सस्ते प्लान में डेली 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी, BSNL ने किया कमाल

[ad_1]

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कम कीमत में अपने यूजर्स को अधिक फायदे देती है. अन्य कंपनियों में जहां 84 दिनों वाले अधिकतर प्लान्स की कीमत 1,000 रुपये के पास पहुंच गई है, वहीं BSNL 600 रुपये से भी कम में शानदार फायदे दे रही है. आज हम एक ऐसे ही प्लान के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो सस्ती कीमत में डेली 3GB डेटा, लंबी वैलिडिटी और कॉलिंग जैसे फायदे ऑफर कर रहा है. 

BSNL का 599 रुपये का रिचार्ज प्लान

BSNL का यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. वैलिडिटी के दौरान यूजर्स को डेली 3GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है. यह लिमिट पूरी होने के बाद 40Kbps की स्पीड से डेटा एक्सेस किया जा सकता है. इसके अलावा प्लान में देशभर में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना के 100 SMS ऑफर किए जा रहे हैं. इस तरह देखें तो लगभग 7 रुपये की डेली लागत में यह प्लान डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, वैलिडिटी और SMS के फायदे दे रहा है. इसकी तुलना जियो के डेली 3GB वाले डेटा प्लान से करें तो उसकी कीमत 1199 रुपये है. 

स्पेशल ऑफर में मिल रही एक्स्ट्रा वैलिडिटी

अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझट से फ्री होना चाहते हैं तो BSNL का सालभर की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान लिया जा सकता है. कंपनी स्पेशल ऑफर के तहत 1,499 रुपये के प्लान में 29 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है. पहले यह प्लान 336 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन अब इसमें पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिल रही है. इस प्लान के दौरान यूजर्स को देशभर में किसी भी मोबाइल पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और कुल 24GB डेटा दिया जा रहा है. यह प्लान उन लोगों के लिए बेहद काम का है, जो अपने BSNL कनेक्शन को कॉलिंग के लिए यूज करते हैं.

ये भी पढ़ें-

UPI यूजर्स सावधान! 1 अप्रैल से इन नंबरों पर बंद हो जाएगी सर्विस, नहीं हो पाएगी पेमेंट

[ad_2]

तलाक के बाद कोर्ट ऐसे तय करता है एलिमनी का अमाउंट, इन बातों का रखा जाता है ध्यान

[ad_1]

Chahal Verma Divorce: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा शादी के 51 महीनों बाद अलग हो गए. इनके बीच 4.75 करोड़ रुपये में सेटलमेंट हुआ है. यानी कि चहल एलिमनी के तौर पर धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये देंगे. इसमें से 2.37 करोड़ रुपये वह पहले ही दे चुके हैं. अब सवाल यह आता है कि आखिर कोर्ट डिवोर्स के मामले में एलिमनी कैसे तय करती है? 

कोर्ट कैसे तय करता है एलिमनी? 

वैसे तो तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर कितना पैसा दिया जाना है इसका कोई तय नियम नहीं है. इसके लिए कोर्ट कई बातों का ध्यान रखती है जैसे कि पति-पत्नी की कमाई कितनी है, उनका फाइनेंशियल स्टेटस कैसा है, उनकी सेविंग्स कितनी है, शादी कितनी लंबी रही है, बच्चों की देखभाल के लिए क्या किया गया है वगैरह. 

पत्नी अगर वर्किंग हो तो…

इसमें एक और सवाल यह आता है कि अगर पत्नी खुद जॉब कर रही हो, तो भी क्या तलाक होने पर उसे एलिमनी देना पड़ेगा ? इस स्थिति में कोर्ट देखता है कि दोनों कितना कमाते हैं और दोनों की आय में कितना अंतर है. अगर कोर्ट को ऐसा लगता है कि पत्नी इतना कमा लेती है कि वह अपना भरण पोषण खुद से कर सके तो एलिमनी के लिए मना भी किया जा सकता है. 

इसी के साथ अगर पत्नी पढ़ी-लिखी है, लेकिन पति के परिवार के साथ रहती है और उन्हें संभालती है. पति के काम या बिजनेस में भी हाथ बंटाती है, तो इस स्थिति में कोर्ट मानेगा कि लड़की ने अपने पति के परिवार के साथ अपने करियर का त्याग दिया है इसलिए तलाक के बाद गुजारा भत्ता इतना तय किया जाएगा कि उसकी जिंदगी सही से कट सके. 

क्या पति भी कर सकते हैं एलिमनी के लिए क्लेम?

एलिमनी को लेकर एक और बड़ा सवाल यह है कि क्या तलाक के बाद पत्नी से भी पति को एलिमनी मिलने की कोई संभावना है? तो इसका जवाब है हां. हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 में धारा 24 और 25 के तहत पति भी एलिमनी या गुजारा भत्ते के लिए क्लेम कर सकता है. बशर्ते पति को यह साबित करना होगा कि वह आर्थिक रूप से पत्नी पर निर्भर है जैसे कि उसे कोई बीमारी है या वह विकलांग है, जिसके चलते काम कर पाने में असमर्थ है. 

ये भी पढ़ें:

इन सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी 25 लाख की ग्रेच्युटी, जानिए क्या कहता है UPS का नियम

[ad_2]

KKR vs RCB मैच पर बारिश का साया, फैंस को निराश कर देगा कोलकाता के मौसम का अपडेट

[ad_1]

KKR vs RCB Weather Report: IPL 2025 के पहले मैच में KKR और RCB जैसी दो दिग्गज टीमें आमने-सामने हों तो रोमांच चरम पर भला क्यों नहीं होगा? यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा. मुकाबला खेले जाने से पहले ओपनिंग सेरेमनी भी होनी है, जिसमें श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह और श्रद्धा कपूर आने वाले हैं. मगर कोलकाता का मौसम संकेत दे रहा है कि शायद 22 मार्च को ओपनिंग सेरेमनी और कोलकाता-बेंगलुरु मैच भी कहीं बारिश की भेंट ना चढ़ जाए. आइए जानते हैं कि KKR बनाम RCB मैच में बारिश आने की कितनी संभावना है.

KKR vs RCB मैच पर पड़ेगी मौसम की मार

एक्यूवेदर के मुताबिक कोलकाता में शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार सुबह तक निरंतर बारिश हो सकती है. शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे, वहीं दोपहर के समय हल्की धूप निकल सकती है. इस बीच 22 मार्च तक कोलकाता में तेज तूफान आने की भी संभावना है. बताया गया है कि 40-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अगर मैच शुरू हो भी जाता है तो कई बार तूफान या बारिश बार-बार मैच में दखल दे सकती है.

कोलकाता में काफी होता है रन चेज

IPL की बात करें तो ईडन गार्डन्स के आंकड़े बताते हैं कि यहां चेज करने वाली टीम को ज्यादा सफलता मिलती है. कोलकाता का मैदान हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए भी मशहूर है. यहां अब तक खेले गए 93 आईपीएल मैचों में से 55 बार चेज करने वाली टीम को जीत मिली है जबकि 38 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है. मगर मौसम का हा बयां कर रहा है कि शायद IPL 2025 के मैच में कोई भी चेज ना देखने को मिले.

यह भी पढ़ें:

कल KKR और RCB के बीच मैच, देखें दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन और जानें किसका पलड़ा है भारी

[ad_2]

अमेरिका बना रहा ऐसा फाइटर जेट, चीन भी कांप जाएगा! ट्रंप ने किया ऐलान, बोले- ‘ये बेजोड़ है’

[ad_1]

US F-47 Fighter Plane: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया की सबसे अत्याधुनिक फाइटर जेट के बारे में जानकारी दी. ट्रंप ने शुक्रवार (21 मार्च 2025) को बताया कि अमेरिका छठी पीढ़ी का फाइटर प्लेन बनाएगा, जिसे F-47 के नाम से जाना जाएगा. बताया जा रहा है कि ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति हैं इसलिए इस विमान का नाम F-47 रखा गया. ट्रंप ने कहा कि इस विमान में ऐसी-ऐसी खुबियां होंगी, जिसे दुनिया से पहले कभी नहीं देखा होगा. उन्होंने कहा कि इसकी स्पीड से लेकर मोबिलिटी और पेलोड के मामले में कोई भी विमान आसपास भी नहीं होगा.

सबसे उन्नत, सबसे घातक विमान होगा F-47

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि इस अगली पीढ़ी वाले फाइटर प्लेन का निर्मान बोइंग करेगा. एफ-47 दुनिया की पहली पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू जेट F-22 रैप्टर की जगह लेगा. बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा, “F-47 अब तक का सबसे उन्नत, सबसे सक्षम, सबसे घातक विमान होगा. हमारे पास F-15, F-16, F-18, F-22 और F-35 पहले से था. अब हमारे पास F-47 भी हो जाएगा.”

रिपोर्ट के मुताबिक बोइंग और लॉकहीड मार्टिन के बीच इस नये विमान को बनाने की टक्कर थी. अमेरिकी वायुसेना को एक ऐसा विमान चाहिए था, जिसकी रेंज, स्पीड और स्टेल्थ ज्यादा हो, जो इंडो पैसिफिक क्षेत्र में और चीन की कुछ सबसे उन्नत डिफेंस सिस्टम के खिलाफ काम कर सके. अमेरिकी नेक्स्ट जेनरेशन एयर डोमिनेंस (एनजीएडी) के जरीए छठी पीढ़ी का विमान बना रहा है. यूएस ने एनजीएडी का विकास चीन को ध्यान में रखकर किया है.

F-47 पहले से ही गुप्त रूप से उड़ान भर रहा है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि परीक्षण को तौर पर एफ-47 विमान पिछले करीब पांच महीने से गुप्त रूप से उड़ाने भर रहा है. उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि किसी अन्य देश की क्षमताओं से कहीं बेहतर है. नये लड़ाकू जेट को 2030 के दशक में अमेरिकी वायुसेना में शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें : पाई-पाई को मजबूर पाक ने इंडियन इकोनॉमी पर उठाए सवाल? बड़े नेता का दावा- भारत में पाकिस्तान से ज्यादा गरीबी, वहां वॉशरूम तक…

[ad_2]

आज 22 मार्च 2025 शीतला अष्टमी का मुहूर्त, राहुकाल का समय और पंचांग जानें

[ad_1]

Aaj Ka Panchang 22 March 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 22 मार्च 2025 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी शीतला अष्टमी है. शीतला अष्टमी पर भी ठंडे भोग से ही माता शीतला की पूजा की जाती है.

मान्यता है शीतला माता के प्रभाव से संतान और परिवार में कभी चेचक जैसी बीमारी नहीं होती. वहीं आज शनिवार भी है, ऐसे में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जिन लोगों पर चल रही है वो शनि यंत्र की पूजा करें. इस दौरान काली गाय को उड़द की दाल या तिल भी खिलाएं. ऐसा करना शुभ होता है.

शनिवार को कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है. इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति का माहौल बनता है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 22 March 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 22 मार्च 2025 (Panchang 22 March 2025)














तिथि अष्टमी (22 मार्च 2025, सुबह 4.23 – 23 मार्च 2025, सुबह 5.23)
पक्ष कृष्ण
वार शनिवार
नक्षत्र मूल
योग व्यतीपात
राहुकाल सुबह 9.25 – सुबह 10.57
सूर्योदय सुबह 6.29 – शाम 6.28
चंद्रोदय
प्रात: 1.59 – सुबह 11.07, 23 मार्च
दिशा शूल
पूर्व
चंद्र राशि
धनु
सूर्य राशि मीन

शुभ मुहूर्त, 22 मार्च 2025 (Shubh Muhurat 22 March 2025)









ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.05 – दोपहर 12.53
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.24 – शाम 6.49
विजय मुहूर्त दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16
अमृत काल मुहूर्त
रात 8.33 – रात 10.16
निशिता काल मुहूर्त रात 12.04 – प्रात: 12.52, 23 मार्च

22 मार्च 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 1.59 – दोपहर 3.31
  • आडल योग – सुबह 6.23 – सुबह 3.23, 23 मार्च
  • गुलिक काल – सुबह 6.23 – सुबह 7.54

Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी व्रत 24 या 25 मार्च किस दिन रखा जाएगा, जानें इससे जुडे़ नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Meen Rashi 22 March 2025: मीन राशि के जातकों को सेहत में बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Meen Rashi 22 March 2025: मीन राशिफल 22 मार्च, शनिवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है. 

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपको आपके कार्य क्षेत्र में नई नौकरी मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार भी प्राप्त हो सकता है.आपके कार्य क्षेत्र में आज आपके बड़े अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ सकती है.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सतर्क रहे,  ठंडी वस्तुओं का सेवन कम से कम करें तथा गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें अन्यथा,  आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आज आपको आपके किसी प्रिय जन का कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है,  जिससे आप बहुत अधिक खुश रहेंगे.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार करने वाले जातकों को आज व्यापार में नये सहयोगी प्राप्त हो सकते हैं,  जिनके सहयोग से आपका व्यापार अच्छा चलेगा.आज आपको आपके परिवार से कोई महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है. आज आपको मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है.राजनीति में रुचि रखने वाले जाट को के पद में बढ़ोतरी हो सकती है. आज आप अपने मित्रों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करेंगे.यदि आप कोई नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपका नया वाहन खरीदने की पुरानी इच्छा आज पूरी हो सकती है.आज आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में आमंत्रित होने का न्योता मिल सकता है.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

पार्टनर की ऑनलाइन एक्टिविटी पर सबसे ज्यादा नजर रखती हैं इस शहर की महिलाएं! आंकड़े चौंकाने वाले हैं

[ad_1]

पार्टनर की ऑनलाइन एक्टिविटी पर सबसे ज्यादा नजर रखती हैं इस शहर की महिलाएं! आंकड़े चौंकाने वाले हैं

[ad_2]

यहां है CUET क्रैक करने का फॉर्मूला, तैयारी में अपनाएं ये मास्टर स्ट्रोक

[ad_1]

CUET 2025 की परीक्षा मई 2025 के तीसरे हफ्ते में होने वाली है. अगर आप भी इसके लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो अभी से तैयारी शुरू कर देना बहुत जरूरी है. ये समझना चाहिए कि CUET एग्जाम की अच्छी तैयारी कैसे की जाए, क्योंकि इस एक परीक्षा से DU, BHU, AMU जैसी देश की टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल सकता है.

CUET 2025 का एग्जाम पैटर्न

CUET परीक्षा में मुख्य रूप से तीन सेक्शन होते हैं, और एक ऑप्शनल सेक्शन भी है:

  • भाषा का चुनाव: आप अंग्रेजी, हिंदी समेत कुल 13 भाषाओं में से किसी एक में परीक्षा दे सकते हैं.
  • डोमेन सब्जेक्ट: इसमें आपको 44 विषयों में से 6 सब्जेक्ट चुनने का मौका मिलता है.
  • जनरल टेस्ट: इसमें जनरल नॉलेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के प्रश्न होते हैं.
  • विजुअल एप्टीट्यूड टेस्ट: ये ऑप्शनल है और विजुअल आर्ट्स, डिजाइन और रिलेटेड कोर्सेज के लिए होता है.

CUET की तैयारी के लिए बेस्ट टिप्स

  • अभी से शुरू करें: क्लास 12 के लगभग सभी बोर्ड के एग्जाम लगभग खत्म हो चुके हैं. अब बिना टाइम वेस्ट किए CUET की तैयारी शुरू कर दें. अभी पास में काफी समय है, जिससे आप पूरा सिलेबस अच्छे से कवर कर सकते हैं.
  • स्पेशल प्रिपरेशन: डोमेन सब्जेक्ट्स क्लास 12 के सिलेबस से मिलते-जुलते होते हैं, लेकिन जनरल टेस्ट के लिए अलग से तैयारी करनी पड़ती है. अगर पॉसिबल हो तो इसके लिए अच्छी कोचिंग या क्लासेज जॉइन कर लें.
  • रीडिंग स्किल्स पर फोकस: परीक्षा में रीडिंग कंप्रिहेंशन के प्रश्न पूछे जाते हैं. इसलिए अलग-अलग टाइप के पैसेज पढ़ने और समझने की प्रैक्टिस करें.
  • वोकैबुलरी बढ़ाएं: फैक्चुअल, लिटररी और नैरेटिव पैसेज की तैयारी के साथ-साथ लिटररी एप्टीट्यूड और वोकैबुलरी पर भी ध्यान दें. रोज नए शब्द सीखने की आदत डालें.
  • NCERT बुक्स का महत्व: क्लास 12 की NCERT बुक्स को अच्छे से पढ़ें. डोमेन सब्जेक्ट के ज्यादातर प्रश्न इन्हीं बुक्स से आते हैं.
  • करंट अफेयर्स पर नज़र रखें: CUET एग्जाम में करंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज और जनरल साइंस के प्रश्न भी शामिल होते हैं. रोजाना न्यूज पेपर और मैगज़ीन पढ़ें ताकि आप अपडेटेड रहें.
  • बेसिक मैथ पर काम करें: न्यूमेरिकल एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के लिए बेसिक मैथ कॉन्सेप्ट्स पर फोकस करें. रीजनिंग और मैथ प्रॉब्लम्स सॉल्व करने की प्रैक्टिस बढ़ाएं.
  • टाइम मैनेजमेंट: एक अच्छा टाइम टेबल बनाएं और उसे फॉलो करें. हर सब्जेक्ट के लिए अलग-अलग टाइम निकालें और रोजाना स्टडी करने की हैबिट डालें.
  •  रेगुलर रिवीजन: आपकी तैयारी किस लेवल पर है, यह चेक करने के लिए रेगुलर रिवीजन बहुत जरूरी है. हर हफ्ते जो पढ़ा है उसका रिवीजन जरूर करें.
  •  मॉक टेस्ट्स का अभ्यास: लगातार मॉक टेस्ट्स सॉल्व करते रहें. इससे आपको अपनी स्ट्रेंथ और वीकनेस पता चलेगी और एग्जाम पैटर्न से भी फैमिलियर हो जाएंगे.

इसके अतिरिक्त टिप्स

  • स्ट्रेस मैनेजमेंट: परीक्षा की तैयारी के दौरान मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखें. रेगुलर ब्रेक लेना, एक्सरसाइज करना और फैमिली-फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करना भी जरूरी है.
  • स्टडी ग्रुप्स: दोस्तों के साथ स्टडी ग्रुप बनाकर प्रिपरेशन कर सकते हैं. इससे डिफरेंट टॉपिक्स को समझने में मदद मिलती है और मोटिवेशन भी बना रहता है.
  • प्रीवियस ईयर के क्वेश्चन पेपर्स: पिछले साल के क्वेश्चन पेपर्स सॉल्व करें. इससे एग्जाम के पैटर्न का अंदाजा लगेगा और अच्छे मार्क्स लाने की स्ट्रेटेजी बनाने में मदद मिलेगी.

CUET एग्जाम की सफलता के लिए सही प्लानिंग, रेगुलर स्टडी और कॉन्सिस्टेंट प्रैक्टिस जरूरी है. अगर आप अभी से अच्छी तैयारी शुरू कर देंगे, तो अपने सपनों की यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने का चांस बढ़ जाएगा. अच्छी तैयारी के साथ पॉजिटिव एटिट्यूड रखें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें. 

यह भी पढ़ें: शिक्षा व्यवस्था में अमेरिका से बेहतर है भारत का ये पड़ोसी मुल्क, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

दो टुकड़ों में बंटने वाला है ये मुस्लिम देश, राष्ट्रपति भवन पर हो गया कब्जा, तबाह हो गई राजधानी

[ad_1]

Sudan Army Capture President House: सूडान की सेना ने शुक्रवार (21 मार्च, 2025) को राजधानी खार्तूम में राष्ट्रपति भवन पर फिर से कब्जा करने की घोषणा की है. सूडान का गृहयुद्ध अब तीसरे साल में प्रवेश कर चुका है और संभावना जताई जा रही है कि ये अब निर्णायक मोड़ है. इस गृहयुद्ध में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. सूडान की सेना अब अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के सदस्यों की खोज के लिए तलाशी अभियान चला रही है.

सूडान के सूचना मंत्री और उसके सैन्य प्रवक्ता ने पुष्टि की कि महल फिर से सरकार के नियंत्रण में आ गया है. मंत्री खालिद अली अल-ऐसर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज झंडा फहराया गया, महल वापस आ गया और जीत पूरी होने तक यात्रा जारी रहेगी.” सूडान में पिछले कुछ सालों से चल रहे इस युद्ध में एक तरफ सूडान की सेना है तो दूसरी तरफ आरएसएफ और दोनों का मकसद देश की सत्ता को अपने हाथों में लेना है.

महल पर कब्जा करना सूडानी सेना की बड़ी जीत

महल पर फिर से कब्जा करना सूडान की सेना के लिए बड़ी प्रतीकात्मक जीत है क्यों कि अप्रैल 2023 में युद्ध के शुरुआती दिनों में खार्तूम का ज्यादातर हिस्सा आरएसएफ के हाथों में पहुंच गया था. कुछ दिन पहले ही आरएसएफ नेता जनरल मोहम्मद हमदान डागालो ने अपनी जमीन पर डटे रहने की कसम खाई थी. पिछले हफ़्ते उन्होंने कहा, “यह मत सोचिए कि हम महल से पीछे हट जाएंगे.”

सूडानी सेना ने मनाया जीत का जश्न

वहीं, सेना और सहयोगी मिलिशिया ने धीरे-धीरे शहर के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों पर कब्जा कर लिया है और अपने टारगेट पर कड़ा हमला किया. गुरुवार की सुबह, सेना ने महल के दक्षिण में आरएसएफ के काफिले पर घात लगाकर हमला किया. ऐसा लग रहा था कि आरएसएफ के सैनिक भागने की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद शुक्रवार (21 मार्च, 2025) को सेना के साथ लड़ने वाले सूडानी मिलिशिया सैनिकों ने जीत का जश्न मनाया.

अप्रैल 2023 में सूडान में युद्ध छिड़ा था जिसके बाद सेना प्रमुख जनरल अब्देल-फतह बुरहान और आरएसएफ के डागालो के बीच महीनों तक तनाव रहा. दोनों लोगों ने 2021 में एक सैन्य तख्तापलट में एक साथ सत्ता पर कब्जा कर लिया था, लेकिन वे इस बात पर सहमत नहीं हो पाए कि अपनी सेनाओं को कैसे इकट्ठा किया जाए.

ये भी पढ़ें: सूडान की सेना का एलान, देश के सबसे महत्वपूर्ण शहर ओबैद से अर्धसैनिक समूह का कब्जा खत्म

[ad_2]

क्या डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ से महंगा हो जाएगा iPhone, 2 अप्रैल से लागू होगा फैसला

[ad_1]

अमेरिका की नई ‘रिसिप्रोकल टैरिफ पॉलिसी’ iPhone की कीमतों पर बड़ा असर डाल सकती है. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यह नीति 2 अप्रैल 2025 से लागू करेगा. ट्रंप का कहना है कि इसका मकसद उन देशों पर टैरिफ लगाना है, जो अमेरिकी सामानों पर ज्यादा टैक्स लगाते हैं. भारत भी ऐसे ही देशों में शामिल है, क्योंकि वह लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल जैसे सामानों पर भारी आयात शुल्क लगाता रहा है.

‘मेड-इन-इंडिया’ iPhone पर पड़ेगा असर

Apple ने भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन्स को तेजी से बढ़ाया है. भारत में आईफोन असेंबल करने वाली कंपनियां हैं, फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और टाटा ग्रुप. यहां iPhone 16 Pro और 16 Pro Max जैसे मॉडल्स असेंबल किए जाते हैं, जो घरेलू बाजार के साथ-साथ एक्सपोर्ट भी किए जाते हैं.

अभी तक भारत में बने iPhone अमेरिका में ड्यूटी-फ्री जाते हैं, जिससे Apple को कॉस्ट एडवांटेज मिलता है. लेकिन अमेरिका की नई नीति के तहत भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स पर 16.5 फीसदी टैरिफ लग सकता है, जो भारत द्वारा अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक्स पर लगाए गए टैक्स के बराबर होगा.

अगर ऐसा हुआ तो इस टैरिफ से Apple का एक्सपोर्ट कॉस्ट बढ़ सकता है, जिससे भारत का मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में फायदा कम हो सकता है. अगर Apple यह बढ़ा हुआ खर्च अमेरिकी ग्राहकों पर नहीं डालता, तो इससे कंपनी के ग्लोबल प्रॉफिट मार्जिन पर असर पड़ सकता है.

भारत में iPhone की कीमतों पर क्या होगा असर?

हालांकि यह टैरिफ सीधे तौर पर भारत से अमेरिका को होने वाले एक्सपोर्ट को टारगेट करता है, लेकिन इसके इनडायरेक्ट इफेक्ट्स भारत में iPhone की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं. दरअसल, इससे मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ सकती है. अगर Apple को टैरिफ या सप्लाई चेन में दिक्कतों की वजह से ज्यादा खर्च उठाना पड़ता है, तो वह ग्लोबल प्रॉफिटेबिलिटी बनाए रखने के लिए कीमतें बढ़ा सकता है.

इसके अलावा, अगर भारत में बने iPhone का कॉस्ट एडवांटेज कम होता है, तो Apple यहां अपने निवेश को कम कर सकता है, जिससे लोकल प्रोडक्शन और कीमतें प्रभावित हो सकती हैं. वहीं, अगर Apple को कॉम्पोनेंट्स या फिनिश्ड डिवाइसेज दूसरे देशों से इंपोर्ट करने पड़ें, जहां अमेरिका ने टैरिफ बढ़ा दिया है, तो यह खर्च भारतीय ग्राहकों पर आ सकता है.

भारत में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट

भारत Apple के लिए एक अहम मार्केट है, जहां मिडिल क्लास की बढ़ती ताकत से डिमांड बढ़ रही है. पिछले कुछ सालों में भारत सरकार ने मोबाइल फोन्स पर कस्टम ड्यूटी कम कर दी थी, जिससे iPhone की कीमतों में कमी आई थी. लेकिन अमेरिका की नई टैरिफ नीति से यह ट्रेंड उलट सकता है.

ये भी पढ़ें: डॉलर ने भर दी भारत की तिजोरी, फॉरेक्स रिजर्व में आया उछाल… RBI ने जारी किया आंकड़ा

[ad_2]