CUET PG 2025 परीक्षा हॉल में एंट्री का पास तैयार, तुरंत डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

[ad_1]

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2025 की आगामी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट – पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2025 की आगामी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.

उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

CUET PG 2025 परीक्षाएं 13 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आयोजित की जा रही हैं. शेष परीक्षाएं 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30 मार्च और 1 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी. NTA ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि 26 से 30 मार्च और 1 अप्रैल 2025 के बीच होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं.

CUET PG 2025 परीक्षाएं 13 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आयोजित की जा रही हैं. शेष परीक्षाएं 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30 मार्च और 1 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी. NTA ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि 26 से 30 मार्च और 1 अप्रैल 2025 के बीच होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक साइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं. फिर 'एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' लिंक पर क्लिक करें. अब अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें. इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक साइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं. फिर ‘एडमिट कार्ड डाउनलोड करें’ लिंक पर क्लिक करें. अब अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें. इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें.

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड केवल पात्रता शर्तों को पूरा करने पर ही जारी किया गया है. प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा उम्मीदवारों को इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा.

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड केवल पात्रता शर्तों को पूरा करने पर ही जारी किया गया है. प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा उम्मीदवारों को इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा.

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है तो उम्मीदवार NTA हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdeskcuetpg@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं.

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है तो उम्मीदवार NTA हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdeskcuetpg@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं.

Published at : 22 Mar 2025 12:21 PM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

शिक्षा वेब स्टोरीज

[ad_2]

शादी के लिए कपल फोटोशूट करवाना पड़ा महंगा, कलर बम फटने के बाद लड़की का हुआ ये हाल

[ad_1]


Vastu Tips For Plants: कौन से पेड़-पौधे हैं आपके घर के लिए लकी? जानिए वास्तु शास्त्र से

[ad_1]

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि ये न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं. सही दिशा में सही पौधों को लगाने से सुख-समृद्धि, शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं, वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन से पेड़-पौधे आपके घर के लिए लकी होते हैं. 

आज के समय में वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने और समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसमें घर में कौन से पौधे लगाने चाहिए, इस बारे में भी खास बातें बताई गई हैं. यदि इन वास्तु टिप्स का पालन किया जाए, तो घर में सकारात्मकता बनी रहती है. आइए जानते हैं कौन से पौधे घर के लिए लकी होते हैं.

  • मनी प्लांट: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को अपने घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है.
  • तुलसी: तुलसी हिंदू धर्म में पूजनीय है और इसे धन की देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी को अपने घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखने से आर्थिक समृद्धि और सकारात्मकता आती है.
  • दूब घास: वास्तु शास्त्र में दूब घास को धन का प्रतीक माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि अपने घर के आंगन में दूब घास लगाने से आर्थिक समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
  • कनेर: कनेर का संबंध देवी लक्ष्मी से भी है. ऐसा कहा जाता है कि कनेर के फूलों की खुशबू नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करती है.
  • जेड प्लांट: फेंगशुई में जेड प्लांट को भी धन का प्रतीक माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि जेड प्लांट को अपने घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सुख-समृद्धि आती है. 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही दिशा में सही पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है. तुलसी, मनी प्लांट, नीम, अशोक और केले का पौधा घर में शुभ फल देते हैं, जबकि कांटेदार या नकारात्मक ऊर्जा वाले पौधों से बचना चाहिए. यदि आप वास्तु नियमों का पालन करके पौधे लगाते हैं, तो यह आपके जीवन में सौभाग्य और खुशहाली लाने में मदद कर सकता है. सही पौधों का चुनाव करके अपने घर को शुद्ध और शांतिपूर्ण बनाएं.

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पर्दे को किस दिशा में लगाना शुभ होता है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर

[ad_1]

Bahadur Shah Zafar Poster Burned Video: बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ से शुरू हुआ औरंगजेब विवाद अब सिर्फ महाराष्ट्र की राजनीति तक सीमित नहीं रह गया है. सबसे क्रूर मुगल बादशाहों में शुमार औरंगजेब को लेकर पूरे देश में गुस्सा है और तमाम हिंदू संगठन उसका विरोध कर रहे हैं. यहां तक कि महाराष्ट्र के खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र को गिराने की भी मांग शुरू हो गई है. इस बीच औरंगजेब विवाद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी और आप प्रदर्शनकारियों की नादानी पर माथा पीट लेंगे. 

दरअसल, औरंगजेब विवाद में कई हिंदू संगठन कूद चुके हैं और कई जगहों पर औरंगजेब के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हिंदू संगठनों ने गुस्से में औरंगजेब की जगह अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की तस्वीर ही जला डाली. तब तक इस संगठन को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनसे भारी चूक हो गई, लेकिन जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोग तस्वीर जलाने वालों की नादानी पर मजे लेने लगे. 

औरंगजेब का विरोध और पोस्टर बहादुर शाह जफर का

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पतित पावन संगठन का है. वीडियो में कई लोग मराठी में औरंगजेब के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं, लेकिन इन लोगों को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि जिस मुगल बादशाह की तस्वीर वे जलाने जा रहे हैं, वह औरंगजेब नहीं बल्कि बहादुर शाह जफर की है. नारे लगाते हुए ये प्रदर्शनकारी उस तस्वीर पर जूते-चप्पल की माला पहनाते हैं, थोड़ी देर बार उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देते हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे अंधभक्ति की पराकाष्ठा बता रहे हैं.

यूजर्स ने दिए तरह-तरह के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर औरंगजेब की जगह बहादुर शाह जफर की तस्वीर जलाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन रहे हैं. एक यूजर ने लिखा बहादुर शाह जफर ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ हिंदुस्तानी सेनाओं का नेतृत्व किया था और अपने दोनों लड़कों की कुर्बानी दी थी, मूर्ख अंधभक्तों ने उसका पोस्टर भी जला दिया. एक अन्य ने लिखा, जिन्हें देश के शहीदों तक की पहचान नहीं वे चले हैं इतिहास का हिसाब करने. एक अन्य ने लिखा इन मूर्खों को इतिहास की इतनी ही जानकारी है, अब मैं बोलू तो क्या बोलूं. 

यह भी पढ़ें: जॉनिया रे जॉनिया…नहीं सुना होगा ऐसा ‘जॉनी-जॉनी’, लड़की का भोजपुरी अंदाज देख आप भी हो जाएंगे फैन; वीडियो वायरल


जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है फोन की बैटरी? ये हो सकते हैं कारण, ऐसे करें ठीक

[ad_1]

Smartphone को बार-बार चार्ज करना झंझट का काम होता है. अगर किसी जरूरी काम से घर से बाहर जाना हो और फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाए तो बड़ी दिक्कत होती है. कई बार लंबे इस्तेमाल या दूसरे कई कारणों से फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है. इस दिक्कत के पीछे कई वजहें हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि बैटरी किन कारणों से जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है और कैसे इसे लंबा चलाया जा सकता है.

इन वजहों से जल्दी डिस्चार्ज होती है बैटरी

बैकग्राउंड में चल रही ऐप्स के कारण फोन को काफी पावर की जरूरत पड़ती है. इस वजह से बैटरी की खपत अधिक होती है और यह जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है. इसके अलावा फोन में लगातार लोकेशन सर्विस ऑन रहने से ज्यादा बैटरी की खपत होती है. इससे बैटरी को बार-बार चार्ज करना पड़ता है. कई बार लंबे इस्तेमाल के बाद बैटरी की कैपेसिटी कम हो जाती है. आपने अकसर देखा होगा कि कुछ साल यूज करने के बाद फोन की बैटरी ज्यादा नहीं चल पाती है. इन सब कारणों के अलावा स्क्रीन ब्राइटनेस ज्यादा रखने और पुश नोटिफिकेशन की वजह से भी बैटरी कम चल पाती है. कई बार सॉफ्टवेयर में दिक्कत के कारण भी अधिक बैटरी की खपत होती है.

बैटरी को ज्यादा चलाने के लिए क्या करें?

  • स्क्रीन ब्राइटनेस को कम करने से बैटरी की खपत कम होगी और यह ज्यादा चलेगी.
  • बैकग्राउंड में चलने वाली गैर-जरूरी ऐप्स को बंद कर दें. हालांकि, जिन ऐप्स को बार-बार यूज करना पड़ता है, उन्हें बंद न करें.
  • अगर जरूरत न हो तो लोकेशन सर्विस को बंद कर दें. इससे बैटरी की बचत होगी. 
  • स्क्रीन ब्राइटनेस को कम कर लें और सिर्फ जरूरी ऐप्स के पुश नोटिफिकेशन ही ऑन रखें.
  • ऐप्स और फोन के सॉफ्टवेयर को नियमित तौर पर अपडेट करते रहेंगे. 
  • मोबाइल डेटा की जगह उपलब्ध होने पर वाई-फाई का यूज करें.

ये भी पढ़ें-

बच्चों की Smartwatch में जरूरी हैं ये फीचर्स, कम होगी पैरेंट्स की चिंता, खरीदने से पहले रखें ध्यान

[ad_2]

आइसलैंड की मंत्री ने इस्तीफा देने से पहले किया बड़ा खुलासा, कहा- 15 साल के लड़के से था संबंध

[ad_1]

Iceland Minister’s Secret Reveal : आइसलैंड की शिक्षा और बच्चों के मामलों की मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, 58 साल की मंत्री आस्थिलदुर लोआ थोर्सदोतिर ने अपने पद से इस्तीफा देने से पहले दिए एक इंटरव्यू में एक ऐसा धमाकेदार खुलासा किया, जिससे पूरी दुनिया हैरान रह गई.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आइसलैंड की मंत्री आस्थिलदुर लोआ थोर्सदोतिर ने अपने इस्तीफे के पहले अपने सीक्रेट बच्चे के बारे में खुलासा किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने 36 साल पहले एक 16 साल के लड़के के साथ संबंध बनाया था जिससे उनका एक बच्चा है. उस लड़के के साथ उनका रिश्ता तब शुरू हुआ था, जब वह लड़का मात्र 15 साल का था. उनके इस धमाकेदार खुलासे के बाद पूरी दुनिया हैरान हो गई.

इस्तीफे के पीछे का बताया कारण

आइलैंड की आउटलेट विसिर की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री ने एक स्थानीय न्यूज एजेंसी के कहा, “यह तब हुआ था, जब 36 साल पहले मैं 22 साल की थी और एक ऐसे शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी, जिसकी उम्र मुझसे काफी कम मात्र 16 साल की थी.”

उल्लेखनीय है कि आस्थिलदुर ने अपनी जिंदगी के इस भाग के बारे में यह हैरान करने वाला खुलासा तब किया जब उनसे अपने पद से इस्तीफा देने के पीछे का कारण पूछा गया. इस बात की चर्चा एक स्थानीय मीडिया एजेंसी की तरफ से उनके सीक्रेट बच्चे के बारे में रिपोर्ट के सामने आने के बाद हुई.

इंटरव्यू के दौरान आस्थिलदुर ने कहा कि वह आज वैसी नहीं है जैसी वह आज से 30 साल पहले हुआ करती थी. उन्होंने कहा, “36 साल का समय बीत चुका है और इस दौरान काफी चीजें बदल चुकी हैं.” उन्होंने आगे कहा, “आज के समय में मैं इन मुद्दों को अलग तरीके से निपटाती, जबकि जब मैं 22 साल की थी तब मेरे पास ऐसी समस्याओं से निपटने के अलग स्किल्स और मैच्योरिटी थी.”

बच्चे के पिता ने पूर्व मंत्री पर लगाया आरोप

विसिर के मुताबिक, मंत्री के सीक्रेट बच्चे के पिता की पहचान एरीकुर एस्मुंडसन के तौर पर हुई है. उन्होंने पूर्व मंत्री पर आरोप लगाया कि वह उन्हें उनके बेटे से मिलने से रोकती हैं. हालांकि, पूर्व मंत्री आस्थिलदुर ने इस आरोपों से इनकार किया.

[ad_2]

45 साल पहले आई इस फिल्म के दौरान नीतू कपूर को डेट कर रहे थे ऋषि कपूर, अभिनेत्री ने किया खुलासा

[ad_1]

Neetu Kapoor-Rishi Kapoor Dating Duing Karz: ‘कर्ज’ दिवंगत ऋषि कपूर की कल्ट क्लासिक फिल्म है. इस मूवी को 45 साल हो चुके हैं. इसी का जश्न मनाने के लिए  द रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में “कर्ज” को शोकेस किया गया था. इस इवेंट में दिवंगत अभिनेता की पत्नी नीतू कपूर भी शामिल हुईं थीं. वहीं टीम “कर्ज” के रीयूनियन के मौके पर निर्देशक सुभाष घई, सिमी ग्रेवाल और टीना मुनीम (अब टीना अंबानी) भी मौजूद थीं. इस बीच अपने दिवंगत पति को श्रद्धांजलि देते हुए नीतू ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया.

कर्ज की शूटिंग के दौरान नीतू-ऋषि कर रहे थे डेट
नीतू ने इस दौरान बताया कि वह दिवंगत एक्टर की फिल्म ‘कर्ज’ की शूटिंग के दौरान ऋषि को डेट कर रही थीं और जून में जब फिल्म थिएटर में पहुंची, तब तक वे शादीशुदा हो चुके थे. इस पर रिएक्शन देते हुए घई ने कहा, “अगर आप मेरी फिल्म के दौरान डेटिंग कर रहे हैं, तो आप शादी कर लेंगे.”

सुभाष घई ने नीतू के खुलासे पर यूं किया रिएक्ट
घई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नीतू के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर शेयर की. ‘जुग जुग जियो’ की अभिनेत्री को धन्यवाद देते हुए, निर्देशक ने कैप्शन लिखा, “कर्ज़ के इवेंट में इतनी खुशी के साथ शामिल होने और ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए नीतू का शुक्रिया, जब आपने कहा था… मैं ऋषि कपूर को डेट कर रही था जब वे कर्ज़ की शूटिंग कर रहे थे और इसके रिलीज़ होने के बाद हमने शादी कर ली और कर्ज़ आज तक एक कल्ट फ़िल्म बन गई.”

घई ने आगे कहा, “हम सभी ने टीना मुनीम अंबानी और सिमी ग्रेवाल के साथ आपकी प्रेजेंस को एंजॉय किया और ऋषि कपूर और कर्ज़ में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के बारे में बात की. रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में अब फिल्म के 45 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है.  हमेशा ब्लेस रहें… लव एसजी.”

 


इससे पहले, घई ने अपने इंस्टाग्राम पर रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल की झलकियां दिखाते हुए लिखा था, “आज “कर्ज” के सभी सितारों का रीयूनियन, ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देकर एक इमोशनल मोमेंट बना और उसके बाद इनॉक्स मुंबई में कर्ज़ की स्क्रीनिंग की गई.” उन्होंने आगे बताया कि सिमी ग्रेवाल, टीना मुनीम और नीतू कपूर ने कार्यक्रम के दौरान एक अभिनेता और एक व्यक्ति के रूप में ऋषि कपूर की सराहना की.

 रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल ने अपने स्पेशल सेक्शन, लिगेसी रिवाइंड के माध्यम से भारतीय सिनेमा में घई के उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित किया.

ये भी पढ़ें:-डेनिम आउटफिट में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Tamannaah Bhatia, नो मेकअप लुक में भी लगीं खूबसूरत, तस्वीरों पर दिल हारे फैंस



[ad_2]

पेंशन स्कीम्स पर सरकार का बड़ा फैसला! यूनिफाइड रेगुलेटरी फ्रेमवर्क पर हो रहा काम

[ad_1]

Pension Scheme: रिटायरमेंट के बाद गुजारे के लिए या तो सेविंग्स या पेंशन पर निर्भर रहना पड़ता है. ऐसे में लोगों को पेंशन मिलने में कोई दिक्कत न हो या पेंशन संबंधी किसी भी समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक फोरम का गठन किए जाने का फैसला लिया है. सरकार इसके लिए एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क पर काम कर रही है, जिसमें शिकायतों के निवारण के लिए ग्रिवियांस रिड्रेसल मैकेनिज्म को भी शामिल किया जाएगा. द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी गई है. 

फोरम में कई पेंशन योजनाओं को किया जाएगा शामिल

मामले से परिचित एक अधिकारी ने कहा, सभी के लिए एक कॉमन रेगुलेटरी स्टैंडर्ड की जरूरत है ताकि पेंशन से संबंधित शिकायतों का निपटारा झटपट हो. उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि सरकार की इस पहल में केंद्र सरकार की अलग-अलग एजेंसियों की देखरेख में चल रहीं विभिन्न पेंशन योजनाओं को भी शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है. 

इसलिए जरूरी है यूनिफाइड फोरम

एक दूसरे अधिकारी ने कहा, हमारे देश में पेंशन कवरेज सीमित हैं और नए प्रोडक्ट को डेवलप करने की जरूरत है. चूंकि नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) स्वैच्छिक है और ईपीएफओ के तहत कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) में वेतन सीमा 15,000 रुपये प्रति माह है इसलिए कर्मचारियों का एक बड़ा हिस्सा इससे वंचित रह जाता है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रस्तावित फोरम में कवरेज को बढ़ाने के साथ-साथ इनके क्रियान्वयन को सरल बनाने के लिए मौजूदा पेंशन स्कीम्स को एक यूनिफाइड बॉडी के तहत लाए जाने की जरूरत है. अधिकारियों ने इस बात की भी जानकारी दी कि सरकार सभी के लिए एक यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लाने की संभावनाओं पर भी विचार कर रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कई और पेंशन प्रोडक्ट के विकास के साथ-साथ इनके बेहतर कोऑर्डिनेशन के लिए एक फोरम के गठन का ऐलान किया था. 

 

ये भी पढ़ें: 

SEBI Update: सेबी ने कसा अनरजिस्टर्ड फिन-फ्लूएंसर्स पर शिंकजा, हटाये दिए 70 हजार भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट

[ad_2]

KKR और RCB के मैच के दौरान कैसा होगा कोलकाता का मौसम? जानें लेटेस्ट अपडेट

[ad_1]

RCB vs KKR Eden Gardens Weather: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शनिवार शाम मैच खेला जाएगा. आईपीएल 2025 का यह पहला मुकाबला होगा. अहम बात यह है कि कोलकाता में मौसम फिलहाल खराब चल रहा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार शाम बारिश हो सकती है. अगर ज्यादा बारिश हुई तो मैच रद्द भी हो सकता है. बारिश की वजह से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस भी प्रभावित हुई है.

अगर कोलकाता के मौसम की बात करें शनिवार शाम और रात में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इसके साथ ही बारिश की संभावना भी है. एक्कू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक दिन में 11 बजे से 12 बजे तक बारिश की संभावना है. इसके बाद आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं. यह स्थिति शाम 5-6 बजे तक रह सकती है. अगर 6 बजे बारिश हुई तो ओपनिंग सेरेमनी प्रभावित हो जाएगी. इसके बाद मैच खेला जाना है.

अपडेट जारी है…

यह भी पढ़ें : KKR vs RCB: 16 रन बनाते ही IPL का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे आंद्रे रसेल, कई दिग्गज छूट जाएंगे पीछे

[ad_2]

इस राज्य में निकली मेडिकल ऑफिसर के 5248 पदों पर भर्ती, 25 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

[ad_1]

यदि आप मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने मेडिकल ऑफिसर (Medical Officer) के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है.

यदि आप मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने मेडिकल ऑफिसर (Medical Officer) के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 मार्च 2025 से OPSC की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम डेट 25 अप्रैल 2025 तय की गई है.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 मार्च 2025 से OPSC की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम डेट 25 अप्रैल 2025 तय की गई है.

इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में कुल 5248 पदों को भरा जाएगा. अभियान के तहत अनारक्षित वर्ग के 411 पद, SEBC के 736 पद, अनुसूचित जाति (SC) के 1620 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) 2481 पद भरे जाएंगे.

इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में कुल 5248 पदों को भरा जाएगा. अभियान के तहत अनारक्षित वर्ग के 411 पद, SEBC के 736 पद, अनुसूचित जाति (SC) के 1620 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) 2481 पद भरे जाएंगे.

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास MBBS या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए, जो किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या संस्थान से प्राप्त हो और जिसे Medical Council of India द्वारा मान्यता प्राप्त हो.

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास MBBS या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए, जो किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या संस्थान से प्राप्त हो और जिसे Medical Council of India द्वारा मान्यता प्राप्त हो.

वहीं, उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 के अनुसार 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

वहीं, उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 के अनुसार 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा की तारीख 11 मई 2025 तय की गई है, जो कटक और भुवनेश्वर में आयोजित होगी. परीक्षा में कुल 200 अंकों का एक पेपर होगा, जिसमें 200 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) होंगे. हर प्रश्न एक अंक का होगा. परीक्षा अवधि 3 घंटे की होगी और गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी.  अप्लाई करने के लिए सबसे पहले OPSC की वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं. होमपेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें. खुद को रजिस्टर करें और Medical Officer के लिंक पर जाएं. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सेव रख लें.

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा की तारीख 11 मई 2025 तय की गई है, जो कटक और भुवनेश्वर में आयोजित होगी. परीक्षा में कुल 200 अंकों का एक पेपर होगा, जिसमें 200 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) होंगे. हर प्रश्न एक अंक का होगा. परीक्षा अवधि 3 घंटे की होगी और गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी. अप्लाई करने के लिए सबसे पहले OPSC की वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं. होमपेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें. खुद को रजिस्टर करें और Medical Officer के लिंक पर जाएं. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सेव रख लें.

Published at : 22 Mar 2025 08:56 AM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

शिक्षा वेब स्टोरीज

[ad_2]