‘मेरी बेटी को मृत घोषित कर दें’, माता-पिता ने पुलिस से क्यों की ये अपील
[ad_1]
Missing Sudiksha Konanki : अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोमिनिकन रिपब्लिक से छुट्टी मनाने के दौरान लापता हुई भारतीय मूल की अमेरिकी छात्रा सुदीक्षा कोनांकी के माता-पिता ने अमेरिकी पुलिस ने सुदीक्षा को मृत घोषित करने की मांग की है.
भारतीय मूल की नागरिक और अमेरिकी की स्थायी निवासी 20 साल की सुदीक्षा कोनांकी गुरुवार (6 मार्च) को डोमिनिकन रिपब्लिक के पुंटा काना शहर के रिउ रिपब्लिकि रिसॉर्ट में अपने यूनिवर्सिटी के स्प्रिंग ब्रेक के दौरान अपने दोस्तों के साथ छुट्टी मनाने आई थी. जहां से 6 मार्च पर वह लापता हो गई. इसके बाद अमेरिका की फेडरल लॉ इनफोर्समेंट एजेंसियां कैरिबियाई देश के अधिकारियों के साथ मिलकर सुदीक्षा कोनांकी को ढूंढने में जुटी हैं. लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी अब तक सुदीक्षा के शव का पता नहीं चल पाया.
डोमिनिकन रिपब्लिक की पुलिस ने क्या कहा?
NBC न्यूज की मंगलवार (18 मार्च) की रिपोर्ट के मुताबिक, डोमिनिकन रिपब्लिक की नेशनल पुलिस के प्रवक्ता डिएगो पेस्क्वेरा ने कहा, “लापता सुदीक्षा कोनांकी के माता-पिता ने एजेंसी को एक पत्र भेजा है. इस पत्र में उन्होंने सुदीक्षा को मृत घोषित करने की मांग की है.” हालांकि, कोनांकी परिवार ने सोमवार (17 मार्च) की रात को टिप्पणी के अनुरोध पर कोई जवाब देने से इनकार किया.
अधिकारियों ने जोशुआ रिबे का जब्त किया पासपोर्ट
CNN न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, डोमिनिकल रिपब्लिक के अधिकारियों ने सुदीक्षा कोनांकी के साथ आखिरी बार साथ में देखे गए जोशुआ रिबे के पासपोर्ट को जब्त कर लिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्र ने कहा, “डोमिनिकन रिपब्लिक के अटॉर्नी जनरल येनी बेरेनिस रेनोसो ने सप्ताह के अंत में जोशुआ स्टीवन रिबे से 6 घंटे तक पूछताछ की. इसके अलावा इस मामले में स्थानीय अभियोजक के साथ भी पूछताछ जारी रहने की उम्मीद है.
हालांकि इस मामले में जोशुआ को संदिग्ध नहीं माना जा रहा है और उस पर किसी भी अपराध के आरोप नहीं लगाए गए हैं.
सुदीक्षा के माता-पिता ने दिया बयान
सुदीक्षा कोनांकी के माता-पिता ने कहा, “उन्हें नहीं पता कि जोशुआ रिबे के पासपोर्ट को अधिकारियों ने क्यों जब्त किया है. हालांकि, 6 मार्च को सुदीक्षा के लापता होने के बाद से ही जोशुआ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में है.” वहीं, उसके माता-पिता को भी पूछताछ के लिए कई बार पुलिस स्टेशन लेकर जाया गया है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जिसके बाद कोनांकी परिवार ने सोमवार (17 मार्च) को अधिकारियों को एक फॉर्मल लेटर भेजा. इस पत्र में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि सुदीक्षा कोनांकी के लापता होने में कोई संदिग्ध साजिश शामिल नहीं है. इसलिए उन्होंने सुदीक्षा को मृत घोषित करने की मांग की है.
यह भी पढ़ेंः आखिर औरंगजेब के बारे में पाकिस्तान में क्या पढ़ाया जाता है? जानकर हैरान रह जाएंगे
[ad_2]
Kumbh Rashi 19 March 2025: कुंभ राशि वाले समय का उपयोग सही दिशा में करें, पढ़ें राशिफल
[ad_1]
Kumbh Rashi 19 March 2025: कुंभ राशिफल 19 मार्च, बुधवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. ज्योतिष ग्रंथों में शनि देव दास्य वृत्ति का कारक हैं.  आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी कुंभ राशि क्या कहती है.
कुंभ राशि जॉब राशिफल (Aquarius Job Horoscope)-
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है.  नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपको आपके कार्य क्षेत्र में कुछ ऐसे नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं , जिनके बारे में आपने पहले से सोचा हुआ था ,आज का दिन आपके व्यक्तिगत विकास के लिए बहुत अधिक अच्छा रहेगा .
कुंभ राशि हेल्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope)-
आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सा सतर्क रहे , खान-पीन में नियंत्रण बरते,  किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते , थोड़ी सी समस्या होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं और खाना खाने के बाद कुछ कदम पैदल अवश्य चले.
कुंभ राशि बिजनेस राशिफल (Aquarius Business Horoscope)-
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपकी रचनात्मकता को बढ़ावा मिल सकता है . आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने व्यापार को आरक्षण रहेंगे,  आगे बढ़ाने में सक्षम रहेंगे.  आप अपने कुछ नए शौक अपनाने का प्रयास कर सकते हैं,   विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने में आपकी क्षमता में वृद्धि हो सकती है,  इसीलिए आप इस समय का उपयोग सही दिशा में करेंगे तो आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा . सरकारी क्षेत्र में आपकी टीम के साथ आपका समाजसय से स्थापित हो सकता है.  यदि आप किसी मुद्दे पर विचार कर रहे हैं,  विचार कर रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा.  निजी जीवन में स्पष्टता बनाए रखेंगे तो अच्छा रहेगा.
Aquarius Monthly Horoscope March 2025: कुंभ राशि वाले व्यापारी सुझबूझ के साथ करें बिजनेस, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
IPO ALERT: Arisinfra Solutions IPO में जाने Price Band, Allotment Status & Full Review | Paisa Live
[ad_1]
इस Video में हम Arisinfra Solutions IPO के बारे में पूरी जानकारी देंगे, जिसमें IPO की GMP, Price Band, और Lot Size शामिल हैं। Arisinfra Solutions IPO के बारे में सभी Important Details जानें, जैसे इसके Launch Date, Subscription Dates और Expected Returns। हम इसके Risks और Benefits पर भी चर्चा करेंगे, ताकि आप सही निर्णय ले सकें। अगर आप Arisinfra Solutions IPO में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस Video को जरूर देखें। Arisinfra Solutions IPO के बारे में सब कुछ जानने के लिए Video अंत देखें और Video अच्छी लगे तो Like, Comment and Share करना ना भूलें!
[ad_2]
Apple की बड़ी तैयारी, iPhone के बाद अब AirPods भी भारत में बनाएगी, जानें कब शुरू होगा प्रोडक्शन
[ad_1]
Apple ने AirPods की असेंबलिंग भारत में करने का फैसला लिया है. कंपनी iPhone का प्रोडक्शन पहले से ही भारत में कर रही है और अब AirPods को असेंबलिंग भी शुरू करने जा रही है. बता दें कि पिछले कुछ समय से ऐपल चीन से अपनी निर्भरता खत्म कर रही है और वह भारत और वियतनाम जैसे देशों में मैन्युफैक्चरिंग और असेंबलिंग शुरू कर रही है. आइए जानते हैं कि AirPods को लेकर ऐपल की क्या प्लानिंग है.
अगले महीने शुरू हो जाएगी असेंबलिंग
इंडियाटुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल अगले महीने से भारत में एयरपॉड्स को असेंबल करना शुरू कर देगी. अप्रैल से हैदराबाद स्थित फॉक्सकॉन के प्लांट में एयरपॉड्स की असेंबलिंग शुरू होगी. दोनों के बीच पिछले साल इसे लेकर बातचीत हुई थी और अब अप्रैल से असेंबलिंग शुरू होने जा रही है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि भारत में असेंबल होने वाले एयरपॉड्स स्थानीय मार्केट में नहीं बेचे जाएंगे और इनका एक्सपोर्ट किया जाएगा.
भारत में प्रोडक्शन को लेकर Apple की प्लानिंग
ऐपल ने पिछले महीने बताया था कि आईफोन 16 सीरीज के सभी मॉडल भारत में बन रहे हैं. पिछले महीने ही लॉन्च हुए iPhone 16e को भी भारत में बनाया जाएगा. यहां बने मॉडल भारतीय बाजार के साथ-साथ दुनिया के दूसरे बाजारों में बेचे जा रहे हैं. कंपनी ने आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स के साथ पहली बार अपने प्रो मॉडल का प्रोडक्शन भी भारत में शुरू कर दिया है. इससे पहले कंपनी केवल एंट्री-लेवल मॉडल ही भारत में असेंबल करती थी.
2017 से भारत में आईफोन असेंबल कर रही है Apple
Apple 2017 से भारत में आईफोन असेंबल कर रही है. कंपनी ने SE सीरीज से इसकी शुरुआत की थी. इसके बाद आईफोन 12, आईफोन 13, आईफोन 14 और 14 प्लस और आईफोन 15 को भारत में असेंबल किया है. भारत में असेंबल हुआ आईफोन 15 पहले दिन से ही बिक्री के लिए उपलब्ध था. अब आईफोन 16 सीरीज के साथ कंपनी ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू कर दी है. Apple के भारत में दो स्टोर पहले से मौजूद है और चार नए खोलने के लिए तैयारी चल रही है.
ये भी पढ़ें-
नए Ransomware Attack का मंडरा रहा खतरा, FBI ने जारी की वॉर्निंग, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित
[ad_2]
आखिर क्यों ‘के’ से शुरू होता राकेश रोशन की फिल्मों का नाम, अब खुला राज
[ad_1]
Rakesh Roshan Obsession with Letter ‘K’: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर चर्चा में हैं. जिसको लेकर हाल ही में उन्होंने ऐलान किया था कि वो फिल्म अब करण मल्होत्रा ही डायरेक्टर करेंगे. अब राकेश रोशन ने ये भी खुलासा किया कि आखिर क्यों वो अपनी हर फिल्म का नाम K से शुरू करते है.
क्यों K से शुरू होता राकेश की फिल्मों का नाम
दरअसल हाल ही में राकेश रोशन ने ANI से बात की. इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और फिल्मों के अलावा इस बात का भी खुलासा किया है कि आखिर क्यों उनकी फिल्मों का नाम K अक्षर से ही शुरू होता है. राकेश रोशन ने कहा कि, इसकी पीछे कोई गहरी सोच नहीं है. सालों पहले जब मैं फिल्म ‘जाग उठा इंसान’ बना रहा था तब एक फैन ने मुझे लेटर भेजा था.
फैन के कहने पर राकेश रोशन ने लिया था फैसला?
फिल्ममेकर ने बताया कि, फैन ने मुझे उस लेटर में ये सलाह दी थी कि मैंने अपने फिल्मों का नाम ‘क’ से शुरू करूं. तो हमेशा हिट रहेगी. हालांकि पहले मैंने इसपर ध्यान नहीं दिया. लेकिन फिर जब ‘जाग उठा इंसान’ और ‘भगवान दादा’ फ्लॉप हुई. तो मैंने ‘खुदगर्ज’ बनाई. इसका नाम K से था और ये फिल्म हिट हो गई. इसके बाद उसी फैन ने मुझे फिर से लेटर भेजा और कहा कि देखा मैंने कहा था कि आपकी K वाली फिल्में हिट होगी. इसके बाद फिर मैंने भी इस बात पर ध्यान दिया और ये सिलसिला वहीं से शुरू हुआ.
ये हैं राकेश रोशन की सुपरहिट फिल्में
बात करें राकेश रोशन की फिल्मों की तो इसमें ‘करण अर्जुन’, ‘कहो ना प्यार है’, ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’, और ‘खून भरी मांग’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है.
ये भी पढ़ें –
आज छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं तस्वीर में नजर आ रही ये बच्ची, 9 साल बड़े एक्टर से लड़ा रही इश्क, पहचाना?
[ad_2]
‘पाकिस्तान के लिए अस्तित्व का खतरा’, आर्मी चीफ असीम मुनीर के बदले बोल, सरकार पर भी उठाए सवाल
[ad_1]
Asim Munir On Terrorism: पाकिस्तान के सीओएएस लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर ने हालिया घटनाओं को लेकर शहबाज शरीफ सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने पाकिस्तान में सुरक्षा की गिरावट के लिए राजनेताओं को दोषी ठहराया है. संयुक्त संसदीय समिति को सुरक्षा ब्रीफिंग में उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि उग्रवाद से लड़ने के लिए बेहतर प्रशासन की जरूरत है और पाकिस्तान को एक कठोर राज्य बनाने पर जोर दिया है.
इसके साथ ही असीम मुनीर ने इस्लामी विद्वानों से उग्रवादियों की ओर से इस्लाम की विकृत व्याख्या को उजागर करने के लिए भी कहा है. उन्होंने कहा कि “हमें अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए एक स्वर में काम करना होगा.” उन्होंने आगे कहा कि अफगानिस्तान समर्थित उग्रवाद से लड़ना पाकिस्तान के लिए अस्तित्व का खतरा है. उन्होंने सवाल किया कि पाकिस्तान कब तक कमजोर शासन के कारण लोगों की जान कुर्बान करता रहेगा.
‘उग्रवाद से लड़ने के लिए बेहतर प्रशासन की जरूरत’
उन्होंने शासन की कमियों को पूरा करने के लिए सेना के बलिदान पर निर्भरता की आलोचना की और संरचनात्मक सुधारों का आह्वान किया. संयुक्त संसदीय समिति को सुरक्षा ब्रीफिंग में उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि उग्रवाद से लड़ने के लिए बेहतर प्रशासन की जरूरत है और पाकिस्तान को एक कठोर राज्य बनाने पर जोर दिया है.
आतंकियों और उनके समर्थकों असीम मुनीर की चेतावनी
राजनीतिक एकता का आह्वान करते हुए उन्होंने नेताओं से पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए मतभेदों को दूर रखने का आग्रह किया. उन्होंने आतंकवादियों और उनके समर्थकों को चेतावनी दी कि पाकिस्तान उन्हें हराने के लिए एकजुट रहेगा. अपने दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने भगवान पर पूरा भरोसा जताया और अंतिम सफलता की कसम खाई.
ये भी पढ़ें: अमेरिकी वीजा न मिलने पर PAK एक्सपर्ट की पाकिस्तानियों को सलाह- न आएं, यहां औरतों के कपड़े ऐसे कि हर दूसरे चौक पर वुजू…
[ad_2]
तूफान नहीं सुनामी…, वनडे मैच में बन गए 770 रन; जड़ डाले 50 चौके और 22 छक्के
[ad_1]
Mustakim Howlader 404 Runs: कैम्ब्रियन स्कूल और कॉलेज के लिए खेलने वाले मुस्तकिम हौलादार ने इतिहास रच डाला है. उन्होंने एक वनडे मैच में 404 रन की पारी खेल बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. उन्होंने नाबाद 404 रन बनाने के दौरान 50 चौके और 22 छक्के लगाए. यह भी गजब का आंकड़ा है कि मुस्तकिम ने 332 रन तो चौके और छक्कों से ही बना दिए. वो बांग्लादेश में मान्यता प्राप्त क्रिकेट में 400 से अधिक रन की पारी खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं.
9वीं कक्षा में पढ़ते हैं मुस्तकिम हौलादार
यह स्कूल क्रिकेट में डिस्ट्रिक्ट लेवल का मैच रहा, जिसे आधिकारिक क्रिकेट की श्रेणी में नहीं रखा जाता है. मुस्तकिम 9वीं कक्षा के छात्र हैं, उन्होंने ढाका यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेली इस पारी से ना केवल बांग्लादेश क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट को भी हिलाकर रख दिया है. बताते चलें कि इस 50-ओवर के मैच में मुस्तकिम पारी की शुरुआत से लेकर अंत तक क्रीज पर टिके रहे.
699 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी
मुस्तकिम हौलादार ने 4 घंटे 20 मिनट तक बैटिंग की. उन्होंने 170 गेंद में यह 404 रन की पारी खेली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 237 से अधिक रहा. कहां वनडे मैचों में टीम 350 का स्कोर बनाकर खुश होने लगती हैं, वहां मुस्तकिम ने यह ऐतिहासिक पारी खेल क्रिकेट जगत के लिए नए मानक तय कर दिए हैं.
उन्होंने कप्तान सोआद परवेज के साथ मिलकर 699 रनों की साझेदारी की. बता दें कि कप्तान परवेज खुद 124 गेंदों में 256 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने 206 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 32 चौके और 13 छक्के लगाए, यह उन दोनों के करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. इन 2 बल्लेबाजों की बदौलत कैम्ब्रियन स्कूल और कॉलेज ने 770 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया.
738 रनों से जीता मैच
एक तरफ कैम्ब्रियन स्कूल और कॉलेज की ओर से शानदार बैटिंग हुई, वहीं गेंदबाजी में भी इस टीम ने जमकर कहर बरपाया. सामने सेंट ग्रिगोरी की टीम थी, जो 11.2 ओवर में मात्र 32 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह कैम्ब्रियन स्कूल और कॉलेज ने 738 रनों से रिकॉर्ड जीत हासिल की.
यह भी पढ़ें:
IPL 2025 को लेकर श्रेयस अय्यर का अलग है प्लान, KKR से बिल्कुल अलग है रणनीति; बोले- बस कोच…
[ad_2]
कंटेट क्रिएटर्स की होने वाली है मौज! सरकार देगी पैसा, बनाया गया अरबों का फंड
[ad_1]
देश में कंटेट क्रिएटर्स की बड़ी संख्या है. लाखों की संख्या में लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेट क्रिएशन का काम कर रहे हैं. अब सरकार ने देश के कंटेट क्रिएटर्स के लिए अरबों रुपये के फंड बनाने का ऐलान किया है. कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि सरकार क्रिएटर्स इकॉनमी के लिए 1 बिलियन डॉलर का फंड बनाएगी. यह पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (PPP) मोड पर काम करेगा. आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
इस तरह से क्रिएटर्स की मदद करेगा फंड
बढ़ रही है भारत की क्रिएटर इकॉनमी
पिछले साल आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत में क्रिएटर्स के लिए यह एक सही समय है. करीब 86 प्रतिशत क्रिएटर्स का कहना था कि अगले दो सालों में उनकी आय में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. इसके साथ ही शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स के कारण छोटे शहरों में कंटेट की खपत बढ़ी है. बड़े ब्रांड्स की भी इस पर नजर है और वो इंफ्लूएंसर्स पर भारी पैसा खर्च कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
UP बोर्ड ने कस ली क​मर, 19 मार्च से शुरू होगी कॉपियों की चेकिंग, अपनाई हाई-सिक्योरिटी रणनीति
[ad_1]
UP Board Result 2025 Official Guidelines: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की तरफ से 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए मूल्यांकन कार्य की तारीखें घोषित कर दी हैं. बोर्ड की तरफ से परीक्षकों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि कॉपियों की जांच में कोई गड़बड़ी न हो.
बोर्ड की मानें तो इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षक कॉपियों की जांच करेंगे. बोर्ड ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी परीक्षकों को समय रहते नियुक्ति पत्र और पहचान-पत्र मिल जाएं, ताकि प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए.
बोर्ड ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश, सुरक्षा में कोई चूक नहीं
इस बार सुरक्षा को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है. प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र के प्रवेश द्वार पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है. कोई भी अनधिकृत व्यक्ति मूल्यांकन कक्ष में प्रवेश नहीं कर पाएगा. साथ ही साथ मूल्यांकन के दौरान फोटोग्राफी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी. उत्तर पुस्तिकाओं के रिकॉर्ड को सही तरीके से बोर्ड तक भेजना आवश्यक किया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की गलती न हो.
यह भी पढ़ें: DU Admission 2025-26: दिल्ली यूनिवर्सिटी का UG इंफर्मेशन बुलेटिन लॉन्च, किए गए दो बड़े बदलाव, एडमिशन लेने से पहले जान लीजिए नए नियम
पारदर्शिता के लिए बोर्ड ने अपनाई हाई-सिक्योरिटी रणनीति
इतना ही नहीं मूल्यांकन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कुल उत्तर पुस्तिकाओं में से पांच प्रतिशत का दोबारा मूल्यांकन भी किया जाएगा. खाली शीट्स को भी विशेष रूप से जांचा जाएगा ताकि किसी गलती की संभावना न रहे. कोड नंबर के आधार पर कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी और उत्तर पुस्तिकाओं को पूरी गोपनीयता के साथ संभाला जाएगा. बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी करने की तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: स्टार्टअप शुरू करने की कर रहे हैं प्लानिंग तो आपके लिए है खुशखबरी, सरकारी लाई है आपके लिए 10 फ्री कोर्स
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर शुरू हुई बातचीत, कई प्रोडक्ट्स होंगे सस्ते
[ad_1]
India-New Zealand Free Trade: भारत और न्यूजीलैंड के बीच लगभग एक दशक के बाद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत आधिकारिक रूप से फिर से शुरू हो गई है. इसका मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंध को बढ़ाना है.
हाई-क्वॉलिटी और बैलेंस्ड डील पर जोर
CNBC-TV18 को दिए इंटरव्यू में न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा, ”हम एक मुक्त व्यापार समझौता करना चाहते हैं, जो भारतीय व्यवसायों और नागरिकों के साथ-साथ न्यूजीलैंड के लोगों के लिए भी संतुलित और निष्पक्ष हो.” उन्होंने हाई-क्वॉलिटी और बैलेंस्ड डील पर जोर दिया, जिससे दोनों देशों के व्यवसायों और नागरिकों को फायदा हो. मैक्ले ने यह भी कहा कि दोनों देश की सरकारें अलग-अलग सेक्टरों में आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
कई सेक्टरों में पहुंच बढ़ाना चाहता है न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड भारत के बाजारों में प्राइमरी सेक्टर के साथ-साथ कई अन्य सेक्टरों में भी अपनी पहुंच बढ़ाना चाहता है. मैक्ले ने बताया कि सिर्फ लॉग एक्सपोर्ट करने के बजाय हमारे देश की कंपनियां भारत में इसे प्रोसेस करना चाहती है, जिससे अधिक मूल्य और निवेश के अवसर पैदा हो. इसका लक्ष्य व्यापार और निवेश को दो तरफा बढ़ाना है.
बता दें कि भारत के उत्पादों पर न्यूजीलैंड 2.3 परसेंट की दर से टैरिफ लगाता है, वहीं भारत न्यूजीलैंड के प्रोडक्ट्स करीब 18 परसेंट टैरिफ लगाता है. दोनों देशों के बीच 1.54 अरब डॉलर का कारोबार होता है. एक तरफ जहां भारत से न्यूजीलैंड में टेक्सटाइल, दवा, ट्रैक्टर, ऑटो प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट किए जाते हैं, वहीं न्यूजीलैंड से भारत में स्क्रैप मेटल, सेब, किवी, मिनरल एक्सपोर्ट किए जाते हैं. मुक्त व्यापार समझौते के बाद दोनों देश एक-दूसरे के प्रोडक्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगाएंगे.
ये भी पढ़ें:
ठाठ से कटेगी जिंदगी! अगर इस तरह से करेंगे इंवेस्टमेंट तो जल्द बन जाएंगे करोड़पति, इतनी करनी होगी सेविंग्स
[ad_2]