Facebook पर आया कमाई का नया तरीका, अब स्टोरीज से भी कमाया जा सकेगा पैसा

[ad_1]

Facebook पर कमाई का अब एक और तरीका आ गया है. दरअसल, कंपनी स्टोरीज के लिए नए मोनेटाइजेशन ऑप्शन को रोल आउट कर रही है. इसके बाद क्रिएटर्स अपनी पब्लिक स्टोरीज पर आए व्यूज के हिसाब से पैसा कमा सकेंगे. कंपनी ने बताया कि क्रिएटर्स उस कंटेट को भी स्टोरी पर शेयर कर पैसा कमा सकेंगे, जिसे वो पहले अपलोड कर चुके हैं. यानी स्टोरी से पैसा कमाने के लिए उन्हें नया कंटेट पोस्ट करने की जरूरत नहीं होगी. फेसबुक कंटेट मोनेटाइजेशन प्रोग्राम में शामिल सभी क्रिएटर्स के लिए यह ऑप्शन अब उपलब्ध है. 

कैसे काम करेगा यह ऑप्शन?

फेसबुक के प्रवक्ता ने बताया कि स्टोरी से होने वाली कमाई कंटेट की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगी और इसके लिए कोई निश्चित व्यूज की शर्त नहीं रखी गई है. क्रिएटर्स अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की गतिविधियों को भी स्टोरी पर शेयर कर अतिरिक्त कमाई कर सकेंगे. बता दें कि जो क्रिएटर्स पहले से फेसबुक कंटेट मोनेटाइजेशन प्रोग्राम का हिस्सा है और जिन्होंने कंटेट मोनेटाइजेशन ऑन किया हुआ है, उन्हें अब कुछ अतिरिक्त करने की जरूरत नहीं है. वो सिंपल स्टोरी पोस्ट कर पैसा कमा सकेंगे. दूसरी तरफ जो क्रिएटर्स इस प्रोग्राम का हिस्सा नहीं हैं, वो इस प्रोग्राम की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. 

टिकटॉक यूजर्स को लुभाने की कोशिश

फेसबुक ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है, जब अमेरिका में टिकटॉक के भविष्य में अनिश्चितता बनी हुई है. दरअसल, टिकटॉक पर अमेरिका में जनवरी पर बैन लग गया था. उस समय डोनाल्ड ट्रंप ने कंपनी को 75 दिन की मोहलत दी थी, जो अगले महीने खत्म हो रही है. हालांकि, अभी तक इसकी बिक्री को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है. अमेरिका में टिकटॉक के 17 करोड़ यूजर्स हैं. इन्हें अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया कंपनियां लगातार नए ऐलान कर रही हैं. फेसबुक के इस ऐलान को भी उसी कड़ी में देखा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-

BSNL Recharge Plan: अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा, 400 रुपये से भी कम में लंबी वैलिडिटी दे रहा यह प्लान

[ad_2]

हाई कोलेस्ट्रॉल के छिपे लक्षण, जो सिर्फ चलने पर आते हैं नजर

[ad_1]

High Cholesterol Signs While Walking : हाई कोलेस्ट्रॉल एक साइलेंट किलर की तरह काम करता है, क्योंकि इसके लक्षण तब तक दिखाई नहीं देते जब तक यह गंभीर रूप नहीं ले लेता. अगर इस पर सही समय पर ध्यान न दिया जाए तो हार्ट अटैक जैसी दिल की बीमारियां हो सकती हैं. हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) के कुछ संकेत सिर्फ चलने के दौरान ही महसूस होते हैं. वॉक करते समय अगर पैरों में दर्द, भारीपन या थकान महसूस हो तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ये गंभीर हो सकते हैं. आइए जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के वो लक्षण जो सिर्फ चलने पर ही नजर आते हैं…

1. पैरों में तेज दर्द या ऐंठन 

अगर चलते समय पैरों में अचानक दर्द या ऐंठन (Leg Pain or Cramps) महसूस होती है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके रक्त वाहिकाओं में कोलेस्ट्रॉल जमा हो रहा है और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो रहा है. ऐसी स्थिति को पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (PAD) कहते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हो सकती है.

2. पैरों में भारीपन और थकान 

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण ब्लड फ्लो कम होने से पैरों में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे चलते समय पैरों में भारीपन (Leg Heaviness) महसूस होता है. यह समस्या ज्यादा देर तक खड़े रहने या चलने पर बढ़ सकती है.

3. पैरों और तलवों का ठंडा महसूस होना 

4. घाव या चोट का जल्दी न भरना 

अगर पैरों पर कोई घाव या कट (Slow Healing of Wounds) लग जाए और वह जल्दी न भरे, तो यह भी खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होता है. खासतौर पर डायबिटीज़ और हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को इस पर ध्यान देना चाहिए.

5. चलने पर जल्दी थकान 

अगर आप हल्की वॉक करने के बाद ही थकान महसूस करने लगते हैं या सांस फूलने लगती है, तो यह संकेत हो सकता है कि धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा हो रहा है और हार्ट को ऑक्सीजन वाला ब्लड पंप करने में कठिनाई हो रही है.

कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के लिए क्या करें

हेल्दी डाइट लें, ओमेगा-3, फाइबर और कम सैचुरेटेड फैट वाले फूड्स खाएं.

धूम्रपान और अल्कोहल से बचें, यह धमनियों को संकरा कर सकते हैं.

समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक करवाएं.

अगर लक्षण लगातार बने रहते हैं, तो तुरंत मेडिकल चेकअप करवाएं.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

IPL 2025 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, ईडन गार्डन्स से इस वेन्यू पर शिफ्ट हुआ KKR vs LSG मैच!

[ad_1]

KKR vs LSG 2025 Venue: आईपीएल 2025 का आरंभ 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है. पहला मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा. इसी मैदान पर 6 अप्रैल को केकेआर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाना था लेकिन अब शेड्यूल में बदलाव की खबर आई है. इस मैच को गुवाहाटी में शिफ्ट किया जा रहा है.

6 अप्रैल को राम नवमी है, इस दिन कोलकाता में कई धार्मिक कार्यक्रम होने हैं और पुलिस ने साफ किया कि वह इस दिन मैच में पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाएंगे. इस दिन ईडन गार्डन्स पर कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच होगा. अब बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली का बयान आया है.

गुवाहाटी में शिफ्ट होगा KKR vs LSG मैच

गांगुली ने पीटीआई को बताया कि, “हमनें बीसीसीआई को इस मैच को रीशेड्यूल करने को कहा था. शहर में आगे इस मैच को कराने की भी संभावना नहीं है. और सुनने में आ रहा है कि इस मैच को गुवाहाटी में शिफ्ट किया जा रहा है.” हालांकि आईपीएल का इसको लेकर आधिकारिक बयान आना बाकी है.

गांगुली ने कहा, “मैंने कोलकाता पुलिस के साथ कई बार बातचीत की लेकिन उनकी तरफ से कहा गया कि उस दिन (6 अप्रैल) पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी जा सकेगी.

गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में जयपुर के आलावा गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है. यहां टीम 2 मैच खेलेगी. पहला मैच 26 मार्च को केकेआर के खिलाफ होगा और दूसरा मैच सीएसके के खिलाफ 30 मार्च को खेला जाएगा. अगर KKR vs LSG मैच यहां शिफ्ट हुआ तो ये आईपीएल 2025 में यहां तीसरा मैच होगा.

13 वेन्यू पर खेले जाएंगे आईपीएल के 74 मैच

आईपीएल के 18वें संस्करण में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच 13 वेन्यू पर खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का पहला मैच और आईपीएल 2025 का फाइनल मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर ही खेला जाएगा. इससे पहले क्वालीफायर 2 भी इसी ग्राउंड पर खेला जाएगा.

[ad_2]

घर में BLA-TTP बढ़ा रहे टेंशन, अब ‘दोस्त’ चीन ने भी दिया अल्टीमेटम, पाकिस्तान पर लगाएगा अरबों क

[ad_1]

China Pakistan News: पाकिस्तान इस समय खुद के पाले आंतकियों की मार झेल रहा है. बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक की घटना और फिर नौशेकी में सेना के काफिल पर हुए हमले से पाकिस्तान अभी घर के भीतर ही कई मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा है. तहरीके तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और बलूच विद्रोही आए दिन शहबाज शरीफ की आर्मी को निशाना बना रही है. बलूचिस्तान में हुए ट्रेन हाईजैक के बाद से चीन भी अब उस इलाके में कड़ी सुरक्षा को लेकर लगातार पाकिस्तान पर दवाब डाल रहा है.

चीन के प्रोजेक्ट पर मंडराया खतरा

इस समय पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थिति काफी खराब है. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का दखल अब इस क्षेत्र में बढ़ गया है, जिस वजह से चीन को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) प्रोजेक्ट पर खतरा मंडराता दिख रहा है. इस प्रोजेक्ट पर चीन ने अरबों रुपया खर्च किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य और पाकिस्तान मामलों के विशेषज्ञ तिलक देवाशर ने कहा कि चीन बलूचिस्तान में खास किस्म के सुरक्षाकर्मियों की तैनाती चाहता है.

चीन पाकिस्तान पर लगा सकता है जुर्माना

पाकिस्तान मामलों के विशेषज्ञ तिलक देवाशर ने कहा कि भौगलिक रूप से बलूचिस्तान ऐसी जगह है जहां पाकिस्तान किसी हालत में चीन के सैनिकों की तैनाती होने नहीं दे सकता है. पाकिस्तान ग्वादर प्रोजेक्ट और उसकी सड़क के परियोजना से जुड़े चीन के कर्मचारियों को सुरक्षा देने में नाकाम रहा है. पिछले कुछ दिनों में चीन के कई कर्मचारी इस क्षेत्र में बीएलए के निशाने पर रहे हैं. ऐसे में चीन ने जो पाकिस्तान को उधार के पैसे दिए हैं, उसे वापस मांग सकता है. साथ ही साथ जुर्माना भी लगा सकता है.

चीन चाहता है अपनी सेना की तैनाती

देवाशर ने बताया कि चीन के भीतर सबसे बड़ा डर ये बैठ गया है कि अगर बीएलए के लड़ाके ट्रेन हाईजैक कर सकते हैं तो आगे के दिनों में अगर वे ग्वादर बंदरगाह या पॉवर प्रोजेक्ट या ग्वादर एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिए तो क्या होगा? उन्होंने बताया कि चीन ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए इस क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ाने या फिर अपनी सेना तैनात करने की मांग रखी है, जैसा कि श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ऐसा नहीं करना चाहता है क्योंकि उसकी साख और प्रतिष्ठा का सवाल है.

तिलक देवाशर ने ये भी आशंका जताई है कि चीन इन क्षेत्रों में प्राइवेट सिक्योरिटी तैनात करवा सकता है. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वह अपने अंदर झांककर नहीं देखता है. पाकिस्तान 1947 के बाद से ही हर छोटी समस्या पर भारत को जिम्मेदार ठहराता रहा है.”

ये भी पढ़ें : ट्रंप ने कर दिया खेल! अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट करने वाले एक्ट के बचाव में उतारा ये ‘इंडियन’ वकील

[ad_2]

एलिमनी का खौफ बाबू भैया! तलाक लेने पहुंचे थे, लेकिन पति ने गाना गाकर बचा ली शादी; वीडियो वायरल

[ad_1]


Google Pixel 9a vs Apple iPhone 16e: किस फोन मे बेहतर फीचर और कौन-सा देता है वैल्यू फॉर मनी?

[ad_1]

Google Pixel 9a vs Apple iPhone 16e: लंबे इंतजार के बाद गूगल ने Google Pixel 9a को लॉन्च कर दिया है. यह फोन किफायती कीमत में फ्लैगशिप मॉडल वाले फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है. यह Pixel 9 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है. इसका मुकाबला iPhone 16 सीरीज के सबसे सस्ते मॉडल iPhone 16e के साथ होने वाला है. आइए जानते हैं कि हालिया लॉन्च हुए दोनों मॉडल्स में कौन-सा फोन वैल्यू फॉर मनी देता है.

डिस्प्ले और डिजाइन

Google Pixel 9a में 6.3-इंच का Actua pOLED डिस्प्ले है, जो 1080 x 2424 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 120Hz की एडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. यह 2,700 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है. दूसरी तरफ iPhone 16e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है. यह 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस (HDR) और 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.

प्रोसेसर और AI फीचर्स

Pixel 9a में गूगल का लेटेस्ट टेंसर G4 चिपसेट दिया गया है, जिसे टाइटन M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर के साथ पेयर किया गया है. इसी प्रोसेसर को कंपनी अपने फ्लैगशिप मॉडल में यूज करती है. यह गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है. दूसरी तरफ iPhone 16e में कंपनी की लेटेस्ट A18 चिप दी गई है. मशीन लर्निंग वाले टास्क को आसान बनाने के लिए इसमें 16-core न्यूरल इंजन भी दिया गया है. दोनों ही मॉडल्स में कई AI फीचर्स मिलते हैं. Pixel 9a को सर्किल टू सर्च और Gemini AI जैसे फीचर्स से लैस किए गया है तो iPhone 16e भी AI पावर्ड ऐपल इंटेलीजेंस सपोर्ट के साथ आता है.

कैमरा

Pixel 9a में 48MP मेन और 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. फ्रंट की बात करें तो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP लेंस दिया गया है. गूगल ने इसके कैमरा के साथ एड मी, बेस्ट टेक, मैजिक एडिटर और मैजिक इरेजर जैसे कई AI-पावर्ड टूल्स को इंटीग्रेट किया है. Apple के iPhone 16e की बात करें तो इसमें 48MP का फ्यूजन कैमरा मिलता है. यह 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है. 

बैटरी

Pixel 9a 5100mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है और यह फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कंपनी इसके 30 घंटे से अधिक बैकअप देने का दावा करती है. iPhone 16e को लेकर ऐपल का कहना है कि यह 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है. इसे 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.

कीमत 

कीमत को लेकर साफ तौर पर Pixel 9a बाजी मार जाता है. भारत में इसका 8GB+256GB वेरिएंट ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसके लिए ग्राहकों को 49,999 रुपये चुकाने होंगे. दूसरी तरफ iPhone 16e के बेस वेरिएंट (128GB) वाले मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है.

ये भी पढ़ें-

Grok ने क्यों दी गालियां? मामले को लेकर कंपनी से बात कर रही है सरकार, पूछेगी कारण

[ad_2]

शेयर मार्केट फ्रॉड का नया मामला आया सामने, नोएडा के बिजनेसमैन के साथ 1.15 करोड़ रुपये की ठगी

[ad_1]

Share Market Fraud: शेयर मार्केट के नाम पर फ्रॉड होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. एक ऐसा ही मामला अब नोएडा से सामने आया है, जिसमें शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक बिजनेसमैन से 1.15 करोड़ की ठगी हो गई है. उन्हें शेयर मार्केट में निवेश पर हाई रिटर्न का लालच दिखाकर कुछ फर्जी वेबसाइट्स का लिंक दिया गया था. 

निवेश के लिए ये लिंक्स किए गए शेयर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 44 में रहने वाले शख्स को 27 जनवरी को एक महिला का कॉल आया, जिसने अपना नाम ऋषिता बताया. महिला ने जैसे-तैसे उन्हें catalystgroupstar.com और pe.catamarketss.com के जरिए निवेश करने के लिए मना लिया. दोनों लिंक ने उन्हें दूसरे पोर्टल m.catamarketss.com पर रीडायरेक्ट कर दिया.

लगातार करते रहे इंवेस्टमेंट

पीड़ित शख्स ने शुरुआत में 31 जनवरी को अपनी बहन के अकाउंट से 1 लाख रुपये का निवेश किया. एक दिन बाद उन्हें 15,040 रुपये प्रॉफिट होने की खबर मिली. उन्होंने ये पैसे निकाल लिए. अब स्कीम पर उनका भरोसा और बढ़ गया. वह इस प्रॉफिट से इतने उत्साहित हुए कि फरवरी तक लगातार इस स्कीम में लगातार निवेश करते रहे. ऋषिता के बताए गए निर्देशों के आधार पर उन्होंने अलग-अलग अकाउंट्स में कुल 65 लाख रुपये का निवेश किया. उन्हें भरोसा दिलाया गया कि उनका इंवेस्टमेंट बढ़कर 1.9 करोड़ रुपये हो गया है. 

हर बार बहाने से मांगे जाने लगे पैसे

हालांकि, इस पैसे को निकालने के लिए उन्हें पहले 31.6 लाख रुपये का भुगतान टैक्स के रूप में करने के लिए कहा गया. उन्होंने मार्च महीने की शुरुआत में ये पैसे भी जमा कर दिए. इसके बाद जालसाजों ने 24 घंटे के भीतर फंड रिलीज करने के नाम पर ‘कन्वर्जन चार्ज’ के रूप में अलग से 18.6 लाख रुपये मांगे. पेमेंट करने के बावजूद न ही उन्हें अपना इंवेस्टमेंट अमाउंट मिला और न ही प्रॉफिट अमाउंट मिला. इसके बदले, धोखेबाजों ने उनसे 40 लाख रुपये और मांगे. अब उन्हें शक होने लगा कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है. 

आगे की जांच जारी

इसके बाद उन्होंने बिना एक मिनट देर किए नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो और साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (फ्रॉड) और 319(2) (पहचान बताकर फ्रॉड) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. अधिकारी अब मामले की जांच कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

अब भारत से न्यूजीलैंड जाने में नहीं लगेंगे 17 घंटे, दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट चलाने की तैयारी जोरो पर

[ad_2]

Weekly Tarot Horoscope: मेष, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए मार्च के आखिरी सप्त

[ad_1]

Weekly Tarot Horoscope 24-30 Mar 2024: मार्च माह का चौथा सप्ताह की शुरूआत जल्द ही होने वाली है. होली के बाद शुरू होने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. साथ ही टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें नए वीक का लकी कलर, टिप ऑफ़ द वीक, लकी नंबर, लकी डे के साथ पढ़ें पूरे सप्ताह का टैरो कार्ड राशिफल (Tarot Saptahik Rashifal)-

मेष (March21-April19)- 
इस सप्ताह आपका लकी कलर है  रैड, लकी नंबर है  8, लकी डे है  मंगलवार और टिप ऑफ द वीक-  टीम वर्क सूटेबल रहेगा, सफलता मिलेगी.    

वृषभ (April20-May20)- 
इस सप्ताह आपका लकी कलर है ग्रीन , लकी नंबर है  7, लकी डे है  2 और टिप ऑफ द वीक-  समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, लोग आपसे इंस्पायर होंगे.    

मिथुन (May21-June20)- 
इस सप्ताह आपका लकी कलर है  पर्पल, लकी नंबर है  9, लकी डे है मंगलवार और टिप ऑफ द वीक- शनिवार को किसी ज़रूरतमंद को खाना खिलाएं, रुके हुए काम बनेंगे.    

कर्क (June21-July22)- 
इस सप्ताह आपका लकी कलर है  व्हाइट, लकी नंबर है 2 , लकी डे है गुरुवार और टिप ऑफ द वीक- दोस्तों के साथ मिलने का प्लान बनेगा, मन प्रसन्न रहेगा.     

सिंह (July23-August22)- 
इस सप्ताह आपका लकी कलर है  ग्रीन, लकी नंबर है 5 , लकी डे है  मंगलवार और टिप ऑफ द वीक- फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर ध्यान दें, फ़िज़ूल खर्च से बचें.    

कन्या (August23-September22)- 
इस सप्ताह आपका लकी कलर है ब्राउन , लकी नंबर है 2 , लकी डे है सोमवार और टिप ऑफ द वीक- आस पास के लोगों से सावधान रहें, किसी को नीचा ना दिखाएं.     

तुला (September23-October22)- 
इस सप्ताह आपका लकी कलर है  पिंक, लकी नंबर है  4, लकी डे है बुधवार और टिप ऑफ द वीक- खुद पर भरोसा रखते हुए आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी.     

वृश्चिक (October23-November21)- 
इस सप्ताह आपका लकी कलर है  रैड, लकी नंबर है  4, लकी डे है  शनिवार और टिप ऑफ द वीक- गुस्सा कंट्रोल रखें, ग्रीनरी के आस पास रहें.     

धनु (November22-December21)-
 इस सप्ताह आपका लकी कलर है यैलो , लकी नंबर है 7 , लकी डे है शुक्रवार और टिप ऑफ द वीक- वर्कप्लेस पर नई उपलब्धि हासिल करेंगे, पॉजिटिव अप्रोच रखें.     

मकर (December22-January19)-
इस सप्ताह आपका लकी कलर है यैलो , लकी नंबर है 1 , लकी डे है मंगलवार और टिप ऑफ द वीक- पॉजिटिव थिंकिंग रखें, अपने लिए समय निकालें, खुद पर ध्यान दें.      

कुंभ (January20-February18)- 
इस सप्ताह आपका लकी कलर है  सिल्वर, लकी नंबर है 1 , लकी डे है मंगलवार और टिप ऑफ द वीक- डिसीजन मेकिंग पावर स्ट्रॉन्ग रहेगी, कॉन्फिडेंट रहें.     

मीन (February19-March20)- 
इस सप्ताह आपका लकी कलर है व्हाइट , लकी नंबर है 7 , लकी डे है बुधवार और टिप ऑफ द वीक- जीवन में कोई बड़ा बदलाव आएगा, सतर्क रहें, धैर्य बनाए रखें.

[ad_2]

नशे में पगला गया है बेचारा! ऑटो से पेट्रोल पंप उड़ाने चला था शख्स, रिक्शा समेत मुंह के बल गिरा

[ad_1]

आपने फिल्मों में हीरो को बाइक से स्टंट मारते और एक झटके में पेट्रोल पंप उड़ाते देखा होगा, लेकिन जनाब, असली जिंदगी में ऐसा करने के लिए टैलेंट से ज्यादा बैलेंस चाहिए. एक नशे में धुत शख्स ने ऑटो रिक्शा में बैठकर पेट्रोल पंप की मशीन उखाड़ने की ठानी, लेकिन हुआ उल्टा. मशीन तो अपनी जगह रही, जनाब खुद ऑटो समेत जमीन पर धड़ाम हो गए. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर पेट पकड़कर हंस रहे हैं. आइए, जानते हैं कैसे बना यह “Fast & Foolish” मोमेंट.

ऑटो रिक्शा से पेट्रोल पंप उड़ाने चला था शख्स

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक शराब के नशे में धुत होकर पेट्रोल पंप की मशीन को उड़ाने की कोशिश करता दिख रहा है. लेकिन उसकी यह कोशिश बड़ी ही मजेदार तरीके से विराम तब लेती है जब वह मुंह के बल गिर पड़ता है. जी हां, सोशल मीडिया पर एक मजेदार और चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स शराब के नशे में धुत होकर ऑटो रिक्शा से पेट्रोल पंप की मशीन उड़ाने की कोशिश करता है. लेकिन उसके इसके बाद वो ऑटो समेत वहीं पर मुंह के बल गिर पड़ता है जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

मुंह के बल धड़ाम से गिरा

वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक अपने ऑटो रिक्शा में सवार होकर तेजी से पेट्रोल पंप की मशीन की ओर बढ़ता है. ऐसा लगता है जैसे वह किसी एक्शन फिल्म का सीन रिक्रिएट करने की कोशिश कर रहा हो. लेकिन शराब के नशे में उसका संतुलन बिगड़ जाता है, और वह मशीन से पहले ही ऑटो समेत जोरदार तरीके से मुंह के बल गिर जाता है. घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारी और वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. कुछ लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नशे में इतना धुत था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था.

यह भी पढ़ें: जब थार वाले से भिड़ गया ऑटो ड्राइवर! बीच सड़क जमकर हड़काया, यूजर्स बोले लोहे का जिगर है

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…शराबी है, हरकतें तो करेगा ही. एक और यूजर ने लिखा…अरे भाई पंप उड़ाना था, तू तो खुद ही उड़ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई Fast & Furious 11 की शूटिंग कर रहा था शायद.

यह भी पढ़ें: ई कानपुर है भैया, यहां लहंगा देखकर वंदेभारत रुक जाती है! खबर जान दीवार पर दे मारेंगे अपना सिर