बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में निकली बंपर पदों वैकेंसी, एक क्लिक में पढ़े पूरी डिटेल

[ad_1]

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और प्रतिष्ठित संस्था में नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने ग्रुप C के तहत जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 17 अप्रैल 2025 तक BHU की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

BHU ने कुल 199 पद घोषित किए हैं. इनमें सबसे अधिक पद सामान्य वर्ग के लिए हैं. इसके अलावा, OBC, SC, ST, EWS और दिव्यांग वर्ग के लिए भी पर्याप्त पद आरक्षित हैं. इससे विभिन्न वर्गों के युवाओं के लिए अवसर के दरवाजे खुल गए हैं.

जरूरी शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सेकेंड क्लास ग्रेजुएट होना जरूरी है. साथ ही ऑफिस ऑटोमेशन, बुक कीपिंग और वर्ड प्रोसेसिंग में 6 महीने की कंप्यूटर ट्रेनिंग ली होनी चाहिए. यदि अभ्यर्थी के पास AICTE से मान्यता प्राप्त कंप्यूटर में सेकेंड क्लास डिप्लोमा है तो भी वे आवेदन कर सकते हैं.

उम्र सीमा

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रखी गई है, जबकि SC/ST वर्ग के लिए यह सीमा 35 वर्ष तक निर्धारित है.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2025: काउंटडाउन शुरू! अगले हफ्ते आ सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

ऐसे होगा चयन

अभ्यर्थियों का चयन एक निर्धारित परीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा. पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट या स्किल टेस्ट देना होगा. चयन से जुड़ी सभी जानकारी और परीक्षा पैटर्न BHU की वेबसाइट पर उपलब्ध है. 

यह भी पढ़ें: शिक्षा व्यवस्था में अमेरिका से बेहतर है भारत का ये पड़ोसी मुल्क, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ऐसे करें अप्लाई

आवेदन करने के लिए सबसे पहले BHU की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाएं. होमपेज पर ‘Recruitment’ सेक्शन में जाकर जूनियर क्लर्क भर्ती 2025 का लिंक खोलें. आवश्यक जानकारी भरने के बाद, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें. आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

यह भी पढ़ें- ​मोदी पाकिस्तान के लिए सख्त, भारत के लिए बेहतर; पाक छात्र बोले- हमें भी चाहिए ​​मजबूत​ नेतृत्व

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

2028 के अंत तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस

[ad_1]

India-New Zealand Direct Flight: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले तीन सालों में डायरेक्ट फ्लाइट की सेवा शुरू हो सकती है. एयर इंडिया और एयर न्यूजीलैंड साल 2028 के अंत तक दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान की सेवा शुरू करने की संभावना तलाश रहे हैं. यह दोनों एयरलाइंस के बीच हुई एग्रीमेंट का एक हिस्सा है ताकि दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो और संपर्क को बढ़ावा मिले.

दोनों एयरलाइंस ने MoU पर किए हस्ताक्षर

क्षरर इंडिया और एयर न्यूजीलैंड ने कोडशेयर पार्टनरशिप के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाना है. मौजूदा समय में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कोई सीधी उड़ान सेवा नहीं है. इसके लिए यात्रियों को वाया साउथ-ईस्ट एशिया और ऑस्ट्रेलिया से होकर गुजरना पड़ता है. इन सबके चलते कुल ट्रैवल टाइम 17 घंटे या उससे अधिक हो जाता है. स्टार एलायंस के मेंबर्स ये दोनों एयरलाइंस पर्यटन, व्यापार और शिक्षा के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच सफर की अधिक डिमांड होने की संभावनाएं देखते हैं. 

न्यूजीलैंड में बड़ी संख्या में भारतीय

न्यूजीलैंड में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं. यहां रहने वाले जातीय समूहों में तीसरा सबसे बड़ा हिस्सा भारतीयों का है. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की मौजूदगी में मुंबई में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद दोनों एयरलाइनों ने कहा, एमओयू में भारत, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 16 मार्गों पर एक नई कोडशेयर पार्टनरशिप का जिक्र किया गया है, इससे यात्रियों के लिए दोनों देशों के बीच सफर के लिए अधिक सुविधाजनक और कई विकल्प मिलेंगे.

यात्रियों को ये होगा फायदा

इसके चलते यात्री दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई से सफर कर सकेंगे और सिडनी, मेलबर्न या सिंगापुर से ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, वेलिंगटन और क्वीन्सटाउन के लिए एयर न्यूजीलैंड की फ्लाइट्स से जुड़ सकेंगे. एमओयू के तहत एयर न्यूजीलैंड और एयर इंडिया 2028 के अंत तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस शुरू करने पर विचार करेंगे, बशर्ते नए विमानों की डिलीवरी हो और संबंधित सरकारी नियामक से मंजूरी मिल जाए. 

ये भी पढ़ें:

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बात शुरू, फोकस में रहेंगे कई बड़े सेक्टर

[ad_2]

ट्रंप ने कर दिया खेल! अमेरिका से डिपोर्ट करने वाले एक्ट के बचाव में उतारा ये ‘इंडियन’ वकील

[ad_1]

Deportation: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध अप्रवासियों को उनके देश डिपोर्ट किया जा रहा है. इसे अंजाम देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने करीब दो सदी पुराने एक कानून को फिर से एक्टिव किया है और इसका भारी विरोध किया जा रहा है. इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप को कानूनी लड़ाई भी लड़नी पड़ रही है.

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों को निर्वासित करने के लिए ट्रंप शासन ने एलियन एनिमीज एक्ट 1798 का इस्तेमाल किया है. भले ट्रंप भारतीयों को डिपोर्ट कर रहे हों लेकिन एक्ट के इस्तेमाल का बचाव करने के लिए उन्होंने एक भारत में जन्मे वकील अभिषेक कांबली को चुना है. हजारों अवैध अप्रवासियों में लगभग 400 भारतीय शामिल थे.

कौन हैं अभिषेक कांबली?

भारतीय-अमेरिकी वकील और अमेरिकी न्याय विभाग में डिप्टी एसोसिएट अटॉर्नी जनरल अभिषेक कांबली, 1798 के एलियन एनिमीज एक्ट के ट्रंप प्रशासन का बचाव कर रहे हैं. यह अधिनियम राष्ट्रपति को गैर-नागरिकों को हिरासत में लेने, स्थानांतरित करने या निर्वासित करने की ताकत देता है. ट्रंप प्रशासन ने इसे लागू किया गया है, लेकिन अब इसे अदालत में चुनौती दी जा रही है.

भारत में जन्मे कांबली तीन साल की उम्र में अमेरिका चले गए. फोस्टर एंड फ्रेंड्स पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उनका पालन-पोषण बहुत ही गरीबी में हुआ और कहा कि उनके पिता एक गैस स्टेशन चलाते थे, जबकि उनकी मां बैंक में काम करती थीं. अपना करियर बनाने से पहले उन्होंने फिलाडेल्फिया के एक छोटे से लिबरल आर्ट्स स्कूल में पढ़ाई की. हालांकि बाद में उन्होंने अपने पिता की सलाह पर अमल किया और कानून की पढ़ाई की.

कानून की पढ़ाई करने के बाद कांबली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा

कांबली अमेरिकी सेना में जज एडवोकेट जनरल के पद पर शामिल हुए, जहां उन्होंने अभियोजन और बचाव पक्ष दोनों के मामलों को संभाला. इसी दौरान उनकी मुलाकात अपनी पत्नी से हुई. उनके करियर में लगातार उछाल आया. उन्होंने 2019 से 2023 तक असिस्टेंट यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी के तौर पर काम किया, फिर डिप्टी एसोसिएट अटॉर्नी जनरल की भूमिका निभाने से पहले अगले दो सालों के लिए स्पेशल लिटिगेशन और संवैधानिक मुद्दों के लिए डिप्टी अटॉर्नी जनरल बने.

यह कानूनी लड़ाई कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच व्यापक लड़ाई के बीच सामने आई है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई आदेशों को न्यायपालिका ने चुनौती दी है. कांबली ओबामा प्रशासन की ओर से नियुक्त जस्टिस जेम्स बोसबर्ग के खिलाफ बहस कर रहे हैं. इन्हीं जस्टिस ने निर्वासन उड़ानों को रोकने का आदेश दिया था. कांबली ने तर्क दिया कि चूंकि उड़ानें पहले से ही अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में थीं, इसलिए उन्हें वापस नहीं बुलाया जा सकता था. जस्टिस ने इस तर्क को अविश्वसनीय पाया.

ये भी पढ़ें: न्यूक्लियर बम लेकर जहां से उड़ते थे रूस के जहाज, जेलेंस्की ने उस एयरपोर्ट पर ही करवा दी बमों की बरसात

[ad_2]

‘RCB छोड़ने के बाद मैं…’ मोहम्मद सिराज का छलका दर्द, कोहली को लेकर कही ये बात

[ad_1]

Mohammed Siraj on RCB and Virat Kohli: मोहम्मद सिराज 7 सालों तक आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले, लेकिन इस सीजन के लिए टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया और ना ही ऑक्शन में उन्हें खरीदा. इस बार वह गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे, जिसने उन्हें 12.25 करोड़ रूपये की बोली लगाकर खरीदा है. आरसीबी द्वारा सिराज को रिटेन नहीं करना फैंस के लिए भी हैरानी भरा था, क्योंकि आरसीबी फैंस सिराज को काफी पसंद करते थे. अब सीजन शुरू होने से पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने इस पर बात की.

मोहम्मद सिराज ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 87 मैचों में 83 विकेट चटकाए हैं. वह इस टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं. सिराज ने सीजन शुरू होने से पहले आरसीबी से अलग होने को लेकर कहा कि मैं तब भावुक हो गया था.

मैं भावुक हो गया था- मोहम्मद सिराज 

मोहम्मद सिराज ने आईपीएल 18वां सीजन शुरू होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “जब मैं आरसीबी से अलग हुआ तो मैं बहुत भावुक हो गया था. जब मैं 2018-19 में अपने सबसे बुरे समय से गुजर रहा था तो विराट भैया (विराट कोहली) ने मुझे बहुत सपोर्ट किया था, मुझे रिटेन करने का फैसला किया था. इसके बाद मेरा प्रदर्शन भी बेहतर होता गया, और मेरा करियर ऊंचाइयों पर गया. गुजरात टाइटंस 2 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ खेलेगी और मैं इस मैच को लेकर उत्सुक हूं.

सिराज से प्रेस कांफ्रेंस में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर भी पूछा गया तो वह इसके खिलाफ नजर आए. उन्होंने कहा, “बतौर गेंदबाज, मुझे ये नियम अनफेयर लगता है. पहले, जल्दी 1-2 विकेट लेने से मोमेंटम गेंदबाजी वाली टीम की तरफ शिफ्ट होता था. अब जल्दी विकेट गिरने के बाद भी बल्लेबाज बड़े हिट लगाना जारी रखता है. विकेट फ्लैट है और ओस का फैक्टर भी गेंदबाज के लिए मुश्किलें पैदा करता है.”

[ad_2]

YouTube में आई दिक्कत, लो क्वालिटी में दिख रहे हैं वीडियो, यूजर्स कर रहे शिकायत

[ad_1]

अगर आपको YouTube वीडियो ब्लर दिख रहे हैं तो आप अकेले ऐसे नहीं हैं. दुनियाभर के कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें यूट्यूब वीडियो लो क्वालिटी में दिख रहे हैं. जब वो सेटिंग में जाकर क्वालिटी को हाई सेलेक्ट कर रहे हैं तो वीडियो ब्लर नजर आने लगते हैं. कई लोगों के साथ ऐसा हो रहा है. Google को इस मामले की जानकारी है, लेकिन अभी तक कंपनी ने इस दिक्कत को दूर करने के लिए कोई अपडेट जारी नहीं किया है. 

लो क्वालिटी में स्ट्रीम हो रहे वीडियो

यूट्यूब ने अपनी सपोर्ट वेबसाइट पर बताया है कि उसे जानकारी है कि कुछ यूजर्स के वीडियो 144p और 360p पर स्ट्रीम हो रहे हैं. इंटरनेट कनेक्शन अच्छा होने पर भी वीडियो की क्वालिटी अच्छी नहीं आ रही है. इन यूजर्स को वीडियो ब्लर नजर आ रहे हैं. अगर कोई सेटिंग में जाकर क्वालिटी को 1080p पर सेलेक्ट कर लेता है तो वीडियो बफर होने लगते हैं. इससे वीडियो देखने का पूरा मजा ही खराब हो जाता है.

इन डिवाइस पर आ रही दिक्कत

रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक iOS डिवाइस, स्मार्ट टीवी और डेस्कटॉप वेब ब्राउजर्स पर यह दिक्कत आ रही है. गूगल ने कहा है कि वह इस मामले को देख रही है. डाउनडिटेक्टर्स और यूट्यूब हेल्प पेज पर कई यूजर्स ने इसे लेकर शिकायत की है. अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस वजह से कितने यूजर्स प्रभावित हुए हैं, लेकिन यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कई क्षेत्रों में यूजर्स इस दिक्कत का सामना कर रहे हैं. 

YouTube पर लागू हुए नए नियम

यूट्यूब पर 19 मार्च से नए नियम लागू हो गए हैं. अब उन क्रिएटर्स के अकाउंट ब्लॉक कर दिए जाएंगे, जो अनसर्टिफाईड गैंबलिंग ऐप्स और वेबसाइट को प्रमोट करते हैं. इसके साथ उन क्रिएटर्स के खिलाफ भी सख्ती बरती जाएगी, जो अपने कंटेट में ऐसी गैंबलिंग सर्विस या ऐप्स का लोगो दिखाते हैं, जिसे गूगल ने अप्रूव नहीं किया है. 

ये भी पढ़ें-

Grok ने क्यों दी गालियां? मामले को लेकर कंपनी से बात कर रही है सरकार, पूछेगी कारण

[ad_2]

छावा पायरेसी केस: 1800 से ज्यादा डिजिटल लिंक्स पर लीक हुई विक्की कौशल की छावा, पुलिस केस दर्ज

[ad_1]

Chhaava leaked: विक्की कौशल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने 550 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. हालांकि, अब फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिल रही है. इसी बीच खबर आई है कि फिल्म लीक हो गई है. छावा के 1,818 डिजिटल लिंक पर अवैध सर्कुलेशन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस केस दर्ज

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सोर्स के हवाले से लिखा- ”शिकायतकर्ता ने बताया कि पूरे भारत में रिलीज हुई फिल्म छावा के पायरेटेड वर्जन को 1,818 इंटरनेट लिंक पर अवैध तरीके से डिस्ट्रीब्यूट किया गया. इससे कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन हुआ. इससे थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन प्रभावित हुआ.”


साउथ साइबर पुलिस स्टेशन में सीआर नंबर 23/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316 (2) और 308 (3), कॉपीराइट अधिनियम की धारा 51, 63 और 65 ए, सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 (संशोधन 2023) की धारा 6 एए और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 43 और 66 के तहत केस दर्ज किया गया. मामले की जांच आगे चल रही है.

डीसीपी दत्ता नलावडे ने ईटाइम्स को बताया, “केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.”

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

छावा की बात करें तो फिल्म ने 769.3 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं इंडिया में फिल्म ने 583.03 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 225.28 करोड़, दूसरे हफ्ते में 186.18 करोड़, तीसरे हफ्ते में 84.94 करोड़ और चौथे हफ्ते में 43.98 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म को फैंस बहुत पसंद किया जा रहा है. 

फिल्म में नजर विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना

इस फिल्ममें विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया. वो फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आए. वहीं रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल में थी. अक्षय खन्ना ने फिल्म में औरंगजेब का रोल निभाया था. सभी एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस किया है.

ये भी पढ़ें- अमाल मलिक ने पेरेंट्स से तोड़ा रिश्ता, भाई अरमान संग कैसा है बॉन्ड? नेटवर्थ से लेकर बॉन्ड तक जानें सबकुछ



[ad_2]

Meen Rashi 21 March 2025:मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता और लाभ, पढ़ें राशि

[ad_1]

Meen Rashi 21 March 2025: मीन राशिफल 21 मार्च, शुक्रवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा .नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने आपके कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता का प्रभाव रहेगा,  जिसके कारण आपके द्वारा की गई परियोजनाओ से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है,  आपके अंतरज्ञान , शक्ति आपको सही निर्णय लेने में आपकी मदद करेगी .

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपनी सेहत का ध्यान रखें,  स्वास्थय के लिए आज से मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप योगासन करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी आज अपने व्यापार को लेकर बहुत अधिक उत्साहित रहेंगे , उनका मन व्यापार से संबंधित सभी कार्यों को करने में लगा रहेगा और उन्हें लाभ प्राप्त हो सकता है .आज आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे .आप अपने प्रियजनों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. आपको अपने भविष्य के लिए कोई अच्छी बचत योजना बनाने का अवसर प्राप्त हो सकता है. आज नई चीजों के प्रति आपकी जिज्ञासा बहुत अधिक बढ़ सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आर्थिक मामलों पर ध्यान दे और अनावश्यक खर्चों से बचे रहने का प्रयास करें.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

IDF की एयरस्ट्राइक में 70 की मौत, गाजा में जमीनी कार्रवाई के लिए आगे बढ़ी इजरायली सेना

[ad_1]

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच सीजफायर समझौता टूटने के बाद एक बार फिर से खूनी खेल शुरू हो गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली रक्षा बलों ने मंगलवार (18 मार्च) को इस संघर्ष के शुरू होने के बाद अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया. इस हमले में 400 से ज्यादा फिलिस्तीनी लोगों की मौत हुई. वहीं, गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार के हमले के बाद से अब तक 510 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं.

इजरायल ने गुरुवार (20 गुरुवार) को कहा कि पिछले कुछ दिनों में गाजा में हुए कई इजरायली हवाई हमलों में सैकडों फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और अब इजरायली रक्षा बल गाजा में अपनी जमीनी कार्रवाई का तेजी से विस्तार कर रही है. वहीं, गाजा के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, “गुरुवार (20 मार्च) को इजरायल की ओर से हुए ताजा हवाई हमलों में कम से कम 70 फिलिस्तीनी मारे गए और काफी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं.”

इजरायल के निशाने पर अब गाजा का कौन-सा हिस्सा?

इजरायल ने गुरुवार को किए अपने हवाई हमले में गाजा पट्टी के उत्तरी और दक्षिणी भाग के कई घरों को निशाना बनाया. इजरायल ने हमास के खिलाफ अपने निरंतर हमलों से कई प्रमुख संरचनाओं को पूरी तरह से तबाह कर दिया है और करीब आधा दर्जन हमास के नेताओं को मार गिराया है. इसके अलावा इजरायली सेना ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह अब दक्षिणी गाजा से किसी फिलिस्तीनी को उत्तरी गाजा में घुसने नहीं देगी.

इजरायली सेना ने बुधवार (19 मार्च) को कहा था, “इस साल जनवरी महीने में इजरायल और हमास के बीच हुए युद्धविराम समझौते के टूटने के बाद अब IDF ने दक्षिणी और सेंट्रल गाजा में अपने जमीनी कार्रवाई को फिर से शुरू कर दिया है.”

इजरायली सेना ने गाजा में जमीनी कार्रवाई का किया विस्तार

इजरायली सेना ने बुधवार (19 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में IDF ने कहा, “इजरायली सेना के जमीनी कार्रवाई के बाद गाजा के नेत्जारिम कॉरिडोर पर इजरायल के कंट्रोल को बढ़ा दिया है, जो गाजा को उत्तरी और दक्षिणी भाग को अलग करता है. IDF के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इलाके के उत्तरी और दक्षिणी भाग में एक बफर जोन बनाना है.”

यह भी पढ़ेंः ‘मुझे सुनीता विलियम्स के घर लौटने की कोई चिंता नहीं थी’, आखिर किसने और क्यों कही ये बात?



[ad_2]

म्यूचुअल फंड के पास है एक खास फार्मूला, आज अपना लिया तो जवानी से बेहतर कटेगा बुढ़ापा

[ad_1]

जब इंसान जवान रहता है और नौकरी करता है तो उसे खर्च करने से पहले सोचना नहीं पड़ता. लेकिन एक उम्र के बाद जब वह बूढ़ा हो जाता है और उसके पास पेंशन की कोई सुविधा नहीं होती तो उसे लगता है कि काश जवानी में किसी ऐसे स्कीम में पैसे डाल देता, जिससे बुढ़ापे तक ढेर सारा पैसा जमा हो जाता तो बुढ़ापा भी शान से कटता. अगर आप भी अपने बुढ़ापे के लिए ऐसी किसी स्कीम या निवेश की तलाश कर रहे हैं तो हमारे पास म्यूचुअल फंड का एक ऐसा फॉर्मूला है, जिससे आप लॉन्ग टर्म में तगड़ा पैसा बना सकते हैं.

SIP है सबसे बेस्ट

निवेश के लिए बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन लंबी अवधि के निवेश में म्यूचुअल फंड्स में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है. जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, SIP एक व्यवस्थित और अनुशासित निवेश तरीका है, जिसमें निवेशक नियमित अंतराल पर एक निश्चित राशि निवेश कर सकता है. यह अंतराल मासिक, तिमाही या सालाना हो सकता है, जो निवेशक की सुविधा पर निर्भर करता है.

इसके फायदे

इस निवेश रणनीति में निवेशक अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार SIP को रोक सकता है, निकाल सकता है या निवेश राशि बढ़ा सकता है. SIP लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है. वहीं, अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं और एक सही रणनीति ढूंढ रहे हैं, तो 15x15x15 SIP फॉर्मूला आपके लिए बहुत शानदार हो सकता है.

15x15x15 SIP फॉर्मूला क्या है?

यह फॉर्मूला निवेशकों को सिर्फ 15 साल में लगभग 1 करोड़ रुपये जमा करने में मदद करता है. आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है. इस फॉर्मूले के तहत, पहला “15” यह दिखाता है कि आपको हर महीने 15,000 रुपये SIP में निवेश करना होगा. दूसरा “15” यह दिखाता है कि आपको 15 फीसदी का सालाना रिटर्न (अनुमानित) मिलेगा. तीसरा “15” यह दिखाता है कि आपको कम से कम 15 साल तक निवेश करना होगा.

अब इस फॉर्मूले को लागू करके देखते हैं कि 15 साल में कितना कॉर्पस जमा होगा-

मासिक निवेश: 15,000 रुपये

कुल निवेश: 15 साल में 27,00,000 रुपये

अनुमानित कैपिटल गेन: 74,52,946 रुपये

कुल राशि: 1,01,52,946 रुपये

SIP में जोखिम

हालांकि SIP लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखता है, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि यह मार्केट-लिंक्ड निवेश है. इसका मतलब है कि रिटर्न की कोई गारंटी नहीं है. ऊपर बताया गया 15 फीसदी का सालाना रिटर्न एक अनुमान है और वास्तविक रिटर्न मार्केट स्थितियों के आधार पर अलग हो सकता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: अब भारत से न्यूजीलैंड जाने में नहीं लगेंगे 17 घंटे, दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट चलाने की तैयारी जोरो पर

[ad_2]

BPSC एग्जाम कैलेंडर 2025-26 जारी, इन 22 भर्तियों की डेट्स घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

[ad_1]

बिहार के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने साल 2025-26 में आयोजित होने वाली भर्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार लंबे समय से BPSC की किसी परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अब तैयारी का सही समय आ गया है. इस कैलेंडर में कुल 22 बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर PDF फॉर्मेट में पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं.

इस बार किन-किन पदों पर भर्ती?

  • 70वीं इंटीग्रेटेड CCE (2035 पद) की मुख्य परीक्षा 25, 26, 28, 29, 30 अप्रैल 2025 को आयोजित होगी.
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (फिजिक्स) के 59 पदों की भर्ती प्रक्रिया 13 अप्रैल 2025 तक पूरी कर ली जाएगी.
  • राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोगों में न्यायिक सदस्य और जिला उपभोक्ता आयोगों में अध्यक्ष/सदस्य (57 पद) के लिए प्रीलिम परीक्षा 3 से 5 मई 2025 के बीच होगी.
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (41 पद) के लिए प्रीलिम्स 13 जुलाई 2025 को आयोजित होगी.
  • एलडीसी (Lower Division Clerk) परीक्षा 20 जुलाई 2025 को होगी.
  • खनिज विकास अधिकारी (15 पद) के लिए परीक्षा 9 और 10 अगस्त 2025 को रखी गई है.
  • सहायक वन संरक्षक (12 पद) की परीक्षा 7 से 9 सितंबर 2025 के बीच होगी.
  • सहायक अभियंता (568 पद) की संयुक्त परीक्षा 21 जून से 23 जून 2025 तक होगी.
  • जिला सांख्यिकी अधिकारी (47 पद) की परीक्षा 3 अगस्त 2025 को होगी.

यह भी पढ़ें- ​मोदी पाकिस्तान के लिए सख्त, भारत के लिए बेहतर; पाक छात्र बोले- हमें भी चाहिए ​​मजबूत​ नेतृत्व

ये है जरूरी बात 

इसके अलावा, सहायक राजस्व एवं लेखा अधिकारी (285 पद) और सहायक नगरीय कल्याण एवं पंजीयन अधिकारी के लिए भी भर्तियां जारी की गई हैं, हालांकि कुछ परीक्षाओं की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी. बीपीएससी की इस वार्षिक योजना के बाद छात्रों को अपनी रणनीति स्पष्ट कर लेनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: शिक्षा व्यवस्था में अमेरिका से बेहतर है भारत का ये पड़ोसी मुल्क, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ऐसे डाउनलोड करें Calendar

  1. BPSC की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर Exam Calendar 2025-26 के लिंक पर क्लिक करें.
  3. पीडीएफ खुलेगा, जिसे आप सेव कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2025: काउंटडाउन शुरू! अगले हफ्ते आ सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]