अफ्रीका के आदिवासियों ने पहली बार पी कोल्ड ड्रिंक! दांत से फाड़ दी बोतल, देखें ये मजेदार वीडियो

[ad_1]


पाकिस्तान में भगोड़े जाकिर नाइक की मेहमान-नवाजी पर भड़का भारत, सुना दी खरी-खरी

[ad_1]

India slams Pakistan over Zakir Naik: भारत के भगोड़े धर्म प्रचारक जाकिर नाइक ने पाकिस्तान की यात्रा की है. उसका पाकिस्तान में खूब स्वागत किया गया. वहीं, जाकिर नाइक ने इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरीयम नवाज से भी मुलाकात की. जिस पर चिंता जताते हुए भारत ने पाकिस्तान की जमकर आलोचना की है.

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भारत की वांटेड लिस्ट में शामिल जाकिर नाइक को पनाह देने के पीछे पाकिस्तान का नजरिया साफ पता चलता है. वहीं, शुक्रवार (21 मार्च) को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान रणधीर जायसवाल से भारत में जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण की मांग के बीच पाकिस्तान में उसके स्वागत को लेकर सवाल किया गया. इस सवाल के जवाब में जायसवाल ने कहा, “यह कोई पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने जाकिर नाइक के साथ ऐसा व्यवहार किया गया है.”

उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान में जाकिर नाइक के स्वागत से पता चलता है कि उसकी मेजबानी करने वालों की सोच कैसी होगी और इसका हमारे लिए क्या मलतब है. इसके अलावा एक ऐसे व्यक्ति को समर्थन देने के पीछे क्या सोच होगी, जो कि पड़ोसी देश में वांटेड है.”

पूर्व पाक प्रधानमंत्री से जाकिर नाइक ने की मुलाकात

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, भगोड़े जाकिर नाइक ने मंगलवार (18 मार्च) को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री मरियम नवाज से उनके रायविंद के आवास पर उनसे मुलाकात की थी. शरीफ परिवार के साथ हुई मुलाकात और बैठक के दौरान जाकिर नाइक की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेताओं के साथ कथित तौर पर कई मुद्दों पर चर्चा की. हालांकि, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा कि इस बैठक के दौरान कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया.

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की भी हुई आलोचना

एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने पिछले हफ्ते जाकिर नाइक के साथ मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान एक तस्वीर उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट की. जिसके बाद सोशल मीडिया पर मोहम्मद हफीज को व्यापक रूप से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: India-Pakistan Force: 61 हजार करोड़ के टैंक और सैन्य साजो सामान खरीद रहा भारत, PAK एक्सपर्ट बोले- अब पाकिस्तान करेगा डॉग फाइट…

[ad_2]

भारत में शुरू हुई Samsung Galaxy Book5 सीरीज की बिक्री, फीचर्स से लेकर कीमत तक सब जानें

[ad_1]

Samsung Galaxy Book5 Series Sale: Samsung के AI-पावर्ड Galaxy Book5 सीरीज के लैपटॉप्स की बिक्री भारत में शुरू हो गई है. इस सीरीज में Galaxy Book5 360, Galaxy Book5 Pro और Galaxy Book5 Pro 360 शामिल है. इन लैपटॉप्स को सैमसंग की आधिकारिक साइट, सैमसंग स्मार्ट कैफेज, सैमसंग के अथॉराइज्ड रिटेल स्टोर और ऑनलाइन पोर्टल से खरीदा जा सकता है. पिछले हफ्ते लॉन्च हुई यह सीरीज अब बिक्री के लिए उपलब्ध है. आइए सीरीज के फीचर्स और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं.

AI फीचर से लैस है लेटेस्ट लैपटॉप्स

Galaxy Book5 सीरीज के लैपटॉप्स को AI फीचर्स से लैस किया गया है. इनमें फोटो रिमास्टर और AI सेलेक्ट जैसे फीचर हैं. ये क्रमश: इमेज क्लैरिटी बढ़ाने और इंस्टैंट सर्च को आसान बनाने के काम आते हैं. प्रोडक्टविटी के लिए इनमें माइक्रोसॉफ्ट के Copilot+ को इंटीग्रेट किया गया है. AI कंप्यूटिंग के लिए इनमें न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट दी गई है. इनमें Intel AI Boost के साथ इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर (सीरीज 2) दिया गया है. इस वजह से इनमें शानदार क्वालिटी वाले ग्राफिक्स मिलते हैं और यह एनर्जी एफिशिएंसी को भी बेहतर करता है. कंपनी का दावा है कि इस सीरीज के लैपटॉप 25 घंटे तक चल सकते हैं और ये फास्ट चार्जिंग कैपेबिलिटीज के साथ आते हैं.

किस मॉडल की कितनी कीमत?

Galaxy Book5 Pro में 14 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसमें इंटेल कोर अल्ट्रा7/अल्ट्रा 7, 16GB/ 32GB RAM और 256GB/ 512GB/ 1TB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है. इसकी कीमत 1,31,900 रुपये से शुरू होती है. Galaxy Book5 Pro 360 की बात करें तो इसमें 16 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसमें भी इंटेल कोर अल्ट्रा7/अल्ट्रा 7, 16GB/ 32GB RAM और 256GB/ 512GB/ 1TB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है. इसमें 76.1Whr की बड़ी बैटरी मिलती है. इसकी शुरुआती कीमत 1,55,990 रुपये से शुरू होती है. Galaxy Book5 360 की बात करें तो यह 15.6 इंच AMOLED स्क्रीन के साथ आता है. इसमें भी Intel Core Ultra 7/ Ultra 5 प्रोसेसर मिलता है. 68.1Whr की बैटरी कैपेसिटी वाले इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 1,14,990 रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें-

JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ Airtel और Vi लेकर आईं नए प्लान, फ्री में IPL के मैचों का आनंद

[ad_2]

सोशल मीडिया पर अचानक क्यों ट्रेंड करने लगा प्लास्टिक का ड्रम? शादीशुदा मर्दों में डर का माहौल

[ad_1]

Viral Plastic Drum: सोशल मीडिया पर हाल ही में प्लास्टिक के ड्रम को लेकर कई सारे मीम वायरल हो रहे हैं. लोग मीम को शेयर करते हुए बता रहे हैं कि शादीशुदा मर्दों में डर का माहौल बना हुआ है तो वहीं कई लोग ड्रम और फ्रिज को एक दूसरे से कंपेयर कर रहे हैं. लेकिन इन दिनों अचानक ये प्लास्टिक का ड्रम लोगों के बीच चर्चा का विषय कैसे बन गया ये तो आप भी बखूबी जानते होंगे.

मामला जितना संगीन है उतना ही मीम मटेरियल भी लोग इससे निकाल कर ला रहे हैं. आइए आपको बताते हैं इस ड्रम से जुड़े कुछ वायरल मीम. आपको हम यह भी बताएंगे कि सौरभ की कातिल मुस्कान ने वो प्लास्टिक का ड्रम कहां से खरीदा था जिसमें उसने अपने पति सौरभ की लाश को सीमेंट के साथ मिक्स करके घोल दिया था.


क्यों वायरल है प्लास्टिक का ड्रम

सोशल मीडिया पर लोग प्लास्टिक के ड्रम और फ्रिज को एक दूसरे के सामने तराजू पर रखे हुए हैं. फ्रिज की तस्वीर दिखाकर लड़कियों को सतर्क किया जा रहा है तो वहीं प्लास्टिक के ड्रम से मर्दों को समझाया जा रहा है. हालांकि फ्रिज और ड्रम दोनों ही हादसों की कहानी बयान करते हैं.


कई मौकों पर सरफिरे आशिकों ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर बॉडी को टुकड़ों में काटा और उसे फ्रिज में रख दिया, तो वहीं हाल ही में मेरठ के हत्याकांड में पत्नी मुस्कान ने पति सौरभ को मारने के बाद उसकी लाश के टुकड़े कर ड्रम में छुपा दिया था.


यह है पीछे की असल वजह

आपको बता दें कि सौरभ कुमार मेरठ के इंद्रानगर के रहने वाले थे और उन्होंने पत्नी मुस्कान से लव मैरिज की थी. जिसके बाद परिवार उनसे नाराज था और वो 6 साल की बेटी पीहू के साथ मेरठ में एक किराए के मकान में रह रहे थे. सौरभ मर्चेंट नेवी में लंदन में पोस्टेड थे और 24 फरवरी को ही भारत लौटे थे. लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी ये भारत यात्रा अंतिम यात्रा में बदल जाएगी. पत्नी मुस्कान ने पूरी योजना के साथ अपने प्रेमी के साथ मिलकर सौरभ को मौत के घाट उतार दिया था.

यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल


RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर की सैलरी जानकर रह जाएंगे हैरान! IPL में कितनी कमाई?

[ad_1]

आईपीएल 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने हेड कोच के रूप में एंडी फ्लावर (Andy Flower) को बरकरार रखा है. एंडी फ्लावर एक अनुभवी कोच हैं, जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी टीमों को सफलता दिलाई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि RCB में बतौर हेड कोच उन्हें कितनी सैलरी मिल रही है? आइए जानते हैं इस खबर की पूरी जानकारी.

RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर की सैलरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंडी फ्लावर को RCB में हेड कोच की भूमिका निभाने के लिए लगभग 4-5 करोड़ रुपये प्रति सीजन की सैलरी मिल रही है. यह रकम उनके पिछले अनुभव और टीम को बेहतर रणनीति देने की क्षमता को देखते हुए तय की गई है. आईपीएल में हेड कोच की सैलरी फ्रेंचाइजी की पॉलिसी और कोच के अनुभव के आधार पर तय होती है.

कौन हैं एंडी फ्लावर?

एंडी फ्लावर जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर और कोच हैं. वह दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक रहे हैं और उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं. उनके कोचिंग करियर की कुछ खास उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

  • इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच (2009-2014): इस दौरान इंग्लैंड ने एशेज जीती और टेस्ट में नंबर 1 टीम बनी.
  • PSL और T20 लीग्स में अनुभव: उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और अन्य कई टी20 लीग्स में भी कोचिंग की है.
  • LSG के हेड कोच (2022-2023): आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

RCB के पिछले कोच और उनकी सैलरी

RCB ने पिछले कुछ वर्षों में कई हेड कोच बदले हैं. आइए नजर डालते हैं कि पूर्व कोचों को कितनी सैलरी मिलती थी:

  • साइमन कैटिच (2020-2021) – 4 करोड़ रुपये प्रति सीजन
  • गैरी कर्स्टन (2019) – 5 करोड़ रुपये प्रति सीजन
  • डेनियल विटोरी (2014-2018) – 3.5 करोड़ रुपये प्रति सीजन

RCB के कोच की भूमिका और जिम्मेदारियां

आईपीएल में हेड कोच की भूमिका बेहद अहम होती है. एंडी फ्लावर की मुख्य जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:

  1. टीम रणनीति तैयार करना – हर मैच के लिए प्लेइंग इलेवन, बैटिंग ऑर्डर और बॉलिंग प्लान तैयार करना.
  2. खिलाड़ियों का मेंटॉरशिप – युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को गाइड करना, उनकी फॉर्म और फिटनेस पर ध्यान देना.
  3. टीम का मनोबल बढ़ाना – हार के बाद टीम को मोटिवेट करना और जीत के लिए सही मानसिकता तैयार करना.
  4. फ्रेंचाइजी के साथ समन्वय – टीम मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ के साथ तालमेल बिठाकर टीम को मजबूत बनाना.

क्या कोच की सैलरी प्लेयर्स जितनी होती है?

आईपीएल में हेड कोच की सैलरी आमतौर पर टॉप खिलाड़ियों के मुकाबले कम होती है. उदाहरण के लिए, RCB के कप्तान रजत पाटीदार को लगभग 12 करोड़ रुपये प्रति सीजन मिलते हैं, जबकि हेड कोच की सैलरी उससे कम होती है. हालांकि, उनकी भूमिका टीम के प्रदर्शन को सुधारने में बेहद अहम होती है.

क्या एंडी फ्लावर RCB को पहली ट्रॉफी दिला पाएंगे?

RCB अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, और फैंस को उम्मीद है कि एंडी फ्लावर के नेतृत्व में टीम इस बार इतिहास रच सकती है. उनके पास टी20 क्रिकेट में कोचिंग का जबरदस्त अनुभव है, जो RCB के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि एंडी फ्लावर की रणनीति RCB को कितनी सफलता दिलाती है. क्या वह विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े खिलाड़ियों को सही तरह से गाइड कर पाएंगे? यह तो आईपीएल 2025 के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें: यहां है CUET क्रैक करने का फॉर्मूला, तैयारी में अपनाएं ये मास्टर स्ट्रोक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘सिकंदर’ से पहले ईद पर इन फिल्मों से ईदी दे चुके हैं सलमान खान

[ad_1]

Salman Khan Eid Release: सलमान खान की फिल्मों का फैंस को हमेशा से इंतजार रहता है. भाईजान ईद के मौके पर अपनी फिल्म लेकर आते हैं और हर जगह छा जाते हैं. इस साल सलमान खान की सिकंदर ईद पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है. इसके गाने बहुत पसंद भी किए जा रहे हैं. सिकंदर में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं. ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान ईद पर धमाल मचाने वाले हैं.

ईद के मौके पर सलमान खान की कई फिल्में रिलीज हुई हैं और ये ब्लॉकबस्टर रही हैं. इन फिल्मों का नाम सुन लेंगे तो आप सिकंदर से पहले इन फिल्मों को देख डालेंगे. आइए आपको सलमान खान की उन हिट फिल्मों के बारे में बताते हैं जो ईद पर हिट रही हैं.

दबंग
सलमान खान की दबंग साल 2010 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी.  ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी. दबंग ने बॉक्स ऑफिस पर 141.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.

बॉडीगार्ड
सलमान खान और करीना कपूर की बॉडीगार्ड भी ईद के मौके पर रिलीज हुई थी. साल 2011 में आई बॉडीगॉर्ड ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी. उस साल की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी बॉडीगार्ड.

एक था टाइगर
ईद पर हमेशा से सलमान खान का सिक्का चला है. 2010-2012 तक तीन साल लगातार सलमान ईद पर हिट रहे थे 2012 में उनकी फिल्म एक था टाइगर आई थी. सलमान और कैटरीना ने लोगों को खूब इंप्रेस किया था. क्रिटिक्स के साथ ऑडियन्स को भी एक था टाइगर बहुत पसंद आई थी.

किक
सलमान खान की एक्शन-कॉमेडी फिल्म सिर्फ 55 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 211 करोड़ का कलेक्शन किया था. किक आज भी सलमान के फैंस की फेवरेट फिल्मों में से एक है.

सुल्तान
ईद पर सलमान खान ने सुल्तान रिलीज करके बवाल काट दिया था. सुल्तान में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आईं थीं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

बजरंगी भाईजान
बजरंगी भाईजान साल 2015 में रिलीज हुई थी. क्यूट मुन्नी और सलमान ने मिलकर फिल्म में सबका दिल जीत लिया था. ये फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट है.

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut Birthday: इंडस्ट्री के इन एक्टर्स संग इश्क लड़ा चुकी हैं कंगना रनौत, फिर भी अभी तक हैं कुंवारी

[ad_2]

इनोवेशन, AI और भविष्य…, टेक्नोलॉजी पर तेजी के साथ बढ़ते भारत को बिल गेट्स की बड़ी हिदायत

[ad_1]

<p style="text-align: justify;">माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स तकनीक के क्षेत्र में बढ़ रहे भारत की तारीफ की है. उन्होंने 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र के तौर पर उभरने का सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व पर सकारात्मक असर होगा. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस के कार्यक्रम एक्सप्रेस अड्डा में कहा कि अगर भारत 2047 प्लान को बरकरार रखता है तो इससे न सिर्फ उसे बल्कि पूरी दुनिया लाभान्वित होगी.</p>
<p style="text-align: justify;">बिल गेट्स ने कहा कि ऐसा लगता है कि ये एक बेहतरीन स्थिति है जब इस बात को लेकर बहस होती है कि विकास दर 5 फीसदी रहेगी या फिर 10 फीसदी. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि ये 10 फीसदी होगी लेकिन ये भी नहीं लगता है कि 5 फीसदी से कम रहेगी.</p>
<p style="text-align: justify;">उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि आर्थिक विस्तार शिक्षा और स्वास्थ्य में सरकार का बड़ा निवेश होगा और इससे काफी नए अवसर पैदा होंगे.</p>
<p style="text-align: justify;">हालांकि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बात करते हुए बिल गेट्स ने कहा कि टेक्नोलॉजी से बदलाव तो आएगा लेकिन इस डर को खारिज किया कि इससे नौकरियां जाएंगी. उन्होंने कहा कि नौकरियां अभाव के चलते हैं और AI की मदद से हम पर्याप्त भोजन और चिकित्सा देखभाल हासिल कर सकते हैं, वो भी बिना आज की तरह सभी के काम करते हुए. &nbsp; &nbsp;</p>
<p style="text-align: justify;">गेट्स ने आगे कहा कि एआई की इन क्षमताओं को जानने के बावजूद उन्होंने ये माना कि वे इसके तेजी से विकास से वे चिंतित थे. उन्होंने कहा- ‘अगर मेरा इस पर नियंत्रण होता तो इसकी रफ्तार को धीमा कर देता.’&nbsp;</p>
<p style="text-align: justify;">माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक ने भारत के एआई अपनाने के एप्रोच की तारीफ की, खासकर ओपन सोर्स फाउंडेशन मोडल्स जो स्थानीय जरूरतों को पूर कर सके और स्थानीय भाषाओं के हिसाब से हो. हालांकि, उन्होंने चिप मैन्यूफैक्चरिंग में भारी सब्सिडी को लेकर आगाह भी किया और कहा कि भारत को इस उद्योग में तभी प्रवेश करना चाहिए जब वह प्रतिस्पर्धी हो.</p>

[ad_2]

KKR vs RCB मैच में हुई बारिश और रद्द हो गया मैच तो किसे होगा फायदा; जानिए क्या हैं IPL के नियम

[ad_1]

KKR vs RCB Rain Prediction: आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर IPL 2025 का पहला मैच कोलकाता और बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. मगर फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि टूर्नामेंट का पहला ही मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है. बारिश और तूफान आने की संभावना के चलते कोलकाता में ऑरेंज एलर्ट जारी किया गया था. बताते चलें कि तय शेड्यूल अनुसार ओपनिंग सेरेमनी शाम 6 बजे शुरू होनी है, वहीं मैच 7:30 बजे शुरू होगा. मगर तब क्या होगा जब बारिश के कारण KKR vs RCB मैच पूरा ही नहीं हो पाया? इस सवाल का जवाब आपको यहां मिलेगा.

मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो क्या होगा?

अगर कोलकाता और बेंगलुरु का मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा. क्योंकि आईपीएल के लीग मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं होता है. वैसे जब कोई टीम जीतती है तो उसे 2 अंक मिलते हैं, वहीं हारने वाली टीम को कोई अंक नहीं दिया जाता. मैच ड्रॉ रहने की स्थिति में उन्हें एक-एक अंक मिलेगा.

शाम को कैसा रहेगा मौसम का हाल?

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. मैच के समय कोलकाता में बारिश की केवल 10 प्रतिशत संभावना है, लेकिन तूफान की वॉर्निंग दी जा चुकी है. वहीं रात 11 बजे तक बारिश की संभावना 70 प्रतिशत बताई गई है. ऐसे में मैच शुरू भी होता है तो बारिश बार-बार दखल दे सकती है. यह भी बताते चलें कि गुरुवार से ही ग्राउंड स्टाफ ने पिच के क्षेत्र को ढका हुआ है.

यह मैच इसलिए खास रहने वाला है क्योंकि पिछले सीजन की तुलना में दोनों टीमों के पास नया कप्तान है. कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे होंगे, दूसरी ओर RCB की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है. मुकाबले से पहले 6 बजे उद्घाटन समारोह होना है. इस ओपनिंग सेरेमनी में श्रेया घोषाल, करन औजला और दिशा पाटनी भी आने वाली हैं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी समारोह में शिरकत कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: विराट कोहली बनाम वरुण चक्रवर्ती, KKR vs RCB मैच में इन 6 खिलाड़ियों के बीच होगी ‘जंग’

[ad_2]

मुफ्त का सफर! शार्क की पीठ पर बैठकर ऑक्टोपस ने लिए मजे, वीडियो देख यूजर्स बोले- मौत की सवारी

[ad_1]

Trending Video: इंसान की फितरत होती है कि वह परेशान होने पर अपने आस पास के लोगों से मदद मांगता है. इन्हीं मदद में एक नाम लिफ्ट लेने का भी होता है. जी हां, आपने कई बार लोगों को अनजान लोगों से लिफ्ट लेते देखा होगा. आपने खुद भी कई दफा लिफ्ट ली होगी, लेकिन क्या आपने कभी किसी ओक्टोपस को लिफ्ट लेते देखा? सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें आप देखेंगे कि एक ओक्टोपस शार्क मछली की पीठ पर सवार है. कुदरत का ये अद्भुत नजारा लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो कि अब लोगों के बीच चर्चा की विषय बना हुआ है.

ऑक्टोपस ने की शार्क की सवारी

वैज्ञानिक एक ऑक्टोपस को अपनी यात्रा के दौरान लिफ्ट लेते हुए देखकर हैरान रह गए, हालांकि उसके साथ एक ऐसा दोस्त भी था जो कि आमतौर पर ऑक्टोपस जैसी मछलियों का दुश्मन होता है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, रिसर्चर्स ने नारंगी रंग के माओरी ऑक्टोपस को एक बड़े शॉर्टफिन माको शार्क (इसुरस ऑक्सीरिनचस) की पीठ पर चिपके हुए देखा , जिसे दुनिया की सबसे तेज शार्क में से एक माना जाता है. वीडियो दिसंबर 2023 में कैद किया गया था लेकिन सोशल मीडिया पर इस सप्ताह ही शेयर किया गया है. शेयर किए गए वीडियो में “शार्कटोपस” को न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के उत्तरी तट से दूर हौराकी खाड़ी में आराम से टहलते हुए दिखाया गया है.

आमतौर पर ऑक्टोपस की दुश्मन होती है शार्क

ऑकलैंड विश्वविद्यालय में marine ecologist रोशेल कॉन्स्टेंटिन ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया, “पहले तो मुझे लगा: ‘क्या यह कोई बोया है? क्या यह मछली पकड़ने के उपकरण में उलझा हुआ है या इसमें कोई बड़ी नुकीली चीज छिपी है?’ इसके बाद, नजदीक से देखने के लिए एक ड्रोन सेट किया जो हैरान करने वाली फुटेज को कैप्चर करने में कामयाब रहा. शोधकर्ताओं के अनुसार, इस घटना को हैरान भरी घटना बनाने वाली बात यह थी कि ऑक्टोपस आमतौर पर समुद्र तल पर पाए जाते हैं जहां शॉर्टफिन माको शार्क शायद ही कभी आते हैं.” अब इन दोनों की इस तरह की दोस्ती देखकर सभी हैरान हैं.

यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान 

भाई मौत पर सवार है, बोले यूजर्स

वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये तो दोनों रंगा बिल्ला लग रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा…लो अब लोगों को दोस्ती भी हजम नहीं हो रही. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई मौत पर सवार है.

यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल


Solar Eclipse 2025: मार्च के आखिर में लगेगा सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

[ad_1]

Solar Eclipse 2025: ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को शुभ या अशुभ प्रभावों से जोड़कर देखा जाता है. गर्भवती महिलाओं के लिए सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इससे गर्भवती महिलाओं पर क्या असर पड़ सकता है? आइए जानते हैं:

सूर्य ग्रहण आकाश से जुड़ी हुई एक खास घटना है, जिसे विज्ञान और ज्योतिष दोनों में महत्वपूर्ण माना जाता है. वैज्ञानिकों के लिए यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जबकि ज्योतिष में इसे शुभ या अशुभ प्रभावों से जोड़ा जाता है. खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि माना जाता है कि इस समय निकलने वाली किरणें गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर डाल सकती है.

गर्भवती महिलाओं के लिए सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान देने वाली बातें

  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कोई सिलाई का कार्य नहीं करना चाहिए.
  • ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू-छुरी का उपयोग नहीं करना चाहिए.
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर के अंदर ही रहना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान निकलने वाली अदृश्य किरणें गर्भस्थ शिशु के लिए हानिकारक हो सकती है.
  • गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रहण के समय सोना अशुभ माना जाता है.
  • ग्रहण के समय देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श करने से बचना चाहिए.
  • ग्रहण के दौरान खाना बनाने और खाने से बचने की सलाह दी जाती है, मान्यता है कि इस समय की अशुद्ध किरणें भोजन को दूषित कर सकती है.

2025 में होने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण को लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान घर के अंदर रहना, भारी काम न करना, और भोजन व मूर्ति स्पर्श से बचना उचित माना जाता है. हालांकि, वैज्ञानिक दृष्टि से कोई सिद्ध नुकसान नहीं है, फिर भी मानसिक शांति और परंपराओं के सम्मान के लिए जरूरी सावधानियां अपनाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Qutub Minar: कुतुबुद्दीन ऐबक नहीं बल्कि कुतुब मीनार का नाम इस सूफी संत के नाम पर रखा गया था
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]