अंबानी के कैम्पा को चुनौती देने के लिए पेप्सीको और कोका-कोला ने चली नई चाल

[ad_1]

Cold Drinks Market: गर्मियां पड़ने वाली हैं और इसी के साथ बेवरेजेस कंपनियां ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में जुट गई हैं. इस दौरान कोला इंडस्ट्री में भी लाइट और डाइट ड्रिंक्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. कोका-कोला, पेप्सिको और रिलायंस कंज्यूमर के कैंपा जैसी कई बड़ी कंपनियां ग्राहकों की सेहत का ख्याल रखते हुए शुगर-फ्री मार्केट में अपनी धाक जमाने के लिए संघर्ष कर रही हैं. 

10 रुपये के अफोर्डेबल पैक में शुगर फ्री वेरिएंट

इस बीच, कोका-कोला और पेप्सिको दोनों ही महज 10 रुपये के अफोर्डेबल पैक में डाइट और लाइट ड्रिंक्स को लॉन्च करने के साथ लोगों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई हैं.

200 मिलीलीटर की इन बोतलों की कीमत कई दूसरे कोल्ड ड्रिंक ब्रांड के मुकाबले सस्ती है और ये कंज्यूमर के बीच फेमस भी हो रहे हैं. कोका-कोला और पेप्सिको ने थम्स अप एक्स फोर्स, कोक जीरो, स्प्राइट जीरो और पेप्सी नो-शुगर जैसे कई शुगर-फ्री वेरिएंट लॉन्च किए हैं.

ये सभी ड्रिंक्स बाजारों में 10 रुपये के छोटू पैक में उपलब्ध हैं. दोनों कंपनियों के अधिकारियों के मुताबिक, देश में पहली बार डाइट और लाइट ड्रिंक्स के लिए इतनी कम कीमतें तय की गई हैं. इन सबके बीच कंपनियां रिलायंस के कैंपा कोला की मार्केट स्ट्रैटेजी पर भी फोकस कर रही हैं. 

कैम्पा भी लाने जा रहा 10 रुपये का छोटू पैक

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कोका-कोला के सबसे बड़े बॉटलिंग पार्टनर्स में से एक MMG ग्रुप के चेयरमैन संजीव अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ता कम या बिना चीनी वाले ड्रिंक्स को अधिक पसंद कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनके डाइट और लाइट पोर्टफोलियो में डाइट कोक, कोक जीरो, स्प्राइट जीरो और थम्स एक्स फोर्स जैसे ड्रिंक्स शामिल हैं. जिनकी कीमत साइज के आधार पर 10 रुपये से लेकर 30 रुपये तक है.

ये ड्रिंक्स अब अब 250 मिली और 500 मिली की बोतलों में उपलब्ध हैं, जिससे उपभोक्ताओं के बीच चुनने के लिए कई ऑप्शंस हैं. इस बीच, रिलायंस के कैम्पा की भी 10 रुपये की कीमत वाली 200 मिलीलीटर की शुगर-फ्री बोतल के साथ मार्केट में दमदार एंट्री होने जा रही है. यह भारत के कई कोला ब्रांड्स के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. 

सेहत को लेकर जागरूक हो रहे लोग

भारत में शुगर-फ्री और कम चीनी वाले बेवरेजेस का मार्केट तेजी से फल-फूल रहा है. पिछले साल इनकी बिक्री 700-750 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. पेप्सिको के पार्टनर वरुण बेवरेजेज के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पेप्सिको की बिक्री में कम चीनी या बिना चीनी वाले ड्रिंक्स की हिस्सेदारी अब 44.4 परसेंट है. शहरों में इनकी सबसे ज्यादा डिमांड है क्योंकि यहां लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

… और भी ज्यादा अमीर बने मुकेश अंबानी, महज 120 घंटे में कमा लिए 39,311.54 करोड़ रुपये

[ad_2]

Sikandar Trailer Review: Salman Khan का जलवा, फीकी है Rashmika की एक्टिंग? Story ने किया Shock

[ad_1]

‘Sikandar’ का trailer काफी positive है. Film एक original action-thriller है, जिसमें Salman Khan की intense performance और Rashmika Mandanna का strong emotional role है. AR Murugadoss ने direction में suspense और thrill का perfect mix दिया है. Film के action scenes और visual effects जबरदस्त हैं, जो audience को engage करेंगे. ‘Sikandar’ Eid 2025 पर एक full-on entertainer है, जो Salman Khan के fans को जरूर पसंद आएगी.film के lead role में तो आपको Salman दिखेंगे पर साथ ही साथ Rashmika Mandanna, Sharman Joshi, Kajal Aggarwal, Suniel Shetty, Sathyaraj जैसे और भी actors मिलेंगे. उनके fans काफी ज्यादा exicted नजर आ रहे हैं. आप Sikander के लिए कितना exicted है जरूर बताये.

[ad_2]

Makar Rashi 23 March 2025:मकर राशि वाले सेहत का खास ध्यान रखें,पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Makar Rashi 23March 2025: मकर राशिफल 23मार्च, रविवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. ज्योतिष ग्रंथों में शनि देव दास्य वृत्ति का कारक हैं.  आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मकर राशि क्या कहती है.

मकर राशि जॉब राशिफल (Capricorn Job Horoscope)-
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्यक्षेत्र पर आपके विचारों और  योजना को बहुत अधिक तारीफें मिल सकती है .आज आपके सहकर्मी आपकी सोच की बहुत अधिक सराहना कर सकते हैं.

मकर राशि हेल्थ राशिफल (Capricorn Health Horoscope)-
आज आपकी सेहत की बात करें तो आप आज नियमित व्यायाम करें और योगासन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा, और खान-पीन में संतुलन बरतने की बहुत अधिक आवश्यकता है.

मकर राशि बिजनेस राशिफल (Capricorn Business Horoscope)-
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने व्यापार में साझेदारी को बहुत अधिक महत्व दे सकते हैं .आज आपके लाभ की नई शुरुआत हो सकती है.आज आप किसी प्रकार की छोटी-मोटी बाधा को दूर करने के लिए धैर्य बनाए रखें.

आज आप अपना सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने का प्रयास करें और अपने जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ते रहें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी. आज आप अपने संतान की ओर थोड़ा सा तनाव में आ सकते हैं , परंतु आप अपनी संतान के मन की बात को भी सुनने का प्रयास करें.

Sagittarius Monthly Horoscope March 2025: धनु राशि वालों के पर्सनल लाइफ में रहेगी परेशानी, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

यूट्यूबर ने कहा- भारत से आती हैं PAK में दवाईयां, पाकिस्तानी लोग बोले- नमाज पढ़ना शुरू कर दें,

[ad_1]

Pakistan News: पाकिस्तान में इन दिनों उनके पाले आतंकी ही हर रोज बम विस्फोट कर रहे हैं. हालत ये है कि पड़ोसी मुल्क में खाने की चीजों के साथ-साथ दवाईयों के भी लाले पड़े हुए हैं. पाकिस्तान के किसी भी हॉस्पीटल में ढंग से दवाईयों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. पाकिस्तानी सरकार अपने देश में हुए किसी भी समस्याओं को लिए भारत को जिम्मेदार ठहराती है, लेकिन अपने लोगों के लिए दवाई तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है.

पाकिस्तान के अस्पताल में नहीं मिल रही दवाई

पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी पाकिस्तान के अस्पतालों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे वहां के लोगों को एक तो दवाई मिलती नहीं है और अगर मिलती भी हो तो काफी महंगी. पाकिस्तानी यूट्यूबर ने आम लोगों से पूछा कि क्या पाकिस्तान को भारत से डायरेक्ट ट्रेड कर मेडिसिन लेनी चाहिए? एक पाकिस्तानी मरीज ने बताया कि वहां के अस्पताल की हालत ये है कि छोटी से छोटी दवाई भी पर्ची लिखकर देते हैं कि बाहर से ले आइये. मरीज ने बताया कि उन्होंने 4 दिन के भीतर 25 हजार रुपये की दवाई बाहर से लाये हैं. 

‘भारत से डायरेक्ट रिक्वेस्ट कर दवाई खरीदें’

शोएब चौधरी ने कहा कि भारत से दवाई पहले दुबई जाती है फिर महंगी होकर पाकिस्तान आती है. इस पर एक मरीज ने कहा, “हमें भारत से डायरेक्ट रिक्वेस्ट करके दवाई खरीदनी चाहिए. पाकिस्तान में जो मजदूर काम करते हैं उन्हें मजदूरी नहीं मिलती है. इसलिए हमारे डॉक्टर भी पाकिस्तान छोड़कर दूसरे देश चले गए, उन्हें यहां पैसे नहीं मिलते हैं.” एक अन्य मजदूर ने कहा कि वे अस्तपाल में अपने रिश्तेदारों को भर्ती करवाने के लिए कई लोगों के पैसे दे चुके हैं.

‘नमाज पढ़ना शुरू कर दें…’

एक पाकिस्तानी मरीज ने दवाई और डॉक्टर से बदले नमाज पढ़ने की बात कही. उन्होंने कहा, “हम नमाज नहीं पढ़ते हैं. यह हमारी गलती है, अगर हम नमाज पढ़ना शुरू कर दें तो हम सब ठीक हो जाएंगे. हमें एक-दूसरे को नमाज की दावत देनी चाहिए. अल्लाहताला को राजी करना शुरू कर दे इंशाअल्लाह आप अच्छे हो जाएंगे”

ये भी पढ़ें : Shaheed Diwas: पीएम मोदी की सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु को श्रद्धांजलि, बोले – ‘कभी भुलाया नहीं जा सकता’

[ad_2]

एक मैच में बने 528 रन, 51 चौके और 30 सिक्स, किशन के तूफानी शतक से SRH की 44 रन से जीत

[ad_1]

SRH vs RR Full Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हरा दिया है. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में SRH ने पहले खेलते हुए 286 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जो IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है. जवाब में राजस्थान के लिए संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, लेकिन अंत में 287 रनों का लक्ष्य राजस्थान के लिए बहुत ज्यादा साबित हुआ.

राजस्थान की 44 रनों से हार

राजस्थान रॉयल्स को 287 रनों का लक्ष्य मिला था. इसके जवाब में जब यशस्वी जायसवाल लक्ष्य का पीछा करने आए तो मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए. इस मैच में RR टीम की कप्तानी कर रहे रियां पराग भी केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. संजू सैमसन इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए थे, उन्होंने 37 गेंद में 66 रन की पारी खेली. उनके बाद ध्रुव जुरेल भी इस मैच में चमके, जिनके बल्ले से 35 गेंद में 70 रन की तूफानी पारी निकली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 6 सिक्स लगाए.

 

अपडेट जारी है…

[ad_2]

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 39,311.54 करोड़ रुपये का तगड़ा उछाल

[ad_1]

Mukesh Ambani: एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की दौलत में इस हफ्ते 39,311.54 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इसी के साथ वह और भी ज्यादा अमीर हो गए. दरअसल, सोमवार से शुक्रवार तक 5 दिनों (120 घंटे) में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप बढ़कर 17,27,339.74 करोड़ रुपये हो गया और यह देश की सबसे वैल्यूबल कंपनी हो गई. इसके बाद लिस्ट में HDFC बैंक, टाटा ग्रुप की TCS, भारती एयरटेल जैसी कंपनियां हैं. 

कंपनी के शेयर में जबदस्त उछाल

पिछले हफ्ते  बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 3,076.6 अंक या 4.16 परसेंट की तेजी आई, एनएसई निफ्टी ने 953.2 अंक या 4.25 परसेंट की बढ़त हासिल की. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1,277.50 रुपये पर बंद हुआ. रिलायंस सहित शीर्ष 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से नौ के टोटल वैल्यूएशन में इस हफ्ते 3,06,243.74 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इनमें सबसे ज्यादा मुनाफा ICICI और भारतीय एयरटेल ने कमाया. यह घरेलू शेयर बाजारों में इस हफ्ते आए जबदस्त उछाल के अनुरूप है. 

दुनिया के 18वें सबसे अमीर आदमी 

फोर्ब्स के मुताबिक, मुकेश , अंबानी की रियल-टाइम नेटवर्थ 95.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर है. 23 मार्च को वह दुनिया के 18वें सबसे अमीर शख्स रहे. वह अपने कारोबार का दायरा लगातार बढ़ाते जा रहे हैं. हाल ही में रिलायंस ग्रुप की सब्सिडियरी कंपी स्ट्रेटेजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिटेड ने नौयान ट्रेडिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (NTPL) के जरिए वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड से 382.73 करोड़ रुपये में नौयान शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (NSPL) में 74 परसेंट स्टेक हासिल किए.

तीनों बच्चे संभाल रहे हैं कारोबार

साल 2023 से मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे रिलायंस ग्रुप के अलग-अलग कारोबारों को संभाल रहे हैं. बेटी ईशा अंबानी रिलायंस ग्रुप की रिटेल, ई-कॉमर्स और लग्जरी बिजनेस को संभालती हैं. छोटे बेटे अनंत अंबानी  ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े व्यवसायों की देखरेख करते हैं. बड़े बेटे आकाश अंबानी भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो के हेड हैं.  

ये भी पढ़ें:

बोइंग ने भारत में की बड़ी छंटनी, बेंगलुरु टेक्नोलॉजी सेंटर से निकाले गए 180 कर्मचारी

[ad_2]

पेड़ पर फंसे पपी की बंदर ने बचाई जान, वायरल वीडियो देख तारीफ करने लगे लोग

[ad_1]

Trending Video: कहते हैं कि जानवरों में भी इंसानियत होती है. इस कहावत को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सच कर दिखाया. यहां एक छोटे पपी यानी कुत्ते के बच्चे को बचाने के लिए एक बंदर हीरो बन गया. जैसे ही पपी एक ऊंचे पेड़ पर फंस गया और नीचे उतरने का कोई रास्ता नहीं सूझा, वहां से गुजर रहे एक बंदर ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ वायरल हो रहा है. हालांकि पपी उस पेड़ की डाल पर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी किसी को नहीं है.

बंदर ने बचाई पपी की जान, यूजर्स हैरान

घटना किसी शहर की एक कॉलोनी की है, जहां एक छोटा पपी शायद खेलते हुए एक पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन जब नीचे उतरने की बारी आई, तो वह घबरा गया. पेड़ की ऊंचाई ज्यादा थी और पपी को समझ नहीं आ रहा था कि कैसे वापस जमीन पर आए. वह बार बार कोशिश किए जा रहा था लेकिन जब कोई रास्ता दिखाई नहीं दिया तो ऊपर वाले ने उसकी मदद के लिए बंदर को भेजा. वीडियो को देखकर यूजर्स भी हैरान हैं. एक यूजर ने लिखा….खुद बजरंग बली सहायता के लिए पहुंचे हैं. एक और यूजर ने लिखा…बंदर भाई आप लीजेंड हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वीडियो बनाने वालों को शर्म आनी चाहिए, जो काम इंसानों को करना चाहिए वो जानवर कर रहे हैं.


यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल

बड़ी चालाकी से बंदर ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

दरअसल, वहां से गुजर रहा एक बंदर उसकी हालत देख ठिठक गया. कुछ सेकंड तक उसने पपी को ध्यान से देखा, फिर वो अचानक पेड़ पर चढ़कर उसके पास पहुंचा. पहले उसने पपी को सहलाया, फिर अपनी मजबूत पकड़ से उसे धीरे-धीरे नीचे उतारना शुरू किया. थोड़ी ही देर में उसने पपी को सुरक्षित जमीन पर छोड़ दिया. इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को कॉलोनी के किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया और जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर डाला गया, यह तेजी से वायरल हो गया. लोग इसे देखकर हैरान रह गए कि कैसे एक बंदर ने इतनी समझदारी और दयालुता दिखाई.

यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान 


ईशान किशन संग उड़ी अफेयर की अफवाह, कातिल अदाओं से बिखेरती हैं हुस्न का जलवा, जानें कौन

[ad_1]

यूट्यूबर ने कहा- भारत से आती हैं PAK में दवाईयां, पाकिस्तानी लोग बोले- नमाज पढ़ना शुरू कर दें, अल्लाहताला...

यूट्यूबर ने कहा- भारत से आती हैं PAK में दवाईयां, पाकिस्तानी लोग बोले- नमाज पढ़ना शुरू कर दें, अल्लाहताला…

[ad_2]