‘छावा’ को छू भी नहीं पाई ‘सिकंदर’, निकली फिसड्डी!

[ad_1]

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान की सिकंदर की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग का जो डेटा आया उसे देखकर ये अंदाजा लगाया जाने लगा कि फिल्म सलमान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन जाएगी, लेकिन सैक्निल्क पर अभी तक अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक ऐसा होता नहीं दिखा.

न तो सलमान खान की सिकंदर उनकी ही पुरानी फिल्म टाइगर 3 के 43 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे कर पाई और न ही इसी साल रिलीज हुई विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा के ओपनिंग डे कलेक्शन को छू पाई.

छावा का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाई सिकंदर

ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, छावा ने ओपनिंग डे पर 33.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ऐसा करते ही फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली बॉलीवुड फिल्म और गेम चेंजर (54 करोड़) के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली भारतीय फिल्म बन गई.

अब सिकंदर के आंकड़ों पर नजर डालें तों आज 10:30 बजे तक फिल्म ने सिर्फ 26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. यानी फिल्म छावा की ओपनिंग डे कमाई से काफी पीछे रह गई है.

क्या सिकंदर बनेगी छावा जैसी ब्लॉकबस्टर?

130 करोड़ में बनी छावा ने 45 दिनों में 600 करोड़ के आसपास की कमाई करके ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने का रिकॉर्ड कायम किया है. साथ ही फिल्म देश की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. सिकंदर से उम्मीदें थीं कि ये फिल्म छावा का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

हालांकि, अभी से ये कहना जल्दबाजी होगी कि सलमान की फिल्म ऐसा नहीं कर पाएगी, क्योंकि अभी फिल्म के पास 10 अप्रैल को सनी देओल की जाट आने से पहले 10 दिन का टाइम है. हो सकता है कि फिल्म कोई इतिहास रच ही दे.


कैसा है सिकंदर का रिव्यू और स्टार कास्ट

सिकंदर को ज्यादातर रिव्यूर्स ने कमजोर फिल्म बताया है. एबीपी न्यूज ने अपने रिव्यू में फिल्म को सुस्त बताते हुए इसे सिर्फ एक स्टार दिया है. फिल्म को एआर मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सलमान के साथ सत्यराज, रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर जैसे कई चेहरे हैं.

और पढ़ें: Sikandar Box Office Collection: ओपनिंग डे पर इन 5 मामलों में फेल हो गई सलमान खान की ‘सिकंदर’!



[ad_2]

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खुशखबरी! EY ने जताया 6.5 फीसदी ग्रोथ का अनुमान

[ad_1]

नए वित्तीय साल की शुरुआत के साथ ही EY ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी खबर दी है. उनकी नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था 6.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी. लेकिन यह तभी हो पाएगा जब सरकार पैसे के इस्तेमाल को लेकर सही फैसले ले.

रिपोर्ट के अनुसार, बीते वित्त वर्ष 2024-25 में देश की अर्थव्यवस्था ने 6.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की थी. यह आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा पिछले महीने जारी संशोधित अनुमानों से थोड़ा कम है, जिसमें 2024-25 के लिए 6.5 फीसदी की वृद्धि का अनुमान लगाया गया था. विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निजी खपत और सरकारी निवेश दोनों को बढ़ावा देना होगा.

रिपोर्ट में और क्या है?

EY की रिपोर्ट में कुछ प्रमुख चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाया गया है. पिछले कुछ समय से निजी क्षेत्र के निवेश में कमी देखी जा रही है, जिसके चलते वित्त मंत्रालय ने हाल ही में उद्योग जगत से निवेश बढ़ाने की अपील की थी. साथ ही, सरकार को स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी खर्च बढ़ाने की जरूरत होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षा पर खर्च को वर्तमान के 4.6 फीसदी से बढ़ाकर 2048 तक जीडीपी का 6.5 फीसदी करना होगा, जबकि स्वास्थ्य व्यय को 3.8 फीसदी तक ले जाना होगा.

युवाओं पर भरोसा

EY इंडिया के मुख्य नीति सलाहकार डीके श्रीवास्तव ने मीडिया से बताया कि भारत की युवा आबादी देश के लिए एक बड़ा अवसर है. उनके अनुसार, “कामकाजी उम्र की बढ़ती आबादी विकास, रोजगार, बचत और निवेश का एक सकारात्मक चक्र शुरू कर सकती है. लेकिन इसके लिए हमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर पर्याप्त निवेश सुनिश्चित करना होगा.”

वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती राजस्व बढ़ाने और साथ ही राजकोषीय अनुशासन बनाए रखने की होगी. रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि धीरे-धीरे राजस्व-से-जीडीपी अनुपात को 21 फीसदी से बढ़ाकर 29 फीसदी करने से सरकार को इन लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी.

मजबूत होने वाली है भारतीय अर्थव्यवस्था

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में जारी यह रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के पास मजबूत विकास का अवसर तो है, लेकिन इसके लिए सही नीतिगत फैसलों और सतर्क प्रबंधन की आवश्यकता होगी. अब देखना यह है कि सरकार और उद्योग जगत इन चुनौतियों से कैसे निपटते हैं और क्या वे इस साल 6.5 फीसदी की विकास दर हासिल कर पाते हैं.

ये भी पढ़ें: Vodafone Idea से जुड़ी बड़ी खबर! कंपनी में भारत सरकार बढ़ाने जा रही है हिस्सेदारी, 36,950 करोड़ की डील

[ad_2]

वो नहीं आएगी मौत का फरिश्ता आएगा! बूढ़े शख्स ने बनाई रील तो यूजर्स ने काट ली चाचा की मौज, देखें

[ad_1]


चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ हिमाचल के शक्तिपीठों में उमड़ी भक्तों की भीड़

[ad_1]

ईरानी राष्ट्रपति ने US संग न्यूक्लियर डील को कहा 'NO', भड़के ट्रंप, बोले- 'समझौता नहीं किया तो कर देंगे बमबारी'

ईरानी राष्ट्रपति ने US संग न्यूक्लियर डील को कहा ‘NO’, भड़के ट्रंप, बोले- ‘समझौता नहीं किया तो कर देंगे बमबारी’

[ad_2]

JEE Mains सेशन-2 का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक में जानें डाउनलोड करने का तरीका 

[ad_1]

JEE Mains Admit Card 2025 Session 2: जेईई मेंस सेशन-2 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सिटी स्लिप के बाद सेशन-2 का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेंस सेशन-2 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइइट jeemains.nta.nic.in पर जाना होगा. 

बता दें, जेईई मेंस सेशन-2 परीक्षा की डेट पहले ही जारी हो चुकी हैं. ये परीक्षाएं 2 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल के बीच होंगी. एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक, 2,3,4,7,8 और 9 अप्रैल 2025 को होगी. सभी परीक्षाएं अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. बता दें, जेईई मेंस सेशन 1 की परीक्षा में देशभर में 12.58 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. इनमें से 14 छात्रों ने 100 NTA स्कोर हासिल किया था. इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा अच्छे स्कोर हासिल करने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका के 5 सबसे महंगे कॉलेज, जहां पढ़ाई करने के देने होते हैं इतने लाख रुपये, खर्च वाकई चौंकाने वाला है

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

जेईई मेंस सेशन-2 परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी. इसके बिना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो सकेगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करें. 

  • सबसे पहले जेईई मेंस की आधिकारिक वेबसाइट jeemains.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज खुलते ही आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा. JEE Mains Session 2 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा. इसके बाद कैप्चा कोड डालें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • सभी प्रॉसेस पूरे करते ही एडमिट कार्ड अपनी स्क्रीन पर खुल जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें ओर प्रिंट आउट निकलवा लें. 

यह भी पढ़ें: ​यहां है CUET 2025 एंट्रेंस में टॉप करने की मास्टर प्लानिंग! जानें क्या करना होगा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

जब मैंने कैच छोड़ा तो केएल राहुल ने मुझसे…अभिषेक पोरेल ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

[ad_1]

IPL 2025: रविवार को डबल हेडर के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया. मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली के प्लेयर अभिषेक पोरेल ने अक्षर पटेल की कप्तानी की तारीफ़ करते हुए कहा कि मैं उनकी कप्तानी में काफी एन्जॉय कर रहा हूं. उन्होंने मैच के दौरान मिले केएल राहुल के समर्थन पर भी बात की.

अभिषेक पोरेल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में अक्षर पटेल को लेकर कहा, “मैदान के बाहर वह बहुत मजाकिया हैं. मैदान पर वह मोटीवेट करने वाले भी हैं. कुल मिलाकर उनकी कप्तानी बहुत अच्छी है. मैंने उनकी कप्तानी में बहुत एन्जॉय किया है.

केएल राहुल पिता बनने के बाद शनिवार को टीम में लौटे थे, रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे थे. अभिषेक पोरेल ने मैच के दौरान मिले केएल राहुल के सपोर्ट की भी बात की. उन्होंने बताया कि अनिकेत वर्मा की कैच छोड़ने के बाद वह थोड़ा उदास महसूस कर रहे थे, लेकिन राहुल के समर्थन से उन्हें राहत मिली.

कैच छोड़ने पर केएल राहुल ने दी सांत्वना- अभिषेक पोरेल

उन्होंने कहा, “केएल राहुल मेरे भाई जैसे हैं. जब मैंने अनिकेत वर्मा का कैच छोड़ा था तो उन्होंने मुझे सांत्वना दी. उन्होंने कहा था कि कोई बात नहीं, चिंता मत करो. बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने मुझसे कहा कि अपने नेचुरल शॉट्स खेलो.

अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने अभिषेक पोरेल को बल्लेबाजी के दौरान भी मदद की थी. उन्होंने कहा, “पहली पारी के बाद राहुल को पता था कि पिच कैसा बर्ताव कर रही है. उन्होंने मेरा समर्थन किया.”

अभिषेक पोरेल ने पहले मैच में केएल राहुल की गैरमौजूदगी में विकेट कीपिंग की थी, हालांकि उनके प्लेइंग 11 में आने से भी वह बाहर नहीं हुए. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 18 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए.

[ad_2]

ग्रीनलैंड के PM बोले- ‘नहीं मिलेगा आईलैंड’, पुतिन ने ट्रंप को दी थी कब्जा करने की खुली छूट

[ad_1]

Greenland PM Replies Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जवाब देते हुए ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स फ्रेडरिक नीलसन ने रविवार (30 मार्च, 2025) को कहा है कि अमेरिका को ग्रीनलैंड नहीं मिलेगा. उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए ये भी कहा कि ट्रंप विशाल आर्कटिक देश में कंट्रोल करना चाहते हैं. 

नीलसन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि संयुक्त राज्य अमेरिका को ग्रीनलैंड मिल रहा है. मैं स्पष्ट कर दूं: संयुक्त राज्य अमेरिका को वह नहीं मिलेगा. हम किसी और के नहीं हैं. हम अपना भविष्य खुद तय करते हैं.”

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था?

ट्रंप ने शनिवार (29 मार्च, 2025) को एनबीसी न्यूज को बताया कि उन्होंने ग्रीनलैंड को अमेरिका में मिलाने के बारे में बिल्कुल वास्तविक बातचीत की थी. एनबीसी के अनुसार, ट्रम्प ने कहा, “हमें ग्रीनलैंड मिलेगा. हां, 100%.” बीते दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं तो रूस इसमें दखलअंदाजी नहीं करेगा.  

शुक्रवार (28 मार्च, 2025) को ग्रीनलैंड के उत्तर में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे के दौरे के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने डेनमार्क पर आइलैंड को सुरक्षित रखने के लिए अच्छा काम नहीं करने का आरोप लगाया और सुझाव दिया कि अमेरिका को रणनीतिक रूप से स्थित इस आइलैंड की बेहतर सुरक्षा करनी चाहिए. 

(ये एक ब्रेकिंग खबर है. इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है.)

[ad_2]

बाजार में आ गई ब्रेस्ट मिल्क फ्लेवर वाली आइसक्रीम! यूजर्स बोले- इमोशन्स से खेल रहे हो

[ad_1]

Breast Milk Ice Cream: आइसक्रीम के दीवानों के लिए बड़ी खबर है. बाजार में ब्रेस्ट मिल्क फ्लेवर वाली आइसक्रीम आने जा रही है. अमेरिकी बेबी ब्रांड Frida ने जल्द ही बाजार में ब्रेस्ट मिल्क फ्लेवर वाली आइसक्रीम लॉन्च करने की घोषणा की है. हालांकि इसके लिए आइसक्रीम के दीवानों को 9 महीने का इंतजार करना पड़ सकता है. बाजार में इस अनोखी आइसक्रीम के आने से पहले ही चर्चा शुरू हो गई और सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग घूम गया है. 

सोशल मीडिया यूजर्स तो कंपनी की इस आनोखी घोषणा पर भरोसा तक नहीं कर पा रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें अप्रैल फूल बनाया जा रहा है, हालांकि कंपनी ने इस पर भी सफाई दी है और कहा है कि वह जल्द ही मार्केट में ब्रेस्ट मिल्क फ्लेवर वाली आइसक्रीम लॉन्च करेगी. 

कंपनी ने क्या कहा?

यूएस बेबी ब्रांड Frida की ओर से कहा गया है कि हमारी कंपनी उन सवालों के जवाब देना चाहती है, जिसके बारे में हर कोई मन ही मन सोचता रहता है जैसे कि ब्रेस्ट मिल्क का स्वाद आखिर कैसा होता होगा? कंपनी ने कहा है कि बाजार में जल्द लॉन्च होने वाली आइसक्रीम ब्रेस्ट मिल्क के टेस्ट से मिलती जुलती होगी. मां के दूध की तरह इसमें सभी पोषक तत्व मौजूद होंगे और इसका स्वाद मीठा और नमकीन होगा. हालांकि, इसमें असली ब्रेस्ट मिल्क का यूज नहीं होगा, क्योंकि अमेरिका में इसकी अनुमति नहीं है. ऐसे में कंपनी ब्रेस्ट मिल्क से मिलते जुलते फ्लेवर वाली आइसक्रीम बनाएगी. 


यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

कंपनी ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इस अनोखी आइसक्रीम की घोषणा की, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. यूजर्स इस आइसक्रीम को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ यूजर्स तो यह मानने को तैयार ही नहीं है कि बाजार में ऐसी कोई आइसक्रीम आने जा रही है और कह रहे हैं कि उन्हें अप्रैल फूल बनाया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा है कि वह इस आइसक्रीम के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा है कि क्या आप हमारे इमोशंस के साथ खेल रहे हैं. एक अन्य ने लिखा, क्या यह प्रैंक है, मैं कंफ्यूज हूं. 

यह भी पढ़ें: कैनेडियन लड़की ने पहली बार खाए मोदक! सिर चढ़कर बोला स्वाद तो कह दी ये बात, देखें वीडियो


ओपनिंग डे पर इन 5 मामलों में फेल हो गई सलमान खान की ‘सिकंदर’!

[ad_1]

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान की सिकंदर फाइनली 30 मार्च को सिनेमाघरों में आ गई. ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को लेकर दर्शकों, रिव्यूवर्स और फिल्मों से जुड़े एक्सपर्ट्स में पहले से काफी एक्साइटमेंट थी. हालांकि, ओपनिंग डे कलेक्शन को देखकर फिल्म को लेकर जितने कयास लगाए गए थे सब गलत साबित होते दिख रहे हैं.

सलमान खान की सिकंदर से कई उम्मीदें थीं और जिन मामलों में उम्मीदें थीं उन पर पानी फिर गया है. तो चलिए जानते हैं कि ए आर मुरुगदॉस की फिल्म किन 5 मामलों में फेल हो गई है.

सलमान नहीं तोड़ पाए अपनी फिल्म टाइगर 3 का रिकॉर्ड

सलमान खान की साल 2023 में आई फिल्म टाइगर 3 उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग (43 करोड़) लेने वाली फिल्म थी. उम्मीदें थीं कि सलमान खान इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आगे बढ़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

Sikandar Box Office Collection: ओपनिंग डे पर इन 5 मामलों में फेल हो गई सलमान खान की 'सिकंदर'!

सिकंदर नहीं बन पाई 2025 की सबसे बड़ी ओपनर

इस साल रिलीज हुई फिल्मों में से टॉप 5 ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में गेम चेंजर (54 करोड़), छावा (33.10 करोड़), विदामुयार्ची (27 करोड़), डाकू महाराज (25.35 करोड़) और संक्रांतिकी वस्तुनम (23 करोड़) थीं. हालांकि, सिकंदर ने इनमें से कई का रिकॉर्ड तो तोड़ दिया लेकिन गेम चेंजर का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही.

50 करोड़ी ओपनिंग लेने वाली उम्मीदों पर भी फिरा पानी

उम्मीदें थीं कि सलमान की सिकंदर को रविवार की छुट्टी, ईद और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों का फायदा मिलेगा. फैंस को उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी, लेकिन ऐसा भी नहीं हो पाया. 

नहीं चला साउथ-नार्थ की जुगलबंदी का जादू

इस फिल्म को साउथ के डायरेक्टर ए आर मुरुगदॉस ने बनाया है. उन्हें गजनी और हॉलीडे की वजह से हिंदी दर्शक और साउथ फिल्मों की वजह से तमिल, तेलुगु समेत दूसरी भारतीय भाषाओं के दर्शक भी पसंद करते हैं. ऐसे में माना जा रहा था कि सलमान का स्टारडम और साउथ के डायरेक्टर मिलकर जो कुछ भी करेंगे उसका फायदा इसके बिजनेस पर पड़ेगा, लेकिन वो भी नहीं हुआ.


अच्छी फिल्म का था वादा, रिव्यू मिले खराब

सिकंदर को लेकर सलीम खान से लेकर सलमान खान और फिल्म डायरेक्टर ने भी काफी तारीफें की थीं. लेकिन फिल्म के जब रिव्यूज आए तो वो बेहद खराब निकले. एबीपी न्यूज के रिव्यू में तो फिल्म को सिर्फ एक स्टार दिया गया. 

हालांकि, ये मानना भी होगा कि फिल्म पहले दिन 30 करोड़ के ऊपर कमाई कर चुकी है और इसे खराब ओपनिंग नहीं कह सकते क्योंकि ईद की छुट्टियों में इसमें इजाफा होगा. लेकिन फिर भी जिस फिल्म से 50 करोड़ रुपये की उम्मीद हो उससे थोड़ी सी भी कम कमाई पचना मुश्किल हो रही है.

और पढ़ें: ‘एल2: एम्पुरान’ ने दी ‘सिकंदर’ को पटखनी! चौथे दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई



[ad_2]