बेटी राहा के बाद दूसरी बार पापा बनना चाहते हैं रणबीर कपूर? आलिया ने तो नाम भी सोच रखा है
[ad_1]
Ranbir Kapoor Want Second Child With Alia: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं. इस जोड़ी ने 2022 में शादी की थी और उसी साल अपनी बेटी राहा का वेलकम किया था. रणबीर अपनी लाडली राहा के बहुत प्यारे पिता हैं और उन्हें अक्सर राहा के नाम वाले कपड़े पहने देखा जाता है. रणबीर ने राहा को डेडीकेट एक टैटू भी अपने कॉलरबोन पर बनवाया है. हाल ही में एक्टर ने हिंट दिया कि वे अब आलिया संग दूसरा बच्चे की प्लानिंग में हैं.
रणबीर ने दिया आलिया संग दूसरे बच्चे की प्लानिंग का हिंट
दरअसल हाल ही में मैशेबल के साथ बातचीत में, रणबीर ने अपने बारे में सबसे ज़्यादा गूगल किए जाने वाले सवालों के जवाब दिए. इस दौरान पूछा गया था कि क्या वह जल्द ही एक नया टैटू बनवाएंगे. इस पर रणबीर ने कहा, “अभी तक कोई नहीं,  लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही बनवाऊंगा. 8वां या कुछ और, मुझे नहीं पता, शायद मेरे बच्चों के नाम, मुझे नहीं पता.” रणबीर का ये जवाब खूब वायरल हो रहा है और कयास लगाया जा रहा है कि एक्टर ने दूसरे बच्चे की चाहत का हिंट दिया है.
आलिया ने भी दूसरे बच्चे को लेकर की थी बात
वहीं हाल ही में आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का नाम पहले ही तय कर लिया है. दरअसल आलिया भट्ट हाल ही में जय शेट्टी के पॉडकास्ट पर दिखाई दीं और राहा का नाम रखने के पीछे की कहानी बताई. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अगर उनका दूसरा बच्चा लड़का होता है तो उनके पास एक बॉय का नाम सेव है.
आलिया ने बताया था, “यह तब की बात है जब रणबीर और मैं दोनों ही एक्साइटिंग पेरेंट्स की तरह अपने परिवार ह से लड़कों और लड़कियों दोनों के नाम सजेस्ट करने के लिए कह रहे थे ताकि हम तैयार रहें, ताकि हम एक लड़की और एक लड़के के नाम पर फैसला कर सकें. इसलिए, कई लड़कों के नाम और कई लड़कियों के नाम थे और, हमें वाकई एक लड़के का नाम आया था.”
आलिया-रणबीर ने पहले ही दूसरे बच्चे का नाम सोचा हुआ है
उन्होंने आगे कहा, “हमने कहा, ‘ठीक है, यह एक प्यारा बॉय नेम है. मैं अभी इसका खुलासा नहीं करने जा रही हूं. फिर मेरी सास, रणबीर की मां ने सुझाव दिया, ‘राहा के बारे में क्या? अगर कभी लड़का हुआ तो यह लड़के के नाम के साथ भी बहुत अच्छा लगेगा. अगर आपके पास लड़का और लड़की है, तो यह वास्तव में एक अच्छा कॉम्बिनेशन होगा. लेकिन रणबीर और मुझे राहा तुरंत पसंद आ गया. अब हमारे पास लड़के का नाम भी  तैयार है.”
आलिया-रणबीर वर्क फ्रंट
रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर नितिश तिवारी की रामायण में बिजी हैं. रणबीर इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगें. वहीं रणबीर कपूर के पास संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर भी है. इस फिल्म में वे आलिया भट्ट और विक्की कौशल संग स्क्रीन शेयर करते दिखेंगी. वहीं आलिया वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में शरवरी वाघ के साथ दिखेंगी.
ये भी पढ़ें:-साड़ी या लहंगे के ब्लाउज के डिजाइन को लेकर हैं कंफ्यूज, सारा तेदुलकर के कलेक्शन को करें कॉपी, खूब मिलेगी तारीफ
[ad_2]
YouTube पर आएगा कमाल का नया फीचर, वीडियो की तरह ऑडियो क्वालिटी भी एडजस्ट कर सकेंगे यूजर्स
[ad_1]
YouTube एक कमाल के नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है. यह फीचर आने के बाद यूजर्स के पास ऑडियो क्वालिटी एडजस्ट करने का ऑप्शन आ जाएगा. यूट्यूब ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में एक ऐसा कोड देखा गया है, जिससे पता चला है कि यूजर वीडियो क्वालिटी के अलावा ऑडियो क्वालिटी को भी अपनी पसंद के अनुसार सेट कर सकेंगे. बता दें कि पिछले काफी समय से इस फीचर की मांग की जा रही थी.
अभी सिर्फ वीडियो क्वालिटी एडजस्ट करने का फीचर
YouTube पर सिर्फ वीडियो क्वालिटी एडजस्ट करने का ऑप्शन है और इसका ऑडियो क्वालिटी पर कोई असर नहीं होता. इसका मतलब है कि भले ही आप हाई-क्वालिटी में वीडियो देख रहे हों, लेकिन इसकी ऑडियो क्वालिटी उतनी ही रहेगी, जितनी अपलोडर ने सेट की है और यूट्यूब ने इसे फिक्स किया हुआ है. अगर कोई यूजर 144p पर वीडियो देख रहा था तो भी Opus 251 ऑडियो फॉर्मेट मिलता है और 1080p पर भी ऑडियो फॉर्मेट सेम रहता है. जानकारी के लिए बता दें कि Opus एक ऑडियो कोडिंग फॉर्मेट है और 251 कोडेक ऑप्शन का नाम है. यह 128kbps बिटरेट पर 48KHz ऑडियो के बराबर होती है.
यूजर को मिलेंगे ऑडियो क्वालिटी के ये तीन ऑप्शन
नए फीचर में यूजर के पास यूट्यूब वीडियो की ऑडियो बिटरेट सेलेक्ट करने के तीन ऑप्शन होंगे. इनमें पहला ऑप्शन ऑटो होगा. यह इंटरनेट स्पीड के हिसाब से ऑडियो क्वालिटी को एडजस्ट कर देगा. दूसरा नॉर्मल ऑप्शन होगा. इसमें स्टैंडर्ड ऑडियो क्वालिटी मिलेगी. तीसरा ऑप्शन हाई होगा. इसमें अधिक बिटरेट ऑप्शन के साथ बेहतर क्लैरिटी मिलेगी. हालांकि, अभी तक की जानकारी के मुताबिक, यह फीचर केवल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन वाले सब्सक्राइबर्स को ही मिलेगा. दरअसल, कंपनी अपने प्रीमियम सब्सक्राइबर को ज्यादा फायदे देना चाहती है. इसलिए ऑडियो क्वालिटी सेलेक्ट करने वाला फीचर केवल पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है.
ये भी पढ़ें-
UPI यूजर्स सावधान! 1 अप्रैल से इन नंबरों पर बंद हो जाएगी सर्विस, नहीं हो पाएगी पेमेंट
[ad_2]
M.F हुसैन की पेटिंग ने मचाया धमाल! न्यू यॉर्क के निलामी में 118 करोड़ में बिका
[ad_1]
MF Hussain Painting Record Breaking Sale: मशहूर भारतीय आर्टिस्ट मक़बूल फिदा हुसैन (एम.एफ. हुसैन) की पेंटिंग ‘अनटाइटल्ड (ग्राम यात्रा)’ ने भारतीय कला के सभी मौजूदा रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यह पेंटिंग क्रिस्टीज न्यूयॉर्क में आयोजित दक्षिण एशियाई आधुनिक और समकालीन कला की नीलामी में 118.7 करोड़ रुपये (13.75 मिलियन डॉलर) में बेची गई, जो कि पिछले रिकॉर्ड से लगभग दोगुनी है.
सितंबर 2023 में अमृता शेरगिल की पेंटिंग ‘द स्टोरी टेलर’ ने 61.8 करोड़ रुपये में बिकने का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन हुसैन की इस पेंटिंग ने इसे पीछे छोड़ दिया है. जैसे ही नीलामी की अंतिम रकम की घोषणा हुई रॉकफेलर सेंटर तालियों से गूंज उठा. इस पेंटिंग को 70 साल से सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया था, और अब यह 118.7 करोड़ रुपये में बिक चुकी है.
हुसैन की सबसे महंगी पेंटिंग
क्रिस्टीज के दक्षिण एशियाई आधुनिक और समकालीन कला विभाग के प्रमुख निशाद अवारी ने इस घटना को ऐतिहासिक बताया. इससे पहले, हुसैन की सबसे महंगी पेंटिंग 26.8 करोड़ रुपये ($3.1 मिलियन) में बिकी थी, जो उनकी अनटाइटल्ड रीइन्कार्नेशन नामक पेंटिंग के लिए 2022 में लंदन में नीलाम हुई थी.
पेंटिंग की खास बात
‘ग्राम यात्रा’ (1954) हुसैन की लगभग 14 फीट चौड़ी पेंटिंग है, जिसमें भारतीय ग्रामीण जीवन की दैनिक दिनचर्या का दृश्य चित्रित किया गया है. इसमें 13 दृश्य (विन्येट्स) शामिल हैं, जिनमें भारत के कृषि परंपरा, ग्रामीण जीवन और सामाजिक संदर्भों को दर्शाया गया है. पेंटिंग में एक पुरुष और महिला बैलगाड़ी पर सवार दिखाए गए हैं, जो भारतीय कृषि की सुंदरता और महत्ता का प्रतीक है.
इसके अलावा, महिलाएं गाय का दूध निकालती, अनाज पीसती और अपने बच्चों की देखभाल करती नजर आती हैं, जो उर्वरता, सृजन, और पुनर्जन्म के प्रतीक हैं. एक खास दृश्य में किसान को जमीन उठाते हुए दिखाया गया है, जो भारत के ग्रामीण समाज की अहमियत को प्रतीकात्मक रूप से उजागर करता है.
ग्रामीण भारत की महत्ता
यह रचना स्वतंत्रता के बाद के भारत में ग्रामीण समाज की भूमिका को विशेष रूप से सामने लाती है. क्रिस्टीज़ की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह पेंटिंग हुसैन की कला में ग्रामीण भारत के योगदान और उसकी गहरी जड़ों का शानदार उदाहरण है.
हुसैन की ‘ग्राम यात्रा’
हुसैन की ‘ग्राम यात्रा’ न केवल उनकी कला खूबी को प्रदर्शित करती है, बल्कि भारतीय ग्रामीण जीवन और संस्कृति की गहरी समझ और सम्मान को भी प्रकट करती है. इस पेंटिंग की ऐतिहासिक नीलामी ने एक बार फिर से भारतीय आधुनिक कला की महत्ता और वैश्विक स्तर पर उसकी पहचान को मजबूत किया है.
[ad_2]
हर की पौड़ी पर पहुंचकर बाबा रामदेव ने लगाई गंगा में छलांग, स्विमिंग का वीडियो जमकर हो रहा वायरल
[ad_1]
Baba Ramdev Viral Video: योग गुरु बाबा रामदेव के कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, कुछ दिन पहले उन्होंने एक घोड़े से रेस लगाई थी, जिसे लोगों ने खूब वायरल कर दिया. अब बाबा रामदेव का हरिद्वार से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें बाबा हर की पौड़ी पर पूजा करते दिख रहे हैं, इतना ही नहीं पूजा करने के बाद बाबा रामदेव ने डुबकी लगाई और फिर गंगा जी में छलांग लगा दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है.
डुबकी के बाद लिया तैराकी का मजा
बाबा रामदेव पहले हर की पौड़ी पर पूजा अर्चना करते दिखाई दे रहे हैं, इसके बाद वो आगे बढ़ते हैं और गंगा जी में कई डुबकी लगाते हैं. हालांकि इससे उनका मन नहीं भरा और उन्होंने गंगा में तैराकी करने का फैसला लिया, पास खड़े एक गार्ड से उन्होंने कहा कि वो स्विमिंग कर गंगा जी को पार करेंगे. इसके बाद बाबा रामदेव ने सीधे स्विमिंग के लिए छलांग लगाई और एक कोने से दूसरे छोर तक तैरकर पहुंच गए.
लोगों ने जमकर की तारीफ
इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा रामदेव के साथ एक सुरक्षा गार्ड भी तैराकी करता है. वहीं आसपास खड़े लोग हूटिंग करते सुनाई दे रहे हैं. बाबा रामदेव का ये रूप देखकर लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि बाबा रामदेव के हर की पौड़ी पर आने की पहले से किसी को भी सूचना नहीं थी, वो अचानक लोगों के बीच पहुंच गए और गंगा में डुबकी का मजा लिया.
यूजर्स ने की फिटनेस की तारीफ
बाबा रामदेव अक्सर अपनी फिटनेस के ऐसे कई नमूने दिखाते रहे हैं, इस उम्र में भी वो काफी फिट और हेल्दी हैं. बाबा रामदेव का कहना है कि योग और उनके खानपान की वजह से ऐसा है. अब उनके इस नए वीडियो को लेकर भी लोग उनकी फिटनेस को लेकर जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोग उनके योग के लिए दिए गए योगदान को भी याद कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि बाबा रामदेव ने जो किया है वो ज्यादा बड़ी चीज नहीं है.
ये भी पढ़ें – शिलान्यास के दौरान विधायक साहब को आया गुस्सा, पहले मारा थप्पड़ फिर केले के पेड़ से कर दिया हमला- वीडियो वायरल
टेस्ला के लिए ग्लोबल सप्लायर बनी टाटा, दोनों कंपनियों के बीच हुई पार्टनरशिप
[ad_1]
Tata Partnership with Tesla: टाटा ऑटोकॉम्प, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा टेक्नोलॉजीज और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स चुपचाप से एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के ग्लोबल सप्लायर बन गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ग्रुप ने कॉम्पोनेंट्स के ग्लोबल सप्लायर के रूप में  इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला के साथ पार्टनरशिप की है. एक तरफ टेस्ला भारतीय बाजारों में एंट्री लेने की तैयारियों में जुटी है, दूसरी तरफ टाटा कंपनी के लिए एक लोकल सप्लायर के रूप में खुद को तैयार कर रही है.
लोकल सप्लायर्स संग टेस्ला के अधिकारियों की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि टेस्ला के अधिकारियों ने अपने लोकल सप्लायर्स से मुलाकात कर कास्टिंग, फोर्जिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और फैब्रिकेशन के डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग पर चर्चा की है. पहले से ही कई ऐसी भारतीय कंपनियां हैं, जो टेस्ला को कई ऑटो कॉम्पोनेंट्स सप्लाई करते आ रहे हैं. इनमें संवर्धन मदरसन, सुप्रजीत इंजीनियरिंग, सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स, वैरोक इंजीनियरिंग, भारत फोर्ज और संधार टेक्नोलॉजीज शामिल हैं.
टेस्ला को चीन औी ताइवान के विकल्प की तलाश
नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक सूत्र ने ET को जानकारी दी, टेस्ला भारत में सप्लायर का एक बेस बनाने की तैयारी कर रही है. हमें पूरा यकीन है कि भारत में एक बार टेस्ला की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट स्टार्ट हो जाने पर भारतीय सप्लायरों को सोर्सिंग के अवसरों का लाभ मिलेगा.
सूत्रों के मुताबिक, टेस्ला ऑटो कॉम्पोनेंट्स की खरीद के लिए चीन और ताइवान के विकल्पों की तलाश में है. इन कॉम्पोनेंट्स में इनमें वायरिंग हार्नेस, इलेक्ट्रिक मोटर, गियरबॉक्स, जाली घटक, कास्टिंग, शीट मेटल, परिष्कृत इलेक्ट्रॉनिक्स, सस्पेंशन सिस्टम, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और बॉल और सिरेमिक बियरिंग शामिल हैं.
ईवी इंजीनियरिंग सर्विस में टाटा को महारथ
टाटा के इकोसिस्टम में ऑटोकॉम्प ईवी इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स बनाती है. जबकि टाटा टेक्नोलॉजी अलग-अलग प्रोडक्ट्स के लिए आउटसोर्स प्रोडक्ट इंजीनियरिंग सर्विस के साथ-साथ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विस और अपस्किलिंग सॉल्यूशन मुहैया कराती है. टीसीएस सर्किट-बोर्ड टेक्नोलॉजी की सप्लाई करती है और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनने के बाद चिप्स प्रोवाइड करेगी.
टेस्ला भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे कई राज्यों की सरकारों के साथ चर्चा भी कर रही है.
ये भी पढ़ें:
क्या भारत में मिलेगा टेस्ला को खरीदार? सबसे सस्ते मॉडल की कीमत जान रह जाएंगे हैरान
[ad_2]
जसप्रीत बुमराह पर कमेंट करना बेन डकेट को पड़ा महंगा, डीएक्टिव किया अपना एक्स हैंडल?
[ad_1]
Ben Duckett On Jasprit Bumrah: भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस दौरे पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बड़ा फैक्टर साबित हो सकते हैं. बहरहाल, इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर कमेंट किया. लेकिन जसप्रीत बुमराह पर कमेंट बेन डकेट को भारी पड़ गया. अब बेन डकेट ने अपना एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) डीएक्टिव कर दिया है. दरअसल, डेली मेल के साथ इंटरव्यू में बेन डकेट ने कहा था कि जसप्रीत बुमराह का सामना करने के बाद उन्हें अंदाजा हो गया है कि इस साल के अंत में इंग्लैंड में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में क्या उम्मीद करनी चाहिए.
‘मैं उनके स्किल्स से वाकिफ हूं, इसलिए…’
डेली मेल के साथ इंटरव्यू में बेन डकेट ने जसप्रीत बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी की तारीफ की. बेन डकेट ने कहा कि मैं पहले भी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उनका सामना कर चुका हूं. मैं उनके स्किल्स से वाकिफ हूं, इसलिए मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा. हालांकि, यह चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन अगर मैं उनके शुरुआती स्पैल को पार कर गया, तो रन बनाना आसान होगा. बेन डकेट ने अपने बचाव में कहा कि उन्होंने कभी यह दावा नहीं किया कि वह जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. साथ ही उन्होंने उन लोगों को आर्टिकल ध्यान से पढ़ने की सलाह दी, जो कमेंट्स कर रहे थे.
‘भारतीय टीम को घरेलू सरजमीं पर हराना बेहद मुश्किल है, लेकिन…’
बहरहाल, सोशल मीडिया पर बेन डकेट के रिप्लाई का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद उन्होंने अपना एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) डीएक्टिव कर दिया. वहीं, बेन डकेट ने अपने इंटरव्यू में माना कि भारतीय टीम को घरेलू सरजमीं पर हराना बेहद मुश्किल है, लेकिन अगर टीम इंडिया विदेशी दौरों पर हों तो हराना बड़ी चुनौती नहीं है. उन्होंने कहा कि घर पर खेलने वाली भारतीय टीम और विदेशी मैदानों पर खेलने वाली भारतीय टीम में बड़ा अंतर है. मेरा मानना है कि हम भारतीय टीम को हराने में कामयाब होंगे.
ये भी पढ़ें-
Champions Trophy 2025: क्या चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन से पाकिस्तान को हुआ नुकसान? जानें PCB ने क्या कहा?
[ad_2]
ये है शराब की ताकत! नशे में पटरी पर कपड़े उतारकर बैठा शख्स, ट्रेन को भी दे डाली चुनौती
[ad_1]
Mumbai Drunk Man Viral Video: कोई भी चीज अगर आप एक तय मात्रा से ज्यादा कर लेते हैं. तो फिर उसके नतीजा बुरे आते हैं. चाहे आप खाना ज्यादा खा लें या आप बहुत देर तक जागते रहे. या फिर आप ज्यादा सिगरेट पी लें या फिर आप बहुत ज्यादा शराब का सेवन कर लें. यह सभी चीजें आपको नुकसान पहुंचाती हैं. वहीं अगर शराब का ज्यादा सेवन कर लेते हैं. तो फिर आपको आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सोशली भी काफी नुकसान पहुंचता है.
आपका पैसा तो बर्बाद होता ही है. आपकी इज्जत भी पानी में मिल जाती है. और इस तरह की कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर आए हैं. जहां बहुत नशे में लोगों ने ऐसी-ऐसी हरकतें कर दीं हैं. जिनके चलते उन्हें बहुत मुश्किलें हुई हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों भी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जहां शराब के नशे में धुत एक शख्स ट्रेन की पटरी पर कपड़े उतारकर बैठ गया है.
शराब के नशे में पटरी पर कपड़े उतार दिए
शराब के नशे में लोग कब क्या कर दें. कुछ नहीं कहा जा सकता. इसीलिए बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि लिमिट में रहकर ही शराब पीनी चाहिए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स शराब के नशे में धुत नजर आ रहा है. शख्स ने अपने कपड़े तक उतार दिए हैं.
और एक सफेद कलर की तोलिया पहनकर ही मुंबई लोकल पर चढ़ गया है. इसके बाद ड्राइवर डंडे से उसे भगाने का प्रयास करता है. तो वह ट्रेन से उतरकर ट्रेन के सामने पटरी पर बैठ जाता है. सोशल मीडिया पर नशे में धुत शख्स की यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: अजीब लोग हैं भाई! यूट्यूब देख शख्स ने खुद कर लिया पेट का ऑपरेशन, हो गई ऐसी हालत
लोग कर रहे हैं कमेंट
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @chal_mumbai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है. इस वीडियो को 77 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. तो वहीं कई लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. इस पर लोगों के भी काफी कमेंट भी आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: महिला ने महीनों तक खाया केवल नॉनवेज! पेशाब की जगह आने लगा खून, खौफ में है यूजर्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है “कैमरा वाला कहां से आ जाता है यार ऐसी लोकेशन पे.” एक और यूजर ने कमेंट किया है “इसलिए ट्रेन लेट रहती हमारी यह लोग की वजह से.” एक अन्य यूज़र ने लिखा है “ट्रेन चालू करना है तो तुझे मेरी लाश से गुजरना पड़ेगा.”
यह भी पढ़ें: शिलान्यास के दौरान विधायक साहब को आया गुस्सा, पहले मारा थप्पड़ फिर केले के पेड़ से कर दिया हमला- वीडियो वायरल
चीन में मोटी सैलरी, भारत में कितना बचेगा? जानिए 50,000 युआन की असली कीमत!
[ad_1]
चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और यहां कई भारतीय पेशेवर काम करने जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चीन में 50,000 युआन की सैलरी भारत में कितनी होगी? सिर्फ करेंसी कन्वर्जन ही नहीं, बल्कि दोनों देशों की जीवनशैली, खर्च और कर प्रणाली को समझना भी जरूरी है. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि 50,000 युआन भारत में कितने रुपये के बराबर होगा और इसकी असली क्रय शक्ति क्या होगी.
जानिए करेंसी कनवर्जन
सबसे पहले, हमें चीनी युआन और भारतीय रुपये के बीच एक्सचेंज रेट समझना होगा. आज 20 मार्च 2025 के अनुसार, 1 युआन लगभग 11.94 रुपये के बराबर है.
इस हिसाब से 50,000 युआन = 50,000 × 11.94 = 5,97,000 रुपये प्रति माह
यानी, चीन में 50 हजार युआन महीने कमाने वाला व्यक्ति भारत में लगभग 5.97 लाख रुपये महीना कमाता है.
खरीद क्षमता का अंतर
सिर्फ करेंसी कनवर्जन से पूरी तस्वीर नहीं बनती. चीन और भारत के बीच रहने की लागत और खरीद क्षमता में काफी अंतर है.
चीन के बड़े शहर जैसे शंघाई, बीजिंग और शेनझेन में रहना भारत के महानगरों से भी महंगा हो सकता है. वहां:
- आवास की कीमतें बहुत ज्यादा हैं
- खाना-पीना और बाहर जाना महंगा है
- परिवहन और हेल्थकेयर भी अधिक खर्चीले हैं
खरीद क्षमता (PPP) के हिसाब से देखा जाए, तो 50 हजार युआन जो जीवन स्तर चीन में प्रदान करते हैं, उसके लिए भारत में लगभग 3 से 3.5 लाख रुपये की मासिक आय पर्याप्त हो सकती है.
ये है चीन का टैक्स स्ट्रक्चर
चीन में इनकम टैक्स भारत की तरह ही प्रगतिशील है. 50,000 युआन की मासिक आय पर (वार्षिक 6 लाख युआन), टैक्स कटौती काफी हो सकती है. चीन में उच्च आय वाले पेशेवरों के लिए टैक्स रेट 45% तक पहुंच सकता है, जबकि भारत में अधिकतम टैक्स स्लैब 30% है.
चीन में भारतीयों के लिए टॉप जॉब्स:
1. आईटी और टेक्नोलॉजी: सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, AI विशेषज्ञ
2. इंजीनियरिंग: मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल सेक्टर
3. फाइनेंस: बैंकिंग और इन्वेस्टमेंट सर्विसेज
4. एजुकेशन: अंग्रेजी भाषा शिक्षण
5. बिजनेस कंसल्टिंग: भारत-चीन व्यापार संबंधों में विशेषज्ञता
चीन में 50 हजार युआन की मासिक सैलरी का सीधा करेंसी कनवर्जन भारत में लगभग 5.97 लाख रुपये है. लेकिन खरीद क्षमता के हिसाब से इसकी वास्तविक वैल्यू भारत में लगभग 3 से 3.5 लाख रुपये प्रति माह है. विदेश में नौकरी चुनते समय सिर्फ सैलरी ही नहीं, बल्कि वर्क-लाइफ बैलेंस, करियर ग्रोथ और लिविंग कंडीशन भी महत्वपूर्ण हैं. चीन में काम करने के फायदे हैं, लेकिन भाषा की बाधा और सांस्कृतिक अंतर जैसी चुनौतियां भी हैं. इसलिए अगर आप चीन में जॉब ऑफर पर विचार कर रहे हैं, तो सैलरी के साथ-साथ इन सभी पहलुओं पर भी ध्यान दें.
[ad_2]
क्या ₹30 हजार के अंदर एक परफेक्ट विकल्प है OPPO F29 Series? पढ़ें पूरा रिव्यू
[ad_1]
OPPO F29 Series Review: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने आज अपना एक बेहतरीन सीरीज F29 को मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने OPPO F29 5G और OPPO F29 Pro 5G जैसे दो मॉडल्स को उतारा है. कंपनी ने इन्हें ‘द ड्यूरेबल चैंपियन’ के रूप में प्रस्तुत किया है जो मजबूत डिजाइन, बेहतरीन प्रदर्शन और एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं. लेकिन क्या यह 30 हजार रुपये की रेंज में यूजर्स के लिए एक परफेक्ट विकल्प बन सकता है या नहीं. इसके लिए आज हम पेश कर रहे हैं इस सीरीज का एक विसतृत रिव्यू.
हमें क्या अच्छा लगा
• आकर्षक और पतला डिजाइन
• बजट फ्रेंडली
• दमदार बैटरी
• बेहतरीन यूजर इंटरफेस
• कमाल के एआई फीचर्स
• AMOLED स्क्रीन का सपोर्ट
• कमजोर सिग्नल वाले क्षेत्रों में 300% नेटवर्क वृद्धि
हमें क्या अच्छा नहीं लगा
• प्रो मॉडल में छोटा लेंस
• कम रंगों के विकल्प
• कम रौशनी में कैमरे की क्वालिटी थोड़ी बेहतर हो सकती थी
• विज्ञापन को कम करने के लिए ऑप्शन कम
अंतिम निर्णय
OPPO F29 सीरीज मजबूत डिजाइन, बेहतरीन प्रदर्शन, लंबी बैटरी लाइफ और प्रभावशाली कैमरा फीचर्स के साथ आती है. यदि आप एक टिकाऊ और विश्वसनीय स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो OPPO F29 5G और OPPO F29 Pro 5G आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है. वहीं, इस प्राइस रेंज में इतने फीचर्स मिलना भी मुश्किल है. ऐसे में यह यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. हालांकि, प्रो मॉडल में अल्ट्रावाइड और टेलिफोटो लैंस का न होना जरूर फ्रोटोग्राफी लवर्स के लिए एक चैलेंज हो सकता है.
OPPO F29 Series Review: डिजाइन और डिस्प्ले
OPPO F29 सीरीज को 360-डिग्री आर्मर बॉडी के साथ डिजाइन किया गया है जो इसे गिरने और अन्य प्रभावों से बचाती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन 14 से अधिक मिलिट्री-ग्रेड एनवायरनमेंटल टेस्ट सर्टिफिकेशन के साथ आता है जो इसे उच्च तापमान, कम तापमान, झटके, बारिश, रेत, धूल, सॉल्ट मिस्ट, सोलर रेडिएशन, ह्यूमिडिटी, वाइब्रेशन, फ्यूइड कंटामिनेशन, मोल्ड, एक्सीलेरेशन और रेजिस्टेंट के खिलाफ सर्टिफाइड बनाता है. इसकी मोटाई मात्र 7.55 मिमी और वजन 180 ग्राम है जो इसे हल्का और पोर्टेबल बनाता है. फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आता है जिसका मतलब है कि ये डिवाइस धूल और पानी से सुरक्षित रहता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक बिना किसी नुकसान के रह सकता है.
क्या ₹30 हजार के अंदर एक परफेक्ट विकल्प है OPPO F29 Series? पढ़ें पूरा रिव्यू
दोनों मॉडलों में 6.7-इंच का फुल एचडी+ (2412×1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस प्रदान करता है. यह स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आती है जो इसे खरोंच और टूटने से बचाती है. हाई रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस के कारण यूजर्स को गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और नॉर्मल यूज के दौरान एक शानदार एक्सपीरिएंस देता है.
क्या ₹30 हजार के अंदर एक परफेक्ट विकल्प है OPPO F29 Series? पढ़ें पूरा रिव्यू
OPPO F29 Series Review: प्रोसेसर और मेमोरी
OPPO F29 Pro 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी SoC पर चलता है जबकि OPPO F29 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC दिया गया है. दोनों फोन्स में UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR4X RAM है. स्टोरेज विकल्पों में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल हैं. ये कॉन्फ़िगरेशन सुनिश्चित करते हैं कि यूजर्स को तेज़ डेटा एक्सेस और मल्टीटास्किंग क्षमता मिले. प्रोसेसर की शक्ति और मेमोरी की क्षमता के कारण ये फोन्स हाई-ग्राफिक्स गेम्स और बड़े साइज वाले ऐप्स को आसानी से संभाल सकते हैं.
OPPO F29 Series Review: कैमरा
दोनों मॉडलों में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. प्राइमरी कैमरा 50MP का है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है और सेकेंडरी 2MP का डेप्थ सेंसर है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कैमरा सिस्टम में AI-आधारित फीचर्स शामिल हैं जो लो-लाइट फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड में जबरदस्त प्रदर्शन प्रदान करते हैं. OIS की मौजूदगी से वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान स्थिरता सुनिश्चित होती है जिससे यूजर्स प्रोफेशनल-ग्रेड वीडियोज़ कैप्चर कर सकते हैं.
क्या ₹30 हजार के अंदर एक परफेक्ट विकल्प है OPPO F29 Series? पढ़ें पूरा रिव्यू
OPPO F29 Series Review: बैटरी
OPPO F29 Pro 5G में पावर के लिए 6,000mAh की बैटरी उपलब्ध कराई गई है. ये बैटरी 80W के SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. वहीं, OPPO F29 5G में 6,500mAh की बैटरी है जो 45W के SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ मिलती है. इन डिवाइस को एक बार फुल चार्ज करने के बाद पूरे दिन आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही इसे गेम्स और वीडियोज देखते हुए भी बढ़िया बैटरी बैकअप मिलता है. फास्ट चार्जिंग तकनीक के कारण फोन्स को कम समय में चार्ज किया जा सकता है जिससे यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं रहती.
OPPO F29 Series Review: सॉफ्टवेयर
दोनों फोन्स Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलते हैं. कंपनी ने 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है जिससे यूजर्स को लंबे समय तक नए फीचर्स और सुरक्षा पैच मिलते रहेंगे. ColorOS 15 एक सहज और शानदार यूजर इंटरफ़ेस प्रदान करता है जिसमें कस्टमाइजेशन के कई विकल्प हैं. साथ ही, इसमें प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स की संख्या कम है जिससे यूजर्स को एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म मिलता है जिससे वह जो भी ऐप रखना चाहता है वह स्टोर से डाउनलोड कर सकता है.
OPPO F29 Series Review: कनेक्टिविटी
OPPO F29 सीरीज में नया हंटर एंटीना आर्किटेक्चर शामिल है जो नेटवर्क रिसेप्शन को 300% तक बेहतर बनाता है. साथ ही, AI LinkBoost तकनीक नेटवर्क परफॉर्मेंस को रियल टाइम में एडजस्ट करती है जिससे गेमिंग और ब्राउज़िंग के दौरान स्थिर कनेक्टिविटी मिलती है. दोनों मॉडल्स B40, B3, और B39 फ्रीक्वेंसी बैंड के साथ आते हैं. इसके अलावा इन फोन्स में नया हंटर एंटीना आर्किटेक्चर शामिल है जो नेटवर्क रिसेप्शन को 300% तक बेहतर बनाता है. साथ ही, AI LinkBoost तकनीक नेटवर्क परफॉर्मेंस को रियल टाइम में एडजस्ट करती है जिससे गेमिंग और ब्राउज़िंग के दौरान स्थिर कनेक्टिविटी मिलती है.
OPPO F29 Series Review: कीमत और उपलब्धता
अब इन डिवाइसों की कीमत की बात करें तो OPPO F29 Pro 5G को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में उतारा है.
• 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये.
• 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये.
• 12GB+256GB स्टोरेज स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है.
वहीं, OPPO F29 5G की कीमतें इस प्रकार हैं.
• 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये.
• 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये.
ये फोन्स OPPO E-Store, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं. OPPO F29 Pro 1 अप्रैल से और OPPO F29 27 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें:
ये क्या! इस शहर में फ्री बंट रहे हैं हजारों की कीमत वाले AirTags, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
[ad_2]
क्या अब किसी भी इंसान को कभी नहीं होगा कैंसर, कैसे काम करेगा नया MEDSRX फॉर्म्युला?
[ad_1]
MEDSRX Formula For Cancer : कैंसर का परमानेंट इलाज भले ही अब तक नहीं ढूंढा जा सका है लेकिन अब इस बीमारी का जड़ से सफाया करने का तरीका मिल गया है. हर साल लाखों लोगों की जान लेने वाला कैंसर अब कभी भी किसी को नहीं होगा. हाल ही में एक पॉडकास्ट में डॉ. तरंग कृष्णा ने कैंसर (Cancer) से बचने के लिए एक कमाल का फॉर्मूला बताया है, जो जिंदगीभर कैंसर को आपसे दूर रख सकता है..
इस फॉर्मूले का नाम MEDSRX है. इसमें हर अल्फाबेट का अपना मतलब है, जो खास आदतों से जुड़ा है. दावा है कि अगर इन्हें रेगुलर तौर पर किया जाए तो कैंसर का रिस्क काफी हद तक कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं आखिर यह फॉर्मूला क्या है…
MEDSRX फॉर्मूला क्या है
M- मेडिटेशन
ध्यान यानी मेडिटेशन (Meditation) मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. इससे मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है और शारीरिक तौर पर भी मजबूती मिलती है. मेडिटेशन करने से कोर्टिसोल स्ट्रेस हार्मोन कंट्रोल में रहता है, जिससे शरीर में सूजन कम होती है. मानसिक शांति और तनाव मुक्त जिंदगी कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार है. हर दिन कुछ  मिनट ध्यान ही फायदेमंद होता है.
E- एक्सरसाइज
रेगुलर तौर पर एक्सरसाइज (Exercise) करना न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी चुस्त-दुरुस्त रखता है. इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और गंदगी आसानी से बाहर होती है. यह कैंसर से जुड़े हार्मोन जैसे इंसुलिन और एस्ट्रोजन को कंट्रोल कर इस खतरनाक बीमारी से बचाने में मदद करता है. हफ्ते में 150 मिनट तक हल्की एक्सरसाइज जैसे वॉक करना, साइकिलिंग या स्विमिंग भी कैंसर के खतरे को कम कर सकती है.
हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट (Diet) कैंसर को शरीर से दूर रख सकती है. खाने में फल, सब्जियां, नट्स और साबुत अनाज जैसे एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे ब्रोकोली, फूलगोभी, जामुन, हल्दी, और ग्रीन टी में कैंसर विरोधी गुण होते हैं. इसके अलावा तली-भुनी चीजें, ज्यादा शुगर और रेड मीट से दूर ही रहना चाहिए.
अच्छी नींद (Sleep)  हर शरीर की जरूरत है. यह DNA की मरम्मत और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। हर दिन कम से कम 7 से 9 घंटे की गहरी नींद कैंसर से बचा सकती है. नींद की कमी होने पर शरीर में सूजन और इंसुलिन प्रतिरोध जैसी दिक्कतें बढ़ती हैं, जो कैंसर का रिस्क बढ़ा सकती है.
अगर आपका सोशल रिलेशन मजबूत है और आपको इमोशनल सपोर्ट मिलता रहता है तो भी आप कैंसर से बच सकते हैं. ऐसे लोग जिनके पास अच्छे दोस्त, फैमिली और सहयोगी हैं, वे मेंटली फिट रहते हैं. उनका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. ऐसे रिश्ते उन्हें अच्छी लाइफस्टाइल अपनाने में मदद करते हैं और स्मोकिंग, शराब से बचाते हैं.
X- एक्स फैक्टर
एक्स का मतलब उस एक्टिविटी से है, जो हमें खुशी और संतोष  देती है. मतलब वो सभी काम, जिनसे सुकून मिलता है. डांस करना, म्यूजिक सुनना, पेंटिंग करने जैसे शौक मानसिक तौर पर शांति देते हैं, जो कैंसर के खतरे को घटा सकता है.
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
[ad_2]