Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के बाद से इन राशियों के जीवन में रह-रह आ सकती है परेशानी

[ad_1]

Surya Grahan 2025: 29 मार्च को साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. साल का पहला सूर्य ग्रहण इन 5 राशियों के लिए मुश्किल भरा होने वाला है.साल के पहले सूर्य ग्रहण के दिन शनि मीन राशि में गोचर करेंगे. इस दौरान बहुत से राशियों पर इसका प्रभाव नजर आएगा. जानते हैं कौन-सी हैं वो राशियां जिनको आर्तिक, पारिवारिक जीवन और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि वालों के लिए 29 मार्च के बाद स्थिति बदलने वाली है. इस दौरान मेष राशि वालों को अपनी हेल्थ का ख्याल रखने की जरुरत है. इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें. हेल्थ के साथ-साथ अपने रिश्तों को संभालकर रखें, अन्यथा आपके रिश्ते आपकी कटु वाणी के कारण खराब हो सकते हैं. बिजनेस और करियर को लेकर आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण के बाद का समय कठिन रहने वाला है. इस दौरान आपके खर्चें पहले के मुकाबले बढ़ सकते हैं जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है. किसी भी प्रकार के इंवेस्टमेंट को बहुत सोच समझ कर करें. फैमली में बहस-बाजी से बजें और अपने रिश्ते मधुर बनाने की कोशिश करें.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि वालों को इस सूर्य ग्रहण के बाद सावधान रहने की जरुरत है. करियर और जॉब में अपने काम को सावाधनी पूर्वक करें, किसी प्रकार की गलती आपको भारी पड़ सकती है. अपने बजट का ख्याल रखते हुए खर्चा करें. शादीशुदा रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है. किसी भी तरह के विवाद से अपने आप को दूर रखें. शादीशुदा लाइफ में वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकते हैं. जिस वजह से आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण के बाद का समय कठिन होने वाला है. इस दौरान आपको आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी बरतें. हेल्थ का ख्याल रखें.

Bhutadi Amavasya 2025: भूतड़ी अमावस्या क्या है ? मार्च में कब है ये, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में ला

[ad_2]

फ्री में देखनी हैं Amazon Prime पर फिल्में? Jio-Airtel के रिचार्ज के साथ मिल रहा सब्सक्रिप्शन

[ad_1]

Amazon Prime पर कई शानदार फिल्में, वेब सीरीज और शो मौजूद हैं. अगर आप स्टूडेंट हैं तो एग्जाम के बाद छुट्टियों में इनका मजा ले सकते हैं, वहीं अगर आप नौकरीपेशा वाले व्यक्ति हैं तो खाली टाइम में इनका आनंद उठाया जा सकता है. अगर आप बिना सब्सक्रिप्शन खरीदे ही Amazon Prime स्ट्रीम करना चाहते हैं तो हम आपके लिए उन रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें आपको Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है.

Jio का 1029 रुपये का प्लान

जियो का यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस दौरान यूजर्स को रोजाना 2 GB डेटा, 100SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है. एलिजिबल यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा उठा सकते हैं. Jio इस प्लान के साथ Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. स्पेशल ऑफर के तहत यूजर्स को जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. यह ऑफर 31 मार्च तक ही लागू रहेगा. कंपनी इस प्लान में जियो टीवी और जियो क्लाउड का एक्सेस भी ऑफर कर रही है.

Airtel का 1199 रुपये का प्लान

84 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा दिया जा रहा है. जियो की तरह एयरटेल के भी एलिजिबल यूजर्स इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा यूज कर सकते हैं. प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी दे रही है. इसके साथ मिलने वाले सब्सक्रिप्शन की बात करें तो एयरटेल 84 दिनों के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप और एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले का प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन दे रही है. इसमें 22 OTT प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं.

Airtel का 838 का प्लान

यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा, 100 SMS, अनलिमिटेड 5G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है. वैलिडिटी के दौरान यूजर्स अमेजन प्राइम और एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले प्रीमियम का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही फ्री में स्पैम अलर्ट भी मिलेंगे.

ये भी पढ़ें-

कैसे बना था Taj Mahal, कितनी लगी थी मेहनत? AI ने दिखाया अनोखा नजारा, हैरान कर देगा Video

[ad_2]

‘वह महीने के 60 लाख ले रहा है, उसका सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट खत्म करो…’, मोहम्मद रिजवान पर…

[ad_1]

Sikander Bakht On Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट में विवादों का दौर बदस्तूर जारी है. अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सिकंदर बख्त ने मोहम्मद रिजवान पर सख्त कार्रवाई की डिमांड की है. दरअसल, सिकंदर बख्त ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष से आग्रह किया है कि मोहम्मद रिजवान के रवैये पर सख्त कदम उठाया जाए और उनका केंद्रीय अनुबंध खत्म किया जाए. इससे पहले पिछले दिनों पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा वनडे और टी20 कप्तान मोहम्मद रिजवान ने नेशनल टी20 कप के बजाय क्लब क्रिकेट को तवज्जो दी. इस फैसले के बाद से मोहम्मद रिजवान की लगातार फजीहत हो रही है.

‘पाकिस्तानी खिलाड़ियों को प्रत्येक महीने 60 लाख रुपए मिलते हैं…’

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सिकंदर बख्त ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को प्रत्येक महीने 60 लाख रुपए मिलते हैं और उन्हें पीसीबी के सभी टूर्नामेंट में खेलना चाहिए. पीसीबी को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लें. अगर आप बोर्ड की तरफ से आयोजित किए गए टूर्नामेंट के बजाय क्लब क्रिकेट खेल रहे हैं, तो आप पीसीबी का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह रुकना चाहिए और मोहसिन नकवी को सख्त होना चाहिए. वह एक विनम्र व्यक्ति प्रतीत होते हैं और उन्हें अपने तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है. जो चीजें हो रही हैं, उसे रोकने के लिए आपको सख्त होना होगा. आपको उनके केंद्रीय अनुबंधों को रोकना चाहिए.

चैंपियंस ट्रॉफी में फजीहत के बाद लगातार उठ रहे सवाल

पिछले दिनों चैंपियंस ट्रॉफी में मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. पाकिस्तान टीम भारत के अलावा न्यूजीलैंड से हारने के बाद टूर्नामेंट के पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी. वहीं, मोहम्मद रिजवान कप्तानी के अलावा बतौर बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद रिजवान महज 3 रन बनाकर चलते बने थे. हालांकि, भारत के खिलाफ 46 रन जरूर बनाए थे.

ये भी पढ़ें-

Watch: MS Dhoni ने मथीशा पथिराना की गेंद पर जड़ा हेलीकॉप्टर शॉट, फैंस को याद आए पुराने दिन; वीडियो

[ad_2]

सोने के दाम नए शिखर पर, 91000 रुपये के ऑलटाइम हाई के पार पहुंच गया भाव

[ad_1]

Gold Rate: सोने के दाम एक बार फिर ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा है. विदेशों में मजबूत रुख के बीच स्टॉकिस्टों और खुदरा विक्रेताओं की ओर से लगातार की जा रही खरीदारी के चलते दिल्ली एनसीआर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 500 रुपये की तेजी के साथ 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सेशन में सोना 90750 रुपये पर क्लोज हुआ था.

अखिल भाारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि सोने की कीमत 500 रुपये की तेजी के साथ 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई जो सोमवार 18 मार्च को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु की कीमत 1,300 रुपए की तेजी के साथ 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंची थी. 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 450 रुपये बढ़कर 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर जा पहुंचा जो इससे पहले सेशन में 90,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, सोने में फिर बढ़त देखी गईऔर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी नया रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों, अमेरिकी मंदी की आशंकाओं और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण सुरक्षित निवेश के लिए सोना एक आकर्षक विकल्प बना हुआ है.’’ इसके अलावा, हाल ही में कमजोर अमेरिका के कमजोर इकोनॉमिक डेटा ने भी उम्मीदों को बल दिया है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल कई बार ब्याज दरों में कटौती करेगा, जिससे सोने को और समर्थन मिलेगा.

हालांकि, चांदी की कीमतें 1,02,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं, जो इसका ऐतिहासिक उच्चस्तर है. एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में अस्थिरता, चीन की अतिरिक्त आर्थिक प्रोत्साहन योजनाओं के साथ मिलकर, सोने की सुरक्षित मांग को और बढ़ा रही है. ग्लोबल मार्केट में सोना बढ़कर 3,028.49 डॉलर प्रति औंस के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया. इसी तरह, कॉमेक्स सोना वायदा बढ़कर 3,037.26 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया.

अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की बढ़ती आशंकाओं के कारण सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं, निवेशक आगे की स्पष्टता के लिए फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे है.’’

ये भी पढ़ें:

ठाठ से कटेगी जिंदगी! अगर इस तरह से करेंगे इंवेस्टमेंट तो जल्द बन जाएंगे करोड़पति, इतनी करनी होगी सेविंग्स

[ad_2]

थम जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध! ट्रंप-पुतिन के बीच फोन कॉल पर व्हाइट हाउस ने क्या कहा, जानें

[ad_1]

Ukraine-Russia War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर एक घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई. व्हाइट हाउस ने बताया कि बातचीत सकारात्मक रही और कॉल का विस्तृत विवरण बाद में जारी किया जाएगा.

बातचीत के दौरान रूस और यूक्रेन के बीच 30 दिन के युद्ध विराम के लिए अमेरिकी योजना पर चर्चा हुई. यूक्रेन (कीव) ने पहले ही इस योजना को स्वीकृति दे दी है. पुतिन ने सैद्धांतिक रूप से इसका समर्थन जताया है, लेकिन कुछ शर्तें रखी हैं. उनकी मुख्य शर्त यह है कि यूक्रेन युद्ध विराम के दौरान अपने सैनिकों को इकट्ठा करने, प्रशिक्षित करने या सैन्य सहायता प्राप्त करने के लिए इस समय का उपयोग नहीं करेगा.

व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

व्हाइट हाउस ने अपने जारी बयान में कहा, ‘दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन के बीच शांति और सीज़फायर पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने स्थायी शांति के लिए रूस यूक्रेन युद्ध खत्म होने को जरूरी बताया. दोनों ने सहमति जताई कि शांति की शुरूआत ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जैसे बुनियादी ढांचों पर सीजफायर के साथ होगी.'

अपने बयान में उन्होंने कहा आगे, ‘इसके साथ ही ब्लैक सी में युद्धविराम, स्थायी शांति और पूर्ण युद्धविराम पर बातचीत जल्द से जल्द शुरू होगी. रूस-यूक्रेन के बीच पूर्ण युद्धविराम पर बातचीत मिडिल ईस्ट में शुरू होगी.’ इस दौरान अमेरिका और रूस के द्विपक्षीय संबंधों में सुधार लाने पर भी दिया जाएगा.

मिडिल ईस्ट के हालात पर भी दोनों नेताओं ने की चर्चा

इसके साथ ही मिडिल ईस्ट के हालात पर भी दोनों नेताओं ने बातचीत की. दोनों नेताओं ने ईरान पर अपने विचार साझा किए कि ईरान कभी भी इजरायल को नष्ट करने की स्थिति में ना हो. दोनों नेताओं ने कहा कि अमेरिका और रूस के बीच बेहतर द्विपक्षीय संबंध भविष्य के लिए लाभकारी होगा. इन संबंधों में शांति स्थापित होने के बाद बड़े पैमाने पर आर्थिक सौदे भी हो सकते हैं.

ट्रंप ने अपने बयान में कही थी ये बात

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि रूस और यूक्रेन दोनों की स्थिति गंभीर है. उन्होंने कहा था, ‘यूक्रेन में जो कुछ हो रहा है, वह अच्छा नहीं है लेकिन हम देखेंगे कि क्या हम शांति समझौता, युद्धविराम और स्थायी शांति स्थापित कर सकते हैं. मुझे लगता है कि हम ऐसा करने में सक्षम होंगे.’ इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव, दिमित्री पेसकोव ने पुष्टि की थी कि ट्रंप और पुतिन के बीच यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर चर्चा होगी.

[ad_2]

डिप्रेशन का हुईं शिकार, तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर लगाया था शादी तोड़ने का इल्जाम

[ad_1]

Tanushree Dutta Birthday: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में रहती हैं. तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. तनुश्री का राखी सावंत के साथ भी काफी विवाद रहा.  दोनों ने एक दूसरे पर कईं आरोप लगाए थे.

तनुश्री ने लगाए थे ये आरोप

तनुश्री ने ट्रॉमा को लेकर कहा, “राखी की वजह से मैं काफी इमोशनल और साइकलॉजिकल ट्रॉमा से गुजरी हूं. राखी ने मेरे बारे में बहुक भयानक बातें कही थीं. मुझसे ये बर्दाश्त नहीं हुआ. उसने मेरी पर्सनल लाइफ पर हमला किया. राखी की वजह से मैं शादी नहीं कर सकी. राखी ने काफी समय तक मुझे परेशान किया. राखी के पास लाइमलाइट में बने रहने के लिए हर साल एक नया ड्रामा होता है.”

बता दें कि 2013 में तनुश्री ने बताया था कि साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके के सेट पर उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ था. इसकी वजह से वो डिप्रेशन में चली गई थीं. इसी कारण से उन्होंने काम से ब्रेक लिया. इस बारे में उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा था- ‘मुझे डिप्रेशन जैसी फीलिंग हुई थी. भगवान की कृपा है कि मैं जल्दी परेशानी से निकलकर बाहर आ जाती हूं. मुझे ऐसा लगने लगा था कि मेरे टैलेंट की लोग सराहना नहीं कर रहे हैं. मुझे मेहनत के हिसाब से फल नहीं मिल रहा है. मुझे लोग पहचान नहीं पा रहे हैं.’

इन फिल्मों में दिखीं तनुश्री दत्ता

तनुश्री दत्ता ने फिल्म आशिक बनाया आपने, वीरभद्र, भागमभाग,  36 चाइना टाउन, ढोल, रिस्क, स्पीड, गुड बॉय बैड बॉय, सास बहु और सेंसेक्स, रोक, अपार्टमेंट और सुपरकॉप वर्सेस सुपरकॉप जैसी फिल्में की हैं. आखिरी बार उन्हें 2013 में फिल्मों में देखा गया था.

ये भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 32: ‘छावा’ पर मुश्किलें, Sikandar की वजह से एक भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बना पाएगी फिल्म?

[ad_2]

‘भारत आज वहीं खड़ा है, जहां एक दशक पहले था चीन’, Nothing के CEO पेई ने क्यों की ऐसी तुलना?

[ad_1]

Nothing के फाउंडर और CEO Carl Pei भारत की स्मार्टफोन इंडस्ट्री के फैन हो गए हैं. उन्होंने कहा कि यह इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव से गुजर रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने इस इंडस्ट्री में विकास की संभावना, स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग के लिए सरकार की योजनाओं, टेक इकोसिस्टम और लगातार बढ़ते हुए कंज्यूमर बेस की तुलना चीन से की है. आइए जानते हैं कि पेई ने इन सबको लेकर क्या कहा है.

10 साल पहले जहां चीन था, वहां आज भारत- पेई

पेई ने अपने पोस्ट में लिखा कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में 10 साल पहले जहां चीन था, वहां आज भारत खड़ा है. स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक बड़ी क्रांति आने वाली है. स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार की कोशिशें, संपन्न टेक इकोसिस्टम और तेजी से बढ़ता कंज्यूमर बेस, भारत के पास एक ग्लोबल स्मार्टफोन पावरहाउस बनने के लिए सभी जरूरी सामग्रियां हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांड्स को डेवलप करना चाह रही है. इससे भी ग्लोबल मार्केट में भारत की स्थिति मजबूत होगी.

नथिंग के लिए भारत सबसे बड़ी मार्केट

भारत नथिंग के लिए सबसे बड़ी मार्केट बन गया है और अब कंपनी यहां अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहती है. 2024 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर नथिंग की शिपमेंट में 510 प्रतिशत की शानदार वृद्धि देखी गई थी. इस तरह यह सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में शुमार हो गई है. यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि भारत में चीनी कंपनियों का दबदबा है और करीब 80 प्रतिशत मार्केट शेयर पर उनका कब्जा है.

तेजी से बढ़ रही है भारत की स्मार्टफोन इंडस्ट्री

2014-15 में भारत अपनी घरेलू जरूरत का केवल 25 प्रतिशत प्रोडक्शन ही कर पाता था, लेकिन 2018-19 में मांग के बराबर प्रोडक्शन होने लगा. वित्तीय वर्ष 2015 में भारत की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की थी, जो वित्तीय वर्ष 2024 में बढ़कर लगभग 50 बिलियन डॉलर के पास पहुंच गई है. मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ एक्सपोर्ट में भी उछाल देखा गया है. 2022-23 में सालाना आधार पर मोबाइल एक्सपोर्ट में 91 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गई है.

ये भी पढ़ें-

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी! जल्द मिलने लगेगी 5G कनेक्टिविटी, सरकार ने बनाया यह प्लान

[ad_2]

बिहार न्याय मित्र भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

[ad_1]

जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे तुरंत विभाग की आधिकारिक वेबसाइट gp.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे तुरंत विभाग की आधिकारिक वेबसाइट gp.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक संपन्न हुई थी. पात्रता के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में स्नातक (Graduation in Law) होना जरूरी था. सभी नियुक्तियां संविदा आधार पर की जाएंगी.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक संपन्न हुई थी. पात्रता के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में स्नातक (Graduation in Law) होना जरूरी था. सभी नियुक्तियां संविदा आधार पर की जाएंगी.

बिहार सरकार की इस भर्ती के माध्यम से पूरे राज्य में 2436 रिक्त पदों पर ग्राम कचहरी न्याय मित्रों की नियुक्ति की जानी है. चयन प्रक्रिया पूरी तरह ग्रेजुएशन (लॉ) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए की जा रही है.

बिहार सरकार की इस भर्ती के माध्यम से पूरे राज्य में 2436 रिक्त पदों पर ग्राम कचहरी न्याय मित्रों की नियुक्ति की जानी है. चयन प्रक्रिया पूरी तरह ग्रेजुएशन (लॉ) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए की जा रही है.

सबसे पहले gp.bihar.gov.in पर जाएं. होम पेज पर

सबसे पहले gp.bihar.gov.in पर जाएं. होम पेज पर “जिलेवार न्याय मित्र ग्राम कचहरी की नियोजन समिति द्वारा अनुमोदित मेरिट लिस्ट” लिंक पर क्लिक करें. जिला, ब्लॉक और पंचायत का चयन करें और सर्च बटन पर क्लिक करें. स्क्रीन पर खुली मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करें.अपने नाम को लिस्ट में सर्च करें.

अगर किसी अभ्यर्थी को मेरिट लिस्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति है तो विभाग जल्द ही ऑब्जेक्शन पोर्टल एक्टिव करेगा जिस पर समय सीमा में आपत्ति दर्ज करवाई जा सकेगी.

अगर किसी अभ्यर्थी को मेरिट लिस्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति है तो विभाग जल्द ही ऑब्जेक्शन पोर्टल एक्टिव करेगा जिस पर समय सीमा में आपत्ति दर्ज करवाई जा सकेगी.

Published at : 18 Mar 2025 02:51 PM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

शिक्षा वेब स्टोरीज

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal: बुधवार 19 मार्च का दिन, किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानें दैनिक राशिफल

[ad_1]

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 19 मार्च 2025, बुधवार का दिन विशेष है. देश के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं आपका दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal).

मेष राशि (Aries Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन सुखद और शानदार रहेगा. घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे आपका रुका हुआ कोई पुराना कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा. प्रशासनिक क्षेत्र में पदोन्नति मिलने का योग बन रहा है. आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आने वाला है. परिवार में आपसी सामंजस्य से देखने को मिलेगा. पत्नी और बच्चों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी. आज प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus Aaj Ka Rashifal)-
आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज कुछ विशेष कार्य के लिए आपका चयन किया जा सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी. अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे. आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है. आज व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें. कार्यक्षेत्र में निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini Aaj Ka Rashifal)-
आज आप व्यर्थ के कार्यों में उलझे रहेंगे, जिस कारण आपका समय और धन व्यय होगा. आज किसी भी बात पर क्रोधित होना आपके लिए अच्छा नहीं होगा. कुछ बातों को इग्नोर करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में पार्टनरशिप पर विचार करके ही कोई कार्य करें. आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें. परिवार में विरोधी वर्ग आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकता है.

कर्क राशि (Cancer Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता. आज आप विवादों से दूर रहें. प्रशासनिक क्षेत्र में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं. आज आप कार्यक्षेत्र में अपने शत्रु वर्ग से काफी परेशान रहेंगे. पारिवारिक दृष्टि से आज स्थिति ठीक रहेगी. हालांकि परिवार में मतभेद की स्थिति बनी रहेगी. पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता मन में रहेगी. आज यात्रा आदि में सावधानी रखें.

सिंह राशि (Leo Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. घर- परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. आज परिवार में माता-पिता और भाई किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. व्यापार क्षेत्र में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं. आज पार्टनरशिप करना आपके लिए अच्छा रहेगा. प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा है.

कन्या राशि (Virgo Aaj Ka Rashifal)-
आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे. आज आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा. परिवार में भाई और भतीजे से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है. आज किसी पुराने कर्ज से मुक्त होना आपको बहुत सुखद अनुभव देगा. पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

तुला राशि (Libra Aaj Ka Rashifal)-
आज के दिन कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिस कारण आप कुछ परेशान नजर आएंगे. आज कार्य के चक्कर में आपको बाहर की लंबी यात्रा करनी पड़ सकती हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मौसम के हिसाब से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. परिवार में समय अनुकूल रहेगा. पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में आज कुछ समस्याएं सामने आएंगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अपने अधिकारी से संबंध अच्छे रखने होंगे. वाणी पर संयम रखना आपके लिए अच्छा होगा. आज के दिन आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाह रहे हैं, तो मन की बात किसी से शेयर न करें. परिवार के आंतरिक मामलों को सुलझाने में आज आप सफल होंगे. कोर्ट कचहरी की विवाद से दूर रहें.

धनु राशि (Sagittarius Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी. आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा. आज आप कोई विशेष बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा. किसी वाद विवाद में आज आप फंस सकते हैं. विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी. व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी. नौकरी वालों के लिए पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा आदि हो सकता है. वाहन का उपयोग संभाल कर करें.

कुंभ राशि (Aquarius Aaj Ka Rashifal)-
कुंभ राशि आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा. आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं. आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है. विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रह सकते हैं. कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं. वाणी पर संयम रखें. वाद-विवाद से दूर रहें.

मीन राशि (Pisces Aaj Ka Rashifal)-
आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं. अपने सामान आदि की रक्षा रखें. नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य को लेकर खानपान पर ध्यान रखें. व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है. नौकरी वर्ग में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. परिवार में ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है.

[ad_2]

भारतीय बल्लेबाजों से लैस टॉप ऑर्डर, बॉलिंग अटैक बिल्कुल पैक; राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

[ad_1]

Rajasthan Royals Playing 11: आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है. राजस्थान रॉयल्स की टीम लीग में अपना पहला मैच 23 मार्च को SRH के खिलाफ खेलेगी. इस बार राजस्थान की टीम काफी बदली हुई दिखाई देगी. यहां जानें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी मजबूती यह है कि टीम में भारतीय खिलाड़ी अच्छे खासे हैं. टीम का टॉप ऑर्डर भारतीय खिलाड़ियों से लैस है. पिछले सीजन तक जोस बटलर इस टीम का हिस्सा थे, जो टॉप ऑर्डर में काफी रन बनाने थे, लेकिन टीम को देखकर ऐसा नहीं रहा है कि बटलर की कमी खलेगी.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे. सैमसन अब भारत के लिए टी20 में ओपनिंग कर रहे हैं तो आईपीएल में भी उसी रोल में दिखाई देंगे. ये दोनों खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट के माहिर हैं और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.

इसके बाद तीन नंबर पर नितीश राणा, चार नंबर पर रियान पराग और पांच नंबर पर ध्रुव जुरेल खेलते दिखेंगे. टॉप 5 तक इस टीम में भारतीय खिलाड़ी हैं. इसके बाद शिमरन हेटमायर हैं, जो आसानी से बड़े बड़े शॉट्स लगाते हैं. सात नंबर पर श्रीलंका के स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा खेल सकते हैं.

बॉलिंग की बात करें तो हसरंगा के साथ उनके हमवतन महीश तीक्ष्णा स्पिन विभाग संभाल सकते हैं. तेज गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे की तिकड़ी एक्शन में दिख सकती है. संदीप पहले से इस टीम का हिस्सा थे और डेथ ओवर में कमाल की गेंदबाजी कर रहे थे.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे.

इम्पैक्ट प्लेयर- शुभम दुबे

[ad_2]