकांडे, अजय जादव मंडल, विप्रज निगम, मनवंत कुमार एल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार.



[ad_2]

भारत ने हाथ खींचा तो बीमारी से मर जाएगा अमेरिका! डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ US के लिए खतरा

[ad_1]

<p>अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने से भारत पर लगने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर अडिग हैं. वह अपने इस कदम से पीछे हटते नहीं दिख रहे हैं. हालांकि, इस रेसिप्रोकल टैरिफ का असर सिर्फ भारत पर नहीं बल्कि अमेरिका पर भी पड़ेगा. खासतौर से अमेरिकी स्वास्थ्य व्यवस्था पर इसका असर व्यापक रूप से दिख सकता है.</p>
<p>दरअसल, अमेरिका में बिकने वाली जेनेरिक दवाएं यानी सस्ती दवाओं में आधे से ज्यादा हिस्सा भारतीय दवाओं का है. अमेरिका के ज्यादातर गरीब इन्हीं दवाओं की वजह से ठीक होते हैं. ऐसे में रेसिप्रोकल टैरिफ की वजह से इन दवाओं को बनाने वाली कंपनियां अमेरिकी बाजार छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगी और उसका असर सीधे-सीधे अमेरिका के गरीब बीमारों पर होगा.</p>
<p><strong>अमेरिका को होगा अरबों डॉलर का नुकसान</strong></p>
<p>बीबीसी पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में प्रिस्क्रिप्शन वाली 10 दवाइयों में 9 भारत जैसे देशों से आयात होने वाली दवाइयां ही होती हैं. यही वजह है कि इन सस्ती दवाइयों से अमेरिका को हर साल अरबों डॉलर का फायदा होता है. कंसल्टिंग फर्म आईक्यूवीआईए के एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में, भारतीय जेनेरिक दवाओं से अमेरिका को 219 अरब डॉलर की बचत हुई. अब अगर ये भारतीय कंपनियां टैरिफ की वजह से अमेरिकी बाजार से हटीं तो अमेरिका को हर साल इससे कई सौ अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है. इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका में मानसिक स्वास्थ्य के लिए जो दवाइयां प्रिसक्राइब्ड की जाती हैं, उनमें 60 फीसदी भारत में बनी होती हैं.</p>
<p><strong>भारतीय कंपनियों को भी होगा नुकसान</strong></p>
<p>ऐसा नहीं है कि डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ से सिर्फ अमेरिका को ही नुकसान होगा. भारतीय फार्मा कंपनियों को भी इससे भारी नुकसान होने की संभावना है. GTRI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत हर साल अमेरिका को करीब 12.7 अरब डॉलर की दवाइयां निर्यात करता है, सबसे बड़ी बात कि इन दवाइयों पर उसे लगभग ना के बराबर टैक्स देना पड़ता है. लेकिन, रेसिप्रोकल टैरिफ के बाद इन कंपनियों के निर्यात पर लगभग 11 फीसदी का टैरिफ लग सकता है, इससे उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.</p>
<p><strong>ये भी पढ़ें: <a href=" खरीदने वाले हो जाएंगे बर्बाद! क्या सच में कौड़ियों के भाव बिकने वाला है क्रिप्टो, इस एक्सपर्ट ने की डराने वाली बात</a></strong></p>

[ad_2]

एशियाई फिल्म अवॉर्ड:’ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट’ बनी बेस्ट फिल्म, शहाना गोस्वामी बनी बेस्ट एक्ट्रेस

[ad_1]

Asian Film Award 2025: एशियाई फिल्म पुरस्कारों के 18वें एडीशन को रविवार को हांगकांग के वेस्ट कॉव्लून सांस्कृतिक जिले के ज़िकू सेंटर में आयोजित किया गया था.  पायल कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट’ और संतोष स्टार शहाना गोस्वामी ने भारत को एक बार फिर फख्र करने का मौका दिया है.

एशियन फिल्म अवॉर्ड 2025 में बेस्ट फिल्म बनीं इमेजिन ऐज़ लाइट’
एशियन फिल्म अवार्ड्स ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विनर्स की अनाउंसमेंट की है जिसमें ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है. फिल्म ने ब्लैक डॉग (चीन), एक्सहुमा (दक्षिण कोरिया), टेकी कॉमेथ (जापान), और ट्वाइलाइट ऑफ द वॉरियर्स: वॉल्ड इन (हांगकांग) जैसी फिल्मों को हराकर एशियन फिल्म अवॉर्ड हासिल किया.

 

ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट ने कान्स में जीता था ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड
ऑफिशियली इंडो-फ्रेंच को-प्रोडक्शन ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट ने पिछले साल कान्स फिल्म महोत्सव में प्रेस्टिजियस ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म के रूप में इतिहास रचा था. क्रिटिक्स द्वारा सराही गई ये मलयालम-हिंदी फिल्म केरल में जन्मी दो नर्सों, प्रभा (कानी कुसरुति) और अनु (दिव्य प्रभा) की कहानी हैय

शहाना गोस्वामी ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड किया अपने नाम
संतोष में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए शहाना गोस्वामी ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है. संतोष फिल्म एक विधवा हाउसवाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक पुलिस कांस्टेबल के रूप में अपने दिवंगत पति का पद संभालती है और एक छोटी लड़की की हत्या की जांच में फंस जाती है. भारत, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और जर्मनी ने इसके प्रोडक्शन में कोलैबोरेट किया है.

 

एशियन फिल्म अवॉर्ड्स 2025 के विनर्स की कंप्लीट लिस्ट

  • बेस्ट फ़िल्म: ऑल वी इमेजिन एज़ लाइट
  • बेस्ट निर्देशक: टेकी कॉमेथ के लिए योशिदा दाइहाची
  • बेस्ट अभिनेता: पापा के लिए सीन लाउ
  • बेस्ट अभिनेत्री: संतोष के लिए शहाना गोस्वामी
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: स्ट्रेंजर आइज़ के लिए ली कांग-शेंग
  • बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री: येन और ऐ-ली के लिए यांग कुई-मेई
  • बेस्ट न्यू डायरेक्टर: संतोष के लिए संध्या सूरी
  • बेस्ट न्यूकमर: हैप्पीएंड के लिए कुरिहारा हयातो
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले: द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग के लिए मोहम्मद रसूलोफ
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर डिज़ाइन: एक्सहुमा के लिए चोई यूं-सन
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन: केनेथ माक, चाऊ साई हंग एम्ब्रोज़, ट्वाइलाइट ऑफ़ द वॉरियर्स: वॉल्ड इन के लिए
  • बेस्ट एडीटिंग: ट्वाइलाइट ऑफ़ द वॉरियर्स: वॉल्ड इन के लिए चेउंग का फ़ाई
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: हार्बिन के लिए हांग कियॉन्ग-प्यो
  • बेस्ट ओरिजनल म्यूजिक: द लास्ट डांस के लिए चू वान पिन
  • बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: एक्सहुमा के लिए किम शिन-चुल, डेनियल सन
  • बेस्ट साउंड: स्ट्रेंजर आइज़ के लिए तू डुउ-चिह, तू त्से-कांग

 

ये भी पढ़ें:-Shashi Kapoor Birth Anniversary: 12 इंग्लिश फिल्मों में किया था काम, शशि कपूर के बारे में ऐसी 5 बातें नहीं जानते होंगे आप



[ad_2]