इन लार्ज कैप म्यूचुअल फंड ने दिया निवेशकों को तगड़ा रिटर्न, जानिए कैसा होगा इनका भविष्य

[ad_1]

अगर आप लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं और लंबे समय तक अच्छे रिटर्न की उम्मीद रखते हैं, तो लार्ज कैप इंडेक्स फंड्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. ये फंड्स निफ्टी 50, निफ्टी नेक्स्ट 50, निफ्टी 100 और बीएसई सेंसेक्स जैसे इंडेक्स को फॉलो करते हैं. इन फंड्स का एक्सपेंस रेश्यो कम होता है और ये भारत की टॉप 100 कंपनियों में निवेश करते हैं.

आज हम आपको ऐसे ही टॉप 5 लार्ज कैप इंडेक्स फंड्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है. साथ ही, यह भी जानेंगे कि अगर आपने इन फंड्स में 1,50,000 रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता, तो आज यह रकम कितनी हो जाती.

1. UTI Nifty Next 50 Index Fund Direct – Growth

5 साल का एनुअलाइज्ड रिटर्न: 22.25 फीसदी

एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM): 4,239 करोड़ रुपये

नेट एसेट वैल्यू (NAV): 21.7 रुपये (13 मार्च 2025 तक)

एक्सपेंस रेश्यो: 0.35 फीसदी

न्यूनतम SIP: 500 रुपये

न्यूनतम लम्प सम निवेश: 5,000 रुपये

निवेश का नतीजा:

1,50,000 रुपये का एकमुश्त निवेश 5 साल में बढ़कर 4,09,577 रुपये हो गया.

2. DSP Nifty Next 50 Index Fund Direct – Growth

5 साल का एनुअलाइज्ड रिटर्न: 22.03 फीसदी

एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM): 807 करोड़ रुपये

नेट एसेट वैल्यू (NAV): 23.15 रुपये

एक्सपेंस रेश्यो: 0.26 फीसदी

न्यूनतम SIP और लम्प सम निवेश: 105 रुपये

निवेश का नतीजा:

1,50,000 रुपये का एकमुश्त निवेश 5 साल में बढ़कर 4,05,905 रुपये हो गया.

3. ICICI Prudential Nifty Next 50 Index Direct-Growth

5 साल का एनुअलाइज्ड रिटर्न: 21.98 फीसदी

एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM): 6,083 करोड़ रुपये

नेट एसेट वैल्यू (NAV): 54.47 रुपये

एक्सपेंस रेश्यो: 0.31 फीसदी

न्यूनतम SIP और लम्प सम निवेश: 105 रुपये

निवेश का नतीजा:

1,50,000 रुपये का एकमुश्त निवेश 5 साल में बढ़कर 4,05,074 रुपये हो गया.

4. Motilal Oswal Nifty Next 50 Index Fund Direct – Growth

5 साल का एनुअलाइज्ड रिटर्न: 21.92 फीसदी

एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM): 270 करोड़ रुपये

नेट एसेट वैल्यू (NAV): 21.02 रुपये

एक्सपेंस रेश्यो: 0.36 फीसदी

न्यूनतम SIP: 500 रुपये

न्यूनतम लम्प सम निवेश: 510 रुपये

निवेश का नतीजा:

1,50,000 रुपये का एकमुश्त निवेश 5 साल में बढ़कर 4,04,079 रुपये हो गया.

5. Bandhan Nifty 50 Index Fund Direct Plan-Growth

5 साल का एनुअलाइज्ड रिटर्न: 21.21 फीसदी

एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM): 1,604 करोड़ रुपये

नेट एसेट वैल्यू (NAV): 49.34 रुपये

एक्सपेंस रेश्यो: 0.10 फीसदी

न्यूनतम SIP: 500 रुपये

न्यूनतम लम्प सम निवेश: 1,000 रुपये

निवेश का नतीजा:

1,50,000 रुपये का एकमुश्त निवेश 5 साल में बढ़कर 3,92,449 रुपये हो गया.

क्यों चुनें लार्ज कैप इंडेक्स फंड्स?

कम जोखिम: लार्ज कैप कंपनियां मार्केट में स्थिर होती हैं, इसलिए इन फंड्स में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है.

कम एक्सपेंस रेश्यो: ये फंड्स पैसिव होते हैं, इसलिए इनका एक्सपेंस रेश्यो कम होता है.

लंबी अवधि के लिए उपयुक्त: अगर आप 5 साल या उससे ज्यादा समय तक निवेश कर सकते हैं, तो ये फंड्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर से ही नहीं…8वें वेतन आयोग में इन तरीकों से भी बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

[ad_2]

पाकिस्तान: जुमे की नमाज अदा करने पर 50 अहमदिया मुस्लिमों पर FIR दर्ज, ईशनिंदा कानून में पुलिस ल

[ad_1]

Ahmadi Community in Pakistan: पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के दमन की एक और भयावह घटना सामने आई है. पंजाब प्रांत में अहमदिया समुदाय के 50 से अधिक सदस्यों पर ईशनिंदा कानून के तहत FIR दर्ज की गई क्योंकि उन्होंने शुक्रवार की नमाज अदा की.

पुलिस के अनुसार, कट्टरपंथी इस्लामी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के समर्थकों ने कई शहरों में अहमदियों के पूजा स्थलों को घेर लिया और उन्हें नमाज अदा करने से रोका. इसके बाद, मुहम्मद अमानुल्लाह नामक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने पाकिस्तान दंड संहिता (PPC) की धारा 298-बी और 298-सी के तहत FIR दर्ज की. FIR में आरोप लगाया गया कि अहमदी समुदाय के लोग मुसलमानों की तरह नमाज अदा कर रहे थे, खुद को मुसलमान बता रहे थे, साथ ही अपने धर्म को इस्लाम के रूप में प्रचारित कर रहे थे. 

अहमदिया समुदाय पर क्यों हो रहे हैं अत्याचार ?
पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय को 1974 में संविधान संशोधन के जरिए गैर-मुस्लिम घोषित कर दिया गया था. 1984 में तानाशाह जिया-उल-हक़ के शासनकाल में ईशनिंदा कानूनों को कठोर बनाया गया, जिसके तहत अहमदिया समुदाय खुद को मुसलमान नहीं कह सकते, वे इस्लामी प्रतीकों का उपयोग नहीं कर सकते, मस्जिद जैसी संरचनाएं नहीं बना सकते और सार्वजनिक रूप से इस्लाम की शिक्षाओं का पालन नहीं कर सकते. अहमदियों को धार्मिक अधिकारों से वंचित करने के लिए कट्टरपंथी संगठनों और पाकिस्तानी सरकार का गठजोड़ लंबे समय से जारी है.

जमात-ए-अहमदिया ने क्या कहा?
जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान (JAP) ने इन हमलों और FIR की कड़ी निंदा की. प्रवक्ता आमिर महमूद ने कहा,”धार्मिक चरमपंथी अहमदियों को उनके धार्मिक अनुष्ठान करने से रोकना चाहते हैं. यह पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 20 और मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा का उल्लंघन है.”उन्होंने यह भी सवाल उठाया, “क्या कट्टरपंथी गुटों के इशारे पर अहमदियों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करना राष्ट्र के हित में है?”

क्या पाकिस्तान में धार्मिक स्वतंत्रता संकट में है?
बता दें कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले, झूठे ईशनिंदा के मामले और हिंसा बढ़ती जा रही है.2023 में 200 से अधिक ईशनिंदा के मामले दर्ज हुए थे.वहीं, पिछले साल पंजाब प्रांत में अहमदी मस्जिदों को गिरा दिया गया था. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन लगातार पाकिस्तान पर धार्मिक स्वतंत्रता के हनन का आरोप लगा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: नहीं सुधर रहा ड्रैगन! चीन की नजर अभी भी भारत की जमीन पर, सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

[ad_2]

Kark Rashi 23 March 2025: कर्क राशि के युवाओं को अपने लक्ष्य पर रखना होगा फोकस, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Kark Rashi 23 March 2025: कर्क राशिफल 23 मार्च, रविवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं.ज्योतिष ग्रंथों में चंद्रमा को ग्रहों में मन का कारक कहा जाता है. जिसका सबसे ज्यादा असर मन पर दिखाई देता है.आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी कर्क राशि क्या कहती है.

कर्क राशि जॉब राशिफल (Cancer Job Horoscope)-
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्यक्षेत्र में आपकी आंतरिक शक्ति और आपका अंतर ज्ञान आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा. आज आप अपनी नौकरी से संबंधित किसी पुराने मामले को सुलझाने में सक्षम रहेंगे.

कर्क राशि हेल्थ राशिफल (Cancer Health Horoscope)-
आपकी सेहत की बात करें तो आज आप स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा सा सावधान रहे, यदि आपको किसी प्रकार का मानसिक तनाव है तो आप उसे कम करने के लिए योगासन या ध्यान करें,  आपको आराम अवश्य मिलेगा.

कर्क राशि बिजनेस राशिफल (Cancer Business Horoscope)-
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने व्यापार को लेकर थोड़ा संतुष्ट रहेंगे  परंतु किसी वरिष्ठ के सहयोग से आप अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं, आपको कामयाबी मिलेगी. आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज आपकी स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु आप अपने लेकर थोड़ा सा सावधान रहे और धन से संबंधित कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है,  इस समय आप खुद को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और नए अनुभवों के लिए तैयार रहेंगे, आप नए अवसरों के लिए तैयार रहे.

कर्क राशि युवा राशिफल (Cancer Youth Horoscope)-
युवा जातकों को अपने लक्ष्य की ओर ध्यान रखना होगा. 

Cancer Monthly Horoscope March 2025: कर्क राशि वाले स्टडी को लेकर रहें गंभीर, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

इस राज्य में निकली ड्राइवर कम कंडक्टर के 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, चेक करें डिटेल्स

[ad_1]

इस अभियान के जरिए ट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चेन्नई में 364 पद, स्टेट एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TN) लिमिटेड, चेन्नई में 318 पद, TNSTC विल्लुपुरम में 322 पद, TNSTC कुंभकोणम में 756 पद, TNSTC सलेम में 486 पद, TNSTC कोयंबटूर में 344 पद, TNSTC मदुरै में 322 पद और  TNSTC तिरुनेलवेली में 362 पद भरे जाएंगे.

इस अभियान के जरिए ट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चेन्नई में 364 पद, स्टेट एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TN) लिमिटेड, चेन्नई में 318 पद, TNSTC विल्लुपुरम में 322 पद, TNSTC कुंभकोणम में 756 पद, TNSTC सलेम में 486 पद, TNSTC कोयंबटूर में 344 पद, TNSTC मदुरै में 322 पद और  TNSTC तिरुनेलवेली में 362 पद भरे जाएंगे.

उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से SSLC (10वीं कक्षा) उत्तीर्ण होना आवश्यक है. साथ ही उम्मीदवारों के पास हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस के साथ कम से कम 18 महीने का अनुभव होना चाहिए. तमिल भाषा में पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता आवश्यक है.  मान्यता प्राप्त संस्थान से वैध प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र होना चाहिए.

उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से SSLC (10वीं कक्षा) उत्तीर्ण होना आवश्यक है. साथ ही उम्मीदवारों के पास हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस के साथ कम से कम 18 महीने का अनुभव होना चाहिए. तमिल भाषा में पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता आवश्यक है.  मान्यता प्राप्त संस्थान से वैध प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र होना चाहिए.

आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की उम्र 24 साल से लेकर 40 साल के बीच होनी चाहिए. BC, MBC, DNC, SC, ST श्रेणियां के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है.

आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की उम्र 24 साल से लेकर 40 साल के बीच होनी चाहिए. BC, MBC, DNC, SC, ST श्रेणियां के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है.

आवेदन करने वाले SC/ST उम्मीदवार वर्ग के कैंडिडेट्स को 590 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,180 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा.

आवेदन करने वाले SC/ST उम्मीदवार वर्ग के कैंडिडेट्स को 590 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,180 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा.

अप्लाई करने के लिए TNSTC की आधिकारिक वेबसाइट arasubus.tn.gov.in पर जाएं. इसके बाद 'TNSTC भर्ती 2025' लिंक पर क्लिक करें. फिर नया पंजीकरण करें और अपने खाते में लॉगिन करें. अब आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें. फिर आवेदन पत्र सबमिट कर दें.

अप्लाई करने के लिए TNSTC की आधिकारिक वेबसाइट arasubus.tn.gov.in पर जाएं. इसके बाद ‘TNSTC भर्ती 2025’ लिंक पर क्लिक करें. फिर नया पंजीकरण करें और अपने खाते में लॉगिन करें. अब आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें. फिर आवेदन पत्र सबमिट कर दें.

इन पद पर उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षण, साक्षात्कार के जरिए होगा. अधिक डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

इन पद पर उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षण, साक्षात्कार के जरिए होगा. अधिक डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

Published at : 22 Mar 2025 01:11 PM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

शिक्षा वेब स्टोरीज

[ad_2]

मुश्किल में फंसी OpenAI, ChatGPT ने पिता को बता दिया दो बच्चों का हत्यारा, अब झेलेगी मुकदमा

[ad_1]

AI चैटबॉट ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI मुश्किलों में फंस गई है. दरअसल, कंपनी के खिलाफ नॉर्वे में शिकायत दर्ज हुई है. यहां कंपनी के AI चैटबॉट ChatGPT ने एक व्यक्ति को दो बेटों का हत्यारा बता दिया. ChatGPT ने दावा किया कि उस व्यक्ति ने अपने दो बेटों को मार दिया और तीसरे को मारने की कोशिश की थी. इसे लेकर कंपनी के खिलाफ शिकायत दी गई है. शिकायतकर्ता का कहना है कि कंपनी ने नियमों का उल्लंघन किया है और उस पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए. 

ChatGPT ने बनाई थी यह स्टोरी

नॉर्वे के रहने वाले Arve Hjalmar Holmen ने शिकायत दी है कि एक काल्पनिक कहानी में ChatGPT ने उसे बताया कि उसने 7 और 10 साल के अपने दो बच्चों को मार दिया है. दिसंबर, 2020 में Trondheim में एक तलाब के पास उनकी लाश मिली थी. इस अपराध के लिए उसे 21 साल की जेल की सजा दी गई है. नॉर्वे में होने वाली यह अधिकतम सजा है. ChatGPT ने अपने इस जवाब में काल्पनिक कहानी के साथ-साथ Holmen के बच्चों की उम्र और उनके शहर का नाम भी मिला दिया. इसे लेकर डिजिटल राइट के लिए काम करने वाले एक ग्रुप ने Holmen की तरफ से शिकायत दर्ज कराई है.

Holmen बोले- यह डरावना है

Holmen ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि कोई इस जवाब को पढ़कर सच मान सकता है और उन्हें इसी बात का डर लग रहा है. वहीं उनके वकील का कहना है कि चैटबॉट अफवाह फैलाकर अंत में यह डिस्क्लेमर नहीं दे सकते कि यह सब झूठ हो सकता है. दूसरी तरफ OpenAI ने भी इस घटना को लेकर अपना बयान जारी किया है. कंपनी ने कहा कि लगातार अपने मॉडल को सटीक बनाने के लिए रिसर्च कर रही है. यह जवाब पुराने मॉडल ने दिया था और अब उसे अपडेट कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है फोन की बैटरी? ये हो सकते हैं कारण, ऐसे करें ठीक

[ad_2]

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट फिर से शुरू हुईं सेवाएं, नहीं पता चली बिजली सबस्टेशन में ब्लास्ट की वजह

[ad_1]

London Airport: लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट की तरफ से शनिवार (22 मार्च, 2025) को बताया गया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं और हवाई अड्डा अब पूरी तरह से चालू है. एयरपोर्ट की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि हीथ्रो आज खुल गया है और पूरी तरह से चालू है. एयरपोर्ट पर टीमें कल हवाई अड्डे के बाहर स्थित बिजली सबस्टेशन में हुई खराबी से प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं. हमने एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले अतिरिक्त 10,000 यात्रियों की सुविधा के लिए आज के शेड्यूल में उड़ानें जोड़ी हैं. यात्रियों को अपनी फ्लाइट के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करने का सुझाव दिया है’.

हीथ्रो एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थॉमस वोल्डबाय ने कहा कि उन्हें फ्लाइट के शनिवार को बड़ी संख्या में देरी और रद्दीकरण की उम्मीद नहीं है लेकिन एयरलाइनों को उन यात्रियों से निपटना होगा जो बिजली कटौती के कारण हुई रुकावट से फंसे हुए हैं.

आग लगने के कारणों की जांच कर रही आतंकवाद निरोधी टीम 

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक हीथ्रो के बंद होने से 2,00,000 लोगों का ट्रैवल प्लान बाधित होने का अनुमान है. इस बीच, मेट्रोपॉलिटन पुलिस (मेट) के आतंकवाद-रोधी अधिकारी पास के बिजली सबस्टेशन में लगी आग की जांच कर रहे हैं, जिसके कारण हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया. उन्होंने कहा कि आतंकवाद निरोधी टीम जांच का नेतृत्व कर रही है.

आग लगने के बाद उड़ाने कर दी गईं रद्द

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल किसी गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं है लेकिन अधिकारी आग लगने के कारण के संबंध में खुले दिमाग से काम कर रहे हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात को पश्चिमी लंदन के हेस में एक बिजली सबस्टेशन में दो विस्फोटों और आग लगने के बाद उड़ानें रद्द कर दी गईं. लोगों को उनके घरों से निकाला गया और स्थानीय स्कूल बंद कर दिए गए. कुछ विमानों को लंदन गैटविक एयरपोर्ट, पेरिस और आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट सहित अन्य हवाई अड्डों पर भेजा गया.

पिछले साल रिकॉर्ड 83.9 मिलियन यात्रियों को संभालने वाले एयरपोर्ट ने कहा कि उसके बैक-अप डीजल जनरेटर उम्मीद के मुताबिक काम कर रहे थे लेकिन उन्हें पूर्ण संचालन की अनुमति देने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है. ब्रिटेन के ऊर्जा नियामक ऑफगेम ने घोषणा की कि वह इस घटना के कारण को समझने और इससे क्या सबक सीखा जा सकता है उसको लेकर समीक्षा करेंगे.

ये भी पढ़ें: 

दो प्रेमियों के शवों ने कैसे मिलवाया भारत-पाकिस्तान का हाथ? जानें क्या है मामला

[ad_2]

फिल्म की स्क्रीनिंग में इस हसीना को फील हुई थी दिव्या का आत्मा, जानें किस्सा

[ad_1]

जब फिल्म की स्क्रीनिंग में इस हसीना को फील हुई थी दिव्या भारती का आत्मा, किस्सा जान आप भी कांप उठेंगे

[ad_2]

ऐसी हो सकती है चेन्नई और मुंबई की प्लेइंग इलेवन, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट

[ad_1]

CSK vs MI Prediction IPL 2025: IPL 2025 का महामुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीम पांच-पांच पार IPL चैंपियन रह चुकी हैं. MI के कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेलेंगे क्योंकि पिछले सीजन तीन मैचों में स्लो-ओवर रेट के कारण उन्हें एक मैच का बैन झेलना पड़ा था. दूसरी ओर चेन्नई अपने पुराने और क्लासिक अंदाज में खेल रही होगी, जिसके पास कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं और एमएस धोनी जैसा सीनियर खिलाड़ी भी टीम में मौजूद है. यहां आइए जान लेते हैं कि CSK और MI की इस महाभिड़ंत में प्लेइंग इलेवन कैसी रह सकती है और पिच का हाल कैसा रह सकता है?

पिच रिपोर्ट

यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच स्पिन गेंदबाजी के लिए बहुत ज्यादा मददगार मानी जाती रही है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे पिच धीमी होती चली जाती है, जिससे स्पिनर और भी अधिक घातक सिद्ध होने लगते हैं. पिच कैसा बर्ताव करती है, उसके हिसाब से मैच के आखिरी ओवरों में ड्यू भी बहुत बड़ा फैक्टर रह सकता है.

मैच प्रिडिक्शन

आईपीएल के इतिहास में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 39 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 21 बार मुंबई की टीम को जीत मिली है जबकि 18 मौकों पर चेन्नई ने जीत दर्ज की है. आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 6 मैचों में से पांच बार CSK ने बाजी मारी है. MI की चेन्नई पर आखिरी जीत साल 2022 में आई थी.

CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, दीपक हुडा, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी, सैम कर्रन, आर अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पाथिराना

MI की संभावित प्लेइंग इलेवन: रायन रिकेलटन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा

यह भी पढ़ें:

कप्तान बनते ही बदल गए अजिंक्य रहाणे के तेवर, IPL 2025 के पहले मैच में 25 गेंद में जड़ा अर्धशतक

[ad_2]

खुशखबरी! मोदी सरकार ने प्याज पर लिया बड़ा फैसला, हट गया 20 फीसदी टैक्स

[ad_1]

Onion Export Duty: केंद्र सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट पर लगाए गए 20 फीसदी ड्यूटी को आधिकारिक तौर पर हटा दिया है. यह फैसला 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा. राजस्व विभाग ने यह नोटिफिकेशन उपभोक्ता मामलों के विभाग की सिफारिश पर जारी किया है. इस कदम से प्याज एक्सपोर्टरों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

क्यों लगाई गई थी ड्यूटी?

पिछले कुछ समय से घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए थे. इनमें एक्सपोर्ट ड्यूटी, न्यूनतम एक्सपोर्ट मूल्य (MEP) और कुछ समय के लिए पूरी तरह से एक्सपोर्ट प्रतिबंध शामिल थे. यह प्रतिबंध 8 दिसंबर 2023 से 3 मई 2024 तक लगभग 5 महीने तक लागू रहा. 20 फीसदी की एक्सपोर्ट ड्यूटी 13 सितंबर 2024 को लगाई गई थी, जिसे अब हटा दिया गया है.

प्रतिबंधों के बावजूद एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी

हालांकि, प्रतिबंधों के बावजूद भारत ने प्याज का अच्छा-खासा एक्सपोर्ट किया. वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 17.17 लाख मीट्रिक टन (LMT) प्याज का एक्सपोर्ट हुआ, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 (18 मार्च 2025 तक) में 11.65 लाख मीट्रिक टन प्याज एक्सपोर्ट किया गया.

दिलचस्प बात यह है कि सितंबर 2024 में 0.72 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले जनवरी 2025 तक मंथली एक्सपोर्ट 1.85 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया, जो भारी वैश्विक मांग को दिखाता है.

किसानों और उपभोक्ताओं को राहत

एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाने का फैसला किसानों को उचित दाम दिलाने और उपभोक्ताओं के लिए प्याज की कीमतों को स्थिर रखने के सरकार के प्रयासों को दिखाता है. हाल के बाजार आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में प्याज के भारित औसत मूल्य में 39 फीसदी की गिरावट आई है. साथ ही, पिछले एक महीने में खुदरा बाजार में प्याज की कीमतों में 10 फीसदी की कमी आई है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है.

रबी फसल का रिकॉर्ड उत्पादन

कृषि और किसान कल्याण विभाग के मुताबिक, इस साल रबी प्याज का उत्पादन 227 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है, जो पिछले साल के 192 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा है. रबी प्याज, जो भारत के कुल प्याज उत्पादन का 70-75 फीसदी हिस्सा होता है, अक्टूबर-नवंबर में खरीफ फसल आने तक कीमतों को स्थिर रखने में अहम भूमिका निभाता है.

इस साल रबी फसल का रिकॉर्ड उत्पादन आने वाले महीनों में बाजार में प्याज की कीमतों को और स्थिर करने में मददगार साबित होगा. यह खबर देश के लिए राहत भरी है, क्योंकि अगस्त 2023 से ही घरेलू उत्पादन में कमी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंची कीमतों की वजह से चुनौतियां बनी हुई थीं. एक्सपोर्ट ड्यूटी हटने से प्याज एक्सपोर्टरों को वैश्विक बाजार में कंपटीशन बढ़ाने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर से ही नहीं…8वें वेतन आयोग में इन तरीकों से भी बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

[ad_2]

IPL 2025 शुरू होने की खुशी में Google ने पेश किया खास Doodle, क्लिक करते ही दिखेगा ‘जादू’

[ad_1]

IPL 2025 Google Doodle: IPL 2025 का शानदार आगाज आज, 21 मार्च 2025 से हो रहा है. यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट इवेंट है, और इसे सेलिब्रेट करने के लिए गूगल ने भी कमर कस ली है. गूगल ने अपने डूडल के जरिए IPL की ओपनिंग की खबर दुनिया को दी है. इस साल भी टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, और यह 90 दिनों तक चलेगा. कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आज पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा.

गूगल डूडल में क्या खास?

गूगल ने डूडल में एक बैट्समैन को गेंद मारते हुए दिखाया है. जैसे ही बैट्समैन शॉट खेलता है, अंपायर के हाथ चार रन का इशारा करते हैं. यह डूडल IPL की रोमांचक शुरुआत को बखूबी दर्शाता है. T20 लीग जैसे IPL में बैट्समैन का रोल बहुत अहम होता है. इस तरह के टूर्नामेंट में रनों की बरसात होती है, और फैंस को चौके-छक्कों का मजा मिलता है.

डूडल पर क्लिक करते ही आईपीएल की डिटेल्‍स सामने आ जाती है. जैसे- किन टीमों के बीच मैच खेला जाएगा और कितने बजे से मैच आयोजित होगा. आगे के होने वाले मैच समेत तमाम डिटेल्‍स सामने आ जाती हैं. वहीं, नीचे की तरफ आईपीएल से जुड़ी खबरें, आईपीएल की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, आईपीएल का एक्‍स हैंडल, आईपीएल का इंस्‍टाग्राम हैंडल जैसी जानकारियां दी गई हैं. कुल मिलाकर गूगल डूडल ना सिर्फ आईपीएल के आगाज को सेलिब्रेट कर रहा है, बल्कि उससे जुड़ी तमाम जानकारियों को एक जगह पर जमा कर पेश किया जाएगा.

आज होगा केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला

बता दें कि इस बार 10 टीमें 90 दिनों तक टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी. पहला मैच आज कोलकाता में होगा, और फैंस को पूरे सीजन में रनों की बारिश और रोमांचक पल देखने को मिलेंगे. गूगल डूडल इस क्रिकेट उत्सव को न सिर्फ हाइलाइट कर रहा है, बल्कि इससे जुड़ी हर जानकारी को एक क्लिक में उपलब्ध करा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Free Fire MAX में Reward पाने के लिए कैसे कलेक्ट करें Token? यहां जानें आसान तरीका

[ad_2]