WhatsApp फ्रॉड का नया तरीका! कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए हो रही ठगी, जानें क्या है बचने के उपाय
[ad_1]
WhatsApp फ्रॉड का नया तरीका! कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए हो रही ठगी, जानें क्या है बचने के उपाय
[ad_2]
[ad_1]
WhatsApp फ्रॉड का नया तरीका! कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए हो रही ठगी, जानें क्या है बचने के उपाय
[ad_2]
[ad_1]
क्या NASA में भी मिलती है इंटर्नशिप, जानें इसके लिए कैसे करना होता है अप्लाई?
[ad_2]
[ad_1]
Kidney Stones Reasons : किडनी हमारी बॉडी के सबसे जरूरी ऑर्गन्स में से एक है. यह खून को साफ करके टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है. लेकिन खराब लाइफस्टाइल और सही खानपान न होने से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है. यह काफी दर्दनाक हो सकता है, जो पेशाब करने में दिक्कत और पेट में असहनीय दर्द का कारण बन सकती है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह गंभीर भी हो सकता है.
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 में दुनिया में 11.5 करोड़ लोग किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे थे. नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 12% से ज्यादा लोगों को किडनी स्टोन है. ऐसे में आइए जानते हैं किडनी में पथरी बनने के सबसे बड़े कारण क्या हैं और किन गलतियों से बचकर आप इस समस्या से बच सकते हैं…
1. शरीर में पानी की कमी
शरीर में पानी की कमी किडनी में पथरी बनने का सबसे बड़ा कारण होती है. जब पर्याप्त पानी नहीं पीया (Dehydration) जाता, तो यूरिन में मौजूद खनिज और नमक जमने लगते हैं, जिससे पथरी बनने लगती है. इसलिए रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं. नारियल पानी, नींबू पानी और हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए.
2. ज्यादा नमक और प्रोटीन वाली डाइट
3. कैल्शियम और ऑक्सालेट की अधिकता
पालक, चाय, चॉकलेट और नट्स जैसे फूड्स में ऑक्सालेट की ज्यादा मात्रा होती है, जो किडनी में कैल्शियम से मिलकर स्टोन बना सकती है. इसलिए ऑक्सालेट-वाले फूड्स का संतुलित मात्रा में सेवन करना चाहिए और कैल्शियम सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
4. ज्यादा सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स पीना
सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड और हाई शुगर होता है, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. इसकी वजह से स्टोन बनने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए इन ड्रिंक्स को पीने की बजाय नींबू पानी या नारियल पानी पिएं. डाइट में हर्बल जूस और हर्बल टी को शामिल करें.
5. यूरिन रोककर रखना
कई लोग लंबे समय तक यूरिन को रोककर रखते हैं, जिससे किडनी में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं और धीरे-धीरे पथरी बनने लगती है. इसलिए कभी भी पेशाब लगने पर उसे रोकें नहीं और खूब सारा पानी पिएं. इससे यूरिन साफ रहेगी और किडनी स्टोन का खतरा घटेगा.
6. मोटापा और गलत लाइफस्टाइल
मोटापा और खराब लाइफस्टाइल भी किडनी स्टोन का एक बड़ा कारण है. खासकर जो लोग फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं, उनमें यह समस्या ज्यादा देखी जाती है. इसलिए रोजाना एक्सरसाइज कर वेट कंट्रोल रखना चाहिए. हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट अपनाना चाहिए.
7. विटामिन C-D ज्यादा होना
ज्यादा मात्रा में विटामिन C और D का सेवन शरीर में कैल्शियम के लेवल को बढ़ा सकता है, जिससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए विटामिन सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. कोशिश करेंकि नेचुरल सोर्स से ही विटामिन मिले.
8. जेनेटिक और मेडिकल कंडीशन
अगर आपकी फैमिली में किसी को पहले किडनी स्टोन की समस्या रही है, तो आपको भी इसका खतरा हो सकता है. इसके अलावा डायबिटीज, हाई बीपी, किडनी सिस्ट, मोटापा, ऑस्ट्रियोपोरोसिस और गाउट जैसी कई मेडिकल कंडीशन भी किडनी स्टोन का रिस्क बढ़ाती है. इसलिए नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कराएं. डॉक्टर की सलाह के अनुसार डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करें.
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
[ad_2]
[ad_1]

पाकिस्तान के बलूचिस्तान राज्य में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने अलग-अलग घटनाओं में चार पुलिसकर्मियों और चार मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. नोश्की शहर के गरीबाबाद इलाके में शनिवार को पहली घटना हुई, जहां गश्त कर रहे पुलिस दल पर मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें चार पुलिसकर्मी मारे गए. गरीबाबाद के बाद कलात के मंगोचर शहर के मलंगजई इलाके में दूसरा हमला देखने को मिला, जिसमें पाकिस्तान के पंजाब राज्य के चार मजदूरों की मौत हो गई.

पंजाब के मजदूरों की हत्या
पुलिस अधिकारी हाशिम खान ने मीडिया को बताया कि पुलिसकर्मियों के शवों को अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है. कलात के पुलिस उपायुक्त जमील बलूच ने बताया कि दूसरे हमले की चपेट में आए मजदूर पंजाब प्रांत के सादिकाबाद के रहने वाले थे और वे बोरवेल की खुदाई का काम करते थे.

किसी भी संगठन ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. बलूचिस्तान में ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब ‘बलूच यकजहती कमेटी’ (बीवाईसी) द्वारा आहूत प्रदर्शन के कारण राज्य में स्थिति तनावपूर्ण है. बीवाईसी की तरफ से आहूत प्रदर्शन के कारण रविवार को प्रांत के कई हिस्से बंद रहे. पुलिस ने क्षेत्र में चक्का जाम करने और प्रतिष्ठानों को बंद करवाने के आरोप में बीवाईसी के केंद्रीय नेताओं को शनिवार से गिरफ्तार करना शुरू कर दिया था. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमलों की निंदा करते हुए इसे आतंकवाद का क्रूर कृत्य करार दिया है.

बलूचिस्तान में बीते दिनों से हमले तेज हो गए हैं. बलोच लड़ाके कभी पुलिसकर्मियों की हत्या कर देते हैं तो कहीं पाकिस्तानी आर्मी को अपना निशाना बना रहे हैं. गौर करने वाली बात ये है कि पंजाबियों को भी ढूंंढ-ढूंढकर मौत के घाट उतारा जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

<a href=" Diwas: पीएम मोदी की सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु को श्रद्धांजलि, बोले – ‘कभी भुलाया नहीं जा सकता'

[ad_2]
[ad_1]
Kumbh Rashi 23March 2025: कुंभ राशिफल 23 मार्च, रविवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. ज्योतिष ग्रंथों में शनि देव दास्य वृत्ति का कारक हैं. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी कुंभ राशि क्या कहती है.
कुंभ राशि जॉब राशिफल (Aquarius Job Horoscope)-
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा.नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्य क्षेत्र में जो लोग आपके साथ कार्य कर रहे हैं, उनका सहयोग आपको आपके कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक रहेगा.आज आप धैर्य रखें, क्योंकि कुछ मुद्दों को सुलझाने में आपको समय लग सकता है.
कुंभ राशि हेल्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope)-
आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य की प्रति थोड़ा सा सावधान रहें, आपके पैर दर्द , चक्कर इत्यादि की समस्या परेशान कर सकती है, इसके लिए और व्यायाम करें और दवाइयां खाएं , आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपनी दिनचर्या में शांति और संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें.मानसिक शांति को प्राप्त करने के लिए और कुछ समय आराम करने के लिए आपको योगासन और ध्यान पर अधिक जोर देना होगा.
कुंभ राशि बिजनेस राशिफल (Aquarius Business Horoscope)-
व्यापार करने वाले जातको की बात करें तो व्यापारी आज अपने व्यापार में जो भी विचार या योजना बनाएंगे, उसमें आपको लाभ प्राप्त हो सकता है.आज आपके निजी संबंधों की बात करें तो दोस्तों और परिवार के सदस्य के साथ में आपका बिताया गया समय आज आपको बहुत अधिक सुकून दे सकता है, परंतु आप बातचीत करते समय थोड़ी सावधानी बरतेगे तो अच्छा रहेगा, अन्यथा आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है.
आज आप अपनी अंतरात्मा की आवाज सुने उनके साथ और सहयोग आपको बहुत बड़ी सफलता दिलाने में मदद करेगा.आज आप अपनी अंतरात्मा की आवाज सुने जो भी निर्णय लें, पूरे आत्मविश्वास के साथ लागू करने प्रयास करें.
Aquarius Monthly Horoscope March 2025: कुंभ राशि वाले व्यापारी सुझबूझ के साथ करें बिजनेस, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
[ad_1]
SRH Powerplay Score: IPL 2025 के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने उम्मीद अनुसार बैटिंग में वही रंग दिखाया है, जो पिछले सीजन दिखा था. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हयदेर्बाद को पहले बैटिंग का न्योता मिला था. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत की. अभिषेक ने पहले ही ओवर में तूफानी अंदाज में बैट घुमाना शुरू किया. दूसरे ही ओवर में ट्रेविस हेड ने भी रंग जमाना शुरू किया.
अभिषेक शर्मा चौथे ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए, तब तक SRH का स्कोर 45 रन पहुंच चुका था. आमतौर पर विकेट गिरने के बाद बैटिंग टीम दबाव में आ जाती है, लेकिन ईशान किशन ने बखूबी ट्रेविस हेड का साथ निभाया. पांचवें ओवर तक हैदराबाद की टीम ने 78 रन बना लिए थे और रन रेट 15 से भी ऊपर चल रहा था.
पांचवां ओवर घातक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर फेंकने आए थे, जिन्हें ट्रेविस हेड ने जमकर कूटा. उनके ओवर में हेड ने 23 रन बटोरे, जिसमें चार चौके और एक छक्का आया. वहीं छठे ओवर में हेड और किशन ने मिलकर 16 रन बटोरे, इस तरह SRH ने पावरप्ले के भीतर एक विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए. इस समय तक हेड ने तूफानी अंदाज में 18 गेंद में 46 रन बना लिए थे. वहीं किशन 9 गेंद में 20 रन बना चुके थे.
IPL इतिहास में पावरप्ले के भीतर सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी सनराइजर्स हैदराबाद के ही नाम है. सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले 6 ओवरों में ही बिना विकेट गंवाए 125 रन बना डाले थे. इस मामले में दूसरे नंबर पर भी SRH ही है, पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हैदराबाद टीम ने पावरप्ले के भीतर 107 रन बना डाले थे.
यह भी पढ़ें:
KKR Vs RCB मैच के दौरान विराट कोहली को गले लगाने वाला फैन हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने इस धारा में दर्ज किया केस
[ad_2]
[ad_1]
Nothing Phone 3a Pro vs Redmi Note 14 Pro+: Nothing ने हाल ही में अपनी Phone (3a) सीरीज को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है. इस ब्रांड के स्मार्टफोन अपने यूनिक डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स के लिए मशहूर हैं. कंपनी ने Nothing Phone (3a) Pro को ऐसे ही सेगमेंट में उतारा गया है जहां इसका सीधा मुकाबला Xiaomi के लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 14 Pro+ से हो रहा है. अब 30 हजार की रेंज में कौन सा फोन ज्यादा बेहतर है. आइए जानते हैं विस्तार से.
अगर बात डिजाइन और डिस्प्ले की करें तो Nothing Phone (3a) Pro अपने आइकॉनिक Glyph LED लाइटिंग के साथ आता है जिसमें तीन LED स्ट्रिप्स दी गई हैं. यह फोन अपने अनोखे लुक की वजह से अलग दिखता है. दूसरी ओर, Redmi Note 14 Pro+ में पारंपरिक डिजाइन मिलता है जिसमें ग्लास बैक और एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है. नथिंग फोन का मिडल फ्रेम प्लास्टिक का बना हुआ है, जिससे यह हल्का महसूस होता है.
डिस्प्ले के मामले में Nothing Phone (3a) Pro में 6.77-इंच का AMOLED स्क्रीन दी गई है जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यह डिस्प्ले 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है जिससे धूप में भी विजिबिलिटी शानदार रहती है. वहीं, Redmi Note 14 Pro+ में 6.67-इंच का AMOLED पैनल मिलता है जिसका रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस लेवल लगभग समान है. हालांकि, नथिंग फोन का डिस्प्ले थोड़ा बड़ा है जिससे कंटेंट देखने का अनुभव बेहतर होता है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों ही फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है जो इस सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन करता है. हालांकि, Nothing Phone (3a) Pro में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है जबकि Redmi Note 14 Pro+ में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है. अगर ज्यादा स्टोरेज की जरूरत हो तो नथिंग का फोन बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.
कैमरा सेटअप की तुलना करें तो दोनों ही स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं. Nothing Phone (3a) Pro में 50MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस, और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. वहीं, Redmi Note 14 Pro+ में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस, और 50MP का टेलीफोटो सेंसर मिलता है, लेकिन यह सिर्फ 2.5x ऑप्टिकल जूम देता है. सेल्फी कैमरा की बात करें तो नथिंग फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा है, जबकि रेडमी फोन में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस लिहाज से देखा जाए तो कैमरा क्वालिटी के मामले में Nothing का फोन ज्यादा दमदार लगता है.
बैटरी और चार्जिंग के मामले में Redmi Note 14 Pro+ आगे निकलता दिखता है. इसमें 5,110mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. दूसरी ओर, Nothing Phone (3a) Pro में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन यह सिर्फ 50W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. ऐसे में Redmi का फोन तेज़ चार्जिंग की वजह से ज्यादा सुविधाजनक हो जाता है.
अब अगर कीमत की तुलना करें तो Redmi Note 14 Pro+ का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 30,999 रुपये में आता है, जबकि Nothing Phone (3a) Pro की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है. बैंक ऑफर्स के साथ इसे 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो इसे और भी किफायती बना देता है.
अगर किसी को ज्यादा बैटरी और तेज़ चार्जिंग चाहिए तो Redmi Note 14 Pro+ बेहतर विकल्प हो सकता है. वहीं, Nothing Phone (3a) Pro ज्यादा स्टोरेज, दमदार कैमरा और अनोखे डिजाइन के साथ आता है, जिससे यह लोगों को ज्यादा आकर्षित कर सकता है.
यह भी पढ़ें:
अब जो आप सोचेंगे वह हो जाएगा टाइप? जानें क्या है Meta की नई Brain-Typing AI तकनीक
[ad_2]
[ad_1]
Online Gaming Sites Blocked: सरकार ने टैक्स चोरी को रोकने के लिए ऑनलाइन गेमिंग के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. जीएसटी खुफिया अधिकारियों ने विदेश से संचालित अवैध ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों की 357 वेबसाइट/यूआरएल के साथ-साथ लगभग 2400 बैंक अकाउंट को ब्लॉक कर दिए हैं. इतना ही नहीं, करीब 126 करोड़ रुपये फ्रीज भी किए गए हैं.
शनिवार को वित्त मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, DGGI की जांच के दायरे में ई-गेमिंग सेगमेंट के 700 विदेशी ऑपरेटर हैं. DGGI ने जांच में पाया है कि ये गेमिंग कंपनियां जीएसटी रजिस्ट्रेशन न कराकर टैक्स की चोरी कर रही हैं. इसी के साथ DGGI के अधिकारियों ने कुछ ऐसे भारतीय नागरिकों के खिलाफ भी अपना ऑपरेशन चलाया है, जो देश से बाहर ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म चला रहे हैं.
जांच में हुए खुलासे के मुताबिक, ये लोग सतगुरु ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म, महाकाल ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म और अभि247 ऑनलाइन जैसे कई ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारत के लोगों को ऑनलाइन गेमिंग की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं और इनसे पैसे इकट्ठा करने के लिए म्यूल बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.
म्यूल बैंक अकाउंट ऐसे बैंक अकाउंट होते हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर फ्रॉड या जालसाज गतिविधियों से मिले पैसे को ठिकाने लगाने के लिए किया जाता है. DGGI ने अब तक इन प्लेटफॉर्मों से जुड़े 166 ऐसे म्यूल अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है. इस मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है. ऐसे और लोगों की तलाश की जा रही है.
मंत्रालय ने कहा है कि कई बॉलीवुड स्टार्स, क्रिकेटर, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ऐसे प्लेटफॉर्म्स का प्रचार करते हैं इसलिए जनता को सतर्क रहने के साथ-साथ ऑफशोर ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्मों से जुड़ने से बचने की सलाह दी जाती है.
ये भी पढ़ें:
अब सिर्फ मोमोज नहीं कप नूडल्स भी बेचेगा Wow! Momo, 2 साल में 100 करोड़ के बिजनेस का है टारगेट
[ad_2]
[ad_1]
Waheeda Rehman slapped Amitabh Bachchan: वहीदा रहमान ना सिर्फ बॉलीवुड की कामयाब एक्ट्रेसेज में शुमार हैं बल्कि उन्होंने अपने करियर में तमाम दिग्गज स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है. तमिलनाडु में पैदा हुईं वहीदा रहमान 87 साल की हो चुकी हैं. 50 से 60 के दशक के बीच उन्होंने अपनी उम्दा अदाकारी से लाखों दर्शकों को दीवाना बनाया. लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस ने बिग बी को सेट पर कसकर तमाचा मार दिया. जानिए पूरा मामला…
‘रेशमा और शेरा’ में साथ दिखे थे वहीदा-अमिताभ
अपने दौर में इंडस्ट्री के तमाम स्टार एक्टर्स के साथ काम कर चुकीं वहीदा रहमान और अमिताभ बच्चन के बीच शूटिंग का एक बेहद दिलचस्प किस्सा है. दरअसल फिल्म रेशमा और शेरा की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो आज भी बिग बी को याद है. .इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया था. इस पूरे किस्से का जिक्र वहीदा रहमान ने खुद कपिल शर्मा के शो पर किया था.
फिल्म के सीन में जड़ा था एक्ट्रेस ने बिग को तमाचा
दरअसल फिल्म के एक सीन के लिए वहीदा को तमाचा मारना था. इसके लिए उन्होंने बिग बी को पहले ही अलर्ट कर दिया था कि मैं जोरदार थप्पड़ लगाने वाली हूं. जब सीन शूट किया जा रहा था तो सचमुच अमिताभ बच्चन को जोरदार थप्पड़ पड़ा. इसे देखकर हर कोई चौंक गया था. हालांकि वहीदा ने सिर्फ जोरदार थप्पड़ की बात मजाक में कही थी लेकिन ऐसा सचमुच हो गया था.
बिग बी की मां की वजह से डर गई थीं वहीदा?
सीन खत्म हुआ तो अमिताभ बच्चन उनके पास आए और बोले कि वहीदा जी सीन काफी अच्छा शूट हुआ है. हालांकि तब तक सेट्स पर हर कोई अमिताभ बच्चन को पड़े जोरदार सचमुच के थप्पड़ का जिक्र कर रहा था. हैरानी वाली बात ये थी कि इस सीन के वक्त बिग बी की मां भी सेट पर मौजूद थी. जिन्होंने वहीदा को चेतावनी दी थी कि जरा ध्यान से मारना. ऐसे में एक्ट्रेस घबरा गई. जिसके बाद बिग बी की मां को कुछ देर के लिए बाहर भेजा गया था. फिर वहीदा ने ये सीन अच्छे से शूट किया.
ये भी पढ़ें –
‘खुद का पैसा इस्तेमाल करें’, एकता कपूर ने अनुराग कश्यप और हंसल मेहता पर किया तीखा पलटवार, जानें मामला
[ad_2]
[ad_1]

US-Iran: यमन में ईरान के प्रॉक्सी हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी हमले के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. कुछ का मानना है कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में लगी शांत करने की कोशिश में लगा हुआ है, तो कुछ का मानना है कि अमेरिका ईरान को सबक सिखाना चाहता है. हूती विद्रोही लंबे समय से लाल सागर में शिपिंग और इजरायल पर हमले कर रहे हैं, जिसके जवाब में अमेरिका ने यमन में भारी बमबारी की है.

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका की रणनीति केवल यमन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका दायरा कहीं अधिक बड़ा है. कई रणनीतिकारों ने अमेरिका के इस कदम को डोनाल्ड ट्रंप की तात्कालिक और अव्यवस्थित विदेश नीति करार दिया है. वहीं, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन का असली मकसद ईरान को परमाणु समझौते के लिए मजबूर करना है. इसके लिए अमेरिका इजरायल को हमलों की खुली छूट देने के साथ-साथ यमन, सीरिया और लेबनान में भी आक्रामक कदम उठा रहा है.

इजरायल को मिला ग्रीन सिग्नल

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने इजरायल को ईरानी ठिकानों पर हमले की खुली छूट दे दी है, जो अब तक किसी भी अमेरिकी प्रशासन ने नहीं किया था. इसके अलावा, जब इजरायल ने सीजफायर तोड़ते हुए गाजा पर दोबारा बमबारी शुरू की, तो ट्रंप प्रशासन ने एक बार फिर से बेंजामिन नेतन्याहू का समर्थन किया. इसका स्पष्ट उद्देश्य ईरान पर दबाव बनाना और उसके प्रॉक्सी संगठनों को कमजोर करके उसे घुटनों पर लाने की रणनीति अपनाना है.

ईरान को काउंटर करने की यमन रणनीति

अमेरिका ने 15 मार्च से यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं. इन हमलों का मुख्य उद्देश्य लाल सागर में शिपिंग कंटेनरों और इजरायल पर होने वाले हमलों को रोकना है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘जब हूती हमले बंद कर देंगे, तो हमारी कार्रवाई भी रुक जाएगी.’ हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि हूती विद्रोहियों के पीछे ईरान का हाथ है, जो उन्हें धन और प्रशिक्षण प्रदान करता है. खुद डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि हूतियों के हमले नहीं रुके, तो ईरान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. ट्रंप की यह रणनीति ईरान को परमाणु समझौते के लिए मजबूर करने का हिस्सा मानी जा रही है. हालांकि, अमेरिकी हमलों के बावजूद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने झुकने से इनकार कर दिया और ट्रंप के परमाणु समझौते पर बातचीत के प्रस्ताव को ठुकरा दिया.

ईरान के सामने दो विकल्प

यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी हमलों ने ट्रंप की उस चेतावनी को सही साबित किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को नहीं रोकता और परमाणु हथियार बनाने की कगार पर पहुंचता है, तो अमेरिका और इजरायल उसके परमाणु स्थलों पर विनाशकारी हमले कर सकते हैं. ट्रंप प्रशासन ने इजरायल के साथ संयुक्त हवाई अभ्यास करके एक और कड़ा संदेश दिया है. इस सैन्य अभ्यास में अमेरिकी B-52 बमवर्षक विमानों ने हिस्सा लिया, जो ईरान की गहराई में स्थित भूमिगत परमाणु ठिकानों को नष्ट करने की क्षमता रखते हैं. साथ ही इजरायली F-15I और F-35I लड़ाकू विमानों ने भी इसमें भाग लिया, जो साफ तौर पर ईरान पर संभावित हमले का पूर्वाभ्यास माना जा रहा है.

कमजोर हुआ एयर डिफेंस सिस्टम

दूसरी ओर, ईरान ने यह स्वीकार किया है कि अक्टूबर 2024 में इजरायली हमले में उसका सबसे मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट हो गया था, जिससे उसकी सैन्य शक्ति कमजोर हुई है. इसी कारण ईरान जल्द से जल्द रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की कोशिश कर रहा है. लेकिन रूस पहले से ही सप्लाई चेन की समस्या से जूझ रहा है और अभी तक भारत को भी पूरी S-400 डिलीवरी नहीं दे पाया है. ऐसे में ईरान को रूस से झटका लग सकता है.

इसके अलावा ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर प्रतिबंधों को और सख्त करने की योजना बनाई है. अमेरिका अब चीन को ईरानी तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश कर रहा है, जिससे ईरान को अरबों डॉलर की आमदनी होती है. यह तेल बिक्री ईरान की अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है, और अगर इसे काट दिया जाता है, तो ईरान लंबे समय तक इस दबाव को सहन नहीं कर पाएगा. ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि ईरान कब तक ट्रंप के इस दबाव को झेल पाएगा और परमाणु समझौते पर बातचीत से दूर रहेगा?

[ad_2]